1
00:00:14,640 --> 00:00:16,559
इससे पहले स्टार ट्रैक: पिकार्ड में...

2
00:00:16,559 --> 00:00:18,644
- तुमने यह क्या किया?
- उन्हें ख़ुद की ही करनी का फल दिखाओ

3
00:00:18,728 --> 00:00:20,271
और वे तुम्हें ही सवाल पूछते हैं।

4
00:00:20,271 --> 00:00:25,109
अगर हमें भविष्य को बचाना है,
तो हमें अतीत को सुधारना होगा।

5
00:00:28,988 --> 00:00:30,197
एलनॉर!

6
00:00:30,281 --> 00:00:35,411
अगर हम यहाँ असफल हुए, तो एलनॉर को
और अपनी दुनिया के सभी लोगों को निराश करेंगे।

7
00:00:40,291 --> 00:00:44,336
लैरिस, ज़रूरी नहीं कि कुछ बदले।

8
00:00:46,881 --> 00:00:49,091
आगे बढ़ने के लिए पीछे जाना होगा।

9
00:00:49,175 --> 00:00:50,468
सुधारने के लिए बिगाड़ना होगा।

10
00:00:51,260 --> 00:00:53,888
एडमिरल? अब मैं यह यान मेरे कमान में नहीं है।

11
00:00:53,888 --> 00:00:55,931
यही अतीत है।

12
00:01:01,228 --> 00:01:03,606
हम पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में फँस गए हैं।
मैं इसे रोक नहीं पा रहा।

13
00:01:06,150 --> 00:01:07,151
नैव नियंत्रण मुझे दो।

14
00:01:07,151 --> 00:01:08,944
- हमें कहाँ ले जा रहे हो?
- घर।

15
00:01:12,698 --> 00:01:15,993
रानी ने कहा है कि कोई है जो हमारी मदद कर सकता है।

16
00:01:15,993 --> 00:01:18,537
उसने इस व्यक्ति को वॉचर बुलाया।

17
00:01:18,621 --> 00:01:20,581
तुम कह रहे हो अगर हमने उसे ढूँढा,
हम यह दुःस्वप्न दूर कर सकते हैं?

18
00:01:20,581 --> 00:01:24,084
वह ज़रूर कोई एलियन प्रजाति का होगा
जो यहाँ से नहीं है।

19
00:01:24,168 --> 00:01:27,004
- शायद वह सामने न आना चाहे।
- मैं उसे ढूँढने जा रही हूँ।

20
00:01:27,004 --> 00:01:28,839
तुम वह अपने साथ नहीं ले जा सकते।

21
00:01:28,923 --> 00:01:31,133
- यह?
- क्योंकि हम अतीत में 400 साल पीछे हैं।

22
00:01:31,217 --> 00:01:32,551
तुम्हें बटरफ़्लाई इफ़ेक्ट से सावधान रहना होगा।

23
00:01:37,264 --> 00:01:38,849
ख़ुद पर ध्यान आकर्षित मत करना।

24
00:01:38,933 --> 00:01:42,561
न कोई अस्पताल, न कोई अधिकारी,
न कोई सिक्योरिटी चेकपॉइंट।

25
00:01:44,772 --> 00:01:46,732
- ए!
- तुम्हें गिरफ़्तार किया जाता है।

26
00:01:48,150 --> 00:01:51,278
शायद मैं यान को इंटरफेस के रूप में
इस्तेमाल कर सकूँगी।

27
00:01:51,362 --> 00:01:52,571
बिल्कुल नहीं।

28
00:01:52,655 --> 00:01:54,406
मुझे बस अंदर जाना है, उसे ठीक करना है,

29
00:01:54,490 --> 00:01:56,742
और इससे पहले कि मैं पूरी तरह आत्मसात हो जाऊँ,
तुम मुझे बाहर निकाल सकते हो।

30
00:01:56,826 --> 00:01:57,785
हम उसके बिना असफल हो जाएँगे।

31
00:01:57,785 --> 00:01:58,994
मुझे काफ़ी कुछ दिख रहा है।

32
00:01:59,078 --> 00:02:00,496
वॉचर। पंद्रह।

33
00:02:00,496 --> 00:02:01,789
- हाँ।
- नहीं।

34
00:02:02,373 --> 00:02:05,125
कंप्यूटर, बॉर्ग रानी की फ़ाइल पढ़ो।

35
00:02:05,209 --> 00:02:08,629
- उत्तर में 34.0488...
- निर्देशांक।

36
00:02:08,629 --> 00:02:10,673
वॉचर को ढूँढने के लिए। पर और जानकारी है, है न?

37
00:02:10,673 --> 00:02:13,217
जब वह होगा। मैं वह लगभग महसूस कर सकती हूँ।

38
00:02:13,217 --> 00:02:15,135
तुमने मुझे प्रभावित किया है।

39
00:02:27,773 --> 00:02:29,608
रिओस, मुझे सुन रहे हो?

40
00:02:33,946 --> 00:02:35,781
राफ़ी, मुझे सुन रही हो?

41
00:02:37,324 --> 00:02:38,701
कोई है?

42
00:02:42,454 --> 00:02:44,164
यहाँ क्या हुआ?

43
00:02:44,248 --> 00:02:45,624
कुछ ग़लत हुआ है।

44
00:02:48,335 --> 00:02:51,755
- पक्का सिग्नल यहीं से आया था?
- मुझे ट्राईकॉर्डर पढ़ना आता है।

45
00:02:54,633 --> 00:02:56,510
रिओस को अस्पताल की ज़रूरत क्यों पड़ी?

46
00:02:58,804 --> 00:02:59,805
रिओस?

47
00:03:00,681 --> 00:03:03,559
- रिओस?
- ए, ए। माफ़ करना। देखो, क्लिनिक बंद है।

48
00:03:03,559 --> 00:03:06,228
अगर तुम्हें कोई डॉक्टर चाहिए,
तो पूर्व में दो ब्लॉक दूर एक और क्लिनिक है।

49
00:03:06,312 --> 00:03:08,772
नहीं, हमें चिकित्सीय मदद नहीं चाहिए।
हम अपने दोस्त को ढूँढ रहे हैं।

50
00:03:08,856 --> 00:03:10,357
काले बाल, घुँघराले।

51
00:03:10,441 --> 00:03:11,567
हाँ, वह यहाँ आया था।

52
00:03:11,567 --> 00:03:14,278
डॉक्टर ने उसका इलाज किया,
फिर आइस ऑफ़िसर ने यहाँ छापा मारा।

53
00:03:14,278 --> 00:03:15,905
उन्होंने दोनों को गिरफ़्तार कर लिया।

54
00:03:15,905 --> 00:03:17,865
माफ़ करना। देखो,

55
00:03:17,865 --> 00:03:21,243
टेरेसा नागरिक है। शायद वे उसे कुछ देर हिरासत में रखेंगे,

56
00:03:21,327 --> 00:03:23,871
पर अंत में वे उसे रिहा कर देंगे।
तुम इन कमीनों को जानती हो।

57
00:03:23,871 --> 00:03:27,166
- हाँ। मैं जानती हूँ।
- पर तुम्हारा दोस्त,

58
00:03:27,166 --> 00:03:31,003
इससे पहले कि आइस उसे लापता कर दे,
उम्मीद है तुम उसे जल्दी ढूँढ लो।

59
00:03:38,052 --> 00:03:40,220
सेवन, राफ़ी, मुझे सुन रही हो?

60
00:03:41,722 --> 00:03:42,848
सुन रही हो?

61
00:03:44,808 --> 00:03:45,851
कॉम्स: यान कर्मचारी

62
00:03:45,935 --> 00:03:46,936
रिओस, मुझे सुन रहे हो?

63
00:03:47,645 --> 00:03:51,023
कॉम्स के काम करने की संभावना बहुत कम थी।
यहाँ रिले नहीं हैं।

64
00:03:51,023 --> 00:03:52,107
हाँ।

65
00:03:52,191 --> 00:03:54,193
चलो बस उम्मीद करें कि वे...

66
00:03:55,861 --> 00:03:57,321
मृत नहीं हैं?

67
00:03:59,990 --> 00:04:01,241
धन्यवाद, डॉक्टर।

68
00:04:02,743 --> 00:04:05,663
जब तक ऑटो-रिपेयर यान को गर्म नहीं कर देता,

69
00:04:05,663 --> 00:04:08,999
क्यों न हम तुम्हारे लिए ऐसी जगह ढूँढें
जहाँ आग जला सकते हैं?

70
00:04:09,083 --> 00:04:11,085
अगर किसी की नज़र "ला सिरेणा" पर पड़ी तो?

71
00:04:11,085 --> 00:04:14,380
कॉन्फ़ेडरेशन यान अपग्रेड से लैस लगते हैं।

72
00:04:15,506 --> 00:04:18,759
कंप्यूटर, आवरण यंत्र सक्रिय करो।

73
00:04:31,230 --> 00:04:32,356
हे, भगवान।

74
00:04:32,356 --> 00:04:34,984
तो, शॉटे पिकार्ड को इस काल में छोड़ा जा चुका है।

75
00:04:36,735 --> 00:04:38,821
इस समय यह एक शताब्दी पहले से छोड़ा जा चुका है।

76
00:04:42,116 --> 00:04:46,412
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान,
जब नाजियों ने फ़्रांस पर कब्ज़ा किया था,

77
00:04:46,412 --> 00:04:49,748
उन्होंने इस घर को संचालन के आधार के रूप में
इस्तेमाल किया था।

78
00:04:51,917 --> 00:04:57,423
मेरे पूर्वज नीचे की सुरंगों में छुपकर ही बच पाए थे।

79
00:05:00,134 --> 00:05:01,343
वे कहाँ गए?

80
00:05:02,136 --> 00:05:03,303
इंग्लैंड।

81
00:05:04,930 --> 00:05:07,141
पर शॉटे परिवार में ही रहा।

82
00:05:11,020 --> 00:05:15,065
हालाँकि कई रखवालों ने इसकी देखभाल की थी...

83
00:05:16,483 --> 00:05:21,238
कई पीढ़ी बाद पिकार्ड परिवार यहाँ दोबारा रहने आएँगे।

84
00:05:39,214 --> 00:05:40,424
माँ।

85
00:05:41,341 --> 00:05:42,384
माँ।

86
00:05:47,014 --> 00:05:48,057
माँ।

87
00:05:49,641 --> 00:05:50,976
तुम ठीक हो, मिस्टर?

88
00:05:54,354 --> 00:05:55,355
हाँ।

89
00:05:56,440 --> 00:05:59,526
बस कुछ चीज़ें याद आ रही हैं

90
00:06:00,486 --> 00:06:02,571
जो अभी घटी नहीं हैं।

91
00:06:04,698 --> 00:06:05,699
माँ।

92
00:06:06,867 --> 00:06:08,035
माँ।

93
00:06:08,035 --> 00:06:09,703
मैंने एक बुरा सपना देखा।

94
00:06:12,081 --> 00:06:18,170
कंप्यूटर, "नॉन, जे ने रेग्रेते रियाँ" का दूसरा छंद बजाओ।

95
00:06:18,170 --> 00:06:21,173
चलो गहरी साँस लें और सुनें।

96
00:06:32,601 --> 00:06:34,103
लो,

97
00:06:34,103 --> 00:06:35,270
डर गायब हो गया।

98
00:06:35,354 --> 00:06:36,730
अब तुम सुरक्षित हो।

99
00:06:36,814 --> 00:06:38,023
मैं यहीं हूँ।

100
00:06:54,289 --> 00:06:55,332
कहाँ खो गए?

101
00:06:58,669 --> 00:07:00,838
शायद, अतीत में।

102
00:07:02,464 --> 00:07:04,049
कई तरीकों से।

103
00:07:07,761 --> 00:07:11,306
एग्नेस, हमें पता करना होगा कि
समय रेखा में विच्छेद के बारे में

104
00:07:11,390 --> 00:07:13,517
बॉर्ग रानी को और क्या पता है।

105
00:07:13,517 --> 00:07:16,311
तुमने उसके दिमाग़ से और क्या चुराया।

106
00:07:16,395 --> 00:07:18,564
और शायद तुम्हें आराम की ज़रूरत है।

107
00:07:18,564 --> 00:07:19,982
सोचना ही मेरे लिए आराम है।

108
00:07:19,982 --> 00:07:23,235
तुम सोच नहीं सकते कि
कैलकुलस कितना आरामदेह हो सकता है।

109
00:07:23,902 --> 00:07:25,946
मुझे तुम्हारी बात पर विश्वास है।

110
00:07:25,946 --> 00:07:31,702
बचपन में मुझे शांत करने के लिए
मेरी माँ इडिथ पिएफ़ के गाने बजाती थी।

111
00:07:31,702 --> 00:07:35,706
मैं कल्पना कर सकती हूँ कि
नन्हा पिकार्ड यहाँ घूमते हुए कह रहा है,

112
00:07:35,706 --> 00:07:38,417
"दूध, चॉकलेट, गर्म।"

113
00:07:40,127 --> 00:07:43,255
मुझे अंदाज़ा लगाने दो। तुम दुबले-पतले बच्चे थे
जिसके पास अनगिनत किताबें थीं।

114
00:07:43,255 --> 00:07:44,840
बिल्कुल सही कहा।

115
00:07:44,840 --> 00:07:46,884
मुझे कुछ पीना है।

116
00:07:47,676 --> 00:07:50,762
एग्नेस, तुम्हें आराम की ज़रूरत है।

117
00:07:50,846 --> 00:07:51,847
मिल गई।

118
00:07:52,639 --> 00:07:56,185
पिनो न्वॉर। क्या तुम्हारे पास कॉर्कस्क्रू है?

119
00:08:02,608 --> 00:08:03,942
दिलचस्प है।

120
00:08:07,029 --> 00:08:10,365
तुमने अबेकस में 15 बीड हटाए।

121
00:08:11,033 --> 00:08:15,078
तुमने ब्रिटैनिका का 15वां संस्करण चुना।

122
00:08:15,162 --> 00:08:18,332
और पिनो न्वॉर,

123
00:08:18,332 --> 00:08:21,376
सन 1915।

124
00:08:21,460 --> 00:08:27,549
एग्नेस, शायद तुम्हारा शानदार दिमाग़
हमें कुछ बताने की कोशिश कर रहा है।

125
00:08:27,633 --> 00:08:29,801
शाबाश, डिक्सन हिल।

126
00:08:31,011 --> 00:08:32,179
पंद्रह।

127
00:08:33,347 --> 00:08:35,724
पंद्रह... यह ज़रूर उस जानकारी का दूसरा हिस्सा होगा

128
00:08:35,724 --> 00:08:37,100
जो मैंने बॉर्ग रानी के दिमाग़ से लिया था।

129
00:08:37,184 --> 00:08:40,437
तुम्हें डिस्कनेक्ट करने से पहले
जो अंतिम चीज़ तुमने कही थी...

130
00:08:40,437 --> 00:08:44,066
"समय रेखा कब बदलेगी?"

131
00:08:44,066 --> 00:08:45,734
पंद्रह घंटे?

132
00:08:45,734 --> 00:08:47,653
यह ज़्यादा अविस्तृत है।

133
00:08:47,653 --> 00:08:49,029
तो फिर यह तारीख़ है।

134
00:08:49,029 --> 00:08:53,075
क्या यान के क्रोनोमीटर ने कभी दिखाया था कि
हम कब उतरे थे?

135
00:08:53,075 --> 00:08:57,871
बारह अप्रैल, 2024, जो कि,
अगर हम सही हैं, तो इसका मतलब है...

136
00:08:57,955 --> 00:09:04,586
कि भविष्य हमेशा के लिए बदल जाने से पहले
हमारे पास तीन दिन बाकी हैं।

137
00:10:43,268 --> 00:10:48,482
स्टार ट्रैक
पिकार्ड

138
00:10:49,649 --> 00:10:51,443
"स्टार ट्रैक: द नेक्स्ट जनरेशन" पर आधारित

139
00:11:05,415 --> 00:11:07,292
यूनियन स्टेशन

140
00:11:07,376 --> 00:11:08,877
{\an8}द यूरोपा मिशन
...साहसपूर्वक जाने के लिए

141
00:11:16,635 --> 00:11:17,969
ए...

142
00:11:19,930 --> 00:11:22,974
ए! वह शोर बंद करोगे?

143
00:11:25,477 --> 00:11:27,312
हाँ, ठीक है, ठीक है!

144
00:11:28,730 --> 00:11:30,399
मुझे बस यह गाना पसंद है।

145
00:11:30,399 --> 00:11:33,902
ठीक है, माफ़ कर दो। माफ़ कर दो।

146
00:11:35,404 --> 00:11:38,490
समय में पीछे आने से पहले, पक्की योजना बनाने तक

147
00:11:38,490 --> 00:11:40,200
हमें दूसरे भविष्य में ही इंतज़ार करना चाहिए था।

148
00:11:40,200 --> 00:11:43,120
- हमारे पास विचार करने का समय नहीं था।
- हाँ... जो भी हो।

149
00:11:44,830 --> 00:11:47,791
राफ़ी... तुमने किसी को खोया।

150
00:11:47,791 --> 00:11:52,045
- हम उसे वापस लाएँगे।
- और उसे खोना तुम्हारी ग़लती नहीं थी।

151
00:11:52,129 --> 00:11:53,380
बस...

152
00:12:01,012 --> 00:12:02,639
ट्रांसपोर्टर काम कर रहा होगा।

153
00:12:02,639 --> 00:12:04,224
तुम्हें पक्का यक़ीन है?

154
00:12:04,850 --> 00:12:09,396
हमें पता करना होगा कि समय रेखा कैसे बदलेगी,
और हमारे पास केवल तीन दिन हैं।

155
00:12:09,396 --> 00:12:11,940
यह सोचते हुए कि हमारे पास कितना कम समय बचा है

156
00:12:11,940 --> 00:12:14,276
और हम बाकियों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं,

157
00:12:14,276 --> 00:12:16,778
हमें वॉचर को ढूँढना होगा।

158
00:12:16,862 --> 00:12:20,407
अगर रानी सही है, तो वह वॉचर ही है
जो हमारी मदद कर सकता है।

159
00:12:20,407 --> 00:12:23,201
- मैं साथ आ सकती हूँ।
- नहीं। हमें तुम्हारी यहाँ ज़रूरत है।

160
00:12:23,285 --> 00:12:25,912
तुम्हें संचार ठीक करने का तरीका ढूँढकर...

161
00:12:27,539 --> 00:12:28,790
घर लौटना होगा।

162
00:12:31,084 --> 00:12:33,670
मैं तुम पर निर्भर हूँ, एग्नेस।

163
00:12:35,005 --> 00:12:36,256
हम सब निर्भर हैं।

164
00:12:37,466 --> 00:12:40,010
बढ़िया है। कभी संकट के समय
मुझे प्रतिक्रिया करते देखा है?

165
00:12:40,802 --> 00:12:42,345
दरअसल, मैंने देखा है।

166
00:12:42,429 --> 00:12:45,515
अब, चलो देखें कि रानी के निर्देशांक मुझे कहाँ ले जाते हैं।

167
00:12:46,099 --> 00:12:47,100
ठीक है, मिस्टर।

168
00:12:48,226 --> 00:12:50,020
मुझे ख़ुशी है कि हम में से एक आश्वस्त है।

169
00:12:59,321 --> 00:13:01,114
बेचारी एग्नेस जुराटी।

170
00:13:01,198 --> 00:13:04,117
फिर से पीछे छोड़ी गई।

171
00:13:04,910 --> 00:13:05,952
पर मैं नहीं छोड़ूँगी।

172
00:13:07,078 --> 00:13:08,455
तुम जितना दर्शाती हो उससे ज़्यादा होशियार हो।

173
00:13:08,455 --> 00:13:10,373
जो उन्हें दिखता नहीं है।

174
00:13:10,457 --> 00:13:16,213
स्मार्ट, चालाक और मेरी सोच से भी ज़्यादा क्रूर।

175
00:13:17,255 --> 00:13:18,423
शाबाश।

176
00:13:19,633 --> 00:13:23,094
- मैं क्रूर कैसे हुई?
- अपनी ज़रूरत पूरी करने हेतु मुझे ठीक करना,

177
00:13:23,803 --> 00:13:27,390
मुझे यहाँ शक्तिहीन छोड़ना,
पर वह महसूस करने हेतु अभी जगी रहना।

178
00:13:27,474 --> 00:13:32,479
ठीक है। ख़ैर, सपने में साज़िश रचते रहना
या वही करना जो बॉर्ग रानियां करती हैं।

179
00:13:32,479 --> 00:13:35,315
तुमने भी वह महसूस किया। है न?

180
00:13:36,525 --> 00:13:39,778
वह चीज़ जिसके लिए हम बॉर्ग के पास कई शब्द हैं।

181
00:13:40,820 --> 00:13:42,155
आत्मसात।

182
00:13:43,156 --> 00:13:44,533
सहयोग।

183
00:13:46,243 --> 00:13:47,452
संबंध।

184
00:14:18,066 --> 00:14:20,318
{\an8}फॉरवर्ड एव
100 एन

185
00:15:08,533 --> 00:15:10,660
नहीं। वह वापस रखो।

186
00:15:10,744 --> 00:15:12,078
बार बंद है।

187
00:15:15,457 --> 00:15:17,626
- गाइनन।
- हाँ?

188
00:15:21,004 --> 00:15:23,882
एक सुझाव चाहिए? उस दरवाज़े से बाहर निकलो,

189
00:15:23,882 --> 00:15:27,385
और मुझे या लूना को... तुम पर... अफ़सोस नहीं होगा।

190
00:15:28,386 --> 00:15:29,387
लूना?

191
00:15:29,471 --> 00:15:30,472
ए, लूना!।

192
00:15:32,432 --> 00:15:35,101
- अरे, नहीं, नहीं।
- ए!

193
00:15:35,185 --> 00:15:36,686
हैलो, लड़की।

194
00:15:36,770 --> 00:15:37,771
बैठो।

195
00:15:38,897 --> 00:15:40,315
अच्छी लड़की।

196
00:15:40,315 --> 00:15:44,110
माफ़ करना। मुझे लगा था, टेन फॉरवर्ड हमेशा खुला रहता है।

197
00:15:44,194 --> 00:15:46,363
अगर तुम यहाँ पीने आए हो, तो तुमने देर कर दी।

198
00:15:46,363 --> 00:15:48,698
अगर तुम यहाँ लूटने आए हो, तो जल्दी आ गए हो।

199
00:15:49,449 --> 00:15:50,950
आज बार बंद हो रहा।

200
00:15:51,701 --> 00:15:52,994
- बंद हो रहा है...
- हमेशा के लिए!

201
00:15:53,078 --> 00:15:54,537
बहुत हुआ, निकलो!

202
00:15:57,332 --> 00:15:59,834
तुम मेरे आम चोरों के मुक़ाबले ज़्यादा बूढ़े हो।

203
00:16:01,795 --> 00:16:03,880
अब तक सेवा-निवृत्ति नहीं ली?

204
00:16:03,880 --> 00:16:05,840
विश्वास करो, मैं कोशिश कर रहा हूँ।

205
00:16:05,924 --> 00:16:11,346
पर मुझे पता चल कि दोपहर को सोना
और जिगसॉ पज़ल काफ़ी उबाऊ हैं।

206
00:16:12,555 --> 00:16:15,767
गाइनन, मुझे यहाँ आने को कहा गया था।

207
00:16:15,767 --> 00:16:20,271
और मुझे विश्वास है... उम्मीद है...
कि तुम मेरी मदद कर सकती हो।

208
00:16:20,355 --> 00:16:22,982
मैं तुम्हें नहीं जानती हूँ। न ही जानना चाहती हूँ।

209
00:16:23,066 --> 00:16:25,443
- हाँ...
- और मैं मदद नहीं करती हूँ।

210
00:16:25,527 --> 00:16:29,197
मुझे तुम्हें एक ज़रूरी बात बतानी है,

211
00:16:29,197 --> 00:16:34,703
और तुम्हें पता है कि एल-ओरियन के रूप में
सुनना कितना ज़रूरी है।

212
00:16:41,960 --> 00:16:44,045
तुम कौन हो, बुड्ढे?

213
00:16:54,264 --> 00:16:57,100
"क्रिस्टल बॉल"? क्या यह कोई उपनाम वगैरह है?

214
00:16:57,100 --> 00:17:00,395
क्रिस्टोबल।
उसे एक डॉक्टर के साथ गिरफ़्तार किया गया था।

215
00:17:00,395 --> 00:17:02,230
- तुम उसे ढूँढ नहीं सकती?
- आस-पास देखो।

216
00:17:02,230 --> 00:17:05,692
गिरफ़्तारी दर्ज करनी है। कमरा भरा पड़ा है।
कैदी स्थानांतरण के इंतज़ार में हैं।

217
00:17:05,692 --> 00:17:08,319
वे तुम्हारे दोस्त को ले गए,
पर उसकी गिरफ़्तारी दर्ज नहीं हुई है।

218
00:17:08,403 --> 00:17:11,156
- तो फिर वह कहाँ है?
- शायद लाया जा रहा है। मुझे कैसे पता होगा?

219
00:17:11,156 --> 00:17:14,242
धत् तेरी की! तुम शहर की पुलिस विभाग हो, है न?

220
00:17:14,242 --> 00:17:15,994
मैं यहाँ और क्यों आऊँगी?

221
00:17:16,536 --> 00:17:20,248
सुनो, मेरे दोस्त को आइस ऑफ़िसर ले गए थे।

222
00:17:20,248 --> 00:17:23,668
तुम्हें कुछ तो ज़रूर पता होगा।
तुम यूँ ही लोगों का अपहरण नहीं कर सकती।

223
00:17:23,752 --> 00:17:26,838
हम बस तुम्हारी मेज़ से दूर वहाँ इंतज़ार करेंगे।

224
00:17:26,838 --> 00:17:28,506
तुम बढ़िया काम कर रही हो।

225
00:17:28,590 --> 00:17:31,217
- जनता की सेवा करने के लिए धन्यवाद।
- मुझे इन सबसे नफ़रत है।

226
00:17:31,301 --> 00:17:32,844
और तुम यह साफ़ ज़ाहिर कर रही हो।

227
00:17:37,849 --> 00:17:39,309
एक सलाह देता हूँ।

228
00:17:40,602 --> 00:17:43,354
एलएपीडी के पास
आइस गिरफ़्तारी के रिकॉर्ड नहीं होंगे।

229
00:17:43,438 --> 00:17:45,523
तुम्हें इमीग्रेशन एंड
कस्टम्स एनफोर्समेंट के पास जाना चाहिए।

230
00:17:46,191 --> 00:17:47,734
देखो, तुम ग़लत जगह में हो।

231
00:17:48,276 --> 00:17:49,486
पर उससे भी कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा,

232
00:17:49,486 --> 00:17:52,280
क्योंकि अगर स्थानांतरण होने से पहले
तुम क्रिस्टल बॉल तक नहीं पहुँची...

233
00:17:52,864 --> 00:17:54,115
तो वह गया।

234
00:17:54,199 --> 00:17:55,658
न कोई सुनवाई, न कोई कागज़ात।

235
00:17:58,745 --> 00:17:59,871
{\an8}आईडी नंबर
कास्टाइक डिपोर्ट

236
00:18:03,333 --> 00:18:06,044
मैं झंडे के प्रति निष्ठा की शपथ लेता हूँ।

237
00:18:07,629 --> 00:18:09,464
वे तुमसे निष्ठा की शपत लेते हैं?

238
00:18:11,174 --> 00:18:12,342
यह सच में गंभीर है।

239
00:18:15,678 --> 00:18:19,182
तुम। इन कागज़ातों पर अपने हस्ताक्षर करो।

240
00:18:19,182 --> 00:18:21,351
तुम्हारे नाम पर बस की एक सीट आरक्षित करवाई है।

241
00:18:21,351 --> 00:18:24,229
तुम्हारा मतलब निर्वासन के कागज़ात।

242
00:18:24,521 --> 00:18:25,897
मुझे वक़ील लेने का अधिकार है।

243
00:18:26,564 --> 00:18:28,858
बस हस्ताक्षर करो।

244
00:18:33,822 --> 00:18:35,740
मुझे घूर रहे हो, कमीने?

245
00:18:35,824 --> 00:18:37,784
तुम लोगों को क्या हुआ है?

246
00:18:37,784 --> 00:18:40,829
बैज लगाकर, वर्दी पहनकर, तुम्हें लगता है
कि तुम लोगों से ऐसा बर्ताव कर सकते हो?

247
00:18:54,050 --> 00:18:55,385
चलो चलें।

248
00:19:10,400 --> 00:19:12,193
अतीत इतना दर्द क्यों देता है?

249
00:19:12,777 --> 00:19:14,737
दूसरा हाथ भी विस्थापित हुआ, तो मैं पैसे लेने लगूँगी।

250
00:19:14,821 --> 00:19:16,114
तुम ठीक हो?

251
00:19:16,114 --> 00:19:18,491
मैं ठीक हूँ... पागल।

252
00:19:18,575 --> 00:19:19,951
तुम भागे क्यों नहीं?

253
00:19:19,951 --> 00:19:23,538
भागा था। फिर मैंने वापस आने का निर्णय लिया।

254
00:19:23,538 --> 00:19:25,623
वैसे, बढ़िया काम किया।

255
00:19:26,749 --> 00:19:30,128
मैं अब भी सोच रही हूँ तुम साहसी हो या मूर्ख।

256
00:19:30,128 --> 00:19:33,381
अगर तुम फैसला कर सकी,
तो मेरी स्वर्गीय माँ को भी बता सकोगी?

257
00:19:35,300 --> 00:19:36,843
तुम कौन हो, क्रिस्टोबल?

258
00:19:38,720 --> 00:19:41,848
मैं बस एक नेक आदमी हूँ...

259
00:19:43,099 --> 00:19:44,267
जो बस यहाँ से गुज़र रहा है।

260
00:19:46,561 --> 00:19:48,646
मैं अरसे से इस ग्रह में रह रही हूँ,

261
00:19:48,730 --> 00:19:51,274
और केवल एक ही बार

262
00:19:51,274 --> 00:19:55,695
मुझे एल-ओरियन बुलाया गया है।

263
00:19:58,281 --> 00:19:59,407
तुम कौन हो?

264
00:20:00,658 --> 00:20:02,744
कहाँ से हो?

265
00:20:02,744 --> 00:20:04,495
- फ़्रांस।
- नहीं।

266
00:20:04,579 --> 00:20:05,830
केवल फ़्रांस नहीं।

267
00:20:05,914 --> 00:20:08,541
यहाँ आने वाला जो भी जानता है कि मैं कहाँ से हूँ,

268
00:20:08,625 --> 00:20:11,002
वे यहाँ आस-पास से नहीं हो सकते हैं।

269
00:20:11,002 --> 00:20:12,795
ग्रहों की दृष्टि से बोल रही हूँ।

270
00:20:15,048 --> 00:20:17,050
तुम सुंदर हो।

271
00:20:18,259 --> 00:20:19,552
अच्छी लड़की हो।

272
00:20:21,471 --> 00:20:23,890
आमतौर पर वह अजनबियों को पसंद नहीं करती है।

273
00:20:23,890 --> 00:20:26,601
क्योंकि उसे पता है कि मैं ख़तरा नहीं हूँ।

274
00:20:34,192 --> 00:20:35,360
जो भी हो।

275
00:20:35,360 --> 00:20:39,489
रुको, जाओ।
मैं वैसे भी हमेशा के लिए ताला लगा रही हूँ।

276
00:20:39,489 --> 00:20:41,324
यह तथ्य कि तुम तभी जा रही हो

277
00:20:41,324 --> 00:20:47,747
जब मैंने तुम्हें ढूँढा,
इससे साबित होता है कि मैं सही जगह आया हूँ।

278
00:20:47,747 --> 00:20:51,834
मुझे बताया गया था कि कुछ संकटपूर्ण होने से रोकने के लिए

279
00:20:51,918 --> 00:20:55,338
मेरे पास तीन दिन हैं।

280
00:20:55,338 --> 00:20:57,048
तुम्हें मेरी शुभकामनाएँ।

281
00:20:58,007 --> 00:21:01,344
मुझे इस जगह के निर्देशांक दिए गए थे

282
00:21:01,970 --> 00:21:03,471
ताकि मैं वॉचर को ढूँढ सकूँ।

283
00:21:05,598 --> 00:21:07,725
मुझे लगता है कि मैंने ढूँढ लिया है।

284
00:21:07,809 --> 00:21:09,560
- मैं... मैं...
- गाइनन?

285
00:21:11,771 --> 00:21:12,814
क्या मैं जल्दी आ गया?

286
00:21:16,651 --> 00:21:17,860
लूना...

287
00:21:19,320 --> 00:21:20,822
आओ, लड़की।

288
00:21:27,620 --> 00:21:29,664
अंकल डेल के साथ घर जाओ।

289
00:21:31,082 --> 00:21:33,209
वह तुम्हारा अच्छा ख़याल रखेगा।

290
00:21:36,170 --> 00:21:37,922
यहाँ आओ, जान।

291
00:21:39,799 --> 00:21:40,800
यहाँ आओ।

292
00:21:45,221 --> 00:21:46,222
चलो, जान।

293
00:21:50,685 --> 00:21:53,312
यह जगह तनावपूर्ण है।

294
00:21:55,106 --> 00:21:57,567
जानते हो वे सच में इस ग्रह को ख़त्म कर रहे हैं?

295
00:21:59,068 --> 00:22:03,448
सच्चाई वही है जो तुम चाहो। तथ्य अब तथ्य नहीं रहे।

296
00:22:04,073 --> 00:22:08,202
कुछ लोगों के पास बाकी सब लोगों की
समस्याएँ सुलझाने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं,

297
00:22:08,286 --> 00:22:09,912
पर वे सुलझाते नहीं हैं।

298
00:22:09,996 --> 00:22:13,249
क्योंकि उनका सबसे बड़ा डर है, उनके पास कम होना।

299
00:22:14,792 --> 00:22:19,714
पूरी आकाशगंगा में उनके पास एक छोटी सी गेंद है,

300
00:22:19,714 --> 00:22:22,925
और यह प्रजाति केवल एक-दूसरे से लड़ना चाहती है।

301
00:22:25,094 --> 00:22:26,929
मैंने उन्हें अपना काफ़ी समय दे दिया है।

302
00:22:27,013 --> 00:22:28,389
अभी देर नहीं हुई है।

303
00:22:28,473 --> 00:22:32,477
"अभी देर नहीं हुई है। समय समस्या नहीं है।"

304
00:22:33,478 --> 00:22:34,604
अभी देर नहीं हुई है।

305
00:22:34,604 --> 00:22:36,481
समय समस्या नहीं है।

306
00:22:36,481 --> 00:22:37,899
- तुम समस्या हो।
- "तुम समस्या हो।"

307
00:22:37,899 --> 00:22:39,192
अभी देर नहीं हुई है।

308
00:22:45,323 --> 00:22:50,036
तुम्हें अभी यह अनुभव इसलिए हो रहा है
क्योंकि मैं तुम्हें वही दोहरा रहा हूँ

309
00:22:50,036 --> 00:22:53,539
जो तुम मुझसे भविष्य में कहोगी।

310
00:22:53,623 --> 00:22:57,460
तुमने मुझे यह एक बार भविष्य में कहा था।

311
00:22:57,460 --> 00:23:00,838
इसे ऐफ्... कुछ ऐफ् कहते हैं।

312
00:23:00,922 --> 00:23:04,133
ऐफ्-केल्ट। समय यात्रा संबंधी बीमारी।

313
00:23:04,217 --> 00:23:10,473
एक अनोखी एल-ओरियन अवस्था जो तभी होती है
जब समय रेखा में प्रभाव पड़ता है।

314
00:23:10,473 --> 00:23:12,225
इससे मुझे फ़र्क नहीं पड़ता है, बुड्ढे।

315
00:23:13,059 --> 00:23:14,644
यहाँ से जाने के बाद, मैं ठीक हो जाऊँगी।

316
00:23:14,644 --> 00:23:18,481
दूर जाकर समय से बच नहीं सकोगी।

317
00:23:18,481 --> 00:23:23,194
इस ग़लती को ठीक करना होगा।
जो करने में केवल तुम ही...

318
00:23:24,445 --> 00:23:25,822
मेरी मदद कर सकती हो।

319
00:23:37,291 --> 00:23:39,210
- हम क्या कर रहे हैं?
- रिओस को ढूँढ रहे हैं।

320
00:23:39,919 --> 00:23:41,295
पार्किंग लॉट में?

321
00:23:41,379 --> 00:23:44,048
हमें पता करना होगा कि
वे उसके जैसे लोगों को कहाँ ग़ायब कर रहे हैं।

322
00:23:44,132 --> 00:23:47,468
इसलिए, हम सुरागों का पीछा करेंगे।

323
00:23:49,053 --> 00:23:51,430
ठीक है, मैं बस समझ लूँ, तुम सुझाव दे रही हो

324
00:23:51,514 --> 00:23:56,060
कि हम उन लोगों की गाड़ी चुराएँ
जिनका काम चोरी की सज़ा देना है?

325
00:23:56,144 --> 00:23:59,355
हमें रिओस को ढूँढकर समय रेखा ठीक करने लौटना होगा।

326
00:23:59,355 --> 00:24:03,109
देखा, मेरा विचार है अंदर रखा वह कंप्यूटर चुराना।

327
00:24:03,943 --> 00:24:05,820
- यह बेहतर है?
- नहीं।

328
00:24:05,820 --> 00:24:08,865
बेहतर नहीं है! राफ़ी, फेज़र न लाने वाली बात का क्या हुआ?

329
00:24:10,241 --> 00:24:12,285
मुझे पता नहीं यह मेरे पास कहाँ से आया।

330
00:24:12,285 --> 00:24:16,205
ठीक है, राफ़ी, अभी,
तुम लड़कर समस्या सुलझाना चाहती हो।

331
00:24:16,289 --> 00:24:18,666
हम रिओस की मदद नहीं कर पाएँगे,
अगर हम उसके साथ ख़ुद भी जेल में होंगे।

332
00:24:24,172 --> 00:24:26,591
तुम बिना बिजली के सफल नहीं होगी, है न?

333
00:24:29,177 --> 00:24:31,846
तो तुम वह कर सकती हो, पर दरवाज़ा नहीं खोल पाई?

334
00:24:31,846 --> 00:24:34,348
नहीं, खोल लेती, पर यह ज़्यादा मज़ेदार था।

335
00:24:34,432 --> 00:24:37,018
मुझे लगा कि उस आदमी ने कहा था
रिओस प्रणाली में दर्ज नहीं होगा।

336
00:24:37,018 --> 00:24:39,395
वैसे, इक्कीसवीं सदी में प्रणालियाँ जुड़ी हुई हैं।

337
00:24:39,395 --> 00:24:41,564
थोड़ी छेड़खानी से, हमें

338
00:24:42,398 --> 00:24:43,941
इमीग्रेशन एंड कस्टम्स मिल जाएगा, जान।

339
00:24:44,025 --> 00:24:45,902
हमें गिरफ़्तारियाँ ढूँढनी है।

340
00:24:45,902 --> 00:24:48,279
हमें लातिनी अमरीकी पुरुष,

341
00:24:48,779 --> 00:24:49,906
और लातिनी अमरीकी महिला चाहिए।

342
00:24:50,698 --> 00:24:52,408
हे भगवान, इतने सारे हैं।

343
00:24:52,408 --> 00:24:53,618
वहाँ क्या हुआ?

344
00:24:54,327 --> 00:24:55,453
नहीं, राफ़ी!

345
00:25:00,958 --> 00:25:03,002
- चलो भी! चलो भी।
- हाँ। मिल गया।

346
00:25:03,002 --> 00:25:05,630
आइस कैदियों को यहाँ से 25 मील उत्तर-पश्चिम में

347
00:25:05,630 --> 00:25:09,425
एक प्रोसेसिंग सेंटर में ले जाते हैं।
मसिकर "सिरेणा" के लिए, सुन रहे हो?

348
00:25:10,092 --> 00:25:12,094
- पिकार्ड...
- शायद हम यह स्थापित कर चुके हैं

349
00:25:12,178 --> 00:25:14,639
कि इस सदी में सुदूर संचार काम नहीं करते हैं।

350
00:25:14,639 --> 00:25:16,766
राफ़ी, वह तुम हो? मैं यहीं हूँ।

351
00:25:16,766 --> 00:25:19,852
- तुम पिकार्ड के साथ हो?
- पिकार्ड? नहीं, हम रिओस को लेने जा रहे हैं।

352
00:25:19,936 --> 00:25:21,103
रिओस तुम्हारे साथ नहीं है?

353
00:25:21,187 --> 00:25:24,440
वह कास्टाइक नामक एक जगह में एक जेल में है।

354
00:25:24,440 --> 00:25:27,360
- तो सब ठीक जा रहा है।
- मैं तुम्हें निर्देशांक भेज रही हूँ।

355
00:25:27,360 --> 00:25:30,780
- हमें वहाँ पहुँचने में मदद चाहिए।
- ट्रांसपोर्टर को ऑनलाइन ला रही हूँ।

356
00:25:30,780 --> 00:25:31,739
प्रणाली में ख़राबी

357
00:25:31,739 --> 00:25:34,867
धत् तेरी की! प्रणाली दोबारा ख़राब हो गई।
यह स्वतः रिपेयर मोड में चली गई है।

358
00:25:34,951 --> 00:25:37,245
- मुझे थोड़ा समय चाहिए।
- हमारे पास समय नहीं है।

359
00:25:37,245 --> 00:25:39,956
- पिकार्ड कहाँ है?
- पता नहीं, और मैं संपर्क नहीं कर पा रही,

360
00:25:39,956 --> 00:25:41,582
संचारकों को बढ़ाने के बावजूद भी।

361
00:25:41,666 --> 00:25:44,377
ठीक है, हम पुराने तरीके से रिओस को लेने जा रहे हैं।

362
00:25:44,377 --> 00:25:46,045
लो, यह पहन लो। बस इसमें डाल दो।

363
00:25:46,921 --> 00:25:49,423
- तुम चाहती हो मैं यह चलाऊँ?
- तुम्हारे पास कोई बेहतर विचार है?

364
00:25:50,091 --> 00:25:51,425
क्या हुआ?

365
00:25:51,509 --> 00:25:54,011
तुम स्टारशिप चला सकती हो, पर गाड़ी नहीं चला सकती...

366
00:25:57,890 --> 00:25:58,891
ठीक है।

367
00:26:00,017 --> 00:26:03,229
तुम बढ़िया चला रही हो। बढ़िया।
आराम से चलाओ। आराम से।

368
00:26:05,273 --> 00:26:07,525
कोशिश करो कि हम ज़्यादा ध्यान आकर्षित न करें।

369
00:26:11,612 --> 00:26:14,824
- ठीक है, कोई उस पर ध्यान नहीं देगा।
- तुम निकलना चाहती थी, हम निकल आए।

370
00:26:19,412 --> 00:26:20,496
एक तरफ़ा रास्ता!

371
00:26:22,331 --> 00:26:23,457
सभी इकाइयाँ ध्यान दें।

372
00:26:23,541 --> 00:26:26,168
पुलिस की चोरी की गई गाड़ी
ऐडम्स स्ट्रीट पर उत्तर की ओर बढ़ रही है।

373
00:26:28,170 --> 00:26:31,007
पक्का हम रिओस तक नहीं पहुँच पाएँगे,
अगर हम रास्ते में ही मारे गए।

374
00:26:31,007 --> 00:26:33,217
इतना ताना मत मारो। यह चीज़ पुरानी प्रौद्योगिकी है।

375
00:26:34,176 --> 00:26:36,554
यह भद्दा मज़ाक है। कास्टाइक एक घंटे की दूरी पर है।

376
00:26:37,763 --> 00:26:39,307
जुराटी, मुझे अच्छी ख़बर सुनाओ।

377
00:26:39,307 --> 00:26:42,059
धत्! मैं इस पर काम कर रही हूँ, दोस्तों। कसम से।

378
00:26:45,771 --> 00:26:47,690
सेवन, बस उन्हें पार करो। उन्हें पार करो।

379
00:26:47,690 --> 00:26:49,859
- तुम्हें लगता है मैं कोशिश नहीं कर रही?
- वह बस तुमसे तेज़ थी।

380
00:26:49,859 --> 00:26:51,777
शायद तुम्हें उसी में चढ़ना चाहिए।

381
00:26:54,780 --> 00:26:56,699
ट्रक। ट्रक।

382
00:26:56,699 --> 00:26:57,700
ट्रक!

383
00:27:06,334 --> 00:27:07,918
बस उस रास्ते से चलो। उस तरफ़।

384
00:27:08,002 --> 00:27:10,504
क्यों न तुम चलाओ और मैं नक़्शा पकड़ूँ? क्या कहती हो?

385
00:27:10,588 --> 00:27:13,507
पता है क्या? तुम दोनों को बातें करना सीखना चाहिए।

386
00:27:13,591 --> 00:27:15,301
- यह हर चीज़ का आधार...
- जुराटी!

387
00:27:15,301 --> 00:27:18,596
- देखा? शाबाश। अब तुम एक साथ बोल रही हो।
- देखो, बस ट्रांसपोर्टर को सक्रिय करो।

388
00:27:18,596 --> 00:27:20,264
भले ही तुम हमें बीम करके कास्टाइक नहीं पहुँचा सकती,

389
00:27:20,348 --> 00:27:22,350
लेकिन रिओस को ढूँढने के बाद
हमें फिर भी उसकी ज़रूरत होगी।

390
00:27:22,350 --> 00:27:24,268
सच में, दोस्तों, मुझे और समय चाहिए।

391
00:27:24,352 --> 00:27:25,353
कितना समय?

392
00:27:25,353 --> 00:27:27,021
मैं... एक दिन।

393
00:27:27,021 --> 00:27:28,773
एक दिन? हमारे पास एक घंटा भी नहीं है।

394
00:27:28,773 --> 00:27:30,316
अरे, एग्नेस...

395
00:27:34,403 --> 00:27:36,405
रुको। शायद कोई है जो मदद कर सकती है।

396
00:27:44,955 --> 00:27:46,832
तो, मुझे समझने दो।

397
00:27:46,916 --> 00:27:50,127
तुम मिटाए गए भविष्य से हो,

398
00:27:50,211 --> 00:27:52,171
पर समय बदल दिया गया है।

399
00:27:52,171 --> 00:27:55,216
तो अब एक भविष्य ठीक है,

400
00:27:55,216 --> 00:27:57,551
और दूसरा नर्क बन गया है।

401
00:27:57,635 --> 00:27:58,636
हाँ।

402
00:27:58,636 --> 00:28:02,223
और तुम यह सब बड़बड़ा सकते हो,
पर मुझे अपना नाम नहीं बता सकते?

403
00:28:02,223 --> 00:28:06,143
अगर मैंने ज़्यादा कहा,
तो तुम्हारे उद्देश्य को ख़तरा हो सकता है।

404
00:28:06,227 --> 00:28:09,522
तुम्हें इस बारे में मुझे बार में सताने से पहले सोचना चाहिए था।

405
00:28:09,522 --> 00:28:12,650
उसके लिए मुझे खेद है। मेरे पास कोई विकल्प नहीं था।

406
00:28:12,650 --> 00:28:17,279
तुम जिस चीज़ का भी ख़याल रख रही हो,
जिसे तुम त्यागने वाली हो,

407
00:28:17,363 --> 00:28:20,866
मानवता के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

408
00:28:20,950 --> 00:28:22,326
मैं कोई वॉचर नहीं हूँ।

409
00:28:22,410 --> 00:28:23,702
और मानवता?

410
00:28:26,038 --> 00:28:28,040
इक्कीसवीं स्ट्रीट मिशन
डोनेशन सेंटर

411
00:28:30,543 --> 00:28:33,838
मानवता बदल जाएगी।

412
00:28:34,505 --> 00:28:35,714
तुम्हें धीरज रखना होगा।

413
00:28:35,798 --> 00:28:38,843
पता है यहाँ किसके पास धीरज रखने की विलासिता है?

414
00:28:38,843 --> 00:28:42,555
कोई ऐसा जो तुम्हारे जैसा दिखता हो, मेरे जैसी नहीं।

415
00:28:44,265 --> 00:28:47,351
इन दुनिया में मेरी कल्पना से भी ज़्यादा क्षमता थी।

416
00:28:48,394 --> 00:28:51,480
यह बढ़िया है। इन्हें बस टेबल पर रख दें। धन्यवाद।

417
00:28:51,564 --> 00:28:56,277
पर यहाँ की नफ़रत? यह कभी ख़त्म नहीं होती है।
बस कपड़े बदलती है।

418
00:28:56,944 --> 00:29:00,239
इस सदी ने हुड उतारकर सूट डाल लिया।

419
00:29:01,532 --> 00:29:02,867
तुमने कहा बदलाव आने वाला है?

420
00:29:02,867 --> 00:29:06,495
ख़ैर, वह धीमे आ रहा है और क्षति ज़्यादा हो रही है।

421
00:29:07,163 --> 00:29:08,747
और यह देखने के लिए मज़बूर होना...

422
00:29:09,999 --> 00:29:11,000
दर्द देता है।

423
00:29:11,000 --> 00:29:16,213
इतिहास के सबसे बुरे पल बदलाव के लिए
एक महत्वपूर्ण केंद्र हो सकते हैं।

424
00:29:17,214 --> 00:29:19,049
यहाँ अब भी अच्छाई है।

425
00:29:19,133 --> 00:29:21,469
विश्वास करो। वह समय इतनी जल्दी नहीं आएगा।

426
00:29:22,052 --> 00:29:24,847
और मैं तुम्हारे मुक़ाबले इस ग्रह में ज़्यादा समय से हूँ।

427
00:29:24,847 --> 00:29:27,349
तो फिर कुछ दिन और क्यों नहीं रुकती?

428
00:29:28,100 --> 00:29:29,101
रुको।

429
00:29:29,727 --> 00:29:33,772
मुझे समझने में मदद करो कि समय रेखा में क्या बदला जाएगा।

430
00:29:37,276 --> 00:29:41,739
मैंने छह साल मेड स्कूल में बिना सोए इसलिए नहीं बिताए
ताकि अपने पड़ोसियों को मरते देखूँ

431
00:29:41,739 --> 00:29:43,908
क्योंकि वे अस्पताल जाने से डरते हैं।

432
00:29:43,908 --> 00:29:45,910
इसलिए तुमने क्लिनिक शुरू किया?

433
00:29:46,785 --> 00:29:48,787
मैंने क्लिनिक शुरू किया
क्योंकि मुझे नियंत्रण करना पसंद है।

434
00:29:48,871 --> 00:29:51,957
- जहाँ से मैं हूँ, वहाँ तुम हीरो होती।
- अच्छा?

435
00:29:52,541 --> 00:29:53,542
वह कौन सी जगह है?

436
00:29:56,378 --> 00:29:58,339
तुम्हें पता भी है तुम्हारे साथ क्या होगा?

437
00:30:00,925 --> 00:30:01,926
नहीं।

438
00:30:02,510 --> 00:30:04,470
- तुम्हें पता है?
- नहीं।

439
00:30:05,346 --> 00:30:07,723
पक्का यक़ीन नहीं है। मेरे साथ यह दूसरी बार हुआ है।

440
00:30:07,723 --> 00:30:09,517
मुझे यहाँ आना पसंद नहीं है।

441
00:30:10,518 --> 00:30:12,853
शुरुआत में मुझे प्रशासन से डर लगता था।

442
00:30:15,022 --> 00:30:17,274
पर यह साफ़ है कि,
लोगों की मदद करते समय डरती नहीं हो।

443
00:30:17,358 --> 00:30:19,151
यह शुद्ध स्वार्थ है।

444
00:30:19,235 --> 00:30:20,903
मेरे लिए ज़रूरी बनना ज़रूरी है।

445
00:30:22,613 --> 00:30:23,614
तुम्हारा हाथ कैसा है?

446
00:30:24,782 --> 00:30:25,991
तुम कुशल हो।

447
00:30:30,454 --> 00:30:32,414
- वह जिसने तुम्हें टेज़ किया?
- हाँ।

448
00:30:32,498 --> 00:30:34,375
जिसका चेहरा फेरेंगी जैसा है।

449
00:30:34,375 --> 00:30:36,293
यह फेरेंगी क्या होता है?

450
00:30:37,044 --> 00:30:40,422
टेरेसा रामिरेज़। कागज़ात आ गए।

451
00:30:40,506 --> 00:30:41,924
उबर इंतज़ार कर रहा है।

452
00:30:43,717 --> 00:30:45,678
- देखो, मैं तुम्हारी मदद करना चाहूँगी...
- नहीं, जाओ। जाओ।

453
00:30:45,678 --> 00:30:47,721
तुम मेरे लिए काफ़ी कुछ कर चुकी हो। धन्यवाद।

454
00:30:47,805 --> 00:30:49,431
अगर तुम्हें कभी कुछ भी चाहिए...

455
00:30:55,813 --> 00:30:58,023
रोओ मत, हुआन।

456
00:30:58,107 --> 00:31:01,652
तुम क़िस्मतवाले हो।
मैंने उस बस में तुम्हारे लिए सीट रखी है।

457
00:31:01,652 --> 00:31:05,364
बेशक़, अगर तुमने अपना नाम और नागरिकता का सबूत

458
00:31:05,364 --> 00:31:07,741
नहीं दिया तो।

459
00:31:08,867 --> 00:31:09,910
ठीक है।

460
00:31:10,911 --> 00:31:13,038
मेरा नाम क्रिस्टोबल रिओस है।

461
00:31:13,581 --> 00:31:16,750
तुम मुझे क्रिस, या रिओस बुला सकते हो... कोई भी चलेगा।

462
00:31:16,834 --> 00:31:18,210
काम?

463
00:31:20,421 --> 00:31:23,674
कैप्टन... यूएसएस स्टारगेज़र का।

464
00:31:23,674 --> 00:31:26,927
तुम्हें उस बारे में पता नहीं होगा।
यह सन 2400 का स्टारशिप है।

465
00:31:27,011 --> 00:31:29,305
मैं अजीब नई दुनियाओं का पता लगाने,
नए जीवन और सभ्यताओं की

466
00:31:29,305 --> 00:31:30,931
तलाश करने के लिए चल रहे मिशन पर हूँ,

467
00:31:31,015 --> 00:31:33,976
पर, बुरा न मानना, अब मैं एक ख़ास आदिम अतीत में फँसा हूँ

468
00:31:33,976 --> 00:31:36,186
और समय रेखा ठीक करने की कोशिश में हूँ, ताकि मैं...

469
00:31:37,187 --> 00:31:39,523
तुम पूछोगे, किसके साथ? बेमेल लोगों के एक दल के साथ,

470
00:31:39,607 --> 00:31:42,192
जिसमें एक साइबरनेटिक रानी भी शामिल है
जो पक्का इसमें इसलिए शामिल है

471
00:31:42,276 --> 00:31:44,695
ताकि वह अपने पुराने साथी,

472
00:31:44,695 --> 00:31:48,824
एक बूढ़े एडमिरल के साथ मानवता का ख़ात्मा कर सके,
जो कि, जहाँ तक मुझे पता है

473
00:31:48,824 --> 00:31:51,619
अब एक इंसानी रोबोट है।

474
00:31:51,619 --> 00:31:55,748
मुझे पक्का यक़ीन नहीं है
क्योंकि कोई मुझे यह समझा नहीं सकता है।

475
00:32:17,186 --> 00:32:19,605
शायद यहाँ दाएँ मुड़ना है।

476
00:32:19,605 --> 00:32:22,566
मैं बस कहना चाहती हूँ कि
मैं यहाँ सबसे बुरी ड्राइवर नहीं हूँ।

477
00:32:24,276 --> 00:32:26,320
- रुको, पीली बत्ती का मतलब क्या है?
- तेज़ चलो।

478
00:32:27,154 --> 00:32:29,448
नहीं, लाल का मतलब है रुको। लाल का मतलब है रुको!

479
00:32:29,448 --> 00:32:30,532
रुको, रुको, रुको, रुको!

480
00:32:33,952 --> 00:32:36,413
तुम रुक सकती हो?
अगर मैंने किसी की हत्या की, तो तुम ज़िम्मेदार होगी।

481
00:32:36,497 --> 00:32:39,083
वैसे, शायद तुम्हें उन्हें लक्ष्य बनाने की कोशिश
नहीं करनी चाहिए?

482
00:32:41,335 --> 00:32:43,003
शायद तुम इसकी आदी हो रही हो।

483
00:32:44,838 --> 00:32:46,340
होमलैंड सुरक्षा विभाग

484
00:32:46,340 --> 00:32:47,758
जल्दी करो।

485
00:32:47,758 --> 00:32:49,009
आगे बढ़ते रहो।

486
00:33:01,605 --> 00:33:02,773
बैठो।

487
00:33:04,608 --> 00:33:07,069
यह कहते हुए खेद है कि सफर का अंत ही

488
00:33:07,069 --> 00:33:09,321
तुम्हारे जीवन का अंत होगा।

489
00:33:09,988 --> 00:33:12,366
अलविदा, कैप्टन।

490
00:33:16,537 --> 00:33:17,830
सुरक्षित है।

491
00:33:18,664 --> 00:33:19,915
ट्रांसपोर्ट कर रहे हैं...

492
00:33:20,582 --> 00:33:22,835
एग्नेस पी. जुराटी।

493
00:33:22,835 --> 00:33:27,506
तुम्हें देखकर लगता है कि तुम्हें कई जवाब चाहिए,
पर पूछने का समय नहीं है।

494
00:33:27,506 --> 00:33:30,634
यहाँ कई प्रणालियाँ हैं जो निष्क्रिय हो गई हैं हमारे...

495
00:33:30,718 --> 00:33:32,386
जुड़ने के बाद?

496
00:33:33,971 --> 00:33:36,265
कुछ प्रणालियाँ बहुत धीरे-धीरे सक्रिय हो रही हैं।

497
00:33:36,265 --> 00:33:39,393
तुम्हें किस प्रणाली की सबसे ज़्यादा चिंता है?
प्रणोदन? आवरण?

498
00:33:39,393 --> 00:33:42,020
मुझे पता है कि तुम सुन रही थी। मुझे ट्रांसपोर्टर चाहिए।

499
00:33:42,104 --> 00:33:45,232
- आवरण अभी ज़रूरी नहीं है।
- यह वह महिला कह रही है जो दिखने के डर से

500
00:33:45,232 --> 00:33:46,900
मुझसे नज़रे नहीं मिला रही है।

501
00:33:46,984 --> 00:33:50,154
प्रत्यक्ष सामने खड़ी होना, पर फिर भी नहीं डरना।

502
00:33:50,904 --> 00:33:52,656
इसके लिए काफ़ी शक्ति चाहिए।

503
00:33:52,740 --> 00:33:55,492
जब तुम्हारे पीछे सेना खड़ी हो, तो बेशक़ मदद मिलती है।

504
00:33:55,576 --> 00:33:58,412
इसी तरह सेना तुम्हारा अनुसरण करती है, मेरी जान।

505
00:33:58,412 --> 00:34:00,998
इसी तरह उन्हें वश में किया जाता है।

506
00:34:00,998 --> 00:34:05,127
- देखो, ट्रांसपोर्टर...
- विनम्रता से ख़ुद का अपमान मत करो।

507
00:34:05,127 --> 00:34:06,795
मुझे मनाओ।

508
00:34:10,257 --> 00:34:11,717
मेरे दोस्त संकट में हैं।

509
00:34:11,717 --> 00:34:14,178
मुझे पूरी तरह कारगर ट्रांसपोर्टर की सच में ज़रूरत है,

510
00:34:14,178 --> 00:34:17,055
और तुम मेरे मुक़ाबले काफ़ी तेज़ सोच सकती हो,
इसलिए, कृपया।

511
00:34:17,890 --> 00:34:19,349
मेरी मदद करोगी?

512
00:34:19,433 --> 00:34:23,604
उस प्रजाति से सावधान रहना
जिसने इस शब्द का त्याग नहीं किया हो।

513
00:34:23,604 --> 00:34:25,939
वे बस अधीन होने की विनती कर रहे हैं।

514
00:34:26,023 --> 00:34:27,024
"मदद"?

515
00:34:27,024 --> 00:34:28,692
"विश्वास।"

516
00:34:28,776 --> 00:34:32,446
जिस इंसान का भरोसा जीतने की कोशिश कर रही हो,
उससे यह कहना अजीब बात है।

517
00:34:32,446 --> 00:34:34,740
फिर भी अगर मैं कहती कि तुम विश्वास कर सकती हो,
यह उससे ज़्यादा विश्वसनीय है।

518
00:34:34,740 --> 00:34:37,618
"धोखा बस" "मेरा विश्वास करो" का विपर्यय शब्द है।

519
00:34:38,368 --> 00:34:41,830
- यह तो...
- हे भगवान, कविता, मेरी जान।

520
00:34:41,914 --> 00:34:47,544
विशिष्ट योग्यता। तुम इतनी कुशल हो,
फिर भी प्रसिद्ध होने से डरती हो।

521
00:34:47,628 --> 00:34:51,840
और यही, प्यारी एग्नेस, कारण है कि
तुम अक्सर अकेली रहती हो।

522
00:34:54,009 --> 00:34:55,803
तुम अकेले रहने के बारे में बात करना चाहती हो?

523
00:34:55,803 --> 00:34:57,971
ख़ुद को देखो। तुम हाइव से डिसकनेक्ट हो गई हो।

524
00:34:58,055 --> 00:35:01,809
तुम मेरे साथ धीमी बातचीत करने की कोशिश में हो
ताकि बस बात करने के लिए कोई मिल सके।

525
00:35:01,809 --> 00:35:05,687
अगर मेरे दोस्त दुर्घटनाग्रस्त हुए या पकड़े गए,
तो क्या लगता है तब मैं कितना बात करुँगी?

526
00:35:07,898 --> 00:35:10,234
मदद की, तो मुझे क्या मिलेगा?

527
00:35:11,735 --> 00:35:13,111
मैं।

528
00:35:14,905 --> 00:35:18,242
मेरे दिमाग़ में अब भी तुम्हारे कई विचार घूम रहे हैं

529
00:35:18,242 --> 00:35:19,493
तुमसे...

530
00:35:19,493 --> 00:35:22,788
मेरी तरह तुम्हें भी अकेले रहने से नफ़रत है।
तो क्या कहती हो?

531
00:35:22,788 --> 00:35:26,291
तुम और मैं इन महत्वपूर्ण आपदाओं के बीच
दुखद कहानियाँ साझा करें?

532
00:35:36,927 --> 00:35:39,680
धत्! रिओस की फ़ाइल अभी-अभी अपडेट हुई है।
उसे स्थानांतरित किया जा रहा है।

533
00:35:39,680 --> 00:35:40,764
क्या? कहाँ?

534
00:35:40,848 --> 00:35:43,350
सीमा पर सैंगक्चूएरी डिस्ट्रिक्ट में।

535
00:35:43,350 --> 00:35:46,103
उसे ग़ायब किया जा रहा है।
राफ़ी, अगर हमने उसे अभी खोया...

536
00:35:46,103 --> 00:35:49,147
पता है। पता है। धत् तेरी की। रुको।

537
00:35:49,231 --> 00:35:53,569
ठीक है, वह मिल गया।
वह आइस ट्रांसपोर्ट बस संख्या 735 में है।

538
00:35:53,569 --> 00:35:57,114
जीपीएस ट्रांसपोंडर के अनुसार वह हाईवे 14 पर है...
अरे, नहीं, नहीं!

539
00:36:00,993 --> 00:36:04,037
जुराटी, पुलिसवाले हमारी पीछे पड़े हैं।
कह दो कि ट्रांसपोर्टर सक्रिय है।

540
00:36:04,121 --> 00:36:08,292
हाँ, हाँ। लगभग तैयार है।
यह बढ़िया है, हह? इतनी जल्दी...

541
00:36:08,292 --> 00:36:10,252
एग्नेस, ध्यान दो। समझाने का समय नहीं है।

542
00:36:10,252 --> 00:36:12,087
ठीक है, मैं तुम्हें हमारे निर्देशांक भेज रही हूँ।

543
00:36:12,087 --> 00:36:13,589
हमें अभी बीम करो।

544
00:36:13,589 --> 00:36:16,341
ठीक है, एक सेकंड रुको। ले रही हूँ...

545
00:36:16,425 --> 00:36:18,427
सेवन, उन्हें थोड़ा व्यस्त रख सकती हो?

546
00:36:28,478 --> 00:36:31,648
ठीक है, अब मैं तुम लोगों को
कुछ अजीब करने को कहने वाली हूँ।

547
00:36:31,732 --> 00:36:33,108
मैं चाहती हूँ कि तुम ब्रेक लगाओ।

548
00:36:33,108 --> 00:36:35,444
- क्या?
- पुलिसवाले ठीक हमारे पीछे हैं।

549
00:36:35,444 --> 00:36:36,820
सेवन, मेरा विश्वास करो।

550
00:36:46,496 --> 00:36:48,123
कार से निकलो!

551
00:36:48,123 --> 00:36:49,666
तुरंत बाहर निकलो!

552
00:36:49,750 --> 00:36:52,377
- तुरंत गाड़ी से बाहर निकलो!
- ब्रॉडवे में बैकअप चाहिए।

553
00:36:52,461 --> 00:36:54,838
अन्य सभी इकाइयाँ, 11वें और ऐवन्यू को घेर लो।

554
00:36:55,464 --> 00:36:58,717
10-14। ठीक है। 12वीं पर नाकाबंदी लगा रहे हैं।

555
00:36:58,717 --> 00:37:00,177
परिधि सेट कर रहे हैं।

556
00:37:08,852 --> 00:37:11,521
माफ़ करना, दोस्तों, ट्रांसपोर्टर अब भी
गतिमान लक्ष्य संभाल नहीं सकता है।

557
00:37:11,605 --> 00:37:14,024
तुम लोग ज़िंदा हो? कृपया कह दो कि तुम ज़िंदा हो।

558
00:37:14,024 --> 00:37:15,484
हम ज़िंदा हैं, शायद।

559
00:37:20,572 --> 00:37:22,199
मुझे बस का जीपीएस मिल गया है।

560
00:37:24,618 --> 00:37:26,203
रिओस तेज़ी से आ रहा है।

561
00:37:28,914 --> 00:37:30,749
- तो हम उसे हाईजैक करेंगे।
- दिन दहाड़े।

562
00:37:30,749 --> 00:37:33,251
- बिना बटरफ़्लाई इफ़ेक्ट के।
- बिना अपनी जान गँवाए।

563
00:37:33,335 --> 00:37:35,295
या रिओस या किसी की भी जान गँवाए।

564
00:37:36,004 --> 00:37:37,005
सही कहा।

565
00:37:42,135 --> 00:37:43,303
तुम्हारा स्वागत है।

566
00:37:46,598 --> 00:37:47,599
एग्नेस?

567
00:37:48,475 --> 00:37:49,851
मैंने तुम्हारी पहुँच दोबारा सीमित कर दी है।

568
00:37:49,935 --> 00:37:51,144
एग्नेस?

569
00:37:54,189 --> 00:37:55,023
एग्नेस!

570
00:37:55,107 --> 00:37:58,318
तो, दान पूरे हुए, यानी मेरा काम भी पूरा हुआ।

571
00:37:58,944 --> 00:38:00,362
फिर मिलेंगे, बुड्ढे।

572
00:38:00,362 --> 00:38:01,947
गाइनन, कृपया, रुको।

573
00:38:01,947 --> 00:38:04,908
- तीन दिनों में...
- भविष्य तबाह होगा। मैं समझ गई।

574
00:38:04,992 --> 00:38:07,452
पर मैं शामिल नहीं होती हूँ। बस सुनती हूँ।

575
00:38:07,536 --> 00:38:09,371
पर तुम्हें कुछ तो ज़रूर पता होगा।

576
00:38:09,371 --> 00:38:10,956
उन्होंने मुझे तुमसे मिलने को भेजा।

577
00:38:10,956 --> 00:38:13,125
मैं तुम्हारी वॉचर नहीं हूँ!

578
00:38:16,753 --> 00:38:19,006
उम्मीद है कि तुम्हें वह मिले जो तुम ढूँढ रहे हो।

579
00:38:22,676 --> 00:38:23,677
मैं वह नहीं हूँ।

580
00:38:25,429 --> 00:38:27,139
मेरा नाम ज़ॉन-लूक पिकार्ड है।

581
00:38:32,436 --> 00:38:33,895
अब से चार सौ साल बाद,

582
00:38:34,646 --> 00:38:38,442
तुम मेरी सबसे पुरानी और प्यारी दोस्त होगी।

583
00:38:40,027 --> 00:38:41,194
पिकार्ड, हँ?

584
00:38:43,280 --> 00:38:44,322
हाँ।

585
00:38:46,658 --> 00:38:47,659
धत् तेरी की।

586
00:38:48,827 --> 00:38:50,287
अंदर बैठो!

587
00:38:56,251 --> 00:39:00,297
तुम्हें एक सुपरवाइज़र की तलाश है,
जिसे वॉचर भी कहा जाता है।

588
00:39:00,297 --> 00:39:01,798
वे पूरे आकशगंगा में फैले हुए हैं,

589
00:39:01,882 --> 00:39:04,593
और उन्हें कुछ व्यक्तियों के भाग्य की
रक्षा का भार सौंपा गया है।

590
00:39:04,593 --> 00:39:07,846
यह भार किसने सौंपा? और "भाग्य" से तुम्हारा क्या मतलब है?

591
00:39:07,846 --> 00:39:12,309
यह स्पष्ट नहीं है। वे ज़्यादा विवरण नहीं देते हैं।

592
00:39:12,309 --> 00:39:15,729
वे ख़ुद को रक्षक दूत समझते हैं।

593
00:39:15,729 --> 00:39:18,106
उनके लिए विनम्रता समस्या नहीं है।

594
00:39:18,190 --> 00:39:21,777
ख़ैर, मैं उससे तुम्हारा शायद सामना... करवा सकती हूँ।

595
00:39:22,360 --> 00:39:24,237
"शायद" से तुम्हारा क्या मतलब है?

596
00:39:24,321 --> 00:39:29,451
चलो बस यह मान लें कि मुझे लगता है कि
वह तुमसे ज़रूर मिलना चाहेगी।

597
00:39:30,452 --> 00:39:31,453
धन्यवाद।

598
00:39:32,829 --> 00:39:34,414
अभी धन्यवाद मत कहो।

599
00:39:34,498 --> 00:39:35,749
विश्वास करो।

600
00:39:35,749 --> 00:39:36,958
वह सच में बहुत अप्रिय है।

601
00:39:51,389 --> 00:39:54,226
जब उनके काम की बात आती है,
वॉचर काफ़ी रक्षात्मक हो सकते हैं।

602
00:39:54,226 --> 00:39:55,602
बस उसके साथ ईमानदार रहना।

603
00:39:55,602 --> 00:39:58,814
वह अधीर है... और उसका निशाना काफ़ी अच्छा है।

604
00:39:58,814 --> 00:40:00,232
ठीक है।

605
00:40:00,232 --> 00:40:03,026
अगर तुमने झूठ कहा या कुछ छुपाया,
तो उसे पता चल जाएगा।

606
00:40:03,110 --> 00:40:06,404
फिर वह तुमसे नाराज़ होगी, और मुझसे बेहद नाराज़ होगी।

607
00:40:06,488 --> 00:40:09,324
अगर तुम महत्वपूर्ण नहीं हुए,
तो शायद वह तुम्हें ख़त्म कर देगी।

608
00:40:10,784 --> 00:40:11,785
यह बढ़िया है।

609
00:40:14,037 --> 00:40:15,497
मैंने तुमसे यह ले लिया था।

610
00:40:17,707 --> 00:40:18,917
मुझे लगा यह हथियार है।

611
00:40:20,043 --> 00:40:22,712
- इससे कई बार बीप की आवाज़ हुई थी।
- धन्यवाद।

612
00:40:23,296 --> 00:40:24,840
बेहतर होगा तुम चली जाओ।

613
00:40:27,509 --> 00:40:29,719
- यही वॉचर है?
- नहीं।

614
00:40:29,803 --> 00:40:31,888
शायद तुमने मुझे सुना नहीं, गाइनन।

615
00:40:31,972 --> 00:40:35,559
मैं दोबारा कहूँगी।
तुम्हारे पास यहाँ से जाने के लिए दस सेकंड हैं

616
00:40:35,559 --> 00:40:40,397
इससे पहले कि मैं अपना आपा खो दूँ और तुम्हारी धुलाई करूँ।

617
00:40:41,857 --> 00:40:43,024
वह दिल से कह रही है।

618
00:40:43,108 --> 00:40:44,860
फिर कभी मिलेंगे।

619
00:40:44,860 --> 00:40:46,486
वह वॉचर ढूँढ रहा है।

620
00:40:46,570 --> 00:40:48,905
शायद तुम सुनना चाहोगी वह क्या कहना चाहता है।

621
00:40:48,989 --> 00:40:52,534
गाइनन, अभी पृथ्वी मत छोड़ना।

622
00:40:52,534 --> 00:40:58,498
मुझे पता है कि तुम सुनकर ऊब चुकी हो,
पर मानवता से तुम्हारा वास्ता ख़त्म नहीं हुआ है।

623
00:41:01,751 --> 00:41:05,547
बदलाव हमेशा हमारी चाह के मुक़ाबले देर से आता है।

624
00:41:12,721 --> 00:41:13,889
मेरे पीछे आओ।

625
00:41:28,987 --> 00:41:30,322
और कितनी दूर?

626
00:41:31,781 --> 00:41:32,782
कम्यूनिकेटर।

627
00:41:33,450 --> 00:41:36,620
मैं सिग्नल महसूस कर सकती हूँ।
इसलिए तुम्हारे पास वह न होने का नाटक मत करो।

628
00:41:43,835 --> 00:41:46,713
इसके बिना, मैं यहाँ फँस जाऊँगा।

629
00:41:46,713 --> 00:41:47,797
मुझे परवाह नहीं है।

630
00:41:52,969 --> 00:41:56,139
अपने पास रखो। पर बैटरी निकाल दो
वरना बातचीत यहीं ख़त्म होगी।

631
00:42:00,268 --> 00:42:01,269
शाबाश।

632
00:42:26,586 --> 00:42:29,214
तुम यह क्यों कर रहे हो? यह कैसा नाटक है?

633
00:42:29,214 --> 00:42:31,132
कहीं तुम्हारा पीछा न हो रहा हो।

634
00:42:31,216 --> 00:42:32,592
तो, मुझे कहाँ ले जा रहे हो?

635
00:42:32,676 --> 00:42:34,844
बेशक़, मेरे पास। मेरे असली रूप के पास।

636
00:42:34,928 --> 00:42:37,430
यह शरीर, बाकियों की तरह ही, बस अस्थाई होस्ट है।

637
00:42:37,514 --> 00:42:40,684
पक्का अब तक यह ज़ाहिर है कि
मेरा पीछा नहीं किया जा रहा है।

638
00:42:41,393 --> 00:42:42,394
यहीं रुको।

639
00:42:54,364 --> 00:42:57,450
माफ़ करना, क्या तुम गाइनन के दोस्त हो?

640
00:42:58,285 --> 00:42:59,953
बिल्कुल नहीं।

641
00:43:08,712 --> 00:43:09,713
लैरिस।

642
00:43:21,099 --> 00:43:24,102
लॉस एंजिलस टाइम्स -
क्या 2024 अंतरिक्ष अन्वेषण को पुनर्जीवित करेगा?

643
00:43:29,232 --> 00:43:31,276
जैक्सन रॉयकर्क प्लाज़ा

644
00:43:31,276 --> 00:43:33,069
तुम यह नहीं कर सकती...

645
00:43:34,529 --> 00:43:35,864
और अब तुम यह जानती हो।

646
00:43:37,198 --> 00:43:39,492
अरे, ज़रूर। तुम इसमें काफ़ी समय से लगी हो।

647
00:43:41,411 --> 00:43:42,871
जब कुछ भी दांव पर नहीं लगा था।

648
00:43:42,871 --> 00:43:43,955
{\an8}द पैलिड सन

649
00:43:44,039 --> 00:43:49,044
{\an8}जब केवल एकलौती चुनौती यही थी कि
लोगों को विश्वास दिलाना कि तुम में हिम्मत है।

650
00:43:50,670 --> 00:43:54,215
पर अब हालत अलग हैं, और डर तुम्हारा दम घोट रहा है।

651
00:43:58,762 --> 00:44:00,555
ख़ैर, सच सुनो।

652
00:44:02,349 --> 00:44:04,309
तुम यह नहीं कर सकती।

653
00:44:06,227 --> 00:44:07,979
{\an8}लोग मारे जाएँगे।

654
00:44:08,063 --> 00:44:10,065
{\an8}और अब तुम्हारा डर,

655
00:44:10,065 --> 00:44:14,611
{\an8}तुम्हारा शक़, तुम्हारे दिमाग़ में हावी हो गया है।

656
00:44:21,034 --> 00:44:22,619
यह अप्रत्याशित है...

657
00:44:23,661 --> 00:44:25,497
और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण भी।

658
00:45:18,591 --> 00:45:20,593
उप-शीर्षक अनुवादक: मून कलिता

