1
00:00:12,554 --> 00:00:13,555
तुम कौन हो?

2
00:00:16,391 --> 00:00:17,809
मेरे साथ आओ।

3
00:01:11,780 --> 00:01:14,950
तुम पीटी का फ़ोन कई हफ़्ते पहले
फेंक सकते थे। क्यों नहीं फेंका तुमने?

4
00:01:15,033 --> 00:01:17,703
माफ़ करना, बस वह… तुम हो कौन?

5
00:01:17,786 --> 00:01:19,621
मैं वह हूँ जिसने तुम्हारे दोस्त की मदद की।

6
00:01:20,539 --> 00:01:22,916
मदद की? तुम्हारा मतलब पुनः एकीकरण?
उससे उसकी मौत हो गई।

7
00:01:23,000 --> 00:01:25,002
पीटी की मौत उस प्रक्रिया से नहीं हुई।

8
00:01:25,085 --> 00:01:27,004
अगर उसने ऑपरेशन के बाद मेरे निर्देशों का पालन किया होता

9
00:01:27,087 --> 00:01:29,631
और पहली बार तबियत ख़राब होते ही भाग नहीं गया होता…

10
00:01:29,715 --> 00:01:31,341
तो, तुम… तुम एक डॉक्टर हो?

11
00:01:33,594 --> 00:01:35,429
मैंने ही वह चिप तुम्हारे सिर में डाली थी

12
00:01:35,512 --> 00:01:38,098
और अभी भी केवल मैं ही हूँ
जो उसे निष्क्रिय कर सकती है।

13
00:01:46,648 --> 00:01:48,483
हो सकता है मैं उसे निष्क्रिय नहीं करवाना चाहता।

14
00:01:49,151 --> 00:01:52,070
सही है। पर शायद तुम्हारा इनी चाहता हो।

15
00:01:52,738 --> 00:01:56,533
तुम सोचते हो वह इस सब के बारे में
क्या महसूस करता है, है ना? तुम सोचते हो क्या वह ख़ुश है?

16
00:01:57,284 --> 00:02:00,537
मुझे इस शब्द "इनी" से नफ़रत है।
क्या बच्चों वाली बात है।

17
00:02:01,663 --> 00:02:04,291
पर फिर, तुम्हें विभाजित हुए दो ही साल हुए हैं, है ना?

18
00:02:04,374 --> 00:02:06,668
तो तुम्हारा इनी तो अभी सच में बच्चा ही है।

19
00:02:08,211 --> 00:02:13,717
मेरा इनी अपनी ज़िंदगी जीता है
और उसका नतीजा यह है कि मैं अपनी ज़िंदगी जी पाता हूँ।

20
00:02:15,093 --> 00:02:17,721
पर उसका अस्तित्व केवल तुम्हारे कारण है।

21
00:02:17,804 --> 00:02:20,933
तो वास्तव में, वह तुम ही हो।

22
00:02:23,810 --> 00:02:25,854
तुम्हें सच में लगता है वह वहाँ पर अलग है?

23
00:02:26,688 --> 00:02:29,650
अपने बाल अलग तरह से काढ़ता है,
अलग चुटकुलों पर हँसता है?

24
00:02:30,901 --> 00:02:32,986
शायद उसे यह पसंद हो, तुम सही हो।

25
00:02:33,612 --> 00:02:35,030
पर हो सकता है, उसे यह न पसंद हो।

26
00:02:36,365 --> 00:02:40,410
हो सकता है वह हर रोज़
इससे बच कर निकलने के सपने देखता हो।

27
00:02:42,538 --> 00:02:46,875
पर तुम्हें पता नहीं होगा। तुम्हें कभी पता नहीं चलेगा।

28
00:02:49,294 --> 00:02:53,340
तुम अपनी भावनात्मक सहूलियत की इच्छा के कारण

29
00:02:54,132 --> 00:02:57,553
उसकी अनुमति के बिना उसे इस दुनिया में लाए।

30
00:03:01,807 --> 00:03:03,392
मैं बुरा आदमी नहीं हूँ।

31
00:03:04,393 --> 00:03:06,645
मुझे लगता है तुम सही चीज़ करना चाहते हो।

32
00:03:08,438 --> 00:03:09,523
तुम दोनों।

33
00:03:14,570 --> 00:03:15,737
मिस्टर स्काउट।

34
00:03:19,783 --> 00:03:21,118
क्या मैं आपको जानता हूँ?

35
00:03:21,201 --> 00:03:24,955
हम एक साथ काम करते हैं। वहाँ पर।

36
00:03:28,876 --> 00:03:31,170
तुम किसी से बात कर रहे हो, मार्क?

37
00:03:34,006 --> 00:03:36,717
तुम मुझे बता सकते हो। मैं तुम्हारा दोस्त हूँ।

38
00:03:38,218 --> 00:03:39,178
उफ़।

39
00:03:40,679 --> 00:03:42,181
तुम यह कर क्या रही हो?

40
00:03:46,226 --> 00:03:47,811
- इसकी बाँहें पकड़ो।
- क्या?

41
00:03:48,645 --> 00:03:50,439
इधर आओ। इसकी बाँहें पकड़ो।

42
00:03:54,943 --> 00:03:56,945
हे भगवान। हे भगवान।

43
00:03:57,696 --> 00:04:00,073
ओह, लानत है! हे भगवान।

44
00:04:03,619 --> 00:04:05,829
लानत है। हे भगवान।

45
00:04:07,539 --> 00:04:08,624
मैं इसके साथ काम करता हूँ।

46
00:04:08,707 --> 00:04:10,209
नहीं, तुम नहीं करते।

47
00:04:11,877 --> 00:04:15,547
यह डग ग्रेनर है।
सिवर्ड फ़्लोर पर मुख्य सुरक्षा अधिकारी है।

48
00:04:15,631 --> 00:04:17,298
सुरक्षा अधिकारी? हे भगवान।

49
00:04:18,007 --> 00:04:20,719
अच्छा, अब मेरी तबियत ख़राब हो रही है।
मुझे उल्टी करनी है।

50
00:04:20,802 --> 00:04:24,223
- मैं अभी उल्टी करने लगा हूँ।
- मत करना! मत करना!

51
00:04:24,306 --> 00:04:25,516
उसमें तुम्हारा डीएनए होगा!

52
00:04:30,437 --> 00:04:33,774
देखो, ग्रेनर का सुरक्षा कार्ड।

53
00:04:33,857 --> 00:04:36,818
इसके साथ कहीं भी आ-जा सकोगे
और इसे किसी से जोड़ा भी नहीं जा सकता।

54
00:04:36,902 --> 00:04:39,655
इसे कल साथ में काम पर ले जाना, उसे पता होगा क्या करना है।

55
00:04:40,322 --> 00:04:41,698
किसे पता होगा क्या करना है?

56
00:04:41,782 --> 00:04:42,950
तुम्हें।

57
00:04:43,492 --> 00:04:48,121
वह फ़ोन मुझे दो। पीटी का फ़ोन। मुझे दो।

58
00:04:48,747 --> 00:04:50,165
इसे मैं संभाल लूँगी।

59
00:04:51,542 --> 00:04:53,919
घर जाओ, अपने कपड़े कहीं फेंक देना।

60
00:04:55,170 --> 00:04:56,171
अब जाओ।

61
00:05:03,971 --> 00:05:07,015
मैं तुमसे संपर्क कर लूँगी। सब ठीक हो जाएगा।

62
00:05:07,099 --> 00:05:09,184
जो पीटी ने शुरू किया है, हम उसे ख़त्म करेंगे, मार्क।

63
00:05:10,227 --> 00:05:11,895
अब यहाँ से दफ़ा हो जाओ!

64
00:07:02,214 --> 00:07:07,177
सेवरन्स

65
00:08:09,031 --> 00:08:10,866
- ओह, हैलो।
- हैलो।

66
00:08:10,949 --> 00:08:13,410
बस पानी पीने आया था। तुम्हें कुछ चाहिए?

67
00:08:13,994 --> 00:08:14,995
तुम कहाँ थे?

68
00:08:15,829 --> 00:08:16,830
कौन, मैं?

69
00:08:17,456 --> 00:08:18,957
- हाँ।
- बस…

70
00:08:19,041 --> 00:08:20,292
मैंने कार की आवाज़ सुनी थी।

71
00:08:22,920 --> 00:08:24,087
तुमने कार की आवाज़ सुनी थी?

72
00:08:32,554 --> 00:08:33,679
तुम अजीब बरताव कर रहे हो।

73
00:08:36,475 --> 00:08:38,477
शायद तुमने कोई सपना देखा होगा।

74
00:08:41,145 --> 00:08:43,398
मैं एक घंटे से जगी हुई हूँ और तुम यहाँ नहीं थे।

75
00:08:48,695 --> 00:08:49,988
अच्छा, वह बस…

76
00:08:52,074 --> 00:08:53,617
मुझे माफ़ कर दो, मैं…

77
00:08:55,619 --> 00:08:58,789
मैं बस कुछ समय कहीं जाना चाहता था।

78
00:09:01,083 --> 00:09:02,209
तुम ठीक हो?

79
00:09:07,631 --> 00:09:11,301
वह, मेरा मतलब, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। और…

80
00:09:15,180 --> 00:09:16,890
पता नहीं। यह…

81
00:09:22,062 --> 00:09:23,272
क्या तुम चाहते हो मैं चली जाऊँ?

82
00:09:27,693 --> 00:09:28,694
शायद।

83
00:09:30,779 --> 00:09:31,905
शायद।

84
00:10:24,833 --> 00:10:26,210
लानत है।

85
00:10:28,754 --> 00:10:29,796
मार्क!

86
00:10:30,422 --> 00:10:33,717
- हैलो।
- इस सारी बर्फ़बारी में तुम बहुत सुबह बाहर निकल आए।

87
00:10:33,800 --> 00:10:38,180
आमतौर पर तुम अपना कचरा दोपहर को फेंकते हो।

88
00:10:38,263 --> 00:10:43,352
ओह, वह, बस दिन की शुरुआत
ज़रा जल्दी कर रहा हूँ, शायद।

89
00:10:44,853 --> 00:10:46,396
तुम परेशान लग रहे हो, मार्क।

90
00:10:48,690 --> 00:10:53,529
क्यों ना बाद में हम
गरम लेवैंडर चाय के कप के साथ बातचीत करें?

91
00:10:54,738 --> 00:10:58,575
हाँ। ज़रा देख लूँ दिन कैसा गुज़रता है।

92
00:10:59,576 --> 00:11:03,747
बर्फ़ के देवता को अब थोड़ा आराम भी करना चाहिए।

93
00:11:21,932 --> 00:11:24,059
मैक्रोडेटा रिफ़ाइनमेंट

94
00:12:29,666 --> 00:12:30,751
बर्ट जी.।

95
00:12:31,418 --> 00:12:34,713
श्री मिलचिक। आपको देखकर ख़ुशी हुई, सर।

96
00:12:34,796 --> 00:12:36,381
- इतनी सुबह आ गए।
- कृपया, बैठो।

97
00:12:36,465 --> 00:12:37,466
धन्यवाद।

98
00:12:38,133 --> 00:12:39,676
मैं तुम्हारे लिए कुछ लाया हूँ।

99
00:12:40,594 --> 00:12:43,388
खोया हुआ 7199-जी।

100
00:12:43,472 --> 00:12:47,267
ओस्वाल्ड बहुत ख़ुश होगा। मैं भी ख़ुश हूँ।

101
00:12:47,351 --> 00:12:50,103
ओह, अच्छा है। अब हम
अंतिम तैयारियों पर ध्यान दे सकते हैं।

102
00:12:50,187 --> 00:12:52,189
- हाँ, दे सकते हैं।
- बिना किसी रुकावट के।

103
00:12:52,272 --> 00:12:54,316
- हाँ, वह हम करेंगे।
- बढ़िया।

104
00:12:58,654 --> 00:13:00,447
- क्या मैं देख सकता हूँ?
- जी, हाँ, ज़रूर।

105
00:13:06,453 --> 00:13:07,538
शानदार।

106
00:13:07,621 --> 00:13:08,872
- हाँ।
- वाह।

107
00:13:10,290 --> 00:13:12,626
तुम इस विभाग के लिए
बहुत बढ़िया प्रमुख रहे हो, बर्ट जी.।

108
00:13:12,709 --> 00:13:13,710
धन्यवाद।

109
00:13:13,794 --> 00:13:15,587
तुम्हें कुछ ख़ास मिलना चाहिए।

110
00:13:16,463 --> 00:13:20,008
आ… आशा है, ब्रेक रूम में नहीं जाना होगा।

111
00:13:20,092 --> 00:13:21,802
कल का जाना बहुत था।

112
00:13:25,389 --> 00:13:30,477
नहीं। नहीं, वह नहीं। कुछ और। इंतज़ार करो।

113
00:13:38,402 --> 00:13:41,363
डिलन जी। सुप्रभात।

114
00:13:42,990 --> 00:13:44,116
क्या था वह?

115
00:13:44,658 --> 00:13:45,701
मेरे साथ चलो।

116
00:13:49,329 --> 00:13:52,124
कल रात जो हुआ, उसे ओवरटाइम आकस्मिक ज़रूरत कहते हैं।

117
00:13:52,791 --> 00:13:57,087
कभी-कभी काम की जगह से दूर कर्मचारियों को
जगाने के लिए हम इस सुरक्षा उपाय का इस्तेमाल करते हैं।

118
00:13:57,171 --> 00:13:59,214
आपने हमें कभी बताया नहीं कि ऐसा करना संभव है।

119
00:13:59,298 --> 00:14:00,757
इसे केवल आपातकाल में ही इस्तेमाल करते हैं।

120
00:14:01,592 --> 00:14:04,428
और मैंने मिस कोबेल की अनुमति नहीं ली
क्योंकि आजकल वह बहुत तनाव में हैं।

121
00:14:05,220 --> 00:14:08,307
वह लड़का। क्… क्या वह… क्या वह मेरा बेटा था?

122
00:14:12,561 --> 00:14:15,522
उसने एक हज़ार तक गिनती
गिनने का वादा किया था जो उसने फिर तोड़ दिया।

123
00:14:18,317 --> 00:14:22,029
बेहतर होगा तुम अपने सहयोगियों से
इसका ज़िक्र न करो, डिलन।

124
00:14:22,696 --> 00:14:26,408
इस ओटीसी के बारे में
कुछ ख़ास लोगों को ही बताया जाता है। समझे?

125
00:14:31,163 --> 00:14:32,497
क्या तुम मुझे उसका नाम बता सकते हो?

126
00:14:34,958 --> 00:14:37,794
न जानना ही शायद अच्छा रहेगा।

127
00:14:41,006 --> 00:14:43,675
देखो, मुझे पता है यह तिमाही थोड़ी मुश्किल रही है।

128
00:14:44,426 --> 00:14:47,262
मैं तुम्हें कुछ ख़ास अतिरिक्त सुविधाएँ
दिलवाने का इंतज़ाम करता हूँ।

129
00:14:48,764 --> 00:14:49,932
सुन कर अच्छा लगा?

130
00:14:55,437 --> 00:14:58,524
तुम अच्छे आदमी हो, डिलन। अच्छे आदमी हो।

131
00:15:52,953 --> 00:15:55,163
मार्क एस। सुप्रभात।

132
00:15:56,373 --> 00:15:57,374
सुप्रभात।

133
00:16:02,129 --> 00:16:03,505
तो, क्या मुझे जाना है…

134
00:16:03,589 --> 00:16:05,507
मैं यहाँ तुम्हें तुम्हारे दफ़्तर तक ले जाने आया हूँ।

135
00:16:06,341 --> 00:16:07,426
नया क्रमाचार है।

136
00:16:09,261 --> 00:16:10,262
सुनने में अच्छा लग रहा है।

137
00:16:11,388 --> 00:16:12,389
चलो, फिर तुम आगे चलो।

138
00:16:55,390 --> 00:16:56,767
रुको, अब क्या हमें बंद करके रखा जाएगा?

139
00:16:56,850 --> 00:16:59,394
मुझे "सुरक्षित रूप से स्थित" शब्द ज़्यादा पसंद हैं।

140
00:17:00,187 --> 00:17:04,566
यह दरवाज़े हमें यह सुनिश्चित करने में मदद करते हैं
कि आप सब अपनी काम की जगहों पर सुरक्षित बैठे हैं।

141
00:17:04,650 --> 00:17:06,401
क्या यह श्री ग्रेनर का आदेश है?

142
00:17:08,987 --> 00:17:10,364
मार्क एस. आ गया है।

143
00:17:10,446 --> 00:17:11,448
बैठो।

144
00:17:11,990 --> 00:17:14,742
- मैं…
- कॉफ़ी। बिना दूध की। मैं तुम्हें लाकर देता हूँ।

145
00:17:15,285 --> 00:17:16,286
सुप्रभात, मार्क।

146
00:17:17,454 --> 00:17:18,955
- सुप्रभात।
- सुप्रभात।

147
00:17:20,540 --> 00:17:21,791
मार्क, यह सब क्या है?

148
00:17:26,630 --> 00:17:27,631
तुम कैसे हो, अर्व?

149
00:17:27,714 --> 00:17:29,842
मैं ठीक हूँ, धन्यवाद। मैं…

150
00:17:29,925 --> 00:17:33,262
बदली हुई चीज़ें… अच्छी लग रही हैं।

151
00:17:33,345 --> 00:17:34,763
हाँ।

152
00:17:34,847 --> 00:17:35,973
डिलन, तुम ठीक हो?

153
00:17:36,765 --> 00:17:37,975
मैं ठीक हूँ।

154
00:17:38,517 --> 00:17:42,312
अरे, बस यही बोलोगे?
तुम्हारी हमेशा की मज़ाकिया तानेबाज़ी कहाँ है?

155
00:17:44,731 --> 00:17:47,860
यह लो। सीधा रवांडा के पहाड़ों से।

156
00:17:51,113 --> 00:17:52,114
धन्यवाद।

157
00:17:57,411 --> 00:18:00,789
हैलो, मैं बोल रहा हूँ। पता नहीं
तुम्हें समाचार मिला या नहीं पर ग्रेनर आज नहीं आया है।

158
00:18:00,873 --> 00:18:03,375
सब कुछ ठीक है, बस सोच रहा था तुम कहाँ रह गईं।

159
00:18:06,837 --> 00:18:10,299
तो अपना ऊपर का हिस्सा थोड़ा आगे झुकाओ,

160
00:18:10,382 --> 00:18:13,135
और इस दौरान उसकी गर्दन को
सहारा ज़रूर देकर रखना, ऐसे।

161
00:18:15,304 --> 00:18:19,474
धीरे से साँस छोड़ो। जैसे हवा का हल्का सा झोंका।

162
00:18:20,225 --> 00:18:23,645
फिर ऐसे करो और ऐसे।

163
00:18:24,313 --> 00:18:29,109
बच्ची को निप्पल वाला हिस्सा दिखाओ
और फिर उसका मुँह अपने निप्पल से लगाओ।

164
00:18:30,611 --> 00:18:31,862
अब, तुम कोशिश करो।

165
00:18:33,155 --> 00:18:34,156
ठीक है।

166
00:18:34,781 --> 00:18:36,825
तुम तैयार हो? तैयार हो, बिटिया?

167
00:18:38,660 --> 00:18:39,703
ठीक है।

168
00:18:40,787 --> 00:18:44,541
- हाँ, निप्पल के ऊपर से कपड़ा हटाओ, उसे वह देखने दो।
- ठीक है।

169
00:18:44,625 --> 00:18:47,961
- यह…
- यह कर दिया शुरू।

170
00:18:48,045 --> 00:18:51,298
- हाँ, ऐलेनोर, हाँ! हाँ।
- अरे, बाप रे।

171
00:18:52,216 --> 00:18:56,178
छोटे-छोटे घूँट लो, छोटे-छोटे घूँट।

172
00:18:59,389 --> 00:19:05,270
तो वह एयरपोर्ट के शौचालय में गई,
हाथ से दूध निकालने के लिए।

173
00:19:06,313 --> 00:19:11,193
वह अंदर गई और टॉयलेट पेपर में
दूध निकालने की कोशिश करने लगी,

174
00:19:11,276 --> 00:19:14,112
पर वह चारों ओर उड़ रहा है।

175
00:19:14,196 --> 00:19:17,199
- हाँ, जैसे कोई पानी की पाइप हो।
- ओह, नहीं!

176
00:19:19,159 --> 00:19:20,160
बस करो।

177
00:19:21,245 --> 00:19:25,999
हे भगवान। मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद।

178
00:19:27,584 --> 00:19:29,336
क्या आपको अपनी दुकान पर जाना है?

179
00:19:30,087 --> 00:19:34,591
वे मेरे बिना काम चला लेंगे। मुझे मज़ा आ रहा है।

180
00:19:34,675 --> 00:19:38,470
वैसे भी, ऐसा तो है नहीं कि नौकरों और आयाओं की सेना

181
00:19:38,554 --> 00:19:40,639
तुम्हारा ख़्याल रखने के लिए आ रही है, है ना?

182
00:19:40,722 --> 00:19:41,723
हाँ।

183
00:19:45,936 --> 00:19:48,230
मुझे जन्म देने वाले रिज़ॉर्ट में एक अमीर औरत मिली।

184
00:19:48,814 --> 00:19:50,941
शायद उसका पति राजकीय सिनेटर है।

185
00:19:51,024 --> 00:19:52,317
अरे, वाह।

186
00:19:52,401 --> 00:19:56,780
हाँ, पर वह अजीब था
क्योंकि कुछ दिन बाद वह फिर मुझे पार्क में मिली

187
00:19:56,864 --> 00:19:59,116
और शत प्रतिशत उसे मैं याद नहीं थी।

188
00:19:59,700 --> 00:20:01,201
कितनी घमंडी होगी।

189
00:20:01,994 --> 00:20:02,995
हाँ।

190
00:20:04,621 --> 00:20:08,333
वैसे… पता नहीं। यह मूर्खतापूर्ण लगता है।

191
00:20:11,295 --> 00:20:16,049
मार्क की कंपनी, लूमन, वे कहते हैं
कि वे लोगों को केवल काम के लिए विभाजित करते हैं।

192
00:20:16,800 --> 00:20:20,053
पर मैं सोच रही थी, क्या हो अगर कोई…

193
00:20:21,597 --> 00:20:24,641
जैसे कि, अगर तुम बच्चा पैदा करना
चाहते हो पर तुम यह नहीं चाहते…

194
00:20:26,727 --> 00:20:27,728
पता नहीं।

195
00:20:30,898 --> 00:20:33,901
ख़ैर, मुझे लगता है मुझे तो शाहरुख खान भी याद नहीं रहेगा

196
00:20:33,984 --> 00:20:35,569
अगर मैंने तभी बच्चे को जन्म दिया होगा तो…

197
00:20:37,237 --> 00:20:38,238
हाँ।

198
00:20:43,619 --> 00:20:44,703
विभाजन।

199
00:20:46,788 --> 00:20:48,665
तुम्हें क्या लगता है मार्क ने यह क्यों करवाया होगा?

200
00:20:50,375 --> 00:20:53,670
वह, उसने अपनी पत्नी की मौत के
तुरंत बाद यह करवाया था।

201
00:20:56,590 --> 00:20:59,676
पहले तो, वह कॉलेज में पढ़ाने की
कोशिश करता रहा, पर नहीं कर पाया।

202
00:21:02,387 --> 00:21:04,139
क्या वह कभी उसकी बात करता है?

203
00:21:04,890 --> 00:21:06,141
उतनी नहीं जितना मैं चाहती हूँ।

204
00:21:07,976 --> 00:21:11,313
जब मेरे पति की मौत हुई,
मुझे लगता था मुझे वह हर जगह दिखाई दे रहे हैं।

205
00:21:11,396 --> 00:21:13,565
वह समय बहुत मुश्किल था।

206
00:21:15,734 --> 00:21:17,736
क्या मार्क को कभी लगता है कि उसे वह दिखाई दी है?

207
00:21:25,410 --> 00:21:27,079
ऐमिनेन्स
तैंतीस प्रतिशत समाप्त

208
00:21:31,500 --> 00:21:32,501
सुनो।

209
00:21:33,544 --> 00:21:34,545
हाँ।

210
00:21:34,628 --> 00:21:36,505
- मैं अभी शौचालय से आ रहा हूँ।
- अच्छा?

211
00:21:36,588 --> 00:21:40,926
हाँ। सुनो, वह साबुनों की चेपियों को क्या हुआ?

212
00:21:41,802 --> 00:21:42,928
- साबुनों की चेपियाँ?
- हाँ।

213
00:21:43,011 --> 00:21:48,058
क्या साबुन के डिस्पेंस्रों पर
"साबुन" लिखी हुई चेपियाँ नहीं होनी चाहिए?

214
00:21:48,767 --> 00:21:49,768
वह तो कभी भी नहीं थीं।

215
00:21:50,727 --> 00:21:51,937
हम सब को पता है उसमें साबुन है।

216
00:21:53,981 --> 00:21:56,233
यह तो ओ एंड डी के काम का सवाल लगता है।

217
00:21:56,316 --> 00:21:59,987
अर्व, तुम्हें पता है हम कहीं नहीं जा सकते।

218
00:22:00,070 --> 00:22:01,947
मतलब, मैं समझता हूँ कि तुम बर्ट के लिए चिंतित हो।

219
00:22:03,490 --> 00:22:06,994
अगर हमारे वहाँ जाने के कारण उसे सज़ा मिल रही होगी?

220
00:22:07,077 --> 00:22:08,954
शायद मिल रही होगी, तुम्हारे कारण।

221
00:22:10,080 --> 00:22:12,249
काश किसी ने तुम्हें बताया होता

222
00:22:12,332 --> 00:22:15,502
कि वहाँ जाना, शुरू से ही बिल्कुल बेकार विचार था।

223
00:22:17,171 --> 00:22:19,298
शुभ दिन, रिफ़ाइनर्स!

224
00:22:20,299 --> 00:22:21,633
यह क्या है?

225
00:22:23,343 --> 00:22:24,678
यह एक एमडीई है।

226
00:22:25,345 --> 00:22:27,222
यह 75 प्रतिशत तक पहुँच गई?

227
00:22:32,769 --> 00:22:35,272
हेल्ली आर., कृपया आगे आओ।

228
00:22:36,982 --> 00:22:38,066
एमडीई?

229
00:22:38,150 --> 00:22:42,112
सिएना पर 75 प्रतिशत संशोधन तक पहुँचने पर,
तुमने अपने और अपने साथी रिफ़ाइनरों के लिए

230
00:22:42,196 --> 00:22:47,910
पाँच मिनट का संगीत नृत्य अनुभव कमा लिया है।

231
00:22:48,785 --> 00:22:52,915
श्री मिलचिक, यह अभी 73 प्रतिशत पर है।

232
00:22:54,041 --> 00:22:56,126
हाँ, ख़ैर, आज की सुबह हम सभी के लिए मुश्किल रही है।

233
00:22:56,835 --> 00:22:59,129
- आपके लिए क्यों?
- और मुझे लगा थोड़ी मौज-मस्ती

234
00:22:59,213 --> 00:23:01,215
हम सभी के लिए बहुत अच्छी रहेगी।

235
00:23:01,798 --> 00:23:04,718
हेल्ली, कृपया एमडीई कार्ट के पास आओ।

236
00:23:06,803 --> 00:23:09,139
तुम एक शैली और एक साज़ चुन सकती हो।

237
00:23:09,223 --> 00:23:10,682
संगीत अनुभव
(एक का चयन कीजिए)

238
00:23:10,766 --> 00:23:12,017
बॉडी फ़ंक
बाउन्सी स्विंग

239
00:23:15,145 --> 00:23:18,357
मराका। बढ़िया चयन है।

240
00:23:18,440 --> 00:23:20,776
कैस्टानेट्स चुनने चाहिए थे।

241
00:23:22,069 --> 00:23:25,405
मैं "विद्रोही जैज़" चुनती हूँ।

242
00:23:26,698 --> 00:23:29,034
हालाँकि यह अनुभव हेल्ली के सम्मान में दिया जा रहा है,

243
00:23:29,117 --> 00:23:32,871
मैं सभी रिफ़ाइनर्स को इस सुअवसर का
लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहूँगा।

244
00:23:46,260 --> 00:23:47,261
वाह।

245
00:23:48,679 --> 00:23:49,805
ठीक है।

246
00:23:56,061 --> 00:23:57,062
चियर्स।

247
00:23:57,771 --> 00:23:58,897
मुझे घबराहट हो रही है!

248
00:24:20,127 --> 00:24:21,378
चलो, मार्क।

249
00:24:42,274 --> 00:24:44,193
अर्विंग, तुम कैसा नाचते हो? चलो, दिखाओ हमें।

250
00:25:29,905 --> 00:25:32,699
डैडी। डैडी। डैडी।

251
00:25:38,956 --> 00:25:42,209
- उसका नाम क्या है? मुझे उसका नाम बताओ!
- डिलन! इसे मेरे ऊपर से हटाओ!

252
00:25:42,292 --> 00:25:43,293
इसे मेरे ऊपर से हटाओ!

253
00:25:46,255 --> 00:25:48,757
- यह मुझे काट रहा है!
- डिलन, यह क्या है!

254
00:25:48,841 --> 00:25:52,219
- हे भगवान! डिलन! छोड़ो, डिलन!
- यह मुझे काट रहा है!

255
00:26:03,313 --> 00:26:04,523
इसने ख़ून निकाल दिया।

256
00:26:05,107 --> 00:26:07,234
इसे टैटनस की पूरी जाँच करवानी पड़ेगी।

257
00:26:10,112 --> 00:26:13,407
अब यह बरदाश्त से बाहर है, डिलन।
मैं मिस कोबेल को इसकी रिपोर्ट करूँगा।

258
00:26:14,199 --> 00:26:15,868
हाँ, उन्हें एक साथ मिलने चलें?

259
00:26:30,132 --> 00:26:33,260
संगीत नृत्य अनुभव आधिकारिक तौर पर रद्द किया जाता है।

260
00:26:46,231 --> 00:26:47,691
तुम्हें हुआ क्या है?

261
00:26:48,483 --> 00:26:49,735
वे हमें जगा सकते हैं।

262
00:26:50,694 --> 00:26:51,778
क्या?

263
00:26:52,946 --> 00:26:55,949
जब हम बाहर होते हैं।
उसे ओवरटाइम आकस्मिक ज़रूरत कहते हैं।

264
00:26:56,783 --> 00:26:58,118
तुम क्या कह रहे हो?

265
00:26:58,869 --> 00:27:00,954
कल रात, लिफ़्ट में ऊपर जाने के बाद,

266
00:27:01,038 --> 00:27:04,583
मैं बाहर, अपने घर में जागा और मिलचिक मेरे साथ था।

267
00:27:05,709 --> 00:27:06,710
क्या?

268
00:27:09,338 --> 00:27:10,547
मैंने अपने बेटे को देखा।

269
00:27:16,637 --> 00:27:17,846
और फिर उसने मुझे गले लगाया।

270
00:27:19,348 --> 00:27:21,183
वह मुझे देख कर बहुत ख़ुश था।

271
00:27:23,560 --> 00:27:26,230
फिर मिलचिक ने उसे खींच कर
अलग कर दिया और वह ख़त्म हो गया।

272
00:27:28,315 --> 00:27:31,109
वह सब इतनी तेज़ी से हुआ,
मैं और याद करने की कोशिश करे जा रहा हूँ।

273
00:27:31,193 --> 00:27:34,321
- हे भगवान, डिलन। यह तो अजीब है।
- हाँ, यह सही नहीं हो रहा।

274
00:27:35,280 --> 00:27:38,075
और अब, यहाँ पर हर रोज़ मेरे दिमाग़ में वही घूमता रहेगा।

275
00:27:38,158 --> 00:27:39,660
और मैं उसे फिर कभी नहीं देख पाऊँगा।

276
00:27:39,743 --> 00:27:41,995
वह तुम्हारा बेटा नहीं है, डिलन।
वह तुम्हारे आउटी का बेटा है।

277
00:27:42,079 --> 00:27:44,957
यह बकवास है। वह मेरा भी बेटा है।

278
00:27:46,083 --> 00:27:48,877
यह अच्छा है। हम इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

279
00:27:48,961 --> 00:27:50,212
क्या?

280
00:27:50,295 --> 00:27:51,839
अगर ये लोग हमें बाहर जगा सकते हैं,

281
00:27:51,922 --> 00:27:54,132
तो हमें यह ख़ुद करने से क्या रोकेगा?

282
00:27:54,216 --> 00:27:55,884
क्या रोकेगा हमें?

283
00:27:56,802 --> 00:28:00,597
जिस चीज़ से भी ये लोग ये सब नियंत्रित करते हैं,
हम वह ढूँढ कर उसे अपने काबू में कर सकते हैं।

284
00:28:02,057 --> 00:28:04,393
हम सब बाहर की दुनिया देख सकते हैं,
पता कर सकते हैं हम लोग कौन हैं।

285
00:28:04,476 --> 00:28:07,896
पर हेल्ली, माफ़ करना, यह उद्दंडता होगी। हम इनी हैं।

286
00:28:07,980 --> 00:28:11,900
साथ ही, नियंत्रण निश्चित तौर पर
किसी ऐसी जगह होंगे जहाँ हम नहीं जा सकते।

287
00:28:13,110 --> 00:28:14,862
जैसे कि सुरक्षा दफ़्तर में?

288
00:28:16,864 --> 00:28:18,115
क्या यह…

289
00:28:18,198 --> 00:28:19,408
ग्रेनर का की कार्ड है?

290
00:28:20,075 --> 00:28:22,119
- यह तुम्हें कहाँ से मिला?
- मेरी जेब में,

291
00:28:22,202 --> 00:28:23,787
संगीत नृत्य अनुभव के समय।

292
00:28:23,871 --> 00:28:27,624
मुझे लगता है य… यह मेरे पास होगा जब आज मैं यहाँ आया।

293
00:28:27,708 --> 00:28:30,294
तुम्हारे आउटी के पास
हमारे मुख्य सुरक्षा अधिकारी का की कार्ड क्यों है?

294
00:28:34,631 --> 00:28:35,757
मुझे नहीं पता।

295
00:28:40,137 --> 00:28:42,055
मुझे लगता है अब समय आ गया है हम बाहर घूम कर आएँ।

296
00:28:42,639 --> 00:28:45,142
सुरक्षा दफ़्तर चलें जहाँ सभी सुरक्षा गार्ड काम करते हैं?

297
00:28:45,225 --> 00:28:46,226
कमाल हो गया। हाँ।

298
00:28:46,310 --> 00:28:49,188
किसे पता सुरक्षा गार्ड हैं भी या नहीं?
मैंने तो हमेशा केवल ग्रेनर को देखा है।

299
00:28:49,271 --> 00:28:52,024
- मिलचिक का क्या करेंगे?
- वह सब जगह एक साथ नहीं हो सकता।

300
00:28:52,107 --> 00:28:54,860
- इस तरह की बातें…
- तुम्हें पता है दफ़्तर कहाँ है?

301
00:28:55,861 --> 00:28:58,530
पीटी ने पिछले साल एक
फ़ायर अलार्म के दौरान देखा था। उसने मुझे दिखाया था।

302
00:29:02,201 --> 00:29:03,577
हम यह कर सकते हैं।

303
00:29:07,539 --> 00:29:08,957
सामान की अलमारी

304
00:29:15,672 --> 00:29:18,091
देखो, अगर कहीं मिलचिक
आ ही जाता है, तो उसे रोक कर रखना।

305
00:29:18,175 --> 00:29:19,343
- मैं संभाल लूँगा।
- ठीक है।

306
00:29:32,481 --> 00:29:34,024
आशा है यह काम करेगा।

307
00:29:46,787 --> 00:29:48,247
अभी तक तो कोई फ़ौजें नहीं आईं।

308
00:29:48,914 --> 00:29:51,500
अच्छा, वह चिरत्व खंड से काफ़ी आगे जाकर है, तो…

309
00:29:51,583 --> 00:29:52,584
अर्विंग।

310
00:29:52,668 --> 00:29:53,752
मुझे माफ़ कर दो, मार्क।

311
00:29:53,836 --> 00:29:56,380
- तुम कहाँ जा रहो हो?
- मुझे सुनिश्चित करना है कि बर्ट ठीक है।

312
00:29:56,463 --> 00:29:57,589
हमारी योजना का क्या होगा?

313
00:29:57,673 --> 00:30:00,551
मुझे… मुझे माफ़ करना, मार्क।
मुझे तुम्हारी आवाज़ सुनाई नहीं दे रही! मैं आता हूँ!

314
00:30:01,218 --> 00:30:02,636
- मतलब…
- क्या?

315
00:30:05,556 --> 00:30:06,557
ठीक है।

316
00:30:33,584 --> 00:30:34,793
यह वाला है।

317
00:31:16,001 --> 00:31:17,753
यह बहुत अजीब है।

318
00:31:27,012 --> 00:31:28,305
वह इस तरफ़ है।

319
00:31:38,232 --> 00:31:39,566
हे भगवान।

320
00:31:42,653 --> 00:31:45,364
एमडीआर अर्विंग. बी - एमडीआर डिलन. जी
एमडीआर हेल्ली. आर - एमडीआर मार्क. एस

321
00:31:45,447 --> 00:31:47,032
देखो, ये हम लोगों के हैं।

322
00:31:48,909 --> 00:31:50,786
उस चीज़ का नाम क्या था? ओवरसाइट कुछ?

323
00:31:50,869 --> 00:31:51,995
ओवरटाइम आकस्मिक ज़रूरत।

324
00:31:52,621 --> 00:31:54,331
सर्वर कार्य अनुवीक्षक

325
00:31:56,416 --> 00:31:58,126
सुरक्षा दफ़्तर
क्रमाचार त्वरित आरंभ संदर्शिका

326
00:31:58,210 --> 00:31:59,545
अरे, बाप रे।

327
00:32:02,172 --> 00:32:04,383
उतर रही है
कोबेल

328
00:32:08,345 --> 00:32:10,055
- मारे गए।
- क्या हुआ?

329
00:32:14,309 --> 00:32:15,602
कोबेल आ रही है।

330
00:32:15,686 --> 00:32:16,854
वह यहाँ नहीं आएगी।

331
00:32:17,646 --> 00:32:19,106
ओवरटाइम आकस्मिक ज़रूरत क्रमाचार

332
00:32:19,189 --> 00:32:21,441
बहुत अच्छी बात है तुम्हें यह पता है। चलो, यहाँ से चलें।

333
00:32:35,205 --> 00:32:36,456
हार्मनी, मैं तुम्हें ही ढूंढ रही थी।

334
00:32:36,540 --> 00:32:38,458
- अभी मेरे पास समय नहीं…
- मेरे साथ बोर्ड है।

335
00:32:39,501 --> 00:32:40,669
अभी, इस समय?

336
00:32:41,295 --> 00:32:42,504
डग ग्रेनर मर चुका है।

337
00:32:46,425 --> 00:32:47,426
क्या?

338
00:32:48,427 --> 00:32:50,345
बोर्ड इस चीज़ से बहुत परेशान है।

339
00:32:51,138 --> 00:32:53,557
बोर्ड जानना चाहता है क्या तुम्हें पता था कि वह लापता था

340
00:32:53,640 --> 00:32:55,058
और क्या तुमने पुलिस से बात की है।

341
00:32:58,187 --> 00:33:00,522
जिस किसी ने भी श्री ग्रेनर को मारा है, वह शायद

342
00:33:00,606 --> 00:33:03,942
वही व्यक्ति है जिसने पीटर किल्मर का
पुनः एकीकरण किया था।

343
00:33:07,946 --> 00:33:09,615
बोर्ड तुम्हें याद दिलवाता है कि पुनः एकीकरण संभव…

344
00:33:09,698 --> 00:33:13,368
पुनः एकीकरण हुआ था।
और मेरे पास यह साबित करने के लिए डेटा है।

345
00:33:13,952 --> 00:33:18,999
और मैं अपने निष्कर्ष
बिना किसी बिचौलिए के ख़ुद मिलकर

346
00:33:19,082 --> 00:33:21,251
सांझा करना चाहूँगी।

347
00:33:28,342 --> 00:33:29,510
बोर्ड सहमत है…

348
00:33:33,180 --> 00:33:36,725
…और इस विषय पर आगे चर्चा करने के लिए
अगले हफ़्ते ईगन पारिवारिक समारोह में

349
00:33:36,808 --> 00:33:40,062
तुमसे मिलेगा। बाकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

350
00:33:50,614 --> 00:33:52,824
मुझे उनका स्वागत करने का इंतज़ार रहेगा।

351
00:34:29,987 --> 00:34:33,489
तो, वहाँ अंदर कोई नहीं है? यह तो बहुत लापरवाही है।

352
00:34:34,449 --> 00:34:37,452
शायद इतना बहुत है कि हमें लगता है
हम पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

353
00:34:37,536 --> 00:34:40,246
अफ़सोस तुम लोगों को किसी ने नहीं बताया
कि यहाँ की हर चीज़ बकवास है।

354
00:34:40,330 --> 00:34:42,081
- उसमें कुछ समझ आ रहा है?
- हाँ।

355
00:34:42,666 --> 00:34:45,335
ढेर सारे चरण हैं पर वैसे काफ़ी सरल है।

356
00:34:45,418 --> 00:34:47,713
तुम बस ट्रैकबॉल को पकड़ो, कोड टाइप करो,

357
00:34:47,795 --> 00:34:50,340
और फिर है, स्विच दबाओ, टाइप करो, उल्टा करो,

358
00:34:50,424 --> 00:34:52,176
- टाइप करो, पकड़ कर रखो।
- क्या?

359
00:34:54,261 --> 00:34:57,639
ट्रैकबॉल, टाइप, स्विच,
टाइप, उल्टा, टाइप, पकड़ कर रखो। हो गया।

360
00:34:58,682 --> 00:34:59,808
क्या?

361
00:34:59,892 --> 00:35:03,562
मैं होशियार हूँ। तभी मेरे पास
तुम लोगों से तीन गुना ज़्यादा फ़िगर ट्रैप हैं।

362
00:35:04,146 --> 00:35:07,149
पर यह करने के लिए,
हम में से एक को यहाँ रहना पड़ेगा, है ना?

363
00:35:07,232 --> 00:35:10,360
हाँ, काम के बाद। मैं यह कर सकता हूँ।
मैं एक बार बाहर जा चुका हूँ तो यही सही होगा।

364
00:35:10,444 --> 00:35:13,697
तुम बहुत महान हो पर मुझे लगता है
इसके लिए दो आदमियों की ज़रूरत है।

365
00:35:13,780 --> 00:35:15,449
बढ़िया है। मेरे पास दो लोगों जितनी ताक़त है।

366
00:35:16,450 --> 00:35:18,035
यह ताक़त की बात नहीं है।

367
00:35:18,619 --> 00:35:21,580
हाँ, देखो। यहाँ दो लीवर स्विच हैं
जो वास्तविक प्रक्रिया के दौरान

368
00:35:21,663 --> 00:35:23,081
पकड़ कर रखने होंगे।

369
00:35:24,082 --> 00:35:26,084
और वे दरवाज़े के दो ओर हैं।

370
00:35:28,462 --> 00:35:29,463
मैं यह कर सकता हूँ।

371
00:35:30,672 --> 00:35:32,716
बाय बाय बर्ट!

372
00:35:33,425 --> 00:35:35,093
देवियों और सज्जनों,

373
00:35:35,177 --> 00:35:39,765
क्यों ना आज के मुख्य अतिथि के लिए तालियाँ हो जाएँ?

374
00:35:42,226 --> 00:35:45,312
आओ, एक दायरे में खड़े हो जाओ! सारे पास आ जाओ।

375
00:35:45,395 --> 00:35:47,105
बर्ट, बर्ट, बर्ट।

376
00:35:51,818 --> 00:35:53,237
पावर

377
00:35:56,490 --> 00:35:58,534
अभिवादन, डिज़ाइनर्स…

378
00:35:59,826 --> 00:36:01,411
और एक रिफ़ाइनर।

379
00:36:03,914 --> 00:36:05,999
हमें उन दरवाज़ों की जाँच करवानी पड़ेगी।

380
00:36:06,667 --> 00:36:08,001
इस बीच…

381
00:36:08,710 --> 00:36:12,714
बर्ट जी.। यह तुम्हारे लिए है।

382
00:36:12,798 --> 00:36:14,550
बाय बाय
प्ले शीर्षक - "बर्ट जी."

383
00:36:19,763 --> 00:36:20,764
हैलो।

384
00:36:22,808 --> 00:36:24,810
यह थोड़ा अजीब है पर…

385
00:36:26,812 --> 00:36:29,273
इस काम की बहुत सारी चीज़ें ही अजीब हैं।

386
00:36:29,773 --> 00:36:32,067
मेरे विचार में, तुम सब यह मुझसे बेहतर जानते हो।

387
00:36:32,150 --> 00:36:36,154
और, बेशक़, मैं तुममें से किसी को नहीं जानता,

388
00:36:36,947 --> 00:36:39,533
पर आपके साथ खड़ा वह आदमी अब आपको जानता है।

389
00:36:40,325 --> 00:36:43,662
उसने आपके साथ लगभग सात साल तक काम किया है

390
00:36:43,745 --> 00:36:46,081
और मैं आशा करता हूँ वे अच्छे साल रहे होंगे।

391
00:36:46,164 --> 00:36:48,417
मु… मुझे नहीं पता वे कैसे साल रहे हैं,

392
00:36:48,500 --> 00:36:51,670
या यह कि मैं या दरअसल, वह
आपके साथ क्या काम करता रहा है

393
00:36:51,753 --> 00:36:57,467
पर मुझे यह पता है कि हर रोज़ मुझे कैसा महसूस होता है
जब मैं आप लोगों के साथ काम करने के बाद वापस आता हूँ।

394
00:36:58,302 --> 00:37:03,974
मैं घर आता हूँ तो थका हुआ
पर तृप्त होता हूँ। मैं संतुष्ट महसूस करता हूँ।

395
00:37:04,057 --> 00:37:05,976
मुझे आप लोग वाक़ई बहुत पसंद होगे।

396
00:37:06,059 --> 00:37:08,979
और हालाँकि आज आपके साथ मेरा अंतिम दिन है,

397
00:37:09,062 --> 00:37:12,816
मुझे यक़ीन है कि आप मेरे साथ
मेरे मन के किसी ऐसे गहरे कोने में

398
00:37:12,900 --> 00:37:18,447
याद बनकर रहोगे जहाँ पहुँचना अभी तक तो संभव नहीं है।

399
00:37:18,947 --> 00:37:21,867
आपने मेरे ऊपर एक अमिट छाप छोड़ी है,

400
00:37:22,367 --> 00:37:25,412
हालाँकि सचेतन तौर पर मैं इससे बेख़बर हूँ और…

401
00:37:25,954 --> 00:37:29,917
मैं आप में से किसी को भी
कभी नहीं भूलूँगा, चाहे अभी यहाँ पर बैठे हुए

402
00:37:30,000 --> 00:37:33,587
मुझे आपसे कभी मिलने के बारे में कुछ याद नहीं है

403
00:37:33,670 --> 00:37:36,215
और न ही मुझे आपके नाम पता हैं,

404
00:37:36,298 --> 00:37:39,176
ना ही यह कि आपकी शक़्ल-सूरत कैसी है।

405
00:37:39,259 --> 00:37:42,012
यहाँ तक कि मुझे यह भी नहीं पता कि आप कितने लोग हैं।

406
00:37:42,095 --> 00:37:44,765
ख़ैर, जो भी है, मैं बस
आप सब को धन्यवाद कहना चाहता हूँ।

407
00:37:44,848 --> 00:37:46,975
और बर्ट, मैं तुम्हारा आभारी हूँ।

408
00:37:47,684 --> 00:37:49,728
बधाई हो।

409
00:37:50,729 --> 00:37:52,105
तुमने अच्छा काम किया, दोस्त।

410
00:37:53,774 --> 00:37:55,108
तुम्हारी यात्रा शुभ हो।

411
00:38:10,958 --> 00:38:13,710
तुम लोग यहाँ बस यूँ ही खड़े रहोगे…

412
00:38:15,087 --> 00:38:16,588
और इसे मरने दोगे?

413
00:38:17,172 --> 00:38:18,423
अर्विंग, क्या?

414
00:38:19,049 --> 00:38:24,513
क्या हमें संस्थापक के निर्देशों की
अवहेलना करने की सज़ा मिल रही है?

415
00:38:25,097 --> 00:38:29,476
बर्ट का आउटी रिटायर हो रहा है।
किसी दिन तुम्हारे साथ भी यह होगा।

416
00:38:30,477 --> 00:38:32,938
घमंडी कमीने कहीं के।

417
00:38:34,481 --> 00:38:35,941
तुम विभाजित नहीं हो।

418
00:38:37,067 --> 00:38:39,152
तुम यहाँ से अपनी यादें साथ लेकर जाते हो।

419
00:38:39,236 --> 00:38:41,738
तुम हर रोज़ शाम को उन्हें अपने साथ घर लेकर जाते हो।

420
00:38:42,656 --> 00:38:45,868
तुमसे तुम्हारी यादें कोई नहीं छीन सकता,
उन्हें कोई नहीं मिटा सकता।

421
00:38:46,535 --> 00:38:48,161
जैसे कि उनका कभी कोई अस्तित्व ही नहीं था।

422
00:38:48,829 --> 00:38:50,539
जैसे कि तुम्हारा कभी कोई अस्तित्व नहीं था!

423
00:38:50,622 --> 00:38:53,542
बस, बहुत हो गया! तुम वापस एमडीआर जाओगे।

424
00:38:53,625 --> 00:38:55,919
श्री मिलचिक, कृपया जाने दीजिए।

425
00:38:56,003 --> 00:38:58,547
यह यहाँ रहेगा तो मुझे अच्छा लगेगा।

426
00:39:00,215 --> 00:39:01,633
यह अब कुछ नहीं बोलेगा।

427
00:39:12,436 --> 00:39:15,856
तुम बर्ट की पार्टी के लिए रुककर
उसके परिवर्तन में उसका साथ दे सकते हो।

428
00:39:16,523 --> 00:39:20,152
पर केवल तभी अगर तुम्हारा बरताव ऐसा हो
जो तुम्हें, हमारे संस्थापक को

429
00:39:20,235 --> 00:39:21,987
या उनके वंश को शर्मिंदा न करे।

430
00:39:25,407 --> 00:39:27,701
पता नहीं तुम लोगों को आज हुआ क्या है।

431
00:39:36,376 --> 00:39:39,630
जी, श्री मिलचिक।

432
00:39:41,131 --> 00:39:45,427
अब, हम सब बर्ट को अलविदा कहेंगे।

433
00:39:48,430 --> 00:39:50,933
इनी की रिटायरमेंट वाला गाना

434
00:39:54,937 --> 00:39:58,273
आशा है तुम सभी को बर्ट जी. के इनी का
रिटायरमेंट वाले गाने का चयन पसंद आएगा।

435
00:40:16,250 --> 00:40:21,713
सुप्रभात, गुज़रे हुए कल को

436
00:40:22,422 --> 00:40:28,178
तुम जागते हो
और समय तुम्हारे हाथों से फिसल गया है

437
00:40:28,846 --> 00:40:32,307
और अचानक तुम्हें कहीं नहीं मिलतीं

438
00:40:32,391 --> 00:40:35,143
वे यादें जो पीछे छूट गई हैं

439
00:40:35,227 --> 00:40:40,858
याद है, क्या तुम्हें याद है?

440
00:40:41,441 --> 00:40:46,738
वह हँसी और वे आँसू

441
00:40:47,489 --> 00:40:53,120
अतीत की यादों के धुँधले साये

442
00:40:53,704 --> 00:40:56,957
वे तुम्हारे बिताए हुए
अच्छे और बुरे पल

443
00:40:57,040 --> 00:41:00,127
और बाकी जो उनके बीच के हैं

444
00:41:00,210 --> 00:41:04,631
याद है, क्या तुम्हें याद है?

445
00:41:04,715 --> 00:41:08,385
अपने जीवन के बिताए हुए सभी अच्छे पल?

446
00:41:08,468 --> 00:41:12,514
क्या तुम्हें याद है?

447
00:41:12,598 --> 00:41:18,395
पीछे हाथ बढ़ाकर
अपनी ख़ुशी और ग़म के पल उठा लो

448
00:41:19,188 --> 00:41:24,443
उन्हें अपने मन में छिपा कर रख दो

449
00:41:25,152 --> 00:41:30,699
क्योंकि यादें वह समय हैं
जो तुम उधार लेकर रखते हो

450
00:41:31,408 --> 00:41:37,331
ताकि आने वाला कल
उनके सहारे तुम बिता लो

451
00:41:39,124 --> 00:41:45,005
अब आता है सबसे दुःखद हिस्सा

452
00:41:45,088 --> 00:41:47,007
आता है सबसे दुःखद हिस्सा

453
00:41:47,090 --> 00:41:52,095
एक-एक करके
मौसम गुज़रते जाएँगे

454
00:41:53,096 --> 00:41:56,391
तो जब तक संभव है ये पल इकट्ठे कर लो

455
00:41:56,475 --> 00:41:59,394
जो सपने आज देखते हो वे सपने इकट्ठे कर लो

456
00:41:59,478 --> 00:42:01,438
याद है

457
00:42:02,272 --> 00:42:07,236
अपने जीवन के बिताए हुए सभी अच्छे पल
क्या तुम्हें याद रहेंगे?

458
00:42:15,619 --> 00:42:16,620
अर्विंग?

459
00:42:29,424 --> 00:42:32,177
चलो, इस जगह को जलाकर राख कर दें।

460
00:42:57,995 --> 00:42:59,830
गैन्स में नई प्रतिमा
"अश्लील नहीं है"

461
00:43:01,707 --> 00:43:03,458
गैन्स कॉलेज औषध विज्ञान
और मनोविज्ञान पढ़ने वाली

462
00:43:03,542 --> 00:43:05,961
महिला छात्राओं में से
छात्रवृत्ति विजेताओं की घोषणा करेगा।

463
00:43:42,080 --> 00:43:43,498
- हैलो।
- हैलो।

464
00:43:46,168 --> 00:43:47,169
मेरा फ़ोन।

465
00:43:48,337 --> 00:43:49,922
अच्छा, हाँ। आओ, अंदर आओ।

466
00:43:56,136 --> 00:43:57,137
कैसी हो तुम?

467
00:43:57,763 --> 00:43:59,681
- म… मैं ठीक हूँ। तुम कैसे हो?
- बढ़िया है।

468
00:43:59,765 --> 00:44:02,476
अंदर आ जाओ। अपना ही घर समझो।

469
00:44:04,561 --> 00:44:07,356
पता है, मुझे यह दीवार और बिस्तर के बीच में मिला।

470
00:44:09,399 --> 00:44:13,111
मैं इसे दे जाता पर मुझे पता नहीं है तुम कहाँ रहती हो।

471
00:44:13,195 --> 00:44:15,489
तो, यह बहुत अच्छा हो गया।

472
00:44:19,284 --> 00:44:20,410
तुम ठीक तो हो?

473
00:44:21,537 --> 00:44:24,831
हाँ। मैं ठीक हूँ। बस, थोड़ा थका हुआ हूँ।

474
00:44:26,625 --> 00:44:27,626
अच्छा। मैं चलती हूँ।

475
00:44:27,709 --> 00:44:28,919
नहीं, नहीं। आ जाओ।

476
00:44:29,002 --> 00:44:31,004
अरे, देखो। मुझे नहीं लगता तुम इस सब के लिए तैयार हो।

477
00:44:31,088 --> 00:44:33,173
- नहीं, मुझे लगता है मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूँ।
- नहीं।

478
00:44:33,257 --> 00:44:35,884
मुझे लगता है तुम किसी चीज़ के लिए तैयार नहीं हो।
अभी तुम बहुत बुरी हालत में हो।

479
00:44:35,968 --> 00:44:38,053
- मुझे… मुझे सच में बहुत अफ़सोस है।
- ठीक है।

480
00:44:38,136 --> 00:44:41,849
और… और मुझे उसके बारे में बात करने के लिए माफ़ कर दो।

481
00:44:42,933 --> 00:44:44,560
नहीं, वह कुछ ज़्यादा ही हो गया। वह…

482
00:44:45,477 --> 00:44:47,938
पता है क्या? तुम्हें उसकी बात
करनी है करो, नहीं करनी है, मत करो।

483
00:44:48,021 --> 00:44:50,232
- जो भी तुम्हारी इच्छा हो।
- अच्छा। ज़… ज़रा रुको।

484
00:44:50,315 --> 00:44:51,316
यह देखो।

485
00:45:00,826 --> 00:45:02,953
देखा? यह उसकी तस्वीर है।

486
00:45:14,548 --> 00:45:15,549
गई।

487
00:45:28,478 --> 00:45:29,479
क्या?

488
00:45:30,939 --> 00:45:33,942
अच्छा, फिर। मैं तुम्हें उसके बारे में सब बताऊँगा।

489
00:45:35,152 --> 00:45:39,031
एलेक्सा, पता है क्या, हम लोग…
हम जेम्मा के बारे में ढेर सारी बातें करेंगे।

490
00:45:40,199 --> 00:45:43,660
वह बहुत अच्छी थी। वह…

491
00:45:43,744 --> 00:45:45,245
अलविदा, मार्क।

492
00:45:47,331 --> 00:45:48,457
सच में?

493
00:45:50,709 --> 00:45:51,710
अरे, बाप…

494
00:46:12,898 --> 00:46:14,316
वह बहुत अच्छी थी।

495
00:46:23,867 --> 00:46:25,369
वह अद्भुत थी।

496
00:46:36,713 --> 00:46:42,386
मुझे तुम नज़र आओगी

497
00:46:43,428 --> 00:46:50,060
सारी पुरानी जानी-पहचानी जगहों में

498
00:46:51,520 --> 00:46:58,360
जो मेरा यह दिल शामिल करेगा

499
00:46:59,027 --> 00:47:02,781
अपने पूरे दिन में

500
00:47:06,076 --> 00:47:12,583
उस छोटे से कैफ़े में

501
00:47:13,876 --> 00:47:19,882
सड़क के पार पार्क में

502
00:47:21,633 --> 00:47:27,264
बच्चों के झूले पर

503
00:47:28,557 --> 00:47:31,226
आम के पेड़ के पास

504
00:47:31,310 --> 00:47:34,688
मेरी पत्नी अद्भुत थी।

505
00:47:37,191 --> 00:47:42,529
मुझे तुम नज़र आओगी

506
00:47:42,613 --> 00:47:45,824
मेरी पत्नी को जायफल से एलर्जी थी।

507
00:47:45,908 --> 00:47:49,828
हर प्यारे गरमियों के दिन में

508
00:47:49,912 --> 00:47:53,123
और जब उसे छींक आती थी,
वह हमेशा दो बार छींकती थी।

509
00:47:53,207 --> 00:47:58,337
हर रोशन और ख़ुशनुमा चीज़ में

510
00:47:58,420 --> 00:48:00,672
मेरी पत्नी को दूसरे लोगों के कुत्ते पसंद थे।

511
00:48:00,756 --> 00:48:04,301
मैं हमेशा तुम्हारे बारे में
उस तरह से सोचा करूँगा

512
00:48:04,384 --> 00:48:07,679
मेरी पत्नी को कार्डिगन बहुत बेढंगे लगते थे।

513
00:48:07,763 --> 00:48:10,432
मैं तुम्हें पाऊँगा…

514
00:48:10,516 --> 00:48:12,518
मुझे उसकी इन सब चीज़ों से…

515
00:48:16,063 --> 00:48:17,064
बराबर प्यार था।

516
00:48:17,147 --> 00:48:21,944
और जब रात जवां होगी

517
00:48:23,403 --> 00:48:27,783
मैं चाँद को देखा करूँगा

518
00:48:28,534 --> 00:48:33,372
पर मुझे तुम नज़र आओगी

519
00:48:40,546 --> 00:48:47,386
मुझे तुम नज़र आओगी

520
00:48:49,012 --> 00:48:55,018
हर प्यारे गरमियों के दिन में

521
00:48:57,104 --> 00:49:03,360
हर रोशन और ख़ुशनुमा चीज़ में

522
00:49:05,112 --> 00:49:11,243
मैं हमेशा तुम्हारे बारे में उस तरह से सोचा करूँगा

523
00:49:12,327 --> 00:49:15,581
मैं तुम्हें ढूँढ लूँगा

524
00:49:16,290 --> 00:49:20,127
सुबह की धूप में

525
00:49:21,420 --> 00:49:27,342
और जब रात जवां होगी

526
00:49:28,427 --> 00:49:33,390
मैं चाँद को देखा करूँगा

527
00:49:34,725 --> 00:49:41,732
पर मुझे तुम नज़र आओगी

528
00:49:47,696 --> 00:49:49,698
उपशीर्षक अनुवादक: मृणाल अग्रवाल

