1
00:00:14,139 --> 00:00:15,307
तुम कौन हो?

2
00:00:26,151 --> 00:00:27,152
तुम कौन हो?

3
00:00:49,716 --> 00:00:50,717
हैलो?

4
00:00:58,100 --> 00:01:00,269
माफ़ करना, मैं कुछ ज़्यादा आगे भाग गया।

5
00:01:02,187 --> 00:01:04,313
हैलो, तुम जो मेज़ पर लेटी हो।

6
00:01:04,397 --> 00:01:06,650
मैं जानना चाहता हूँ अगर तुम्हें
एक छोटा सा सर्वे लेने में कोई ऐतराज़ होगा।

7
00:01:07,943 --> 00:01:08,944
कौन है?

8
00:01:09,486 --> 00:01:10,487
पाँच सवाल।

9
00:01:10,571 --> 00:01:11,864
अब, मैं जानता हूँ तुम्हें नींद आ रही है,

10
00:01:11,947 --> 00:01:15,325
लेकिन मैं शर्त लगा सकता हूँ
कि इससे तुम बेहतर महसूस करने लगोगी।

11
00:01:16,451 --> 00:01:17,828
कौन बोल रहा है?

12
00:01:27,379 --> 00:01:28,380
हे भगवान।

13
00:01:37,514 --> 00:01:40,517
अरे! दरवाज़ा खोलो!

14
00:01:47,441 --> 00:01:50,694
सर्वे ख़त्म होने के बाद मुझे बात करने में बहुत ख़ुशी होगी।

15
00:01:51,320 --> 00:01:53,030
क्या हम पहले सवाल से शुरुआत करें?

16
00:01:54,406 --> 00:01:55,908
मैं तुम्हारा सर्वे नहीं लूँगी।

17
00:01:57,075 --> 00:01:59,328
क्या हम पहले सवाल से शुरुआत करें?

18
00:02:02,998 --> 00:02:04,124
मुझे यहाँ से बाहर निकालो।

19
00:02:08,086 --> 00:02:09,086
अरे!

20
00:02:10,881 --> 00:02:12,174
दरवाज़ा खोलो!

21
00:02:13,133 --> 00:02:14,134
धत्।

22
00:02:15,469 --> 00:02:18,096
अरे! मुझे यहाँ से निकालो!

23
00:02:41,245 --> 00:02:42,246
अरे।

24
00:02:44,039 --> 00:02:45,040
हैलो।

25
00:02:46,041 --> 00:02:47,167
पाँच सवाल?

26
00:02:48,627 --> 00:02:49,753
पाँच सवाल।

27
00:02:51,088 --> 00:02:52,339
मुझे अंत में क्या मिलेगा?

28
00:02:54,967 --> 00:02:56,301
तुम्हारे जवाबों पर निर्भर करता है।

29
00:02:59,763 --> 00:03:00,764
ठीक है।

30
00:03:01,640 --> 00:03:03,016
बढ़िया। चलो शुरू करें।

31
00:03:03,517 --> 00:03:06,019
सबसे पहले, तुम कौन हो?

32
00:03:06,770 --> 00:03:08,522
यह पहला सवाल है?

33
00:03:09,147 --> 00:03:10,399
पहले नाम से काम चल जाएगा।

34
00:03:24,872 --> 00:03:25,873
मुझे नहीं…

35
00:03:26,957 --> 00:03:28,417
कोई बात नहीं।

36
00:03:28,500 --> 00:03:31,545
अगर तुम सवाल का जवाब ना दे पाओ,
तो तुम "अज्ञात" कह सकती हो।

37
00:03:32,921 --> 00:03:34,089
यह क्या है?

38
00:03:34,173 --> 00:03:35,424
ठीक है, अज्ञात।

39
00:03:35,507 --> 00:03:39,761
दूसरा सवाल,
तुम अमरीका के किस राज्य या क्षेत्र में पैदा हुई थी?

40
00:03:39,845 --> 00:03:42,014
- रुको।
- कौन सा राज्य या क्षेत्र, कृपया?

41
00:03:42,097 --> 00:03:43,640
- मुझे नहीं पता।
- अज्ञात।

42
00:03:43,724 --> 00:03:48,437
तीसरा सवाल,
कृपया किसी भी अमरीकी राज्य या क्षेत्र का नाम बताओ।

43
00:03:48,520 --> 00:03:49,897
- धत्। मैं…
- जो पहला नाम दिमाग़ में आए।

44
00:03:49,980 --> 00:03:52,858
- मुझे पता नहीं। डेलावेयर। यह क्या हो रहा है?
- डेलावेयर।

45
00:03:52,941 --> 00:03:57,070
चौथा सवाल, मिस्टर ईगन का मनपसंद नाश्ता क्या है?

46
00:03:57,154 --> 00:03:58,864
मुझे नहीं… इस सवाल का कोई तुक नहीं है।

47
00:03:58,947 --> 00:04:01,325
है ना? अज्ञात। पाँचवा सवाल।

48
00:04:01,408 --> 00:04:03,994
और याद दिला दूँ, यह आख़िरी सवाल है।

49
00:04:04,077 --> 00:04:05,370
तुम्हारी सबसे अच्छी याद में,

50
00:04:05,454 --> 00:04:09,416
तुम्हारी माँ की आँखों का रंग क्या था या क्या है?

51
00:04:27,434 --> 00:04:29,686
ठीक है, क्या हो… क्या हो रहा है?

52
00:04:29,770 --> 00:04:31,146
अज्ञात।

53
00:04:31,230 --> 00:04:37,110
तो यह हो गया अज्ञात, अज्ञात, डेलावेयर, अज्ञात, अज्ञात।

54
00:04:38,403 --> 00:04:39,905
तुमने मुझे क्या कर दिया है?

55
00:04:51,458 --> 00:04:53,001
यह एकदम परफ़ेक्ट स्कोर है।

56
00:04:59,967 --> 00:05:06,932
‘सेवरन्स’

57
00:05:46,930 --> 00:05:48,640
लूमन
मार्क स्काउट सिवर्ड ऐक्सेस

58
00:06:49,868 --> 00:06:51,495
क्या आप मिस्टर स्काउट के लिए तैयार हैं?

59
00:07:00,420 --> 00:07:01,421
शुक्रिया।

60
00:07:05,133 --> 00:07:06,134
जाइए।

61
00:07:38,625 --> 00:07:41,044
सिवर्ड ऐक्सेस

62
00:08:31,929 --> 00:08:32,929
मिस्टर स्काउट।

63
00:08:33,013 --> 00:08:34,014
हैलो, जड।

64
00:08:44,900 --> 00:08:47,528
- ठीक है, शाम को मिलते हैं।
- हाँ, जल्द मिलता हूँ।

65
00:11:13,841 --> 00:11:15,926
मार्क एस - ऐलेनटाउन

66
00:11:16,009 --> 00:11:17,886
- तुम्हारी साँसें अजीब चल रही हैं।
- माफ़ करना।

67
00:11:17,970 --> 00:11:19,137
क्या तुम बीमार हो?

68
00:11:19,221 --> 00:11:21,390
शायद। कल पीटी नाक सुड़क रहा था।

69
00:11:21,974 --> 00:11:23,851
अगर मेरे पास साँस ली, मैं तुम्हारा गला काट दूँगा।

70
00:11:23,934 --> 00:11:26,353
गज़ब। बहुत जल्दी हिंसक हो गए।

71
00:11:26,436 --> 00:11:28,647
मेरे ख़्याल से तुम्हारे क़रीब बस साँस लेने के मुक़ाबले,

72
00:11:28,730 --> 00:11:31,358
मेरा कीटाणु भरा गला काटने से तुम ज़्यादा बीमार हो जाओगे।

73
00:11:31,441 --> 00:11:33,068
नहीं। एंडॉर्फिन मिलेंगे।

74
00:11:35,028 --> 00:11:37,781
बेहतर होगा आज पीटी छुट्टी पर ना हो,

75
00:11:37,865 --> 00:11:40,701
क्योंकि मैं यह टमवॉटर फ़ाइल निपटाने ही वाला हूँ,
और उसे यह प्रोसेस करनी है।

76
00:11:40,784 --> 00:11:42,369
मेरे ख़्याल से वह छुट्टी पर है।

77
00:11:42,452 --> 00:11:43,453
ड्रेंसविल

78
00:11:43,537 --> 00:11:47,040
अगर उसने इसे आज प्रोसेस नहीं किया,
तो उन्हें अगले हफ़्ते मंगलवार तक नहीं पता चलेगा।

79
00:11:47,124 --> 00:11:49,751
- यह सामान्य लूमन बकवास है।
- ध्यान से, दोस्त।

80
00:11:50,335 --> 00:11:52,129
हैलो, बच्चों। डिनर में क्या बना है?

81
00:11:52,212 --> 00:11:54,047
लानत है, अर्व। हमने तुम्हें चेतावनी दी थी।

82
00:11:54,131 --> 00:11:55,716
इस अभिवादन के बारे में? तुम मज़ाक कर रहे थे।

83
00:11:55,799 --> 00:11:59,761
नहीं, हमें वाक़ई इससे नफ़रत है।
हमने कितनी वजहें बताई थीं?

84
00:12:00,470 --> 00:12:02,723
- आठ।
- आठ वजहें।

85
00:12:02,806 --> 00:12:05,267
उनमें से मुख्य थी इसमें छुपी दया।

86
00:12:05,350 --> 00:12:08,854
और यह चकराने वाला है। मतलब, इस परिदृश्य में
क्या बच्चों ने तुम्हारे लिए डिनर बनाया था? या…

87
00:12:08,937 --> 00:12:10,939
हाँ। तुम किस तरह के गंदे पिता हो?

88
00:12:12,441 --> 00:12:14,526
- पीटी नहीं आया?
- हमें लगता है वह बीमार है।

89
00:12:14,610 --> 00:12:17,446
अरे, नहीं। और डिलन आज टमवॉटर ख़त्म करने वाला है।

90
00:12:17,529 --> 00:12:19,072
हाँ, और अगर उसने मुझे यह ख़त्म करते नहीं देखा,

91
00:12:19,156 --> 00:12:21,158
तो मुझे शायद इस तिमाही का
सबसे अच्छा रिफ़ाइनर नहीं चुना जाएगा

92
00:12:21,241 --> 00:12:22,951
और मेरी वॉफ़ल पार्टी रह जाएगी।

93
00:12:23,035 --> 00:12:26,079
बड़बड़, बड़बड़।
इन अनुलाभों को संभालना मुश्किल होता जा रहा है।

94
00:12:26,163 --> 00:12:28,081
जब हम पुराने दिनों में कोई फ़ाइल प्रोसेस करते थे,

95
00:12:28,165 --> 00:12:29,958
वे हमें शाबाशी देते थे
और कॉफ़ी के लिए क्रीमर भर देते थे।

96
00:12:30,042 --> 00:12:32,377
मैं अब भी नहीं मानता
कि वे इनाम के रूप में क्रीमर देते थे।

97
00:12:32,461 --> 00:12:35,297
वे करते थे। और उस समय, हम उसके लिए आभारी होते थे।

98
00:12:35,380 --> 00:12:37,049
क्या बकवास है, यार।

99
00:12:37,132 --> 00:12:38,759
हाँ, बिल्कुल बकवास है।

100
00:12:38,842 --> 00:12:43,388
पूरे दिन कड़ी मेहनत से काम करो
और उसके बदले बच्चों वाला नाश्ता ना मिले।

101
00:12:43,472 --> 00:12:45,766
आज अर्व तुनकमिजाज़ है।

102
00:12:46,767 --> 00:12:49,269
गुड मॉर्निंग, मैक्रोडेटा रिफ़ाइनमेंट।

103
00:12:49,353 --> 00:12:50,562
हैलो, मिस्टर मिलचिक।

104
00:12:51,647 --> 00:12:53,315
मार्क, क्या मैं तुमसे बात कर सकता हूँ?

105
00:13:06,411 --> 00:13:09,414
मैक्रोडेटा रिफ़ाइनमेंट

106
00:13:23,387 --> 00:13:26,557
पिछली बार जब तुम मिस कोबेल से मिले थे,
तब वह अपने पुराने ऑफ़िस में थीं।

107
00:13:26,640 --> 00:13:28,100
अब वह अपने नए ऑफ़िस में हैं।

108
00:13:28,684 --> 00:13:30,352
यह एकदम अलग ऑफ़िस है।

109
00:13:31,144 --> 00:13:32,354
यह किस बारे में है?

110
00:13:32,896 --> 00:13:33,897
वह ऐसा कभी नहीं कहेंगी,

111
00:13:33,981 --> 00:13:36,817
लेकिन मैं जानता हूँ
कि उनके ऑफ़िस की तारीफ़ उन्हें ख़ुश कर देगी।

112
00:13:42,781 --> 00:13:46,243
एडमिनिस्ट्रेशन

113
00:13:47,911 --> 00:13:50,247
मार्क? अंदर आओ। दरवाज़ा बंद कर दो।

114
00:13:51,290 --> 00:13:52,291
बढ़िया ऑफ़िस है।

115
00:13:52,791 --> 00:13:54,042
यह बेकार है।

116
00:13:55,169 --> 00:13:56,920
हाँ, पुराना वाला बेहतर था।

117
00:14:04,553 --> 00:14:06,847
तुम बीमार लग रहे हो। लगता है कल बहुत पी ली थी।

118
00:14:08,182 --> 00:14:09,266
बैठो।

119
00:14:15,022 --> 00:14:17,024
आज बोर्ड हमारे साथ फ़ोन से जुड़ेगा।

120
00:14:20,277 --> 00:14:22,362
इस वक़्त मार्क एस. मेरे साथ है।

121
00:14:32,748 --> 00:14:33,874
हैलो। आप…

122
00:14:38,420 --> 00:14:41,215
मेरे ख़्याल से यह आज
मेरे विभाग प्रमुख के रूप में काम करने के बारे में है।

123
00:14:41,298 --> 00:14:44,468
ठीक है। ख़ैर… मेरा मतलब,

124
00:14:44,551 --> 00:14:47,679
मैंने पहले भी पीटी की जगह काम किया है,
इसलिए इसमें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

125
00:14:47,763 --> 00:14:50,933
पीटी अब इस कंपनी के साथ नहीं है।

126
00:14:52,059 --> 00:14:53,060
माफ़ कीजिए?

127
00:14:54,478 --> 00:14:59,900
मैंने कहा, पीटी अब इस कंपनी के साथ नहीं है।

128
00:14:59,983 --> 00:15:04,279
माफ़ करना, मार्क।
तुम दोनों ऑफ़िस में मेरी मनपसंद जोड़ी थे।

129
00:15:06,532 --> 00:15:10,077
मतलब, इसका कोई संदेश वगैरह होना चाहिए था। क्या हुआ?

130
00:15:10,160 --> 00:15:11,286
हम तुम्हें बताना चाहते,

131
00:15:11,370 --> 00:15:14,331
लेकिन दुर्भाग्यवश,
गैर-प्रकटीकरण नीति अनुमति नहीं देती।

132
00:15:14,414 --> 00:15:17,167
वह पीटी की गोपनीयता पर
हमला करने में तुम्हारी सहायता होगी।

133
00:15:20,838 --> 00:15:25,133
मार्क, क्या तुम अपना की कार्ड मेरी मेज़ पर रख सकते हो?

134
00:15:29,888 --> 00:15:34,142
मार्क एस.,
अब मैं तुम्हें किएर की सेवा करने की आज़ादी दे रही हूँ,

135
00:15:34,226 --> 00:15:37,896
मैक्रोडेटा रिफ़ाइनमेंट विभाग के प्रमुख की उच्च भूमिका में।

136
00:15:37,980 --> 00:15:39,231
बधाई हो।

137
00:15:49,283 --> 00:15:52,119
अनुरोध पर हाथ मिलाने की सुविधा उपलब्ध है।

138
00:15:58,458 --> 00:16:00,085
शुक्रिया। क्या मैं हाथ मिला सकता हूँ?

139
00:16:07,509 --> 00:16:11,054
मैं जानती हूँ तुमने कभी ट्रेनिंग का संचालन नहीं किया है,
लेकिन अर्विंग तुम्हारी सहायता के लिए वहाँ रहेगा।

140
00:16:11,138 --> 00:16:15,601
बस फ़्लोचार्ट मुताबिक चलते रहना
और सवाल-जवाब के आधार पर ठीक से आगे बढ़ना।

141
00:16:15,684 --> 00:16:16,685
तुम्हें कुछ नहीं होगा।

142
00:16:17,561 --> 00:16:19,646
- अगर तुम्हें कुछ मिनट का समय चाहिए…
- शुक्रिया। मुझे नहीं चाहिए।

143
00:16:23,525 --> 00:16:26,653
और बोर्ड का भी शुक्रिया।

144
00:16:28,447 --> 00:16:33,493
बोर्ड इस मीटिंग में मौखिक रूप से कुछ नहीं कहेंगे।

145
00:16:43,837 --> 00:16:46,256
हमारी आख़िरी रिफ़ाइनर, जो एक औरत थी, वह…

146
00:16:46,340 --> 00:16:47,883
कैरोल थी। डिलन की पुरानी नौकरी।

147
00:16:51,011 --> 00:16:52,012
उदास मत होओ।

148
00:16:52,095 --> 00:16:54,723
मैं ठीक हूँ। हम ठीक रहेंगे।

149
00:16:54,806 --> 00:16:56,683
मैं जानता हूँ तुम और पीटी क़रीबी थे।

150
00:16:56,767 --> 00:17:00,103
वह इकलौता था जिसे तुम्हारे चुटकुले अच्छे लगते थे।

151
00:17:00,187 --> 00:17:04,107
सब कुछ ठीक है।
तो, मुझे बस इनपुट सर्वे से शुरुआत करनी है?

152
00:17:04,191 --> 00:17:05,400
क्या यह थोड़ा अजीब नहीं है?

153
00:17:05,483 --> 00:17:06,527
यह सामान्य है।

154
00:17:06,609 --> 00:17:09,946
बस 1ए से शुरुआत करो
और उसके जवाबों के अनुसार, लाइन से बढ़ते जाओ।

155
00:17:10,030 --> 00:17:12,031
ख़ैर, अगर मैं बस उससे बात करूँ तो?

156
00:17:12,115 --> 00:17:15,661
वह जानकारी को उचित क्रम में पाने की हक़दार है।

157
00:17:15,743 --> 00:17:17,162
जैसे तुम्हें मिली थी।

158
00:17:17,246 --> 00:17:18,247
लूमन रीसायकल करता है!

159
00:17:18,329 --> 00:17:22,960
"अगर ट्रेनी ज़्यादा उत्तेजित हो जाए
और जाने की मांग करे, तो सीधे पन्ना नंबर 19 पर जाइए।"

160
00:17:24,127 --> 00:17:26,964
तुम्हारे उसे जाने देने के लिए उसे तीन बार पूछना होगा।

161
00:17:27,047 --> 00:17:28,924
ठीक है। हाँ।

162
00:17:29,424 --> 00:17:31,301
ट्रेनी को जाने के लिए तीन बार पूछना होगा

163
00:17:33,971 --> 00:17:35,639
छवि बढ़िया है।

164
00:17:36,890 --> 00:17:38,058
वह अच्छी लग रही है।

165
00:17:39,101 --> 00:17:40,811
ठीक है। तुम तैयार हो।

166
00:17:44,606 --> 00:17:46,942
मुझे तुम सबको ऐसे आते देखना बहुत अच्छा लगता है।

167
00:17:48,777 --> 00:17:50,153
जब तुम तैयार हो जाओ तो शुरू कर देना।

168
00:17:53,991 --> 00:17:55,367
- ठीक है।
- ठीक है।

169
00:17:55,450 --> 00:17:56,535
बी-004 ट्रेनी कथन:
कौन बोल रहा है?

170
00:17:56,618 --> 00:17:58,579
प्रश्न क्यू-001: तुम कौन हो?
मानक जवाब: अज्ञात।

171
00:18:02,040 --> 00:18:03,041
शुरू करो।

172
00:18:06,003 --> 00:18:07,004
तुम कौन हो?

173
00:18:16,597 --> 00:18:17,598
ठीक है।

174
00:18:19,683 --> 00:18:21,018
तुम कौन हो?

175
00:18:26,857 --> 00:18:27,941
- मार्क।
- क्या?

176
00:18:28,025 --> 00:18:29,526
तुमने प्रस्तावना नहीं पढ़ी।

177
00:18:30,152 --> 00:18:31,153
हैलो?

178
00:18:31,695 --> 00:18:32,696
धत्!

179
00:18:36,783 --> 00:18:38,827
माफ़ करना, मैं कुछ ज़्यादा आगे भाग गया।

180
00:18:40,787 --> 00:18:41,622
हैलो, तुम जो मेज़ पर लेटी हो।

181
00:18:42,539 --> 00:18:43,916
- अब ठीक है।
- ठीक है।

182
00:18:45,250 --> 00:18:46,793
हैलो, तुम जो मेज़ पर लेटी हो।

183
00:18:46,877 --> 00:18:49,546
मैं जानना चाहता हूँ अगर तुम्हें
एक छोटा सा सर्वे लेने में कोई ऐतराज़ होगा।

184
00:18:51,673 --> 00:18:52,674
कौन है?

185
00:18:53,759 --> 00:18:54,927
पाँच सवाल।

186
00:18:55,010 --> 00:18:56,220
अब, मैं जानता हूँ तुम्हें नींद आ रही है,

187
00:18:56,303 --> 00:18:59,348
लेकिन मैं शर्त लगा सकता हूँ
कि इससे तुम बेहतर महसूस करने लगोगी।

188
00:19:01,058 --> 00:19:02,351
कौन बोल रहा है?

189
00:19:02,976 --> 00:19:04,394
"कौन बोल रहा है?"

190
00:19:09,149 --> 00:19:10,317
मिस्टर ईगन का मनपसंद नाश्ता क्या है?

191
00:19:17,032 --> 00:19:18,659
अरे! दरवाज़ा खोलो!

192
00:19:18,742 --> 00:19:20,035
मार्क।

193
00:19:20,118 --> 00:19:22,913
सर्वे ख़त्म होने के बाद मुझे बात करने में बहुत ख़ुशी होगी।

194
00:19:22,996 --> 00:19:24,206
क्या हम पहले सवाल से शुरुआत करें?

195
00:19:24,289 --> 00:19:26,250
मैं तुम्हारा सर्वे नहीं लूँगी।

196
00:19:29,753 --> 00:19:31,922
क्या हम पहले सवाल से शुरुआत करें?

197
00:19:32,005 --> 00:19:34,049
मुझे यहाँ से बाहर निकालो। अरे!

198
00:19:37,719 --> 00:19:40,264
- दरवाज़ा खोलो!
- उसे वह नहीं करना चाहिए।

199
00:19:40,848 --> 00:19:41,849
अरे!

200
00:19:41,932 --> 00:19:43,225
वह दरवाज़ा तोड़ देगी।

201
00:19:43,308 --> 00:19:44,893
- मुझे यहाँ से निकालो!
- नहीं, वह नहीं करेगी।

202
00:19:46,270 --> 00:19:47,479
क्या तुम यह देख रही हो?

203
00:19:48,981 --> 00:19:49,982
मैं देख रही हूँ।

204
00:19:51,233 --> 00:19:52,442
मुझे मदद करनी चाहिए?

205
00:19:54,403 --> 00:19:55,445
नहीं करनी चाहिए।

206
00:20:02,870 --> 00:20:04,538
यह एकदम परफ़ेक्ट स्कोर है।

207
00:20:05,998 --> 00:20:09,626
अब, मेरे ख़्याल से
मुझे पता है कि हमें दिक़्क़त क्यों हो रही है।

208
00:20:10,711 --> 00:20:13,255
- क्या?
- ख़ैर, इसमें एक प्रस्तावना थी,

209
00:20:13,338 --> 00:20:15,883
जो मुझे सर्वे के पहले पढ़नी चाहिए थी,

210
00:20:15,966 --> 00:20:18,510
उसके बाद सवाल आते और…

211
00:20:19,511 --> 00:20:22,222
लेकिन दुर्भाग्यवश मैंने वह नहीं पढ़ी
और सीधे सर्वे में कूद गया।

212
00:20:22,306 --> 00:20:23,348
क्या मैं कोई मवेशी हूँ?

213
00:20:24,349 --> 00:20:25,350
माफ़ करना?

214
00:20:26,602 --> 00:20:30,522
मतलब, क्या तुमने मुझे खाने की तरह उगाया है
और इसलिए मेरी कोई स्मृतियाँ नहीं हैं?

215
00:20:33,108 --> 00:20:38,197
तुम्हें लगता है हमने एक पूरा इंसान उगाया, तुम्हें चेतना दी…

216
00:20:38,280 --> 00:20:39,865
- मुझे पता नहीं।
- …तुम्हारे नाखून सँवारे और…

217
00:20:39,948 --> 00:20:41,200
मुझे पता नहीं। मैं तुम्हें नहीं जानती।

218
00:20:41,283 --> 00:20:43,493
नहीं, तुम मवेशी नहीं हो। हे भगवान।

219
00:20:44,161 --> 00:20:45,579
तो मेरा नाम क्या है?

220
00:20:47,122 --> 00:20:48,123
हेल्ली।

221
00:20:48,624 --> 00:20:51,251
तुम्हारा नाम हेल्ली है। हेल्ली आर।

222
00:20:52,669 --> 00:20:53,670
कृपया बैठो।

223
00:21:08,268 --> 00:21:10,187
स्वागत सर्वे लेने के लिए शुक्रिया।

224
00:21:10,270 --> 00:21:14,274
मैं समझ सकता हूँ कि इन सवालों ने
तुम्हें डरा दिया या विचलित कर दिया।

225
00:21:14,358 --> 00:21:18,695
ख़ैर, अच्छी ख़बर यह है कि तुम एक ओरिएंटेशन में हो।

226
00:21:25,827 --> 00:21:27,955
देखो, तुम्हें नौकरी पर रखा गया है

227
00:21:28,038 --> 00:21:31,083
लूमन इंडस्ट्रीज़ के सिवर्ड फ़्लोर पर।

228
00:21:31,708 --> 00:21:32,835
कौन से फ़्लोर पर?

229
00:21:44,930 --> 00:21:48,559
मैं समझता हूँ
कि ‘सेवरन्स’ प्रक्रिया को लेकर तुम उलझन में हो।

230
00:21:49,101 --> 00:21:50,853
इससे पहले कि हम उस पर बात करें,

231
00:21:50,936 --> 00:21:55,607
चलो ऐसी चीज़ पर बात करते हैं
जिसके बारे में बेशक़ तुमने सुना होगा, कार्य-जीवन संतुलन।

232
00:21:56,567 --> 00:21:58,652
शुरुआत करने के लिए,
ख़ुद की एक झूले के रूप में कल्पना करो।

233
00:22:01,238 --> 00:22:02,531
धत्!

234
00:22:02,614 --> 00:22:04,700
वह बाहर से बंद होता है!

235
00:22:04,783 --> 00:22:06,159
- मुझे यहाँ से निकालो!
- हे भगवान!

236
00:22:08,328 --> 00:22:12,207
क्या हम एक पल के लिए रुक सकते हैं? कृपया।

237
00:22:24,303 --> 00:22:25,304
कृपया।

238
00:22:47,409 --> 00:22:49,203
ठीक है, मेरा नाम मार्क है।

239
00:22:50,579 --> 00:22:53,790
और… तो, मैं…

240
00:22:53,874 --> 00:22:56,376
पता है, कुछ साल पहले, मैं इसी मेज़ पर जागा था।

241
00:22:57,002 --> 00:22:58,045
इस कमरे में।

242
00:22:58,128 --> 00:23:03,884
और एक अदृश्य आवाज़ ने 19 बार मुझसे पूछा कि मैं कौन हूँ।

243
00:23:07,012 --> 00:23:09,223
और जब मेरी समझ आया कि मैं जवाब नहीं दे सकता था,

244
00:23:09,306 --> 00:23:14,728
मैंने उस आवाज़ से कहा कि मैं उसे ढूँढूँगा और मार डालूँगा।

245
00:23:16,647 --> 00:23:19,566
मुझे पता नहीं मैंने वह क्यों कहा था।
मतलब, मैं डरा हुआ भी था।

246
00:23:20,817 --> 00:23:22,152
क्या तुमने उस आवाज़ को मार डाला?

247
00:23:23,862 --> 00:23:24,863
नहीं।

248
00:23:25,572 --> 00:23:30,118
नहीं, उस आवाज़ का नाम पीटी था,
और वह मेरा सबसे अच्छा दोस्त बन गया।

249
00:23:32,204 --> 00:23:35,749
तो, देखो, पता है,
यहाँ एक ज़िंदगी बन सकती है, हेल्ली।

250
00:23:36,667 --> 00:23:38,293
ज़िंदगी बन सकती है?

251
00:23:47,344 --> 00:23:53,809
ख़ैर, देखो, ज़िंदगी में, एक झूले की तरह, ज़रूरत…

252
00:23:56,562 --> 00:23:58,313
मुझे यहाँ से जाने दो!

253
00:24:07,948 --> 00:24:10,826
- मुझसे दोबारा मांगो।
- क्या?

254
00:24:10,909 --> 00:24:14,830
तुमने जाने देने के लिए दो बार कह चुकी हो।
एक बार और पूछो।

255
00:24:16,331 --> 00:24:17,875
- मार्क।
- हाँ?

256
00:24:18,959 --> 00:24:21,253
मैं इस इमारत से जाना चाहती हूँ।

257
00:24:23,672 --> 00:24:26,675
मैं समझता हूँ
कि तुम्हें नहीं लगता कि लूमन तुम्हारे लिए ठीक है।

258
00:24:26,758 --> 00:24:30,345
हालांकि मैं निराश हूँ, मैं तुम्हें
ऐसी जगह रखना पसंद नहीं करूँगा जहाँ तुम ख़ुश ना हो।

259
00:24:30,429 --> 00:24:33,390
तो, चलो तुम्हें यहाँ से बाहर ले जाएँ।

260
00:24:39,855 --> 00:24:40,856
अर्व।

261
00:25:03,629 --> 00:25:07,424
यहाँ विभागों में बहुत जगह है,
लेकिन यह सब एक दिन में भर जाएगी।

262
00:25:07,508 --> 00:25:09,218
वे विस्तार करने की योजना बना रहे हैं।

263
00:25:10,052 --> 00:25:11,637
और मैं क्या उसका हिस्सा हूँ?

264
00:25:12,471 --> 00:25:14,431
नहीं। तुम किसी की जगह पर आई हो।

265
00:25:15,224 --> 00:25:16,517
किसकी जगह पर?

266
00:25:18,393 --> 00:25:20,103
तुम ऐसे क्यों कह रहे हो जैसे तुम्हें इससे नफ़रत है?

267
00:25:27,319 --> 00:25:29,696
यह रही तुम्हारी सीढ़ियाँ।
बस इस मोड़ के आगे।

268
00:25:36,995 --> 00:25:38,163
तुम मेरे साथ नहीं आ रहे हो?

269
00:25:38,247 --> 00:25:39,665
मुझे देखने की अनुमति नहीं है।

270
00:25:39,748 --> 00:25:41,250
माफ़ करना?

271
00:25:41,333 --> 00:25:42,751
ख़ैर, जब तुम चली जाओगी, तुम…

272
00:25:44,503 --> 00:25:45,838
मैं बस तुम्हें जाते हुए नहीं देख सकता।

273
00:25:53,011 --> 00:25:54,388
ज़रूर नहीं देख सकते।

274
00:26:03,772 --> 00:26:06,859
सिवर्ड द्वार
निषिद्ध

275
00:26:27,546 --> 00:26:29,590
क्या बकवास है?

276
00:27:21,892 --> 00:27:23,477
- क्या मैं मर चुकी हूँ?
- नहीं।

277
00:27:24,102 --> 00:27:26,480
- यह नरक वगैरह जैसी कोई जगह तो नहीं है?
- नहीं।

278
00:27:27,648 --> 00:27:29,358
तो फिर मैं यहाँ से जा क्यों नहीं पा रही हूँ?

279
00:27:29,441 --> 00:27:32,236
ख़ैर, तुम चली गई थीं, बस अभी।
कम से कम सीढ़ियों पर तो चली गई थीं।

280
00:27:32,319 --> 00:27:34,696
तुम चली गई, लेकिन फिर वापस आ गई।

281
00:27:35,781 --> 00:27:37,366
- मैं वापस नहीं आई।
- तुम आई।

282
00:27:38,325 --> 00:27:39,326
चलो।

283
00:27:42,746 --> 00:27:45,666
अपने पहले दिन ही
ऑफ़िस के उपकरणों का हथियार बना दिया।

284
00:27:46,834 --> 00:27:49,127
तुम मज़ेदार रहोगे।

285
00:27:49,837 --> 00:27:51,672
देखो, मुझे सहानुभूति है।

286
00:27:51,755 --> 00:27:56,760
मुझे ख़ुद मार्क की पिटाई करने की इच्छा हुई है,
लेकिन मैंने उसे नौकरी दी है।

287
00:27:56,844 --> 00:27:58,887
और वह तुम्हारे विभाग का प्रमुख है।

288
00:27:59,680 --> 00:28:02,266
तो हम दोनों को सहना पड़ेगा।

289
00:28:03,100 --> 00:28:07,104
अच्छी ख़बर यह है
कि तुम्हारे ओरिएंटेशन का सिर्फ़ एक हिस्सा बाकी बचा है,

290
00:28:07,187 --> 00:28:10,315
जिसे मार्क चाह कर भी ख़राब नहीं कर सकता।

291
00:28:11,108 --> 00:28:12,359
ऐसा क्यों है?

292
00:28:12,943 --> 00:28:14,862
क्योंकि यह एक वीडियो है।

293
00:28:22,369 --> 00:28:24,538
लूमन में तुम्हारा स्वागत है, हेल्ली।

294
00:28:27,291 --> 00:28:29,001
हेल्ली आर

295
00:28:50,439 --> 00:28:51,732
बैठो।

296
00:29:10,709 --> 00:29:12,085
क्या आप मुझसे नाराज़ हैं?

297
00:29:13,253 --> 00:29:17,633
अक्षमता के लिए या अवज्ञा के लिए?

298
00:29:18,842 --> 00:29:20,677
- ख़ैर…
- हाँ!

299
00:29:22,471 --> 00:29:24,848
पता है, मेरी माँ नास्तिक थी।

300
00:29:25,807 --> 00:29:29,186
वह कहती थीं कि नरक के बारे में
एक अच्छी ख़बर है और एक बुरी ख़बर है।

301
00:29:29,770 --> 00:29:31,188
अच्छी ख़बर यह है

302
00:29:31,855 --> 00:29:36,693
कि नरक बस दूषित मानव कल्पना की उपज है।

303
00:29:36,777 --> 00:29:37,778
बुरी ख़बर यह है

304
00:29:39,363 --> 00:29:43,283
कि इंसान जिस चीज़ की भी कल्पना करते हैं,
आमतौर पर उसे बना लेते हैं।

305
00:29:47,621 --> 00:29:49,164
मुझे पता नहीं उसका क्या मतलब है।

306
00:29:51,041 --> 00:29:54,628
तुम्हारे जैसे विभाग बहुत अच्छा या बहुत बुरा काम कर सकते हैं।

307
00:29:55,379 --> 00:29:57,297
पता है फ़र्क किससे पड़ता है?

308
00:30:04,179 --> 00:30:05,180
लोगों से।

309
00:30:16,692 --> 00:30:17,985
तुम बैठ सकती हो।

310
00:30:23,949 --> 00:30:25,993
लूमन
"हेल्ली आर." स्वागत है

311
00:30:31,915 --> 00:30:34,543
ठीक है, तुम आराम से बैठ जाओ।

312
00:30:44,344 --> 00:30:45,429
मेरा नाम हेल्ली आर है।

313
00:30:47,764 --> 00:30:48,932
मैं यह वीडियो मुझे दिखाए जाने से

314
00:30:49,016 --> 00:30:53,187
लगभग दो घंटे पहले बना रही हूँ।

315
00:30:55,147 --> 00:30:58,483
मैंने, अपनी मर्ज़ी से, उस प्रक्रिया से गुज़ारना चुना है

316
00:30:58,567 --> 00:31:00,485
जिसे आमतौर पर ‘सेवरन्स’ कहते हैं।

317
00:31:02,321 --> 00:31:07,409
मैं अपने बोधात्मक कालक्रम को
शल्य चिकित्सा द्वारा विभाजित करने की सहमति देती हूँ,

318
00:31:07,492 --> 00:31:11,663
जिससे मेरे कार्य जीवन
और मेरे निजी जीवन के बीच यादें अलग-अलग हो जाएँगी।

319
00:31:12,623 --> 00:31:13,957
मैं स्वीकार करती हूँ कि अब से,

320
00:31:14,041 --> 00:31:18,128
अपनी यादों तक मेरी पहुँच मेरे स्थान से तय होगी।

321
00:31:19,421 --> 00:31:21,965
मैं तब बाहरी यादों तक नहीं पहुँच पाऊँगी,

322
00:31:22,049 --> 00:31:24,968
जब मैं लूमन के सिवर्ड बेसमेंट फ़्लोर पर रहूँगी,

323
00:31:25,052 --> 00:31:27,513
ना ही ऊपर आने के बाद
अपने काम से जुड़ी यादें याद कर पाऊँगी।

324
00:31:29,932 --> 00:31:33,185
मैं इससे अवगत हूँ कि यह परिवर्तन

325
00:31:33,268 --> 00:31:36,188
विस्तृत है और इसे वापस बदला नहीं जा सकता।

326
00:31:37,773 --> 00:31:39,441
मैं यह निर्णय बिना किसी दबाव ले रही हूँ।

327
00:31:44,780 --> 00:31:47,699
ठीक है, यह हो गया।

328
00:31:54,831 --> 00:31:55,832
ठीक है।

329
00:31:56,917 --> 00:31:57,918
जाओ।

330
00:32:16,770 --> 00:32:18,272
तो मैं यहाँ से कभी नहीं जा सकती?

331
00:32:20,524 --> 00:32:21,817
तुम पाँच बजे जाओगी।

332
00:32:22,317 --> 00:32:25,487
ख़ैर, दरअसल, वे रुक-रुककर भेजते हैं,
तो सवा पाँच बजे जाओगी।

333
00:32:26,697 --> 00:32:29,867
लेकिन ऐसा लगेगा नहीं।
कम से कम तुम्हारे इस रूप को तो नहीं।

334
00:32:31,577 --> 00:32:32,911
क्या मेरा कोई परिवार है?

335
00:32:33,954 --> 00:32:35,289
तुम्हें कभी पता नहीं चलेगा।

336
00:32:36,874 --> 00:32:38,584
और मेरे पास दूसरा रास्ता नहीं है।

337
00:32:39,751 --> 00:32:45,007
ख़ैर, हर बार जब तुम ख़ुद को यहाँ पाओगी,
वह इसलिए होगा क्योंकि तुमने वापस आना चुना।

338
00:33:13,076 --> 00:33:14,077
हैलो।

339
00:33:52,199 --> 00:33:53,325
गुड नाइट।

340
00:33:53,408 --> 00:33:54,409
गुड नाइट।

341
00:34:35,033 --> 00:34:36,034
मिस्टर स्काउट

342
00:34:43,458 --> 00:34:46,043
"प्रिय मार्क, आज एक कमरे में कुछ बक्से ले जाते समय

343
00:34:46,128 --> 00:34:48,505
तुम एक प्रोजेक्टर स्लाइड पर फिसल गए

344
00:34:48,589 --> 00:34:52,176
और तुम्हें सिर पर हल्की सी चोट आई।"

345
00:34:59,141 --> 00:35:00,517
पिप्स बार और ग्रिल
वीआईपी एक्सेस कार्ड

346
00:35:00,601 --> 00:35:01,977
यह गिफ़्ट कार्ड पिप्स के वीआईपी भाग में

347
00:35:02,060 --> 00:35:03,145
एक बार जाने की अनुमति देता है।

348
00:35:03,228 --> 00:35:04,479
मैं पिप का वीआईपी हूँ

349
00:35:20,287 --> 00:35:21,496
अरे!

350
00:35:22,164 --> 00:35:23,749
माफ़ करना।

351
00:35:25,125 --> 00:35:26,960
शायद तुम्हें अपना ध्यान बर्फ़ीली सड़क पर रखना चाहिए।

352
00:35:29,838 --> 00:35:30,839
माफ़ करना।

353
00:35:56,865 --> 00:35:59,868
बेयर्ड क्रीक टाउनहाउस

354
00:36:30,566 --> 00:36:34,570
वाक़ई, यह मच्छर अपने तीन से
सात दिनों के जीवन का ज़्यादातर समय बिताएगा…

355
00:36:52,504 --> 00:36:56,925
नहीं, मैं जानता हूँ, मिसेज़ सेल्विग।
बात बस यह है कि वह दोबारा मेरी जगह पर था।

356
00:36:57,759 --> 00:37:01,513
हाँ। ख़ैर, कूड़ा उठाने कल रात आएँगे।
आज रात रीसाइक्लिंग का सामान है।

357
00:37:02,514 --> 00:37:05,642
हाँ, यह अजीब है, लेकिन वे ऐसे ही करते हैं।

358
00:37:05,726 --> 00:37:08,061
और आपके दोनों रखे होने से वहाँ जगह नहीं बचती…

359
00:37:25,746 --> 00:37:26,997
- हैलो।
- हैलो।

360
00:37:31,210 --> 00:37:32,211
क्या तुम भूल गए?

361
00:37:37,174 --> 00:37:38,759
ओह, हाँ। धत्।

362
00:37:38,842 --> 00:37:39,843
कोई बात नहीं।

363
00:37:40,844 --> 00:37:41,845
- माफ़ करना।
- कोई बात नहीं।

364
00:37:41,929 --> 00:37:44,640
- क्या तुम पैंट पहनना चाहते हो, और मैं…
- मैंने पैंट पहन रखा है।

365
00:37:44,723 --> 00:37:46,517
…तुमसे मिलती हूँ… वह पैंट नहीं है।

366
00:37:47,893 --> 00:37:51,730
तो अगर वहाँ डिनर नहीं मिलेगा,
तो वह डिनर पर जाना कैसे हुआ?

367
00:37:51,813 --> 00:37:52,940
- ठीक है।
- जैसे…

368
00:37:53,649 --> 00:37:55,317
दरअसल यह तुम मेरा उधार चुका रहे हो।

369
00:37:55,400 --> 00:37:56,944
- अच्छा?
- हाँ।

370
00:37:57,027 --> 00:38:00,322
तुम्हें वह समय याद है जब हम बच्चे थे
और मैं तुम्हारे मुक़ाबले कहीं ज़्यादा अच्छी बहन थी?

371
00:38:00,405 --> 00:38:02,866
मेरे दिमाग़ से निकल गया होगा।

372
00:38:04,326 --> 00:38:06,745
साथ ही, मैं जानती हूँ उसकी बरसी क़रीब आ रही है,

373
00:38:06,828 --> 00:38:08,705
तो मैंने सोचा शायद तुम लोगों के बीच रहना चाहो।

374
00:38:10,123 --> 00:38:11,124
नहीं।

375
00:38:13,168 --> 00:38:15,462
यह अच्छा है। तुम्हें कहाँ से मिला?

376
00:38:15,546 --> 00:38:17,756
ऑफ़िस से मिला, और उन्होंने माफ़ी माँगी।

377
00:38:18,382 --> 00:38:19,800
उन्होंने माफ़ी माँगी। शुक्र है।

378
00:38:20,843 --> 00:38:22,761
क्या उस माफ़ीनामे के साथ कोई स्पष्टीकरण भी था?

379
00:38:22,845 --> 00:38:25,180
सब ठीक है। मुझे एक गिफ़्ट कार्ड मिला।

380
00:38:25,764 --> 00:38:28,475
तुम्हें एक गिफ़्ट कार्ड मिला। वह कहाँ जाएगा?

381
00:38:29,518 --> 00:38:30,644
मुझे पता नहीं। पिप्स में।

382
00:38:31,270 --> 00:38:34,147
ज़ाहिर है, पिप्स है। ख़ैर, मज़े करना।

383
00:38:34,231 --> 00:38:36,024
मैं करूँगा, तुम्हारे बिना।

384
00:38:45,284 --> 00:38:46,743
यह रहा हमारा बंदी।

385
00:38:46,827 --> 00:38:49,246
- हैलो, रिक।
- रिकेन। चलो भी, मेरा नाम रिकेन है।

386
00:38:50,497 --> 00:38:52,416
- तुम, यार, शांत लग रहे हो।
- तुम जानते हो।

387
00:38:53,125 --> 00:38:54,334
- ठीक है।
- हैलो, जान।

388
00:38:54,418 --> 00:38:55,419
हैलो।

389
00:38:56,170 --> 00:39:00,757
नहीं, मेरे ख़्याल से बहुत से लोग इस बात को
नज़रअंदाज़ कर देते हैं कि ज़िंदगी खाना नहीं है।

390
00:39:00,841 --> 00:39:02,551
- सही कहा।
- तुम्हारे पास ज़िंदगी है,

391
00:39:02,634 --> 00:39:06,054
भावना और चेतना के यह जटिल गुण।

392
00:39:06,138 --> 00:39:08,932
और फिर तुम्हारे पास खाना है, जो क्या है?

393
00:39:09,016 --> 00:39:10,392
- हाँ, वह क्या है?
- ईंधन।

394
00:39:11,018 --> 00:39:13,353
कैलोरी। एक ही बात नहीं है।

395
00:39:13,437 --> 00:39:15,814
- हाँ, वह एकदम सही है, पैटन।
- मैं बिल्कुल सहमत हूँ।

396
00:39:15,898 --> 00:39:17,566
लेकिन, अगर मैं…

397
00:39:17,649 --> 00:39:22,863
माफ़ करना, मार्क और मेरे पिता के पास
एक फ़्लास्क पर "व्हिस्की ज़िंदगी है" खुदा हुआ था।

398
00:39:24,448 --> 00:39:26,325
- सच है।
- वह एक आसान मज़ाक था।

399
00:39:26,408 --> 00:39:28,785
उनके पास था। उनका शराबी होने का निदान ग़लत था।

400
00:39:28,869 --> 00:39:32,247
अब, मार्क, रिकेन ने रेबेक और मुझे बताया
कि तुम पहले इतिहास के प्रोफ़ेसर थे।

401
00:39:32,331 --> 00:39:33,332
हाँ।

402
00:39:33,415 --> 00:39:35,792
तो मैं इस सब में तुम्हारी राय जानना चाहती हूँ।

403
00:39:37,211 --> 00:39:39,213
खाना बनाम ज़िंदगी की बात पर।

404
00:39:41,340 --> 00:39:44,885
ख़ैर, मैं पक्का कह नहीं सकता।
मैं ज़्यादातर पहले विश्वयुद्ध के बारे में पढ़ाता था।

405
00:39:44,968 --> 00:39:47,095
ठीक है। ख़ैर, मेरे पास तुम्हारे लिए एक सवाल है।

406
00:39:47,179 --> 00:39:48,931
मैं अभी ही पूरे इतिहास में हिंसा और युद्ध के

407
00:39:49,014 --> 00:39:52,768
तुलनात्मक स्तरों के बारे में एक लेख पढ़ रहा था।

408
00:39:53,393 --> 00:39:54,394
पढ़ाकू है।

409
00:39:54,478 --> 00:39:55,896
युद्ध की सनसनीखेज़ ख़बरें, जानता हूँ।

410
00:39:56,980 --> 00:40:02,444
लेकिन ख़ैर, उसमें लिखा था
कि लोग असल में उसे ग्रेट वॉर कहते थे।

411
00:40:03,028 --> 00:40:05,697
कहते हैं, कि उसे प्रथम विश्वयुद्ध कहना
एक भारी भूल होती।

412
00:40:06,281 --> 00:40:07,616
क्या यह सही है?

413
00:40:11,411 --> 00:40:16,792
ख़ैर, पता है, कोई उसे पहला विश्वयुद्ध नहीं कहता

414
00:40:16,875 --> 00:40:20,212
क्योंकि तब तक दूसरा विश्वयुद्ध हुआ ही नहीं था।

415
00:40:21,463 --> 00:40:23,090
- गज़ब।
- बिल्कुल सही।

416
00:40:23,173 --> 00:40:24,591
- यह बिल्कुल सही है।
- ज़ाहिर है।

417
00:40:25,300 --> 00:40:26,343
यह बिल्कुल सच है।

418
00:40:26,426 --> 00:40:27,970
इसीलिए हम इस बंदे को बुलाते हैं।

419
00:40:28,929 --> 00:40:32,516
मार्क की स्वर्गवासी पत्नी, जेम्मा भी एक शिक्षिका थी।
रूसी साहित्य।

420
00:40:32,599 --> 00:40:34,518
- मुझे साहित्य बहुत पसंद है।
- है ना?

421
00:40:35,519 --> 00:40:37,688
लेकिन अब मार्क लूमन का बंदा है।

422
00:40:37,771 --> 00:40:39,106
- रिकेन।
- वाक़ई?

423
00:40:39,189 --> 00:40:41,066
हाँ। क़रीब दो साल हो गए।

424
00:40:41,149 --> 00:40:43,110
- क्या तुम दवाइयाँ बनाते हो?
- नहीं।

425
00:40:43,193 --> 00:40:45,863
मुझे लगा लूमन एक तकनीकी कंपनी ज़्यादा है।

426
00:40:45,946 --> 00:40:47,739
- उनकी शुरुआत 19वीं सदी में हुई थी।
- वाक़ई?

427
00:40:47,823 --> 00:40:49,616
सामयिक मलहम बनाते हैं, है ना?

428
00:40:49,700 --> 00:40:50,784
वे क्या नहीं बनाते हैं?

429
00:40:51,743 --> 00:40:54,454
हाँ, लेकिन मैं कॉर्पोरेट आर्काइव्ज़ विभाग में हूँ, तो…

430
00:40:54,538 --> 00:40:56,790
तो तुम्हें सारे दबे राज़ मालूम हैं।

431
00:40:57,332 --> 00:40:59,126
- नहीं, वाक़ई में नहीं।
- नहीं।

432
00:40:59,209 --> 00:41:03,338
मार्क का काम इतना संवेदनशील है
कि उसके लिए ‘सेवरन्स’ प्रक्रिया की ज़रूरत है।

433
00:41:07,843 --> 00:41:08,844
गज़ब।

434
00:41:10,762 --> 00:41:12,264
असाधारण बात है, है ना?

435
00:41:14,016 --> 00:41:17,311
हाँ। साथ ही, मेरे ख़्याल से यह इसका फ़ैसला भी है
कि लोगों को बताना है या नहीं।

436
00:41:17,394 --> 00:41:18,854
- है ना, रिकेन?
- हे भगवान।

437
00:41:18,937 --> 00:41:20,814
- नहीं। नहीं।
- हे भगवान, मार्क।

438
00:41:20,898 --> 00:41:22,566
- मुझे माफ़ कर दो।
- नहीं, कोई बात नहीं। मुझे परवाह नहीं।

439
00:41:22,649 --> 00:41:25,694
- मुझे अफ़सोस है।
- नहीं, मेरे ख़्याल से यह बहुत दिलचस्प है।

440
00:41:25,777 --> 00:41:27,446
मतलब, काश मैं यह कर पाती।

441
00:41:28,530 --> 00:41:31,909
मैं हमेशा सोचती रहती, पता है, दूसरे वाले के बारे में।

442
00:41:34,786 --> 00:41:37,748
ख़ैर, कोई दूसरा वाला नहीं है।

443
00:41:38,624 --> 00:41:40,709
वह मैं हूँ। मैं काम करता हूँ।

444
00:41:40,792 --> 00:41:44,922
मैं बस शारीरिक तत्व नहीं समझ पा रही हूँ।
यह कैसा लगता है?

445
00:41:48,175 --> 00:41:51,553
ख़ैर, यह आसान है।
व्यक्ति की स्मृतियाँ दो हिस्सों में बँट जाती हैं,

446
00:41:51,637 --> 00:41:54,973
तो जब तुम काम पर नहीं होते हो,
तुम्हें कुछ याद नहीं रहता कि तुम वहाँ क्या करते हो।

447
00:41:55,057 --> 00:41:56,058
मैंने सही समझा है ना, मार्क?

448
00:41:56,141 --> 00:41:58,936
- ख़ैर, यह…
- तो तुम सुबह नौ बजे काम पर जाते हो,

449
00:41:59,019 --> 00:42:01,605
और अचानक शाम के पाँच बज रहे होते हैं,
और तुम वापस आ रहे होते हो?

450
00:42:01,688 --> 00:42:04,233
- ख़ैर, वे हमें थोड़ा रुक-रुककर भेजते हैं, तो…
- वे रुक-रुककर भेजते हैं?

451
00:42:04,316 --> 00:42:07,569
और फिर, इसके विपरीत, जब तुम काम पर होते हो,
तो तुम्हें कोई बाहरी याद नहीं होती है।

452
00:42:07,653 --> 00:42:11,323
तो, असल में, तुम्हारा वह रूप वहीं फँसा हुआ है।

453
00:42:11,406 --> 00:42:13,575
ख़ैर…

454
00:42:13,659 --> 00:42:16,203
- ख़ैर, मेरा मतलब, फँसा नहीं है, लेकिन…
- लेकिन क्या?

455
00:42:20,290 --> 00:42:24,253
नहीं, नहीं। मैं जानना चाहता हूँ। तुम क्या कहने जा रहे थे?
फँसा हुआ नहीं है, लेकिन क्या?

456
00:42:27,130 --> 00:42:28,131
तुम क्या कह रहे थे?

457
00:42:32,261 --> 00:42:35,055
तो मेरे ख़्याल से हमें पता है
कि कांग्रेस की गतिविधियों पर तुम्हारी क्या राय है।

458
00:42:35,138 --> 00:42:36,431
ठीक है, मेरे ख़्याल से शायद हम

459
00:42:36,515 --> 00:42:37,641
- यहाँ मुद्दे से भटक रहे हैं।
- हाँ।

460
00:42:39,309 --> 00:42:41,979
बात यह है कि मार्क ने एक फ़ैसला लिया था।

461
00:42:42,062 --> 00:42:43,814
और वह फ़ैसला विवादास्पद था,

462
00:42:45,190 --> 00:42:47,150
नैतिक और सामाजिक रूप से।

463
00:42:47,734 --> 00:42:50,487
न्याय के रूप से। वैज्ञानिक रूप से।

464
00:42:51,530 --> 00:42:54,950
लेकिन, मार्क, मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूँ

465
00:42:55,576 --> 00:42:56,785
बिना किसी संदेह के।

466
00:42:56,869 --> 00:42:58,495
- बहुत अच्छा कहा।
- शुक्रिया।

467
00:42:58,579 --> 00:43:00,998
- बिल्कुल।
- मैं बेशक़ मार्क के साथ हूँ।

468
00:43:02,124 --> 00:43:03,125
गज़ब।

469
00:43:04,751 --> 00:43:07,087
शुक्रिया। यह बहुत अच्छा है।

470
00:43:07,963 --> 00:43:10,382
ख़ैर, हम उस मुक़ाम पर पहुँच गए हैं,
जहाँ पारंपरिक तौर पर,

471
00:43:10,465 --> 00:43:12,509
मैं ऐसा कुछ कहता कि "खाना शुरू करो।"

472
00:43:13,886 --> 00:43:16,471
लेकिन मुझे कहना पड़ेगा, खाने के अभाव से

473
00:43:16,555 --> 00:43:21,101
हम कितना कुछ और भी गहराई से कर चुके हैं।

474
00:43:21,185 --> 00:43:23,020
- ओह, हाँ। नहीं, बिल्कुल।
- है ना?

475
00:43:23,103 --> 00:43:25,981
मैं कह रहा था, लिमा में मेरे दोस्त ने
खाने वाला डिनर कार्यक्रम नहीं रखा था क़रीब…

476
00:43:27,608 --> 00:43:30,277
अगर मैं तुम्हें 3,000 डॉलर दूँ,
क्या तुम मुझे माफ़ कर दोगे?

477
00:43:31,570 --> 00:43:36,491
ख़ैर, क्योंकि तुम्हारा बच्चा
आज रात के अत्याचारों से निर्दोष है,

478
00:43:36,575 --> 00:43:40,037
मैं उसके पैदा होने के बाद
तुम्हारी हत्या करने का इंतज़ार करूँगा।

479
00:43:40,120 --> 00:43:43,540
हे भगवान। यह लो, दोस्त।

480
00:43:46,585 --> 00:43:47,586
शुक्रिया।

481
00:43:52,508 --> 00:43:56,595
अरे, उस अजीब छोटी मूँछों वाला
थेरेपी का अच्छा डॉक्टर कैसा है?

482
00:44:01,517 --> 00:44:02,518
तुम जा नहीं रहे हो?

483
00:44:04,353 --> 00:44:06,813
ख़ैर, काम वाली चीज़ से मदद मिली।

484
00:44:08,148 --> 00:44:09,149
हाँ।

485
00:44:10,734 --> 00:44:13,529
वह नौकरी लेने के लिए मुझे तुम पर गर्व है। वाक़ई।

486
00:44:14,738 --> 00:44:17,032
और मेरे ख़्याल से उसे भी होता।
मैं जानती हूँ उसे भी गर्व होता।

487
00:44:20,327 --> 00:44:23,872
मुझे बस लगता है
कि दिन में आठ घंटों के लिए उसके बारे में भूल जाना

488
00:44:23,956 --> 00:44:26,792
ठीक होने जैसा नहीं है।

489
00:44:34,842 --> 00:44:36,677
चूँकि तुम पहले से यहाँ हो, तुम रात में यहाँ रुकना चाहते हो?

490
00:44:38,178 --> 00:44:39,179
नहीं।

491
00:44:40,347 --> 00:44:41,348
क्यों?

492
00:44:41,431 --> 00:44:43,267
तुम्हारे घर में गर्भावस्था जैसी महक आ रही है।

493
00:44:47,062 --> 00:44:49,273
हाँ, मैं बस शारीरिक तत्व नहीं समझ पा रही हूँ।

494
00:44:51,108 --> 00:44:52,526
वह मज़ेदार है, है ना?

495
00:44:53,110 --> 00:44:55,904
- तुम आज रात यहीं रुक रहे हो।
- नहीं, मैं नहीं रुक रहा हूँ।

496
00:44:55,988 --> 00:44:57,906
मैं सारी चादरें ख़ुद बना रहा हूँ,

497
00:44:57,990 --> 00:45:01,034
तो बड़ी वाली को पूरा करने में अभी समय लगेगा।

498
00:45:01,785 --> 00:45:04,288
लेकिन छोटा वाला बिस्तर आरामदायक है,

499
00:45:04,371 --> 00:45:07,124
और यह पाजामा बाल्टिक हैंडलूम पर बना था,

500
00:45:07,207 --> 00:45:09,585
तो तुम्हें अच्छी नींद आएगी।

501
00:45:10,127 --> 00:45:14,256
शुक्रिया।
मुझे अभी भी तीन पलंगों की बात समझ नहीं आई।

502
00:45:14,339 --> 00:45:16,341
- अच्छा।
- रिकेन के सहकर्मी ने हमें बताया

503
00:45:16,425 --> 00:45:20,262
कि बच्चे के बड़े होते समय
पलंग बदल देना उसे आघात पहुँचा सकता है।

504
00:45:20,345 --> 00:45:21,722
हमेशा के लिए।

505
00:45:21,805 --> 00:45:26,018
लेकिन अगर तुम उस बच्चे को
जन्म के समय उसके सभी बिस्तर दे देते हो,

506
00:45:26,101 --> 00:45:29,146
तो तुम उसे कमरे में
उसकी अपनी दर पर आगे बढ़ने देते हो।

507
00:45:29,771 --> 00:45:31,356
समझ गया। हाँ।

508
00:45:36,486 --> 00:45:37,487
हाँ।

509
00:45:38,572 --> 00:45:40,574
मेरे ख़्याल से आज रात लोगों को
वाक़ई तुम्हारे साथ मज़ा आया, मार्क।

510
00:45:42,826 --> 00:45:43,827
बढ़िया है।

511
00:45:44,328 --> 00:45:45,537
ठीक है, जान।

512
00:45:46,663 --> 00:45:47,748
- तुम तैयार हो, जान?
- हाँ।

513
00:45:47,831 --> 00:45:48,916
- चलो चलें।
- शुभ रात्रि।

514
00:45:48,999 --> 00:45:50,000
शुक्रिया।

515
00:45:51,543 --> 00:45:53,045
शुभ रात्रि, मिलॉर्ड।

516
00:45:53,128 --> 00:45:54,546
शुभ रात्रि, मोहतरमा।

517
00:47:51,955 --> 00:47:52,956
हैलो।

518
00:47:53,457 --> 00:47:54,458
हैलो।

519
00:47:54,958 --> 00:47:55,959
तुम्हें उठे हुए कितनी देर हो गई?

520
00:47:56,543 --> 00:47:57,669
थोड़ी देर।

521
00:48:00,923 --> 00:48:04,468
कल रात अहाते में एक बिज़नेसमैन था।

522
00:48:04,551 --> 00:48:06,220
- एक बिज़नेसमैन?
- हाँ।

523
00:48:06,303 --> 00:48:08,222
नौसिखिया या ऊँचे पद वाला?

524
00:48:08,305 --> 00:48:09,306
मैं सच कह रहा हूँ।

525
00:48:09,890 --> 00:48:11,600
कल रात सच में मेरे अहाते में एक आदमी था?

526
00:48:11,683 --> 00:48:12,935
हाँ।

527
00:48:13,519 --> 00:48:14,520
हे भगवान।

528
00:48:15,646 --> 00:48:18,482
वह मुझे अजीब तरीके से देख रहा था,
जैसे कि मुझे जानता हो।

529
00:48:19,024 --> 00:48:21,610
क्या मेरे घर के घुसपैठिए ने
तुम्हें देखा जाना महसूस करवाया?

530
00:48:21,693 --> 00:48:22,945
बहुत ज़्यादा।

531
00:48:24,488 --> 00:48:27,282
ख़ैर, पास ही में एक बार है। शायद कोई शराबी होगा।

532
00:48:28,200 --> 00:48:30,911
उसी बात पर,
तुमसे अभी भी शराबख़ाने की महक आ रही है।

533
00:48:31,870 --> 00:48:35,332
माफ़ करना, मुझे उस याद को भुलाना था

534
00:48:35,415 --> 00:48:38,627
जब बचपन में माँ-पापा ने मेरे पलंग बदल दिए थे।

535
00:48:39,211 --> 00:48:41,004
तुमने यह चुटकुला पहले से तैयार कर रखा था।

536
00:49:27,718 --> 00:49:28,719
मिसेज़ सेल्विग का कॉल

537
00:49:28,802 --> 00:49:30,596
पिप्स बार और ग्रिल
लंच - डिनर

538
00:49:30,679 --> 00:49:32,431
वीआईपी क्षेत्र

539
00:49:32,514 --> 00:49:33,515
हैलो।

540
00:49:35,058 --> 00:49:40,022
ठीक है। तो रीसाइक्लिंग कल रात थी, मिसेज़ सेल्विग।

541
00:49:40,105 --> 00:49:41,398
आज रात कूड़ा बाहर रखना है।

542
00:49:41,481 --> 00:49:45,152
और आप बार-बार अपना कूड़ेदान मेरी तरफ़ रख देती हैं। तो…

543
00:49:47,154 --> 00:49:48,655
हाँ। ठीक है।

544
00:49:49,907 --> 00:49:53,202
पता है, मैं इस वक़्त बात नहीं कर सकता।
मैं डिनर के लिए बाहर आया हूँ। लेकिन…

545
00:49:54,786 --> 00:49:56,288
नहीं, अकेले हूँ।

546
00:49:59,041 --> 00:50:01,502
पिप्स बार और ग्रिल।

547
00:50:02,544 --> 00:50:03,629
माफ़ कीजिए।

548
00:50:05,214 --> 00:50:07,424
फ़ोन काटो। जल्दी।

549
00:50:12,513 --> 00:50:15,724
माफ़ कीजिए, मिसेज़ सेल्विग।
मेरा खाना बन गया है और मेज़ पर लगा दिया गया है।

550
00:50:18,018 --> 00:50:20,938
हैलो, बच्चों। डिनर में क्या बना है?

551
00:50:26,026 --> 00:50:28,820
माफ़ करना। तुम्हें वह संदर्भ समझ में नहीं आएगा।

552
00:50:31,240 --> 00:50:33,700
क्या तुम मेरा पीछा कर रहे हो?

553
00:50:34,701 --> 00:50:36,245
यहाँ तुम्हारी आवाज़ अलग है।

554
00:50:37,204 --> 00:50:38,288
और भी बदतर है।

555
00:50:40,374 --> 00:50:42,918
- ठीक है, तुम आख़िर हो कौन?
- पीटी।

556
00:50:43,001 --> 00:50:45,337
मेरा नाम पीटी है। मैं तुम्हारे ऑफ़िस से हूँ।

557
00:50:47,631 --> 00:50:51,510
ख़ैर, ऐसा नहीं हो सकता। मेरे विभाग में सब लोग…

558
00:50:51,593 --> 00:50:54,513
सिवर्ड हैं। सिवर्ड। मैं भी था।

559
00:50:56,390 --> 00:50:58,559
ठीक है। ख़ैर, ‘सेवरन्स’ स्थाई है।

560
00:50:58,642 --> 00:51:02,312
हाँ। इम्प्लांट से बचना आसान नहीं था। मुझे मदद मिली थी।

561
00:51:15,450 --> 00:51:18,120
तो, क्या, तुम काम पर ख़ुश नहीं थे?

562
00:51:18,203 --> 00:51:20,789
- और शिकायत दर्ज कराने की बजाय, तुम…
- नहीं।

563
00:51:21,498 --> 00:51:24,585
मैंने पहले उसकी कोशिश की थी। तुमने भी की थी।

564
00:51:26,420 --> 00:51:29,506
अच्छा। ठीक है। तो…

565
00:51:30,966 --> 00:51:32,426
तुम अब सिवर्ड नहीं हो।

566
00:51:32,509 --> 00:51:37,306
और अब तुम्हें लगता है वे तुम्हारे पीछे पड़े हैं या वैसा कुछ?

567
00:51:41,101 --> 00:51:42,102
हाँ।

568
00:51:45,439 --> 00:51:49,610
"वे" मतलब ग्रेनर, जो शायद अभी बाहर ही कहीं होगा।

569
00:51:49,693 --> 00:51:54,323
ग्रेनर। ठीक है।
क्या वह कोई व्यक्ति है जिसे तुम जानते हो या…

570
00:51:54,406 --> 00:51:57,701
हम दोनों उसे जानते हैं। हम उसे पसंद नहीं करते हैं।

571
00:51:59,286 --> 00:52:00,287
समझा।

572
00:52:06,210 --> 00:52:10,506
वहाँ वैसा कुछ नहीं है जैसा वे कहते हैं।

573
00:52:12,049 --> 00:52:13,759
अगर मुझे कुछ हो जाता है,

574
00:52:14,718 --> 00:52:18,180
जो चीज़ें मुझे मालूम हैं, उन्हें ज्ञात रहने की ज़रूरत है।

575
00:52:20,682 --> 00:52:22,559
मैं चाहूँगा किसी दोस्त द्वारा रहें।

576
00:52:28,190 --> 00:52:30,692
तो, हम दोस्त हैं?

577
00:52:32,194 --> 00:52:33,570
मैं तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त हूँ।

578
00:52:35,239 --> 00:52:36,740
तुम मेरे बहुत अच्छे दोस्त हो।

579
00:52:40,577 --> 00:52:43,372
पिप्स

580
00:53:05,602 --> 00:53:09,731
जन्मदिन मुबारक हो, भतीजी!

581
00:53:12,109 --> 00:53:14,820
मार्क, कार्ड के लिए माफ़ करना।

582
00:53:15,863 --> 00:53:18,198
मुझे कुछ तो खरीदना था और मैं जानता हूँ यह उचित नहीं है।

583
00:53:18,282 --> 00:53:21,493
हालांकि मुझे यक़ीन है तुम एक कमाल की भतीजी होते।

584
00:53:23,745 --> 00:53:27,291
हम सोचा करते थे कि बाहर हम किस तरह के इंसान हैं,

585
00:53:27,916 --> 00:53:30,627
हमने क्या चुनाव किए थे और क्यों।

586
00:53:37,384 --> 00:53:39,344
मैं सोचता था कि उस ऑफ़िस जैसी जगह में

587
00:53:39,428 --> 00:53:41,805
किसी को कोई राक्षस ही डाल सकता है।

588
00:53:43,599 --> 00:53:46,143
ख़ासतौर से अगर वह व्यक्ति ख़ुद हो।

589
00:53:49,146 --> 00:53:52,941
लेकिन हम राक्षस नहीं हैं, मार्क। असली वाले नहीं।

590
00:53:55,694 --> 00:53:59,740
अगर तुम जानना नहीं चाहते
कि वहाँ क्या हो रहा है, तो मैं तुम पर दबाव नहीं डालूँगा।

591
00:54:02,326 --> 00:54:06,330
लेकिन अगर तुम जानना चाहते हो,
तो इस कार्ड के पीछे एक पता लिखा है।

592
00:54:08,332 --> 00:54:13,128
अकेले जाना,
और तुम्हें एक बहुत लंबे जवाब की शुरुआत मिल जाएगी।

593
00:54:13,212 --> 00:54:16,340
नंबर 499 हाफ़ लूप रोड

594
00:54:34,733 --> 00:54:37,069
मार्क, क्या तुम हो?

595
00:54:37,152 --> 00:54:38,445
हैलो, मिसेज़ सेल्विग।

596
00:54:39,905 --> 00:54:44,201
यक़ीन करोगे कि कूड़ेदानों में गड़बड़ के लिए मैं शर्मिंदा हूँ?

597
00:54:44,284 --> 00:54:45,577
नहीं, कोई दिक़्क़त नहीं है।

598
00:54:46,787 --> 00:54:47,788
डिनर कैसा था?

599
00:54:48,789 --> 00:54:51,750
ठीक था। मैं बस, पता है, थक गया हूँ।

600
00:54:53,460 --> 00:54:56,004
पता है, मेरी माँ कैथोलिक थी।

601
00:54:56,088 --> 00:55:01,802
वह कहती थीं कि सोते हुए बच्चे को
आशीर्वाद देने में संतों को आठ घंटे लगते हैं।

602
00:55:02,678 --> 00:55:05,055
आशा करती हूँ तुम संतों को पर्याप्त समय दे रहे हो।

603
00:55:06,139 --> 00:55:09,560
ख़ैर, आज रात मैं उन्हें बहुत समय दूँगा।

604
00:55:11,144 --> 00:55:12,646
गुड नाइट, मिसेज़ सेल्विग।

605
00:55:12,729 --> 00:55:13,730
मार्क।

606
00:55:16,900 --> 00:55:18,610
तुम एक अच्छे इंसान हो।

607
00:57:08,387 --> 00:57:10,389
उप-शीर्षक अनुवादक: मीनू

