1
00:00:06,590 --> 00:00:07,716
ऑफ़
ऑन

2
00:00:17,017 --> 00:00:18,393
क्या?

3
00:00:18,477 --> 00:00:21,355
- मैंने कहा, "क्या तुम ठीक हो?"
- हाँ, मैं ठीक हूँ।

4
00:00:22,272 --> 00:00:26,235
शायद तुम्हें अपनी बहन से बात
कर ही लेनी चाहिए। यह एक महत्वपूर्ण फ़ैसला है।

5
00:00:26,318 --> 00:00:28,153
- अपनी बहन से?
- हाँ।

6
00:00:30,322 --> 00:00:31,448
- मार्क?
- हाँ।

7
00:00:31,949 --> 00:00:33,450
तुम पक्का ठीक हो?

8
00:00:34,243 --> 00:00:37,704
हाँ। माफ़ करना, मैं बस, अह…
मुझे थोड़ा चक्कर सा आ गया और फिर, अम…

9
00:00:39,039 --> 00:00:40,749
मैं बाथरूम जाकर आता हूँ।

10
00:00:42,292 --> 00:00:44,586
अँ-अँ। शायद वह दूसरी ओर है।

11
00:00:49,508 --> 00:00:50,509
अरे, हाँ।

12
00:01:36,680 --> 00:01:39,516
पता नहीं मुझे सीनेटर ज़्यादा नापसंद हैं या कांग्रेस के सदस्य।

13
00:01:39,600 --> 00:01:40,601
हम्म?

14
00:01:41,310 --> 00:01:42,978
तुम ये कितने पी चुकी हो?

15
00:01:43,061 --> 00:01:44,605
बस यही एक।

16
00:01:44,688 --> 00:01:48,025
अच्छा है। अभी तुम्हें चुस्त रहना है।
हमें वहाँ चलना चाहिए। 20 मिनट में तुम्हारी बारी है।

17
00:01:48,817 --> 00:01:51,987
मेरी कुछ समय पहले बोर्ड से बात हुई।
वे इसके लिए बहुत आभारी हैं।

18
00:01:52,821 --> 00:01:55,157
- गैबी।
- नैटली, हैलो।

19
00:01:55,782 --> 00:01:56,783
हैलो।

20
00:01:57,951 --> 00:02:00,746
ओह, गैबी, यह हेलेना ईगन है।

21
00:02:01,914 --> 00:02:06,001
अरे, बाप रे। हेलेना, आख़िरकार
तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है।

22
00:02:08,544 --> 00:02:09,545
मुझे भी।

23
00:03:41,597 --> 00:03:46,435
सेवरन्स

24
00:04:13,128 --> 00:04:15,130
आशा है यह काम कर रहा होगा, कमीनों।

25
00:04:34,233 --> 00:04:35,651
मैं कहाँ हूँ?

26
00:04:36,818 --> 00:04:39,321
मैं कहाँ हूँ?

27
00:04:46,286 --> 00:04:47,788
मार्क। तुम ठीक हो, राजकुमारी?

28
00:04:50,791 --> 00:04:52,000
तो रेबेक से अजीब सी गंध आ रही है।

29
00:04:52,668 --> 00:04:54,253
रेबेक से अजीब सी गंध आ रही है?

30
00:04:54,336 --> 00:04:57,297
हाँ, वह चबाने की आवाज़ें निकाल रही थी
पर वह कुछ चबा नहीं रही थी।

31
00:04:57,381 --> 00:05:00,384
तैयार रहना क्योंकि शायद तुम्हें उसके साथ किताब बाँटनी पड़े।

32
00:05:00,467 --> 00:05:01,927
- किताब, हाँ।
- म्म-हम्म।

33
00:05:02,010 --> 00:05:04,012
वह जो तुम लाना भूल गए हालाँकि मैंने तुम्हें याद करवाया था।

34
00:05:04,096 --> 00:05:06,557
- सही है। हाँ, मुझे पता… अह, माफ़ करना।
- म्म-हम्म।

35
00:05:06,640 --> 00:05:08,433
- कोई बात नहीं। हाँ।

36
00:05:08,517 --> 00:05:09,518
अच्छा।

37
00:05:11,728 --> 00:05:12,729
अच्छा।

38
00:05:12,813 --> 00:05:14,022
- हमारी बच्ची कैसी है?
- म्म-हम्म।

39
00:05:15,691 --> 00:05:16,692
अम, हमारी…

40
00:05:16,775 --> 00:05:18,986
मैं यह मान लूँगी कि तुम यह
"एक का बच्चा सबका बच्चा" सोच कर कह रहे हो।

41
00:05:19,069 --> 00:05:20,571
और यह ठीक है। इसे भूख लगी है।

42
00:05:21,446 --> 00:05:25,158
ओह। अम, मुझे वह ज़िंदगी में बदलाव वाली बात करनी है।
मैं बस दूध निकाल आऊँ इससे पहले कि दर्द से मर जाऊँ।

43
00:05:25,242 --> 00:05:27,369
- बहुत जल्दी आ जाऊँगी। ठीक है।
- अह… ठीक है।

44
00:06:12,789 --> 00:06:14,958
हैलो। हैलो।

45
00:06:26,637 --> 00:06:27,721
"रेडार।"

46
00:06:28,263 --> 00:06:30,307
- थीसिस किस पर है?

47
00:06:30,390 --> 00:06:32,643
मैं सहमत हूँ। यह बहुत पेचीदा है।

48
00:06:32,726 --> 00:06:35,270
मार्क, हैलो।

49
00:06:36,063 --> 00:06:37,731
ओह, हैलो, दोस्तों। क्या हो रहा है?

50
00:06:37,814 --> 00:06:38,941
- पैटन, नहीं।
- अम, मार्क,

51
00:06:39,024 --> 00:06:41,610
हम बात कर रहे थे कि शायद ज़्यादा समझदारी की बात होती

52
00:06:41,693 --> 00:06:45,322
अगर तुम्हारी बहन आज रात के
कार्यक्रम के बाद बच्ची को सबसे मिलवाती।

53
00:06:45,405 --> 00:06:47,199
मार्क, तुम्हें इसका जवाब देने की ज़रूरत नहीं है।

54
00:06:47,282 --> 00:06:51,161
- वैसे बच्ची तो बहुत ही प्यारी है।
- रुको… वह मेरी बहन है? बच्ची के साथ?

55
00:06:51,245 --> 00:06:53,205
बिल्कुल। वह इसकी बहन है।

56
00:06:53,288 --> 00:06:54,873
- माफ़ कीजिए।
- ज़रूर।

57
00:06:57,543 --> 00:06:59,002
- वह काफ़ी अटपटा था।
- म्म्म।

58
00:07:00,254 --> 00:07:05,133
अच्छा, तो वह बच्ची की माँ मेरी बहन है।
और कोबेल भी यहाँ है?

59
00:07:08,262 --> 00:07:10,264
मुझे तुम्हारे साथ अपनी किताब बाँटने को कहा गया है।

60
00:07:11,348 --> 00:07:13,100
मैंने भी यह सुना है। अह, रेबेका?

61
00:07:13,183 --> 00:07:16,687
रेबेक। मेरी आँखें छोटी हैं
तो मुझे काफ़ी पास से पढ़ना पड़ता है।

62
00:07:16,770 --> 00:07:17,771
अच्छा। ख़ैर, मैं…

63
00:07:17,855 --> 00:07:19,857
मुझे यक़ीन है उससे समस्या नहीं होगी।
मुझे ज़रा माफ़ करेंगी?

64
00:07:19,940 --> 00:07:22,401
और मेरे पंछी के कारण मेरे सिर पर कुछ घाव हैं।

65
00:07:22,484 --> 00:07:23,735
- शायद तुम्हें वे दिखाई दें।
- ठीक है।

66
00:07:25,153 --> 00:07:26,154
सुनो।

67
00:07:27,364 --> 00:07:28,490
हैलो, मार्क।

68
00:07:29,408 --> 00:07:33,579
मैंने दूध निकाल लिया तो अब मैं खाली हूँ।
अच्छा, तो जीवन में बदलाव। क्या हो रहा है?

69
00:07:36,206 --> 00:07:39,209
हम, अम… तुम्हें सुनकर थोड़ा अजीब लगेगा…

70
00:07:41,670 --> 00:07:43,088
हम क़रीब हैं, तुम और मैं?

71
00:07:44,006 --> 00:07:46,425
तुम क्या… यह क्या हो रहा है?

72
00:07:47,593 --> 00:07:48,677
क्या हम अकेले में बात कर सकते हैं?

73
00:07:48,760 --> 00:07:51,597
- मुझे… मुझे… मुझे बस…
- अच्छा, मेरे प्यारों, अह,

74
00:07:51,680 --> 00:07:52,848
हम उस घड़ी के क़रीब पहुँच रहे हैं

75
00:07:52,931 --> 00:07:55,350
तो अगर आप सब शांति से ड्रॉइंग रूम में आ जाएँ…

76
00:07:55,434 --> 00:07:57,227
ठीक है। पहले चिंतन अवकाश के समय बात करते हैं।

77
00:07:57,311 --> 00:07:58,312
- ठीक है?
- ठीक है।

78
00:08:31,595 --> 00:08:34,222
तुम्हें एहसास नहीं होता
बच्चे तुम्हारी ज़िंदगी कितनी बदल देंगे।

79
00:08:34,306 --> 00:08:35,557
पर वे बदल देते हैं।

80
00:08:36,308 --> 00:08:39,352
- अह, तुम्हारे कितने बच्चे हैं?
- अभी तीसरे को जन्म दिया है।

81
00:08:39,937 --> 00:08:41,270
मुझे दो के बाद रुक जाना चाहिए था।

82
00:08:41,355 --> 00:08:43,398
- अरे, यह रहीं तुम।
- हैलो।

83
00:08:43,482 --> 00:08:45,734
- एंजलो, तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।
- तुम्हें भी।

84
00:08:45,817 --> 00:08:49,238
हेलेना, यह हैं मेरे पति, एंजलो आरटैटा।

85
00:08:49,321 --> 00:08:51,490
हेलेना, तुमसे मिलकर अच्छा लगा।

86
00:08:51,573 --> 00:08:52,741
मुझे ज़रा बैकस्टेज जाना है।

87
00:08:52,824 --> 00:08:53,951
- मैं अभी आती हूँ।
- ठीक है।

88
00:08:54,034 --> 00:08:55,536
तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा, नैटली।

89
00:08:57,246 --> 00:08:59,498
- तुम ठीक हो?
- उसे बोतल नहीं मिल रही थी।

90
00:08:59,581 --> 00:09:00,624
आह।

91
00:09:00,707 --> 00:09:02,459
व… व… वाह। तीन बच्चे।

92
00:09:02,543 --> 00:09:04,545
थोड़ी मदद के बिना नहीं कर पाती।

93
00:09:05,754 --> 00:09:08,966
मतलब, सोचो ज़रा, लोग विभाजन को
ग़ैरक़ानूनी घोषित करवाना चाहते हैं।

94
00:09:09,967 --> 00:09:12,344
म्म-हम्म। स… सच में।

95
00:09:31,572 --> 00:09:34,116
तस्वीरों का प्रदर्शन दिल को छूने वाला है।

96
00:09:34,199 --> 00:09:38,161
मुझे तो पता ही था मैं क्या वोट करूँगा पर मुझे लगता है…

97
00:09:38,245 --> 00:09:42,124
यह देख कर और तुम्हें देख कर
और तुम जो कहोगी, वह सब सुनकर,

98
00:09:42,666 --> 00:09:44,459
इस सबका बहुत असर पड़ सकता है।

99
00:09:44,543 --> 00:09:47,462
म्म्म। आशा… आशा तो यही है।

100
00:09:48,255 --> 00:09:49,882
चलो, कुछ लोगों के विचार बदलें।

101
00:09:51,341 --> 00:09:52,801
ख़ैर, मैं पूरी कोशिश करूँगी।

102
00:09:53,802 --> 00:09:54,803
धन्यवाद।

103
00:09:55,679 --> 00:09:58,682
और कृपया अगर अपने पिता से मिलो
तो उन्हें भी धन्यवाद कहना।

104
00:10:02,269 --> 00:10:03,270
ज़रूर कहूँगी।

105
00:10:15,490 --> 00:10:17,117
मार्क। इधर आओ।

106
00:10:18,994 --> 00:10:20,996
- मैंने हमारे लिए जगह रखी है।
- ठीक है।

107
00:10:24,499 --> 00:10:27,127
मुझे बस अपना चश्मा ढूँढना है।

108
00:10:28,712 --> 00:10:30,464
मार्क, एक सेकंड के लिए

109
00:10:30,547 --> 00:10:31,465
- तुम यह पकड़ोगे?
- हाँ।

110
00:10:31,548 --> 00:10:33,383
जो तुम तुम हो
तुम्हारी एक आध्यात्मिक जीवनी

111
00:10:33,467 --> 00:10:35,302
डॉ. रिकेन
लेज़लो हेल, पीएचडी

112
00:10:40,349 --> 00:10:41,350
हे भगवान।

113
00:10:43,936 --> 00:10:46,396
माफ़ करना, पता चला है, इस घंटी बजने वाली

114
00:10:46,480 --> 00:10:50,651
- ऐप की तुम घंटी बंद नहीं कर सकते।

115
00:10:52,110 --> 00:10:55,280
अच्छा। यहाँ आने के लिए आप सब का धन्यवाद।

116
00:10:56,031 --> 00:10:58,200
अम, इससे पहले कि हम शुरू करें, एक व्यक्ति है

117
00:10:58,283 --> 00:11:00,994
जिसका मैं सबसे पहले धन्यवाद करना चाहूँगा।

118
00:11:01,078 --> 00:11:05,958
अह, परिवार मेरा आधार और मेरी प्रेरणा, दोनों है।

119
00:11:06,041 --> 00:11:10,546
तो मैं इस पठन को अपनी पहली बेटी के नाम करता हूँ,

120
00:11:10,629 --> 00:11:11,713
जो आज यहाँ पर है।

121
00:11:11,797 --> 00:11:14,091
ऐलेनोर, मैं तुम्हें प्यार करता हूँ।

122
00:11:20,848 --> 00:11:22,724
मेरी जीजा।

123
00:11:22,808 --> 00:11:26,144
और इसके साथ… मैं शुरू करता हूँ।

124
00:11:30,148 --> 00:11:31,859
"कहते हैं कि बचपन में

125
00:11:31,942 --> 00:11:36,864
वुल्फ़गैंग मोत्ज़ार्ट ने एक और लड़के की
पियानो में सिर मारकर हत्या कर दी थी।

126
00:11:38,323 --> 00:11:39,575
चिंता मत कीजिए।

127
00:11:39,658 --> 00:11:42,619
इस किताब के लिए किए गए मेरे शोध ने
इस कहानी को झूठा साबित किया है।

128
00:11:43,662 --> 00:11:45,622
पर अपनी हृदय गति के शांत होने के साथ

129
00:11:45,706 --> 00:11:48,125
- आप विचार कीजिए एक लेखक कितनी शक्ति…"
- मार्क।

130
00:11:48,208 --> 00:11:50,836
- क्या मैं भी इसकी किताब में देख सकती हूँ?
- म्म-हम्म।

131
00:11:50,919 --> 00:11:51,962
मैं गर्दन आगे करके देख लूँगी।

132
00:11:52,045 --> 00:11:54,047
- "…रखता है एक पाठक पर…"
- ज़रूर।

133
00:11:54,131 --> 00:11:57,301
"…जिसे अब से 'तुम' कहा गया है।

134
00:11:58,594 --> 00:12:02,806
पर वास्तव में 'तुम' है क्या?

135
00:12:02,890 --> 00:12:03,891
आज रात के लिए शुभकामनाएँ।

136
00:12:03,974 --> 00:12:05,601
तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा, हेलेना।

137
00:12:07,227 --> 00:12:09,021
"इस विशाल धरती पर लाखों पाठकों के लिए

138
00:12:09,104 --> 00:12:12,024
इस 'तुम' के अलग-अलग मतलब कैसे हो सकते हैं?

139
00:12:13,525 --> 00:12:18,488
और शायद, सबसे ज़रूरी, तुम हो कौन?"

140
00:12:18,572 --> 00:12:24,453
हेल्ली
एक विभाजित कहानी

141
00:13:14,336 --> 00:13:18,173
यू़.एस. नेवी
यू़.एस.एन.

142
00:13:25,472 --> 00:13:27,099
डैडी

143
00:13:50,747 --> 00:13:52,875
"सभी जीव, छलाँग मारती हुई बिल्ली से

144
00:13:52,958 --> 00:13:54,543
दुबके हुए छछूँदर तक,

145
00:13:54,626 --> 00:14:00,382
स्वयं को 'तुम,' इस जगत का स्वाभाविक केंद्र मानते हैं।

146
00:14:00,465 --> 00:14:04,845
पर बिल्ली छछूँदर को खा जाती है
और हम, श्रोडिंजर की तरह,

147
00:14:04,928 --> 00:14:07,890
सोचते रहते हैं इसका क्या मतलब है।"

148
00:14:08,891 --> 00:14:09,933
अध्याय समाप्त होता है।

149
00:14:14,313 --> 00:14:16,064
चलिए, अब हम, अह,

150
00:14:16,148 --> 00:14:19,359
सात मिनट का चिंतन अवकाश लेते हैं
और फिर उसके बाद वापस आएँगे।

151
00:14:20,527 --> 00:14:23,197
अह, बाल्फ़। नेति पात्र तैयार करो।

152
00:14:23,280 --> 00:14:24,698
इसने तो सब बदल दिया।

153
00:14:25,282 --> 00:14:27,326
मुझे अपना नाम फिर से बदलना पड़ेगा।

154
00:14:27,409 --> 00:14:31,413
शब्दों का जादूगर है यह।
लग रहा था जैसे उसके गले में कुछ फँस गया है।

155
00:14:31,496 --> 00:14:33,123
- ओह, हाँ।
- सुनो।

156
00:14:33,207 --> 00:14:34,791
मैं ज़रा देख लूँ अगर यह और दूध लेगी।

157
00:14:34,875 --> 00:14:36,627
कुछ मिनटों में मुझे बच्चों के कमरे में मिलोगे?

158
00:14:36,710 --> 00:14:37,711
- ठीक है।
- ठीक है।

159
00:14:42,299 --> 00:14:43,300
माफ़ कीजिए।

160
00:14:53,227 --> 00:14:55,646
अम, श्री हेल… रिकेन?

161
00:14:56,980 --> 00:14:59,233
पता नहीं मेरी आवाज़ ऐसे काँपती क्यों है।

162
00:14:59,900 --> 00:15:02,486
मेरी आवाज़ एक बेचारे बूढ़े,
उदास हैमबर्गर के वेटर की तरह लग रही है…

163
00:15:02,569 --> 00:15:05,239
…जो विभिन्न व्यंजनों के बारे में बकबक कर रहा हो।

164
00:15:05,739 --> 00:15:07,616
"हैमबर्गर का वेटर।" यह क्या बकवास है?

165
00:15:07,699 --> 00:15:10,327
हे भगवान, मैं अपना मुँह खोलता ही क्यों हूँ?

166
00:15:10,410 --> 00:15:11,328
यह बहुत अच्छा चल रहा है।

167
00:15:11,411 --> 00:15:14,498
- मेरा मतलब, किताब बहुत बढ़िया है और…
- अच्छा, मार्क।

168
00:15:14,581 --> 00:15:16,083
धन्यवाद, पर तुम्हें यह कहने की ज़रूरत नहीं है।

169
00:15:16,166 --> 00:15:18,001
मुझे अच्छी तरह पता है तुम मेरे बारे में क्या सोचते हो।

170
00:15:18,085 --> 00:15:20,295
- क्या? नहीं, मैं यह सच कह रहा हूँ।

171
00:15:20,379 --> 00:15:23,423
वह… तुम्हारी किताब, उसने… उसने मेरी आँखें खोल दीं।

172
00:15:25,509 --> 00:15:26,844
मार्क, तुम ठीक तो हो?

173
00:15:26,927 --> 00:15:30,931
हाँ। इस किताब ने मेरी पूरी ज़िंदगी बदल दी।

174
00:15:31,890 --> 00:15:33,475
तुमने इसे सच में पढ़ा?

175
00:15:33,559 --> 00:15:35,978
रिकेन, क्या हम दोस्त हैं?

176
00:15:38,272 --> 00:15:40,566
देखो, मुझे पता है मैं कभी-कभी
तुम्हें "नीचा" महसूस करवाता हूँ

177
00:15:40,649 --> 00:15:42,901
कि तुमने वह प्रक्रिया करवाई।

178
00:15:42,985 --> 00:15:44,111
और मुझे उसका अफ़सोस है।

179
00:15:44,945 --> 00:15:47,865
तुम्हें जेम्मा की मौत का सामना किसी
ऐसे तरीके से करना था जो तुम्हें सही लगे।

180
00:15:49,449 --> 00:15:52,786
पता है, आज सुबह मैं पुरानी तस्वीरें देख रहा था

181
00:15:52,870 --> 00:15:56,707
और मुझे हाइकिंग करते हुए
हम चारों की एक तस्वीर मिली।

182
00:15:56,790 --> 00:16:00,586
- तुम्हें वो मज़ेदार मक्खियाँ याद हैं?
- क्या वह तुम्हारे पास है? वह तस्वीर?

183
00:16:00,669 --> 00:16:04,006
हाँ, ज़रूर। होनी चाहिए। अम…

184
00:16:04,089 --> 00:16:07,593
- अह, रिकेन। नेति पात्र गर्म हो गया।
- ओह, धन्यवाद, बाल्फ़।

185
00:16:07,676 --> 00:16:09,761
मार्क, मुझे अपने साइनस साफ़ करने हैं।

186
00:16:09,845 --> 00:16:12,973
पर धन्यवाद। तुम्हें अंदाज़ा भी नहीं है
कि यह मेरे लिए कितना मायने रखता है।

187
00:16:24,234 --> 00:16:26,028
मार्क, मुझे तुम्हारी चिंता हो रही थी।

188
00:16:26,111 --> 00:16:27,613
ओह, मैं ठीक हूँ। धन्यवाद, अह…।

189
00:16:27,696 --> 00:16:29,865
मैं बस ज़रा अपनी बहन को देख कर आता हूँ।

190
00:16:29,948 --> 00:16:32,910
ओह। अम,
जब उस समय तुमने मुझे गले लगाया था,

191
00:16:32,993 --> 00:16:35,204
तुम अचानक तन गए थे। क्या हुआ था?

192
00:16:35,996 --> 00:16:38,248
ओह, मुझे नहीं पता था ऐसा कुछ हुआ।

193
00:16:38,916 --> 00:16:41,043
हाँ, तुम तन गए थे। तुम अभी भी तनाव में हो।

194
00:16:41,126 --> 00:16:44,254
हाँ, अह… माफ़ करना, यह बस पार्टियाँ मुझे पसंद नहीं हैं।

195
00:16:44,338 --> 00:16:46,840
क्या तुम वह सच कह रहे थे जो तुमने पहले कहा था?

196
00:16:47,799 --> 00:16:49,051
तुम्हारी योजनाओं के बारे में।

197
00:16:51,303 --> 00:16:52,304
बेशक़।

198
00:16:53,931 --> 00:16:55,057
मुझे और बताओ।

199
00:16:59,269 --> 00:17:02,439
मुझे… मुझे माफ़ करना। मैं… मैं बस…
मुझे अभी मामा होने का फ़र्ज़ निभाना है।

200
00:17:02,523 --> 00:17:04,066
तो मैं… मैं जाकर आता हूँ।

201
00:17:04,148 --> 00:17:05,651
- ठीक है?
- ठीक है।

202
00:17:06,818 --> 00:17:08,028
ठीक है। धन्यवाद, मिस कोबेल।

203
00:17:56,368 --> 00:17:58,078
- बस, बस।

204
00:17:58,161 --> 00:18:00,372
- अरे, यह रहे तुम।
- सुनो, मुझे तुमसे ज़रूरी बात करनी है।

205
00:18:00,455 --> 00:18:02,708
हाँ, मैं जानती हूँ। मैं बस
इसे चुप करा लूँ। बहुत बुरी तरह रो रही है।

206
00:18:02,791 --> 00:18:04,084
पर ब… बस मुझे उधर अंदर मिलो, अच्छा?

207
00:18:04,168 --> 00:18:07,171
- अच्छा, मैं बस… इंतज़ार करूँगा। अह, ठीक है।
- वादा रहा मैं अभी आती हूँ।

208
00:18:14,386 --> 00:18:16,013
ओह, शुक्र है भगवान का, मिसेज़ सेल्विग। हैलो।

209
00:18:16,096 --> 00:18:18,098
क्या आप इसे ज़रा पकड़ेंगी जब तक मैं मार्क से बात कर लूँ?

210
00:18:18,182 --> 00:18:20,225
- ज़रूर, जान।
- धन्यवाद।

211
00:18:20,309 --> 00:18:22,060
- क्या मार्क ठीक है?
- हाँ, वह ठीक है।

212
00:18:22,144 --> 00:18:23,395
धन्यवाद, आप बहुत अच्छी हैं।

213
00:18:35,199 --> 00:18:38,368
अच्छा… अब बताओ क्या बात है।

214
00:18:50,923 --> 00:18:53,467
मेरा नाम हेलेना है और मैं एक ईगन हूँ।

215
00:18:55,177 --> 00:18:57,221
तो ईगन के रूप में बड़े होते हुए
एक चीज़ जो तुम सीखते हो,

216
00:18:57,304 --> 00:18:59,348
वह यह है कि कर्मचारी हमारा परिवार हैं।

217
00:18:59,431 --> 00:19:01,350
और मुझे याद है बचपन में इसके कारण मैं बहुत उलझन में थी

218
00:19:01,433 --> 00:19:02,434
क्योंकि मुझे लगता था इसका मतलब है

219
00:19:02,518 --> 00:19:04,937
कि मेरे कुछ हज़ार भाई-बहन दुनिया भर में

220
00:19:05,020 --> 00:19:07,356
चारों ओर फैले हुए हैं।

221
00:19:07,439 --> 00:19:08,565
हे भगवान।

222
00:19:09,233 --> 00:19:12,402
पर जैसे-जैसे मैं बड़ी हुई, मैंने जाना
कि यह सांझे आदर्शों के बारे में है।

223
00:19:12,486 --> 00:19:13,737
अम…

224
00:19:13,820 --> 00:19:16,573
हर रोज़ रात को सोते समय मेरे पिता मुझे नौ मूल सिद्धांत

225
00:19:16,657 --> 00:19:17,824
दोहराने को कहते थे,

226
00:19:17,908 --> 00:19:20,744
जो मैं हमेशा ख़ुशी-ख़ुशी
नहीं करती थी। माफ़ कीजिएगा, डैडी।

227
00:19:20,827 --> 00:19:24,957
पर अब लूमन में काम करने वाले बाकी लोगों के साथ
मैं भी उन्हीं नैतिक मूल्यों का अनुसरण करती हूँ

228
00:19:25,040 --> 00:19:27,292
और यही चीज़ उन्हें मेरा परिवार बनाती है।

229
00:19:27,918 --> 00:19:30,379
और मैं उन्हें कभी ऐसा कुछ करने को नहीं कहूँगी

230
00:19:30,462 --> 00:19:33,382
जो करने के लिए मैं ख़ुद इच्छुक या उत्सुक नहीं हूँ।

231
00:19:33,465 --> 00:19:36,677
ओह। देखिए,
म… मेरे डैडी को तो ख़ुशी होगी अगर मैं यहाँ बैठ कर

232
00:19:36,760 --> 00:19:39,263
कहूँ कि मैंने यह नौकरी अपनी निष्ठा के कारण ली है

233
00:19:39,346 --> 00:19:44,017
और ईगन की विचारधारा की
पुकार पर मैं यह सेवा कर रही हूँ।

234
00:19:44,726 --> 00:19:49,690
पर मैंने यह विभाजित नौकरी इसलिए ली
क्योंकि यह बहुत शानदार लगती है।

235
00:19:50,482 --> 00:19:52,860
तो नहीं, मुझे नहीं लगता विभाजन हमें अलग करता है।

236
00:19:53,694 --> 00:19:55,195
मुझे लगता है यह हमें एक साथ लाता है।

237
00:19:56,530 --> 00:19:59,992
लूमन
विभाजन में संगठित

238
00:20:14,464 --> 00:20:15,465
अभिवादन।

239
00:20:15,549 --> 00:20:17,926
- मैं अभी यहाँ नहीं हूँ।
- सत्यानाश, मिलचिक!

240
00:20:23,015 --> 00:20:25,142
विभाजित कर्मचारी ने चोट लगने के बाद
जानकारी के लिए केस किया

241
00:20:25,225 --> 00:20:27,227
"लूमन को अपनी ज़िम्मेदारी स्वीकार करनी होगी"

242
00:20:36,361 --> 00:20:38,572
विभाजित कर्मचारियों की सूची

243
00:20:40,574 --> 00:20:41,658
बेलिफ़, अर्विंग

244
00:20:41,742 --> 00:20:42,868
बेकर, ऐमी
लूमन के पास रहती है

245
00:20:45,579 --> 00:20:47,289
बर्ली, आयन
संपर्क करने की कोशिश की

246
00:20:53,378 --> 00:20:57,049
गुडमैन, बर्ट
3329 गल हार्बर रोड कियर पीई 07453

247
00:20:58,717 --> 00:21:00,719
कियर
क्षेत्रीय सड़कों का मानचित्र

248
00:21:10,646 --> 00:21:11,939
ब्रायन वॉल्श - मैथ्यू ब्लेड्स
माइकल क्लस

249
00:21:12,022 --> 00:21:12,856
आयन बर्ली
जेसन टर्नर

250
00:21:21,114 --> 00:21:22,908
मर्टल ईगन ऋण संघ
अर्विंग बेलिफ़

251
00:21:33,126 --> 00:21:36,338
बर्ट
गुडमैन

252
00:22:11,039 --> 00:22:12,040
हेलेना।

253
00:22:12,708 --> 00:22:13,917
वह यहाँ है, सर।

254
00:22:24,178 --> 00:22:25,179
हेलेना।

255
00:22:28,140 --> 00:22:29,725
तुम बहुत अच्छी लग रही हो।

256
00:22:32,603 --> 00:22:33,645
जैसे किसी फ़िल्म में हो।

257
00:22:36,565 --> 00:22:37,566
धन्यवाद।

258
00:22:41,445 --> 00:22:42,446
क्या तुम…

259
00:22:44,323 --> 00:22:46,325
क्या तुम्हें अभी भी दर्द हो रहा है?

260
00:22:48,744 --> 00:22:49,745
नहीं।

261
00:22:50,954 --> 00:22:51,955
अब नहीं है।

262
00:22:58,712 --> 00:23:02,132
मैं बहुत रोया जब उन्होंने मुझे बताया
उसने तुम्हारे साथ क्या करने की कोशिश की।

263
00:23:03,258 --> 00:23:05,844
उस इनी ने क्या करने की कोशिश की। मैं…

264
00:23:09,723 --> 00:23:11,558
यह सब करने के लिए धन्यवाद।

265
00:23:13,143 --> 00:23:15,479
तुम्हारे दादाजी को बहुत अच्छा लगेगा जो तुमने किया।

266
00:23:17,397 --> 00:23:21,443
और एक दिन मेरे परिक्रमण के समय तुम मेरे साथ बैठोगी।

267
00:23:25,113 --> 00:23:26,323
क्या तुम ठीक महसूस कर रही हो?

268
00:23:27,824 --> 00:23:28,825
हाँ।

269
00:23:29,326 --> 00:23:33,747
मुझे लगता है, अह… शायद मुझे थोड़ी चढ़ गई है।

270
00:23:35,499 --> 00:23:37,334
तुम अपना भाषण ठीक से दे पाओगी?

271
00:23:39,378 --> 00:23:41,505
मेरा भाषण। हाँ। ज़रूर।

272
00:23:44,925 --> 00:23:48,095
तुम्हें याद है जब मैं
तुम्हें दिखाने के लिए पहली चिप घर लाया था?

273
00:23:50,556 --> 00:23:51,640
जो नमूना थी।

274
00:23:53,851 --> 00:23:56,186
उस समय उस पर नीली और हरी रोशनियाँ थीं।

275
00:23:58,063 --> 00:23:59,064
हाँ।

276
00:24:00,816 --> 00:24:04,903
मुझे याद है तुमने मुझसे कहा था,
"यह कितनी सुंदर है, डैडी।

277
00:24:06,655 --> 00:24:09,199
दुनिया में हर किसी को यह मिलनी चाहिए।"

278
00:24:11,660 --> 00:24:12,703
उन्हें वह मिलेगी।

279
00:24:15,455 --> 00:24:16,540
तुम्हारे कारण।

280
00:24:20,210 --> 00:24:22,004
वे सब किएर के बच्चे बनेंगे।

281
00:24:25,507 --> 00:24:29,011
मिस्टर ईगन। हेलेना।
स्टेज की ओर जाने का समय हो गया।

282
00:24:54,036 --> 00:24:58,415
मैंने इस दुनिया का
जो नुकसान किया है, उसके लिए मुझे माफ़ कर दीजिए।

283
00:25:00,375 --> 00:25:05,756
मेरी हरकतों का केवल मैं ही… पश्चाताप कर सकती हूँ।

284
00:25:09,176 --> 00:25:13,305
और उनका कलंक केवल मेरे अंदर ही जीवित रहेगा।

285
00:25:16,975 --> 00:25:18,852
मैं केवल अफ़सोस ही कर सकती हूँ।

286
00:25:20,604 --> 00:25:22,231
और मैं वही कर रही हूँ।

287
00:27:06,502 --> 00:27:08,253
क़सम खाते हो तुम मेरे साथ मज़ाक नहीं कर रहे?

288
00:27:09,004 --> 00:27:10,005
क़सम खाता हूँ।

289
00:27:11,131 --> 00:27:13,008
यह तो बहुत अजीब है।

290
00:27:13,091 --> 00:27:15,928
उन्हें उस जगह का चप्पा-चप्पा
छानने के लिए लोगों को वहाँ भेजना होगा।

291
00:27:16,011 --> 00:27:19,515
जैसे कि, इंस्पेक्टर्स या ऐसे कोई।
क्या ऐसी कोई चीज़ होती है? इंस्पेक्टर्स?

292
00:27:19,598 --> 00:27:21,141
हाँ। इंस्पेक्टर्स होते हैं।

293
00:27:22,142 --> 00:27:23,852
मार्क आजकल… मेरा मतलब, यहाँ पर

294
00:27:23,936 --> 00:27:27,523
तुम पता करने की कोशिश कर रहे हो
कि लूमन में क्या काम होता है। तुम क्या काम करते हो।

295
00:27:27,606 --> 00:27:28,607
अच्छा।

296
00:27:31,568 --> 00:27:32,569
मैं बस…

297
00:27:34,613 --> 00:27:36,698
मैं बस जानना चाहता हूँ क्यों।

298
00:27:38,325 --> 00:27:40,327
उसने मुझे वहाँ क्यों डाला।

299
00:27:45,082 --> 00:27:47,084
उसने अपनी पत्नी को खोया था।

300
00:27:47,751 --> 00:27:51,171
तुमने अपनी पत्नी को खोया था।
लूमन में काम शुरू करने से कुछ समय पहले।

301
00:27:52,297 --> 00:27:53,966
- जेम्मा।
- म्म-हम्म।

302
00:27:55,467 --> 00:28:00,305
उसकी मौत एक कार दुर्घटना में हुई थी
और, पहले तो, तुमने पढ़ाना जारी रखने की कोशिश की।

303
00:28:01,682 --> 00:28:02,975
मैं टीचर था?

304
00:28:03,058 --> 00:28:05,477
प्रोफ़ेसर थे। इतिहास के।

305
00:28:05,561 --> 00:28:09,398
उसकी मौत के
तीन हफ़्ते बाद तुमने वापस पढ़ाने की कोशिश की

306
00:28:09,898 --> 00:28:12,568
पर वह बहुत दुःखद रहा।

307
00:28:14,027 --> 00:28:16,864
वह तब भी जैसे तुम्हारी रगों में थी।

308
00:28:17,406 --> 00:28:18,532
और तुम वह सह नहीं पाते थे।

309
00:28:20,617 --> 00:28:24,162
जिस कारण मुझे लगता है
तुमने सोचा कि इस विभाजित नौकरी से…

310
00:28:26,957 --> 00:28:28,959
उसने आशा की कि तुम्हें वह दर्द नहीं सहना पड़ेगा।

311
00:28:38,218 --> 00:28:39,636
यह अच्छा नाम है। जेम्मा।

312
00:28:41,889 --> 00:28:44,016
हाँ।

313
00:28:46,059 --> 00:28:48,770
हम सब एक-दूसरे के बहुत क़रीब थे। बहुत अच्छा लगता था।

314
00:28:50,564 --> 00:28:51,857
वह बहुत अच्छी थी।

315
00:28:53,358 --> 00:28:54,568
उसने तुम्हें अच्छा बना दिया था।

316
00:29:39,988 --> 00:29:41,114
आती हुई कॉल
कोबेल

317
00:29:43,033 --> 00:29:44,660
उन्होंने मुझे तुमसे बात करने के लिए मना किया है।

318
00:29:44,743 --> 00:29:49,331
वह साला ओटीसी सक्रिय कर दिया गया है!
मार्क एस. अपना इनी बना हुआ है!

319
00:29:49,414 --> 00:29:50,541
क्या? यह संभव नहीं है।

320
00:29:52,501 --> 00:29:55,003
यह डिलन ने किया है।
वे काफ़ी देर से इसकी योजना बना रहे थे।

321
00:29:55,087 --> 00:29:56,296
हेल्ली उस समारोह में है।

322
00:29:56,380 --> 00:30:00,217
मैं हेल्ली को संभाल लूँगी।
मैं वह ठीक कर दूँगी जैसे मैं सब कुछ ठीक करती हूँ।

323
00:30:01,009 --> 00:30:04,638
तुम सुरक्षा दफ़्तर जाओ और उसे तुरंत बंद करो!

324
00:30:04,721 --> 00:30:06,139
उफ़!

325
00:30:25,367 --> 00:30:27,244
बेड़ा गर्क हो! डिलन!

326
00:30:27,744 --> 00:30:28,620
डिलन!

327
00:30:29,663 --> 00:30:31,665
मुझे पता है तुम अंदर हो, डिलन। दरवाज़ा खोलो!

328
00:30:31,748 --> 00:30:33,834
भाड़ में जाओ, श्री मिलचिक!

329
00:30:34,543 --> 00:30:37,004
डिलन! डिलन!

330
00:30:38,964 --> 00:30:40,883
रिकेन न्यूयॉर्क के काफ़ी प्रसिद्ध पत्रकारों को जानता है।

331
00:30:40,966 --> 00:30:43,051
और तुम्हें लगता है वह पुलिस के पास जाने से बेहतर होगा?

332
00:30:43,135 --> 00:30:45,679
अब, लूमन ने अपनी टाँग कई जगह फँसाई हुई है।

333
00:30:45,762 --> 00:30:47,347
माफ़ करना, तुम्हें कहावतें समझ में आती हैं?

334
00:30:47,431 --> 00:30:49,183
टाँग कई जगह फँसाना। मैं समझ गया।

335
00:30:49,266 --> 00:30:51,560
मुझे लगता है हमें बहुत सोच-समझकर कर
तय करना होगा किससे बात करें।

336
00:30:51,643 --> 00:30:53,437
- ठीक है।
- तुम्हारे पास कितना समय है?

337
00:30:53,520 --> 00:30:55,189
पता नहीं। शायद एक घंटा?

338
00:30:55,272 --> 00:30:57,441
ठीक है। क्योंकि जैसे ही
तुम्हारे बॉस लोगों को पता चलेगा…

339
00:30:57,524 --> 00:31:01,361
अरे, बाप रे, मैं तो बिल्कुल भूल ही गया।
कोबेल! कोबेल यहाँ पर क्यों आई हुई है?

340
00:31:01,445 --> 00:31:02,654
क्या?

341
00:31:02,738 --> 00:31:05,490
लूमन की मेरी बॉस। मिस कोबेल। वह इस पार्टी में हैं।

342
00:31:05,574 --> 00:31:06,700
यह तुम क्या कह रहे हो?

343
00:31:06,783 --> 00:31:08,744
उन्होंने कपड़े कुछ अलग तरह के पहने हुए हैं।

344
00:31:08,827 --> 00:31:11,830
कुछ लहराती सी, जामुनी रंग की पोशाक, सफ़ेद बाल।

345
00:31:13,207 --> 00:31:15,042
मार्क, क्या तुम मिसेज़ सेल्विग की बात कर रहे हो?

346
00:31:15,542 --> 00:31:17,878
हो सकता है पर उसका नाम हार्मनी कोबेल है।

347
00:31:18,378 --> 00:31:20,047
और वह लूमन में काम करती है?

348
00:31:20,130 --> 00:31:21,256
हाँ, वह मेरी बॉस है।

349
00:31:21,340 --> 00:31:22,508
हे मेरे भगवान।

350
00:31:50,619 --> 00:31:51,787
डिलन।

351
00:31:51,870 --> 00:31:53,163
तुम यह क्यों कर रहे हो, यार?

352
00:31:53,997 --> 00:31:54,998
मान जाओ।

353
00:31:56,250 --> 00:31:58,794
तुम इस तिमाही के सबसे बढ़िया रिफ़ाइनर चुने गए हो!

354
00:31:58,877 --> 00:32:01,630
"हालाँकि ज़्यादातर संस्कृतियों में
सेक्स को बुरा या अश्लील माना जाता है,

355
00:32:01,713 --> 00:32:03,215
- मेरी नज़र में वह हमेशा…"
- मिसेज़ सेल्विग?

356
00:32:03,298 --> 00:32:04,925
- क्या?
- क्या वह यहाँ हैं? क्या मिसेज़ सेल्विग यहाँ हैं?

357
00:32:05,008 --> 00:32:05,843
- क्या तुम्हें…
- क्या?

358
00:32:05,926 --> 00:32:06,969
मिसेज़ सेल्विग?

359
00:32:07,052 --> 00:32:08,971
- क्या हो रहा है?
- उनके पास ऐलेनोर है।

360
00:32:09,054 --> 00:32:12,224
क्या? अम… अह…
मुझे एक मिनट माफ़ कीजिए, ठीक है। अम…

361
00:32:12,307 --> 00:32:14,726
जान? क्या कहा तुमने?

362
00:32:14,810 --> 00:32:17,729
मिसेज़ सेल्विग के पास ऐलेनोर है। तुमने उन्हें देखा क्या?

363
00:32:20,607 --> 00:32:22,067
- हे भगवान।
- रुको, यह हो क्या रहा है?

364
00:32:22,150 --> 00:32:23,902
हे भगवान। उनकी कार यहाँ नहीं है।

365
00:32:23,986 --> 00:32:26,321
मैंने बच्ची को उन्हें दिया और वह चली गईं!

366
00:32:26,905 --> 00:32:29,157
- वह चली गईं? ऐलेनोर के साथ?
- मैंने बच्ची को उन्हें दिया था

367
00:32:29,241 --> 00:32:30,242
और वह चली गईं!

368
00:32:30,325 --> 00:32:32,244
- हमने सब जगह देख लिया है?
- अभी नहीं!

369
00:32:32,327 --> 00:32:33,787
अच्छा, चलो… चलो अंदर जाकर देखें।

370
00:32:33,871 --> 00:32:34,705
हे भगवान!

371
00:32:58,812 --> 00:33:02,232
समझ सकता हूँ तुम्हें बहुत निराशा हुई होगी।

372
00:33:02,316 --> 00:33:04,067
मैं तुम्हें अभी भी वहाँ वापस भिजवा सकता हूँ।

373
00:33:04,568 --> 00:33:06,278
तुम जो चाहो, मैं तुम्हें सुविधा दिलवा दूँगा, डिलन।

374
00:33:06,361 --> 00:33:09,198
अरे, ऐसी-ऐसी चीज़ें हैं
जिनके बारे में तुम्हें अभी तक पता भी नहीं है।

375
00:33:09,281 --> 00:33:12,910
हमारे… हमारे पास पेंटबॉल है, कॉफ़ी कोज़ीस हैं।

376
00:33:12,993 --> 00:33:14,244
डिलन, मान जाओ!

377
00:33:15,412 --> 00:33:18,498
तुम बस बोलो सही
और मैं तुम्हें अभी कॉफ़ी कोज़ी दिलवा दूँगा, डिलन।

378
00:33:18,582 --> 00:33:19,625
मान जाओ, यार!

379
00:33:19,708 --> 00:33:23,378
मैं अपने बच्चे का जन्म लेना याद करना चाहता हूँ!

380
00:33:25,547 --> 00:33:27,216
तुम्हारे दो बच्चे और भी हैं।

381
00:33:28,425 --> 00:33:29,635
मैं तुम्हें उनके बारे में बता सकता हूँ।

382
00:33:30,928 --> 00:33:32,554
दरवाज़ा खोलो और मैं तुम्हें उनके नाम बता दूँगा।

383
00:33:32,638 --> 00:33:33,514
मान जाओ, डिलन।

384
00:33:34,765 --> 00:33:36,725
- डिलन!

385
00:34:07,422 --> 00:34:08,674
लूमन के दोस्तों स्वागत है

386
00:34:08,757 --> 00:34:10,509
अरे, अरे, अरे। यह चल रही है।

387
00:34:12,427 --> 00:34:15,848
मेरा नाम हेलेना है
और मैं एक ईगन हूँ।

388
00:34:16,431 --> 00:34:20,101
तो ईगन के रूप में बड़े होते हुए
एक चीज़ जो तुम सीखते हो, वह यह है कि कर्मचारी…

389
00:34:21,018 --> 00:34:23,105
- हम दो मिनट में शुरू करेंगे।
- धन्यवाद।

390
00:34:23,188 --> 00:34:24,188
शुभकामनाएँ।

391
00:34:25,899 --> 00:34:28,652
मैं तुम्हारा परिचय दे दूँगी।
तुम बस मुख्य विषय पर ही टिकी रहना।

392
00:34:28,735 --> 00:34:31,655
अपनी इनी को अपनी बहन की तरह
मानने वाली पंक्ति ज़रूर बोलना।

393
00:34:31,737 --> 00:34:33,574
- उन्हें वह बहुत पसंद आएगा।
- समझ गई।

394
00:34:34,199 --> 00:34:35,617
सब बहुत बढ़िया होगा।

395
00:35:20,954 --> 00:35:22,581
वह बच्चों के कमरे में नहीं है।

396
00:35:23,165 --> 00:35:24,875
इन सभी कमरों में देख लिया है क्या?

397
00:35:27,669 --> 00:35:29,046
ओह, शुक्र है भगवान का।

398
00:35:29,129 --> 00:35:30,631
डैवन! मुझे मिल गई!

399
00:35:31,131 --> 00:35:34,259
डैवन, वह यहाँ है! मुझे मिल गई।

400
00:35:34,343 --> 00:35:35,761
मुझे तुम्हारी बच्ची मिल गई।

401
00:35:36,929 --> 00:35:39,139
- मैंने उसे ढूँढ लिया!

402
00:35:51,735 --> 00:35:52,861
डिलन!

403
00:35:55,030 --> 00:35:56,323
डिलन!

404
00:35:56,406 --> 00:35:57,574
…मनःस्थिति में सुधार,

405
00:35:57,658 --> 00:35:59,535
- ज़्यादा ख़ुशनुमा काम की जगह।

406
00:36:00,577 --> 00:36:04,414
किसी भी परिवर्तनकारी प्रोद्यौगिकी की तरह,
हमें भी असफलताओं का सामना करना पड़ा है।

407
00:36:04,498 --> 00:36:05,624
रास्ते में बाधाएँ आई हैं।

408
00:36:05,707 --> 00:36:10,003
पर आज रात यहाँ मैं आपको
यह बताने आई हूँ कि हम एक क्रांति की कग़ार पर हैं।

409
00:36:10,087 --> 00:36:12,422
एक दयालु और संवेदनापूर्ण क्रांति

410
00:36:12,506 --> 00:36:13,924
जो मनुष्य को रखती है…

411
00:36:14,007 --> 00:36:17,553
- हे भगवान!
- क्या यह तुम हो?

412
00:36:18,220 --> 00:36:20,722
यह क्या बोल रही हो तुम?

413
00:36:21,223 --> 00:36:24,643
यह तुम्हीं हो, है ना?

414
00:36:24,726 --> 00:36:29,022
- मैं तुम्हारी कंपनी को ख़त्म कर दूँगी।

415
00:36:30,190 --> 00:36:31,608
तुम्हारी कंपनी!

416
00:36:32,526 --> 00:36:35,112
तुम्हें क्या लगता है तुम कौन हो?

417
00:36:35,195 --> 00:36:38,156
नहीं। इसका नतीजा तुम्हारे दोस्त भुगतेंगे।

418
00:36:39,157 --> 00:36:41,368
मार्क भुगतेगा।

419
00:36:41,451 --> 00:36:43,537
तुम तो चली जाओगी,

420
00:36:43,620 --> 00:36:49,042
पर हम उन्हें जीवित रखेंगे, दर्द में।

421
00:36:49,626 --> 00:36:50,794
तुम्हारी बारी आ गई है।

422
00:36:50,878 --> 00:36:53,213
…तय किया हम इससे बेहतर कर सकते हैं।

423
00:36:53,297 --> 00:36:56,508
उन्होंने अपने जीवन काल में
चाहे कभी विभाजन की चिप न देखी हो

424
00:36:56,592 --> 00:37:01,305
पर यह उनकी सौम्य
और परिष्कृत संकल्पना के प्रत्यक्ष हो जाने का प्रतीक है।

425
00:37:01,388 --> 00:37:04,641
पर क्यों ना हम उस व्यक्ति की बात सुनें
जिसने यह सब ख़ुद अनुभव किया है?

426
00:37:06,852 --> 00:37:09,313
देवियों और सज्जनों, हमारी मुख्य अतिथि,

427
00:37:09,396 --> 00:37:11,607
हेलेना ईगन।

428
00:37:18,405 --> 00:37:19,615
धन्यवाद, नैटली।

429
00:37:50,312 --> 00:37:51,438
डैवन!

430
00:37:56,068 --> 00:37:57,236
मेरा नाम हेल्ली आर. है।

431
00:37:58,779 --> 00:38:00,030
मैं एक इनी हूँ।

432
00:38:01,698 --> 00:38:04,618
और इन लोगों ने आपको विभाजन के बारे में
जो कुछ भी बताया है, सब झूठ है!

433
00:38:04,701 --> 00:38:05,702
डैवन!

434
00:38:08,205 --> 00:38:09,873
बर्ट!

435
00:38:11,333 --> 00:38:12,334
बर्ट!

436
00:38:12,417 --> 00:38:15,712
नहीं, नहीं, नहीं। सुनिए,
हम ख़ुश नहीं हैं। हम बहुत दुःखी हैं।

437
00:38:17,130 --> 00:38:18,590
बर्ट!

438
00:38:19,716 --> 00:38:21,844
डिलन!

439
00:38:21,927 --> 00:38:23,387
ये लोग वहाँ हम पर ज़ुल्म करते हैं!

440
00:38:23,971 --> 00:38:25,305
बर्ट!

441
00:38:25,389 --> 00:38:27,850
डैवन! कृपया सुनो!

442
00:38:28,976 --> 00:38:30,060
हम कैदी हैं!

443
00:38:31,436 --> 00:38:33,230
वह ज़िंदा है!

444
00:38:35,399 --> 00:38:36,483
बर्ट!

445
00:40:07,366 --> 00:40:09,368
मृणाल अग्रवाल

