1
00:00:51,093 --> 00:00:52,094
ग्रेनर।

2
00:00:52,177 --> 00:00:54,596
हमने किल्मर की चिप के डेटा की
जाँच की, जैसा तुमने कहा था।

3
00:00:54,680 --> 00:00:57,266
हमें उस कन्सोल का चिह्नक मिल गया
जिससे उन्होंने चिप को हैक किया था।

4
00:00:57,349 --> 00:00:59,268
किसका था वह?

5
00:00:59,351 --> 00:01:00,519
हमारा।

6
00:01:00,602 --> 00:01:02,229
चिह्नों से लगता है शायद रख़ाबी का होगा।

7
00:01:02,312 --> 00:01:04,772
- रख़ाबी।
- हाँ।

8
00:01:04,857 --> 00:01:07,276
उसने पुनःएकीकरण करने की ख़ोज कर ली।
मैं उसे ढूँढ कर लाता हूँ।

9
00:01:32,009 --> 00:01:35,220
"मेरे क्रोध को शांत कर दो…"

10
00:01:35,304 --> 00:01:36,930
मर्टल ईगन
लड़कियों का स्कूल

11
00:01:37,014 --> 00:01:39,349
"… ताकि मैं आपकी और भी सेवा कर पाऊँ।"

12
00:01:39,433 --> 00:01:41,685
लूमन इंडस्ट्रीज़ - उच्च गुणवत्ता वाली
औषधीय चिकित्साएँ

13
00:01:41,768 --> 00:01:44,021
"मुझमें वे नैतिक मूल्य डाल दो…"

14
00:01:44,104 --> 00:01:46,523
सत्य-निष्ठा - तुम अपने दोषयुक्त अस्तित्व को
दोषहीन बनाने में कभी प्रगति नहीं करोगे

15
00:01:46,607 --> 00:01:48,317
"…कि मैं आपके पवित्र स्पर्श को अनुभव कर पाऊँ।"

16
00:01:48,400 --> 00:01:49,401
कोबेल, शार्लट
17-3-44

17
00:03:15,988 --> 00:03:20,826
सेवरन्स

18
00:03:48,353 --> 00:03:51,732
मिस्ड कॉल विवरण
ब्लॉक्ड - ब्लॉक्ड - ब्लॉक्ड

19
00:04:54,837 --> 00:04:56,171
क्या मैं अंदर आ सकता हूँ?

20
00:04:56,255 --> 00:04:57,965
हाँ। हाँ।

21
00:05:07,808 --> 00:05:09,518
यह जगह तुमने ढूँढी है?

22
00:05:10,686 --> 00:05:11,979
कुछ समय पहले।

23
00:05:13,355 --> 00:05:16,733
मैं कभी-कभी यहाँ आता हूँ, अकेला।

24
00:05:21,780 --> 00:05:24,449
अब, मैं यह तुम्हें दिखाना चाहता हूँ।

25
00:05:25,826 --> 00:05:27,119
यह बहुत सुंदर है।

26
00:05:29,204 --> 00:05:33,000
यह केवल हमारे लिए हो सकती है। हमारी गुप्त जगह।

27
00:05:35,169 --> 00:05:36,336
आख़िरकार।

28
00:05:37,629 --> 00:05:41,592
मेरा कहने का मतलब है कि तुम्हारे
ओ एंड डी सहकर्मी बहुत अच्छे हैं

29
00:05:41,675 --> 00:05:43,218
पर साथ ही वे…

30
00:05:43,302 --> 00:05:45,179
- हमेशा आसापास रहते हैं।
- हाँ।

31
00:05:53,770 --> 00:05:55,189
यह ठीक लग रहा है?

32
00:05:58,483 --> 00:06:04,573
अर्विंग, तुम्हें पता है, लूमन पुस्तिका में
होंठों से होंठों को छूने के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

33
00:06:05,616 --> 00:06:10,287
पर वह रूमानी मेल-जोल को तो रोकती है।

34
00:06:10,370 --> 00:06:12,206
यह फिर रूमानी नहीं हो सकता।

35
00:06:14,374 --> 00:06:15,375
हाँ।

36
00:06:17,544 --> 00:06:21,215
बिल्कुल भी… रूमानी नहीं?

37
00:06:25,719 --> 00:06:27,012
मुझे सच में अफ़सोस है…

38
00:06:29,890 --> 00:06:31,099
मैं अभी तैयार नहीं हूँ।

39
00:06:34,102 --> 00:06:35,479
मुझे… मुझे माफ़ कर दो।

40
00:06:41,026 --> 00:06:42,152
कोई बात नहीं।

41
00:06:45,405 --> 00:06:46,573
तुम बस यहीं रहो।

42
00:06:48,784 --> 00:06:52,079
यहाँ मेरे साथ रहो।

43
00:07:13,267 --> 00:07:15,310
तुम बहुत अच्छे से रही।

44
00:07:15,394 --> 00:07:19,439
अब हम घर चलते हैं और देखते हैं
तुम दूध पीयोगी या नहीं। कृपया।

45
00:07:45,257 --> 00:07:47,509
लगता है हम दोनों सही-सलामत आ गए।

46
00:07:47,593 --> 00:07:49,511
- ओह, हैलो।
- हैलो।

47
00:07:50,220 --> 00:07:52,264
डैवन। उस रिज़ॉर्ट में मिले थे।

48
00:07:52,347 --> 00:07:54,558
मैंने आपकी कॉफ़ी के लिए आप पर धावा बोला था।

49
00:07:56,894 --> 00:07:58,645
यह कितना सुंदर है।

50
00:07:58,729 --> 00:08:00,022
यह विलियम ही लगता है।

51
00:08:00,772 --> 00:08:02,900
दरअसल, इसका नाम ब्रैडली है।

52
00:08:04,067 --> 00:08:05,068
विलियम नहीं रखा?

53
00:08:06,486 --> 00:08:09,448
- तुमने नाम बदल दिया?
- क्या हम जूस के डिब्बे कार में ही छोड़ आए?

54
00:08:10,324 --> 00:08:11,450
वहीं छूट गए होंगे, हाँ।

55
00:08:12,409 --> 00:08:15,204
हैलो। एंजलो आरटैटा।

56
00:08:15,287 --> 00:08:16,997
मेरा नाम डैवन है। आपसे मिलकर अच्छा लगा।

57
00:08:17,080 --> 00:08:19,458
- बधाई हो।
- ओह, धन्यवाद।

58
00:08:19,541 --> 00:08:21,251
आप दोनों एक-दूसरे को जानते हो?

59
00:08:21,335 --> 00:08:24,087
हाँ, मैं… हम… वह जन्म देने वाले केबिनों में मिले थे।

60
00:08:26,131 --> 00:08:29,134
- तुमसे मिलकर भी अच्छा लगा, डैवन।
- हाँ। आपसे भी।

61
00:08:32,304 --> 00:08:33,347
वाह-वाह।

62
00:08:35,640 --> 00:08:36,642
हमें चलना चाहिए।

63
00:08:38,559 --> 00:08:40,229
- बाय। बाय।
- बाय।

64
00:08:41,313 --> 00:08:42,313
बाय, ब्रैडली।

65
00:08:45,234 --> 00:08:47,361
डैक्लन, काय, आ जाओ।

66
00:08:48,487 --> 00:08:50,697
यह क्या बकवास थी?

67
00:08:51,949 --> 00:08:52,950
माफ़ करना।

68
00:08:55,202 --> 00:08:57,287
कामराड्री यानि सौहार्द का क्या मतलब है?

69
00:08:58,038 --> 00:08:59,039
अध्याय 29
कामराड्री - सौहार्द

70
00:08:59,122 --> 00:09:02,459
ज़्यादातर भाषाविद् सहमत हैं
कि यह लैटिन शब्द "कैमरा" से आया है,

71
00:09:03,085 --> 00:09:06,213
जिसका मतलब है
"तस्वीर लेने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला उपकरण।"

72
00:09:07,714 --> 00:09:12,219
और निस्संदेह, सबसे अच्छी तस्वीरें
उन प्रसन्न दोस्तों के दलों की होती हैं

73
00:09:12,302 --> 00:09:13,846
जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।

74
00:09:13,929 --> 00:09:14,972
जो तुम तुम हो

75
00:09:15,055 --> 00:09:19,268
पर मुझे लगता है सौहार्द तस्वीरों में
एक-साथ मुस्कुराने से कहीं ज़्यादा है।

76
00:09:19,852 --> 00:09:22,521
यह कठिन समय में एक-साथ खड़ा होना है।

77
00:09:23,272 --> 00:09:27,025
यह किसी अन्य व्यक्ति में समान संघर्ष को पहचान कर

78
00:09:27,860 --> 00:09:31,947
उनकी ओर एक प्रेम भरा हाथ बढ़ाना है।

79
00:09:36,743 --> 00:09:37,744
किचन

80
00:09:37,828 --> 00:09:40,205
हमें तुरंत ओ एंड डी वापस जाना चाहिए।

81
00:09:40,289 --> 00:09:41,790
हम सब को। आज ही।

82
00:09:41,874 --> 00:09:43,292
कोई मेल-जोल बढ़ाने के लिए बहुत उत्सुक है।

83
00:09:43,375 --> 00:09:45,127
मेल-जोल का इससे कुछ लेना-देना नहीं है।

84
00:09:45,210 --> 00:09:48,589
यह हमारी विभागों को जोड़ने की शुरुआत हो सकती है

85
00:09:48,672 --> 00:09:50,757
जैसा कि किएर हमेशा से चाहते थे।

86
00:09:50,841 --> 00:09:52,634
शायद उनकी आत्मा तुम्हारी शादी करवा दे।

87
00:09:52,718 --> 00:09:55,804
काम की जगह के लिए यह बातचीत
अनुपयुक्त है। और मैं तुम्हें ख़ुद को रिपोर्ट करता हूँ।

88
00:09:55,888 --> 00:09:58,056
तुम मुझे ख़ुद को रिपोर्ट कर रहे हो?

89
00:09:58,140 --> 00:10:00,017
अच्छा। तुमने कहा वे कोई चीज़ें बना रहे थे?

90
00:10:00,100 --> 00:10:02,269
हाँ, किसी तरह की मशीनों में। हमने पूछा नहीं क्या है।

91
00:10:02,352 --> 00:10:04,062
वे डंडे होंगे जिनसे वे उन बकरियों को मारते हैं।

92
00:10:04,146 --> 00:10:05,147
चुप करो।

93
00:10:05,731 --> 00:10:07,941
मैं अर्विंग से सहमत हूँ।
इसकी अगली कड़ी ओ एंड डी ही है।

94
00:10:08,025 --> 00:10:11,820
- अब, जब हम पूरी मंज़िल का नक़्शा बना लेंगे…
- साफ़ कर दूँ, मैं नक़्शा बनाने के हक़ में नहीं हूँ।

95
00:10:12,613 --> 00:10:13,697
ठीक है।

96
00:10:13,780 --> 00:10:16,283
क्यों ना हम फिर से
"मानसिक स्थिति सुधारने के लिए सैर" करने चलें?

97
00:10:16,366 --> 00:10:17,367
मज़ेदार हो सकता है।

98
00:10:19,870 --> 00:10:21,038
क्या… पता नहीं।

99
00:10:21,121 --> 00:10:24,541
मेरा मतलब, हमारे पास अभी भी बहुत काम पड़ा है तो…

100
00:10:24,625 --> 00:10:25,834
ओह, हाँ।

101
00:10:27,211 --> 00:10:29,838
यहाँ का काम रहस्यमयी और ज़रूरी है।

102
00:10:32,090 --> 00:10:35,052
अच्छा लगा। बिल्कुल मेरी तरह बोला है।

103
00:10:35,135 --> 00:10:36,178
पता है।

104
00:10:38,514 --> 00:10:40,182
वापस काम पर लगो, कामचोरों।

105
00:10:44,394 --> 00:10:45,395
किएर की जय हो।

106
00:10:47,022 --> 00:10:48,023
सुनो।

107
00:10:48,857 --> 00:10:50,234
क्या तुम भी मेल-जोल बढ़ा रहे हो?

108
00:10:50,817 --> 00:10:52,986
क्या? नहीं, मैं…

109
00:10:53,070 --> 00:10:56,907
मैं एक नेता हूँ जो अपने कर्मचारियों की परवाह करता है

110
00:10:56,990 --> 00:10:58,867
और उनके निवेदनों को गंभीरता से लेता है।

111
00:10:58,951 --> 00:11:00,077
- सच में?
- हाँ।

112
00:11:00,160 --> 00:11:02,704
देखो ज़रा, जैसे ज़ुबान पर मिसरी घुली हो।

113
00:11:02,788 --> 00:11:04,831
- तुम मुझे देख कर तो कभी नहीं मुस्कुराते।
- सही कह रहा है, मार्क।

114
00:11:04,915 --> 00:11:08,043
तुम चेहरे से संबंधित प्रोत्साहन देने में कंजूसी करते हो।

115
00:11:08,126 --> 00:11:10,254
क्या बेतुकी बात है। मैं हमेशा मुस्कुराता रहता हूँ।

116
00:11:10,337 --> 00:11:11,505
हैलो।

117
00:11:12,256 --> 00:11:14,049
तुम सब किस बारे में बात कर रहे हो?

118
00:11:15,759 --> 00:11:16,802
बस…

119
00:11:16,885 --> 00:11:17,886
- हम…
- बात…

120
00:11:17,970 --> 00:11:20,305
- बात कर रहे थे…
- हाँ, श्रीमती…

121
00:11:20,389 --> 00:11:23,684
- मिस केसी की। मिस केसी की।
- मिस केसी की। हाँ।

122
00:11:24,852 --> 00:11:25,894
रुको, वह हैं कहाँ?

123
00:11:28,480 --> 00:11:34,152
अल्पकालिक समय काम करने वाले इनी
तुम्हारी तरह घुलने-मिलने वाले और दुनियादार चाहे न हों

124
00:11:34,236 --> 00:11:37,656
पर उन्हें फिर भी अपनी हरकतों का
ख़ामियाज़ा तो भुगतना ही होगा।

125
00:11:38,240 --> 00:11:43,370
मिस केसी को हेल्ली पर नज़र रखने के लिए कहा गया था
और वह यह काम करने में असफल रहीं।

126
00:11:44,371 --> 00:11:46,290
क्योंकि मैं हेल्ली को चुपके से बाहर ले गया था।

127
00:11:46,373 --> 00:11:48,709
मेरा मतलब, अगर किसी को
ब्रेक रूम में जाना चाहिए तो वह मैं हूँ।

128
00:11:51,837 --> 00:11:52,921
वीरता।

129
00:11:53,672 --> 00:11:56,383
मूल सिद्धांत नहीं है, पर प्यारा है।

130
00:11:57,426 --> 00:11:59,887
ऐसा कोई है जिसके लिए तुम ब्रेक रूम में नहीं जाओगे?

131
00:12:02,306 --> 00:12:05,434
वह केवल एक स्वास्थ्य सलाहकार है, मार्क।

132
00:12:05,976 --> 00:12:07,769
हाँ, पर उन्हें सज़ा नहीं मिलनी चाहिए।

133
00:12:07,853 --> 00:12:09,521
मतलब, मुझे लगा हेल्ली को सैर के लिए जाना चाहिए।

134
00:12:09,605 --> 00:12:11,231
मेरा मतलब, मुझे यह करने की अनुमति है।

135
00:12:11,315 --> 00:12:12,900
केवल सैर के लिए?

136
00:12:13,525 --> 00:12:14,526
हाँ।

137
00:12:20,240 --> 00:12:22,451
या तुम बाकी विभागों में ताक-झाँक करते फिर रहे थे

138
00:12:22,534 --> 00:12:25,954
जबकि तुम्हारा विभाग काम का
अपना निर्धारित हिस्सा पूरा नहीं कर रहा?

139
00:12:26,788 --> 00:12:28,498
वह मरते-मरते बची है।

140
00:12:28,582 --> 00:12:32,294
हर नए रिफ़ाइनर को
आया की तरह संभालना तुम्हारा काम नहीं है।

141
00:12:33,879 --> 00:12:36,173
ठीक है, तो मेरा काम क्या है?

142
00:12:36,256 --> 00:12:37,841
क्या तुम सच में मुझसे यह पूछ रहे हो?

143
00:12:39,259 --> 00:12:40,260
हाँ।

144
00:12:40,761 --> 00:12:42,930
हम यहाँ वास्तव में करते क्या हैं?

145
00:12:45,307 --> 00:12:48,268
हम किएर की सेवा करते हैं, बच्चे!

146
00:12:48,769 --> 00:12:54,691
और जब तक तुम्हारे इस छोटे से दिमाग़ में यह बात नहीं
पड़ती और तुम अपना निर्धारित हिस्सा पूरा नहीं करते,

147
00:12:55,275 --> 00:12:59,238
एमडीआर के लोगों के गलियारों में जाने के
विशेषाधिकार रद्द किए जाते हैं।

148
00:13:00,072 --> 00:13:05,202
तो अब चुपचाप अपने दफ़्तर में जाओ
और जब तक कहा न जाए, वहाँ से मत हिलना।

149
00:13:09,289 --> 00:13:11,250
लूमन

150
00:13:12,084 --> 00:13:14,378
युगों तक इस शोकपूर्ण घटना को याद रखा जाएगा।

151
00:13:14,461 --> 00:13:17,923
मेरी और मिस केसी की "करेंगे-या-नहीं-करेंगे" वाली
ऊर्जा की कमी का एमडीआर दुःख मनाएगा।

152
00:13:18,006 --> 00:13:19,007
ओह, अच्छा?

153
00:13:19,091 --> 00:13:21,260
और सोचो, आज मैंने
उसके लिए यह सुंदर कमीज़ पहनी थी।

154
00:13:23,428 --> 00:13:25,639
जब तुमने यह कमीज़ पहनी,
तुम्हें नहीं पता था ऐसा कोई व्यक्ति है।

155
00:13:25,722 --> 00:13:28,058
शायद प्रेम विभाजन की सीमाओं से बढ़कर हो।

156
00:13:28,141 --> 00:13:30,227
- तुम्हें ऐसा लगता है?
- नहीं।

157
00:13:32,855 --> 00:13:34,106
और तुम्हारा और मार्क का क्या चल रहा है?

158
00:13:34,189 --> 00:13:35,440
क्या?

159
00:13:35,524 --> 00:13:38,026
तुम दोनों ने उस दिन चुपके से निकल जाने के मज़े लिए?

160
00:13:38,777 --> 00:13:40,153
"छोटे-छोटे मेमने"?

161
00:13:41,405 --> 00:13:43,240
तुम यह ऐसे क्यों बोल रहे हो?

162
00:13:45,492 --> 00:13:49,121
क्या तुम्हारा मतलब है कि "छोटे-छोटे मेमने"
मार्क एस. के साथ सेक्स के लिए कूट शब्द है?

163
00:13:51,123 --> 00:13:52,666
वाह, क्या बात है।

164
00:13:53,250 --> 00:13:56,336
क्या "छोटे-छोटे मेमने"
मार्क एस. के साथ सेक्स के लिए कूट शब्द है?

165
00:13:56,920 --> 00:13:58,338
नहीं, वहाँ असली बकरियाँ थीं।

166
00:13:58,422 --> 00:13:59,923
हम उसे वह क्यों कहेंगे?

167
00:14:00,632 --> 00:14:02,718
अच्छा। ठीक है, मैंने तुम्हारी बात मान ली।

168
00:14:02,801 --> 00:14:03,927
मार्क।

169
00:14:05,804 --> 00:14:06,972
पता चला क्या हुआ?

170
00:14:07,055 --> 00:14:09,099
वह ब्रेक रूम में है।

171
00:14:09,183 --> 00:14:11,768
उफ़। क्या यह हमारे कारण हुआ?

172
00:14:14,229 --> 00:14:17,357
और अब, जब तक हम अपना निर्धारित हिस्सा
पूरा नहीं करते, बाहरी गलियारों में नहीं जा सकते,

173
00:14:17,441 --> 00:14:21,111
तो अब से और विभागों में आना-जाना बंद!

174
00:14:23,822 --> 00:14:25,324
क्या तुम सच में कह रहे हो?

175
00:14:30,662 --> 00:14:31,663
मैं…

176
00:14:33,582 --> 00:14:35,709
मुझे माफ़ कर दो। यह… यह मेरी ग़लती है…

177
00:14:37,794 --> 00:14:43,133
कि सबसे वरिष्ठ रिफ़ाइनर होने के नाते
मैं एक बुरा उदाहरण प्रस्तुत कर रहा हूँ।

178
00:14:48,847 --> 00:14:50,974
तुमने क्या कहा था, ओ एंड डी का रास्ता किधर से है?

179
00:15:13,705 --> 00:15:15,332
मिलचिक!

180
00:15:15,415 --> 00:15:16,500
मैं देख रहा हूँ।

181
00:15:50,117 --> 00:15:51,869
इतने लोग तो मैंने कभी देखे ही नहीं।

182
00:15:52,536 --> 00:15:53,954
मैंने भी।

183
00:15:56,874 --> 00:15:58,333
कोई बात नहीं।

184
00:15:58,417 --> 00:16:02,296
मुझे पता है बदलाव थोड़ा परेशान कर देता है

185
00:16:02,880 --> 00:16:04,631
पर एमडीआर अब यहाँ आ गया है।

186
00:16:07,676 --> 00:16:08,969
आप लोगों का यहाँ स्वागत है,

187
00:16:09,052 --> 00:16:14,683
जैसी मुझे आशा है कि हम सब का भी
आपके काम की जगह पर ऐसा ही स्वागत होगा।

188
00:16:14,766 --> 00:16:18,604
अब बोलो कुछ। तुम्हारे मन में
इन लोगों के लिए कुछ सवाल ज़रूर होंगे।

189
00:16:24,193 --> 00:16:27,154
तो, इसका नाम मैक्रोडेटा रिफ़ाइनमेंट है?

190
00:16:29,531 --> 00:16:31,158
तुम लोग क्या रिफ़ाइन करते हो?

191
00:16:36,205 --> 00:16:37,372
क्या वह पानी देने का कैन है?

192
00:16:40,417 --> 00:16:45,172
हमें लगता है यह ऊपर कार्यकारी खंड के लिए सामान होगा।

193
00:16:45,255 --> 00:16:49,635
पर वैसे, पिछले हफ़्ते के उत्पाद
थोड़े आक्रामक किस्म के लग रहे थे।

194
00:16:49,718 --> 00:16:51,094
कुल्हाड़ियाँ आक्रामक नहीं थीं।

195
00:16:51,178 --> 00:16:53,138
कुल्हाड़ियाँ?

196
00:16:54,556 --> 00:16:57,267
हम समझने की कोशिश कर रहे हैं
कि सब चीज़ें एक-दूसरे के साथ कैसे जुड़ी हुई हैं।

197
00:16:57,351 --> 00:17:01,271
हमें यहाँ से उल्टी दिशा में एक और विभाग मिला

198
00:17:01,355 --> 00:17:05,150
जो मेमनों को पाल-पोस रहा है।

199
00:17:06,401 --> 00:17:07,736
मेमनों को पाल-पोस रहा है?

200
00:17:12,574 --> 00:17:17,454
हम लोगों को भी बहुत कुछ नहीं पता है
पर हम अपना काम करते रहते हैं।

201
00:17:17,538 --> 00:17:19,205
ज़ाहिर है, यह महत्वपूर्ण काम है।

202
00:17:19,289 --> 00:17:21,916
हमारा यहाँ किया हर काम महत्वपूर्ण है।

203
00:17:24,211 --> 00:17:27,422
यह वास्तव में महत्वपूर्ण है
या तुम लोग ऐसा कह रहे हो, इसलिए है।

204
00:17:30,050 --> 00:17:33,637
देखो, शायद हमें इस पर एक साथ काम करना चाहिए।

205
00:17:35,514 --> 00:17:39,142
क्या करना चाहिए एक साथ?

206
00:17:39,226 --> 00:17:42,312
पता नहीं। पता लगाना यहाँ बकरियाँ क्यों हैं।

207
00:17:42,396 --> 00:17:47,192
या पता लगाना यह जगह कितनी बड़ी है

208
00:17:47,276 --> 00:17:48,944
या यहाँ हम कितने लोग काम करते हैं।

209
00:17:54,157 --> 00:17:57,744
मेरा मतलब, ये हमें बताते क्यों नहीं
हम यहाँ क्या काम कर रहे हैं?

210
00:17:58,704 --> 00:18:00,414
इन… इन लोगों को डर किस चीज़ का है?

211
00:18:02,165 --> 00:18:06,545
यदि ईगन का फ़लसफ़ा है, सबसे ऊपर ज्ञानोदय…

212
00:18:06,628 --> 00:18:08,505
सबसे बढ़कर ज्ञानोदय।

213
00:18:08,589 --> 00:18:09,631
पर हाँ।

214
00:18:10,382 --> 00:18:12,843
तो फिर उसमें हम शामिल क्यों नहीं हैं?

215
00:18:13,552 --> 00:18:18,515
हम अभी भी यहाँ अंधेरे में काम क्यों कर रहे हैं?

216
00:18:25,522 --> 00:18:27,316
यह तो तुमने कविता कर डाली, यार।

217
00:18:27,399 --> 00:18:28,483
धन्यवाद।

218
00:18:31,028 --> 00:18:32,154
मार्क सही कह रहा है।

219
00:18:32,779 --> 00:18:34,323
- सही कह रहा है?
- हाँ, सही है।

220
00:18:34,406 --> 00:18:40,412
अर्विंग, किएर चाहेंगे कि हम ज्ञान
और सत्य की सुखद अनुभूति अनुभव करें।

221
00:18:40,495 --> 00:18:43,415
इस प्रकार, हम सही मायने में
उनकी शिक्षा में सहभागी बन पाएँगे।

222
00:18:43,999 --> 00:18:45,000
बिल्कुल।

223
00:18:46,460 --> 00:18:50,756
मुझे लगता है, दोनों विभागों के अध्यक्ष होने के नाते,

224
00:18:51,548 --> 00:18:55,719
मार्क और मुझे इस बकरियों वाले विभाग से
संपर्क करके पता करना चाहिए उन्हें कितना पता है।

225
00:18:57,471 --> 00:19:01,934
और हम लोग एक-एक सहायक ले जाएँगे।

226
00:19:24,122 --> 00:19:27,209
हम बच्चे नहीं हैं, श्री मिलचिक।
हमने कुछ ग़लत नहीं किया।

227
00:19:32,798 --> 00:19:34,550
मैक्रोडेटा रिफ़ाइनमेंट

228
00:19:50,649 --> 00:19:55,529
किएर, सबसे ख़ास, किएर

229
00:19:56,029 --> 00:20:01,326
किएर, सबसे प्रतिभाशाली, किएर

230
00:20:01,410 --> 00:20:07,791
प्रचुरता लेकर आए धरती पर
यातना सहकर, वर्षा से बचाकर

231
00:20:08,375 --> 00:20:13,088
उन्नति, ज्ञान
बिना दिखाए कोई डर

232
00:20:13,881 --> 00:20:18,635
किएर, सबसे ख़ास

233
00:20:18,719 --> 00:20:21,013
किएर

234
00:20:27,019 --> 00:20:31,523
मैंने तुम पर भरोसा किया
और तुमने उस भरोसे का ग़लत फ़ायदा उठाया।

235
00:20:32,733 --> 00:20:35,986
तुम्हारी अक्षमता और खुले साँड की तरह इधर-उधर घूमना

236
00:20:36,069 --> 00:20:38,864
अंततः तुम्हारी ज़िम्मेदारी है।

237
00:20:47,331 --> 00:20:50,083
इसे ब्रेक रूम में ले जाया जाए।

238
00:21:29,498 --> 00:21:31,500
ब्रेक रूम

239
00:22:02,364 --> 00:22:03,365
मुझे माफ़ कर दीजिए।

240
00:22:22,384 --> 00:22:23,802
तुम्हारे हाथ को क्या हुआ?

241
00:22:26,346 --> 00:22:30,184
पता चला है, दफ़्तर में
एक वॉटरकूलर भरते समय मेरे हाथ को चोट लग गई।

242
00:22:30,267 --> 00:22:31,977
या कम से कम उन्होंने मुझे बताया तो यही है।

243
00:22:32,060 --> 00:22:33,604
वे जग बहुत भारी होते हैं।

244
00:22:34,229 --> 00:22:35,397
वाक़ई भारी होते हैं।

245
00:22:35,480 --> 00:22:36,690
और पेय लेंगे?

246
00:22:36,773 --> 00:22:37,774
नहीं, ठीक है, धन्यवाद।

247
00:22:38,442 --> 00:22:40,068
मेरे लिए पानी ठीक है, धन्यवाद।

248
00:22:42,654 --> 00:22:44,740
तुमने हमारी राजकुमारी को देखा है?

249
00:22:45,616 --> 00:22:47,659
नहीं, उसके जन्म के बाद से नहीं।

250
00:22:47,743 --> 00:22:49,870
पर मेरी फ़ोन पर तुम्हारी बहन के साथ बात हुई थी।

251
00:22:50,370 --> 00:22:52,164
पता नहीं वह तुम्हें कितना बताती है अपनी…

252
00:22:52,247 --> 00:22:53,957
- दूध पिलाने की मुश्किलों के बारे में?
- हाँ।

253
00:22:54,041 --> 00:22:56,752
मुझे… मुझे पता है। शायद कुछ
ज़्यादा ही पता है। मुझे समझ नहीं आता।

254
00:22:56,835 --> 00:23:00,297
वह, उसे बस कुछ दूल पिलाना
सिखाने वाले सलाहकारों के नंबर चाहिए थे।

255
00:23:01,381 --> 00:23:03,300
अच्छा, कुछ गंभीर समस्या तो नहीं है ना?

256
00:23:03,383 --> 00:23:04,843
नहीं। यह आम चीज़ है।

257
00:23:05,469 --> 00:23:07,721
फिर भी, किसी विशेषज्ञ से राय लेना अच्छा रहेगा।

258
00:23:07,804 --> 00:23:09,223
मेरा मतलब, उसके सिवाय यानि कि…

259
00:23:09,306 --> 00:23:11,767
- सिवाय रिकेन के? हाँ।
- …रिकेन के।

260
00:23:13,852 --> 00:23:15,938
क्या तुमने कभी बच्चे पैदा करने के बारे में सोचा?

261
00:23:18,023 --> 00:23:19,024
जेम्मा के साथ?

262
00:23:20,484 --> 00:23:21,485
हाँ।

263
00:23:27,032 --> 00:23:28,700
हाँ, हमने कुछ समय तक कोशिश की थी।

264
00:23:29,576 --> 00:23:30,911
पर काम बना नहीं।

265
00:23:32,371 --> 00:23:34,623
एक समय हमने बच्चा
गोद लेने के बारे में भी बात की थी पर…

266
00:23:37,042 --> 00:23:41,505
पता नहीं। फिर तुम सोचते हो,
"अच्छा, तुम्हें यह ज़िंदगी मिली है।

267
00:23:42,130 --> 00:23:46,218
और वह कोई दूसरी ज़िंदगी है
और वह तुम्हारे लिए नहीं है।

268
00:23:46,301 --> 00:23:48,345
तो इसी ज़िंदगी के साथ जो कर सकते हो, करो।"

269
00:23:50,597 --> 00:23:52,015
यह तो बहुत सकारात्मक सोच है।

270
00:23:52,099 --> 00:23:54,726
ख़ैर, ऐसी बातें, ज़्यादातर, वही कहती थी।

271
00:23:56,270 --> 00:23:59,648
वह बहुत व्यावहारिक थी।

272
00:24:00,315 --> 00:24:01,900
हमेशा कोई अतिरिक्त योजना तैयार रखती थी।

273
00:24:01,984 --> 00:24:05,487
पता है, एक बार हमें एक कैंपिंग ट्रिप पर जाना था…

274
00:24:05,571 --> 00:24:07,990
क्या यह अजीब है कि यहाँ अब मैं उसकी बातें कर रहा हूँ?

275
00:24:08,073 --> 00:24:10,951
- मुझे लगता है जैसे…
- नहीं, मुझे लगता है यह भी सकारात्मक है।

276
00:24:11,743 --> 00:24:13,287
हाँ, पर हम डेट पर आए हैं। मैं…

277
00:24:14,872 --> 00:24:16,540
मैं अभी तक तुम्हें छोड़ कर नहीं गई हूँ।

278
00:24:23,422 --> 00:24:28,594
पता है, कभी-कभी मुझे लगता है…
वह चाहती होगी मैं अपनी ज़िंदगी का कुछ करूँ।

279
00:24:29,887 --> 00:24:31,930
फिर कभी-कभी लगता है
कि उसे मेरी चिंता बिल्कुल नहीं होगी।

280
00:24:32,014 --> 00:24:34,474
वह बस ग़ुस्से में होगी कि वह मर गई है।

281
00:24:37,853 --> 00:24:39,897
माफ़ करना, मुझे पता है इस सब का कोई मतलब नहीं बनता।

282
00:24:41,690 --> 00:24:43,025
वह तुम्हारा एक हिस्सा है।

283
00:24:44,067 --> 00:24:46,236
समझ रहे हो? तुम ख़ुद को उससे अलग नहीं कर सकते…

284
00:24:46,320 --> 00:24:50,282
- ओह, हाँ, कर सकता हूँ, एलेक्सा।
- ओह, लानत है।

285
00:24:50,365 --> 00:24:52,492
इस रोमांचक नई प्रक्रिया से।

286
00:24:52,576 --> 00:24:54,953
- मैंने ख़ुद को ही फँसा लिया।
- हाँ, तुमने फँसा लिया।

287
00:25:06,256 --> 00:25:08,759
इस उपभोक्ता की प्रोफ़ाइल गुप्त है
गैब्रिएला आरटैटा

288
00:25:12,971 --> 00:25:14,556
गैब्रिएला आरटैटा
एंजलो आरटैटा, सिनेटर की पत्नी

289
00:25:15,390 --> 00:25:18,101
एंजलो आरटैटा और उनकी पत्नी गैब्रिएला ने
चुनाव में उनके पुनः विजयी होने का जश्न मनाया

290
00:25:26,443 --> 00:25:27,819
…विभाजन के लिए अपने विवादास्पद समर्थन के

291
00:25:27,903 --> 00:25:29,655
बल पर सत्ता पर आसीन हुए…

292
00:25:30,155 --> 00:25:32,824
विभाजन विवाद में राजकीय सिनेटर
एक प्रमुख व्यक्ति बन कर उभरे

293
00:25:35,869 --> 00:25:38,539
"विभाजन दुनिया बदल देगा"
स्थानीय अधिकारी का बयान

294
00:25:40,123 --> 00:25:41,333
- जान?
- हाँ?

295
00:25:43,377 --> 00:25:44,586
- वह आ गई हैं।
- ठीक है।

296
00:25:49,633 --> 00:25:52,803
ध्यान से। देख कर चलिए। इस ओर आइए।

297
00:25:52,886 --> 00:25:56,306
- बहुत अच्छा है।
- अच्छा। मेरी बिटिया। बस, बिटिया।

298
00:25:59,518 --> 00:26:00,811
अच्छा।

299
00:26:02,729 --> 00:26:04,398
तुम ज़रूर डैवन हो।

300
00:26:04,481 --> 00:26:05,983
डैवन, यह मिसेज़ सेल्विग हैं।

301
00:26:06,066 --> 00:26:09,236
हैलो। हाँ, और आप मार्क की पड़ोसी हैं।
हमें मिलने आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

302
00:26:09,319 --> 00:26:10,988
ओह, यह तो मेरा सौभाग्य है।

303
00:26:11,071 --> 00:26:13,740
मुझे तो ख़ुशी के मारे चक्कर आ गया
जब मार्क ने बताया तुम किसी को ढूँढ रही हो।

304
00:26:13,824 --> 00:26:16,702
- क्या लाभदायक संयोग है।
- सच में।

305
00:26:16,785 --> 00:26:18,245
केल्प काम कर गया, हँ?

306
00:26:18,912 --> 00:26:21,540
और यह ज़रूर नन्ही ऐलेनोर होगी।

307
00:26:21,623 --> 00:26:23,542
हैलो, नन्ही ऐलेनोर।

308
00:26:26,295 --> 00:26:28,589
- तुम्हारी सामान्य जचगी हुई थी?
- ओह, हाँ।

309
00:26:28,672 --> 00:26:30,632
हम दूध पिलाने के अलग-अलग तरीकों की बात कर लेते हैं।

310
00:26:30,716 --> 00:26:32,259
ओह, और मैं तुम्हारे लिए यह लाई थी।

311
00:26:33,343 --> 00:26:35,971
तुम्हारे निप्पलों के लिए मलहम।

312
00:26:36,054 --> 00:26:37,055
मैं आपसे इसके पैसे नहीं लूँगी।

313
00:26:37,556 --> 00:26:39,516
- हम कुछ और लोगों से भी बात कर रहे हैं।
- बेशक़।

314
00:26:39,600 --> 00:26:41,268
ओह, फिर शुरू।

315
00:26:41,351 --> 00:26:42,936
- माफ़ करना। माफ़ करना।
- हाँ।

316
00:26:43,020 --> 00:26:47,441
ओह, नहीं, माफ़ी माँगने की ज़रूरत नहीं है।
बच्चे ऐसे ही करते हैं।

317
00:26:47,524 --> 00:26:48,859
क्या मैं इसे उठा सकती हूँ?

318
00:26:48,942 --> 00:26:49,943
हाँ। हाँ।

319
00:26:52,237 --> 00:26:54,156
जान।

320
00:26:54,239 --> 00:26:56,950
बस, बस, बस, बस। अच्छा।

321
00:27:25,145 --> 00:27:27,189
…सात सौ एक,

322
00:27:27,856 --> 00:27:29,983
सात सौ दो,

323
00:27:30,609 --> 00:27:32,945
सात सौ तैंतालीस,

324
00:27:33,737 --> 00:27:36,740
सात सौ छियालीस,

325
00:27:36,823 --> 00:27:40,285
सात सौ अड़तालीस…

326
00:27:42,079 --> 00:27:43,121
डिलन।

327
00:27:45,207 --> 00:27:47,793
मैंने तुम्हें घर पर जगाया है।
मुझे बताओ तुमने वह कहाँ रखा है।

328
00:27:48,836 --> 00:27:49,962
क्या कहाँ रखा है?

329
00:27:50,045 --> 00:27:51,797
वह भावसूचक कार्ड जो तुमने ओ एंड डी से उठाया था।

330
00:27:51,880 --> 00:27:53,632
मैंने उसे उठाते हुए की तुम्हारी फ़ुटेज देखी है।

331
00:27:53,715 --> 00:27:55,843
क्या तुम चोरी से उसे बाहर ले आए? क्या वह यहाँ है?

332
00:27:55,926 --> 00:27:57,469
अरे, बाप रे, क्या यह मेरा घर है?

333
00:27:57,553 --> 00:28:00,889
डिलन, सुनो। तुम्हें नहीं पता
यह कितनी संवेदनशील जानकारी है।

334
00:28:01,974 --> 00:28:04,309
अगर किसी ने वह कार्ड चोरी से बाहर लाने के तुम्हें पैसे…

335
00:28:04,393 --> 00:28:06,436
नहीं, नहीं। मैं तो बस… मैंने उसे बाथरूम में रखा है।

336
00:28:06,520 --> 00:28:08,146
दूसरे शौचालय में, टॉयलेट के पीछे।

337
00:28:08,230 --> 00:28:09,273
धन्यवाद।

338
00:28:09,356 --> 00:28:10,607
मुझे तो पता भी नहीं था वह क्या है।

339
00:28:10,691 --> 00:28:12,359
- कोई बात नहीं।
- डैडी।

340
00:28:13,026 --> 00:28:14,027
डैडी।

341
00:28:14,653 --> 00:28:16,280
यह… यह क्या है?

342
00:28:16,363 --> 00:28:19,950
हमने तुमसे कहा था हज़ार तक गिनना और बाहर इंतज़ार करना।

343
00:28:20,033 --> 00:28:21,201
क्या यह मेरा बच्चा है?

344
00:28:22,411 --> 00:28:23,412
ख़त्म करो।

345
00:28:23,495 --> 00:28:24,329
ऑन - ऑफ़

346
00:28:29,334 --> 00:28:30,335
डैडी।

347
00:28:35,883 --> 00:28:36,884
हमारा काम हो गया?

348
00:28:37,718 --> 00:28:38,719
हो गया।

349
00:28:48,395 --> 00:28:51,440
तो, क्या हम…

350
00:28:52,024 --> 00:28:53,609
हमें शायद अपनी कारें मँगवा लेनी चाहिए।

351
00:28:55,819 --> 00:28:56,820
हाँ।

352
00:29:02,451 --> 00:29:03,452
अरे, वाह।

353
00:29:06,246 --> 00:29:07,456
यह तो जून है।

354
00:29:07,539 --> 00:29:08,957
डोर शाम नौ बजे डीजे पार्टी के बाद
सोमवार

355
00:29:09,041 --> 00:29:12,127
अरे, यह तो आज रात को है। मतलब, अभी चल रहा होगा।

356
00:29:12,961 --> 00:29:15,756
क्या… क्या हम यह देखने चलें?

357
00:29:16,590 --> 00:29:17,591
यह क्या है?

358
00:29:18,425 --> 00:29:21,887
यह कोई बैंड है। मैं… मैं इनके एक सदस्य को जानता हूँ।

359
00:29:23,514 --> 00:29:24,973
अगर अच्छा नहीं लगा, तो हम निकल लेंगे।

360
00:29:25,474 --> 00:29:27,559
तुम्हारा मतलब अगर यह हमारे जितना शानदार नहीं हुआ।

361
00:29:29,311 --> 00:29:30,312
बिल्कुल।

362
00:29:40,656 --> 00:29:44,076
मुझे लग रहा है जैसे मैं बहुत बूढ़ा हो गया हूँ।

363
00:29:44,159 --> 00:29:46,995
नहीं, तुम बिल्कुल इस जगह के लायक हो। चिंता मत करो।

364
00:29:56,421 --> 00:29:59,299
हैलो। दो बीयर देना, कृपया।

365
00:30:03,971 --> 00:30:04,972
हैलो।

366
00:30:06,515 --> 00:30:07,516
धन्यवाद।

367
00:30:11,103 --> 00:30:16,358
हैलो। इस गली में आज माइक आदि का
काम कौन कर रहा है? बहुत बुरा हाल है।

368
00:30:16,441 --> 00:30:18,235
ठीक है, चलो अब यह ख़त्म करें।

369
00:30:30,330 --> 00:30:32,749
गरमियों की बारिश
इन दिनों जब मैं काम करता हूँ

370
00:30:32,833 --> 00:30:35,794
मुझे अपने दिल पर फफोले महसूस होते हैं
क्योंकि हर दिन एक जैसा है

371
00:30:35,878 --> 00:30:38,338
टूटा दिल, बिखरी आत्मा

372
00:30:39,047 --> 00:30:41,175
स्काइलार्क में लगी आग ने खिड़की चूर-चूर कर दी…

373
00:30:43,468 --> 00:30:44,553
तस्वीरें नहीं खींचनी, कमीने।

374
00:30:44,636 --> 00:30:45,679
ज़रूर, धन्यवाद।

375
00:30:45,762 --> 00:30:50,559
तुम यह सब सच कर सकते हो
मेरी आँखों में नीला आकाश बना सकते हो

376
00:30:50,642 --> 00:30:53,145
मुझे तुमसे नफ़रत है, लूमन
तुमने मेरा पहला प्यार मुझसे छीना

377
00:30:53,228 --> 00:30:55,981
भाड़ में जाओ, लूमन, यह कभी काफ़ी नहीं होता

378
00:30:56,064 --> 00:30:59,693
तुम्हें लगता है तुम मुझसे लड़ सकते हो
कोशिश करना भी तुम्हारी ग़लती होगी

379
00:31:00,694 --> 00:31:02,321
भाड़ में जाओ, लूमन!

380
00:31:03,238 --> 00:31:04,656
मुझे तुमसे नफ़रत है, लूमन!

381
00:31:06,450 --> 00:31:07,993
भाड़ में जाओ, लूमन!

382
00:31:13,832 --> 00:31:16,543
भाड़ में जाओ, लूमन
तुमने मेरा पहला प्यार मुझसे छीना

383
00:31:16,627 --> 00:31:19,463
मुझे तुमसे नफ़रत है, लूमन
यह कभी काफ़ी नहीं होता

384
00:31:19,546 --> 00:31:20,672
भाड़ में जाओ, लूमन।

385
00:31:22,257 --> 00:31:24,092
मुझे तुमसे नफ़रत है, लूमन!

386
00:31:25,385 --> 00:31:27,429
भाड़ में जाओ, लूमन!

387
00:31:27,513 --> 00:31:29,515
मुझे तुमसे नफ़रत है, लूमन!

388
00:31:29,598 --> 00:31:32,267
यह क्या हो रहा है? कितना बुरा है।

389
00:31:32,935 --> 00:31:33,936
हैलो।

390
00:31:34,895 --> 00:31:36,647
हैलो, मैं…

391
00:31:36,730 --> 00:31:38,941
- काम की जगह वाला आदमी।
- हाँ।

392
00:31:41,443 --> 00:31:43,862
तुम ख़ुद को कैसा संभाल रही हो?

393
00:31:49,743 --> 00:31:51,954
माफ़ करना। यह है मेरी दोस्त, एलेक्सा।

394
00:31:52,037 --> 00:31:53,705
यह जून है।

395
00:31:53,789 --> 00:31:56,041
- हैलो। तुम लोगों ने बहुत अच्छा किया।
- हाँ।

396
00:31:56,124 --> 00:31:58,877
सच में? मुझे यक़ीन है हम बहुत बेकार थे।

397
00:31:58,961 --> 00:32:00,671
ख़ैर, वह आख़िरी गाना बहुत बढ़िया था।

398
00:32:02,047 --> 00:32:04,091
- जो पता है, उसी के बारे में लिखना चाहिए, है ना?
- हाँ।

399
00:32:06,593 --> 00:32:08,428
मुझे यक़ीन है, तुम्हारे पिता को वह बहुत पसंद आता।

400
00:32:09,513 --> 00:32:10,931
- सच में?
- हाँ।

401
00:32:11,807 --> 00:32:13,600
तुम्हें यह कैसे पता हो सकता है?

402
00:32:13,684 --> 00:32:16,270
अरे, भाड़ में जाओ, यार।

403
00:32:19,189 --> 00:32:20,858
मेरे ख़्याल से हम चलते हैं।

404
00:32:21,483 --> 00:32:22,568
हाँ।

405
00:32:31,702 --> 00:32:32,953
तो…

406
00:32:35,372 --> 00:32:39,668
यह एक ऐसे व्यक्ति की बेटी है,
जिसके साथ मैं काम करता था।

407
00:32:40,169 --> 00:32:42,212
उसकी मौत हो गई।

408
00:32:42,296 --> 00:32:47,092
और यह… थोड़ा मुश्किल है यह सब समझना…

409
00:33:07,112 --> 00:33:08,113
हार्मनी।

410
00:33:09,156 --> 00:33:10,240
वह मिली तुम्हें?

411
00:33:10,324 --> 00:33:13,327
मुझे गैन्स कॉलेज के कैम्पस के
किसी पुलिसवाले से सूचना मिली है।

412
00:33:13,410 --> 00:33:15,913
वह… यह तुमने पहना क्या हुआ है?

413
00:33:17,623 --> 00:33:20,459
मैं अपनी कुछ छान-बीन कर रही थी।

414
00:33:21,293 --> 00:33:22,920
यह किस चीज़ को घुमा-फिरा कर कहा जा रहा है?

415
00:33:24,546 --> 00:33:26,048
डग, मेरा बहुत मुश्किल दिन गुज़रा है।

416
00:33:27,090 --> 00:33:29,468
और मैं अभी भी यह समझने की कोशिश कर रही हूँ

417
00:33:29,551 --> 00:33:33,805
कि इस बातचीत का कौन सा हिस्सा
फ़ोन पर नहीं हो सकता था।

418
00:33:34,389 --> 00:33:37,267
गैन्स की एक पुरानी लैब की इमारत में कोई छिपा हुआ है।

419
00:33:37,351 --> 00:33:39,686
डीन ने सुरक्षा कर्मियों को
वह नज़रअंदाज़ करने को कहा है।

420
00:33:40,521 --> 00:33:42,397
रख़ाबी हो सकती है।

421
00:33:42,481 --> 00:33:43,732
वही है।

422
00:33:44,775 --> 00:33:46,235
मेरे साथ आकर पता करना चाहोगी?

423
00:33:47,236 --> 00:33:49,279
नहीं, मैं ऐसा कुछ नहीं चाहती।

424
00:33:50,030 --> 00:33:51,657
उसे पकड़ने के बाद मुझे बता देना।

425
00:33:52,783 --> 00:33:55,244
ओह, आज रात अनुरक्षण स्थापना कर रहा है।

426
00:33:55,327 --> 00:33:56,745
यह अच्छा निर्णय लग रहा है।

427
00:33:59,206 --> 00:34:02,501
तो, तुम कोई नर्स वगैरह कुछ हो?

428
00:35:07,107 --> 00:35:08,817
ब्लॉक्ड

429
00:35:16,617 --> 00:35:17,618
हैलो?

430
00:35:18,869 --> 00:35:20,078
कौन बोल रहा है?

431
00:35:26,627 --> 00:35:28,003
पीटी का एक दोस्त।

432
00:35:35,511 --> 00:35:39,681
हैलो? क्या… क्या तुम वहाँ हो?

433
00:35:41,642 --> 00:35:42,893
क्या यह मार्क स्काउट है?

434
00:35:48,941 --> 00:35:50,776
मरने से पहले उसने तुम्हें क्या बताया?

435
00:35:52,444 --> 00:35:53,779
कुछ नहीं।

436
00:35:53,862 --> 00:35:55,364
मैं बस…

437
00:35:57,032 --> 00:35:58,992
मैं… मैं… मैं… मैं चाहता…

438
00:36:01,578 --> 00:36:03,080
मैं समझना चाहता हूँ।

439
00:36:06,792 --> 00:36:08,043
क्या तुम मुझ से अभी मिल सकते हो?

440
00:36:21,098 --> 00:36:24,142
लूमन

441
00:38:08,705 --> 00:38:09,831
क्या तुम अकेले हो?

442
00:38:16,505 --> 00:38:18,006
हाँ, बस मैं ही हूँ।

443
00:38:22,678 --> 00:38:24,596
मैं इस स्कूल में पढ़ाया करता था।

444
00:38:24,680 --> 00:38:25,681
जानती हूँ।

445
00:38:29,893 --> 00:38:30,894
तुम कौन हो?

446
00:38:36,275 --> 00:38:37,276
मेरे साथ आओ।

447
00:40:14,039 --> 00:40:16,041
उपशीर्षक अनुवादक: मृणाल अग्रवाल

