1
00:00:50,551 --> 00:00:51,635
हेल्ली चली गई?

2
00:00:51,718 --> 00:00:52,719
हाँ।

3
00:00:58,433 --> 00:00:59,935
शायद तुम्हें भी अब चलना चाहिए।

4
00:01:01,311 --> 00:01:03,522
हाँ। बस ख़त्म ही कर रहा हूँ।

5
00:01:04,022 --> 00:01:05,232
माफ़ करना, मुझे यह काम बहुत पसंद है।

6
00:01:29,464 --> 00:01:30,507
हे भगवान।

7
00:01:33,719 --> 00:01:34,720
मदद करो!

8
00:01:37,014 --> 00:01:38,348
मदद करो!

9
00:01:41,602 --> 00:01:43,270
लानत है!

10
00:01:46,982 --> 00:01:48,358
हे भगवान।

11
00:01:59,077 --> 00:02:00,329
क्या यह ठीक है?

12
00:02:03,540 --> 00:02:04,541
हेल्ली?

13
00:02:06,043 --> 00:02:08,628
- मार्क, तुम लिफ़्ट में जाओ।
- हेल्ली? हेल्ली!

14
00:02:08,711 --> 00:02:09,963
लिफ़्ट में जाओ!

15
00:02:17,554 --> 00:02:18,805
क्या यह ठीक है?

16
00:02:35,447 --> 00:02:37,741
- जड।
- श्री स्काउट, अच्छी शाम बीते।

17
00:02:37,824 --> 00:02:39,159
ज़रूर। तुम्हारी भी।

18
00:04:01,116 --> 00:04:05,954
सेवरन्स

19
00:04:41,949 --> 00:04:43,116
क्या वह ज़िंदा है?

20
00:04:44,743 --> 00:04:46,286
बैठो, मार्क।

21
00:04:59,800 --> 00:05:01,510
वह हस्पताल में है।

22
00:05:02,511 --> 00:05:07,307
उसे काफ़ी गहरे ज़ख़्म आए हैं
पर शुक्र है, ज़्यादा कुछ नहीं हुआ।

23
00:05:07,391 --> 00:05:08,600
ठीक है।

24
00:05:08,684 --> 00:05:11,812
अच्छा, तो आप… आप उसे जाने देंगे?

25
00:05:11,895 --> 00:05:14,189
हेल्ली की आउटी का इस्तीफ़ा देने का कोई इरादा नहीं…

26
00:05:14,273 --> 00:05:16,108
वह मरते-मरते बची है। वह यहाँ नहीं रहना चाहती।

27
00:05:16,191 --> 00:05:18,569
और वह कुछ ही दिनों में अपने दफ़्तर में वापस आ जाएगी।

28
00:05:18,652 --> 00:05:19,903
क्या इतनी जल्दी वह ठीक हो जाएगी?

29
00:05:22,322 --> 00:05:26,243
यह तुम्हारी निगरानी के दौरान हुआ है, मार्क एस.।

30
00:05:30,205 --> 00:05:34,710
और तुम किएर का शुक्रिया अदा करो
कि ज़्यादा कुछ नहीं हुआ।

31
00:05:35,460 --> 00:05:37,337
उपयोगी दिन बिताना।

32
00:05:52,186 --> 00:05:54,563
जो तुम तुम हो

33
00:06:09,912 --> 00:06:11,496
असफल होना क्या होता है?

34
00:06:12,956 --> 00:06:16,919
बीस से तीस वर्ष की आयु के दौरान साहित्यिक दुनिया में
मेरे प्रवेश न कर पाने की असफलता बहुत दुखदायी थी

35
00:06:17,002 --> 00:06:18,837
पर उसने मुझे एक महत्वपूर्ण सबक सिखा दिया।

36
00:06:19,546 --> 00:06:24,468
कि वह मैं नहीं था जो ग़लत था
बल्कि साहित्य स्वयं ही ग़लत था।

37
00:06:25,719 --> 00:06:28,388
और उस दुनिया में सही मायने में
अपनी जगह प्राप्त करने के लिए

38
00:06:28,472 --> 00:06:31,475
मुझे पहले उसे पूरी तरह बदलना होगा।

39
00:06:32,726 --> 00:06:33,810
और मैंने वही किया।

40
00:06:33,894 --> 00:06:36,980
कटु कर्मचारियों से भरा समाज कभी फल-फूल नहीं सकता,

41
00:06:37,689 --> 00:06:41,193
बिल्कुल वैसे ही जैसे सड़ते हुए पंजों के साथ
एक आदमी कूद नहीं सकता।

42
00:06:43,612 --> 00:06:48,825
आदमी को मशीन से जो भिन्न बनाता है,
वह है यह कि मशीनें अपने लिए नहीं सोच सकतीं।

43
00:06:49,826 --> 00:06:53,705
साथ ही, वे धातु की बनी होती हैं
जबकि इन्सान त्वचा का बना होता है।

44
00:06:53,789 --> 00:06:56,667
अगर तुम एक सैनिक हो
तो मेरी आज़ादी के लिए मत लड़ो।

45
00:06:57,668 --> 00:07:01,171
तुम उस सैनिक की आज़ादी के लिए लड़ो
जो तुम्हारे साथ खड़ा होकर लड़ रहा है।

46
00:07:02,256 --> 00:07:05,509
इससे वह लड़ाई तुम दोनों के लिए
और प्रेरणादायक बन जाएगी।

47
00:07:06,927 --> 00:07:09,137
एक अच्छा व्यक्ति नियमों का अनुसरण करेगा।

48
00:07:09,680 --> 00:07:12,140
एक महान व्यक्ति अपना स्वयं का अनुसरण करेगा।

49
00:07:12,224 --> 00:07:16,436
फालतू धौंस जमाने वाले लोगों की बातें
बकवास और झूठ के सिवाय कुछ नहीं होतीं।

50
00:07:16,937 --> 00:07:21,233
हर इन्सान को अपनी मदद स्वयं करनी होती है।

51
00:07:21,316 --> 00:07:26,363
अगर हाथ की मुट्ठी बनी हो
तो तुम्हें सूली पर नहीं लटकाया जा सकता।

52
00:07:27,531 --> 00:07:31,535
यदि किसी प्रणाली के अनुकूल बनने के लिए
तुम्हें ख़ुद को बदलना पड़ रहा है, प्यारे पाठक,

53
00:07:32,911 --> 00:07:36,999
तो रुको और पूछो, क्या सच में
वह तुम हो जिसे बदलने की ज़रूरत है

54
00:07:37,583 --> 00:07:38,959
या उस प्रणाली को।

55
00:07:41,170 --> 00:07:42,296
लूमन

56
00:07:42,379 --> 00:07:43,839
डायग्नॉस्टिक्स ने जाँच कर ली।

57
00:07:44,339 --> 00:07:45,883
और?

58
00:07:46,592 --> 00:07:50,095
संपूर्ण सिनैप्टिक कपलिंग। पीटी किल्मर की
स्मृति का पुनः एकीकरण कर दिया गया था।

59
00:07:52,264 --> 00:07:53,432
तुम सही थीं, हार्मनी।

60
00:07:55,017 --> 00:07:56,435
हमें जश्न मनाना चाहिए।

61
00:08:01,857 --> 00:08:04,151
मेरे विचार में बोर्ड को बताने से पहले
तुम थोड़ा इंतज़ार करना चाहोगी,

62
00:08:04,234 --> 00:08:06,153
ख़ासतौर पर हेल्ली आर. के साथ जो हुआ, उसके बाद।

63
00:08:09,198 --> 00:08:11,408
हे भगवान। तुमने उन्हें बताया ही नहीं है।

64
00:08:14,745 --> 00:08:17,414
उद्गम चिह्नकों के लिए
माइक्रोचिप के डेटा को अच्छी तरह छानो।

65
00:08:17,956 --> 00:08:20,083
डेटा सेव किया हुआ है, तो तुम इसे रख सकती हो।

66
00:08:23,003 --> 00:08:24,129
उपहार समझो।

67
00:08:25,380 --> 00:08:27,382
कृपया पता लगाओ यह किसने किया है।

68
00:08:27,966 --> 00:08:31,011
मैं बोर्ड को पूरी जानकारी एक साथ देना चाहूँगी।

69
00:08:40,187 --> 00:08:41,522
वॉयसमेल - मिस्ड कॉल
रिकेन

70
00:08:41,605 --> 00:08:42,731
अरे, बाप रे।

71
00:08:42,813 --> 00:08:44,232
हैलो मार्क, रिकेन बोल रहा हूँ।

72
00:08:44,316 --> 00:08:48,320
सुनो, मुझे पता है तुम अभी भी
विभाजित मार्क के रूप में हो पर

73
00:08:48,403 --> 00:08:51,740
डैवन का प्रसव शुरू हो गया है
तो यह बच्चा अब आने ही वाला है।

74
00:08:51,823 --> 00:08:55,619
हम अब जन्म देने वाले रिज़ॉर्ट में
जा रहे हैं, तो कृपया आ जाओ।

75
00:08:55,702 --> 00:08:57,538
मार्क, फिर से रिकेन बोल रहा हूँ।

76
00:08:57,621 --> 00:09:00,874
हम अब रिज़ॉर्ट में पहुँच गए हैं
और बच्चे का जनन मार्ग की ओर बढ़ना जारी है,

77
00:09:00,958 --> 00:09:03,502
तो अगर तुम यहाँ पर आ जाते तो बहुत अच्छा होता।

78
00:09:03,585 --> 00:09:06,421
मुझे नहीं पता वे वहाँ पर
तुम्हें अपना फ़ोन रखने देते हैं या नहीं…

79
00:09:06,922 --> 00:09:10,050
दरअसल, अगर यह मार्क के काम वाला स्वरूप है,

80
00:09:10,133 --> 00:09:12,678
तो कृपया उसे बता देना
कि रिकेन ने जल्दी आने के लिए कहा है।

81
00:09:12,761 --> 00:09:16,014
मार्क, हम अभी भी यहीं हैं।
चिंता हो रही है तुम कहीं खो तो नहीं गए।

82
00:09:16,098 --> 00:09:17,724
हम केबिन नंबर छः में हैं,

83
00:09:17,808 --> 00:09:20,227
जो गेट से अंदर आकर सामने कतार में अंतिम केबिन है।

84
00:09:20,310 --> 00:09:22,896
यह ज़्यादा महँगे वाले केबिनों में से नहीं है

85
00:09:22,980 --> 00:09:24,606
पर तुम्हें आराम से मिल जाना चाहिए।

86
00:09:24,690 --> 00:09:26,275
कृपया जल्दी से आ जाओ।

87
00:09:35,826 --> 00:09:36,994
हैलो।

88
00:09:37,077 --> 00:09:38,453
हैलो। हैलो।

89
00:09:40,622 --> 00:09:42,749
क्या तुम भूल गए थे कि मैं भी यहाँ होऊँगी?

90
00:09:45,294 --> 00:09:46,295
थोड़ा सा।

91
00:09:49,464 --> 00:09:53,218
देखो, मुझे उस रात के बारे में अफ़सोस है। मैं…

92
00:09:53,927 --> 00:09:55,512
हाँ, नहीं, कोई बात नहीं।

93
00:09:56,722 --> 00:09:57,723
हाँ।

94
00:09:59,099 --> 00:10:00,976
- वैसे वह बिल्कुल ठीक है।
- अच्छा?

95
00:10:01,059 --> 00:10:01,894
- हाँ।
- ठीक है।

96
00:10:01,977 --> 00:10:05,063
क़रीब 20 मिनट के अंतर पर दर्द उठ रहा है,

97
00:10:05,147 --> 00:10:06,607
तो अभी थोड़ा समय लगेगा।

98
00:10:07,608 --> 00:10:10,861
रिकेन वहाँ कुछ कर रहा है
जहाँ वह उसके पास बैठ कर रोता है।

99
00:10:11,528 --> 00:10:13,030
तो, मैं…

100
00:10:13,947 --> 00:10:16,074
मैंने सोचा उन्हें कुछ देर अकेले छोड़ दूँ।

101
00:10:19,578 --> 00:10:20,787
सही है।

102
00:10:24,833 --> 00:10:27,628
अरे, उसका ध्यान रखने के लिए धन्यवाद।

103
00:10:29,379 --> 00:10:30,756
हाँ। ज़रूर।

104
00:10:39,598 --> 00:10:42,226
जान, मैं अपने पिता की तरह बिल्कुल नहीं बनना चाहता।

105
00:10:42,309 --> 00:10:45,687
जानती हूँ, जान। अच्छा है तुम अब
अपने मन से यह सब निकाल रहे हो।

106
00:10:46,855 --> 00:10:48,148
कोई बात नहीं।

107
00:10:49,399 --> 00:10:50,901
हैलो। मैं बच्चों का कैंप ढूँढ रहा था?

108
00:10:53,779 --> 00:10:55,656
होने वाले अंकल। स्वागत है, मार्क।

109
00:10:55,739 --> 00:10:57,616
ये! मुझे कितनी ख़ुशी हो रही है तुम आ गए।

110
00:10:57,699 --> 00:11:00,160
मुझे समझ नहीं आ रहा था
वे तुम्हें काम से जगाएँगे या क्या होगा।

111
00:11:00,244 --> 00:11:02,621
अरे, नहीं, अभी काम से निकलते ही
मैंने तुम्हारा संदेश देखा। माफ़ करना।

112
00:11:02,704 --> 00:11:04,498
नहीं, अभी तक सब काफ़ी उबाऊ रहा है।

113
00:11:05,207 --> 00:11:09,419
ठीक है। ख़ैर, इस
आरामदायक जगह में आकर अच्छा लग रहा है।

114
00:11:09,503 --> 00:11:11,171
- वाह।
- यार, तुमने वह साथ वाला केबिन देखा है?

115
00:11:11,255 --> 00:11:14,174
- हाँ।
- वह बेहद महँगा है।

116
00:11:14,258 --> 00:11:16,552
वह तो जैसे पूरा घर है।
जो भी वहाँ हैं, मुझे उनसे चिढ़ हो रही है।

117
00:11:16,635 --> 00:11:19,263
कुछ नहीं, मोटी-ताज़ी बिल्लियाँ
मोटे-ताज़े बिलौटे पैदा कर रही हैं।

118
00:11:19,346 --> 00:11:20,347
हाँ।

119
00:11:22,140 --> 00:11:23,141
ओहो।

120
00:11:23,225 --> 00:11:24,226
दर्द उठा है।

121
00:11:24,309 --> 00:11:27,271
- उफ़।
- मार्क, जल्दी से कोई राज़ की बात बोलो।

122
00:11:27,354 --> 00:11:28,897
उसे कहने की ज़रूरत नहीं है, जान।

123
00:11:29,481 --> 00:11:32,234
- क्या?
- शिशु शुद्ध हवा की ओर आकर्षित होता है।

124
00:11:32,317 --> 00:11:35,654
राज़ बताने से आत्मा में रिक्त स्थान पैदा होता है
जिससे प्रसव तेज़ हो जाता है।

125
00:11:35,737 --> 00:11:37,239
ठीक है, और हम वह चाहते हैं?

126
00:11:37,322 --> 00:11:39,157
- बिल्कुल चाहते हैं।
- अरे, जान, अभी नहीं।

127
00:11:39,241 --> 00:11:42,452
कोई बात नहीं, मैं शुरू करता हूँ। मार्क…

128
00:11:43,537 --> 00:11:45,664
मैं तुमसे प्यार करता हूँ और मुझे दुःख हुआ
कि तुमने अभी तक किताब का

129
00:11:45,747 --> 00:11:47,165
धन्यवाद करने के लिए मुझे फ़ोन नहीं किया।

130
00:11:48,375 --> 00:11:50,210
- यह लो। अच्छा लगा।
- किताब?

131
00:11:50,294 --> 00:11:53,005
हमने इसकी नई किताब की एक प्रति
तुम्हारे दरवाज़े पर छोड़ी थी।

132
00:11:53,088 --> 00:11:55,841
पाँच दिन पहले। पूरे पाँच दिन।

133
00:11:55,924 --> 00:11:58,468
अच्छा, पर मैंने वह वाक़ई नहीं देखी।

134
00:11:58,552 --> 00:12:00,721
वह ज़रूर चोरी वगैरह हो गई होगी। मैं…

135
00:12:00,804 --> 00:12:03,473
क्या? वह तो एक अग्रिम प्रति थी।

136
00:12:04,057 --> 00:12:06,268
हे भगवान। हे भगवान।

137
00:12:08,103 --> 00:12:09,521
- तुम ठीक हो?
- हे भगवान।

138
00:12:10,606 --> 00:12:11,607
मैं ठीक हूँ।

139
00:12:11,690 --> 00:12:13,233
कोई बात नहीं। सब ठीक है।

140
00:12:16,612 --> 00:12:20,490
अच्छा, अच्छा। मैं ठीक हूँ। तुम ठीक हो?

141
00:12:20,574 --> 00:12:21,700
ठीक हूँ।

142
00:12:22,284 --> 00:12:23,744
- मैं ठीक हूँ।
- पक्का?

143
00:12:24,453 --> 00:12:26,830
- हाँ, मैं जाकर कॉफ़ी लेकर आती हूँ।
- सच में?

144
00:12:27,497 --> 00:12:29,499
हाँ। मेरे ख़्याल में। मैं चलती हूँ।

145
00:12:29,583 --> 00:12:32,461
- पक्का?
- धन्यवाद। धन्यवाद, भाई।

146
00:12:34,046 --> 00:12:35,589
- ठीक है। मैं आती हूँ।
- हाँ।

147
00:12:35,672 --> 00:12:36,965
ठीक है। ध्यान से जाना।

148
00:12:45,182 --> 00:12:47,601
ख़ैर, यह अच्छा है। हम कमरा तैयार कर लेते हैं।

149
00:12:53,482 --> 00:12:55,526
मार्क, तुम यह केल्प टाँगने में मेरी मदद करोगे?

150
00:12:56,944 --> 00:12:58,529
केल्प टाँगने में? क्यों?

151
00:12:59,905 --> 00:13:01,532
क्या तुम सच में चाहते हो मैं तुम्हें इसका कारण बताऊँ?

152
00:13:13,293 --> 00:13:14,294
हैलो।

153
00:13:21,969 --> 00:13:23,178
हैलो। माफ़ कीजिए?

154
00:13:24,263 --> 00:13:25,264
सर?

155
00:13:26,139 --> 00:13:27,140
सर…

156
00:13:30,811 --> 00:13:31,937
सुनिए।

157
00:13:32,855 --> 00:13:35,566
यह क्या बकवास है, यार? हे भग…

158
00:13:37,192 --> 00:13:39,778
हैलो, माफ़ कीजिए। मैं एक और गर्भवती महिला हूँ।

159
00:13:39,862 --> 00:13:42,739
मेरा केबिन वहाँ है। मैं कॉफ़ी लेने आई थी

160
00:13:42,823 --> 00:13:45,742
और आपकी बढ़िया कॉफ़ी ने मेरा ध्यान खींच लिया।

161
00:13:45,826 --> 00:13:48,537
तो मैं आशा कर रही थी
कि क्या आप मुझे थोड़ी कॉफ़ी पिलाएँगी?

162
00:13:51,373 --> 00:13:52,374
ठीक है।

163
00:13:52,457 --> 00:13:55,460
हाँ? हाँ। धन्यवाद। शुक्र है भगवान का।

164
00:13:59,298 --> 00:14:00,799
हैलो। बहुत-बहुत धन्यवाद।

165
00:14:01,550 --> 00:14:03,051
मैं ऐसे ही घुस जाती हूँ।

166
00:14:09,641 --> 00:14:10,642
मेरा नाम डैवन है।

167
00:14:11,185 --> 00:14:12,311
गैबी।

168
00:14:12,394 --> 00:14:14,229
शुक्र है इन नशीली चीज़ों का।

169
00:14:15,063 --> 00:14:17,649
मेरा पति मेरा दिमाग़ ख़राब कर रहा है।

170
00:14:18,192 --> 00:14:21,737
मेरा भाई… मेरा मन उदास कर रहा है।

171
00:14:24,448 --> 00:14:25,699
क्या यह तुम्हारा पहला बच्चा है?

172
00:14:26,450 --> 00:14:27,743
हाँ। तुम्हारा?

173
00:14:28,535 --> 00:14:29,745
मेरा तीसरा है।

174
00:14:30,662 --> 00:14:31,997
मैं इसका नाम विलियम रखूँगी।

175
00:14:32,664 --> 00:14:36,043
तीन बच्चे। मुझे तो एक ही को
पालने-पोसने का सोचकर डर लग रहा है।

176
00:14:37,002 --> 00:14:38,545
तुम इतना सब संभालती कैसे हो?

177
00:14:39,254 --> 00:14:41,590
- काफ़ी मदद मिल जाती है, शायद।
- हाँ।

178
00:14:42,090 --> 00:14:45,511
वैसे, यह केबिन कैसा है? काफ़ी अच्छा लग रहा है।

179
00:14:46,303 --> 00:14:47,346
क्या तुम अमीर हो?

180
00:14:54,144 --> 00:14:58,273
क्योंकि सच में… अगर वह चोर वह किताब पढ़ ले,

181
00:14:58,357 --> 00:14:59,650
तो भी वह फ़ायदेमंद रहेगा।

182
00:15:00,359 --> 00:15:03,487
बल्कि, मैं शर्त लगा सकता हूँ,
उसके बाद वह ख़ुद को पुलिस के हवाले कर देगा।

183
00:15:05,739 --> 00:15:10,577
सुनो, मुझे पता है पिछली बार
जब तुम हस्पताल में थे, वह जेम्मा के लिए था।

184
00:15:11,995 --> 00:15:14,581
क्या यह वह है? यह हस्पताल है?

185
00:15:16,792 --> 00:15:20,420
बेशक़, बच्ची का मध्य नाम उसके नाम पर रखकर
उसे बहुत प्यारी श्रद्धांजलि दी जाती पर…

186
00:15:21,672 --> 00:15:24,508
मुझे पता चला तुम्हें यह सुझाव पसंद नहीं आया।

187
00:15:25,050 --> 00:15:28,637
तुम्हारी बच्ची का हक़ है
कि उसका एक अपना नाम हो जिसमें…

188
00:15:29,805 --> 00:15:31,890
किसी और के नाम की यादों का बोझ न हो।

189
00:15:40,983 --> 00:15:42,276
हाँ।

190
00:15:55,289 --> 00:15:56,456
मैं कॉफ़ी ले आई।

191
00:15:58,542 --> 00:16:00,210
मेरा हिस्सा देना।

192
00:16:02,004 --> 00:16:05,632
मैंने इस शिशु कैंप में
सबसे अमीर महिला से दोस्ती कर ली।

193
00:16:06,884 --> 00:16:07,926
वह…

194
00:16:08,802 --> 00:16:10,345
शांत स्वभाव की लगी पर अच्छी थी।

195
00:16:11,013 --> 00:16:13,557
बहुत प्यारी थी। मुझे तुम्हें वहाँ भेजना चाहिए।

196
00:16:14,391 --> 00:16:16,435
मेरे विचार में उस पर पहले ही किसी और का हक़ होगा।

197
00:16:18,937 --> 00:16:21,064
मुझे यक़ीन है एलेक्सा तुम्हें एक मौक़ा और दे देगी।

198
00:16:23,233 --> 00:16:24,776
मुझे यक़ीन है नहीं देगी।

199
00:16:25,777 --> 00:16:28,280
- यक़ीनन तुम उससे पूछ सकते हो।
- ठीक है।

200
00:16:30,532 --> 00:16:33,327
तुम ठीक हो? उसे बुलाकर लाऊँ?

201
00:16:33,410 --> 00:16:35,954
नहीं, नहीं, नहीं। रुको ज़रा, तुम्हारा हाथ पकड़ लूँ?

202
00:16:36,038 --> 00:16:37,748
हाँ। यह लो।

203
00:16:38,582 --> 00:16:39,708
ठीक है।

204
00:16:43,212 --> 00:16:46,131
- कोई राज़ की बात बताऊँ?
- हाँ, बता दो।

205
00:16:46,215 --> 00:16:47,883
मुझे अपने गहरे, काले राज़ बता दो।

206
00:16:47,966 --> 00:16:50,052
अच्छा, तो…

207
00:17:00,187 --> 00:17:04,566
मुझे लगता है लूमन में कुछ गड़बड़ चल रही है।

208
00:17:05,192 --> 00:17:07,903
क्या मतलब? तुम्हारे वेतन वगैरह में?

209
00:17:08,904 --> 00:17:13,407
नहीं, मैंने बस कुछ बातें सुनी हैं। बस इधर-उधर से।

210
00:17:14,076 --> 00:17:15,452
तुम्हारी किससे बात हुई है?

211
00:17:17,829 --> 00:17:19,122
वह…

212
00:17:23,085 --> 00:17:24,086
क्या?

213
00:17:26,046 --> 00:17:27,839
तुम्हें वह आदमी याद है?

214
00:17:32,803 --> 00:17:35,305
बाप रे, लानत है सब पर!

215
00:17:35,389 --> 00:17:36,932
अच्छा। जान, तुम ठीक हो?

216
00:17:37,808 --> 00:17:39,726
- लोग यह क्यों करते हैं?
- मैं जाकर एलेक्सा को बुलाकर लाता हूँ।

217
00:17:39,810 --> 00:17:42,771
- वह अच्छा रहेगा।
- मुझे हाथ मत लगाना, जान।

218
00:17:42,855 --> 00:17:43,856
ठीक है।

219
00:17:45,107 --> 00:17:47,150
- एक बार और ज़ोर लगाओ।
- हे भगवान।

220
00:17:47,234 --> 00:17:50,404
वह पैदा होने वाली है।
बस आ ही गई है। तुम बहुत अच्छा कर रही हो।

221
00:17:50,487 --> 00:17:54,241
- दर्द हो रहा है।
- मुझे पता है दर्द हो रहा है पर वह बस आ गई है।

222
00:17:54,324 --> 00:17:56,994
- मुझे नज़र आ रही है। उसका सिर दिख रहा है। अच्छा?
- हे भगवान।

223
00:17:57,077 --> 00:18:01,707
ठीक है, अब। मुझे वह नज़र आ रही है। बस, यह आ गई।

224
00:18:08,964 --> 00:18:10,966
ब्लॉक्ड

225
00:18:24,354 --> 00:18:26,732
- हे भगवान।
- वह आ रही है।

226
00:18:28,150 --> 00:18:29,234
हे भगवान।

227
00:18:29,318 --> 00:18:31,236
हे भगवान।

228
00:18:33,238 --> 00:18:36,074
धन्यवाद। इसने बहुत अच्छा किया। मैं बेहोश होने वाला हूँ।

229
00:18:36,950 --> 00:18:39,620
जब उसे होश आया, वह आउटी के रूप में थी।

230
00:18:39,703 --> 00:18:44,041
तो आत्महत्या की कोशिश के बाद,
यह इनी हेल्ली का पहला सचेतन अनुभव होगा।

231
00:18:46,001 --> 00:18:49,880
जब वह तुम्हें देखेगी,
तो ज़रूरी है कि तुम्हारी आँखों में करुणा हो।

232
00:18:52,966 --> 00:18:55,427
क्या तुम्हें अपनी आँखें करुणामय बनानी आती हैं?

233
00:19:39,805 --> 00:19:41,181
तुम ठीक हो।

234
00:19:42,683 --> 00:19:45,435
तुम ठीक हो। सब ठीक है।

235
00:19:58,866 --> 00:20:05,289
तो सभी एक्स्टेंशन कॉर्ड्स
और बाकी ख़तरनाक चीज़ें हटा दी गई हैं

236
00:20:06,373 --> 00:20:07,583
ताकि तुम सुरक्षित रहो।

237
00:20:12,754 --> 00:20:16,258
और अगर तुम कुछ समय तक
ख़ुशनुमा नंबर ढूँढने पर ध्यान देना चाहती हो,

238
00:20:22,347 --> 00:20:23,348
हाँ।

239
00:20:30,272 --> 00:20:31,523
तुम उस बारे में बात करना चाहोगी?

240
00:20:46,079 --> 00:20:49,291
हमें पुस्तिका के प्रेरणात्मक उद्धरण दफ़्तर में
जगह-जगह छिपा देने चाहिए

241
00:20:49,374 --> 00:20:53,587
ताकि वे हेल्ली को बीच-बीच में मिलते रहें।

242
00:20:54,421 --> 00:20:56,632
उसे बस कुछ अतिरिक्त सुविधाएँ कमाना
शुरू करने की ज़रूरत है, यार।

243
00:20:56,715 --> 00:20:59,259
मुझे अब तक फ़िंगर ट्रैप न मिले होते
तो मैं भी ख़ुद को मार लेता।

244
00:20:59,801 --> 00:21:02,262
पता है क्या, जब तक वह
ख़ुद के नहीं कमाती, हम में से किसी को

245
00:21:02,346 --> 00:21:04,181
उसे हमारा ट्रैप दे देना चाहिए।

246
00:21:05,098 --> 00:21:08,060
हाँ, पर मैं नहीं दूँगा क्योंकि मैं यह सुझाव दे चुका हूँ।

247
00:21:08,143 --> 00:21:09,394
यही उचित होगा।

248
00:21:11,688 --> 00:21:12,689
मिस केसी।

249
00:21:14,107 --> 00:21:15,859
मैं यहाँ हेल्ली आर. पर नज़र रखने आई हूँ।

250
00:21:17,861 --> 00:21:19,029
मुझे किसी ने नहीं बताया।

251
00:21:19,655 --> 00:21:24,117
मिस कोबेल का आदेश है। मुझे देखना है
अगर कहीं उसमें कोई उदासी के चिह्न हैं

252
00:21:24,201 --> 00:21:27,746
और मौखिक तौर पर उसे प्रोत्साहित करना है
कि अब वह आत्महत्या की कोशिश न करे।

253
00:21:27,829 --> 00:21:30,207
अनुरोध करने पर, मैं उसे एक झप्पी भी दे सकती हूँ।

254
00:21:31,124 --> 00:21:34,837
मुझमें भी कुछ उदासी के चिह्न नज़र आ रहे हैं।
क्या मुझे एक झप्पी मिलेगी?

255
00:21:34,920 --> 00:21:35,838
नहीं।

256
00:22:05,325 --> 00:22:06,535
तुमने यह सब कुछ लिख लिया?

257
00:22:09,162 --> 00:22:10,414
क्या तुम परेशान हो?

258
00:22:11,456 --> 00:22:14,877
नहीं। मैं बहुत ख़ुश हूँ।

259
00:22:17,671 --> 00:22:19,423
अगर तुम परेशान हो, तो तुम अनुरोध कर सकती हो…

260
00:22:19,506 --> 00:22:23,468
एक झप्पी के लिए। जानती हूँ। मैं ठीक हूँ।

261
00:23:15,229 --> 00:23:16,355
अर्व।

262
00:23:20,400 --> 00:23:22,194
क्या तुम फिर से कहीं खो गए थे, दोस्त?

263
00:23:26,823 --> 00:23:27,824
अर्व?

264
00:23:28,325 --> 00:23:30,327
मुझे ओ एंड डी जाना है।

265
00:23:32,037 --> 00:23:33,330
कुछ हुआ है।

266
00:23:35,582 --> 00:23:39,253
और मैं बर्ट की सलाह लेना चाहूँगा।

267
00:23:40,754 --> 00:23:41,755
ख़ैर…

268
00:23:44,299 --> 00:23:48,220
अच्छा, ठीक है। उस नक़्शे की एक प्रति बना दो
अगर कहीं तुम्हें ढूँढने के लिए हमें आना पड़े।

269
00:23:54,643 --> 00:23:56,687
लूमन
ऑपटिक्स और डिज़ाइन

270
00:24:12,744 --> 00:24:13,745
हे भगवान।

271
00:24:26,300 --> 00:24:29,011
अरे, नहीं। माफ़ करना, अर्विंग।

272
00:24:29,553 --> 00:24:32,681
हमने ग़लती से ये प्रिंट इधर भेज दिए लगते हैं।
ये तुम्हारे देखने के लिए नहीं थे।

273
00:24:32,764 --> 00:24:33,974
ये हैं क्या?

274
00:24:34,641 --> 00:24:38,020
कुछ नहीं। मिस कोबेल के लिए एक मज़ाक था।

275
00:24:39,021 --> 00:24:44,484
यह ओ एंड डी के हिंसात्मक घात की तस्वीर है, है ना?
वही जिसके बारे में डिलन बात करता है, हँ?

276
00:24:46,904 --> 00:24:51,950
क्या वह सच में हुआ था, श्री मिलचिक?

277
00:24:52,034 --> 00:24:56,330
बिल्कुल नहीं। वैसा कुछ यहाँ हो ही नहीं सकता।

278
00:25:00,167 --> 00:25:02,044
यह सबूत है। यह अखंडनीय सबूत है।

279
00:25:02,127 --> 00:25:04,254
मिलचिक कहता है ऐसा कुछ नहीं हुआ।

280
00:25:04,338 --> 00:25:07,424
और एक विभाग दूसरे पर
शारीरिक तौर पर हमला क्यों करेगा?

281
00:25:07,508 --> 00:25:10,344
लूमन फिर उन्हें बाकी विभागों के संसाधन ही नहीं देगा।

282
00:25:10,427 --> 00:25:13,388
क्या ओ एंड डी को यह पता है? क्या हमें इसका यक़ीन है?

283
00:25:13,472 --> 00:25:16,725
क्योंकि सात लोगों के साथ,
वे हमारे साथ बहुत कुछ कर सकते हैं।

284
00:25:18,727 --> 00:25:20,312
- मैं पूछ सकता हूँ…
- अपने नए दोस्त से,

285
00:25:20,395 --> 00:25:23,023
जिसने तुम्हें अपने विभाग के
लोगों की संख्या के बारे में झूठ बताया?

286
00:25:23,106 --> 00:25:25,150
हमें कैसे पता वह हमें और क्या सच नहीं बता रहा?

287
00:25:39,957 --> 00:25:43,627
तुमने अर्विंग बी. पर 266 चलाया?

288
00:25:44,545 --> 00:25:46,755
हाँ। अभी।

289
00:25:51,134 --> 00:25:54,471
मुझे लगा इससे वह शायद बर्ट जी. के साथ
इतना समय बिताना बंद कर दे।

290
00:25:58,892 --> 00:26:01,144
माफ़ करना। क्या मुझे आपकी राय पूछनी चाहिए थी?

291
00:26:03,522 --> 00:26:05,899
नहीं, नहीं। अच्छी पहल की।

292
00:26:09,570 --> 00:26:11,238
मैंने वहाँ मिस केसी को देखा।

293
00:26:13,031 --> 00:26:14,950
आप उससे हेल्ली आर. पर नज़र रखवा रही हैं।

294
00:26:16,118 --> 00:26:17,119
हाँ।

295
00:26:18,412 --> 00:26:20,372
क्या मैं पूछ सकता हूँ क्यों?

296
00:26:20,998 --> 00:26:27,379
"प्रकटीकरण की रोशनी एक पुराने पथ के बजाय
एक अछूते मैदान पर ज़्यादा अच्छी तरह चमकती है।"

297
00:26:33,802 --> 00:26:37,514
मैं मिस केसी के साथ
कुछ नया करने की कोशिश कर रही हूँ।

298
00:26:41,059 --> 00:26:42,728
इसे हमारे बीच ही रखना।

299
00:26:47,858 --> 00:26:48,859
ठीक है।

300
00:27:37,533 --> 00:27:38,742
हेल्ली आर.।

301
00:27:39,868 --> 00:27:41,203
हैलो, मिस केसी।

302
00:27:42,246 --> 00:27:44,581
कृपया, शौचालय में बिताए समय का मुझे विवरण दीजिए।

303
00:27:45,666 --> 00:27:52,548
अरे, नहीं। मुझे माफ़ कर दीजिए, मिस केसी।
मैं बस… मैं मुड़ा और…

304
00:27:52,631 --> 00:27:55,843
तुमने ज़रूर पी हुई होगी।
आज सुबह आने के समय तुम्हारे मुँह का स्वाद कैसा था?

305
00:27:57,261 --> 00:28:00,389
हेल्ली आर., तुम्हें मेरे साथ
वितरण आपूर्ति विभाग में आना होगा।

306
00:28:00,472 --> 00:28:03,517
कोई बात नहीं।
मैं आपके पीछे से हेल्ली आर. पर नज़र रखूँगा।

307
00:28:03,600 --> 00:28:05,269
आपको केवल कुछ मिनट ही लगेंगे, है ना?

308
00:28:05,352 --> 00:28:08,981
वितरण आपूर्ति विभाग आने-जाने में आठ मिनट लगेंगे।

309
00:28:21,034 --> 00:28:24,663
मैं वितरण आपूर्ति विभाग अक्सर जाता हूँ,
तो मैं जा सकता हूँ… अगर आप…

310
00:28:28,125 --> 00:28:30,252
चलो, एक भयंकर चीज़ कम हुई।

311
00:28:31,670 --> 00:28:33,589
कम से कम आठ मिनट के लिए तो।

312
00:28:35,174 --> 00:28:39,720
हेल्ली, मुझे अभी याद आया कि मैंने तुम्हें दिखाया नहीं है
कि हम अतिरिक्त पेनों के ढक्कन कहाँ रखते हैं।

313
00:28:41,013 --> 00:28:42,222
ज़्यादा दूर नहीं है। मेरे साथ आओगी?

314
00:28:43,390 --> 00:28:45,726
मैं ऐसे ही ठीक हूँ, धन्यवाद।

315
00:28:46,435 --> 00:28:49,688
नहीं, तुम सही कह रही हो।
हमें मिस केसी के बिना कहीं नहीं जाना चाहिए।

316
00:28:58,238 --> 00:28:59,531
ध्यान से जाना, बॉस।

317
00:29:00,741 --> 00:29:02,326
आजकल वहाँ की हवा कुछ अजीब है।

318
00:29:31,939 --> 00:29:33,690
तो ये पेनों के ढक्कन कहाँ पड़े हैं?

319
00:29:35,943 --> 00:29:37,236
तुम कैसी हो, हेल्ली?

320
00:29:37,945 --> 00:29:40,697
हे भगवान। क्या तुमने मुझसे
यह पूछने के लिए पेनों के ढक्कनों का बहाना बनाया था?

321
00:29:40,781 --> 00:29:42,366
मैं बस बात करना चाहता था।

322
00:29:44,535 --> 00:29:45,953
मेरा हाल बहुत बुरा है, मार्क।

323
00:29:47,538 --> 00:29:48,622
ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

324
00:29:51,166 --> 00:29:52,167
इधर आओ।

325
00:29:59,174 --> 00:30:00,217
आ जाओ।

326
00:30:14,314 --> 00:30:15,357
यह लो।

327
00:30:18,694 --> 00:30:19,778
पीटी का नक़्शा।

328
00:30:20,779 --> 00:30:23,866
हाँ। तुम्हारे जाने के बाद से, मैं खाने के समय में
इसे फिर से बनाने की कोशिश कर रहा हूँ।

329
00:30:24,491 --> 00:30:25,492
और…

330
00:30:26,326 --> 00:30:29,037
मैं सोच रहा था अगर हम मिलकर इसे बनाएँ तो हम…

331
00:30:31,081 --> 00:30:32,291
तुम समझ रही हो।

332
00:30:33,625 --> 00:30:35,002
मैं तुम्हारी नई पीटी नहीं हूँ।

333
00:30:47,139 --> 00:30:48,182
हेल्ली।

334
00:30:51,185 --> 00:30:52,227
हेल्ली आर.?

335
00:30:54,146 --> 00:30:57,065
- मार्क उसे पेनों के ढक्कन दिखाने ले गया है।
- कहाँ?

336
00:30:58,150 --> 00:30:59,818
- इस समय?
- वे ठीक हैं।

337
00:30:59,902 --> 00:31:02,237
बस भंडार खंड के अंत में है।

338
00:31:08,076 --> 00:31:09,870
बर्ट जी. कॉन्फ़्रेंस कक्ष में है।

339
00:31:26,386 --> 00:31:27,387
बर्ट।

340
00:31:29,556 --> 00:31:30,557
अर्विंग।

341
00:31:33,393 --> 00:31:34,853
तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

342
00:31:35,729 --> 00:31:39,483
वह, मैं खो गया था।

343
00:31:40,234 --> 00:31:41,235
दरअसल, मैं…

344
00:31:42,611 --> 00:31:45,822
मैं तुम्हें ढूँढ रहा था। तुम्हारा कोई समाचार नहीं मिला था।

345
00:31:51,119 --> 00:31:52,371
वह, मैं…

346
00:31:53,205 --> 00:31:54,998
- डिल!न हे भगवान। तुम क्या…
- अर्विंग।

347
00:31:55,082 --> 00:31:56,208
तुम क्या कर रहे हो?

348
00:31:56,291 --> 00:31:57,876
- वह तुम पर हमला करने वाला था।
- उसे बाहर निकालो!

349
00:31:57,960 --> 00:31:59,628
- बाहर? वह यहाँ क्यों आया है?
- उसे बाहर निकालो!

350
00:31:59,711 --> 00:32:01,046
- तुम्हें हुआ क्या है?
- तुमने वह तस्वीर देखी थी।

351
00:32:01,129 --> 00:32:03,006
तुम आज अपना पेट फड़वाना चाहते हो?

352
00:32:03,090 --> 00:32:04,675
अरे, तुम्हारे दोस्त कहाँ हैं? एक से ज़्यादा।

353
00:32:04,758 --> 00:32:07,344
मतलब, वे छः लोग जिन्हें तुम हमसे छिपा रहे थे।

354
00:32:07,427 --> 00:32:09,012
अरे, बाप रे। मैं…

355
00:32:09,096 --> 00:32:10,973
मुझे एक मैनेजर की ज़रूरत है!

356
00:32:11,056 --> 00:32:12,391
अर्विंग, रुको। मत जाओ।

357
00:32:12,474 --> 00:32:14,351
- मैं… हम…
- मुझे पता है तुम्हारे दिमाग़ में क्या चल रहा है।

358
00:32:14,434 --> 00:32:17,354
- तुम्हें हुआ क्या है? दरवाज़ा खोलो।
- मैनेजर!

359
00:32:17,437 --> 00:32:18,647
दरवाज़ा खोलो।

360
00:32:18,730 --> 00:32:21,316
- हमें एक मैनेजर की ज़रूरत है। मैनेजर की ज़रूरत है।
- अर्विंग!

361
00:32:21,400 --> 00:32:22,776
अर्विंग!

362
00:32:24,862 --> 00:32:25,863
हेल्ली?

363
00:32:31,743 --> 00:32:32,744
हेल्ली।

364
00:32:35,330 --> 00:32:36,582
हेल्ली।

365
00:32:41,795 --> 00:32:43,130
हम लोग हैं कहाँ पर?

366
00:32:43,839 --> 00:32:45,966
देखो, तुम यह नहीं पहुँचाना चाहती…

367
00:32:46,049 --> 00:32:48,969
मैंने उसे कहा मैं कंपनी से निकलना चाहती हूँ
और उसने कहा मैं कोई व्यक्ति ही नहीं हूँ।

368
00:32:49,678 --> 00:32:51,305
मेरे अपने स्वरूप ने मुझसे यह कहा।

369
00:32:51,388 --> 00:32:55,851
हाँ, और वह बहुत बुरा है। पर उस पर ध्यान मत दो।

370
00:32:56,727 --> 00:32:59,938
तुम क्या चाहती हो? यहाँ अंदर?

371
00:33:01,523 --> 00:33:06,028
मैं चाहती हूँ कि जब
उसके प्राण निकल रहे हों तो वह आँखें खोले

372
00:33:06,111 --> 00:33:07,821
और उसे पता चले कि वह मैंने किया है।

373
00:33:19,416 --> 00:33:21,585
- अगर मैं बस तुम्हें समझा सकूँ…
- जाने दे, लुटेरे।

374
00:33:21,668 --> 00:33:24,254
मैंने पूरा भंडार खंड देख लिया।
उसका या हेल्ली का कोई नामो-निशान नहीं है।

375
00:33:24,338 --> 00:33:26,340
उफ़। ओ एंड डी ने शायद उन्हें पहले ही मार डाला होगा।

376
00:33:26,423 --> 00:33:27,966
अर्विंग, यह क्या है?

377
00:33:28,634 --> 00:33:33,138
हमारे विभाग का अध्यक्ष और नई कर्मचारी
गायब हो गए हैं। क्या तुम्हें पता है वे कहाँ हैं?

378
00:33:33,222 --> 00:33:35,349
नहीं, मैं बस तुमसे मिलने आया था।

379
00:33:35,432 --> 00:33:36,975
और तुम्हारे विभाग के बाकी लोग?

380
00:33:37,059 --> 00:33:40,103
वे ओ एंड डी में ही हैं, अर्विंग।
मुझे पता है मैंने कहा था केवल फ़ेलिसिया और मैं हैं…

381
00:33:40,187 --> 00:33:43,690
अगर तुम यहाँ मुझसे मिलने आए थे,
तो फिर तुम कॉन्फ़्रेंस कक्ष में क्या कर रहे हो?

382
00:33:43,774 --> 00:33:45,442
सीधा हमारे दफ़्तर ही क्यों नहीं आ गए?

383
00:33:45,526 --> 00:33:48,904
मैं समझ नहीं पा रहा था तुम दोबारा मिलने क्यों नहीं आए
और मैं तुम्हें फिर से डराना नहीं चाहता था।

384
00:33:48,987 --> 00:33:50,197
जैसे वह हाथ पकड़ने के साथ हुआ था।

385
00:33:51,198 --> 00:33:52,658
तुमने मुझे डराया नहीं।

386
00:33:52,741 --> 00:33:56,203
ना ही तुम्हें शर्मिंदा करना चाहता था।
देखो, मैं बस एक चुटकुला बना रहा था।

387
00:33:56,286 --> 00:33:57,871
- चुटकुला?
- अंदर आने पर तुम्हें सुनाने के लिए।

388
00:33:57,955 --> 00:33:59,081
साबित करो। सुनाओ वह चुटकुला।

389
00:33:59,164 --> 00:34:01,041
मैंने अभी तक सोचा नहीं था।

390
00:34:05,045 --> 00:34:09,550
तुमने अपने विभाग के
लोगों की संख्या के बारे में झूठ क्यों बोला?

391
00:34:10,801 --> 00:34:11,802
क्योंकि…

392
00:34:14,554 --> 00:34:15,973
हमें तुम लोगों पर भरोसा नहीं है।

393
00:34:16,056 --> 00:34:18,891
- तुम्हें? कमीनों के सरताज को हम पर भरोसा नहीं है?
- मुझे है,

394
00:34:18,976 --> 00:34:24,106
पर लोग एमडीआर के बारे में बातें करते हैं।
बेकार सी पुरानी कहानियाँ, मज़ाक तक भी।

395
00:34:24,188 --> 00:34:25,565
क्या मतलब है तुम्हारा?

396
00:34:25,649 --> 00:34:26,650
य…

397
00:34:28,277 --> 00:34:32,489
यह बिल्कुल मूर्खतापूर्ण है।
जैसे कि, वे कहते हैं तुम सब के थैलियाँ होती हैं।

398
00:34:32,572 --> 00:34:36,076
- थैलियाँ? जैसे बच्चों को उठाने के लिए?
- हाँ।

399
00:34:36,159 --> 00:34:40,163
कुछ लोगों के अनुसार,
तुम में से हर एक का इल्ली जैसा बच्चा है

400
00:34:40,246 --> 00:34:43,292
जो तुम्हारे पास जाते ही बाहर कूदकर तुम पर हमला कर देगा।

401
00:34:43,375 --> 00:34:44,585
यह क्या पागलपन है।

402
00:34:44,668 --> 00:34:47,629
मेरा मतलब, यह बेशक़ एक मज़ाक होगा पर पता नहीं।

403
00:34:47,713 --> 00:34:50,716
यह विचार लोगों के दिमाग़ से
जाता नहीं है। लोग भी अजीब हैं।

404
00:34:50,799 --> 00:34:53,342
- हाँ।
- हालाँकि, मेरा यह न कहना बेअदबी होगी

405
00:34:53,427 --> 00:34:59,224
कि इस कहानी में,
अंततः इल्ली तुम्हें खाकर तुम्हारी जगह ले लेती है।

406
00:35:00,642 --> 00:35:03,478
जो, अर्विंग, तुम्हारे इस जवानों वाले जोश का…

407
00:35:05,189 --> 00:35:07,065
रहस्य सुलझा देगा।

408
00:35:14,740 --> 00:35:17,034
अर्व। अर्व?

409
00:35:17,117 --> 00:35:18,952
- माफ़ करना।
- कहाँ जा रहे हो तुम?

410
00:35:19,036 --> 00:35:20,078
हाँ?

411
00:35:21,163 --> 00:35:22,581
क्या तुम इस आदमी की ओर आकर्षित हो?

412
00:35:25,000 --> 00:35:26,043
तुम्हें यह नापसंद है?

413
00:35:26,126 --> 00:35:28,253
है। मुझे यह बिल्कुल नापसंद है।

414
00:35:29,004 --> 00:35:32,090
पुस्तिका के अनुसार निश्चित तौर पर
दूसरे कर्मचारियों से दिल लगाना वर्जित है।

415
00:35:32,174 --> 00:35:33,675
भाड़ में जाए पुस्तिका।

416
00:35:33,759 --> 00:35:37,221
यह आदमी ओ और साले डी से है
जो सब के सब दोगले नाग हैं।

417
00:35:37,304 --> 00:35:38,472
यह सुरक्षित नहीं है।

418
00:36:33,068 --> 00:36:34,236
ये तैयार नहीं हैं।

419
00:36:35,988 --> 00:36:37,948
तुम अभी इन्हें नहीं ले जा सकते। ये तैयार नहीं हैं।

420
00:36:39,741 --> 00:36:40,909
अभी समय नहीं हुआ है!

421
00:36:44,037 --> 00:36:46,164
- हम इसके लिए नहीं…
- बाहर निकलो।

422
00:36:47,666 --> 00:36:48,959
जाओ!

423
00:36:55,257 --> 00:36:58,343
"ऑप्टिक्स और डिज़ाइन की कठोर बर्बरता?"

424
00:36:58,427 --> 00:37:00,304
उस पर यही लिखा था।

425
00:37:00,387 --> 00:37:03,473
इस नाम की कोई तस्वीर निश्चित तौर पर नहीं है।

426
00:37:03,974 --> 00:37:06,059
हम किस तरह की बर्बरताएँ कर रहे थे?

427
00:37:06,143 --> 00:37:08,896
उससे फ़र्क नहीं पड़ता। मुझे नहीं लगता वह असली थी।

428
00:37:09,479 --> 00:37:13,567
वैसे, मुझे अपनी इल्ली से परामर्श तो करना ही पड़ेगा।

429
00:37:17,362 --> 00:37:23,243
- मुझे अफ़सोस है तुम्हें यह करना पड़ा।
- कोई बात नहीं।

430
00:37:23,327 --> 00:37:25,037
तुम्हें पता है ना

431
00:37:25,120 --> 00:37:30,501
कि किसी भी तरह के
रूमानी संबंध वैसे भी पसंद नहीं किए जाते।

432
00:37:33,712 --> 00:37:35,422
क्या हममें वैसा संबंध है?

433
00:37:38,800 --> 00:37:43,472
ख़ैर, बर्ट जी., अब मैं तुम्हें

434
00:37:43,555 --> 00:37:48,727
औपचारिक रूप से एमडीआर की निगरानी से मुक्त करता हूँ।

435
00:37:49,228 --> 00:37:52,731
जैसा किएर ने कहा था, "सदा प्रसन्न रहो।"

436
00:37:55,734 --> 00:37:56,944
क्या तुम अंदर आना चाहोगे?

437
00:37:58,028 --> 00:38:01,156
स्टोर में कुछ है जो मैं तुम्हें दिखाना चाहता हूँ।

438
00:38:03,742 --> 00:38:05,285
और डिलन को भी, ज़रूर।

439
00:38:06,828 --> 00:38:08,288
नहीं।

440
00:38:10,666 --> 00:38:13,961
किएर और एमोजीन का प्रेमालाप।

441
00:38:14,920 --> 00:38:19,341
वह ईथर की एक फ़ैक्ट्री में स्टूमैन था
जब अपनी पत्नी से मिला।

442
00:38:20,801 --> 00:38:22,719
यहाँ आना बिल्कुल बेवकूफ़ी है।

443
00:38:23,303 --> 00:38:25,264
वह सफ़ाई कर्मचारी थी।

444
00:38:25,764 --> 00:38:29,685
पुस्तिका में बस यह लिखा है कि वे व्यवसाय में
आगे बढ़ने की भावना से एक-दूसरे से जुड़े।

445
00:38:30,519 --> 00:38:34,022
मैं जानता हूँ पर अगर यह व्याख्या सही है

446
00:38:34,106 --> 00:38:38,652
तो वे सहकर्मी के तौर पर एक-दूसरे से मिले।
सहकर्मी के तौर पर एक-दूसरे को दिल दिया।

447
00:38:47,160 --> 00:38:52,165
तुम्हें सोचने पर मजबूर करता है
वह ग़लत कैसे हो सकता है जो किएर…

448
00:38:52,249 --> 00:38:55,127
- उससे दूर हटो! झूठे कमीने!
- डिलन, क्या हुआ?

449
00:38:55,210 --> 00:38:56,503
- डिलन!
- इसने कहा इसे इस तस्वीर के बारे में

450
00:38:56,587 --> 00:38:59,006
कुछ नहीं पता जबकि यह इसकी अलमारी में पड़ी है।

451
00:38:59,089 --> 00:39:01,550
- यह नहीं है।
- अर्व, हमें जाना होगा। अभी।

452
00:39:02,342 --> 00:39:03,677
यह वही तस्वीर नहीं है।

453
00:39:04,344 --> 00:39:05,888
- क्या?
- देखो।

454
00:39:05,971 --> 00:39:08,599
इन हमलावरों के पहने हुए बैज देखो।

455
00:39:08,682 --> 00:39:12,644
ये ओ एंड डी के लोग नहीं हैं, डिलन। हमारे लोग हैं।

456
00:39:13,896 --> 00:39:16,690
यह वाली कभी भी हॉल में लगने के लिए नहीं गई है।

457
00:39:17,316 --> 00:39:19,818
इसका नाम है "मैक्रोडेटा रिफ़ाइनमेंट विपत्ति।"

458
00:39:19,902 --> 00:39:21,653
ठीक है पर हमने कभी ऐसा कुछ नहीं किया है।

459
00:39:21,737 --> 00:39:24,448
एक ही तस्वीर के दो रूप क्यों होंगे?

460
00:39:37,002 --> 00:39:39,963
मतलब, क्या पता यह बकरियाँ ही वे नंबर हों?

461
00:39:40,047 --> 00:39:43,509
मतलब, हम तय कर रहे हैं
कौन सी बकरियाँ जीवित रहेंगी और कौन सी… हे भगवान।

462
00:39:43,592 --> 00:39:44,843
मुझे नहीं लगता ऐसा कुछ है।

463
00:39:44,927 --> 00:39:45,928
देखो…

464
00:39:48,055 --> 00:39:50,891
मुझे पता है तुम यहाँ नहीं होना चाहती। पर…

465
00:39:52,476 --> 00:39:54,144
मुझे ख़ुशी है तुम यहाँ हो।

466
00:39:55,938 --> 00:40:00,359
और मुझे अफ़सोस है
कि अभी मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कर सकता।

467
00:40:03,987 --> 00:40:05,781
तुम मुझे नक़्शा दे दो तो मैं उसे ठीक तरह बना दूँगी।

468
00:40:09,701 --> 00:40:11,161
तुम्हारी चित्रकारी बहुत बेकार है।

469
00:40:15,916 --> 00:40:17,918
हैलो, मिस केसी।

470
00:40:18,001 --> 00:40:20,796
हम मानसिक स्थिति सुधारने के लिए
टहलकर वापस ही जा रहे थे।

471
00:40:21,630 --> 00:40:23,340
आप दोनों ठीक हैं?

472
00:40:24,341 --> 00:40:25,509
हम ठीक हैं।

473
00:40:26,760 --> 00:40:30,472
जानकर ख़ुशी हुई। मैं डर गई थी।

474
00:40:30,973 --> 00:40:32,099
मुझे माफ़ कर दीजिए।

475
00:40:33,976 --> 00:40:35,269
मैं तुम्हें माफ़ करती हूँ।

476
00:40:38,564 --> 00:40:39,898
ठीक है, फिर।

477
00:40:59,751 --> 00:41:01,962
तुम्हें पता है इस समय एमडीआर के लोग क्या कर रहे हैं?

478
00:41:02,045 --> 00:41:05,174
मुझे लगा उस काम के लिए तो तुम्हें पैसे मिलते हैं।

479
00:41:05,757 --> 00:41:07,050
तुम उन्हें रोकोगी नहीं?

480
00:41:07,968 --> 00:41:11,805
"एक कैदी को वश में करने का सबसे अचूक तरीका है
उसे यह यक़ीन दिलवाना कि वह आज़ाद है।"

481
00:41:12,389 --> 00:41:14,183
किएर का उद्धरण तो हर स्थिति के लिए मौजूद है।

482
00:41:14,266 --> 00:41:16,226
तुम उन्हें और कितने विभागों का पता चलने दोगी?

483
00:41:16,310 --> 00:41:18,353
मैं मार्क से बात करूँगी।

484
00:41:18,437 --> 00:41:22,191
बेहतर होगा थोड़ा सावधान रहो।
बोर्ड को यह चीज़ पसंद नहीं आएगी।

485
00:41:23,275 --> 00:41:24,610
जी, पिताजी।

486
00:41:27,905 --> 00:41:31,450
तुम मुझसे तब बात करना जब पता लगा लो
कि किल्मर की चिप किसने हैक की थी।

487
00:41:41,126 --> 00:41:43,045
माफ़ करना, आप लोग।

488
00:41:45,088 --> 00:41:48,926
मैं आप सब को अर्विंग और डिलन से मिलवाना चाहता हूँ।

489
00:41:49,718 --> 00:41:51,178
ये एमडीआर से हैं।

490
00:41:53,847 --> 00:41:54,932
और ये दोस्त हैं।

491
00:43:31,695 --> 00:43:33,697
उपशीर्षक अनुवादक: मृणाल अग्रवाल

