1
00:00:15,057 --> 00:00:17,435
इससे पहले स्टार ट्रैक: पिकार्ड में...

2
00:00:17,435 --> 00:00:19,603
जब तक ऑटो-रिपेयर यान को गर्म नहीं कर देता है,

3
00:00:19,687 --> 00:00:22,189
क्यों न हम तुम्हारे लिए कोई जगह ढूँढें
जहाँ आग जला सकें?

4
00:00:23,065 --> 00:00:24,859
तुम्हें क्या चाहिए?

5
00:00:24,859 --> 00:00:27,653
मैं अपने कलेक्टिव से जुड़ना चाहूँगी।

6
00:00:27,737 --> 00:00:31,115
पर तुमसे? मुझे तुम्हारा यान चाहिए।

7
00:00:31,115 --> 00:00:34,118
बेचारी एग्नेस जुराटी। दोबारा पीछे छूट गई।

8
00:00:34,118 --> 00:00:36,746
तुमने भी वह महसूस किया। है न?

9
00:00:36,746 --> 00:00:38,164
वह संबंध।

10
00:00:39,165 --> 00:00:41,167
तुमने मुझे प्रभावित किया है।

11
00:00:41,167 --> 00:00:45,337
- लैरिस, कल रात... मैं...
- तुम ही थे।

12
00:00:45,421 --> 00:00:47,298
ज़रूरी नहीं कि कुछ बदले।

13
00:00:47,298 --> 00:00:49,383
उसके लिए देर हो चुकी है, ज़ॉन-लूक।

14
00:00:49,467 --> 00:00:51,552
- तुमने किसी को खोया है।
- हम उसे वापस लाएँगे।

15
00:00:51,552 --> 00:00:54,513
और उसे खोना तुम्हारी ग़लती नहीं थी।

16
00:00:54,597 --> 00:00:57,308
{\an8}जो मुझे चाहिए वह है यह जानना कि
समय रेखा कैसे ठीक करूँ।

17
00:00:57,975 --> 00:00:59,894
तुम्हें इमीग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट जाना चाहिए।

18
00:00:59,894 --> 00:01:00,978
होमलैंड सिक्योरिटी

19
00:01:00,978 --> 00:01:04,273
अगर तुम स्थानांतरण होने से पहले "क्रिस्टल बॉल" तक
नहीं पहुँची... तो वह कभी नहीं मिलेगा।

20
00:01:04,273 --> 00:01:06,192
अलविदा, कैप्टन।

21
00:01:07,485 --> 00:01:09,028
मुझे इस जगह के निर्देशांक दिए गए थे...

22
00:01:09,028 --> 00:01:09,987
{\an8}फॉरवर्ड एव
100 एन

23
00:01:09,987 --> 00:01:11,989
...ताकि मैं वॉचर को ढूँढ सकूँ।

24
00:01:12,782 --> 00:01:15,409
- गाइनन।
- हाँ?

25
00:01:15,493 --> 00:01:20,539
मुझे बताया गया था कि मेरे पास
एक महत्वपूर्ण घटना रोकने के लिए तीन दिन है

26
00:01:20,623 --> 00:01:23,250
जो हमेशा के लिए भविष्य को बदल देगा।

27
00:01:23,918 --> 00:01:27,755
इंसानी आकाशगंगा ही सुरक्षित आकाशगंगा है।

28
00:01:28,339 --> 00:01:30,299
तुम यह नहीं कर सकती।

29
00:01:33,928 --> 00:01:35,387
यह अप्रत्याशित है।

30
00:01:35,471 --> 00:01:39,475
तुम सुपरवाइज़र को ढूँढ रहे हो, जिसे वॉचर भी बुलाते हैं।

31
00:01:40,226 --> 00:01:43,103
वे ख़ुद को रक्षक दूत समझते हैं।

32
00:01:45,523 --> 00:01:46,524
लैरिस।

33
00:01:52,154 --> 00:01:53,280
अनुशंसित वेक्टर...

34
00:01:53,364 --> 00:01:56,909
चेतावनी - 1202 अलार्म - वेक्टर
संचायक क्षेत्र निकास

35
00:01:59,745 --> 00:02:03,332
ह्यूस्टन, यह शैंगो है। यहाँ 1202 अलार्म बज रहा है।

36
00:02:03,332 --> 00:02:04,583
इंतज़ार करो।

37
00:02:04,667 --> 00:02:07,503
हमें एक रूसी सैटेलाइट के टकराने की
सूचना मिल रही है।

38
00:02:07,503 --> 00:02:09,421
तुम्हारी तरफ़ कक्षीय मलबा आ रहा है।

39
00:02:20,182 --> 00:02:21,767
- हम कहाँ हैं?
- मेरे अपार्टमेंट में।

40
00:02:21,851 --> 00:02:24,353
बात करने के लिए यह बेहतर जगह है
अगर तुम असहमत हुए तो।

41
00:02:24,353 --> 00:02:26,313
लैरिस, तुम यहाँ कैसे पहुँची?

42
00:02:26,397 --> 00:02:28,858
"लैरिस।" दोबारा वही नाम।

43
00:02:29,692 --> 00:02:31,193
क्या यह क्यू ने किया?

44
00:02:32,736 --> 00:02:34,738
यह "क्यू" क्या है?

45
00:02:35,739 --> 00:02:37,366
तुम्हें पता नहीं है, है न?

46
00:02:41,537 --> 00:02:43,581
क्या तुम सच में यही चाहते हो?

47
00:02:50,379 --> 00:02:52,381
- तुम लैरिस नहीं हो।
- नहीं।

48
00:02:52,381 --> 00:02:54,049
मेरा नाम टैलिन है।

49
00:02:55,301 --> 00:02:56,594
तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई।

50
00:02:57,970 --> 00:02:59,722
ह्यूस्टन, मैं इंजन बर्न आज़माऊँगी।

51
00:02:59,722 --> 00:03:02,016
इन मलबों को रास्ते से हटाने की कोशिश करुँगी।

52
00:03:02,016 --> 00:03:04,268
नहीं, शैंगो। काउंटर थ्रस्टर ऑफ़-लाइन हैं।

53
00:03:04,268 --> 00:03:06,228
- क्या?
- ख़ुद को संभालो।

54
00:03:08,230 --> 00:03:10,733
मुझे भविष्य से भेजा गया है।

55
00:03:10,733 --> 00:03:12,651
हाँ। वैसे, मुझे टाइम ट्रैवेलर पसंद नहीं हैं,

56
00:03:12,735 --> 00:03:15,404
- चाहे तुम जो भी हो।
- पर मेरा नाम ज़ॉन-लूक पिकार्ड है।

57
00:03:17,990 --> 00:03:19,325
टकराव होगा तीन...

58
00:03:20,743 --> 00:03:23,370
दो... एक में...

59
00:03:27,416 --> 00:03:29,293
बूम। तुम मारी गई।

60
00:03:39,970 --> 00:03:41,889
आज हर चीज़ में परेशानी क्यों हो रही है?

61
00:03:41,889 --> 00:03:44,183
बस गहरी साँस लो। कोई बात नहीं।

62
00:03:44,683 --> 00:03:46,560
लॉन्च तीन दिन बाद होगा।

63
00:03:46,644 --> 00:03:48,354
तुम यूँ ही बेचैन हो रही हो।

64
00:03:49,188 --> 00:03:53,275
मेरे पेशे में अन्य लोगों की तरह,
मेरा भी बस एक ही उद्देश्य है।

65
00:03:55,194 --> 00:03:59,114
मैंने अपना पूरा अस्तित्व एक व्यक्ति की
रक्षा के लिए समर्पित कर दिया है।

66
00:03:59,907 --> 00:04:03,535
एक ऐसा उद्देश्य जिसके कारण से मैं अनभिज्ञ हूँ।

67
00:04:03,619 --> 00:04:06,580
एक छितराव होने वाला है।

68
00:04:06,664 --> 00:04:10,334
कुछ ऐसा जो उस भविष्य को बदल देगा जहाँ से मैं हूँ।

69
00:04:10,334 --> 00:04:14,129
यह संभव है कि या तो तुम
या वह इंसान जिसकी तुम रक्षा कर रही हो,

70
00:04:14,213 --> 00:04:17,508
उस भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

71
00:04:20,010 --> 00:04:21,178
यह दिलचस्प है।

72
00:04:22,054 --> 00:04:27,393
क्योंकि वह इंसान, ज़ॉन-लूक पिकार्ड, तुम्हारी पूर्वज है।

73
00:04:27,393 --> 00:04:28,686
{\an8}रेने पिकार्ड

74
00:06:16,126 --> 00:06:17,920
"स्टार ट्रैक: द नेक्स्ट जनरेशन" पर आधारित

75
00:06:36,438 --> 00:06:39,274
अकेली, पर तन्हा नहीं।

76
00:06:41,652 --> 00:06:43,320
इतनी ज़ोर की चुप्पी।

77
00:06:45,030 --> 00:06:49,368
आवाज़ें जो अदृश्य तारों से हर जगह फैल रही हैं।

78
00:06:49,368 --> 00:06:51,161
पर उसे यह पता नहीं है...

79
00:06:51,995 --> 00:06:54,289
वह यूएफ़ओ ही था!

80
00:07:07,469 --> 00:07:12,850
कंप्यूटर, स्थानीय सेलुलर टावर आवृत्तियाँ पकड़ो।

81
00:07:13,642 --> 00:07:15,727
यह आवाज़ अधिकृत नहीं है।

82
00:07:17,229 --> 00:07:21,150
कंप्यूटर, स्थानीय सेलुलर टावर आवृत्तियाँ पकड़ो।

83
00:07:21,150 --> 00:07:23,235
यह आवाज़ अधिकृत नहीं है।

84
00:07:23,944 --> 00:07:28,365
कंप्यूटर, स्थानीय सेलुलर टावर आवृत्तियाँ पकड़ो।

85
00:07:29,283 --> 00:07:31,326
यह आवाज़ अधिकृत नहीं है।

86
00:07:32,870 --> 00:07:36,331
कंप्यूटर, स्थानीय सेलुलर टावर आवृत्तियाँ पकड़ो।

87
00:07:37,166 --> 00:07:38,667
चैनल खुल गया है।

88
00:07:40,836 --> 00:07:42,629
क्या आप फ़ोन करना चाहेंगे?

89
00:07:42,713 --> 00:07:43,714
हाँ।

90
00:07:43,714 --> 00:07:45,841
कृपया, ल बार फ़्रांस कॉन्स्टेबुलारी।

91
00:07:48,385 --> 00:07:49,720
नेशनल पुलिस।

92
00:07:50,179 --> 00:07:51,180
मदद करो!

93
00:07:51,180 --> 00:07:53,724
एक महिला पर हमला हो रहा है!

94
00:07:53,724 --> 00:07:56,268
पिकार्ड विन्यर्ड से चीखने की आवाज़ें आ रही हैं!

95
00:07:56,268 --> 00:07:57,561
जल्दी आइए!

96
00:07:57,561 --> 00:08:00,147
वहीं रुकें, ऑफ़िसर जा रहा है।

97
00:08:11,491 --> 00:08:13,452
वह मिल गया। उस दिशा में लगभग एक मिनट दूर है।

98
00:08:13,452 --> 00:08:16,121
हम जुराटी से कहकर उसे वहाँ से बीम करवा सकते हैं।

99
00:08:17,664 --> 00:08:19,708
अगर हमने दर्जनों गवाहों के सामने उसे बीम किया,

100
00:08:19,708 --> 00:08:22,586
तो पता नहीं 12वीं सदी में
टेलीपोर्टेशन का क्या प्रभाव पड़ेगा?

101
00:08:22,586 --> 00:08:24,338
समय यात्रा के नियम मानोगी?

102
00:08:24,338 --> 00:08:27,174
हम रिओस को हमेशा के लिए खोने वाले हैं।
तुम्हें क्या हुआ है?

103
00:08:27,174 --> 00:08:30,385
हम उसे इस तरह वहाँ से ज़िंदा बाहर निकालेंगे
ताकि यह बिगड़ी हुई समय रेखा

104
00:08:30,469 --> 00:08:33,138
और न बिगड़ जाए... ट्राईकॉर्डर मुझे दो।

105
00:08:34,306 --> 00:08:35,599
तुम ज़्यादा लापरवाह हो रही है।

106
00:08:35,599 --> 00:08:37,309
और तुम ज़्यादा सावधानी बरत रही हो।

107
00:08:41,480 --> 00:08:44,316
राफ़ी... कृपया।

108
00:08:48,695 --> 00:08:50,072
चार सौ मीटर दूर।

109
00:08:54,409 --> 00:08:57,454
देखो, मैं समझती हूँ। तुम एलनॉर को लेकर नाराज़ हो।

110
00:08:57,454 --> 00:08:58,622
- गेब को लेकर...
- चुप रहो।

111
00:08:58,622 --> 00:08:59,915
मैं तुम्हें जानती हूँ।

112
00:09:01,333 --> 00:09:04,294
तुम्हें एक लक्ष्य चाहिए। तुम बस लड़ना चाहती हो।

113
00:09:04,878 --> 00:09:07,130
- और तुम बस परिस्थिति से भागना चाहती हो।
- सही कहा।

114
00:09:07,214 --> 00:09:08,674
इएमपी जनरेशन

115
00:09:11,885 --> 00:09:13,595
होमलैंड सिक्योरिटी

116
00:09:13,679 --> 00:09:16,348
यूएस इमीग्रेशन
एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट

117
00:09:16,348 --> 00:09:20,143
क्योंकि जो स्थिर रहता है, वह ख़तरे में होता है।

118
00:09:22,229 --> 00:09:23,313
अपनी जगह पर ही रहो!

119
00:09:23,397 --> 00:09:24,856
अपनी सीट पर बैठे रहो!

120
00:09:24,940 --> 00:09:26,942
हाईवे ट्रूपर 7-3-5। तुरंत बैकअप भेजो।

121
00:09:26,942 --> 00:09:28,026
पेद्रो, है न?

122
00:09:28,110 --> 00:09:29,611
तुम और बाकी लोग तैयार रहो।

123
00:09:30,195 --> 00:09:32,197
तैयार रहो, जल्दी चलो!

124
00:09:32,281 --> 00:09:33,282
चुप रहो!

125
00:09:33,282 --> 00:09:35,575
शायद आज हम सब घर लौटेंगे।

126
00:09:36,326 --> 00:09:37,494
कोई बचकानी हरकत मत करना!

127
00:09:37,494 --> 00:09:39,830
शायद मेरे दोस्तों ने मेरे लिए इंतज़ाम कर लिया है।

128
00:09:39,830 --> 00:09:41,707
मैंने कहा, चुप रहो।

129
00:09:58,390 --> 00:09:59,683
रिओस!

130
00:09:59,683 --> 00:10:02,602
यह बहुत ही मुश्किल सदी है,
पर शायद मैं इसका आदी हो रहा हूँ।

131
00:10:02,686 --> 00:10:04,688
जल्दी ही किसी का ध्यान इस बस पर जाएगा।

132
00:10:04,688 --> 00:10:07,024
- हमें यहाँ से तुरंत निकलना होगा।
- आओ।

133
00:10:07,024 --> 00:10:08,317
जाओ। जाओ, जाओ।

134
00:10:08,984 --> 00:10:11,570
जाओ। तुम यहाँ हो? एलनॉर?

135
00:10:12,738 --> 00:10:15,741
रुको, मैडम, आप ठीक हैं?

136
00:10:17,284 --> 00:10:19,995
हाँ, बेशक़... बेशक़ ठीक हूँ... जाओ। जाओ। जाओ।

137
00:10:21,413 --> 00:10:22,998
तो, अब क्या?

138
00:10:22,998 --> 00:10:25,625
बस... जैसा कि तुमने कहा। हम ख़तरे में हैं।

139
00:10:25,709 --> 00:10:27,210
हमें आगे बढ़ते रहना होगा।

140
00:10:28,503 --> 00:10:30,422
मैं तुम्हारा ख़याल रखूँगी, और तुम मेरा, है न?

141
00:10:37,512 --> 00:10:38,513
पेद्रो?

142
00:10:39,806 --> 00:10:40,849
बढ़िया काम किया।

143
00:10:44,436 --> 00:10:45,562
बढ़िया वार किया।

144
00:10:54,613 --> 00:10:56,031
रिओस, चलो चलें।

145
00:10:58,700 --> 00:11:01,453
तुमने कहा यही तुम्हारा पेशा है?

146
00:11:01,453 --> 00:11:05,082
मुझे सुपरवाइज़र के पद के लिए चुना गया था।

147
00:11:06,124 --> 00:11:07,501
सुपरवाइज़र?

148
00:11:09,669 --> 00:11:15,592
कर्क का एंटरप्राइज एक इंसान से मिला था जिसका नाम था...

149
00:11:15,592 --> 00:11:18,053
गैरी। गैरी सेवन।

150
00:11:18,053 --> 00:11:22,933
उसे भी श्रेष्ठ प्राणियों ने एजेंट के रूप में भर्ती किया था,
जिसका काम था, तुम्हारे शब्दों में,

151
00:11:22,933 --> 00:11:25,685
"इतिहास की रक्षा करना।"

152
00:11:25,769 --> 00:11:29,356
और कभी-कभी इसका मतलब है
किसी ख़ास इंसान की रक्षा करना।

153
00:11:30,816 --> 00:11:32,818
मुझे रेने के बारे में बताओ।

154
00:11:32,818 --> 00:11:35,612
हम सबका भविष्य इस पर निर्भर है।

155
00:11:35,612 --> 00:11:36,863
चलो कल्पना करें।

156
00:11:37,989 --> 00:11:40,700
मैं चाहता हूँ कि ख़ुद के प्रति उदार बनो, रेने।

157
00:11:42,911 --> 00:11:45,789
तुम्हें पता होना चाहिए कि
मैं केवल एक ही नियम मानती हूँ।

158
00:11:47,040 --> 00:11:49,000
मैं निगरानी करती हूँ पर कभी सामने नहीं आती हूँ।

159
00:11:50,836 --> 00:11:52,087
मैं कभी रेने से नहीं मिली।

160
00:11:53,672 --> 00:11:56,925
उसने ख़ुद से माहिर नाविक बनना सीखा।

161
00:11:56,925 --> 00:11:59,469
फ़्रांस के उत्तर में सीखा, जहाँ वह पली-बढ़ी।

162
00:11:59,553 --> 00:12:01,304
और यह उसने दस साल की उम्र में किया।

163
00:12:02,055 --> 00:12:06,059
ग्यारह साल की उम्र तक, वह चेस,
फ्लूइड डायनामिक्स और केंटोनीज़ में माहिर हो गई।

164
00:12:06,143 --> 00:12:11,022
सोलह की उम्र तक यूनिवर्सिटी में थी,
उसके बाद कुछ साल टेस्ट पायलट बनी रही।

165
00:12:11,940 --> 00:12:13,358
यह तनावपूर्ण पल थे।

166
00:12:14,609 --> 00:12:17,154
नासा उसे भर्ती करने को बेचैन था।

167
00:12:17,154 --> 00:12:19,364
वह शानदार सुनाई पड़ती है।

168
00:12:19,448 --> 00:12:20,866
वह शानदार है।

169
00:12:22,451 --> 00:12:26,455
पर इसका यह मतलब नहीं है कि
उसने संघर्ष नहीं किया है।

170
00:12:26,455 --> 00:12:28,248
वह उदास है।

171
00:12:29,624 --> 00:12:33,378
कभी-कभी व्यग्रता, कभी-कभी अवसाद।

172
00:12:35,380 --> 00:12:39,801
यह शर्म की बात है क्योंकि उसका दिमाग़ काफ़ी तेज़ है।

173
00:12:39,885 --> 00:12:43,305
अवसाद इंसान को कमज़ोर बना सकता है।

174
00:12:44,848 --> 00:12:48,101
शायद वह क़िस्मतवाली है कि वह बच गई।

175
00:12:48,185 --> 00:12:51,480
यही तो समस्या है।
मैं सुनिश्चित नहीं हूँ कि वह बच गई।

176
00:12:52,522 --> 00:12:55,025
मैं ख़ुद से यह कहती हूँ, "क्या तुम इसके लिए तैयार हो,

177
00:12:55,025 --> 00:12:57,736
या तुम घबरा जाओगी जब उन्हें तुम्हारी ज़रूरत होगी?

178
00:12:59,029 --> 00:13:00,697
क्योंकि इस पर कई ज़िंदगियाँ निर्भर हैं।"

179
00:13:01,490 --> 00:13:04,326
यूरोपा मिशन तीन दिन बाद लॉन्च होगा।

180
00:13:05,118 --> 00:13:09,581
यूरोपा मिशन मेरे इतिहास में
एक अग्रणी अंतरिक्ष उड़ान था।

181
00:13:09,581 --> 00:13:12,292
सच कहूँ तो, मुझे नहीं लगता वह उसमें शामिल होगी।

182
00:13:14,002 --> 00:13:15,629
तुम्हारा क्या मतलब है?

183
00:13:21,343 --> 00:13:22,844
मैं केवल सच कहूँगी।

184
00:13:22,928 --> 00:13:24,971
यह थेरेपी सेशन है।

185
00:13:25,055 --> 00:13:28,308
यूरोपा मिशन के लिए अनिवार्य मानसिक मूल्यांकन।

186
00:13:28,308 --> 00:13:29,935
और तुम इसकी निगरानी करती हो?

187
00:13:29,935 --> 00:13:32,103
- यह व्यक्तिगत है।
- सच में?

188
00:13:32,979 --> 00:13:34,481
यह हिस्सा महत्वपूर्ण है।

189
00:13:35,398 --> 00:13:38,985
ऐसा लगता है कि... सब निरर्थक है।

190
00:13:41,029 --> 00:13:42,739
मैं सुन्न होने लगती हूँ।

191
00:13:44,241 --> 00:13:45,575
और इसी से मुझे डर लगता है।

192
00:13:46,284 --> 00:13:49,120
पता नहीं यह दिल से आता है या...

193
00:13:50,038 --> 00:13:51,373
बस मेरा डर है।

194
00:13:53,416 --> 00:13:56,127
ज़रूरी नहीं कि डर ही तुम्हारा दुश्मन हो, रेने।

195
00:13:57,462 --> 00:13:59,172
डर तुम्हारा दोस्त हो सकता है...

196
00:14:00,173 --> 00:14:05,303
शायद, वह तुमसे कह रहा हो, कि तुम तैयार नहीं हो।

197
00:14:05,387 --> 00:14:06,638
रुको।

198
00:14:07,389 --> 00:14:11,142
वह उसका मन बदल रहा है। क्यों?

199
00:14:12,769 --> 00:14:14,271
क्या कुछ गड़बड़ है।

200
00:14:14,271 --> 00:14:16,731
मुझे डॉक्टर का चेहरा दिखाओ।

201
00:14:25,907 --> 00:14:27,826
वह कोई थेरेपिस्ट नहीं है।

202
00:14:28,493 --> 00:14:30,161
वह क्यू है!

203
00:14:30,745 --> 00:14:35,333
वह भविष्य बदलने के लिए रेने का इस्तेमाल कर रहा है।

204
00:14:43,300 --> 00:14:47,762
मानव जीनोम की वास्तविक क्षमता को समझने के लिए

205
00:14:47,846 --> 00:14:51,641
रोग मुक्त भविष्य की कल्पना करनी होगी।

206
00:14:53,018 --> 00:14:58,356
कल्पना करो, कि मैं भगवान हूँ।

207
00:14:59,691 --> 00:15:03,278
और जब मैं मानवता को देखता हूँ,
तो उन्हें निर्णायक क्षणों में देखता हूँ।

208
00:15:05,238 --> 00:15:07,907
क्या वे आत्मज्ञान की ओर विकसित होंगे?

209
00:15:08,908 --> 00:15:11,786
या वे अँधेरे में डूब जाएँगे?

210
00:15:13,622 --> 00:15:15,123
वह कैसा गया, डैड?

211
00:15:15,123 --> 00:15:17,167
धत्। इतना बुरा गया, हँ?

212
00:15:18,460 --> 00:15:22,297
आपने "मानवता के निर्णायक क्षण" वाली बात नहीं कही?

213
00:15:22,297 --> 00:15:23,632
कही।

214
00:15:24,716 --> 00:15:25,884
वे सहमत नहीं हुए।

215
00:15:26,593 --> 00:15:27,802
कोरे, मेरी बेटी।

216
00:15:29,012 --> 00:15:34,059
यदि मैं जीवन भर के अपने अनुभव
और सावधानीपूर्वक अध्ययन से प्राप्त

217
00:15:34,059 --> 00:15:37,604
सभी ज्ञान को तुम्हारे लिए

218
00:15:37,604 --> 00:15:42,942
एक सीख में समाहित कर सकूँ, तो वह यह होगा।

219
00:15:43,526 --> 00:15:44,861
इंसान मूर्ख हैं।

220
00:15:46,237 --> 00:15:49,491
आनुवंशिक दोषों से मुक्त दुनिया की कल्पना करो।

221
00:15:49,491 --> 00:15:54,287
अगर मेरे पास हमें सही दिशा में ले जाने की शक्ति है,

222
00:15:54,371 --> 00:15:55,830
तो क्या वह मेरी ज़िम्मेदारी नहीं है?

223
00:15:58,875 --> 00:16:02,212
जल्दी ही, तुम बाहरी दुनिया में जा सकोगी

224
00:16:02,212 --> 00:16:04,881
और कुछ मूर्खों से ख़ुद ही मिल सकोगी।

225
00:16:04,881 --> 00:16:06,091
वादा करता हूँ।

226
00:16:08,843 --> 00:16:09,969
कितनी जल्दी?

227
00:16:13,723 --> 00:16:15,350
बहुत जल्द।

228
00:16:16,726 --> 00:16:20,814
तो, क्या होगा अगर हमने
अपनी पूर्णता को उजागर करने हेतु

229
00:16:20,814 --> 00:16:23,316
उस कीमती कुंजी की खोज की?

230
00:16:24,984 --> 00:16:26,820
तुम किस हद तक जाओगे?

231
00:16:32,283 --> 00:16:33,993
जब मैं आख़िरकार बाहर जा सकूँगी...

232
00:16:36,413 --> 00:16:38,164
मैं तैरना सीखना चाहूँगी।

233
00:16:38,248 --> 00:16:40,542
मैं बस पूल में पड़ती सूरज की किरणों को देखना चाहूँगी।

234
00:16:42,585 --> 00:16:44,587
समुद्री हवा में साँस लेना चाहूँगी।

235
00:16:48,383 --> 00:16:50,468
मैं इसे हक़ीक़त में बदलने के लिए कुछ भी करूँगा।

236
00:16:53,555 --> 00:16:55,014
गंभीर विफलता

237
00:16:55,098 --> 00:16:57,892
विषय की मृत्यु में अनुक्रम परिणाम
99.83 प्रतिशत निश्चितता

238
00:17:09,904 --> 00:17:10,905
डॉ. सूंग।

239
00:17:10,989 --> 00:17:15,910
आप एक निजीकृत सैन्य संगठन, स्पीयरहेड ऑपरेशंस के साथ

240
00:17:15,994 --> 00:17:17,620
{\an8}आनुवंशिक प्रयोग चला रहे थे।

241
00:17:18,329 --> 00:17:20,331
{\an8}-सैनिकों पर।
- पूर्व-सैनिकों पर।

242
00:17:20,415 --> 00:17:23,626
निगरानी रहित, अनियंत्रित, अवैध प्रयोग।

243
00:17:23,710 --> 00:17:25,754
समाज की भलाई के लिए!

244
00:17:25,754 --> 00:17:27,380
{\an8}तुम समझ नहीं रही हो।

245
00:17:27,464 --> 00:17:29,966
{\an8}इस आनुवंशिक दोष का मतलब है कि
धूल का एक छोटा सा कण भी

246
00:17:29,966 --> 00:17:32,385
{\an8}मेरी बेटी की श्वसन प्रणाली का विनाश कर देगा।

247
00:17:32,469 --> 00:17:35,221
{\an8}सूरज से यूवी प्रकाश उसके खून को ज़हर में बदल देता है।

248
00:17:35,305 --> 00:17:37,265
{\an8}वह अपने कमरे तक ही सीमित रहती है।
वह खुलकर नहीं जी पा रही है।

249
00:17:37,265 --> 00:17:41,728
एडम, शेन्ज़ेन कन्वेंशन के उल्लंघन के गंभीर परिणाम होंगे।

250
00:17:41,728 --> 00:17:43,772
मैं यह हमारे बच्चों के लिए कर रहा हूँ।

251
00:17:43,772 --> 00:17:47,484
हमारे पास तुम्हारा लाइसेंस और फंडिंग
रद्द करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

252
00:17:48,860 --> 00:17:53,990
तुम आनुवंशिकी से संबंधित
किसी भी शोध में शामिल नहीं होगे।

253
00:18:00,163 --> 00:18:01,539
मैं मदद कर सकता हूँ

254
00:18:01,623 --> 00:18:02,832
क्या?

255
00:18:07,629 --> 00:18:09,380
अपना 3डी प्रिंटर देखो ;-)

256
00:18:11,508 --> 00:18:12,717
यह क्या है?

257
00:18:32,362 --> 00:18:33,446
क्यू?

258
00:19:09,858 --> 00:19:12,986
लक्लर्क डिस्पैच के लिए,
विन्यर्ड कॉल की जाँच कर रहा हूँ।

259
00:19:12,986 --> 00:19:17,574
कोई गतिविधि नहीं है।
घर परित्यक्त लगता है, पर मैं जाँच कर रहा हूँ।

260
00:19:23,288 --> 00:19:25,331
मुझे देहाती इलाकों से नफ़रत है।

261
00:20:05,288 --> 00:20:07,248
विश्वास नहीं हो रहा है...

262
00:20:11,711 --> 00:20:12,795
मेरी मदद करो।

263
00:20:14,339 --> 00:20:15,506
तुम्हें चोट लगी है?

264
00:20:16,132 --> 00:20:18,259
- अकेली हो?
- जल्दी करो।

265
00:20:27,977 --> 00:20:30,521
- हैलो?
- वे जल्द ही लौट आएँगे।

266
00:20:30,605 --> 00:20:33,316
- मैं तुम्हें सुन रहा हूँ।
- तुम दिख नहीं रहे हो।

267
00:20:34,359 --> 00:20:35,777
मेरी आवाज़ का अनुसरण करो।

268
00:20:53,002 --> 00:20:54,128
मेरे हीरो।

269
00:20:58,883 --> 00:21:00,385
निकोटीन की लत...

270
00:21:02,887 --> 00:21:04,639
मैं तुम्हारी मदद कर सकती हूँ।

271
00:21:06,599 --> 00:21:08,226
नहीं! नहीं!

272
00:21:21,531 --> 00:21:23,449
डॉक्टर सूंग, है न?

273
00:21:25,702 --> 00:21:28,579
मेरे नेटवर्क को हैक करना अच्छी तरकीब थी।

274
00:21:29,789 --> 00:21:34,252
साथ ही मुझे उस डेटा से छेड़ना
जो रहस्यमय रूप से उसी समस्या से संबंधित है

275
00:21:34,252 --> 00:21:37,171
जिसे मैं हल करने का प्रयास कर रहा हूँ।

276
00:21:37,255 --> 00:21:39,048
धन्यवाद। मैंने उस पर कड़ी मेहनत की थी।

277
00:21:39,132 --> 00:21:43,428
तुम्हें अंदाज़ा है कि कितने पागल
मेरे काम के लिए मुझसे संपर्क करते हैं?

278
00:21:44,012 --> 00:21:46,806
बेसमेंट में रहने वाले नाज़ियों से लेकर

279
00:21:46,806 --> 00:21:51,811
रईस महिलाओं तक मुझसे संपर्क करते हैं,
जो अपनी बिल्लियों को क्लोन करना चाहते हैं।

280
00:21:52,770 --> 00:21:54,272
मैं स्पष्ट कर दूँ।

281
00:21:54,272 --> 00:21:57,025
मैं यह नहीं करता हूँ। इसलिए, मेरा समय बर्बाद मत करो।

282
00:21:57,025 --> 00:21:58,860
मैं ऐसा नहीं करूँगा।

283
00:21:58,860 --> 00:22:01,654
लगता है मैंने हाल ही में समय को हल्के में ले लिया है,

284
00:22:01,738 --> 00:22:03,406
और अब मुझे समय का साथ छूटने का डर है।

285
00:22:03,406 --> 00:22:07,118
देखा? यह रहा। पागलों वाली बात।

286
00:22:07,118 --> 00:22:08,494
मैं जा रहा हूँ।

287
00:22:08,578 --> 00:22:12,081
डॉ. सूंग, 17 सेकंड में, तुम यहाँ बैठोगे।

288
00:22:12,915 --> 00:22:16,002
मुझे यह कैसे पता?
तुम एक घंटा गाड़ी चलाकर एक अजनबी से मिलने आए।

289
00:22:16,002 --> 00:22:21,424
रहस्य या बौद्धिक जिज्ञासा के लिए नहीं,
पर इसलिए क्योंकि तुम एक पिता हो...

290
00:22:22,133 --> 00:22:23,634
और तुम हताश हो।

291
00:22:29,891 --> 00:22:32,935
देखा। सत्रह सेकंड। बिलकुल समय पर।

292
00:22:35,354 --> 00:22:37,273
अगर तुम मेरे बारे में इतना कुछ जानते हो...

293
00:22:38,983 --> 00:22:41,235
तो तुम्हें पता होगा कि
अगर तुम मुझे ख़तरनाक लगे, तो मैं तुम्हें मार डालूँगा।

294
00:22:41,319 --> 00:22:44,238
हाँ। और मुझे तुम्हारी यही बात पसंद है।

295
00:22:44,322 --> 00:22:45,656
तुम कौन हो?

296
00:22:45,740 --> 00:22:49,744
मैं भावनाओं का विकास हूँ।

297
00:22:50,787 --> 00:22:53,206
मैं तितली की मधुर फड़फड़ाहट हूँ।

298
00:22:54,791 --> 00:22:59,087
मैं मृत्यु हूँ, संसार का नाश करने वाला।

299
00:23:01,422 --> 00:23:03,466
और मैं तुम्हारे काम का प्रशंसक भी हूँ

300
00:23:03,466 --> 00:23:07,887
और एक स्वप्नदर्शी हूँ जिसे पता है कि
तुम इस ग्रह के भविष्य के लिए कितने महत्वपूर्ण हो।

301
00:23:07,887 --> 00:23:10,681
- तुम्हें क्या चाहिए?
- यह बैठक तुम्हारी ज़रूरत के बारे में है।

302
00:23:10,765 --> 00:23:13,059
मेरी ज़रूरत पर बाद में चर्चा करेंगे।

303
00:23:13,059 --> 00:23:15,728
उसके पास ज़्यादा समय नहीं है, है न?

304
00:23:15,812 --> 00:23:19,273
- इससे तुम्हारा कोई वास्ता नहीं है।
- कितनी दुखद विडंबना है।

305
00:23:19,982 --> 00:23:24,195
एक आनुवंशिकीविद्
जिसकी बेटी को लाइलाज आनुवंशिक रोग है।

306
00:23:24,195 --> 00:23:26,906
सूर्य की रोशनी आग की तरह जलती है।

307
00:23:27,573 --> 00:23:29,951
हवा एसिड में बदल जाती है।

308
00:23:29,951 --> 00:23:33,037
कुछ भी, कुछ भी लाइलाज नहीं है।

309
00:23:33,121 --> 00:23:36,749
ख़ैर, यह सिद्धांत साबित करने के लिए
न तो तुम्हारे पास समय है और न ही पैसे हैं,

310
00:23:36,833 --> 00:23:39,627
पर तुम्हारे पास यह ज़रूर है।

311
00:23:45,133 --> 00:23:46,592
इसका विश्लेषण करो।

312
00:23:46,676 --> 00:23:48,761
अगर तुम्हें यह पसंद आया, तो मुझे फ़ोन करना।

313
00:23:49,262 --> 00:23:53,558
उसके बाद शायद तुम मुझे वह दिलवा सकोगे जो मुझे चाहिए।

314
00:23:54,892 --> 00:23:56,978
अगर क्यू इतना शक्तिशाली है,

315
00:23:57,562 --> 00:24:01,232
तो वह चुटकी बजाकर यूरोपा मिशन के यान को
ग़ायब क्यों नहीं कर देता है?

316
00:24:01,983 --> 00:24:03,359
पता नहीं।

317
00:24:03,359 --> 00:24:05,194
या ख़ुद रेने को ही?

318
00:24:05,695 --> 00:24:06,988
पता नहीं।

319
00:24:07,655 --> 00:24:11,075
पर अगर वह रेने का मन बदलकर
समय रेखा बदलने की कोशिश में है,

320
00:24:11,159 --> 00:24:15,746
तो वह उसका भाग्य बदल रहा है,
जिसकी रक्षा करने की तुमने कसम खाई थी।

321
00:24:15,830 --> 00:24:17,290
ठीक है।

322
00:24:17,290 --> 00:24:19,500
कल वह प्री-लॉन्च क्वारंटाइन में जाएगी।

323
00:24:19,584 --> 00:24:23,754
उसके बाद, पीछे हटना असंभव होगा।

324
00:24:23,838 --> 00:24:30,261
तो, हमें बस अगले 15 घंटों तक
उसे पीछे हटने से रोकना है।

325
00:24:31,012 --> 00:24:33,556
तुम्हारे पास कोई सीडेटिव गोली नहीं है?

326
00:24:34,182 --> 00:24:36,559
हम ऐसा नहीं कर सकते।
उसे आज रात एक पार्टी में जाना है।

327
00:24:37,518 --> 00:24:38,936
कैसी पार्टी?

328
00:24:39,020 --> 00:24:42,523
क्वारंटाइन में जाने से पहले
यह सभी एस्ट्रोनॉट के लिए एक बड़ी पार्टी है।

329
00:24:42,607 --> 00:24:44,984
उपस्थिति अनिवार्य है।

330
00:24:44,984 --> 00:24:48,279
वहाँ प्रेस वाले और डोनर होंगे।

331
00:24:48,863 --> 00:24:52,783
तो, हम इस पार्टी में जाएँगे, रेने की रक्षा करेंगे।

332
00:24:52,867 --> 00:24:56,662
हम उसकी मनःस्थिति की निगरानी करेंगे
और उसे संभावित ख़तरों से अलग करेंगे।

333
00:24:58,164 --> 00:25:00,374
हमें मेरे दल से मिलना चाहिए।

334
00:25:01,417 --> 00:25:03,502
शायद उनके पास यान में कुछ सामान होंगे।

335
00:25:04,503 --> 00:25:08,174
शायद तुम्हें ग़लतफ़हमी हो रही है कि मैं तुमसे आदेश लूँगी।

336
00:25:08,174 --> 00:25:12,261
मुझे पता है कि तुमने 24 सालों से उसकी रक्षा की है,

337
00:25:12,345 --> 00:25:16,098
पर तुम्हें इसके बारे में रणनीतिक होने की ज़रूरत है।

338
00:25:17,433 --> 00:25:19,101
हमें एक-दूसरे की मदद करनी होगी।

339
00:25:19,185 --> 00:25:21,395
हम एक साथ ज़्यादा शक्तिशाली हैं।

340
00:25:23,689 --> 00:25:24,899
एग्नेस।

341
00:25:29,111 --> 00:25:31,781
एग्नेस, मेरे पास तुम्हारे लिए एक सरप्राइज़ है।

342
00:25:35,034 --> 00:25:36,369
एग्नेस।

343
00:25:41,874 --> 00:25:43,709
मैं तुम्हारे बिना शुरू नहीं करना चाहती हूँ।

344
00:25:55,179 --> 00:25:56,305
एग्नेस।

345
00:26:03,229 --> 00:26:05,648
एग्नेस, ज़रूरी नहीं कि ऐसा हो।

346
00:26:05,648 --> 00:26:07,984
- तुम और मैं दुश्मन बनें।
- तुमने क्या किया?

347
00:26:07,984 --> 00:26:09,110
मैं तुम्हारी मदद कर रही हूँ।

348
00:26:09,110 --> 00:26:10,653
झूठ।

349
00:26:10,653 --> 00:26:12,238
ठीक है, मैं हमारी मदद कर रही हूँ।

350
00:26:13,364 --> 00:26:15,950
कृपया। नहीं।

351
00:26:15,950 --> 00:26:18,703
शांत रहो, जान। इससे तुम्हारा वास्ता नहीं है।

352
00:26:19,704 --> 00:26:21,580
- उसे छोड़ दो।
- मैं इसका शरीर ले सकती हूँ।

353
00:26:21,664 --> 00:26:24,625
मुझे इसकी ज़रूरत है। पर मुझे तुम चाहिए।

354
00:26:24,709 --> 00:26:26,585
मैंने कहा, उसे जाने दो!

355
00:26:26,669 --> 00:26:29,922
तुम अकेली हो, एग्नेस। हर समय रेखा में।

356
00:26:30,006 --> 00:26:33,426
हर क्रमपरिवर्तन में, इस ब्रह्मांड की हर वास्तविकता में।

357
00:26:33,426 --> 00:26:35,511
तुम बहुत अकेली हो।

358
00:26:36,512 --> 00:26:38,514
चुप रहो।

359
00:26:38,514 --> 00:26:41,726
यही तुम्हारी क़िस्मत है। हमेशा अदृश्य रहना।

360
00:26:43,144 --> 00:26:45,771
पर मैं यह बदल सकती हूँ।

361
00:26:47,857 --> 00:26:52,737
पूरी तरह प्यार पाने की कल्पना करो।

362
00:26:54,196 --> 00:26:59,201
हर विचार और फुसफुसाहट, पोषित और साझा होना।

363
00:27:00,286 --> 00:27:06,625
जब हमारे दिमाग़ जुड़कर एक हो जाएँगे,
हमारी शक्ति बढ़ जाएगी।

364
00:27:08,127 --> 00:27:14,467
पूरे ब्रह्मांड में केवल मैं ही हूँ जो तुम्हें सच में समझती है।

365
00:27:18,888 --> 00:27:20,723
यह ख़त्म करना होगा।

366
00:27:22,933 --> 00:27:24,643
जैसी तुम्हारी मर्ज़ी, एग्नेस।

367
00:27:27,855 --> 00:27:29,565
मैं यहाँ से ज़रूर निकलूँगी।

368
00:27:29,565 --> 00:27:31,942
अगर तुम्हारे साथ नहीं, तो फिर इसके साथ।

369
00:27:48,084 --> 00:27:49,293
विश्वास नहीं होता है।

370
00:27:49,960 --> 00:27:51,003
पदार्थ स्थिर है

371
00:27:51,087 --> 00:27:52,088
यह स्थिर है।

372
00:27:52,088 --> 00:27:53,422
सूंग, कोरे: के लिए प्रभावकारिता दर
100 प्रतिशत प्रभावी

373
00:27:54,757 --> 00:27:57,051
उसने... उसने यह कैसे किया?

374
00:28:17,655 --> 00:28:19,115
इसमें क्या है?

375
00:28:19,115 --> 00:28:23,285
खाद्य रंग, पानी, आनुवंशिक स्टेबलाइजर।

376
00:28:23,369 --> 00:28:24,829
आपको सफलता कैसे मिली?

377
00:28:25,913 --> 00:28:30,126
मेरे एक सहयोगी ने
मुझे कुछ नया करने के लिए प्रेरित किया।

378
00:28:30,793 --> 00:28:33,921
मैं ख़ुद में डाल चुका हूँ। यह बिल्कुल हानिरहित है।

379
00:28:33,921 --> 00:28:37,591
डैड... मुझे आप पर भरोसा है।

380
00:28:50,312 --> 00:28:52,606
- धीरे-धीरे डालो।
- बेशक़।

381
00:29:05,536 --> 00:29:07,872
सुरक्षात्मक ड्रोन फ़ील्ड बंद करना है?
ड्रोन फ़ील्ड बंद हो गया है

382
00:29:57,796 --> 00:29:59,381
मैं लगभग इसकी आदी हो चुकी हूँ।

383
00:30:02,134 --> 00:30:04,011
बस गति में तैरना है।

384
00:30:06,764 --> 00:30:08,432
क्या मेरी माँ अच्छी तैराक थी?

385
00:30:10,184 --> 00:30:11,227
वह बत्तख की तरह थी।

386
00:30:12,478 --> 00:30:13,687
मरमेड की तरह थी।

387
00:30:15,814 --> 00:30:18,317
शायद तुम्हें कई चीज़ें मिलेंगी

388
00:30:18,317 --> 00:30:22,154
जिनमें तुम एक या दो दशक से पीछे होगी।

389
00:30:22,238 --> 00:30:23,614
बस धीरज रखना।

390
00:30:24,532 --> 00:30:26,617
धैर्य का अर्थ है समय।

391
00:30:27,910 --> 00:30:30,621
क्या हम बस आज दोपहर के लिए
सोचना बंद कर सकते हैं?

392
00:30:31,580 --> 00:30:33,374
आप अलग लग रहे हैं।

393
00:30:33,374 --> 00:30:36,001
मुझे लगा था अभी आप लैब में भाग रहे होंगे,

394
00:30:36,085 --> 00:30:39,213
हर चरण के विश्लेषण में मेरी मदद माँग रहे होंगे।

395
00:30:39,213 --> 00:30:43,050
बचकानी बात मत करो।
मैं बस एक बार के लिए जीत का जश्न मनाना चाहता हूँ।

396
00:30:44,051 --> 00:30:46,887
डैड, यह सहकर्मी कौन है?

397
00:30:49,723 --> 00:30:50,683
कोरे?

398
00:30:52,268 --> 00:30:54,812
कोरे? अरे, नहीं। नहीं, नहीं।

399
00:31:15,124 --> 00:31:17,918
- एग्नेस...
- नहीं, यह... यह मेरा ख़ून नहीं है।

400
00:31:18,002 --> 00:31:19,044
पर...

401
00:31:20,212 --> 00:31:22,590
शायद मैंने घर लौटने के इकलौते ज़रिए को मार डाला।

402
00:31:35,269 --> 00:31:36,478
मुझे यह करना पड़ा।

403
00:31:37,354 --> 00:31:38,606
वह उसे मार रही थी।

404
00:31:39,398 --> 00:31:42,109
अब वह ठीक है।
मैंने ज़्यादातर अंदरूनी अंग ठीक कर दिए हैं।

405
00:31:42,109 --> 00:31:44,903
- ज़्यादातर?
- हाँ, उसकी प्लीहा वहाँ उस डब्बे में है।

406
00:31:50,909 --> 00:31:52,286
मुझे उसे गोली मारकर अच्छा नहीं लगा।

407
00:31:53,746 --> 00:31:56,915
सेरिबैलम के आधार पर कार्बनिक ऊतक,
बस इतना ही चाहिए था।

408
00:31:57,541 --> 00:31:59,501
वह हमारी तरह ही कमज़ोर है।

409
00:31:59,585 --> 00:32:02,588
कुछ करोड़ लोग हैं जो शायद तुमसे सहमत नहीं होंगे।

410
00:32:08,010 --> 00:32:11,889
मैंने उसकी याददाश्त मिटाने के लिए उसे कुछ दिया है,
पर हमें उसे उसकी कार तक पहुँचाना होगा।

411
00:32:15,684 --> 00:32:17,436
मुझे बाकियों के बारे में बताओ।

412
00:32:17,436 --> 00:32:19,021
उन पर विश्वास किया जा सकता है?

413
00:32:19,021 --> 00:32:20,230
बेशक़।

414
00:32:20,314 --> 00:32:22,066
हम कई परिस्थितियों से साथ गुज़रे हैं।

415
00:32:22,066 --> 00:32:24,234
- पूरे आकाशगंगा में उनसे बेहतर...
- रिओस!

416
00:32:24,318 --> 00:32:26,278
- तुम उसकी कमर मोड़ रहे हो।
- कोई बात नहीं।

417
00:32:26,362 --> 00:32:28,447
- उसे याद नहीं रहेगा।
- वह तुम्हारा दल है?

418
00:32:28,447 --> 00:32:32,117
वह लोग जो दरवाज़े से मृत पुलिसवाले को ले जा रहे हैं?

419
00:32:32,201 --> 00:32:34,536
अरे, मुझे... मुझे पक्का यक़ीन है कि वह मृत नहीं है।

420
00:32:35,537 --> 00:32:37,456
और इसका कोई उचित कारण ज़रूर होगा।

421
00:32:38,165 --> 00:32:39,208
आओ।

422
00:32:48,634 --> 00:32:50,094
तुम्हारे पास इलाज है?

423
00:32:50,886 --> 00:32:52,388
असली इलाज?

424
00:32:52,388 --> 00:32:54,682
जिसका असर ख़त्म नहीं होता है।

425
00:32:56,016 --> 00:32:59,436
क्योंकि अगर इलाज है, तो मैं तुम्हारे अधीन हूँगा, सर।

426
00:33:00,312 --> 00:33:02,940
हम सब अपने प्यार के अधीन हैं।

427
00:33:02,940 --> 00:33:05,442
सच में आज़ाद होने का इकलौता जरिया है प्यार न करना।

428
00:33:06,735 --> 00:33:08,737
और यह कितना निरर्थक होगा?

429
00:33:09,780 --> 00:33:11,031
मेरे पास वह है जिसकी उसे ज़रूरत है।

430
00:33:16,704 --> 00:33:18,205
तुम्हें क्या चाहिए?

431
00:33:20,082 --> 00:33:24,378
मुझे हाल ही में पता चला है कि मेरी कुछ सीमाएँ हैं।

432
00:33:25,254 --> 00:33:29,591
तो मैं चाहता हूँ कि तुम मेरे लिए एक बाधा दूर करो।

433
00:33:31,427 --> 00:33:34,346
क्या पिकार्ड नाम तुम्हारे लिए कुछ मायने रखता है?

434
00:33:38,350 --> 00:33:40,185
मुझे पता है तुमने कहा था कि यह पेचीदा है,

435
00:33:40,269 --> 00:33:42,020
- पर क्या हम इस पर चर्चा...
- अभी नहीं।

436
00:33:42,104 --> 00:33:44,356
- नहीं, पर वह बिल्कुल उस जैसी दिखती...
- मुझे पता है।

437
00:33:44,440 --> 00:33:47,067
- क्या तुम इससे विचलित नहीं हो रहे हो?
- हाँ।

438
00:33:47,151 --> 00:33:48,235
बात करके अच्छा लगा।

439
00:33:48,819 --> 00:33:51,905
क्या होगा अगर तुमने यह मिशन छोड़ा?

440
00:33:53,824 --> 00:33:55,033
चलो कल्पना करें।

441
00:33:56,660 --> 00:33:58,245
क्यू क्या योजना बना रहा है?

442
00:33:58,245 --> 00:34:01,790
ख़ैर, फिलहाल यही सबसे बड़ा ख़तरा है

443
00:34:01,874 --> 00:34:05,002
कि रेने पिकार्ड मिशन से पीछे हट जाएगी।

444
00:34:05,002 --> 00:34:11,967
और मुझे लगता है कि
हम सब इसके परिणाम का अनुभव कर चुके हैं।

445
00:34:12,593 --> 00:34:14,261
दूसरी समय रेखा।

446
00:34:14,261 --> 00:34:17,973
तो यूरोपा मिशन नहीं होगा, तो रेने नहीं होगी,
तो न कोई उम्मीद होगी।

447
00:34:17,973 --> 00:34:19,850
सभी सबसे नफ़रत करेंगे।

448
00:34:19,850 --> 00:34:22,978
तुम कह रहे हो कि केवल तुम्हारी पूर्वज ही

449
00:34:22,978 --> 00:34:25,981
हमारे भविष्य में होने वाले
अज्ञातजनभीत अत्याचार को रोक सकेगी?

450
00:34:27,441 --> 00:34:29,276
- कैसे?
- मुझे नहीं पता।

451
00:34:29,860 --> 00:34:34,615
इस काल का इतिहास बेतहाशा अधूरा है।

452
00:34:35,783 --> 00:34:40,704
पहले संपर्क तक पहुँचने से पूर्व,
वह सदी केवल अराजकता से भरी हुई थी।

453
00:34:40,788 --> 00:34:45,000
रेने के बारे में बस यही पता है कि
उसने आइओ में एक सूक्ष्मजीव की खोज की थी

454
00:34:45,000 --> 00:34:46,710
और उसे विश्वास था कि वह संवेदनशील थी,

455
00:34:46,794 --> 00:34:50,005
और उसने मिशन कमांडर को
उसे वापस पृथ्वी पर लाने के लिए मनाया था।

456
00:34:50,005 --> 00:34:54,176
और इन सबसे फ़र्क नहीं पड़ेगा अगर क्यू रेने को मना ले
और समय रेखा में ख़राबी ले आए।

457
00:34:54,176 --> 00:34:58,138
ठीक है। तो, हमें बस सुनिश्चित करना है कि
रेने उस यान में चढ़े।

458
00:34:58,722 --> 00:35:04,269
हम इस पार्टी में उसके हर कदम की निगरानी करेंगे,

459
00:35:04,353 --> 00:35:06,855
ख़तरे की जाँच करेंगे, और उसका मार्गदर्शन करेंगे।

460
00:35:06,939 --> 00:35:09,149
अदृश्य होकर।

461
00:35:09,900 --> 00:35:12,361
हम ख़ुद सामने नहीं आएँगे और न ही संपर्क करेंगे।

462
00:35:13,320 --> 00:35:17,115
ऐसा लग सकता है कि क्यू हमारे साथ खेल रहा है,

463
00:35:17,199 --> 00:35:21,328
कि वह अप्रत्याशित और ख़तरनाक है।

464
00:35:23,664 --> 00:35:25,958
रेने ख़तरे में होगी।

465
00:35:27,709 --> 00:35:29,503
एक और समस्या है।

466
00:35:30,838 --> 00:35:31,922
हम आमंत्रित नहीं हैं।

467
00:35:31,922 --> 00:35:33,507
हम बीम होकर नहीं घुस सकते?

468
00:35:33,507 --> 00:35:34,883
यह इतना आसान नहीं है।

469
00:35:36,260 --> 00:35:38,554
इस पार्टी में कड़ी सुरक्षा होगी।

470
00:35:38,554 --> 00:35:41,640
प्रत्येक अतिथि को
रेडियो फ्रीक्वेंसी आमंत्रण जारी किया जाता है।

471
00:35:41,640 --> 00:35:43,141
हैलो।

472
00:35:43,225 --> 00:35:46,478
...यह उनके पूरे जीवन इतिहास के डेटाबेस से मेल खाता है।

473
00:35:46,562 --> 00:35:48,105
{\an8}पिकार्ड रेने, ओलिविआ - फ़्रांस
22 नवंबर 1996 - एस्ट्रोनॉट

474
00:35:49,022 --> 00:35:53,235
मेरी प्रौद्योगिकी केवल एक ही इंसान को
अंदर भेज सकेगी, पर कुछ समय के लिए ही।

475
00:35:53,235 --> 00:35:56,488
अंदर जाने के बाद, चेहरे की पहचान सक्रिय होती है।

476
00:35:57,531 --> 00:36:01,326
तो, भले ही हम डांस फ़्लोर में

477
00:36:01,410 --> 00:36:04,788
छह लोगों को अंदर पहुँचा दें, हम तुरंत पकड़े जाएँगे।

478
00:36:06,123 --> 00:36:08,917
हम अंदर नहीं घुस सकते अगर हम डेटाबेस में नहीं हैं।

479
00:36:09,001 --> 00:36:11,169
तो हम डेटाबेस को हैक करेंगे।
मुझे बस दो सेकंड लगेंगे।

480
00:36:11,253 --> 00:36:14,298
मैंने स्कूल में एंटीक कोडिंग सीखा था।
आख़िरकार उसका इस्तेमाल कर सकूँगी।

481
00:36:14,298 --> 00:36:15,591
तुम उस तक दूर से नहीं पहुँच सकती।

482
00:36:15,591 --> 00:36:18,468
उन्होंने डेटाबेस को नेटवर्क से अलग करके रखा है।

483
00:36:18,552 --> 00:36:22,055
हाँ। "एयर-गैपिंग।" यह आदिम तरीका है, पर असरदार है।
यह मेरी क्लास में था।

484
00:36:22,139 --> 00:36:24,433
तो हम बिना अंदर घुसे हैक नहीं कर सकते।

485
00:36:24,433 --> 00:36:25,726
सही कहा।

486
00:36:25,726 --> 00:36:29,146
जुराटी पहले जाएगी, सिक्योरिटी में घुसपैठ करेगी,

487
00:36:29,146 --> 00:36:33,400
और प्रणाली में हमारी आईडी डालेगी।

488
00:36:34,902 --> 00:36:39,072
तुम एक रोबॉटिसिस्ट को भेज रहे हो,
पूर्व-जासूस या रेंजर को नहीं?

489
00:36:39,156 --> 00:36:40,657
हाँ, ठीक है। हम समझते हैं।

490
00:36:40,741 --> 00:36:43,201
जुराटी के पास सारे ज़रूरी कौशल हैं।

491
00:36:45,162 --> 00:36:46,580
और मेरे पास एक योजना है।

492
00:37:01,887 --> 00:37:03,555
विसेर हॉली, एवा
यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका

493
00:37:03,639 --> 00:37:05,182
छह अगस्त 1989
कैलिफ़ोर्निया, यूएसए - आईडी_अनुमोदित

494
00:37:06,975 --> 00:37:09,394
मैडम, कृपया, कोई अन्य आईडी दिखाएँगी?

495
00:37:24,493 --> 00:37:25,953
मेरी नज़रें रेने पर हैं।

496
00:37:28,205 --> 00:37:34,294
पाँच, चार, तीन, दो, एक, शून्य।

497
00:37:34,378 --> 00:37:35,963
सारे इंजन चल रहे हैं।

498
00:37:39,800 --> 00:37:42,302
उड़ान। हमने उड़ान भर दी है।

499
00:37:49,685 --> 00:37:51,228
दोबारा कोशिश करो, शैंगो।

500
00:37:51,228 --> 00:37:52,437
चेतावनी

501
00:37:53,063 --> 00:37:54,481
मुख्य इंजन बंद हो गया है। जवाब नहीं मिल रहा है।

502
00:37:55,273 --> 00:37:56,858
चलो दोबारा शुरू करें, पिकार्ड।

503
00:38:05,450 --> 00:38:06,535
जुराटी?

504
00:38:07,411 --> 00:38:09,037
लगभग हो गया है। रुको।

505
00:38:13,500 --> 00:38:16,169
सिग्नल जैम कर रही हूँ। मेरे पास ज़्यादा समय नहीं है।

506
00:38:16,253 --> 00:38:18,880
मुख्य फ़ौवारा के पास खड़ी
लाल ड्रेस वाली लड़की संदेहजनक है।

507
00:38:18,964 --> 00:38:21,258
और सावधान रहना, वह ख़ुद से बातें कर रही है।

508
00:38:21,258 --> 00:38:23,176
शायद बिना बुलाए आई है।

509
00:38:29,683 --> 00:38:30,684
हैलो।

510
00:38:41,987 --> 00:38:43,238
उसे हथकड़ी क्यों लगाई जा रही है?

511
00:38:43,238 --> 00:38:45,699
वह बिना बुलाए घुसी है।
रैमसी ने उनकी उँगलियों के निशान लेने को कहा है।

512
00:38:45,699 --> 00:38:48,368
शायद वह न्यू बीच से है। हम पर मुक़दमा चलेगा।

513
00:38:49,828 --> 00:38:50,996
योजना कारगर हुई।

514
00:38:50,996 --> 00:38:53,665
- मैं निगरानी कक्ष में हूँ।
- बढ़िया है।

515
00:38:54,583 --> 00:38:56,001
तुम्हारे संकेत का इंतज़ार कर रहे हैं।

516
00:38:58,128 --> 00:39:01,798
मेरे जाने के बाद, तुम अकेली पड़ जाओगी।

517
00:39:10,348 --> 00:39:11,516
यह क्या है?

518
00:39:12,893 --> 00:39:14,352
मुझे क्या हो रहा है?

519
00:39:14,436 --> 00:39:16,855
- वह क्या है?
- मैं।

520
00:39:16,855 --> 00:39:18,023
मर रही हूँ।

521
00:39:19,357 --> 00:39:20,734
मैं तुम्हारा हिस्सा हूँ।

522
00:39:20,734 --> 00:39:24,905
तुम्हें लगता है कि तुम मुझे बिना कुछ महसूस किए
अपने दिमाग़ में घुसने दोगी।

523
00:39:24,905 --> 00:39:26,656
नहीं। नहीं!

524
00:39:26,740 --> 00:39:28,742
तुम्हें यह कष्टदायक शून्यता पसंद आई?

525
00:39:28,742 --> 00:39:31,328
क्योंकि यह कभी दूर नहीं होगी।

526
00:39:34,247 --> 00:39:35,665
साथ मिलकर,

527
00:39:35,749 --> 00:39:41,546
हम काफ़ी कुछ कर सकते थे।

528
00:39:41,630 --> 00:39:42,964
हम एक-दूसरे का साथ नहीं देंगे!

529
00:39:43,048 --> 00:39:45,717
तुम्हें घर लौटने के लिए मेरी ज़रूरत है।

530
00:39:47,552 --> 00:39:51,181
तुम्हें मेरी ज़रूरत है, एग्नेस।

531
00:39:52,599 --> 00:39:57,604
तुम मेरे बिना कैसे बचोगी?

532
00:40:10,075 --> 00:40:11,701
जान-बूझकर पकड़ी गई।

533
00:40:11,785 --> 00:40:13,161
बढ़िया योजना है।

534
00:40:14,579 --> 00:40:15,580
जुराटी?

535
00:40:39,521 --> 00:40:41,064
एलेग्जेंडर करेज द्वारा असली स्टार ट्रैक थीम

536
00:41:09,968 --> 00:41:11,970
उप-शीर्षक अनुवादक: मून कलिता

