1
00:00:02,294 --> 00:00:03,754
मैं स्वीकार करती हूँ कि अब से,

2
00:00:03,836 --> 00:00:08,132
अपनी यादों तक मेरी पहुँच मेरे स्थान से तय होगी।

3
00:00:09,218 --> 00:00:11,720
मैं तब बाहरी यादों तक नहीं पहुँच पाऊँगी,

4
00:00:11,803 --> 00:00:14,848
जब मैं लूमन के सिवर्ड बेसमेंट फ़्लोर पर रहूँगी,

5
00:00:14,932 --> 00:00:17,351
ना ही ऊपर आने के बाद
अपने काम से जुड़ी यादें याद कर पाऊँगी।

6
00:00:19,728 --> 00:00:22,898
मैं इससे अवगत हूँ कि यह परिवर्तन

7
00:00:22,981 --> 00:00:25,526
विस्तृत है और इसे वापस बदला नहीं जा सकता।

8
00:00:27,569 --> 00:00:29,112
मैं यह निर्णय बिना किसी दबाव के ले रही हूँ।

9
00:00:30,656 --> 00:00:34,117
ठीक है, यह हो गया।

10
00:00:37,204 --> 00:00:38,205
मेरे साथ आइए, कृपया।

11
00:00:44,920 --> 00:00:48,257
तो तुम्हारा काम वाला स्वरूप
कुछ घंटों बाद सिवर्ड फ़्लोर पर जागेगा।

12
00:00:48,340 --> 00:00:51,593
पर अगली बार तुम ख़ुद सचेतन आज शाम को होगी,

13
00:00:51,677 --> 00:00:53,136
जब तुम लिफ़्ट में ऊपर जा रही होगी।

14
00:00:53,220 --> 00:00:54,221
ठीक है।

15
00:00:54,763 --> 00:00:58,267
लिफ़्ट में कमर की ऊँचाई पर एक रेलिंग होगी,
अगर कहीं तुम्हें चक्कर आ जाए तो।

16
00:00:58,350 --> 00:00:59,768
अरे, यार।

17
00:01:02,437 --> 00:01:04,815
मुझे इसके चेहरे पर उगता सूरज देखना बहुत पसंद है।

18
00:01:06,483 --> 00:01:09,361
पता है यह हर सुबह दूध में
तीन कच्चे अंडे डाल कर पीता था।

19
00:01:09,444 --> 00:01:10,445
मैंने सुना है।

20
00:01:10,529 --> 00:01:12,114
उसका पसंदीदा नाश्ता था।

21
00:01:12,990 --> 00:01:14,533
हम यहाँ तुम्हें तैयार करवाएँगे।

22
00:01:15,576 --> 00:01:17,160
- सुप्रभात, लॉरेंस।
- सुप्रभात।

23
00:01:43,854 --> 00:01:45,189
कहते हैं इसमें दर्द नहीं होता।

24
00:01:46,190 --> 00:01:47,733
केटामाइन

25
00:01:50,068 --> 00:01:51,403
आराम से बैठो।

26
00:02:07,669 --> 00:02:09,378
अब थोड़ी सी थरथराहट होगी।

27
00:02:24,269 --> 00:02:26,271
लूमन

28
00:02:26,355 --> 00:02:28,565
लूमन विभाजन
माइक्रोचिप प्रौद्योगिकी

29
00:02:47,501 --> 00:02:50,003
मैं बाद में ऊपर आकर तुम्हें बता दूँगा कैसा रहा।

30
00:02:51,964 --> 00:02:53,757
माफ़ करना अगर मैं घबरा कर कुछ उल्टा-सीधा कर बैठी।

31
00:02:55,509 --> 00:02:58,428
चिंता मत करो। मैं तुमसे मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूँ।

32
00:03:40,721 --> 00:03:41,805
हैलो, हेल्ली।

33
00:03:42,931 --> 00:03:43,932
यह क्या हो रहा है?

34
00:03:44,016 --> 00:03:45,142
तुम्हें देखकर बहुत अच्छा लगा।

35
00:03:46,310 --> 00:03:48,103
तुम्हारा अनुकूलन बहुत मज़ेदार रहा।

36
00:03:51,231 --> 00:03:52,232
मैं कहाँ हूँ?

37
00:03:52,733 --> 00:03:57,404
तो, कभी-कभी जब कोई नया कर्मचारी
विभाजित हिस्से से सामंजस्य बिठा रहा होता है,

38
00:03:57,487 --> 00:03:59,698
हम उनकी मदद करने के लिए
उन्हें यहाँ सीढ़ियों के पास ले आते हैं,

39
00:03:59,781 --> 00:04:01,658
ताकि वे इस बदलाव को सहज तौर पर अनुभव कर सकें।

40
00:04:01,742 --> 00:04:03,619
अरे, नहीं। क्या मैं जाने की कोशिश कर रही हूँ?

41
00:04:03,702 --> 00:04:04,912
नहीं, नहीं।

42
00:04:04,995 --> 00:04:06,455
यह सब इस प्रक्रिया का हिस्सा है।

43
00:04:06,538 --> 00:04:08,957
अगर तुम घूम कर वापस अंदर जाना चाहती हो,
तो बात वहीं ख़त्म हो जाएगी।

44
00:04:13,837 --> 00:04:14,838
हैलो, कैसी हो।

45
00:04:17,757 --> 00:04:20,427
- यह सब क्या है?
- सब ठीक है।

46
00:04:21,261 --> 00:04:22,846
कोई समस्या नहीं है।

47
00:04:22,930 --> 00:04:24,640
दोबारा करके देखना चाहोगी?

48
00:04:24,723 --> 00:04:26,141
शायद थोड़ा जोश से?

49
00:04:31,480 --> 00:04:32,814
हैलो।

50
00:04:32,898 --> 00:04:33,982
मैं सीढ़ियों के पास हूँ।

51
00:04:35,234 --> 00:04:36,777
ठीक चल रहा है।

52
00:04:38,028 --> 00:04:39,321
नहीं, वह…

53
00:04:39,404 --> 00:04:40,405
लानत है!

54
00:04:41,907 --> 00:04:42,991
नहीं, मैं तुम्हें वापस फ़ोन करता हूँ।

55
00:04:45,244 --> 00:04:46,245
वाह।

56
00:04:49,081 --> 00:04:50,415
तुम काफ़ी जिज्ञासु किस्म की हो।

57
00:04:51,166 --> 00:04:52,501
मैं वहाँ अंदर नहीं जाना चाहती, है ना?

58
00:04:52,584 --> 00:04:53,794
तुम सीख रही हो कि तुम ऐसा चाहती हो।

59
00:04:54,920 --> 00:04:58,882
अरे, जब हमने सुना कि तुम यहाँ आ रही हो,
वह एक चमत्कार की तरह था।

60
00:04:59,550 --> 00:05:01,593
तुम कमाल का काम कर रही हो।

61
00:05:24,283 --> 00:05:25,367
हैलो, पुराने कर्मचारी!

62
00:05:25,868 --> 00:05:27,160
एक दिन बीत गया।

63
00:06:42,319 --> 00:06:47,115
सेवरन्स

64
00:07:01,296 --> 00:07:04,383
लूमन
वरिष्ठ रिफ़ाइनर सुबह की जाँच सूची

65
00:07:04,466 --> 00:07:06,176
शौचालय में
साबुन डिस्पेंसर फिर से भरो।

66
00:07:06,260 --> 00:07:08,762
किएर ईगन के चित्र को मान दो।
आत्म मूल्यांकन करो: क्या आज मैं नेतृत्व कर सकता हूँ?

67
00:07:11,265 --> 00:07:13,433
लूमन
रवांडन कॉफ़ी पाउडर

68
00:07:43,964 --> 00:07:45,966
अनुपालन पुस्तिका

69
00:07:53,682 --> 00:07:55,684
मार्क एस - ऐलनटाउन

70
00:08:42,231 --> 00:08:43,232
हैलो।

71
00:08:44,232 --> 00:08:45,234
हैलो।

72
00:08:45,317 --> 00:08:46,610
तो अब कल हो गया है?

73
00:08:47,903 --> 00:08:48,946
हाँ।

74
00:08:49,029 --> 00:08:50,822
आज सोमवार है।

75
00:08:51,615 --> 00:08:53,200
- एक सप्ताहांत यूँ ही ख़त्म हो गया?
- हाँ।

76
00:08:53,283 --> 00:08:54,701
मुझे लग ही नहीं रहा कि मैं गई भी थी।

77
00:08:54,785 --> 00:08:57,496
हाँ, यहाँ पर रातें और सप्ताहांत ऐसे ही लगते हैं।

78
00:08:58,288 --> 00:08:59,289
जैसे कुछ हुआ ही नहीं?

79
00:08:59,373 --> 00:09:00,499
ख़ैर, उसकी आदत पड़ जाती है।

80
00:09:00,582 --> 00:09:03,210
मतलब, मुझे पता चला है
नींद के प्रभावों पर ध्यान देना अच्छा रहता है

81
00:09:03,293 --> 00:09:05,629
चूँकि हम वास्तव में सोना अनुभव नहीं कर पाते।

82
00:09:05,712 --> 00:09:09,216
आप स्वयं में एक नई ऊर्जा या ख़ुशी अनुभव कर सकते हैं।

83
00:09:09,299 --> 00:09:11,885
कंधों का तनाव कम हो सकता है।
ज़्यादा फुरतीला महसूस कर सकते हैं।

84
00:09:14,221 --> 00:09:15,931
तो अब 9 बज कर 5 मिनट हो गए हैं?

85
00:09:16,014 --> 00:09:19,268
हाँ, वे सबको बारी-बारी से प्रवेश करवाते हैं
ताकि हम बाहर न मिल पाएँ।

86
00:09:19,351 --> 00:09:20,686
लगता है यह ज़रूरी है।

87
00:09:23,313 --> 00:09:24,940
तो मुझे लगता है हम लोग दोस्त नहीं हैं।

88
00:09:26,733 --> 00:09:27,901
ऐसा ही लगता है।

89
00:09:32,072 --> 00:09:33,657
मेरी मौजूदा फ़ाइल का नाम है "टमवॉटर"…

90
00:09:33,740 --> 00:09:34,950
लूमन परिवार में स्वागत है

91
00:09:35,033 --> 00:09:36,368
…जो मैंने लगभग 11 सप्ताह पहले शुरू की थी।

92
00:09:36,451 --> 00:09:37,786
"टमवॉटर।" पूरा एक शब्द है।

93
00:09:37,870 --> 00:09:39,413
क्या मुझे ये चीज़ें लिख लेनी चाहिए?

94
00:09:39,496 --> 00:09:41,832
- नहीं।
- मैंने इसे 96 प्रतिशत छाँट लिया है,

95
00:09:41,915 --> 00:09:44,585
जिसका मतलब है मैंने पाँच में से
चार श्रेणियों के प्रोत्साहन प्राप्त कर लिए हैं,

96
00:09:44,668 --> 00:09:49,256
जिसमें वे रबर और फ़िंगर ट्रैप शामिल हैं
जो तुम्हें यहाँ दिखाई दे रहे हैं।

97
00:09:49,840 --> 00:09:53,010
पाँचवी श्रेणी 100 प्रतिशत पर होती है।
उससे तुम्हें एक हास्य-चित्र मिलता है।

98
00:09:53,802 --> 00:09:56,972
तुम देखोगी मैंने उस संदर्भ में
शर्मिंदगी की हद तक दौलत इकट्ठी कर ली है।

99
00:09:57,055 --> 00:09:58,515
- वाह।
- सही है।

100
00:09:58,599 --> 00:10:00,976
इनमें से हर एक का मतलब?
सफलतापूर्वक ख़त्म की गई फ़ाइल।

101
00:10:01,685 --> 00:10:03,312
तो यह सबसे बड़ा पुरस्कार है?

102
00:10:03,395 --> 00:10:04,521
प्रतिशत के हिसाब से, हाँ।

103
00:10:04,605 --> 00:10:06,690
पर अगर तिमाही के अंत तक हमने अपने अंक पूरे कर लिए,

104
00:10:06,773 --> 00:10:08,817
तो हममें से एक को
तिमाही का सर्वश्रेष्ठ रिफ़ाइनर घोषित किया जाता है,

105
00:10:08,901 --> 00:10:11,195
और इस उपलब्धि से
तुम एक वॉफ़ल पार्टी अर्जित करते हो।

106
00:10:11,278 --> 00:10:12,863
माफ़ करना, यह वॉफ़ल पार्टी क्या है?

107
00:10:12,946 --> 00:10:14,364
अच्छा, अब बस करो।

108
00:10:14,448 --> 00:10:17,701
इस तिमाही में मेरा पुरस्कार पक्का है,
तो तुम अपनी ज़्यादा आशा मत जगाओ।

109
00:10:20,621 --> 00:10:22,414
मार्क को वह क्रिस्टल का सिर वाला घन क्यों मिला है?

110
00:10:22,998 --> 00:10:25,417
वह कोई पुरस्कार नहीं है,
वह तो उन्होंने उसे ऐसे ही दिया है।

111
00:10:25,501 --> 00:10:27,878
हेल्ली, तुम यह कन्सोल ऑन कर दोगी?

112
00:10:44,144 --> 00:10:45,479
ठीक है।

113
00:10:48,065 --> 00:10:49,191
वह… माफ़ करना।

114
00:10:50,150 --> 00:10:52,277
सिएना

115
00:10:56,406 --> 00:10:58,951
मार्क, दख़ल देने के लिए माफ़ी चाहता हूँ।
मुझे पता है तुम हेल्ली को प्रशिक्षण दे रहे हो।

116
00:10:59,034 --> 00:11:02,246
मैंने अभी देखा तुमने मेज़ों से सभी समूह तस्वीरें हटा दी हैं।

117
00:11:02,329 --> 00:11:05,457
हाँ। हम आज हेल्ली की पार्टी पर
नई तस्वीरें खींचने वाले हैं।

118
00:11:08,669 --> 00:11:11,880
अच्छा, यह सिएना फ़ाइल है।

119
00:11:11,964 --> 00:11:13,799
यह सारा डेटा जो तुम देख रही हो,

120
00:11:13,882 --> 00:11:17,344
यह चार में से एक आवश्यक वर्ग में आता है।

121
00:11:17,427 --> 00:11:19,555
और हम हर कोड वाले वाक्य का समूह बनाते हैं

122
00:11:19,638 --> 00:11:24,184
और फिर उसे बराबर-बराबर
पाँच डिजिटल बकेट में बाँट देते हैं।

123
00:11:24,268 --> 00:11:25,269
पार्टी।

124
00:11:25,352 --> 00:11:27,229
पहले इसके साथ थोड़ा खेलो। तीरों के चिह्न इस्तेमाल करो।

125
00:11:27,855 --> 00:11:31,233
मुझे सच में लगता है जब तक
नई तस्वीरें नहीं आ जातीं, पुरानी तस्वीरों को

126
00:11:31,316 --> 00:11:32,943
मेज़ पर ही रहना होता है।

127
00:11:39,950 --> 00:11:40,951
अच्छा।

128
00:11:41,535 --> 00:11:43,787
- क्या इसका मेरे लिए कोई मतलब होना चाहिए?
- नहीं।

129
00:11:43,871 --> 00:11:46,331
नहीं, सारा डेटा ऊपर से पूरा कोड होकर आता है।

130
00:11:47,416 --> 00:11:48,917
तो फिर मैं उसे वर्गीकृत कैसे करूँगी?

131
00:11:51,003 --> 00:11:52,045
क्या?

132
00:11:53,505 --> 00:11:58,677
नंबरों का हर वर्ग ऐसे क्रम में आता है कि रिफ़ाइनर में

133
00:11:58,760 --> 00:12:00,971
एक भावनात्मक प्रतिक्रिया जगाए।

134
00:12:02,055 --> 00:12:07,477
तो, उदाहरण स्वरूप, वर्ग एक के नंबर,
देखने पर एक ख़ास तरह से महसूस होते हैं।

135
00:12:07,561 --> 00:12:10,731
वे थोड़े से परेशान करने वाले, डरावने होंगे।

136
00:12:10,814 --> 00:12:11,815
डरावने?

137
00:12:11,899 --> 00:12:13,108
मैं समझता हूँ।

138
00:12:13,192 --> 00:12:14,943
तो मेरा काम है इस स्प्रैडशीट को स्क्रोल करना

139
00:12:15,027 --> 00:12:16,612
और ऐसे नंबर ढूँढना जो डरावने हैं?

140
00:12:16,695 --> 00:12:18,697
यह मूर्खतापूर्ण लगता है
और मार्क ने इसे मूर्ख तरह से कहा है।

141
00:12:19,281 --> 00:12:21,950
क्या वे नंबर ख़ून से भरे हैं? कुछ अलापते हैं?

142
00:12:22,034 --> 00:12:24,912
यह तब तक समझ नहीं आता जब तक दिख नहीं जाता
और इसे दिखने में कुछ समय लगता है।

143
00:12:24,995 --> 00:12:26,872
अरे, मार्क। मैंने अभी समूह तस्वीरें बदलने के बारे में

144
00:12:26,955 --> 00:12:29,333
पुस्तिका में दिए गए निर्देशों का प्रिंट आउट लिया है।

145
00:12:29,416 --> 00:12:32,544
अच्छा होगा, जब भी तुम्हें थोड़ा समय मिले इसे पढ़ लेना।

146
00:12:32,628 --> 00:12:34,463
- धन्यवाद।
- माफ़ करना।

147
00:12:37,883 --> 00:12:38,967
क्या मैं यहाँ फँस गई हूँ?

148
00:12:41,178 --> 00:12:42,638
किस तरह से?

149
00:12:42,721 --> 00:12:46,433
जैसे कि अगर मुझे लगा कि मुझे यह काम पसंद नहीं आया
और मैं इसे छोड़ना चाहूँ, तो क्या छोड़ पाऊँगी?

150
00:12:50,145 --> 00:12:51,188
देखो।

151
00:12:52,523 --> 00:12:53,815
अगर तुम सच में नाख़ुश हुईं,

152
00:12:53,899 --> 00:12:58,111
तुम अपने बाहरी स्वरूप को
पुनर्विचार करने के लिए इस्तीफे का आवेदन दे सकती हो।

153
00:12:58,195 --> 00:13:00,072
और उसकी स्वीकृति मिलने के लिए शुभकामनाएँ।

154
00:13:00,155 --> 00:13:03,867
हाँ, वे ज़्यादातर अस्वीकार ही किए जाते हैं। साथ ही, वह…

155
00:13:05,452 --> 00:13:06,453
क्या?

156
00:13:07,329 --> 00:13:12,167
चूँकि तुम्हारे इस
बोधात्मक स्वरूप का अस्तित्व केवल लूमन में है,

157
00:13:13,001 --> 00:13:15,462
नौकरी छोड़ने से तुम्हारे जीवन का अंत हो जाएगा।

158
00:13:15,546 --> 00:13:17,464
मेरा मतलब, जितना तुम इसके बारे में जानती हो।

159
00:13:19,508 --> 00:13:20,968
हैलो, रिफ़ाइनर्स।

160
00:13:21,635 --> 00:13:23,136
बढ़िया। खरबूजा आया है।

161
00:13:23,220 --> 00:13:24,680
हैलो, श्री मिलचिक।

162
00:13:24,763 --> 00:13:27,099
हेल्ली, स्वागत है।

163
00:13:27,182 --> 00:13:30,686
मैं यह देखकर उत्साहित हूँ
कि तुम सबके साथ अभी से हिल-मिल गई हो।

164
00:13:31,728 --> 00:13:33,397
अब यह दफ़्तर पूरा लग रहा है।

165
00:13:34,815 --> 00:13:38,527
चलो, अब पार्टी शुरू करें।

166
00:13:44,533 --> 00:13:47,870
ख़ैर, मेरा नाम अर्विंग है, जैसा आप सब जानते हैं।

167
00:13:47,953 --> 00:13:50,122
और मैं यहाँ तीन साल से काम कर रहा हूँ,

168
00:13:50,205 --> 00:13:55,002
और मेरे बारे में कुछ यह है कि मैं
लूमन के सभी नौ मूल सिद्धांत जानता हूँ।

169
00:13:55,085 --> 00:13:57,546
शानदार। तुम्हें सबसे ज़्यादा कौन सा पसंद है?

170
00:14:00,549 --> 00:14:01,550
सभी नौ।

171
00:14:02,426 --> 00:14:06,680
पर आज, शायद मैं कहूँगा "आनंद।"

172
00:14:06,763 --> 00:14:07,764
बढ़िया।

173
00:14:11,143 --> 00:14:14,229
अह-ओह! आज कोई ट्रस्ट फ़ॉल नहीं, अर्व।

174
00:14:16,440 --> 00:14:17,441
अच्छा।

175
00:14:22,279 --> 00:14:24,156
हैलो, हेल्ली।

176
00:14:26,158 --> 00:14:28,202
नहीं। नहीं।

177
00:14:35,918 --> 00:14:37,878
हैलो, मैं हेल्ली हूँ।

178
00:14:37,961 --> 00:14:39,671
मैं लूमन में हूँ क़रीब…

179
00:14:40,672 --> 00:14:41,840
कुल दस घंटे से और…

180
00:14:44,426 --> 00:14:46,553
माफ़ करना, मुझे अपने बारे में कुछ नहीं पता।

181
00:14:47,554 --> 00:14:48,847
बेशक़ तुम्हें पता है, हेल्ली।

182
00:14:50,265 --> 00:14:51,308
मुझे सच में नहीं पता।

183
00:14:52,684 --> 00:14:53,894
शायद मैं कल घर गई होऊँगी,

184
00:14:53,977 --> 00:14:56,063
पर मुझे नहीं पता कि घर कोई मकान है या कोई फ़्लैट है,

185
00:14:56,146 --> 00:14:57,231
या मेरा कोई परिवार है…

186
00:14:57,314 --> 00:14:59,983
मैं मानता हूँ कि मेरा आउटी एक नदी में नाव पर रहता है।

187
00:15:02,110 --> 00:15:03,612
क्या मतलब, आउटीज़ क्या…

188
00:15:03,695 --> 00:15:06,490
वे हमारा बाहरी स्वरूप हैं।

189
00:15:06,573 --> 00:15:08,784
तुमने अपना आउटी कल वीडियो पर देखा था।

190
00:15:08,867 --> 00:15:12,120
अच्छा। मुझे दरअसल उसे कुछ चीज़ें कहनी हैं।
क्या मैं उसके लिए कुछ रिकॉर्ड कर सकती हूँ?

191
00:15:14,248 --> 00:15:16,917
तो तुम्हें यहाँ पता चलेगा कि दोनों स्वरूपों के बीच बातचीत

192
00:15:17,000 --> 00:15:18,377
बहुत कम करने दी जाती है।

193
00:15:18,877 --> 00:15:20,462
तो क्या मैं उसके लिए कोई चिट्ठी लिख दूँ?

194
00:15:20,546 --> 00:15:24,591
अच्छी बात यह है कि लिफ़्टों में
"कोड डिटेक्टर" नामक कुछ लगा हुआ है।

195
00:15:25,300 --> 00:15:26,969
तो वहाँ से संदेश नहीं भेजे जा सकते।

196
00:15:27,052 --> 00:15:30,472
हाँ… वे लिखित अक्षरों के लिए
मेटल डिटेक्टर की तरह हैं।

197
00:15:30,556 --> 00:15:31,807
वह लूमन का अपना आविष्कार है।

198
00:15:31,890 --> 00:15:32,975
यह सही है। हाँ।

199
00:15:33,058 --> 00:15:34,893
ठीक है। अच्छा, तो अगर मैं ऐसा करूँ…

200
00:15:34,977 --> 00:15:37,688
मुझे लगता है तुम यह खेल समझ नहीं रही हो, हेल्ली।

201
00:15:38,856 --> 00:15:39,898
मुझे दोगी?

202
00:15:42,776 --> 00:15:44,027
दोस्तों, यह हेल्ली है।

203
00:15:44,111 --> 00:15:47,447
यह 30 वर्ष की है, इसे बादामों से एलर्जी है
और इसके दाँत कमज़ोर हैं।

204
00:15:48,198 --> 00:15:51,243
इसका कद लगभग 5 फ़ुट, 6 इंच है
और यह तुम्हारे दफ़्तर में चौथी सबसे लंबी इन्सान है।

205
00:15:51,326 --> 00:15:54,496
और इसके बाल कंधों तक लंबे हैं।

206
00:15:56,123 --> 00:16:00,419
और इसे तुम लोगों के साथ यहाँ देख कर,
मैं कहूँगा कि इसके पास यक़ीनन एक परिवार है।

207
00:16:06,341 --> 00:16:09,094
वाह। इतना कुछ याद रखना मुश्किल है।

208
00:16:09,178 --> 00:16:12,514
तो मैं बस कहूँगा कि मेरा नाम मार्क है।

209
00:16:12,598 --> 00:16:18,312
मैं दो साल से लूमन के साथ हूँ
और मुझे यह खेल बहुत ज़्यादा पसंद है।

210
00:16:20,105 --> 00:16:23,567
अच्छी कोशिश थी, दोस्त,
पर तुमने पिछली बार भी यही कहा था।

211
00:16:24,902 --> 00:16:26,361
ठीक कह रहे हो।

212
00:16:30,199 --> 00:16:31,200
ख़ैर, मैं…

213
00:16:36,788 --> 00:16:40,334
मैंने आज सुबह नियमों का उल्लंघन किया।

214
00:16:43,921 --> 00:16:46,924
मैं उन पुरानी समूह तस्वीरों की
झाड़-पोंछ कर रहा था, वे जो पीटी के साथ थीं,

215
00:16:47,007 --> 00:16:48,550
और उससे मुझे बस…

216
00:16:49,843 --> 00:16:52,054
बहुत उदासी महसूस हुई।

217
00:16:53,639 --> 00:16:55,265
और, शायद,

218
00:16:56,225 --> 00:17:00,103
चिंता भी हुई कि मैं उसके जैसा एमडीआर नहीं चला पाऊँगा।

219
00:17:00,187 --> 00:17:02,231
मैं इससे सहमत हूँ। मुझे भी ऐसी चिंताएँ होती हैं।

220
00:17:03,565 --> 00:17:04,775
तो मैंने…

221
00:17:05,776 --> 00:17:08,862
तो मैंने उन्हें कमरों से हटाकर अलमारी में रख दिया,

222
00:17:08,945 --> 00:17:11,156
जो हमें करने की इजाज़त नहीं है।

223
00:17:13,534 --> 00:17:15,702
मुझे यह याद है। मैंने आपत्ति जताई थी।

224
00:17:19,455 --> 00:17:21,124
मुझे बताने के लिए धन्यवाद, मार्क।

225
00:17:22,667 --> 00:17:25,253
मुझे दरअसल तुम्हारी हरकत प्यारी लगी।

226
00:17:25,337 --> 00:17:29,383
हालाँकि, यह अजीब है
कि तुम्हें ऐसा कुछ पीटी के लिए महसूस हुआ

227
00:17:29,466 --> 00:17:32,553
और किसी और, जैसे कैरोल डी के लिए महसूस नहीं हुआ।

228
00:17:33,512 --> 00:17:36,557
पर कैरोल डी के बारे में
हमें पहले से पता था कि वह जा रही है।

229
00:17:36,640 --> 00:17:38,600
मेरा मतलब, उसके आउटी ने धन्यवाद का संदेश फ़िल्माया था।

230
00:17:39,560 --> 00:17:41,728
पीटी तो अचानक चला गया।

231
00:17:43,105 --> 00:17:45,107
और मतलब, मुझे… मुझे नहीं पता

232
00:17:45,190 --> 00:17:51,488
कि वह कोई नई नौकरी कर रहा है
या शराब पी कर कहीं समुद्र-तट पर पड़ा है, या मर गया…

233
00:17:51,572 --> 00:17:53,031
बस, बहुत हो गया।

234
00:18:02,916 --> 00:18:05,043
शायद यह अच्छा समय है कि हम ख़ुद को याद दिलाएँ

235
00:18:05,127 --> 00:18:08,255
कि मौत जैसी चीज़ें यहाँ से बाहर होती हैं।

236
00:18:09,715 --> 00:18:10,716
यहाँ पर नहीं।

237
00:18:12,134 --> 00:18:15,179
लूमन में ज़िंदगी इन सब चीज़ों से सुरक्षित है।

238
00:18:16,305 --> 00:18:21,977
और मुझे लगता है इसके लिए तुम्हें कृतज्ञता दिखानी चाहिए।

239
00:18:30,110 --> 00:18:33,614
मुझे यह भी लगता है कि पड़े-पड़े
यह खरबूजा ज़्यादा मीठा नहीं हो रहा।

240
00:19:08,732 --> 00:19:10,400
अरे, माफ़ करना मैंने तुम्हारा खेल खराब कर दिया।

241
00:19:11,443 --> 00:19:15,280
मुझे लगा मैंने पहले ही खराब कर दिया था
पर फिर, हाँ, तुमने इसे और बिगाड़ दिया।

242
00:19:18,492 --> 00:19:20,786
तो तुम कैसे पता लगाओगे कि पीटी ठीक है या नहीं?

243
00:19:20,869 --> 00:19:23,372
मुझे लगता है मिलचिक ने साफ़ तौर पर बता दिया था।

244
00:19:24,289 --> 00:19:26,041
तुमने अपने सबसे अच्छे दोस्त के बारे में पूछना छोड़ दिया

245
00:19:26,124 --> 00:19:27,918
क्योंकि हमारी आया ने तुम्हें रुक जाने को कहा?

246
00:19:30,045 --> 00:19:32,214
पता है क्या, मिलचिक एक अच्छा आदमी है।

247
00:19:32,297 --> 00:19:35,175
जब वह कुछ कहता है, तो हमें उसकी बात सुननी चाहिए।

248
00:19:35,259 --> 00:19:38,095
- मुझे फ़र्क नहीं पड़ता।
- क्योंकि वह हमेशा इतना अच्छा नहीं होता।

249
00:19:38,720 --> 00:19:40,097
अच्छा, रिफ़ाइनरों!

250
00:19:40,180 --> 00:19:43,350
चलो खरबूजा पेट में फूलने से पहले
नई समूह तस्वीर खींच लें।

251
00:19:55,445 --> 00:19:56,488
आख़िरकार।

252
00:19:59,324 --> 00:20:04,329
अच्छा। बड़ी-बड़ी मुस्कराहटें देना।
याद रखो, तुम इन्हें हर रोज़ देखोगे।

253
00:20:06,164 --> 00:20:07,624
कहो "कृतज्ञता।"

254
00:20:08,333 --> 00:20:09,585
कृतज्ञता।

255
00:20:12,754 --> 00:20:13,881
कहो "आनंद।"

256
00:20:14,423 --> 00:20:15,883
आनंद।

257
00:20:20,262 --> 00:20:22,181
हेल्ली? तुम क्या कर रही हो?

258
00:20:22,264 --> 00:20:26,143
मेरे विचार में मैं अब यहाँ काम नहीं करूँगी। माफ़ करना।

259
00:20:26,226 --> 00:20:27,394
क्या मतलब है तुम्हारा?

260
00:20:27,978 --> 00:20:28,937
मैं यह नौकरी छोड़ती हूँ।

261
00:20:29,021 --> 00:20:30,731
मुझे वह काम नहीं करना जहाँ फ़ाइलें छाँटनी पड़ें

262
00:20:30,814 --> 00:20:33,150
या जहाँ कभी सूरज ना दिखे या जहाँ दोस्त गायब हो जाते हों।

263
00:20:33,233 --> 00:20:35,694
- मुझे यह सब कुछ नहीं चाहिए।
- हमने तुम्हें बताया था, कोड डिटेक्टर लगे हुए हैं।

264
00:20:35,777 --> 00:20:39,489
तुम्हें यह ख़ुद पता है? तुमने कोशिश करके देखा है?
क्योंकि सच कहूँ तो, यह मनगढ़ंत कहानी लगती है।

265
00:20:47,581 --> 00:20:48,582
हेल्ली!

266
00:20:52,127 --> 00:20:53,253
हेल्ली!

267
00:21:04,890 --> 00:21:07,142
कृपया, तुम्हें नहीं पता…

268
00:21:09,061 --> 00:21:10,646
हे भगवान। बंद हो जाओ।

269
00:21:20,989 --> 00:21:23,116
उफ़। श्री ग्रेनर?

270
00:21:26,703 --> 00:21:27,704
बाहर आओ।

271
00:21:33,627 --> 00:21:35,045
यह क्या है तुम्हारे पास?

272
00:21:38,173 --> 00:21:39,675
शायद बेहतर होगा तुम मेरे साथ आओ।

273
00:21:39,758 --> 00:21:40,843
श्री ग्रेनर।

274
00:21:43,554 --> 00:21:47,766
हैलो। तो आपने
मेरी मनमौजी प्रशिक्षार्थी को ढूँढ लिया है।

275
00:21:48,892 --> 00:21:50,936
आपकी मदद के लिए आभारी हूँ, सर, हमेशा की तरह।

276
00:21:53,981 --> 00:21:54,982
यह चिट्ठी।

277
00:21:55,607 --> 00:21:59,403
तो, मैं थोड़ा शर्मिंदा हूँ,
पर मैं पहली बार प्रशिक्षण दे रहा हूँ,

278
00:21:59,486 --> 00:22:03,699
और मैं हेल्ली को चोरी से डेटा ले जाने के
नियमों के बारे में बताना भूल गया होऊँगा।

279
00:22:05,158 --> 00:22:06,702
माफ़ करना। यह हेल्ली है।

280
00:22:06,785 --> 00:22:07,786
हेल्ली, श्री ग्रेनर।

281
00:22:08,996 --> 00:22:09,997
हाँ।

282
00:22:12,165 --> 00:22:14,668
हाँ, तो अगर हेल्ली ने
कोड डिटेक्टर्स को ट्रिप कर दिया है,

283
00:22:14,751 --> 00:22:19,298
तो वह मेरी ग़लती है
और मैं उसके लिए माफ़ी माँगता हूँ, सर।

284
00:22:19,798 --> 00:22:20,799
दिल से।

285
00:22:22,593 --> 00:22:24,303
बहुत बड़े डिपार्टमेंट अध्यक्ष बन गए हो, मार्क एस.?

286
00:22:24,970 --> 00:22:25,971
वह…

287
00:22:27,556 --> 00:22:30,517
तो तुम्हारा कसूर सही, फिर। चलो चलें।

288
00:23:19,441 --> 00:23:21,777
ब्रेक रूम

289
00:23:46,635 --> 00:23:47,886
मार्क।

290
00:23:51,056 --> 00:23:52,933
तो तुम आया हो?

291
00:23:53,016 --> 00:23:55,352
दाई हूँ, दरअसल।

292
00:23:57,688 --> 00:24:01,525
और तुमने कितने प्रसव, पता नहीं, देखे हैं?

293
00:24:05,404 --> 00:24:06,822
तीन सौ से ऊपर?

294
00:24:07,447 --> 00:24:09,199
यह ज़्यादातर मॉन्टाना में था।

295
00:24:09,283 --> 00:24:11,743
- वाह। यह कितना मस्त है।
- हाँ।

296
00:24:11,827 --> 00:24:14,162
यह कितनी बड़ी संख्या है।

297
00:24:14,246 --> 00:24:17,749
हाँ। हमें हर दिन दो मिलते हैं।

298
00:24:18,876 --> 00:24:19,918
निर्भर करता है, वैसे।

299
00:24:30,012 --> 00:24:32,723
तो, इसका मतलब, हफ़्ते के दस हो गए?

300
00:24:32,806 --> 00:24:34,725
जैसे, पाँच दिन काम वाले हफ़्ते में या…

301
00:24:34,808 --> 00:24:36,435
- हाँ, लगभग इतने ही।
- हाँ। ठीक है।

302
00:24:37,436 --> 00:24:41,106
- क्या तुम अपनी बहन के लिए मेरी जाँच कर रहे हो?
- नहीं। ओह, नहीं। तुम बढ़िया लग रही हो।

303
00:24:41,190 --> 00:24:42,733
- हाँ, मैं मज़ाक कर रही हूँ।
- जानता हूँ।

304
00:24:52,326 --> 00:24:53,410
धन्यवाद।

305
00:24:53,493 --> 00:24:55,996
तो, लूमन?

306
00:24:57,122 --> 00:24:58,957
- हाँ।
- जैसे यह आधा शहर।

307
00:24:59,791 --> 00:25:01,835
और मेरा आधा हिस्सा। वह एक मज़ाक था।

308
00:25:02,961 --> 00:25:03,962
यह मज़ाकिया था।

309
00:25:04,046 --> 00:25:09,885
हाँ। मैं पुरालेख विभाग में हूँ,
एक तरह का निगमित इतिहासकार।

310
00:25:10,802 --> 00:25:14,181
बहुत सारी संवेदनशील सामग्री होती है, इसलिए यह…

311
00:25:16,892 --> 00:25:18,310
तो तुम्हें नहीं पता…

312
00:25:19,770 --> 00:25:23,148
तुम किसके साथ काम करते हो,
या तुम क्या करते हो, या… या कुछ भी?

313
00:25:23,232 --> 00:25:24,942
हाँ, यही मंशा है।

314
00:25:25,025 --> 00:25:27,319
- अगर तुम कोई चिट्ठी अंदर ले जाओ?
- चिट्ठियाँ अंदर नहीं ले जा सकते।

315
00:25:27,903 --> 00:25:28,946
तो…

316
00:25:30,030 --> 00:25:31,907
- हो सकता है लूमन में तुम्हारी कोई गर्लफ़्रेंड हो…
- धन्यवाद।

317
00:25:31,990 --> 00:25:32,991
…और तुम्हें पता भी न हो।

318
00:25:33,075 --> 00:25:35,702
और अगर तुम्हें यहाँ बाहर कोई मिला,
तो तुम्हें वहाँ अंदर पता ही नहीं होगा।

319
00:25:36,286 --> 00:25:38,163
जैसे कि, तुम्हारी शादी हो सकती है और बच्चे भी,

320
00:25:38,247 --> 00:25:40,791
और अपनी पूरी ज़िंदगी,
हर रोज़ आठ घंटे के लिए तुम भूल जाओगे

321
00:25:40,874 --> 00:25:42,251
कि तुम्हारे बच्चे भी हैं।

322
00:25:42,835 --> 00:25:44,336
इससे तुम्हारा दिमाग़ खराब नहीं होता?

323
00:25:47,631 --> 00:25:50,384
मुझे लगता है कुछ लोगों को, चाहिए ही यही होता है।

324
00:25:55,305 --> 00:25:59,560
तो, एक स्थानीय व्यक्ति होने के नाते,
यह तुम्हें मुनासिब तापमान लगता है?

325
00:25:59,643 --> 00:26:01,603
ख़ैर, तकनीकी तौर पर, मैं गैन्स से हूँ।

326
00:26:01,687 --> 00:26:04,022
और तुम बड़ा बोल रही हो।

327
00:26:04,106 --> 00:26:08,318
क्या मिनेसोटा भी अपनी झीलों के कारण बहुत ठंडा नहीं है?

328
00:26:08,402 --> 00:26:10,737
हाँ। मिनेसोटा बहुत ठंडा था

329
00:26:10,821 --> 00:26:14,908
जब एक बार मैं मॉन्टाना के अपने घर से वहाँ गई थी।

330
00:26:15,868 --> 00:26:17,035
तो वे अलग-अलग जगहें हैं।

331
00:26:18,120 --> 00:26:19,246
अँ-हँ।

332
00:26:20,414 --> 00:26:22,165
तो क्या तुम लूमन के घरों में रहते हो?

333
00:26:23,500 --> 00:26:25,669
तुम तो ऐसे कह रही हो जैसे वे कोई डॉर्म वगैरह हैं।

334
00:26:26,420 --> 00:26:28,589
- नहीं, मेरा मतलब था कि कोई…
- मैं बेयर्ड क्रीक में रहता हूँ।

335
00:26:28,672 --> 00:26:33,343
और हाँ, जिस कंपनी में मैं नौकरी करता हूँ,
उन्होंने उनमें रियायत दी हुई है।

336
00:26:33,427 --> 00:26:35,721
माफ़ कीजिए, क्या आपके पास
बच्चों के दिमाग़ी स्वास्थ्य के लिए एक पल होगा?

337
00:26:35,804 --> 00:26:37,389
और काम की जगह पर वैध विभाजन के लिए?

338
00:26:38,974 --> 00:26:41,602
- अच्छा है। डब्ल्यूएमसी घूम कर काम कर रही है।
- कौन?

339
00:26:41,685 --> 00:26:44,313
ज़्यादातर विभाजित कर्मचारी
पूरी ज़िंदगी सूरज नहीं देख पाते।

340
00:26:44,396 --> 00:26:46,690
"होल माइंड कलेक्टिव।" वे शानदार हैं।

341
00:26:46,773 --> 00:26:49,443
माफ़ कीजिए, क्या आपके पास
बच्चों के दिमाग़ी स्वास्थ्य के लिए एक पल होगा?

342
00:26:49,526 --> 00:26:50,527
हम ऐसे ही ठीक हैं।

343
00:26:50,611 --> 00:26:52,487
आप लोगों के पास
बच्चों के दिमाग़ी स्वास्थ्य के लिए एक पल होगा?

344
00:26:52,571 --> 00:26:53,447
- बिल्कुल है।
- बढ़िया!

345
00:26:53,530 --> 00:26:55,240
हम लोगों की राय जानने की कोशिश कर रहे हैं

346
00:26:55,324 --> 00:26:58,076
ताकि लूमन जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों को
हमारे राज्य में ज़बरदस्ती

347
00:26:58,160 --> 00:26:59,411
वैध विभाजन थोपने से रोका जा सके।

348
00:26:59,494 --> 00:27:00,871
वे अब यह ज़बरदस्ती कर रहे हैं?

349
00:27:00,954 --> 00:27:03,749
उसके लिए ही प्रचार कर रहे हैं।
और जेम ईगन बच्चों का विभाजन करने की कोशिश…

350
00:27:03,832 --> 00:27:07,085
अच्छा, उन आत्म-हानि पहुँचाने वालों का क्या
जो यह अपनी मर्ज़ी से करते हैं?

351
00:27:07,169 --> 00:27:09,671
मैंने सुना है कुछ लोग तो इतने भ्रमित हैं

352
00:27:09,755 --> 00:27:11,507
कि उन्हें पता भी नहीं कि वे शिकार हुए हैं।

353
00:27:11,590 --> 00:27:14,176
मैंने यह भी सुना है कि अगर तुम्हें विभाजित किया जाता है,

354
00:27:14,259 --> 00:27:17,346
तुम दो अलग-अलग नरक में जाते हो। क्या यह सच है?

355
00:27:17,429 --> 00:27:19,848
अरे यार, अगर तुम्हें बेगार से फ़ायदा उठाना है, तो वह…

356
00:27:19,932 --> 00:27:22,142
- अरे यार। बेगार?
- …तो वह तुम्हारी मर्ज़ी है।

357
00:27:22,226 --> 00:27:23,268
क्या सच में?

358
00:27:23,352 --> 00:27:24,561
- सुनो!
- हाँ।

359
00:27:24,645 --> 00:27:25,938
- बेगार? ठीक है।
- सच में।

360
00:27:26,021 --> 00:27:28,482
तो लोग बस ऐसे ही, ख़ुद को कैद कर सकते हैं?

361
00:27:28,565 --> 00:27:30,067
क्या तुम अभी कैद में हो?

362
00:27:30,150 --> 00:27:34,363
नहीं, सच में, क्योंकि तुम्हारे अतीत के स्वरूप ने
तुम्हें यहाँ भेजने का निर्णय लिया

363
00:27:34,446 --> 00:27:36,907
ताकि तुम लोगों को तंग करो।

364
00:27:36,990 --> 00:27:39,785
विभाजन पराधीनता है, मूर्ख।

365
00:27:40,786 --> 00:27:42,621
यह अच्छी भाषा है एक…

366
00:27:42,704 --> 00:27:44,122
क्या… क्या उम्र होगी तुम्हारी? 12 साल?

367
00:27:44,206 --> 00:27:47,084
क्या तुम 12 साल के हो?
अभी तक हाई स्कूल भी पहुँचे हो या नहीं?

368
00:27:49,753 --> 00:27:51,255
ठीक है। आ जाओ।

369
00:28:21,952 --> 00:28:22,953
मिसेज़ सेल्विग।

370
00:28:23,453 --> 00:28:24,746
समझौते के लिए उपहार।

371
00:28:25,789 --> 00:28:26,790
क्या हमारे बीच झगड़ा चल रहा है?

372
00:28:26,874 --> 00:28:30,002
मैं उन बेकार कचरे के डिब्बों के बारे में सोचती रहती हूँ।

373
00:28:30,961 --> 00:28:35,382
ख़ैर, इसकी कोई ज़रूरत नहीं थी,
पर आपकी मेहरबानी के लिए धन्यवाद।

374
00:28:38,760 --> 00:28:41,221
अरे, आप अंदर क्यों नहीं आ जातीं? मेरे पास दूध है।

375
00:28:41,930 --> 00:28:43,682
- अरे, धन्यवाद!
- हाँ।

376
00:28:46,018 --> 00:28:49,855
मैं आजकल कैमोमाइल इस्तेमाल करके देख रही हूँ,
तो अगर तुम्हें उबकाई आ गई तो बुरा नहीं मानूँगी।

377
00:28:49,938 --> 00:28:51,106
मुझे यक़ीन है नहीं आएगी।

378
00:28:54,359 --> 00:28:58,030
अभी भी उस तीसरे बल्ब के
ख़ुद ठीक होने का इंतज़ार कर रहे हो?

379
00:28:58,113 --> 00:29:01,158
ओह, हाँ। उसे बदलना भूल ही जाता हूँ।

380
00:29:01,950 --> 00:29:04,786
वाह, तुमसे अच्छी ख़ुशबू आ रही है।
क्या किसी डेट पर थे?

381
00:29:05,829 --> 00:29:12,753
एक तरह से। मेरी बहन ने अपनी दाई या शायद आया,
जो भी कह लो, उसके साथ मेरी मुलाकात तय करवाई थी।

382
00:29:12,836 --> 00:29:14,505
कुछ महसूस नहीं हुआ।

383
00:29:19,885 --> 00:29:22,262
अच्छा, चलो देखें। मैं…

384
00:29:32,064 --> 00:29:33,190
वाह।

385
00:29:33,690 --> 00:29:35,150
यह… ये बहुत बढ़िया हैं।

386
00:29:39,446 --> 00:29:41,281
मेरे स्वर्गीय पति एक बढ़ई थे,

387
00:29:41,365 --> 00:29:42,824
और उनकी मृत्यु से पहले,

388
00:29:42,908 --> 00:29:47,788
उन्होंने कहा था कि वह मरणोपरांत
हमारे रहने के लिए एक घर बनाना शुरू कर देंगे।

389
00:29:48,830 --> 00:29:52,292
और पीछे की ओर मेहमानों के लिए एक कमरा होगा,

390
00:29:52,376 --> 00:29:55,337
अगर कहीं वहाँ पहुँचने से पहले
मुझे कोई और आदमी मिल गया।

391
00:29:58,966 --> 00:30:00,843
यह… कितनी प्यारी बात है।

392
00:30:02,970 --> 00:30:07,516
हाँ। उन्होंने ब्लूप्रिंट भी बनाए थे,
जो मैं अपने पर्स में रखती हूँ।

393
00:30:13,063 --> 00:30:14,648
चलो, दुकान में आ जाना, ठीक है?

394
00:30:14,731 --> 00:30:19,319
मैं तुम्हें मगवर्ट की एक गोली दे दूँगी
जिससे तुम्हें बहुत गहरी नींद आएगी।

395
00:30:19,403 --> 00:30:20,863
मैं आने की कोशिश करूँगा।

396
00:30:21,947 --> 00:30:23,448
शुभ रात्रि, मिसेज़ सेल्विग।

397
00:31:17,419 --> 00:31:19,838
जेम्मास क्राफ़्ट्स

398
00:31:19,922 --> 00:31:21,924
हिम्मत देखो, मेरी नई पार्टनर एक महिला है।

399
00:31:22,007 --> 00:31:24,259
मुझे बस लगता है तुम्हें यह थोड़ा पहले बताना चाहिए था।

400
00:31:24,343 --> 00:31:28,931
बेहतर होगा तुम निगरानी कर रहे हो
और… कुछ खाने-पीने नहीं निकले।

401
00:32:03,632 --> 00:32:05,259
विभाजन का अंत करो!

402
00:32:05,342 --> 00:32:09,388
विभाजन कर्मचारी से
नैतिक स्व-संचालन का अधिकार छीन लेता है।

403
00:32:28,740 --> 00:32:30,868
सेठ मिलचिक, लूमन इंडस्ट्रीज़।

404
00:32:30,951 --> 00:32:33,036
श्री मिलचिक, मार्क स्काउट बोल रहा हूँ।

405
00:32:33,120 --> 00:32:36,081
मैं एक विभाजित कर्मी हूँ। कर्मचारी नंबर 4502।

406
00:32:36,164 --> 00:32:39,168
मिस्टर स्काउट, बहुत ख़ुशी हुई।
मैं आपकी क्या मदद कर सकता हूँ?

407
00:32:39,251 --> 00:32:41,712
दरअसल मैं जब आज उठा तो मेरी तबियत ठीक नहीं थी।

408
00:32:41,795 --> 00:32:43,380
माफ़ी चाहता हूँ मैं अब इस समय फ़ोन कर रहा हूँ।

409
00:32:44,047 --> 00:32:47,176
अरे, नहीं। बता सकते हैं कितना गंभीर है?

410
00:32:47,259 --> 00:32:51,930
ज़्यादा बड़ी बात नहीं है, थोड़ा पेट खराब है।

411
00:32:52,014 --> 00:32:53,307
कल तक आ जाना चाहिए।

412
00:32:54,391 --> 00:32:55,517
ख़ैर, मुझे अफ़सोस है।

413
00:32:55,601 --> 00:32:58,228
मुझे पता है तुम्हारे इनी को दिन खो देने का अफ़सोस होगा।

414
00:33:00,522 --> 00:33:02,983
तुम ठीक हो जाओ। ठीक है, मिस्टर स्काउट?

415
00:33:07,946 --> 00:33:10,324
- मार्क कहाँ है?
- मुझे भी तुम्हारी याद आई।

416
00:33:10,407 --> 00:33:13,327
अब उसे सबसे पहले आना चाहिए।
तुम्हें क्या लगता है, कहीं ऐसा तो नहीं…

417
00:33:13,410 --> 00:33:15,996
शायद वह बीमार होगा। वे उसे और पीटी,
दोनों को एक ही हफ़्ते में नहीं निकालेंगे।

418
00:33:16,079 --> 00:33:17,414
आशा तो यही है।

419
00:33:17,497 --> 00:33:18,916
तिमाही समय-सीमा आने वाली है

420
00:33:18,999 --> 00:33:21,502
और डिपार्टमेंट का अध्यक्ष बनने की
मेरी कोई इच्छा नहीं है।

421
00:33:21,585 --> 00:33:25,422
वाह। बड़ा आत्मविश्वास है, उस आदमी के लिए
जिसे एक बार काम पर सो जाने के लिए सज़ा मिली थी।

422
00:33:27,841 --> 00:33:29,343
माफ़ करना। यह…

423
00:33:32,137 --> 00:33:35,182
इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता
अगर मुझे तुमसे पहले काम पर रखा गया।

424
00:33:37,976 --> 00:33:39,603
यह कभी ख़त्म नहीं होता, हँ?

425
00:33:39,686 --> 00:33:40,938
अंतहीन मेहनत है।

426
00:33:42,272 --> 00:33:43,398
मार्क कहाँ है?

427
00:33:43,482 --> 00:33:45,651
बीमार होगा या नौकरी से निकाला गया होगा।
शायद बीमार होगा।

428
00:33:46,151 --> 00:33:48,237
उन्होंने मेरी चिट्ठी के लिए तो
उसे नौकरी से नहीं निकाल दिया होगा ना?

429
00:33:48,320 --> 00:33:51,031
नहीं। ऐसा नहीं हो सकता।
उसने कल ब्रेक रूम में अपनी सज़ा भुगत ली थी।

430
00:33:55,160 --> 00:33:56,370
उसने कहा वह बीमार है।

431
00:33:56,954 --> 00:33:58,163
आवाज़ से बीमार लग रहा था?

432
00:33:58,247 --> 00:34:00,499
पता नहीं। उसने कहा पेट खराब है।

433
00:34:02,042 --> 00:34:03,210
अजीब समय पर हुआ है यह।

434
00:34:24,481 --> 00:34:26,149
499 हाफ़ लूप रोड।

435
00:34:44,877 --> 00:34:47,963
रबर ज़्यादातर सजावट के लिए हैं,
चूँकि हमारे पास पेंसिलें नहीं हैं।

436
00:34:48,045 --> 00:34:50,382
फ़िंगर ट्रैप मज़ेदार है,
बशर्ते तुम उसे सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करो।

437
00:34:50,465 --> 00:34:53,594
पर ज़्यादा महत्व उसका है जो वे दर्शाते हैं,
कि तुम कितनी फ़ाइल पूरी कर पाए।

438
00:34:54,261 --> 00:34:57,139
- पर हम हमेशा फ़ाइलें ख़त्म क्यों नहीं करते?
- क्योंकि वे कुछ ही समय तक रहती हैं।

439
00:34:57,806 --> 00:35:01,185
औसतन, फ़ाइलों के गायब हो जाने से पहले
हम पाँच में से एक फ़ाइल ख़त्म कर पाते हैं।

440
00:35:01,268 --> 00:35:04,938
जो उससे बेहतर है जो मार्क की
फ़्रैशमैन के तौर पर अनायास सफलता से पहले था।

441
00:35:05,022 --> 00:35:06,273
फ़्रैशमैन के तौर पर अनायास सफलता क्या है?

442
00:36:05,332 --> 00:36:06,416
नहीं!

443
00:36:07,251 --> 00:36:08,252
अर्व?

444
00:36:11,129 --> 00:36:12,464
मुझे… मुझे माफ़ करना।

445
00:36:13,257 --> 00:36:14,299
अर्विंग?

446
00:37:17,404 --> 00:37:20,490
जितना समय तुमने ऊँघने में बिताया,
हम उसके पैसे तुम्हारे आउटी के वेतन में से काट लेंगे।

447
00:37:20,991 --> 00:37:24,661
तुम्हारे लिए ज़्यादा मुश्किल होगा, अर्विंग,
मेरा और मिस कोबेल का भरोसा वापस जीतना।

448
00:37:25,204 --> 00:37:28,081
मुझे माफ़ कर दीजिए, सर। मुझे बहुत अफ़सोस है।

449
00:37:28,165 --> 00:37:31,126
ख़ैर, कोई तुम्हें ब्रेक रूम में डालने को तरस नहीं रहा है।

450
00:37:31,835 --> 00:37:34,922
हम मिस केसी के साथ स्वास्थ्य जाँच करेंगे
और फिर सोचेंगे क्या करना है, ठीक है?

451
00:37:35,422 --> 00:37:36,840
धन्यवाद, श्री मिलचिक।

452
00:37:38,342 --> 00:37:39,635
स्वास्थ्य

453
00:37:43,805 --> 00:37:46,141
अपनी नसों को कमज़ोर मत होने दो।
किएर ईगन

454
00:37:46,225 --> 00:37:48,227
अपने क्रोध पर काबू पाओ।
किएर ईगन

455
00:37:59,404 --> 00:38:00,656
अभी तक कुछ डरावना नहीं है।

456
00:38:09,957 --> 00:38:11,291
हे भगवान! चार आ गया!

457
00:38:11,375 --> 00:38:12,543
मस्ती मत करो।

458
00:38:13,085 --> 00:38:16,338
मैंने तुम्हें कहा था, जब दिखेगा
तो तुम्हें समझ आ जाएगा। थोड़ा धैर्य रखो।

459
00:38:16,964 --> 00:38:18,423
ये नंबर आख़िर हैं क्या?

460
00:38:18,507 --> 00:38:20,884
क्या हमें पता भी है हम किस चीज़ की सफ़ाई कर रहे हैं?

461
00:38:23,262 --> 00:38:24,263
मेरा अनुमान?

462
00:38:25,973 --> 00:38:26,974
समुद्र की।

463
00:38:29,268 --> 00:38:30,269
समुद्र की?

464
00:38:30,978 --> 00:38:32,437
हाँ। सोचो ज़रा।

465
00:38:32,521 --> 00:38:35,649
अच्छा, अगर वहाँ ऊपर हमारे आउटी
अपने दिमाग़ों का विभाजन कर रहे हैं,

466
00:38:35,732 --> 00:38:37,526
तो स्थिति काफ़ी खराब हो गई होगी।

467
00:38:37,609 --> 00:38:40,279
अकाल, प्लेग, वगैरह।

468
00:38:40,362 --> 00:38:43,574
तो हताश मानवता क्या करेगी?

469
00:38:46,034 --> 00:38:47,035
समुद्र में लोगों को बसाएगी?

470
00:38:47,119 --> 00:38:48,495
समुद्र में लोगों को बसाएगी।

471
00:38:48,579 --> 00:38:52,332
पर पहले, उन्हें समुद्र में
प्रोब भेजकर सफ़ाई करवानी होगी,

472
00:38:52,416 --> 00:38:55,878
सभी ख़तरनाक ईल आदि हटवाने पड़ेंगे
क्योंकि हम उनके साथ नहीं रह सकते।

473
00:38:56,378 --> 00:38:59,882
तो हम प्रोब नीचे भेजते हैं,
वे हमें कोड किया हुआ डेटा भेजते हैं,

474
00:38:59,965 --> 00:39:04,511
हम अंदाज़ा लगाते हैं क्या ईल हैं,
और फिर हम प्रोब्स को बताते हैं क्या उड़ाना है।

475
00:39:08,015 --> 00:39:09,266
यही सबसे लोकप्रिय अनुमान है?

476
00:39:11,226 --> 00:39:14,313
ना, अर्व का ख़्याल है हम फ़िल्मों में से गालियाँ हटा रहे हैं।

477
00:39:18,775 --> 00:39:22,362
पर वह है क्या? मतलब, हम वहाँ…
वहाँ वास्तव में किस चीज़ पर काम कर रहे हैं?

478
00:39:24,448 --> 00:39:25,449
मुझे नहीं पता।

479
00:39:26,742 --> 00:39:29,328
मुझे लगा था बिना विभाजन के चीज़ें ज़्यादा समझ आएँगी पर…

480
00:39:31,163 --> 00:39:33,832
वे हमें बाकी विभागों से अलग करके रखते हैं।

481
00:39:33,916 --> 00:39:35,751
हमें तो यह भी नहीं पता वहाँ पर कितने लोग हैं।

482
00:39:40,255 --> 00:39:42,508
पर मेरा वापस एकीकरण हुए अब दो हफ़्ते हो गए हैं।

483
00:39:45,135 --> 00:39:46,887
मैंने उस सारी जगह का नक़्शा तैयार किया है।

484
00:39:58,607 --> 00:40:00,984
जब मैं गया था तो मूल प्रति तुम्हारे लिए छिपा गया था।

485
00:40:03,070 --> 00:40:04,696
ब्रेक रूम

486
00:40:20,963 --> 00:40:22,089
तुम ठीक हो?

487
00:40:30,222 --> 00:40:31,223
माफ़ करना।

488
00:40:32,599 --> 00:40:33,892
पुनः एकीकरण की बीमारी।

489
00:40:36,520 --> 00:40:38,188
इसके बारे में कभी सुना नहीं।

490
00:40:38,981 --> 00:40:41,400
क्योंकि मैं पहला गधा हूँ जिसे यह हुई है।

491
00:40:42,693 --> 00:40:46,530
साथ ही, एकदम ठंडे ग्रीनहाउस में रहने से
समस्या बढ़ जाती है पर मैं घर नहीं जा सकता।

492
00:40:49,658 --> 00:40:53,787
अच्छा, तो वहाँ नीचे ऐसा क्या होता है जो इतना बुरा है?

493
00:40:57,666 --> 00:40:58,667
वहाँ एक कमरा है…

494
00:41:05,340 --> 00:41:07,759
हमें वहाँ भेजा जाता है जब हम कोई ग़लत काम करते हैं।

495
00:41:15,517 --> 00:41:16,643
यह क्या है?

496
00:41:23,358 --> 00:41:24,943
मुझे लगता है तुम्हें कोई अफ़सोस नहीं है।

497
00:41:26,069 --> 00:41:30,282
कृपया। मुझे सच में है। मुझे बहुत अफ़सोस है।

498
00:41:30,365 --> 00:41:32,034
कृपया बयान फिर से पढ़ो।

499
00:41:33,994 --> 00:41:38,415
मैंने इस दुनिया का जो नुकसान किया है,
उसके लिए मुझे माफ़ कर दीजिए।

500
00:41:38,498 --> 00:41:44,338
मेरी हरकतों का केवल मैं ही पश्चाताप कर सकता हूँ,
और उनका कलंक केवल मेरे अंदर ही जीवित रहेगा।

501
00:41:44,421 --> 00:41:46,632
मैं पकड़े जाने के लिए आभारी हूँ,

502
00:41:46,715 --> 00:41:50,802
मेरे पतन को झुर्रीदार हाथों वालों द्वारा बीच में रोका गया।

503
00:41:51,678 --> 00:41:55,307
मैं केवल अफ़सोस ही कर सकता हूँ और मैं वही कर रहा हूँ।

504
00:41:56,475 --> 00:42:00,896
मुझे डर है
तुम यह दिल से नहीं कह रहे। फिर से कहो, कृपया।

505
00:42:02,439 --> 00:42:07,069
मैंने इस दुनिया को जो नुकसान किया है,
उसके लिए मुझे माफ़ कर दीजिए।

506
00:42:08,570 --> 00:42:11,865
मेरी हरकतों का केवल मैं ही पश्चाताप कर सकता हूँ।

507
00:42:15,327 --> 00:42:16,662
यह है क्या?

508
00:42:19,081 --> 00:42:20,332
यह ब्रेक रूम है।

509
00:42:53,448 --> 00:42:54,700
मुझे… मुझे माफ़ करना।

510
00:42:54,783 --> 00:42:56,034
नहीं, मुझे माफ़ कर दीजिए, सर।

511
00:42:56,118 --> 00:42:58,328
मुझे लगा बाहर कोई नहीं होगा।

512
00:42:58,412 --> 00:43:01,206
मैं अपना सेशन लगा कर आया हूँ।

513
00:43:01,290 --> 00:43:06,587
मैं बस अंदर जा रहा था।
इंतज़ार करते हुए बस पेंटिंग को सराह रहा था।

514
00:43:07,462 --> 00:43:11,133
यह पेंटिंग काफ़ी सालों तक चिरत्व खंड में टँगी हुई थी।

515
00:43:11,216 --> 00:43:14,094
जानता हूँ। जब इसे वहाँ से उतारा गया,
तो मेरा तो दिल ही टूट गया था।

516
00:43:14,678 --> 00:43:16,972
यहाँ पर यह बेहतर है। शांत माहौल बनाती है।

517
00:43:20,184 --> 00:43:22,895
मेरा नाम अर्विंग है। मैक्रोडेटा रिफ़ाइनमेंट से।

518
00:43:23,478 --> 00:43:24,938
क्या तुम किसी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष हो?

519
00:43:25,022 --> 00:43:26,940
वह, ऑपटिक्स और डिज़ाइन।

520
00:43:27,691 --> 00:43:30,152
दो लोगों का डिपार्टमेंट है, तो मुश्किल से।

521
00:43:30,235 --> 00:43:31,653
तो यह तुम्हारा काम है?

522
00:43:32,446 --> 00:43:35,199
हम इनको पेंट नहीं करते। पर इन्हें टाँगते ज़रूर हैं।

523
00:43:35,282 --> 00:43:40,495
मुझे अच्छा लगा जब पिछली तिमाही में
टीम-निर्माण वाले स्थल में तुमने ऐम्ब्रोस साइकिल बनाया था।

524
00:43:41,038 --> 00:43:42,956
मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा था।

525
00:43:43,457 --> 00:43:45,959
ख़ैर, किसी परिष्कृत व्यक्ति से
बहुत कम मुलाकात होती है।

526
00:43:46,877 --> 00:43:50,881
ज़्यादातर लोग ओ एंड डी के बारे में
केवल तभी सोचते हैं जब नए हैंडबुक थैले आते हैं।

527
00:43:51,924 --> 00:43:53,717
ख़ैर, मुझे वे भी पसंद हैं।

528
00:43:53,800 --> 00:43:55,177
अच्छा?

529
00:43:55,260 --> 00:43:57,638
अगले महीने नए आ रहे हैं।

530
00:43:58,597 --> 00:44:00,390
मेरे विचार में अब तक का सबसे अच्छा डिज़ाइन है।

531
00:44:01,433 --> 00:44:05,437
अरे, वाह! तो फिर तब तक
मैं केवल उन्हीं के बारे में सोचता रहूँगा।

532
00:44:06,063 --> 00:44:06,897
अर्विंग?

533
00:44:45,352 --> 00:44:46,645
ठीक है, अर्विंग।

534
00:44:47,479 --> 00:44:51,400
मैं तुम्हें तुम्हारे आउटी के बारे में कुछ चीज़ें बताना चाहूँगी।

535
00:44:51,483 --> 00:44:53,694
अर्विंग बी - स्वास्थ्य केंद्र
मरीज़ के आउटी के बारे में तथ्य

536
00:44:53,777 --> 00:44:58,991
क्योंकि तुम्हारा आउटी एक आदर्श व्यक्ति है,
ये तथ्य काफ़ी सुखद होने चाहिए।

537
00:45:00,659 --> 00:45:04,663
अपने शरीर को ढीला छोड़ो
और खुले मन से इन तथ्यों को सुनो।

538
00:45:05,455 --> 00:45:08,584
हर एक का बराबर मज़ा लेने की कोशिश करना।

539
00:45:09,918 --> 00:45:13,130
इस कमरे के बाहर तुम किसी को
इन तथ्यों के बारे में नहीं बता सकते।

540
00:45:14,673 --> 00:45:17,885
पर अभी के लिए, तुम इनका भरपूर मज़ा ले सकते हो।

541
00:45:23,390 --> 00:45:25,350
तुम्हारा आउटी उदार है।

542
00:45:27,978 --> 00:45:31,899
तुम्हारे आउटी को संगीत का शौक़ है
और उसके पास कई रिकॉर्ड हैं।

543
00:45:33,650 --> 00:45:39,448
तुम्हारा आउटी बच्चों, बूढ़ों
और विक्षिप्त लोगों का दोस्त है।

544
00:45:41,491 --> 00:45:45,704
तुम्हारा आउटी शक्तिशाली है
और उसने एक भारी चीज़ उठाने में किसी की मदद की थी।

545
00:45:47,748 --> 00:45:53,420
तुम्हारा आउटी कई डांस के कार्यक्रमों में जाता है
और वहाँ अन्य आने वाले लोगों में लोकप्रिय है।

546
00:45:54,755 --> 00:46:01,720
तुम्हारे आउटी को फ़िल्में पसंद हैं
और उन्हें चलाने के लिए उसके पास एक मशीन है।

547
00:46:03,430 --> 00:46:08,894
तुम्हारा आउटी शानदार है
और वह एक सुडौल और उत्तम तैराक है।

548
00:46:10,395 --> 00:46:11,605
माफ़ करना।

549
00:46:12,481 --> 00:46:15,067
कृपया हर तथ्य का बराबर मज़ा लेने की कोशिश कीजिए,

550
00:46:15,734 --> 00:46:18,403
और किसी एक को
दूसरों से ऊपर प्राथमिकता नहीं दीजिए।

551
00:46:18,987 --> 00:46:21,990
इससे आपके 10 अंक कटते हैं। अब आपके पास 90 अंक बचे हैं।

552
00:46:22,074 --> 00:46:24,284
- अंक?
- कृपया चुप रहिए।

553
00:46:32,042 --> 00:46:34,628
आपके आउटी ने दो हफ़्ते पहले एक गेम जीती थी।

554
00:46:36,046 --> 00:46:38,632
आपका आउटी पानी की कीमत जानता है।

555
00:46:39,925 --> 00:46:44,638
एक बार एक ट्रॉफ़ी के साथ
आपके आउटी की तस्वीर एक समाचारपत्र में छपी थी।

556
00:46:46,265 --> 00:46:50,602
आपके आउटी को गुँडों, बदमाशों से कोई डर नहीं लगता।

557
00:46:52,563 --> 00:46:55,607
आपके आउटी को रेडार की आवाज़ पसंद है।

558
00:46:58,193 --> 00:47:03,073
आपका आउटी चूमने और प्यार करने में कुशल है।

559
00:47:05,909 --> 00:47:06,910
मुझे अफ़सोस है।

560
00:47:06,994 --> 00:47:09,913
कृपया किसी एक तथ्य पर प्रतिक्रिया मत दीजिए।

561
00:47:09,997 --> 00:47:11,790
इससे आपके दस अंक कटते हैं।

562
00:47:11,874 --> 00:47:14,084
- मैं तो बस…
- कृपया और कुछ मत बोलिए,

563
00:47:14,168 --> 00:47:18,005
नहीं तो बचे हुए अंक कट जाएँगे
और स्वास्थ्य सेशन समाप्त हो जाएगा।

564
00:47:22,259 --> 00:47:24,511
पाबंदी दो टोकन
प्रति व्यक्ति प्रतिदिन

565
00:47:35,772 --> 00:47:36,815
अच्छा।

566
00:47:39,443 --> 00:47:40,944
सोयाबीन - किशमिश
मूँगफली - टॉफ़ियाँ

567
00:47:47,743 --> 00:47:49,494
ब्लूबेरी - जिनसेंग
सूरजमुखी के बीज - पेपरमिंट

568
00:47:53,081 --> 00:47:54,041
किशमिश

569
00:47:57,753 --> 00:47:59,254
- क्या वे केवल लिफ़्टों में हैं?
- क्या?

570
00:47:59,338 --> 00:48:01,673
कोड डिटेक्टर्स। या सीढ़ियों में भी हैं?

571
00:48:01,757 --> 00:48:03,675
हे भगवान। सीढ़ियों में भी। क्यों?

572
00:48:03,759 --> 00:48:05,969
अगर इस्तीफ़े कोई स्वीकार ही नहीं करता,

573
00:48:06,053 --> 00:48:07,846
तो तुम्हें कैसे पता कि वे पहुँचाए जा भी रहे हैं?

574
00:48:07,930 --> 00:48:10,224
तुम्हें चोरी से संदेश भेजने का विचार त्यागना होगा।

575
00:48:10,307 --> 00:48:11,558
अच्छा, पर स्कैनर कितने अच्छे हैं?

576
00:48:11,642 --> 00:48:14,811
जैसे, अगर तुम वह चिट्ठियाँ
अजीब तरीके से लिखो, जैसे वे रोबोट टेस्ट होते हैं?

577
00:48:14,895 --> 00:48:16,772
- हैलो, बच्चों। डिनर में क्या बना है?
- नहीं!

578
00:48:16,855 --> 00:48:18,106
स्वास्थ्य सेशन कैसा था?

579
00:48:18,190 --> 00:48:20,067
बढ़िया था। बहुत स्वास्थ्यकर था।

580
00:48:20,150 --> 00:48:21,944
मैं ओ एंड डी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष से मिला।

581
00:48:22,027 --> 00:48:26,198
बर्ट? मैं उस आदमी से मिल चुका हूँ। वह कमीना है।
तुमने उसे बताया तो नहीं ना हम कहाँ काम करते हैं?

582
00:48:26,281 --> 00:48:28,367
बर्ट कमीना नहीं है। और नहीं बताया।

583
00:48:28,450 --> 00:48:30,577
मैं इस डिपार्टमेंट की सुरक्षा के लिए पूछ रहा हूँ।

584
00:48:30,661 --> 00:48:32,120
- मुझे तुम्हें बताने की ज़रूरत नहीं…
- यह गप्प है।

585
00:48:32,204 --> 00:48:34,039
और नाटक मत करो कि तुम्हें इस डिपार्टमेंट की परवाह है।

586
00:48:34,122 --> 00:48:35,749
तुम बस अपनी वॉफ़ल पार्टी चाहते हो।

587
00:48:35,832 --> 00:48:38,794
माफ़ करना।
हमें ऐसी अतिरिक्त सुविधाएँ पसंद करनी होती हैं।

588
00:48:38,877 --> 00:48:42,881
"और लूमन के संरक्षण में सब लोग
प्रेरणादायक प्रलोभनों की प्रचुरता का आनंद लेंगे।"

589
00:48:42,965 --> 00:48:45,676
मेरे सामने पुस्तिका के परिच्छेद को
बिगाड़ कर मत बोलो, ठीक है?

590
00:48:45,759 --> 00:48:46,927
- ऐसा मत करो।
- अरे, दोस्तों?

591
00:48:47,010 --> 00:48:48,846
लूमन ने हमारे साथ अच्छा बरताव किया है,
और यह लापरवाही है कि…

592
00:48:48,929 --> 00:48:49,930
दोस्तों!

593
00:48:58,480 --> 00:48:59,731
वह।

594
00:49:00,524 --> 00:49:01,525
हाँ।

595
00:49:02,150 --> 00:49:03,694
यह… यह क्यों…

596
00:49:03,777 --> 00:49:06,488
तुम ठीक हो। बस इस ख़राब डेटा को
अलग कर दो जैसे मैंने तुम्हें दिखाया था।

597
00:49:06,572 --> 00:49:08,448
क्या तुम्हें परिधि नज़र आ रही है?

598
00:49:17,624 --> 00:49:19,042
और इसे डिब्बे में डाल दो।

599
00:49:31,263 --> 00:49:33,140
बूम। साफ़ हो गया।

600
00:49:33,223 --> 00:49:35,392
ठीक है, हेल्ली। शाबाश।

601
00:49:36,143 --> 00:49:39,146
वे डरावने थे। वे नंबर डरावने थे।

602
00:49:56,997 --> 00:50:00,375
यह रहा सोफ़ा।
मैं तुम्हारे लिए स्लीपिंग बैग ढूँढ कर लाता हूँ।

603
00:50:01,251 --> 00:50:04,671
और तुम्हारी इच्छा हो तो नहा सकते हो।

604
00:50:05,422 --> 00:50:06,840
तुम कहना क्या चाह रहे हो?

605
00:50:11,845 --> 00:50:13,138
यह करने के लिए धन्यवाद, मार्क।

606
00:50:13,680 --> 00:50:16,517
वह, मैंने सोचा अगर मैंने तुम्हें ग्रीनहाउस में सोने दिया

607
00:50:16,600 --> 00:50:18,185
तो मेरा काम वाला स्वरूप नाराज़ हो जाएगा।

608
00:50:24,316 --> 00:50:25,317
बत्ती बाईं ओर है।

609
00:50:46,004 --> 00:50:47,005
कैंपिंग

610
00:50:53,011 --> 00:50:54,179
तुम ठीक हो अंदर?

611
00:50:54,263 --> 00:50:56,557
हाँ! हाँ, मैं ठीक हूँ।

612
00:52:09,546 --> 00:52:10,672
पीटी, तुम ठीक हो?

613
00:53:13,694 --> 00:53:14,736
प्रेमभरी याद में
केलब स्मिथ

614
00:53:14,820 --> 00:53:16,822
उपशीर्षक अनुवादक: मृणाल अग्रवाल

