1
00:00:10,844 --> 00:00:12,054
पीटी, तुम ठीक हो?

2
00:00:17,768 --> 00:00:19,019
पीटी?

3
00:00:19,102 --> 00:00:25,025
हाँ, मैं ठीक हूँ। बस फिसल गया था।
शायद तुम्हें एक बाथ मैट खरीद लेना चाहिए।

4
00:00:25,108 --> 00:00:29,655
हाँ, ठीक है। वह गाउन मेरे जीजाजी का तोहफ़ा है।

5
00:00:29,738 --> 00:00:32,824
मैंने इसे कभी पहना नहीं है।
माफ़ करना, यह थोड़ा अजीब है।

6
00:00:34,743 --> 00:00:36,620
तकिये रख दिए हैं। कुछ और चाहिए?

7
00:00:37,538 --> 00:00:40,290
हाँ, मैं चाहता हूँ
तुम इस शानदार गाउन की बुराई करना बंद करो।

8
00:00:41,792 --> 00:00:43,293
अच्छा, तुम ही इसे रख लो।

9
00:00:43,377 --> 00:00:44,670
रख लूँगा।

10
00:00:44,753 --> 00:00:49,341
अरे। तुम्हें यक़ीन है
इस जाली में से कोई अंदर नहीं देख सकता?

11
00:00:49,424 --> 00:00:50,509
हाँ।

12
00:00:50,592 --> 00:00:52,261
और ऊपर सब जगह ताला लगा हुआ है।

13
00:00:53,679 --> 00:00:55,931
साथ वाले घर में कोई रहता है?

14
00:00:56,014 --> 00:00:58,892
नहीं, बस दूसरी ओर मिसेज़ सेल्विग रहती हैं।

15
00:00:58,976 --> 00:01:04,188
आसपास के घर कभी भरे ही नहीं,
तो यह अच्छा है। शांत है।

16
00:01:06,066 --> 00:01:07,860
एकांत का किला।

17
00:01:08,652 --> 00:01:11,738
मुझे फिर भी लगता है
कभी-कभी लोगों से मिलना-जुलना चाहिए।

18
00:01:11,822 --> 00:01:15,200
मैंने पुस्तिका में देखा था,
और नियमों में इसे स्पष्ट तौर पर वर्जित नहीं कहा गया।

19
00:01:15,284 --> 00:01:16,285
हाँ, ज़रूर!

20
00:01:16,368 --> 00:01:19,538
अरे यार, मैंने पिछली तिमाही में पूरे ऑफ़िस के लोगों की
पार्टी के लिए कोबेल पर दबाव डाला था।

21
00:01:19,621 --> 00:01:22,416
उसने कहा तुम्हें मिल जाएगी जब तुम
उसके लायक़ बन जाओगे, जो भी इसका मतलब है।

22
00:01:22,499 --> 00:01:25,043
- कोबेल?
- मुझे नहीं लगता डिलन के

23
00:01:25,127 --> 00:01:26,879
सनसेट पार्क पर 4 प्रतिशत से कोई मदद मिलेगी…

24
00:01:28,505 --> 00:01:29,798
पीटी?

25
00:01:31,216 --> 00:01:32,384
तुम ठीक हो?

26
00:01:35,971 --> 00:01:37,723
माफ़ करना। हाँ।

27
00:01:39,725 --> 00:01:43,896
इस बीमारी के कारण, मैं बस… मैं थोड़ा भ्रमित हो जाता हूँ।

28
00:01:44,855 --> 00:01:45,856
यह कुछ ही समय तक होगा।

29
00:01:47,858 --> 00:01:49,234
सनसेट पार्क क्या है?

30
00:01:52,404 --> 00:01:53,447
मुझे नहीं पता।

31
00:03:26,665 --> 00:03:31,545
‘सेवरन्स’

32
00:04:13,128 --> 00:04:16,464
ऐसे लगता है जैसे दो अलग-अलग ज़िंदगियाँ
अचानक साथ जोड़ दी गई हों।

33
00:04:17,632 --> 00:04:19,551
पर आपेक्षिकता उलझी हुई है।

34
00:04:19,635 --> 00:04:23,639
तो, लूमन में मेरे पहले दिन से मेरा पाँचवा जन्मदिन हुआ है।

35
00:04:23,722 --> 00:04:26,808
और दो अतीत होने से, वर्तमान भी धुँधला जाता है।

36
00:04:28,227 --> 00:04:29,937
पर उन्होंने कहा था यह बेहतर हो जाएगा।

37
00:04:33,148 --> 00:04:34,149
यह "उन्होंने" कौन हैं?

38
00:04:37,611 --> 00:04:40,614
"उन्होंने" कुछ लोगों का दल है जो जानते हैं
विभाजन मानवजाति के लिए अभिशाप है।

39
00:04:41,114 --> 00:04:42,741
और वे उसके बारे में कुछ करना चाहते हैं।

40
00:04:45,285 --> 00:04:47,162
होल माइंड कलेक्टिव?

41
00:04:47,829 --> 00:04:51,583
शहर में जो बच्चे हस्ताक्षर इकट्ठे करते फिर रहे हैं?
नहीं, वह डब्ल्यूएमसी नहीं।

42
00:04:53,001 --> 00:04:54,002
कोई और।

43
00:04:55,087 --> 00:04:56,380
ठीक है। ख़ैर…

44
00:04:59,258 --> 00:05:02,970
तो, तुम मुझसे क्या चाहते हो?

45
00:05:05,722 --> 00:05:07,766
क्या तुम जानना नहीं चाहते तुम वहाँ क्या कर रहे हो?

46
00:05:12,479 --> 00:05:16,149
अच्छा, देखो। देखो, मैं नाविभाजन नहीं करवाऊँगा।

47
00:05:16,733 --> 00:05:19,945
ख़ैर, मैं भी नहीं चाहता तुम नाविभाजन करवाओ
क्योंकि ऐसा कोई शब्द नहीं होता।

48
00:05:20,988 --> 00:05:23,073
- पुनः एकीकरण।
- ठीक है। चलो, जो भी है।

49
00:05:23,156 --> 00:05:26,118
देखो, यह मेरे लिए अभिशाप नहीं रहा है।

50
00:05:26,201 --> 00:05:27,703
इसने मेरी मदद ही की है।

51
00:05:29,204 --> 00:05:32,332
ठीक है। अगर उस मदद की कीमत यह हो

52
00:05:34,042 --> 00:05:35,919
कि तुम दिन के आठ घंटे लोगों का ख़ून कर रहे हो

53
00:05:36,003 --> 00:05:37,045
और तुम्हें यह पता भी न हो?

54
00:05:38,755 --> 00:05:39,882
अच्छा, क्या मैं यह कर रहा हूँ?

55
00:05:42,885 --> 00:05:47,848
देखो, मुझे एक डिपार्टमेंट का पता चला।
जिसके बारे में वे हमें नहीं बताते।

56
00:05:47,931 --> 00:05:49,600
जहाँ से कभी कोई जा नहीं पाता।

57
00:05:51,268 --> 00:05:53,562
ख़ैर, हममें से कौन जा पाता है?

58
00:05:53,645 --> 00:05:58,233
नहीं, मेरा मतलब है तुम सच में नहीं जा पाते हो।
जैसे कि, इस समय भी वे लोग वहीं हैं।

59
00:05:58,317 --> 00:06:00,444
तो क्या? वे जंज़ीरों में बँधे हैं, या…

60
00:06:03,530 --> 00:06:04,823
क्या?

61
00:06:09,953 --> 00:06:11,705
मैं उसके बारे में यहाँ बात नहीं करूँगा।

62
00:06:12,873 --> 00:06:17,211
पता नहीं अगर यहाँ मॉनीटरों में छिपे माइक्रोफ़ोन हों।
या कहीं अर्विंग अचानक अंदर आ जाए।

63
00:06:25,844 --> 00:06:27,888
पीटी, हम लूमन में नहीं हैं।

64
00:06:34,061 --> 00:06:35,395
तो फिर जून कहाँ है?

65
00:06:47,157 --> 00:06:48,492
माफ़ करना, मार्क।

66
00:06:58,210 --> 00:06:59,211
जून कौन है?

67
00:07:02,548 --> 00:07:07,469
जून मेरी बेटी है। दुनिया की सबसे अच्छी बच्ची
और बहुत बढ़िया गिटार-वादिका।

68
00:07:13,600 --> 00:07:16,019
तुम्हें कितनी ख़ुशी है कि तुमने मुझे यहाँ रहने के लिए कहा?

69
00:07:46,550 --> 00:07:48,135
ओह, मार्क।

70
00:07:50,888 --> 00:07:52,598
क्या तुम ठीक हो?

71
00:07:54,850 --> 00:07:58,937
पर तुम उस महिला से क्या कहोगी, नैटली,
जो अपनी कंपनी के विभाजन शुरू करने के

72
00:07:59,021 --> 00:08:01,356
एक महीने के अंदर
अपने काम वाली जगह पर गर्भवती हो गई हो?

73
00:08:01,440 --> 00:08:03,859
ख़ैर, सबसे पहले तो मैं सलाह दूँगी
कि वह अपनी सही पहचान बताए

74
00:08:03,942 --> 00:08:05,569
अगर वह अपने अनुभव के बारे में

75
00:08:05,652 --> 00:08:07,696
- खुल कर बात करना चाहती है।
- वह यह बातचीत कैसे कर सकती है

76
00:08:07,779 --> 00:08:10,699
- जब उसका वर्की ही इसमें शामिल…
- अच्छा, सबसे पहले तो, वर्की क्या है?

77
00:08:11,325 --> 00:08:13,410
मेरी जानकारी के अनुसार, इसी शब्द का इस्तेमाल करते…

78
00:08:13,493 --> 00:08:16,246
शायद ऐसी ही घटिया भाषा की उम्मीद की जा सकती थी

79
00:08:16,330 --> 00:08:18,874
एक ऐसे दल से जो लोगों को
उनके अपने चयनों से बचाने की कोशिश कर रहा है।

80
00:08:18,957 --> 00:08:20,667
चयन? क्या उसकी इन्सी को…

81
00:08:20,751 --> 00:08:22,711
इन्सी? आप ये शब्द ला कहाँ से रहे हैं?

82
00:08:22,794 --> 00:08:25,797
ठीक है। उसे वह इन्सान
कह देते हैं जिसके दिमाग़ को दो हिस्सों में काट कर…

83
00:08:25,881 --> 00:08:28,050
इसका उस सबसे कोई संबंध नहीं जो हम लूमन में करते हैं

84
00:08:28,133 --> 00:08:29,635
और न ही विभाजन की प्रक्रिया से।

85
00:08:29,718 --> 00:08:31,386
मैं समझता हूँ कि आप मेरे सवालों का जवाब नहीं देना चाहतीं…

86
00:08:31,470 --> 00:08:33,722
- मैं आपके सवालों का जवाब दे रही हूँ।
- …क्योंकि उससे प्रकट हो जाएगा

87
00:08:33,804 --> 00:08:36,683
- कि आप किसी एकदम अनैतिक चीज़ में शामिल हैं।
- अनैतिक तो यह है…

88
00:08:41,395 --> 00:08:42,438
मुझे कहो यह सच नहीं है।

89
00:08:44,525 --> 00:08:47,027
मैं कहना चाहता हूँ पर नहीं कह सकता। देखा?

90
00:08:48,153 --> 00:08:50,030
…घाटी से होकर आगे बढ़ते हुए,

91
00:08:50,113 --> 00:08:54,535
शायद दोपहर तक, बिल्कुल जैसा हमने
कल पूर्वानुमान बताया था।

92
00:08:54,618 --> 00:08:58,997
अच्छी ख़बर यह है कि वे बादल
गैन्स क्षेत्र के ऊपर कहीं उड़ जाने चाहिए

93
00:08:59,081 --> 00:09:03,001
और किएर में और उसके आसपास रहने वाले
हमारे दोस्तों को एक साफ़, खिली धूप वाला दिन मिलेगा।

94
00:09:03,085 --> 00:09:05,796
पर फिर भी, सरदी कम होने की
अभी भी कहीं आशा नहीं है।

95
00:09:05,879 --> 00:09:08,674
और सड़कें पूरा सप्ताह और सप्ताहांत में भी

96
00:09:08,757 --> 00:09:10,175
बर्फ़ से ढंकी रहेंगी।

97
00:09:10,259 --> 00:09:12,761
तो आप जहाँ कहीं भी जा रहे हों,
कृपया ध्यान से गाड़ी चलाइएगा।

98
00:09:20,227 --> 00:09:21,228
पीटी।

99
00:09:24,189 --> 00:09:27,442
जाग जाओ, पीटी। पीटी?

100
00:09:33,615 --> 00:09:34,616
हैलो।

101
00:09:35,325 --> 00:09:37,703
सुबह हो गई है। तुम मेरे बेसमेंट में हो।

102
00:09:40,038 --> 00:09:41,248
हाँ।

103
00:09:41,915 --> 00:09:46,128
तो मैं काम पर जा रहा हूँ जैसा तुमने कहा था।
तुम चाहो तो यहाँ रह सकते हो।

104
00:09:47,921 --> 00:09:49,590
मैं बस तुम्हें बताना चाहता हूँ

105
00:09:50,966 --> 00:09:54,052
कि मैं पुनःएकीकरण नहीं करवाऊँगा।

106
00:09:57,347 --> 00:09:58,348
ठीक है।

107
00:09:59,057 --> 00:10:02,060
दो साल पहले एक कार दुर्घटना में
मेरी पत्नी की मृत्यु हो गई थी।

108
00:10:02,769 --> 00:10:06,023
यह… इससे मेरी मदद हो रही है, समझ रहे हो?

109
00:10:06,106 --> 00:10:08,483
- सुन कर दुःख हुआ, मार्क।
- नहीं, नहीं। नहीं।

110
00:10:10,777 --> 00:10:11,862
काम पर…

111
00:10:14,781 --> 00:10:18,994
जब तुम आते थे, कभी-कभी तुम्हारी आँखें लाल होती थीं।

112
00:10:20,495 --> 00:10:23,874
हम मज़ाक करते थे कि तुम्हें लिफ़्ट से एलर्जी है।

113
00:10:25,584 --> 00:10:27,085
उसके लिए एक गाना भी बनाया था।

114
00:10:29,421 --> 00:10:30,797
पर मैं हमेशा उस बारे में सोचता था।

115
00:10:32,716 --> 00:10:34,635
वह दर्द तुम्हारे अंदर हमेशा रहता है।

116
00:10:35,427 --> 00:10:38,847
वह तुम्हें वहाँ भी महसूस होता है।
तुम्हें बस पता नहीं है कि वह क्या है।

117
00:10:42,184 --> 00:10:43,268
ठीक है।

118
00:10:44,311 --> 00:10:47,231
तुम्हें जो भी चाहिए हो, फ़्रिज में से ले लेना।

119
00:10:47,314 --> 00:10:48,607
मैं छः बजे के क़रीब वापस आ जाऊँगा।

120
00:11:04,706 --> 00:11:05,541
हैलो!

121
00:11:06,291 --> 00:11:09,878
- हैलो।
- मार्क, शोर डालने के लिए माफ़ करना!

122
00:11:10,379 --> 00:11:13,257
मैं बस अपने दरवाज़े के आगे से बर्फ़ हटा रही हूँ।

123
00:11:13,340 --> 00:11:17,177
कोई बात नहीं। बिस्किटों के लिए फिर से धन्यवाद।

124
00:11:17,261 --> 00:11:18,762
मैं और ला दूँगी!

125
00:11:20,097 --> 00:11:21,139
ज़रूर।

126
00:11:55,299 --> 00:11:57,301
- मिस्टर स्काउट, कैसे हैं आप?
- हैलो, जड।

127
00:12:24,119 --> 00:12:25,120
लूमन

128
00:12:38,008 --> 00:12:41,595
मैंने एक चीज़ की। मैंने डरावने नंबर डिलीट कर दिए।

129
00:12:41,678 --> 00:12:42,679
कब?

130
00:12:42,763 --> 00:12:45,766
- कल। तुम यहाँ नहीं थे।
- मैं नहीं था?

131
00:12:45,849 --> 00:12:49,645
ओह, हाँ। डिलन ने तुम्हारी जगह
बहुत अच्छी तरह प्रशिक्षण दिया।

132
00:12:49,728 --> 00:12:53,106
तुम भले-चंगे लग रहे हो, मार्क।
शायद कोई ग़लत चीज़ न खा ली हो।

133
00:12:53,190 --> 00:12:55,317
वापस स्वागत है, बॉस। नई तस्वीरें आ गईं?

134
00:12:55,400 --> 00:12:58,195
ओह, अच्छा है।
अब तुम आख़िरकार उन पुरानी तस्वीरों को फेंक सकते हो।

135
00:13:02,574 --> 00:13:05,953
दरअसल तुम यह रहने ही दो
क्योंकि मैंने अपनी इस्तीफ़े की अर्ज़ी दे दी है।

136
00:13:06,787 --> 00:13:08,580
- तुमने आवेदन दे दिया?
- दे दिया।

137
00:13:09,915 --> 00:13:12,793
अच्छा है। इसका मतलब
अब तुम्हें ब्रेक रूम में नहीं भेजा जाएगा।

138
00:13:14,461 --> 00:13:15,921
हैलो, रिफ़ाइनर्स।

139
00:13:16,004 --> 00:13:17,047
हैलो, श्री मिलचिक।

140
00:13:17,130 --> 00:13:18,841
मार्क, मैंने कल तुम्हारे आउटी से बात की थी।

141
00:13:18,924 --> 00:13:20,968
काम पर ना आ पाने के कारण वह काफ़ी दुःखी लग रहा था।

142
00:13:21,051 --> 00:13:22,469
पर अब चूँकि तुम आ गए हो,

143
00:13:22,553 --> 00:13:25,597
डिपार्टमेंट का अध्यक्ष होने के नाते,
सुबह की पहली सूचनाएँ पढ़ोगे?

144
00:13:27,140 --> 00:13:28,141
ज़रूर।

145
00:13:28,976 --> 00:13:32,104
आसान होना चाहिए अब जबकि मैं श्रोताओं में नहीं हूँ।

146
00:13:34,106 --> 00:13:37,317
मार्क को पीटी की घोषणाओं में
अड़चन डालकर बहुत मज़ा आता था।

147
00:13:37,401 --> 00:13:38,986
झूठ-मूठ गैस की आवाज़ें निकालकर।

148
00:13:40,988 --> 00:13:45,868
अच्छा, सब लोग चुप कर जाइए।
मैं हूँ मार्क, आपको घोषणाएँ सुनाने वाला नया व्यक्ति।

149
00:13:50,330 --> 00:13:51,665
कुछ ही चीज़ें हैं।

150
00:13:51,748 --> 00:13:54,501
तुम अजीब तरीके से क्यों खड़े हो? आराम से खड़े हो।

151
00:13:55,544 --> 00:13:57,421
मैं… मैं बिल्कुल ठीक खड़ा हूँ।

152
00:13:57,921 --> 00:14:00,507
क्या तुम्हें कोई तक़लीफ़ है? हम सब दूसरी ओर मुँह घुमा लें?

153
00:14:00,591 --> 00:14:03,844
अच्छा, रीसाइक्लिंग में कुछ कचरा मिला है।

154
00:14:03,927 --> 00:14:06,597
सब लोग, कृपया, ऐसा मत कीजिए।

155
00:14:08,056 --> 00:14:12,811
याद दिला दूँ, पोस्ट-इट नोट चेहरों पर नहीं लगाने होते।

156
00:14:12,895 --> 00:14:14,521
वे आपके आउटी के रोम छिद्र बंद कर देते हैं।

157
00:14:15,230 --> 00:14:18,817
यह वाला मेरे बारे में है।
मैं एक बहुत प्यारे किरदार, स्टिकी हेड की नक़ल करता हूँ।

158
00:14:18,901 --> 00:14:22,905
साथ ही, कृपया
पहले जीती गईं वॉफ़ल पार्टियों की डींगें न हाँकें।

159
00:14:22,988 --> 00:14:23,989
लग रहा है सब मेरे बारे में है।

160
00:14:25,365 --> 00:14:26,366
और अंत में…

161
00:14:31,079 --> 00:14:34,249
मैंने कभी किसी इस्तीफ़े के आवेदन का
इतनी जल्दी जवाब आते नहीं देखा।

162
00:14:36,418 --> 00:14:39,129
क्या मुझे दिन ख़त्म करना पड़ेगा या मैं अभी जा सकती हूँ?

163
00:14:44,885 --> 00:14:47,804
अंत में, हेल्ली के इस्तीफ़े के आवेदन को

164
00:14:49,723 --> 00:14:50,724
अस्वीकार कर दिया गया है।

165
00:14:53,519 --> 00:14:54,770
हाँ, नहीं, यह सही नहीं हो सकता।

166
00:14:55,854 --> 00:14:56,980
मेरी आउटी ऐसा नहीं करेगी।

167
00:15:01,777 --> 00:15:03,737
पता है, पीटी कहा करता था…

168
00:15:22,923 --> 00:15:24,049
कितना मज़ा आ रहा है।

169
00:15:25,342 --> 00:15:30,055
क्या मैं पंजों के बल चलकर चोरी-छिपे दरवाज़े तक जाऊँ?

170
00:15:30,138 --> 00:15:32,307
- वह काम पर गया है, जान। कोई फ़र्क नहीं पड़ता।
- तुम्हें कैसे पता?

171
00:15:32,391 --> 00:15:34,393
- क्योंकि उसकी कार यहाँ नहीं है।
- शायद उसने गुटली मारी हो।

172
00:15:34,977 --> 00:15:36,395
तुम जाकर करोगे? क्योंकि मुझे शौचालय जाना है।

173
00:15:36,895 --> 00:15:37,980
हाँ।

174
00:15:51,326 --> 00:15:54,204
दरवाज़े के साथ रखूँ या एक तरफ़ रखूँ?

175
00:15:54,288 --> 00:15:55,956
कहीं भी ठीक रहेगा।

176
00:15:58,083 --> 00:16:00,043
- तुम्हें लगता है उसे हैरानी होगी?
- मुझे लगता है।

177
00:16:00,711 --> 00:16:03,297
जान, मैं इसे एक तरफ़ रख देता हूँ।

178
00:16:03,380 --> 00:16:04,381
बढ़िया।

179
00:16:14,183 --> 00:16:15,184
- एकदम बढ़िया।
- अच्छा है।

180
00:16:15,267 --> 00:16:17,060
- मेरा मतलब, बहुत बढ़िया है।
- हाँ।

181
00:16:24,318 --> 00:16:25,652
वह कितना उत्साहित होगा।

182
00:16:25,736 --> 00:16:27,196
- हाँ।
- आशा है वह जल्दी घर आ जाएगा।

183
00:16:27,279 --> 00:16:28,405
वह नहीं आएगा।

184
00:17:09,154 --> 00:17:11,448
मार्क

185
00:17:28,799 --> 00:17:30,759
हैलो। वह क्या है? सूडोकू?

186
00:17:31,385 --> 00:17:32,386
कुछ नहीं है।

187
00:17:33,053 --> 00:17:34,179
तुम क्या बना रहे थे?

188
00:17:34,263 --> 00:17:36,890
तुम्हारा काम पर वापस आना, क्यूबिस्ट तरीके से।

189
00:17:36,974 --> 00:17:40,143
अच्छा, दो चीज़ें। तुम्हें कैसे पता क्यूबिस्ट तरीका क्या है?

190
00:17:40,227 --> 00:17:42,437
और तुमने पहना क्या हुआ है?

191
00:17:45,607 --> 00:17:46,733
ओह, लानत है।

192
00:18:55,886 --> 00:18:56,887
नहीं।

193
00:19:06,522 --> 00:19:08,440
जेम्मास क्राफ़्ट्स

194
00:19:22,621 --> 00:19:23,622
हाँ?

195
00:19:29,503 --> 00:19:32,256
सूचनाएँ सुनाने के बाद उसने उसे क्या कहा?

196
00:19:44,184 --> 00:19:45,644
नहीं, इतना बुरा नहीं है।

197
00:19:52,693 --> 00:19:55,529
बस थोड़ा सा गुस्से में।

198
00:19:58,073 --> 00:20:00,033
क्या तुमने उसकी सीधे तारीफ़ की थी?

199
00:20:02,077 --> 00:20:04,496
अँ-हँ। अँ-हँ।

200
00:20:05,497 --> 00:20:06,498
मैं आ रही हूँ।

201
00:21:09,853 --> 00:21:11,188
अरे, हेल्ली?

202
00:21:11,271 --> 00:21:12,272
चले जाओ।

203
00:21:12,773 --> 00:21:14,733
- तुम ठीक हो?
- मैं ठीक हूँ।

204
00:21:14,816 --> 00:21:16,485
तुम्हें 45 मिनट हो गए हैं।

205
00:21:21,740 --> 00:21:23,116
मैं शौचालय इस्तेमाल कर रही हूँ।

206
00:21:23,784 --> 00:21:27,538
अच्छा। वह बस… काफ़ी समय बीत गया है।

207
00:21:27,621 --> 00:21:30,249
- मैं ठीक हूँ, मार्क।
- मुझे लगता है मुझे अंदर आना चाहिए।

208
00:21:30,916 --> 00:21:32,543
- वह… ठीक है?
- नहीं!

209
00:21:33,126 --> 00:21:36,171
मैं अंदर आ रहा हूँ, तो तैयार हो जाओ।

210
00:21:36,255 --> 00:21:38,298
जो करना है कर लो क्योंकि मैं अंदर आ रहा हूँ।

211
00:21:38,382 --> 00:21:39,383
नहीं!

212
00:21:39,466 --> 00:21:41,552
- अच्छा, मैं आ रहा हूँ। माफ़ करना।
- मार्क, नहीं! मेरे कपड़े उतरे हुए हैं!

213
00:21:41,635 --> 00:21:42,845
- नहीं… हे भगवान।
- माफ़ करना। मैं…

214
00:21:46,390 --> 00:21:47,975
सीधा अपनी त्वचा पर नोट लिख रही हो।

215
00:21:48,475 --> 00:21:51,812
वह, बदकिस्मती से,
डिटेक्टर कहीं पर भी अक्षर पकड़ सकते हैं।

216
00:21:51,895 --> 00:21:53,897
क्या ये तुम्हें अक्षर लग रहे हैं?

217
00:21:53,981 --> 00:21:55,941
अगर तुम अपनी बाँहें साथ में रखो तो।

218
00:21:58,110 --> 00:21:58,944
हँ। बुरा नहीं है।

219
00:21:59,027 --> 00:21:59,862
मुझे बाहर निकालो।

220
00:22:01,905 --> 00:22:04,867
मुझे लगा था तुम अब यहाँ ठीक महसूस करने लगी हो।

221
00:22:04,950 --> 00:22:06,451
क्यों, क्योंकि मैंने वह नंबरों वाला काम किया?

222
00:22:06,535 --> 00:22:09,705
तुम्हें एक जीत मिली।
बहुत से लोगों को उससे ख़ुशी होती।

223
00:22:09,788 --> 00:22:11,665
वह सच में डर पैदा करता है।

224
00:22:11,748 --> 00:22:14,376
वह नंबरों का केवल एक उपवर्ग था।
अन्य ज़्यादा अच्छा महसूस करवाते…

225
00:22:14,459 --> 00:22:16,170
मार्क, मैं यहाँ तुम्हारे साथ काम नहीं करना चाहती।

226
00:22:16,253 --> 00:22:19,006
तो अपनी बॉस वाली आवाज़ लेकर
बाथरूम में धड़धड़ाते हुए आकर मुझे मनाने की

227
00:22:19,089 --> 00:22:20,382
कोशिश मत करो कि मैं ऐसा चाहती हूँ।

228
00:22:24,720 --> 00:22:26,763
ठीक है, मैं तुम्हें
तुम्हारी बाँहें धोने के लिए पाँच मिनट दूँगा।

229
00:22:26,847 --> 00:22:28,098
नहीं तो क्या?

230
00:22:29,391 --> 00:22:31,602
क्या तुम चाहती हो ग्रेनर गंदा साबुन इस्तेमाल करे?

231
00:22:33,478 --> 00:22:34,646
गंदा साबुन भी होता है?

232
00:22:39,776 --> 00:22:40,986
धन्यवाद, बॉस।

233
00:22:42,029 --> 00:22:43,697
हाँ, मुझे यहाँ काम करना बहुत पसंद है।

234
00:22:44,198 --> 00:22:45,324
- मार्क।
- अर्व।

235
00:22:45,407 --> 00:22:47,576
मैं दरवाज़े पर खड़ा सुन रहा था। मैंने सब सुन लिया।

236
00:22:47,659 --> 00:22:49,661
- अच्छा।
- मैं यह सोच कर परेशान हो रहा हूँ

237
00:22:49,745 --> 00:22:53,290
कि बीमारी से उठने के तुरंत बाद तुम
तुम इतने तनाव वाले काम कर रहे हो।

238
00:22:53,373 --> 00:22:54,583
सब ठीक है।

239
00:22:54,666 --> 00:22:56,919
उसने तुमसे कितनी घृणा से बात की।

240
00:22:57,002 --> 00:22:58,462
ख़ैर, आदत पड़ने में समय लगता है।

241
00:22:58,545 --> 00:22:59,796
और मार्गदर्शन करने में भी।

242
00:23:01,507 --> 00:23:02,674
तुम कहना क्या चाहते हो, अर्विंग?

243
00:23:05,761 --> 00:23:08,805
डिलन कल सारा दिन प्रोत्साहनों,

244
00:23:08,889 --> 00:23:12,518
रबरों और वॉफ़ल पार्टियों की बातें करता रहा
जैसे हम इसलिए यहाँ हैं।

245
00:23:12,601 --> 00:23:14,228
हम इसलिए यहाँ नहीं हैं।

246
00:23:15,395 --> 00:23:21,318
अगर वह कोई गहरा अर्थ चाहती है,
तो उसे चिरत्व खंड देखना चाहिए।

247
00:23:21,401 --> 00:23:23,570
वह उस सब के बारे में पुस्तिका में पढ़ सकती है।

248
00:23:23,654 --> 00:23:27,199
तुम्हें पता है वहाँ जाने से, उसे देखने से अलग महसूस होता है।

249
00:23:29,284 --> 00:23:31,703
अभी यह थोड़ा जल्दी लग रहा है।
मेरा मतलब, वह जगह कुछ ज़्यादा ही है।

250
00:23:31,787 --> 00:23:36,208
सही है। वह जगह सब कुछ है।

251
00:23:41,004 --> 00:23:42,005
जाँच कैसी रही?

252
00:23:42,548 --> 00:23:46,176
उसके दरवाज़े पर किसी ने
यह पैकेट छोड़ा हुआ था। इसे खोलो ज़रा।

253
00:23:47,302 --> 00:23:48,887
जो तुम तुम हो
तुम्हारी एक आध्यात्मिक जीवनी

254
00:23:48,971 --> 00:23:49,888
डॉ. रिकेन
लेज़लो हेल, पीएचडी

255
00:23:49,972 --> 00:23:51,890
- हे भगवान।
- क्या यही जीजा है?

256
00:23:51,974 --> 00:23:53,684
रिकेन। उसकी पाँचवी किताब।

257
00:23:57,187 --> 00:24:01,066
"चैप्टर 12: यह सीखने के बारे में कि अपनी
पत्नी के सामने अपनी सभी भावनाएँ कैसे प्रकट करें।"

258
00:24:01,149 --> 00:24:04,069
फिर भी देख लो कोई संदेश वगैरह तो नहीं है।

259
00:24:04,653 --> 00:24:05,779
मार्क।

260
00:24:07,197 --> 00:24:09,157
- कुछ चाहिए तुम्हें?
- क्या वह एक मिनट मिल सकती हैं?

261
00:24:09,241 --> 00:24:13,036
क्या तुमने सुपरवाइज़र से मिलने के लिए
औपचारिक अनुरोध का फ़ॉर्म भरा है?

262
00:24:14,538 --> 00:24:16,748
- नहीं, मैं…
- कोई बात नहीं। आ जाओ अंदर।

263
00:24:16,832 --> 00:24:18,709
माफ़ करना। मैं फॉर्म भर सकता हूँ।

264
00:24:19,418 --> 00:24:20,419
क्या बात है?

265
00:24:23,088 --> 00:24:24,089
दरवाज़ा बंद कर दो।

266
00:24:28,093 --> 00:24:31,597
अर्विंग सोच रहा था हमें हेल्ली को
आज चिरत्व खंड में लेकर जाना चाहिए।

267
00:24:31,680 --> 00:24:34,516
चलो, अच्छी बात है
मैंने अर्विंग को डिपार्टमेंट का अध्यक्ष बनाया है।

268
00:24:34,600 --> 00:24:40,898
माफ़ करना। मुझे लगता है मुझे हेल्ली
और हमारी टीम को चिरत्व खंड में लेकर जाना चाहिए।

269
00:24:40,981 --> 00:24:44,443
और क्या तुमने एक जगह जाने की
रिज़र्वेशन की स्लिप भर दी है?

270
00:24:46,236 --> 00:24:48,822
- नहीं, मैं…
- मार्क।

271
00:24:48,906 --> 00:24:52,284
मुझे माफ़ कर दीजिए। मुझे बस… पता नहीं।

272
00:24:52,367 --> 00:24:55,037
जब से पीटी गया है, सब कुछ अजीब सा है।

273
00:24:56,663 --> 00:25:00,751
मेरा मतलब, वह ही… वह ही यहाँ का माहौल सही बनाता था।

274
00:25:02,836 --> 00:25:06,924
अगर पीटी इतना ही सही माहौल बनाने वाला
महान इन्सान होता जैसा तुम उसे कह रहे हो,

275
00:25:07,799 --> 00:25:09,426
तो वह अभी भी यहीं होता।

276
00:25:12,054 --> 00:25:13,055
इसका क्या मतलब है?

277
00:25:14,848 --> 00:25:17,518
क्या अब तुम मुझे अपना मग
तुम पर फेंकने के लिए मजबूर करोगे?

278
00:25:19,061 --> 00:25:20,812
मैं… आप ऐसा क्यों…

279
00:25:22,898 --> 00:25:25,442
- एमडीआर को उसके नंबरों तक पहुँचाओ।
- ठीक है।

280
00:25:28,612 --> 00:25:29,613
मार्क?

281
00:25:31,240 --> 00:25:35,869
अभी मैंने जो किया, मुझे पता था
तुम इसे संभाल लोगे और इससे सीख कर आगे बढ़ोगे।

282
00:25:37,037 --> 00:25:39,373
मेरे लिए वह बहुत दर्दनाक था।

283
00:25:41,333 --> 00:25:43,460
आशा है तुम इसे अपनी मदद करने दोगे।

284
00:25:50,968 --> 00:25:52,261
खुला छोड़ूँ या बंद करूँ?

285
00:25:58,183 --> 00:25:59,351
दोनों।

286
00:26:03,605 --> 00:26:04,606
मैं बस…

287
00:26:09,903 --> 00:26:14,950
मेरे डौले आज बहुत अच्छे लग रहे हैं।
मेरा आउटी पक्का माँस-पेशियों के कार्यक्रम करता है।

288
00:26:15,033 --> 00:26:17,911
अगर तुम्हारा आउटी माँस-पेशियों के कार्यक्रम करता होता,
तो तुम्हें यहाँ काम नहीं करना पड़ता।

289
00:26:17,995 --> 00:26:19,872
अच्छा, तुम्हें पता है इन कार्यक्रमों में कितना पैसा मिलता है?

290
00:26:19,955 --> 00:26:21,456
नहीं, हम में से किसी को यह पता नहीं होगा।

291
00:26:21,540 --> 00:26:23,333
शायद अलग-अलग स्तरों वाली कुछ व्यवस्था होगी।

292
00:26:23,417 --> 00:26:24,501
मैं यहाँ काम नहीं करना चाहती

293
00:26:24,585 --> 00:26:27,254
शायद स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों के लिए
कुछ पैसों के इनाम भी मिलते हों।

294
00:26:27,337 --> 00:26:31,508
नहीं। मेरा अंदाज़ा है कि वे
हर माँस-पेशी के हिसाब से अलग-अलग इनाम देते होंगे। तो…

295
00:26:31,592 --> 00:26:33,969
- नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता।
- सबसे अच्छे कंधे, 30 डॉलर।

296
00:26:34,052 --> 00:26:38,140
सबसे अच्छे ऐब, 20 डॉलर।
डौले ज़्यादा प्रभावशाली हैं, तो 75 डॉलर।

297
00:26:38,223 --> 00:26:39,892
मुझे लगता है लैट्स की ज़्यादा कीमत होगी।

298
00:26:39,975 --> 00:26:42,728
माँस-पेशियाँ बनाने वाले दायरों में
उन्हें काफ़ी आकर्षक माना जाता है।

299
00:26:42,811 --> 00:26:44,605
और पूरे समाज में भी।

300
00:26:44,688 --> 00:26:46,190
लैट्स बकवास हैं, यार…

301
00:26:46,273 --> 00:26:49,359
- वे एक अच्छे शारीरिक गठन का केंद्र हैं।
- तुम इसमें अकेले हो, अर्व…

302
00:26:49,443 --> 00:26:51,445
- तुमने मेरे लैट्स पर कभी ध्यान नहीं दिया?
- …यक़ीन मानो। एक बार भी नहीं।

303
00:26:51,528 --> 00:26:56,658
तुम समझते नहीं हो
मेरा अंग विन्यास एकदम सीधा कैसे है। देखो यह कैसे…

304
00:27:04,833 --> 00:27:05,959
प्यास लगी है?

305
00:27:09,213 --> 00:27:12,466
अरे, अगर किसी कारण से तुम्हें यह ध्यान देने योग्य लगे,

306
00:27:12,549 --> 00:27:17,346
कोड डिटेक्टर शरीर के अंदर
छिपाए गए संदेश भी पढ़ सकते हैं।

307
00:27:20,182 --> 00:27:25,979
साथ ही, जब ऐसा होता है तो तुम्हारे अंदर से
वह संदेश निकालना मिलचिक का काम है।

308
00:27:26,563 --> 00:27:31,235
और जब वह पूछे तुमने उसे कितनी देर पहले निगला था,

309
00:27:31,318 --> 00:27:34,613
तो मेरी सलाह होगी, पूरी ईमानदारी से जवाब दिया जाए।

310
00:27:36,782 --> 00:27:40,077
तुम दोनों के लिए ज़्यादा आसान होगा
अगर उसे पता होगा किस सिरे से शुरू करना है।

311
00:27:50,254 --> 00:27:51,547
पर एक और अच्छी कोशिश थी वैसे।

312
00:27:56,552 --> 00:27:58,846
जाकर अपना वर्कस्टेशन बंद कर दो।
हम कहीं घूमने जा रहे हैं।

313
00:27:58,929 --> 00:28:00,472
शक्ति तुम्हारी पिंडलियों में होती है।

314
00:28:00,556 --> 00:28:04,393
…और यह हमेशा से ऐसा ही होता आया है।
मैं यह तुम्हें अभी बता सकता हूँ, नवयुवक।

315
00:28:05,269 --> 00:28:07,729
सभी आठ सीईओ ईगन वंश के रहे हैं।

316
00:28:07,813 --> 00:28:09,690
यह वंशावली संस्थापक के समय से चली आ रही है।

317
00:28:09,773 --> 00:28:12,860
उनके नाम याद रखने के लिए
मेरे पास एक स्मृति सहायक कविता है।

318
00:28:12,943 --> 00:28:16,363
मैंने उसे ख़ुद लिखा है, और बेशक़
यह स्वीकार्य कॉर्पोरेट नियमों के विरुद्ध है

319
00:28:16,446 --> 00:28:18,740
और साथ ही यह बहुत काव्यात्मक नहीं है।

320
00:28:18,824 --> 00:28:22,828
दूसरे छंद में एक तुकबंदी है,
"ऐम्ब्रोस" की "उन पर लगाओ रोक" के साथ

321
00:28:22,911 --> 00:28:26,665
जो कहानी आगे बढ़ाने के लिए ज़रूरी था,
पर मुझे उसका अफ़सोस है।

322
00:28:26,748 --> 00:28:30,502
ऐम्ब्रोस को कभी-कभी खानदान के इतिहास में परिवार पर
कलंक कहकर अनुचित रूप से बदनाम किया जाता है।

323
00:28:30,586 --> 00:28:31,587
यह क्या है?

324
00:28:31,670 --> 00:28:34,590
और उसका और अपमान करने का मेरा कोई इरादा नहीं था

325
00:28:34,673 --> 00:28:36,758
- पर शायद तुम्हें पता चलेगा…
- "ईगन बिंगो?"

326
00:28:37,259 --> 00:28:38,677
अरे। ईगन बिंगो।

327
00:28:38,760 --> 00:28:42,264
- हमें नहीं करना चाहिए, है ना? यह…
- …क्योंकि जब हम पहुँचेंगे…

328
00:28:42,347 --> 00:28:44,183
अरे, यह ईगन बिंगो है क्या?

329
00:28:44,266 --> 00:28:46,810
इसकी मदद से तुम चिरत्व खंड में बोरियत से नहीं मरते।

330
00:28:46,894 --> 00:28:48,896
और सुनो, अर्व के सिवा बाकी सबके लिए दोस्ती बढ़ाने का

331
00:28:48,979 --> 00:28:50,689
यह बहुत बढ़िया मौक़ा होगा।

332
00:29:02,284 --> 00:29:03,535
ऑपटिक्स और डिज़ाइन।

333
00:29:04,953 --> 00:29:06,705
मैक्रोडेटा रिफ़ाइनमेंट।

334
00:29:08,624 --> 00:29:09,625
बर्ट।

335
00:29:09,708 --> 00:29:10,709
हैलो।

336
00:29:11,418 --> 00:29:13,212
आशा है तुम्हारा सेशन अच्छा रहा होगा।

337
00:29:13,295 --> 00:29:15,005
बढ़िया, बहुत स्वास्थ्यकर था।

338
00:29:15,088 --> 00:29:16,548
क्य… तुम दोनों एक-दूसरे को जानते हो?

339
00:29:16,632 --> 00:29:21,595
हम एक साथ लूमन की कुछ कलाकृतियों की
प्रशंसा कर रहे थे, बहुत थोड़े समय के लिए।

340
00:29:21,678 --> 00:29:24,431
याद रखना, वे नए हैंडबुक थैले जल्दी ही आने वाले हैं।

341
00:29:24,515 --> 00:29:25,641
कितनी रोमांचक चीज़ है न।

342
00:29:25,724 --> 00:29:27,935
इस सूचना के लिए धन्यवाद।
तुम्हें कुछ काम है या ऐसे ही घूमने निकले थे?

343
00:29:28,018 --> 00:29:30,854
- डिलन।
- क्या? मुझे तुम लोग बहुत मस्त लगते हो

344
00:29:30,938 --> 00:29:34,358
और मैं बस सोच रहा हूँ तुम्हारे इरादे क्या हैं।
अपने बिल से बाहर तुम बहुत कम दिखते हो।

345
00:29:34,441 --> 00:29:37,236
टीम-निर्माण वाले स्थल में अंडे गिराने वाली चुनौती।

346
00:29:38,153 --> 00:29:40,447
हमारे जैसे घनिष्ठ डिपार्टमेंट के लिए ज़रूरी है
हम अपना तालमेल अच्छा रखें।

347
00:29:40,531 --> 00:29:43,033
अंडे गिराने वाली चुनौती।
तुम्हें इस बकवास पर यक़ीन होता है?

348
00:29:43,116 --> 00:29:44,785
- और तुम लोग क्या कर रहे हो?
- फ़ेलिसिया।

349
00:29:44,868 --> 00:29:48,038
चिरत्व खंड में जा रहे हैं।
यह है, हेल्ली, हमारी नई रिफ़ाइनर।

350
00:29:48,121 --> 00:29:49,456
- यह हैं…
- स्वागत है, हेल्ली।

351
00:29:50,499 --> 00:29:55,671
ख़ैर, हमें वापस चलना चाहिए।
दफ़्तर को खाली नहीं छोड़ सकते।

352
00:29:56,713 --> 00:29:58,006
तुमसे मिलकर अच्छा लगा, ओ एंड डी।

353
00:30:00,175 --> 00:30:01,510
वे अंडे बहुत बेकार लग रहे हैं।

354
00:30:07,599 --> 00:30:08,642
अर्विंग, चलो।

355
00:30:16,650 --> 00:30:17,651
सेठ?

356
00:30:23,615 --> 00:30:24,783
नैटली।

357
00:30:24,867 --> 00:30:26,869
हार्मनी, हैलो।

358
00:30:27,494 --> 00:30:30,706
मुझे नहीं पता था… क्या यह हेलेना के बारे में है?

359
00:30:31,290 --> 00:30:33,417
नहीं, यह पीटर किल्मर के बारे में है।

360
00:30:33,500 --> 00:30:36,044
और मैं तुम्हें बता दूँ बोर्ड भी हमारे साथ शामिल हो रहा है।

361
00:31:03,614 --> 00:31:05,532
बोर्ड चाहता है पहले तुम बोलो।

362
00:31:05,616 --> 00:31:07,117
ओह, हाँ। बेशक़।

363
00:31:07,701 --> 00:31:09,036
अभिनंदन।

364
00:31:15,250 --> 00:31:17,669
तो किल्मर की तलाश जारी है।

365
00:31:24,426 --> 00:31:26,178
मैं यह कहना चाहूँगी।

366
00:31:26,261 --> 00:31:29,431
मैं डराना नहीं चाहती पर उसके जाने से पहले,

367
00:31:29,515 --> 00:31:34,394
कुछ परेशान करने वाले संकेत थे
जो संभव है… पुनः एकीकरण के थे।

368
00:31:47,908 --> 00:31:48,909
ठीक है।

369
00:31:48,992 --> 00:31:52,037
तो, बोर्ड काफ़ी ज़ोर देकर कह रहा है
कि साबित किया जा चुका है

370
00:31:52,120 --> 00:31:55,374
कि विभाजन की प्रक्रिया को पलटना संभव नहीं है।

371
00:31:56,291 --> 00:31:57,292
हाँ…

372
00:31:57,376 --> 00:32:01,255
और सिवर्ड फ़्लोर को संचालित करने वाले व्यक्ति को
यह बात अच्छी तरह पता होनी चाहिए।

373
00:32:01,338 --> 00:32:02,506
हाँ, बेशक़।

374
00:32:02,589 --> 00:32:05,592
और साथ ही, अगले तीन हफ़्ते में
उनकी तिमाही समय-सीमा आने तक

375
00:32:05,676 --> 00:32:07,845
एमडीआर को उनके अनुमानित अंकों तक पहुँचाना।

376
00:32:07,928 --> 00:32:09,596
हाँ, ज़रूर।

377
00:32:10,514 --> 00:32:15,269
हम अपनी नई कुशल रिफ़ाइनर के साथ
बड़ी तेज़ी से अपनी उपज बढ़ा रहे हैं।

378
00:32:15,853 --> 00:32:18,772
- और यह जितना भी ठीक लगे, मैं चाहूँगी…
- बोर्ड ने कॉल बंद कर दी है।

379
00:32:21,483 --> 00:32:24,069
हाँ, ठीक है। धन्यवाद।

380
00:32:26,071 --> 00:32:28,282
- और अगर मैं पूछूँ…
- अलविदा, हार्मनी।

381
00:32:34,454 --> 00:32:37,833
यहाँ सच में दो लोगों का डिपार्टमेंट है?
मतलब, वे केवल एक-दूसरे को ही देख पाते हैं?

382
00:32:37,916 --> 00:32:41,128
ज़्यादातर। काफ़ी अकेलापन लगता होगा, मुझे लगता है।

383
00:32:41,211 --> 00:32:43,213
और अस्वाभाविक। चिड़चिड़ा बनाता होगा।

384
00:32:43,297 --> 00:32:44,381
ओ एंड डी अच्छा है।

385
00:32:44,464 --> 00:32:47,217
नहीं, वे नहीं हैं। न ही वे हमारी मान्यताएँ मानते हैं।

386
00:32:47,301 --> 00:32:49,261
किएर ने नैतिकता के हिसाब से डिपार्टमेंट अलग किए।

387
00:32:49,344 --> 00:32:53,056
मैक्रोडैट चतुर और सच्चे हैं,
जबकि ओ एंड डी क्रूरता-केंद्रित हैं।

388
00:32:53,140 --> 00:32:54,266
यहाँ कितने डिपार्टमेंट हैं?

389
00:32:54,349 --> 00:32:55,475
- शायद 30।
- पाँच के आसपास हैं।

390
00:32:55,559 --> 00:32:56,935
किसी को ठीक तरह पता नहीं है।

391
00:32:57,019 --> 00:32:59,897
ओ एंड डी ने कई दशक पहले बाकियों पर
एक हिंसात्मक घात करने की कोशिश की थी

392
00:32:59,980 --> 00:33:01,773
और इसीलिए उनको कम करके दो कर दिया गया।

393
00:33:01,857 --> 00:33:03,734
और इसीलिए अब वे हमको इतनी दूर रखते हैं।

394
00:33:03,817 --> 00:33:05,527
यह एक मनगढ़ंत कहानी है।

395
00:33:05,611 --> 00:33:06,737
क्या उन्होंने कभी किसी को मारा है?

396
00:33:06,820 --> 00:33:09,448
नहीं। किसी ने कोई घात नहीं लगाई।
किसी ने किसी को नहीं मारा।

397
00:33:09,531 --> 00:33:11,617
तो फिर हम कभी मिलते-जुलते क्यों नहीं हैं?

398
00:33:12,534 --> 00:33:14,870
मेरा मतलब, मुझे 99 प्रतिशत यक़ीन है
कि किसी ने कोई घात नहीं लगाई।

399
00:33:17,247 --> 00:33:20,042
अगर वे वापस आकर हम पर हमला करते हैं,
शायद हमें मार्क को मार देना चाहिए।

400
00:33:20,125 --> 00:33:21,251
- ओह, अच्छा?
- हाँ।

401
00:33:21,752 --> 00:33:23,712
तो वे सोचेंगे हम तो पागल हैं
जिनका कुछ नहीं बिगड़ सकता।

402
00:33:23,795 --> 00:33:25,005
वाह। यह तो बहुत होशियारी की बात है।

403
00:33:25,088 --> 00:33:28,091
मैं कल्पना कर रही हूँ वे एक कोने से इधर आए
और हम सब ख़ून से लथपथ हैं,

404
00:33:28,175 --> 00:33:31,720
और मैंने तुम्हारा चेहरा पहना हुआ है
और वे पूछते हैं, "यह किसका चेहरा है?"

405
00:33:31,803 --> 00:33:35,057
और मैं कहती हूँ,
"वह अंतिम व्यक्ति जिसने हमसे पंगा लिया था।"

406
00:33:36,391 --> 00:33:38,769
और वह मुझे बहुत शक्तिशाली छवि लग रही है।

407
00:33:38,852 --> 00:33:42,272
बस एक चीज़… मुझे लगता है वे मेरा चेहरा पहचान लेंगे।

408
00:33:42,356 --> 00:33:43,857
शायद अगर तुम उसे उल्टा पहनो।

409
00:33:52,741 --> 00:33:53,784
चिरत्व खंड

410
00:33:53,867 --> 00:33:54,868
हम पहुँच गए हैं।

411
00:34:00,958 --> 00:34:03,043
जिस आदमी को याद रखा जाता है,
उसका कभी क्षय नहीं होता - किएर ईगन

412
00:34:03,126 --> 00:34:05,921
इतिहास हमारे अंदर रहता है,
चाहे हम उसे सीखें या न सीखें - जेम ईगन

413
00:34:10,676 --> 00:34:13,303
"आ जाओ, मेरे उद्योग से संबंधित बच्चों

414
00:34:13,846 --> 00:34:16,764
और मेरे ख़ून से संबंधित बच्चों को जानो।"

415
00:34:19,601 --> 00:34:20,601
बाप रे।

416
00:34:21,478 --> 00:34:27,734
यह जेम ईगन हैं। वर्तमान सीईओ। असाधारण व्यक्ति हैं।

417
00:34:28,569 --> 00:34:31,530
सुंदर भी हैं। वे भौंहें देखीं?

418
00:34:54,719 --> 00:34:58,307
बीच में प्रदर्शित सभी प्रतिमाएँ
किसी भूतपूर्व ईगन सीईओ की हैं।

419
00:34:59,057 --> 00:35:01,935
पर पीछे का पूरा हिस्सा किएर का है।

420
00:35:25,209 --> 00:35:28,295
मैं जानता हूँ कि मृत्यु मेरे क़रीब है,

421
00:35:28,378 --> 00:35:34,593
क्योंकि लोगों ने पूछना शुरू कर दिया है कि मुझे
अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या लगती है।

422
00:35:35,177 --> 00:35:40,516
वे जानना चाहते हैं कि जब मैं सड़ रहा होऊँगा,
वे मुझे कैसे याद करें।

423
00:35:41,266 --> 00:35:48,106
अपने जीवन में, मैंने चार घटक पहचाने हैं,
जिन्हें मैं प्रवृत्तियाँ कहता हूँ,

424
00:35:48,190 --> 00:35:52,236
जिनसे हर मानव आत्मा व्युत्पन्न होती है।

425
00:35:52,819 --> 00:35:58,242
दुःख। मस्ती। भय। द्वेष।

426
00:35:58,325 --> 00:35:59,618
सीईओ 1865-1939
किएर ईगन 1841-1939

427
00:35:59,701 --> 00:36:05,541
हर व्यक्ति का चरित्र
उसके अंदर के अनुपात से निर्धारित होता है।

428
00:36:05,624 --> 00:36:07,292
सीईओ 1959-1976
बेयर्ड ईगन 1902-1976

429
00:36:07,376 --> 00:36:11,171
मैं अपने मन की गुफ़ा में गया
और वहाँ मैंने इनको अपने वश में किया।

430
00:36:11,255 --> 00:36:12,881
सीईओ 1987-1999
फ़िलिप "पिप" ईगन 1937-1999

431
00:36:12,965 --> 00:36:18,428
अगर तुम मेरी तरह अपनी प्रवृत्तियों को
वश में कर लो, तो यह दुनिया…

432
00:36:18,512 --> 00:36:19,972
सीईओ 1976-1987
गेरहार्ड ईगन 1920-1991

433
00:36:20,055 --> 00:36:21,306
…तुम्हारी उपांग बन जाएगी।

434
00:36:21,390 --> 00:36:25,102
यह ये महान और प्रतिष्ठित शक्ति है

435
00:36:25,185 --> 00:36:30,482
जो मुझे तुम्हें विरासत में देने की आशा है, मेरे बच्चों।

436
00:36:31,066 --> 00:36:32,609
सीईओ 1941-1959
मर्टल ईगन 1886-1960

437
00:36:32,693 --> 00:36:34,862
मुझे लगता है कि एक ईगन बनने के लिए,

438
00:36:34,945 --> 00:36:39,783
चाहे एक सच्चा ईगन हो या इस
लूमन परिवार में काम करने वाला कोई भी व्यक्ति हो,

439
00:36:39,867 --> 00:36:42,744
आप एक सदाचार के, मूल्यों के संघनन के रक्षक हैं,

440
00:36:42,828 --> 00:36:47,583
जिसे हम लंबे समय से बहुमूल्य मानते आए हैं

441
00:36:47,666 --> 00:36:51,795
और जो मैं मानती हूँ, एक दिन इस दुनिया को बचाएगा।

442
00:36:51,879 --> 00:36:54,298
और यह सदाचार मेरे पूर्वजों के द्वारा

443
00:36:54,381 --> 00:36:56,091
- बहुत पहले तक…
- देखो, तुम्हें एक मिल गया।

444
00:36:56,175 --> 00:36:58,468
…जाता है जहाँ से हमने शुरुआत की थी, किएर के साथ।

445
00:36:58,552 --> 00:37:00,846
- रोने की इच्छा हो तो रो सकती हो।
- जब मैं छोटी बच्ची थी,

446
00:37:01,513 --> 00:37:03,140
मेरे पिता मुझे फुसफुसा कर कहने को कहते थे…

447
00:37:03,223 --> 00:37:05,726
यह पाँच सीईओ पहले थी।

448
00:37:07,102 --> 00:37:08,729
इससे पहले कभी कोई महिला सीईओ नहीं रही थी।

449
00:37:09,479 --> 00:37:14,359
और इसने सात साल की उम्र में
अपने पिता से कह दिया था कि यह पहली सीईओ बनेगी।

450
00:37:14,443 --> 00:37:16,069
दूरदर्शिता। उत्साह।

451
00:37:16,153 --> 00:37:17,696
- कितना प्यारा है यह?
- विवेक।

452
00:37:17,779 --> 00:37:19,031
- सुंदर है।
- आनंद।

453
00:37:19,656 --> 00:37:22,910
इससे मेरी इच्छा होती है
कि मुझे भी मेरा बचपन याद होता।

454
00:37:22,993 --> 00:37:27,789
चपलता। सत्य-निष्ठा। छल-कपट।

455
00:37:28,624 --> 00:37:33,962
एक व्यक्ति का कोई इतिहास न होना
बहुत अस्वाभाविक स्थिति है।

456
00:37:34,463 --> 00:37:40,010
इतिहास हमें कुछ बनाता है।
हमें एक संदर्भ देता है। एक आकार देता है।

457
00:37:40,677 --> 00:37:44,932
पर जब मैं उस मेज़ पर जागा, मैं आकारहीन था।

458
00:37:47,017 --> 00:37:52,189
पर फिर मुझे पता चला
कि मैं एक ऐसी कंपनी के लिए काम करता हूँ

459
00:37:52,272 --> 00:37:58,278
जो सन् 1866 से सक्रिय रूप से
मानवजाति की सेवा कर रही है।

460
00:37:59,029 --> 00:38:00,113
देखो।

461
00:38:00,197 --> 00:38:05,536
इनमें से हर एक
बाहर वाले किसी इन्सान की असली मुस्कान है।

462
00:38:06,245 --> 00:38:09,414
कोई ऐसा जिसकी लूमन इंडस्ट्रीज़ ने मदद की है।

463
00:38:10,082 --> 00:38:12,417
और वे इनको घुमाते रहते हैं।

464
00:38:12,501 --> 00:38:16,797
इन मुस्कानों की असली संख्या तो शायद करोड़ों में होगी।

465
00:38:18,549 --> 00:38:20,342
तो हम क्या हैं, कोई दाँतों की कंपनी?

466
00:38:20,425 --> 00:38:21,552
नहीं।

467
00:38:21,635 --> 00:38:24,638
मैं यह कहना चाहता हूँ कि तुम अब इतिहास का हिस्सा हो।

468
00:38:24,721 --> 00:38:27,266
- एक परोपकारी इतिहास का।
- और वह उससे कहीं ज़्यादा…

469
00:38:27,349 --> 00:38:28,433
इन्होंने मुँह की दीवार बदल दी?

470
00:38:28,934 --> 00:38:31,645
इसका नाम "मुँह की दीवार" नहीं है।

471
00:38:31,728 --> 00:38:33,647
धत्त, उन्होंने मेरी पसंद की लड़की निकाल दी।

472
00:38:34,189 --> 00:38:36,275
- तुम लोग जाने को तैयार हो?
- हम अभी यहाँ आए हैं।

473
00:38:38,193 --> 00:38:40,654
इसने किएर वाला हिस्सा तो अभी तक देखा भी नहीं है।

474
00:38:44,867 --> 00:38:45,868
गेरहार्ड।

475
00:38:48,787 --> 00:38:51,790
लूमन प्रसन्नता की विरासत
किएर ईगन के घर का प्रतिरूप

476
00:39:00,090 --> 00:39:02,718
- भगवान।
- नहीं। किएर।

477
00:39:03,927 --> 00:39:04,970
यह उसका घर है?

478
00:39:05,053 --> 00:39:07,055
एकदम सही प्रतिरूप है।

479
00:39:07,139 --> 00:39:08,140
शानदार है ना, हँ?

480
00:39:09,266 --> 00:39:11,268
हाँ, शानदार है।

481
00:39:37,294 --> 00:39:40,047
किएर ईगन के बिस्तर में न लेटें।

482
00:39:40,130 --> 00:39:45,219
किएर का बेडरूम, जैसे शायद उसने इसे छोड़ा होगा।

483
00:39:49,598 --> 00:39:50,974
काफ़ी विस्तारपूर्वक दिखाया है।

484
00:39:51,975 --> 00:39:55,687
मुझे यह जगह बिल्कुल नहीं पसंद।
इससे 19वीं सदी की बू आती है।

485
00:39:55,771 --> 00:39:59,274
ऐसे बरताव मत करो
जैसे यहाँ कोई बीयर पार्टी चल रही है।

486
00:39:59,358 --> 00:40:01,568
यह सही नहीं है। अब तक, मैंने बहुत श्रद्धा दिखाई है।

487
00:40:03,487 --> 00:40:04,488
- मार्क।
- हाँ?

488
00:40:06,949 --> 00:40:10,744
क्या तुम… बिस्तर पर बैठने वाले थे?

489
00:40:10,827 --> 00:40:13,497
नहीं। नँ-अँ।

490
00:40:15,874 --> 00:40:18,752
यह तुम्हारी जेब में क्या है, मार्क?

491
00:40:20,712 --> 00:40:21,713
मैं…

492
00:40:22,589 --> 00:40:26,218
हे भगवान, मार्क। अभी भी?

493
00:40:27,845 --> 00:40:29,680
यह… मज़े के लिए है।

494
00:40:29,763 --> 00:40:31,265
यह चिरत्व खंड है।

495
00:40:31,974 --> 00:40:33,684
ये ईगन परिवार के लोग हैं।

496
00:40:33,767 --> 00:40:38,105
यह लूमन का और सब कुछ जिसका वह प्रतीक है,
उसका जीवित स्वरूप है,

497
00:40:38,188 --> 00:40:39,565
कोई बिंगो मैच नहीं है।

498
00:40:39,648 --> 00:40:43,277
देखो, किएर ने कहा है,
"अपने हृदय में हमेशा ज़िंदादिली रखो।"

499
00:40:44,194 --> 00:40:45,863
क्या तुमने यह एक प्रशिक्षु को भी दिया है?

500
00:40:47,447 --> 00:40:48,448
ज़रूर दिया होगा।

501
00:40:49,867 --> 00:40:52,035
वह यहाँ अर्थ पाने के लिए तरस रही है।

502
00:40:52,119 --> 00:40:54,705
तो, बेशक़, तुम मज़ाक करके और अपवित्रता से हमारे

503
00:40:54,788 --> 00:40:57,207
संस्थापक का संदेश बिगाड़ोगे।

504
00:40:57,291 --> 00:41:01,253
अपने डिपार्टमेंट के अध्यक्ष से इसे इसी की ज़रूरत है।

505
00:41:01,336 --> 00:41:03,172
अरे, मैं डिपार्टमेंट का अध्यक्ष नहीं बनना चाहता था।

506
00:41:03,255 --> 00:41:05,924
मैंने नहीं चाहा था कि पीटी गायब हो जाए और यह कि…

507
00:41:10,888 --> 00:41:11,889
हेल्ली?

508
00:41:13,724 --> 00:41:14,725
अह-ओह।

509
00:41:15,517 --> 00:41:16,518
हेल्ली?

510
00:41:17,269 --> 00:41:18,854
उफ़।

511
00:41:47,090 --> 00:41:48,091
हेल्ली!

512
00:41:52,596 --> 00:41:54,765
यह तो… बाप रे।

513
00:42:15,869 --> 00:42:16,870
हेल्ली!

514
00:42:30,175 --> 00:42:31,385
हेल्ली!

515
00:42:36,640 --> 00:42:37,641
हेल्ली!

516
00:42:39,726 --> 00:42:40,686
यहाँ कभी वापस मत आना

517
00:42:40,769 --> 00:42:41,770
नहीं!

518
00:42:43,939 --> 00:42:45,816
क्या बकवास है, हेल्ली।

519
00:42:57,911 --> 00:42:59,663
इस ओर आइए, कृपया, हेल्ली आर।

520
00:43:03,876 --> 00:43:06,420
सिवर्ड की दहलीज़
निषिद्ध

521
00:43:39,703 --> 00:43:40,704
जाओ अंदर।

522
00:44:14,947 --> 00:44:16,949
मुझे तुम्हें यहाँ देखकर सच में अफ़सोस हो रहा है, हेल्ली।

523
00:44:21,745 --> 00:44:22,746
ट्रिपल एंटीबायोटिक
कीटाणुनाशक

524
00:44:27,835 --> 00:44:29,503
मुझे आशा थी कि तुम यहाँ जम जाओगी।

525
00:44:32,089 --> 00:44:35,342
मुझे पता है मार्क तुम्हें ख़ुश महसूस करवाने की
बहुत कोशिश कर रहा है।

526
00:44:43,934 --> 00:44:48,772
देखो, तुम एक समझदार इन्सान लगते हो।
पर तुम्हें दिखता नहीं है यह कितनी अजीब चीज़ है?

527
00:44:49,273 --> 00:44:50,691
- तुम ज़बरदस्ती नहीं…
- अभी नहीं, हेल्ली।

528
00:44:53,110 --> 00:44:55,237
बैठो। कृपया।

529
00:45:11,545 --> 00:45:13,088
हाथ मेज़ पर रखो, कृपया।

530
00:45:52,461 --> 00:45:54,963
मैं हेल्ली आर के लिए ख़ेद का बयान निकाल रहा हूँ।

531
00:46:01,553 --> 00:46:02,554
यह क्या है?

532
00:46:06,225 --> 00:46:07,226
पढ़ो इसे।

533
00:46:10,687 --> 00:46:11,688
मैं नहीं पढ़ना चाहती।

534
00:46:13,273 --> 00:46:15,275
नहीं। पढ़ो।

535
00:46:21,823 --> 00:46:25,369
"मैंने इस दुनिया का जो नुकसान किया है,
उसके लिए मुझे माफ़ कर दीजिए।

536
00:46:26,411 --> 00:46:29,831
मेरी हरकतों का केवल मैं ही पश्चाताप कर सकती हूँ,

537
00:46:29,915 --> 00:46:32,626
और उनका कलंक केवल मेरे अंदर ही जीवित रहेगा।

538
00:46:33,836 --> 00:46:36,505
मैं पकड़े जाने के लिए आभारी हूँ,

539
00:46:36,588 --> 00:46:38,966
मेरे पतन को झुर्रीदार हाथों वालों द्वारा बीच में रोका गया।

540
00:46:39,633 --> 00:46:41,760
मैं केवल अफ़सोस ही कर सकती हूँ
और मैं वही कर रही हूँ।"

541
00:46:45,889 --> 00:46:47,391
मुझे डर है तुम यह दिल से नहीं कह रही।

542
00:46:49,351 --> 00:46:50,352
क्या कहा?

543
00:46:52,062 --> 00:46:53,230
फिर से, कृपया।

544
00:46:56,024 --> 00:46:58,694
"मैंने इस दुनिया का जो नुकसान किया है,
उसके लिए मुझे माफ़ कर दीजिए।

545
00:47:00,112 --> 00:47:02,990
मेरी हरकतों का केवल मैं ही पश्चाताप कर सकती हूँ,

546
00:47:04,032 --> 00:47:07,327
और उनका कलंक केवल मेरे अंदर ही जीवित रहेगा।

547
00:47:07,911 --> 00:47:09,955
मैं पकड़े जाने के लिए आभारी हूँ,

548
00:47:10,539 --> 00:47:13,208
मेरे पतन को झुर्रीदार हाथों वालों द्वारा बीच में रोका गया।

549
00:47:14,042 --> 00:47:16,879
मैं केवल अफ़सोस ही कर सकती हूँ
और मैं वही कर रही हूँ।"

550
00:47:23,260 --> 00:47:24,428
फिर से।

551
00:47:27,181 --> 00:47:28,182
सच में?

552
00:47:33,687 --> 00:47:34,688
मज़ेदार दिन था।

553
00:47:36,648 --> 00:47:37,649
कल मिलते हैं।

554
00:47:39,651 --> 00:47:40,652
हाँ।

555
00:47:42,362 --> 00:47:43,614
क्या मैं बत्तियाँ बंद कर दूँ?

556
00:47:44,907 --> 00:47:45,908
हाँ, कर दो।

557
00:49:05,571 --> 00:49:07,030
हम यहाँ हैं क्योंकि
हम पूरी तरह वहाँ नहीं है

558
00:49:07,114 --> 00:49:08,115
सर्वनाश की… कुँडली

559
00:49:08,198 --> 00:49:09,241
चिरत्व खंड

560
00:49:09,324 --> 00:49:10,742
कुछ लोग शायद यहाँ रहते हों

561
00:49:30,137 --> 00:49:34,057
ब्रेक रूम

562
00:49:41,231 --> 00:49:44,109
मन

563
00:50:02,169 --> 00:50:05,964
मेरे पास कोई टोकन नहीं हैं।
मैं बिना टोकन के कुछ खा नहीं सकता।

564
00:50:13,639 --> 00:50:14,640
अरे!

565
00:50:15,724 --> 00:50:17,434
मुझे खाने के लिए टोकन चाहिए!

566
00:50:27,152 --> 00:50:28,028
अरे, बाप रे।

567
00:51:00,602 --> 00:51:02,604
लूमन

568
00:51:34,386 --> 00:51:35,387
पीटी?

569
00:51:41,602 --> 00:51:42,603
पीटी?

570
00:53:05,936 --> 00:53:07,354
अच्छा। आराम से।

571
00:53:11,692 --> 00:53:13,652
क्या तुमने देखा यह किस दिशा से आया था?

572
00:53:15,737 --> 00:53:17,781
मैं स्ट्रेचर लेकर आता हूँ। अभी आया।

573
00:53:18,323 --> 00:53:19,616
इस इन्सान की पहचान पता चल सकती है?

574
00:53:23,245 --> 00:53:26,540
लगता है आसपास से ही है।
यह गाउन पहन कर आया था। केवल यही।

575
00:53:38,594 --> 00:53:39,803
गिर गया। यह गिर गया है।

576
00:53:39,887 --> 00:53:42,014
सर। सर, सर। क्या आपको मेरी आवाज़ सुन रही है?

577
00:53:42,097 --> 00:53:43,682
सुना तुमने? थोड़ा पीछे खड़े हो।

578
00:53:43,765 --> 00:53:48,562
हाँ, डिस्पैच, 42वीं सड़क की
एक दुकान में एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति मिला है।

579
00:53:48,645 --> 00:53:49,897
इसकी सूचना भेज दो, कृपया।

580
00:53:51,523 --> 00:53:53,692
- साँस चल रही है?
- नहीं चल रही।

581
00:53:53,775 --> 00:53:55,110
हाँ, हाँ। मुझे इसकी हृदय गति बताओ।

582
00:53:56,820 --> 00:53:59,239
- तुम ठीक हो?
- इसे स्ट्रेचर पर डालो।

583
00:56:32,351 --> 00:56:34,353
उपशीर्षक अनुवादक: मृणाल अग्रवाल

