1
00:00:13,013 --> 00:00:17,935
अप्रयुक्त रास्ते के अंत में स्वागत है।

2
00:00:17,935 --> 00:00:20,438
अब तक स्टार ट्रैक: पिकार्ड में...

3
00:00:20,438 --> 00:00:22,815
क्यू ने समय में वापस जाकर वर्तमान को बदल डाला।

4
00:00:22,815 --> 00:00:25,735
- यह कब हुआ था?
- सन 2024, लॉस एंजिलिस में।

5
00:00:25,735 --> 00:00:27,069
वहाँ मदद के लिए कोई मौजूद है।

6
00:00:27,153 --> 00:00:29,488
मेरा नाम टैलिन है। तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई।

7
00:00:30,156 --> 00:00:34,201
मैंने अपना पूरा अस्तित्व एक व्यक्ति की
रक्षा के लिए समर्पित कर दिया है।

8
00:00:34,285 --> 00:00:35,578
तुम्हारे पूर्वज की।

9
00:00:37,079 --> 00:00:38,330
एग्नेस।

10
00:00:39,582 --> 00:00:41,459
- उसे छोड़ दो।
- मैं इसका शरीर ले सकती हूँ।

11
00:00:41,459 --> 00:00:42,918
पर मुझे तुम चाहिए हो।

12
00:00:44,003 --> 00:00:46,046
- एग्नेस...
- नहीं, यह... यह मेरा ख़ून नहीं है।

13
00:00:46,130 --> 00:00:48,758
पर शायद मैंने घर लौटने के
हमारे इकलौते ज़रिए को मार डाला।

14
00:00:49,675 --> 00:00:52,887
शेन्ज़ेन कन्वेंशन के उलंघन के गंभीर परिणाम हैं।

15
00:00:52,887 --> 00:00:55,097
मैं यह हमारे बच्चों के लिए कर रहा हूँ।

16
00:00:55,181 --> 00:00:58,142
हमारे पास तुम्हारा लाइसेंस और निवेश
रद्द करने के अलावे कोई विकल्प नहीं है।

17
00:00:58,142 --> 00:00:59,810
कितनी दुखद विडंबना है।

18
00:00:59,894 --> 00:01:02,605
एक आनुवंशिकीविद्
जिसकी बेटी को लाइलाज आनुवंशिक रोग है।

19
00:01:02,605 --> 00:01:03,731
मैं मदद कर सकता हूँ

20
00:01:03,731 --> 00:01:06,233
सूर्य की रोशनी आग की तरह जलती है।

21
00:01:06,317 --> 00:01:08,736
पर तुम्हारे पास यह ज़रूर है।

22
00:01:08,736 --> 00:01:09,945
इसका विश्लेषण करो।

23
00:01:12,448 --> 00:01:14,074
अगर तुम्हें यह पसंद आया, तो मुझे फ़ोन करना।

24
00:01:14,158 --> 00:01:17,703
फिर शायद तुम मुझे वह दिला सकते हो जो मुझे चाहिए।

25
00:01:19,038 --> 00:01:21,624
कोरे? नहीं, नहीं।

26
00:01:22,666 --> 00:01:24,293
तुम्हें क्या चाहिए?

27
00:01:24,293 --> 00:01:27,046
क्या पिकार्ड नाम तुम्हारे लिए मायने रखता है?

28
00:01:27,046 --> 00:01:30,841
यूरोपा मिशन तीन दिन बाद लॉन्च होगा।
मैं सुनिश्चित नहीं हूँ कि रेने उसमें होगी।

29
00:01:31,967 --> 00:01:35,429
"क्या तुम इसके लिए तैयार हो,
या तुम घबरा जाओगी जब उन्हें तुम्हारी ज़रूरत होगी?

30
00:01:36,263 --> 00:01:38,974
क्योंकि इस पर कई जाने निर्भर हैं।"
और मुझे इसी से डर लगता है।

31
00:01:39,058 --> 00:01:42,228
तो, यूरोपा मिशन नहीं होगा,
तो न रेने होगी, न कोई उम्मीद होगी।

32
00:01:42,228 --> 00:01:43,479
सब सबसे नफ़रत करेंगे।

33
00:01:43,479 --> 00:01:48,025
हमें अगले 15 घंटे उसे पीछे हटने से रोकना होगा।

34
00:01:48,025 --> 00:01:49,360
आज रात उसे एक पार्टी में जाना है।

35
00:01:49,360 --> 00:01:51,737
इस पार्टी में कड़ी सुरक्षा है।

36
00:01:51,821 --> 00:01:54,740
प्रत्येक अतिथि को
रेडियो फ्रीक्वेंसी आमंत्रण जारी किया जाता है

37
00:01:54,824 --> 00:01:57,451
जो उनके पूरे जीवन इतिहास के डेटाबेस से मेल खाता है।

38
00:01:57,535 --> 00:01:58,994
पिकार्ड रेने - फ़्रांस
एक जुलाई 1996 - एस्ट्रोनॉट

39
00:01:59,078 --> 00:02:00,287
तो हम डेटाबेस हैक करेंगे।

40
00:02:00,371 --> 00:02:03,541
जुराटी पहले जाएगी, सिक्योरिटी में घुसपैठ करेगी,

41
00:02:03,541 --> 00:02:07,294
और प्रणाली में हमारे आईडी डालेगी।

42
00:02:07,378 --> 00:02:08,671
यह काम कर गया।

43
00:02:08,671 --> 00:02:10,548
- मैं निगरानी कक्ष के अंदर हूँ।
- बढ़िया है।

44
00:02:10,548 --> 00:02:11,757
हम तुम्हारे सिग्नल का इंतज़ार कर रहे हैं।

45
00:02:11,841 --> 00:02:14,635
जब मैं चली जाऊँगी, तुम अकेली पड़ जाओगी।

46
00:02:14,635 --> 00:02:17,429
तुम्हें मेरी ज़रूरत है, एग्नेस।

47
00:02:22,518 --> 00:02:24,228
- एडमिरल। मुझे सुन सकते हो?
- ज़ॉन-लूक?

48
00:02:24,228 --> 00:02:26,730
- हे भगवान। नहीं।
- हमसे दूर न जाओ। होश में आओ।

49
00:02:27,523 --> 00:02:30,442
- एडमिरल, तुम ठीक हो?
- ज़ॉन-लूक!

50
00:02:30,526 --> 00:02:32,361
- ज़ॉन-लूक।
- माँ?

51
00:02:34,113 --> 00:02:36,699
- एडमिरल!
- रिओस, वह ठीक है?

52
00:02:36,699 --> 00:02:38,033
होश में आओ, ज़ॉन-लूक।

53
00:02:38,117 --> 00:02:40,619
- आओ मुझे ढूँढो।
- ठीक है, हमें उसे अस्पताल ले जाना होगा।

54
00:02:40,703 --> 00:02:43,205
- संभलकर!
- तुम्हारे जहाज़ का क्या?

55
00:02:43,289 --> 00:02:45,583
माँ! माँ!

56
00:02:49,920 --> 00:02:53,507
चौंतीस मिनट पहले

57
00:02:59,346 --> 00:03:00,806
तुमने यह दोबारा किया।

58
00:03:01,390 --> 00:03:02,600
क्या?

59
00:03:02,600 --> 00:03:03,934
तुमने मुझे लैरिस बुलाया।

60
00:03:04,810 --> 00:03:08,564
मुझे लगा तुम शायद एक पूर्वज हो,

61
00:03:08,564 --> 00:03:12,610
पर वह रॉम्यूलन है, तो यह संभव नहीं लग रहा था।

62
00:03:13,319 --> 00:03:17,489
पता है उसका नाम लेने पर तुम्हारी आवाज़
तुम्हारी भावनाएँ बयान करती हैं।

63
00:03:20,492 --> 00:03:22,202
जो भी हो, वह कौन है?

64
00:03:22,286 --> 00:03:24,747
कोई ख़ास नहीं।

65
00:03:25,372 --> 00:03:26,790
इसके लिए शुक्रिया।

66
00:03:26,874 --> 00:03:29,084
अब मैं जान गई हूँ कि तुम कैसे झूठ बोलते हो।

67
00:03:31,295 --> 00:03:33,172
रिओस, चलो अपनी-अपनी जगहें लें।

68
00:03:33,172 --> 00:03:36,008
जुराटी द्वारा इन ब्रेसलेट पर
हमारी आईडी का क्लोन बनाते ही,

69
00:03:36,008 --> 00:03:37,426
हम सिक्योरिटी पार कर सकेंगे।

70
00:03:38,719 --> 00:03:42,222
और जब हम अंदर होंगे तो हमें चेहरे की पुष्टि
की चिंता करने की ज़रूरत नहीं होगी।

71
00:03:42,306 --> 00:03:44,308
जुराटी, तुम्हारी स्थिति क्या है?

72
00:03:45,643 --> 00:03:47,436
- एग्नेस... एग्नेस!
- जुराटी?

73
00:03:47,436 --> 00:03:51,148
- एग्नेस! मुझमें मिलो... हम एक हो सकते हैं।
- जुराटी?

74
00:03:51,148 --> 00:03:52,274
पुष्टीकृत
अतिथि

75
00:03:52,358 --> 00:03:55,611
- मैं तैयार हूँ।
- बढ़िया। हम भी तैयार हैं।

76
00:04:00,157 --> 00:04:01,700
जान-बूझकर पकड़ी गई।

77
00:04:01,784 --> 00:04:03,160
अच्छी तरकीब है।

78
00:04:03,160 --> 00:04:04,828
मुझे सच में लॉक्यूटस की याद आती है।

79
00:04:04,912 --> 00:04:07,247
मुझे पूरा यक़ीन है कि उसे तुम्हारी याद नहीं आती है।

80
00:04:08,207 --> 00:04:10,793
जुराटी, मैं पिकार्ड। पंक्ति आगे बढ़ रही है।

81
00:04:10,793 --> 00:04:12,544
तुम्हें थोड़ी फुर्ती करनी होगी।

82
00:04:13,462 --> 00:04:15,464
ठीक है। बस एक मिनट दो।

83
00:04:23,764 --> 00:04:25,265
चाबी उसकी जेब में है।

84
00:04:25,933 --> 00:04:27,017
जानती हूँ।

85
00:04:33,482 --> 00:04:36,735
शायद तुम्हें उसके तुम्हारे करीब होने का
इंतज़ार करना चाहिए था।

86
00:04:36,819 --> 00:04:37,695
{\an8}केली कार्ल लियोनार्ड

87
00:04:37,695 --> 00:04:38,696
{\an8}दिल के सर्जन
आईडी_अस्वीकृत

88
00:04:38,696 --> 00:04:41,031
आप 60 वर्षीय दक्षिणी
दिल के सर्जन की तरह नहीं लगते।

89
00:04:41,115 --> 00:04:42,449
ज़रूर कोई ग़लती हुई होगी।

90
00:04:44,159 --> 00:04:45,703
यह लो, फिर से कोशिश करो।

91
00:04:45,703 --> 00:04:48,914
अगर तुम मुझे थोड़ा और नियंत्रण दोगी,
तो मैं तुम्हारी मदद कर सकती हूँ।

92
00:04:53,168 --> 00:04:54,878
जुराटी, हमारे पास समय नहीं है।

93
00:04:55,546 --> 00:04:57,715
ठीक है, मैं हार मानती हूँ! मेरी मदद करो।

94
00:04:59,258 --> 00:05:00,342
खींचो।

95
00:05:07,266 --> 00:05:08,976
आईडी अपलोड हो रहे हैं।

96
00:05:08,976 --> 00:05:10,144
विलालोबोस जेवियर, विंसेंट

97
00:05:10,144 --> 00:05:11,353
{\an8}टेक्सास, एल पासो, यूएसए
आईडी-स्वीकृत

98
00:05:11,437 --> 00:05:12,604
सब ठीक है।

99
00:05:13,313 --> 00:05:14,523
आपकी शाम अच्छी हो।

100
00:05:17,443 --> 00:05:18,485
धन्यवाद।

101
00:05:19,153 --> 00:05:22,364
भले ही देरी हुई, पर मैं जानता था कि तुम यह कर लोगी।

102
00:05:23,365 --> 00:05:24,575
तुम्हारा स्वागत है।

103
00:05:24,575 --> 00:05:27,327
अगर तुम चुप नहीं रही,
तो मैं तुम्हें नष्ट करने का उपाय ढूँढ लूँगी।

104
00:05:27,911 --> 00:05:29,038
क्या कहा?

105
00:05:29,747 --> 00:05:31,415
जे... नहीं, माफ़ करना, मैंने तुम्हें नहीं कहा।

106
00:05:31,415 --> 00:05:34,334
चलो चलें। वे जल्द ही कुछ खोई हुई
याददाश्त के साथ होश में आ जाएँगे

107
00:05:34,418 --> 00:05:38,964
और मैं मेरी... हमारी शाम के मज़े
लेने से नहीं चूकना चाहती।

108
00:07:25,654 --> 00:07:30,868
स्टार ट्रैक
पिकार्ड

109
00:07:32,161 --> 00:07:33,954
"स्टार ट्रैक: द नेक्स्ट जनरेशन" पर आधारित

110
00:07:46,675 --> 00:07:48,594
- वह ज़िंदा नहीं बचेगा।
- कुछ तो होगा जो हम कर सकते हैं।

111
00:07:48,594 --> 00:07:50,971
- हम उसे खो रहे हैं!
- हमारे साथ रहो, ज़ॉन-लूक।

112
00:07:50,971 --> 00:07:52,139
जल्दी, कुछ करो!

113
00:07:52,139 --> 00:07:55,142
- उसे क्या हो रहा है?
- जल्दी, कुछ करो! उसकी धड़कन रुक रही है!

114
00:07:55,142 --> 00:07:56,685
नहीं...

115
00:07:58,854 --> 00:08:00,230
नहीं!

116
00:08:00,314 --> 00:08:02,816
छब्बीस मिनट पहले

117
00:08:26,256 --> 00:08:27,257
पिकार्ड!

118
00:08:28,008 --> 00:08:29,134
पिकार्ड!

119
00:08:30,302 --> 00:08:31,386
यहाँ आओ।

120
00:08:32,304 --> 00:08:33,722
यह मेरा आदेश है।

121
00:08:37,434 --> 00:08:39,853
हैलो। तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई।

122
00:08:39,937 --> 00:08:42,314
मैं कहूँगा अब तक सब ठीक है।

123
00:08:42,981 --> 00:08:44,650
पर तुम उसे सबसे अच्छी तरह जानती हो।

124
00:08:44,650 --> 00:08:49,363
वह ठीक लग रही है,
पर वह दिखावा करने में माहिर हो गई है।

125
00:08:50,656 --> 00:08:53,825
वह अपनी लोलकी के साथ कुछ ऐसा करती है।

126
00:08:54,451 --> 00:08:55,744
है न?

127
00:08:55,744 --> 00:09:00,207
सच यह है कि मैं दूर रहकर ही 24 सालों से
रेने की रक्षा करते आई हूँ।

128
00:09:00,207 --> 00:09:04,127
जब इंसानों से जुड़ने की बात आती है
तो शायद मैंने अपना हुनर थोड़ा खो दिया है।

129
00:09:05,545 --> 00:09:09,633
तुमने इतने सालों से उससे बात नहीं की?

130
00:09:09,633 --> 00:09:12,803
दरअसल, यह बस एक नियम नहीं है।
यह हमारे जीने का कोड है।

131
00:09:12,803 --> 00:09:14,137
कोई संपर्क नहीं।

132
00:09:15,347 --> 00:09:16,682
मैं एक भूत हूँ।

133
00:09:17,933 --> 00:09:19,851
उसे सुरक्षित रखने का यह सबसे बेहतर तरीका है।

134
00:09:21,937 --> 00:09:24,564
और तुम्हारा ख़याल कौन रख रहा है?

135
00:09:32,656 --> 00:09:35,033
क्वारंटाइन में दस घंटे बचे हैं, पिकार्ड।

136
00:09:35,117 --> 00:09:37,744
तब तक, हमें बस रेने को सुरक्षित रखना है।

137
00:09:57,889 --> 00:10:00,309
आज रात हम कौन हैं, एग्नेस? मुझे यह पसंद है।

138
00:10:00,309 --> 00:10:02,436
"हम" मत कहो।

139
00:10:02,436 --> 00:10:05,230
मेरा मानना है कि जब कोई अपने शरीर को
अपने नए दोस्त के साथ बाँटता है

140
00:10:05,314 --> 00:10:06,440
तो यह उचित सर्वनाम होता है।

141
00:10:06,440 --> 00:10:08,900
हम बाँट नहीं रहे। तुम बस मेहमान हो।

142
00:10:08,984 --> 00:10:11,069
यह बस तब तक की बात है जब तक
मैं यह समझ नहीं लेती कि तुम्हारा क्या करना है।

143
00:10:11,153 --> 00:10:12,988
तुम मुझे मरने नहीं दे पाई।

144
00:10:12,988 --> 00:10:15,240
मैं तुम्हें बचा नहीं रही थी।

145
00:10:15,324 --> 00:10:16,992
अब हम बेतुकी बातों पर तर्क कर रहे हैं।

146
00:10:17,993 --> 00:10:20,370
पर तुम्हारे दोस्तों से झूठ कहना मज़ेदार था।

147
00:10:20,454 --> 00:10:22,414
ख़ासकर उससे जिसके साथ तुमने संभोग किया था।

148
00:10:22,414 --> 00:10:24,041
यह बिल्कुल मज़ेदार नहीं था।

149
00:10:24,041 --> 00:10:28,628
वैसे, संभोग वाली बात नहीं...
बल्कि... मुझे अपने दोस्तों से झूठ कहना पसंद नहीं।

150
00:10:28,712 --> 00:10:30,255
यह एक असंभव विकल्प था।

151
00:10:30,339 --> 00:10:31,506
मैं पुलिसवाले को मरने नहीं दे सकती थी,

152
00:10:31,590 --> 00:10:34,217
पर मैं उसे भी नहीं मार सकती थी
जो हमें घर पहुँचा सकती हो।

153
00:10:34,301 --> 00:10:35,594
यही सभी के लिए सही था।

154
00:10:35,594 --> 00:10:37,429
ऐसा बस तुम्हें लगता है, प्रिय।

155
00:10:37,429 --> 00:10:39,014
तुम बात करना बंद करोगी?

156
00:10:39,014 --> 00:10:40,807
बातें बहुत हुई। चलो मज़े करते हैं।

157
00:10:40,891 --> 00:10:43,185
नहीं। कोई मज़ा नहीं... मुझे मज़े नहीं करना।

158
00:10:43,185 --> 00:10:45,854
मैंने तुम्हें बताया, मुझे मेरा मिशन पूरा करना है।

159
00:10:45,854 --> 00:10:48,774
मैं बस कह रही हूँ कि इतनी चिंता
हम दोनों के लिए सही नहीं है।

160
00:10:48,774 --> 00:10:52,194
मुझे नोरेपीनेफ्राइन चेज़र के साथ एड्रेनालाईन का
एक छोटा शॉट लेने में परेशानी नहीं है

161
00:10:52,194 --> 00:10:55,322
पर मैं कहूँगी कि हम पहले ही
कोर्टिसोल की इष्टतम मात्रा से परे हैं।

162
00:10:55,989 --> 00:10:58,241
पर जो भी तुम कहो, एग्नेस।

163
00:10:58,325 --> 00:10:59,910
आख़िर तुम नियंत्रण में हो।

164
00:11:02,037 --> 00:11:03,205
व्हिस्की

165
00:11:03,205 --> 00:11:04,414
क्या लेना चाहेंगी?

166
00:11:06,583 --> 00:11:08,752
- क्लब सोडा।
- बेशक़।

167
00:11:08,752 --> 00:11:09,920
ए, राफ़।

168
00:11:10,670 --> 00:11:11,963
रास्ता साफ़ है।

169
00:11:12,839 --> 00:11:14,674
लगता है रेने व्यस्त है।

170
00:11:14,758 --> 00:11:16,510
और क्यू कहीं नहीं दिख रहा।

171
00:11:19,179 --> 00:11:20,680
एक मिनट रुको।

172
00:11:21,723 --> 00:11:23,225
हे भगवान।

173
00:11:23,225 --> 00:11:24,768
यह असली है, राफ़ी।

174
00:11:26,770 --> 00:11:29,106
- तुम्हें आज़माना होगा।
- नहीं, मुझे नहीं चाहिए, स्वीटी।

175
00:11:30,482 --> 00:11:32,234
तुमने कभी ऐसी असली माचिस देखी है?

176
00:11:32,234 --> 00:11:34,986
जहाँ इस छोटे से आवरण के नीचे वे गुच्छों में आते हैं?

177
00:11:35,821 --> 00:11:39,324
यह कौन है? यह चीज़... यह चमक?

178
00:11:39,408 --> 00:11:42,244
यह ऐसा है जैसे तुम... ख़ुश हो।

179
00:11:42,244 --> 00:11:44,579
मैं बस चीज़ों के मज़े ले रहा हूँ।

180
00:11:45,789 --> 00:11:49,918
दरअसल, मैं तुम्हें जानती हूँ।
इसलिए यह मुझे परेशान कर रहा है।

181
00:11:51,711 --> 00:11:54,297
इक्कीसवीं सदी की पृथ्वी मेरे सोच से परे निकली।

182
00:11:54,381 --> 00:11:55,882
सब कुछ इतना तीव्र है।

183
00:11:55,966 --> 00:11:59,803
चारों तरफ़ कार और हॉर्न
और चिल्लाने की आवाज़। यह गंदा है।

184
00:11:59,803 --> 00:12:01,513
हर तरफ़ संगीत है।

185
00:12:04,015 --> 00:12:05,308
खाना स्वादिष्ट है।

186
00:12:06,143 --> 00:12:09,020
- सिगार।
- हाँ, पर बात इतनी सी नहीं है।

187
00:12:09,104 --> 00:12:13,108
नहीं। तुम तब से अपने चेहरे पर
मुस्कराहट लिए घूम रहे हो

188
00:12:13,108 --> 00:12:16,194
जब से तुम और वह डॉक्टर एक ही कमरे में बंद थे।

189
00:12:19,364 --> 00:12:21,783
पता है उसने उस क्लिनिक को अपनी मेहनत से बनाया है?

190
00:12:21,867 --> 00:12:25,829
उसके आने तक वहाँ के लोगों के पास
जाने के लिए कोई जगह नहीं थी।

191
00:12:25,829 --> 00:12:27,122
वह ज़िंदगियाँ बचाती है।

192
00:12:27,122 --> 00:12:30,333
रिओस, प्यार में पड़ने के बारे में सोचना भी मत।

193
00:12:34,713 --> 00:12:37,048
- मैं कोशिश कर रहा हूँ।
- और कोशिश करो।

194
00:12:37,132 --> 00:12:39,843
क्योंकि जब तुम दूसरी सदी के किसी से मिलते हो,

195
00:12:40,677 --> 00:12:43,346
तो उस रिश्ते की बुनियाद झूठी होती है।

196
00:12:46,558 --> 00:12:48,560
कोई मज़े कर रही है।

197
00:12:50,187 --> 00:12:53,023
उन बॉर्ग प्रत्यारोपण का बोझ काफ़ी ज़्यादा है।

198
00:12:53,023 --> 00:12:56,026
कुछ समय के लिए उसे बिना बोझ के देखना अच्छा है।

199
00:13:22,135 --> 00:13:24,721
क्या वह आमतौर पर ऐसे पीती है?

200
00:13:24,721 --> 00:13:26,890
वह कल क्वारंटाइन में जा रही है।

201
00:13:26,890 --> 00:13:28,934
शायद यह आख़िरी पार्टी है।

202
00:13:33,188 --> 00:13:35,232
वह वापस अपना कान पकड़ रही है।

203
00:13:35,232 --> 00:13:37,776
आमतौर पर इसका मतलब है तनाव की शुरुआत हो गई।

204
00:13:37,776 --> 00:13:40,237
मेरे पास एक इंटरसेप्ट प्रोग्राम है।

205
00:13:40,237 --> 00:13:42,197
मैं देखूँगी कि वह किसे संदेश भेज रही है।

206
00:13:42,197 --> 00:13:45,700
वह अक्सर अपना फ़ोन चेक करती है।

207
00:13:45,784 --> 00:13:47,202
हम सभी यह करते हैं।

208
00:13:49,621 --> 00:13:51,039
काच!

209
00:13:51,623 --> 00:13:55,001
वह अपने थेरेपिस्ट, क्यू को संदेश भेज रही है।

210
00:13:55,085 --> 00:13:56,378
"मैं यह नहीं कर सकती।

211
00:13:56,962 --> 00:13:58,672
मैं इस मिशन के लिए तैयार नहीं हूँ।

212
00:13:58,672 --> 00:14:02,008
पार्टी ख़त्म होने पर मैं मूसा से कह दूँगी
कि मैं अब यह नहीं करुँगी।"

213
00:14:02,968 --> 00:14:04,719
और क्यू उसे छोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

214
00:14:05,845 --> 00:14:09,266
- मूसा कौन है?
- मिशन कमांडर।

215
00:14:09,266 --> 00:14:10,433
उसका बॉस।

216
00:14:10,517 --> 00:14:12,477
मैं रेने से बात करने जा रहा हूँ।

217
00:14:12,561 --> 00:14:14,479
हम कोड नहीं तोड़ेंगे।

218
00:14:14,563 --> 00:14:16,690
इसी से रेने पूरी ज़िंदगी सुरक्षित रही है।

219
00:14:16,690 --> 00:14:19,317
- मैं यह समझता हूँ...
- अगर क्यू सही हुआ तो?

220
00:14:19,401 --> 00:14:21,486
अगर वह तैयार नहीं है तो?

221
00:14:22,195 --> 00:14:26,074
शायद यह तुम हो जो तैयार नहीं है।

222
00:14:27,033 --> 00:14:29,160
यह उसकी नियति है।

223
00:14:29,244 --> 00:14:31,746
तुमने अच्छा काम किया है।

224
00:14:31,830 --> 00:14:33,164
अब उसे जाने दो।

225
00:14:37,419 --> 00:14:38,420
ठीक है।

226
00:14:39,963 --> 00:14:43,967
उसकी मदद होगी अगर हम कमांडर मूसा को दूर रख सकें।

227
00:14:43,967 --> 00:14:47,053
हाँ। हमें डॉक्टर जुराटी की ज़रूरत है।
वह उसकी भाषा बोलती है।

228
00:14:48,013 --> 00:14:49,306
पिकार्ड जुराटी के लिए।

229
00:14:50,056 --> 00:14:51,975
पिकार्ड जुराटी के लिए।

230
00:14:53,768 --> 00:14:56,771
बेहतर महसूस कर रही हो? हमें आराम की ज़रूरत थी।

231
00:14:56,855 --> 00:14:58,523
मैं बस चाहती हूँ कि तुम थोड़े मज़े करो।

232
00:14:58,607 --> 00:15:00,650
- पर मैं बस इतना ही कर सकती हूँ।
- क्योंकि तुम सीमित हो।

233
00:15:00,734 --> 00:15:03,612
यह 50/50 है, याद है? कृपया, शैम्पेन देना।

234
00:15:03,612 --> 00:15:04,904
बेशक़।

235
00:15:05,655 --> 00:15:08,241
मैंने देखा है कि तुम आज शाम
काफ़ी ध्यान आकर्षित कर रही हो।

236
00:15:08,325 --> 00:15:09,409
इस ड्रेस की वजह से।

237
00:15:09,409 --> 00:15:11,620
हमारी वजह से। हमारे साथ होने की वजह से।

238
00:15:13,121 --> 00:15:15,248
तुम अपनी क्षमता दिखा रही हो।

239
00:15:17,000 --> 00:15:19,878
क्या तुम्हारा कम्यूनिकेटर बंद है? पिकार्ड तुम्हें बुला रहा है।

240
00:15:19,878 --> 00:15:21,463
माफ़ करना, शायद हम...

241
00:15:21,463 --> 00:15:23,757
मैंने ग़लती से बंद कर दिया होगा।

242
00:15:24,799 --> 00:15:26,176
तुम ठीक हो?

243
00:15:27,969 --> 00:15:29,929
तुम बैठना चाहोगी? तुम मेरे सहारा ले सकती हो।

244
00:15:30,972 --> 00:15:33,808
जानती हूँ। तुम इस मामले में शानदार हो।

245
00:15:33,892 --> 00:15:35,226
एग्नेस, तुमने काफ़ी कुछ सहा है।

246
00:15:35,310 --> 00:15:37,937
बस कुछ ही घंटे पहले, तुम्हारे हाथों में ख़ून लगा था।

247
00:15:38,021 --> 00:15:40,482
तुम्हारी भौहें वह प्यारी हरकत कर रही हैं
जो वे तब करती हैं

248
00:15:40,482 --> 00:15:41,983
जब तुम मेरे लिए चिंतित होते हो।

249
00:15:42,942 --> 00:15:45,528
मैं बस चाहता हूँ कि तुम बताओ तुम्हारे साथ क्या हो रहा है।

250
00:15:45,612 --> 00:15:47,530
- क्यों?
- क्योंकि...

251
00:15:48,865 --> 00:15:51,159
मुझे तुम्हारी परवाह है। तुम यह जानती हो।

252
00:15:52,369 --> 00:15:54,120
डर को रास्ते में मत आने दो।

253
00:15:55,789 --> 00:15:57,123
मुझे अनुमति दो।

254
00:16:00,210 --> 00:16:01,836
अरे, वाह। तुमने काफ़ी ज़ोर से खींचा।

255
00:16:03,213 --> 00:16:04,589
मेरा... मेरा वह मतलब नहीं था...

256
00:16:04,673 --> 00:16:08,343
नहीं। माफ़ करना। शायद मैं... आज रात मैं थोड़ी बेसुध हूँ।

257
00:16:08,343 --> 00:16:09,636
नहीं, यह...

258
00:16:16,017 --> 00:16:18,853
काउंटर थ्रस्टर ऑफ़-लाइन हैं। संघात के लिए तैयार हो जाओ!

259
00:16:18,937 --> 00:16:20,438
कटऑफ़ अनुत्तरदायी।

260
00:16:20,522 --> 00:16:22,524
संघात होगा तीन...

261
00:16:23,191 --> 00:16:25,443
दो... एक में।

262
00:16:32,534 --> 00:16:33,535
ठीक है।

263
00:16:35,370 --> 00:16:36,371
ठीक है।

264
00:16:39,833 --> 00:16:42,293
- वह कहाँ जा रही है?
- पता नहीं।

265
00:16:42,377 --> 00:16:43,795
पर हम जुराटी का इंतज़ार नहीं कर सकते।

266
00:16:43,795 --> 00:16:45,296
यह अभी करना होगा।

267
00:16:46,423 --> 00:16:48,174
तुम उसे मनाने के लिए क्या कहोगे?

268
00:16:49,467 --> 00:16:50,760
पता नहीं।

269
00:16:53,888 --> 00:16:54,889
पिकार्ड।

270
00:17:02,230 --> 00:17:03,606
एडम सूंग।

271
00:17:07,652 --> 00:17:09,404
मेरा मानना है कि हमारा एक आम दोस्त है।

272
00:17:10,655 --> 00:17:12,073
श्री. क्यू।

273
00:17:15,285 --> 00:17:17,120
वह मेरा दोस्त नहीं है।

274
00:17:17,120 --> 00:17:18,538
उसने तुम्हारे बारे में भी यही कहा था।

275
00:17:18,538 --> 00:17:21,666
मेरी बात सुनो। मेरा उससे कोई संबंध नहीं है।

276
00:17:22,751 --> 00:17:26,838
मुझे इस चीज़ का हिस्सा बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है...
यह जो भी है।

277
00:17:27,630 --> 00:17:30,925
तो ख़ुद पर एक एहसान करो। पीछे हटो।

278
00:17:31,009 --> 00:17:33,887
मैं रेने को यह मिशन पूरा करने नहीं दे सकता।

279
00:17:33,887 --> 00:17:35,388
उससे दूर रहो।

280
00:17:36,139 --> 00:17:38,016
मैं भी तुमसे यही कह सकता हूँ।

281
00:17:38,016 --> 00:17:39,934
मेरे पास कोई विकल्प नहीं है।

282
00:17:40,018 --> 00:17:43,730
तुम सच में समझ नहीं रहे हैं कि तुम किससे उलझ रहे हो।

283
00:17:46,149 --> 00:17:47,442
तुम भी समझ नहीं रहे हो।

284
00:17:47,442 --> 00:17:49,402
डॉक्टर सूंग।

285
00:17:49,486 --> 00:17:53,573
यूरोपा मिशन में अपने उदार दान के लिए धन्यवाद।
मैं हैरान थी।

286
00:17:53,573 --> 00:17:55,241
बोर्ड में स्वागत है।

287
00:17:56,117 --> 00:17:58,953
आपके लिए हम कुछ कर सकते हैं? वीआईपी दौरा?

288
00:17:59,037 --> 00:18:00,789
दरअसल, कुछ कर सकती हो।

289
00:18:01,372 --> 00:18:03,833
वह सज्जन ख़तरनाक है।

290
00:18:21,768 --> 00:18:24,813
- डटे रहो, ज़ॉन-लूक।
- मत जाओ! हमें छोड़कर मत जाओ।

291
00:18:24,813 --> 00:18:27,148
- हम उसे खो रहे हैं।
- क्लियर!

292
00:18:29,400 --> 00:18:31,319
ज़ॉन-लूक। ऊपर देखो।

293
00:18:31,319 --> 00:18:34,531
चौदह मिनट पहले

294
00:18:40,620 --> 00:18:42,497
दोस्तों, शायद मैं यहाँ मुसीबत में हूँ।

295
00:18:53,049 --> 00:18:55,051
मैंने रेने को खो दिया। उस पर किसी की नज़र है?

296
00:18:55,051 --> 00:18:56,135
हाँ।

297
00:18:56,219 --> 00:18:57,303
वह जा रही है।

298
00:19:01,474 --> 00:19:03,351
तुम मुझे इस तरह मजबूर नहीं कर सकती।

299
00:19:03,351 --> 00:19:07,021
मैं तुम्हें समझाने की कोशिश कर रही हूँ कि
जब हम नियंत्रण खोते हैं तब अच्छी चीज़ें होती हैं।

300
00:19:07,105 --> 00:19:09,524
टैलिन, मुझे थोड़ी मदद चाहिए।

301
00:19:13,820 --> 00:19:16,447
एडमिरल, पता नहीं रेने कब तक यहाँ रहेगी।

302
00:19:16,531 --> 00:19:18,324
हम मिशन को ख़तरे में डाल रहे हैं।

303
00:19:18,408 --> 00:19:20,493
- हमें यहाँ से जाना होगा।
- बचकानी बात मत करो।

304
00:19:21,703 --> 00:19:24,205
ज़ॉन-लूक, उन्होंने निकास द्वार घेर लिया है।

305
00:19:25,081 --> 00:19:27,083
टैलिन, उन्होंने हमें घेर लिया है।

306
00:19:27,083 --> 00:19:29,586
तुम मदद करना चाहती हो? चलो मदद करें।

307
00:19:29,586 --> 00:19:32,130
तुम्हारे दोस्तों को निकलने का मौका चाहिए।

308
00:19:32,130 --> 00:19:34,048
{\an8}यूरोपा

309
00:19:34,132 --> 00:19:36,342
नैनोएलेक्ट्रॉनिक पल्स शुरू कर रही हूँ।

310
00:19:37,218 --> 00:19:38,928
बत्ती गुल, एग्नेस।

311
00:19:39,470 --> 00:19:41,264
अब, काम पर लगो।

312
00:19:43,766 --> 00:19:45,310
मुझे कुछ नहीं दिख रहा है।

313
00:19:46,394 --> 00:19:47,896
जल्दी। अब हम निकल सकते हैं।

314
00:19:48,688 --> 00:19:53,985
हम रात के साये के साथ
चल रहे हैं

315
00:19:53,985 --> 00:19:58,740
जान, मेरा हाथ थाम लो, तुम सलामत रहोगे

316
00:19:59,908 --> 00:20:06,831
आज रात अपने सारे सपने मुझे सौंप दो

317
00:20:06,915 --> 00:20:12,128
वे अंत में सच हो जाएँगी

318
00:20:19,427 --> 00:20:23,514
अरे, जान, यह दुनिया क्रूर है

319
00:20:23,598 --> 00:20:26,184
अगर तुमने सब अपने तक सीमित रखा तो

320
00:20:27,852 --> 00:20:32,774
अब, तुम अपने एहसास छिपा नहीं सकते

321
00:20:32,774 --> 00:20:35,568
वह सारा दर्द जो तुमने सहा है

322
00:20:37,946 --> 00:20:41,532
मेरा दिल ले लो, पर जान, अतीत को भूल जाओ

323
00:20:41,616 --> 00:20:47,330
क्योंकि हमारे पास और कोई नहीं है

324
00:20:47,330 --> 00:20:52,043
हम रात के साये के साथ
चल रहे हैं

325
00:20:52,043 --> 00:20:56,547
जान, मेरा हाथ थाम लो, तुम सलामत रहोगे

326
00:20:56,631 --> 00:21:02,470
आज रात अपने सारे सपने मुझे सौंप दो

327
00:21:02,470 --> 00:21:06,891
वे अंत में

328
00:21:06,975 --> 00:21:12,313
सच हो जाएँगी

329
00:21:20,947 --> 00:21:22,573
यह काम कर गया।

330
00:21:22,657 --> 00:21:24,909
मुझे तुम पर गर्व है, एग्नेस।

331
00:21:24,993 --> 00:21:27,036
वैसे, भारी मात्रा में एंडोर्फिन्स देने के लिए धन्यवाद।

332
00:21:27,120 --> 00:21:30,039
वह तनाव मेरे आड़े आ रहा था।

333
00:21:31,457 --> 00:21:34,711
- क्या हो रहा है?
- मेरी यही योजना थी।

334
00:21:35,545 --> 00:21:38,214
आख़िरकार। एंडोर्फिन्स जिसकी मुझे ज़रूरत थी।

335
00:21:39,173 --> 00:21:41,342
शायद अब कुछ समय के लिए मैं नियंत्रण में रहूँगी।

336
00:21:42,635 --> 00:21:44,804
नहीं। रुको। मैं... मैं नियंत्रण में हूँ।

337
00:21:44,804 --> 00:21:46,514
अब नहीं रही।

338
00:21:56,399 --> 00:21:58,317
तुम उदास लगती हो।

339
00:21:59,485 --> 00:22:00,570
माफ़ करना।

340
00:22:00,570 --> 00:22:04,073
मैं अपमान नहीं करना चाहती,
पर मैं अकेली रहना चाहती हूँ, ठीक है?

341
00:22:04,157 --> 00:22:06,951
मेरे अनुभव में, जब मैं विचलित होता हूँ,

342
00:22:07,035 --> 00:22:10,121
तो किसी और चीज़ के बारे में बात करने से
मदद मिलती है।

343
00:22:10,788 --> 00:22:12,749
तो फिर कोई सुझाव?

344
00:22:14,667 --> 00:22:15,918
ऊपर देखो।

345
00:22:16,878 --> 00:22:19,047
क्या तुम मुझे उस यान के बारे में बता सकती हो?

346
00:22:24,635 --> 00:22:26,637
ओवी-165 शटल।

347
00:22:29,682 --> 00:22:33,895
मैं उसे "स्पाइक" बुलाती हूँ
क्योंकि उसमें शानदार ऐरोस्पाइक इंजन हैं

348
00:22:33,895 --> 00:22:35,605
जो कम ईंधन इस्तेमाल करती हैं।

349
00:22:39,942 --> 00:22:43,196
मैं... अपमान नहीं करना चाहती,

350
00:22:43,196 --> 00:22:46,824
पर तुम सिक्योरिटी गार्ड बनने के लिए
ज़्यादा बूढ़े लगते हो।

351
00:22:46,908 --> 00:22:47,909
सही कहा।

352
00:22:48,910 --> 00:22:52,330
पर... मैं उनमें सबसे समझदार हूँ।

353
00:22:53,956 --> 00:22:58,211
पक्का तुम सोच रहे होगे कि
आज कल वे किसी को भी एस्ट्रोनॉट बना देते हैं।

354
00:23:00,088 --> 00:23:06,260
कभी-कभी जो सबसे ज़्यादा तेज़ होते हैं
उन्हें डर और अवसाद का वह अनुभव होता है

355
00:23:06,344 --> 00:23:10,348
जो दूसरे कभी समझ नहीं सकेंगे।

356
00:23:12,058 --> 00:23:14,185
तुम ऐसे कह रहे हो जैसे मुझे जानते हो।

357
00:23:14,185 --> 00:23:19,440
तुम रेने पिकार्ड हो, यूरोपा मिशन की एस्ट्रोनॉट।

358
00:23:19,524 --> 00:23:24,195
तुम इतनी दूर आई हो
तो ज़रूर महान काम करने के काबिल होगी।

359
00:23:30,618 --> 00:23:32,829
तुम मुझे मेरी माँ की याद दिलाती हो।

360
00:23:35,540 --> 00:23:38,876
उन्हें भी तारों से प्यार था।

361
00:23:39,794 --> 00:23:41,212
और उन्होंने भी...

362
00:23:43,381 --> 00:23:44,715
संघर्ष किया था।

363
00:23:49,053 --> 00:23:52,682
कभी-कभी डर याद दिलाता है कि
तुम किसी चीज़ के लिए तैयार नहीं हो।

364
00:23:52,682 --> 00:23:53,808
नहीं।

365
00:23:54,559 --> 00:23:56,936
डर बस डर है।

366
00:23:56,936 --> 00:23:58,896
वह पहेलियों में बात नहीं करता है।

367
00:23:58,980 --> 00:24:02,692
डर का मतलब है कि तुम स्मार्ट हो।

368
00:24:02,692 --> 00:24:05,361
तुम जोखिम समझती हो।

369
00:24:06,571 --> 00:24:08,156
तो, तुम्हें किस चीज़ का डर है?

370
00:24:08,156 --> 00:24:10,783
पता नहीं मैं कहाँ से शुरुआत करूँ।

371
00:24:13,494 --> 00:24:15,246
और तुमने उसके साथ जीने का तरीका ढूँढ लिया?

372
00:24:16,831 --> 00:24:23,838
मैंने समझा है कि सबसे बुरी स्थितियों में भी,
एक रोशनी मौजूद होती है।

373
00:24:23,838 --> 00:24:27,008
कभी-कभी, वह हल्की सी होती है।

374
00:24:27,008 --> 00:24:29,093
उस रोशनी पर विश्वास करो।

375
00:24:30,469 --> 00:24:34,223
लौटने का रास्ता ढूँढो, चाहे जो हो जाए।

376
00:24:37,518 --> 00:24:38,728
तुम्हारी माँ...

377
00:24:39,770 --> 00:24:41,480
तुम्हें पाकर बहुत ख़ुशक़िस्मत थी।

378
00:24:42,732 --> 00:24:44,025
ज़ॉन-लूक...

379
00:24:45,026 --> 00:24:46,527
आओ मुझे ढूँढो।

380
00:24:46,611 --> 00:24:48,571
माँ! माँ!

381
00:24:52,074 --> 00:24:53,075
ख़ैर।

382
00:24:54,493 --> 00:24:55,620
मैं लगभग भूल ही गया था।

383
00:24:56,370 --> 00:24:57,997
मुझे तुम्हें लेने के लिए भेजा गया था।

384
00:24:57,997 --> 00:25:00,124
डॉक्टर जेमिसन जाम पेश करने वाला है।

385
00:25:00,208 --> 00:25:03,044
वे सभी एस्ट्रोनॉट को मंच पर बुला रहे हैं।

386
00:25:06,547 --> 00:25:08,216
तुम उनके साथ शामिल होगी?

387
00:25:10,718 --> 00:25:11,802
हाँ।

388
00:25:46,087 --> 00:25:48,631
मैं चाहता हूँ कि तुम एक बाधा हटाओ।

389
00:25:48,631 --> 00:25:51,008
रेने पिकार्ड।

390
00:25:55,263 --> 00:25:57,848
बाहर से जाने पर हम जल्दी पहुँचेंगे।

391
00:25:59,725 --> 00:26:02,645
मुझे खेद है कि मैं बस यहीं तक आ सकता हूँ।

392
00:26:05,731 --> 00:26:07,942
मेरा उत्साह बढ़ाने के लिए धन्यवाद।

393
00:26:09,360 --> 00:26:12,196
शायद तुम यूरोपा जाना चाहोगे?

394
00:26:12,280 --> 00:26:16,200
मुझे लगता है कि तुम कॉकपिट में समय बिताकर
सबको शांत रख सकोगे।

395
00:26:17,952 --> 00:26:19,287
जाने की इच्छा तो है।

396
00:26:20,037 --> 00:26:22,540
पर... शायद किसी और समय?

397
00:26:23,332 --> 00:26:25,334
क्यों ऐसा लग रहा है कि मैं तुम्हें जानती हूँ?

398
00:26:34,176 --> 00:26:35,469
तुमने वह देखा?

399
00:26:35,553 --> 00:26:37,513
हे भगवान, उस आदमी को अभी गाड़ी ने ठोका।

400
00:26:37,513 --> 00:26:38,597
एडमिरल।

401
00:26:39,974 --> 00:26:41,183
हे भगवान।

402
00:26:43,102 --> 00:26:44,103
अरे, नहीं।

403
00:26:45,271 --> 00:26:47,440
- नब्ज़ चल रही है।
- हमें उसे अस्पताल ले जाना होगा।

404
00:26:47,440 --> 00:26:49,483
- वे आईडी माँगेंगे।
- तुम्हारे यान का क्या?

405
00:26:49,567 --> 00:26:51,235
बायोबेड कोई डॉक्टर नहीं है।

406
00:26:53,696 --> 00:26:54,905
मैं किसी को जानता हूँ।

407
00:26:57,742 --> 00:26:59,535
एडमिरल, डटे रहो।

408
00:27:13,466 --> 00:27:14,675
उसे कोई चिकित्सीय परेशानी है?

409
00:27:16,093 --> 00:27:18,888
उसने कुछ ट्रांसप्लांट करवाए हैं।

410
00:27:18,888 --> 00:27:20,056
कुछ?

411
00:27:20,056 --> 00:27:22,183
- कितने?
- सभी।

412
00:27:27,772 --> 00:27:29,190
उसे अस्थिर अतालता है।

413
00:27:29,190 --> 00:27:31,776
- उसका दिल काबू से बाहर है।
- क्या मतलब?

414
00:27:31,776 --> 00:27:34,653
इसका मतलब उसे दिल का दौरा पड़ रहा है।

415
00:27:38,199 --> 00:27:39,658
क्लियर!

416
00:27:42,453 --> 00:27:43,454
क्या वह ठीक है?

417
00:27:46,999 --> 00:27:49,126
अब वह सामान्य है।

418
00:27:49,210 --> 00:27:52,088
- रक्तचाप स्थिर हो रहा है।
- ठीक है।

419
00:27:53,130 --> 00:27:54,757
- टेरेसा...
- सब बाहर जाओ!

420
00:28:20,866 --> 00:28:22,701
हे भगवान, आपको क्या हुआ है?

421
00:28:22,785 --> 00:28:24,578
मैं ठीक हूँ।

422
00:28:32,837 --> 00:28:34,255
मेरे पूरी ज़िंदगी...

423
00:28:35,339 --> 00:28:37,716
मेरी पूरी ज़िंदगी, मैंने आविष्कार किए हैं।

424
00:28:38,384 --> 00:28:41,512
मशीन, दवाइयाँ।

425
00:28:41,512 --> 00:28:45,766
मुझे पता था कि मैं नियम तोड़ सकता हूँ।
जोखिम उठा सकता हूँ।

426
00:28:47,226 --> 00:28:50,229
क्या आप गाड़ी चला रहे थे? क्या मैं किसी को बुलाऊँ?

427
00:28:50,229 --> 00:28:52,857
मैंने दिल से तुम्हारे लिए सब कुछ किया।

428
00:28:54,358 --> 00:28:57,611
मुझे विश्वास था कि वह तुम ही हो।

429
00:28:57,695 --> 00:28:59,113
कि तुम बच जाओगी।

430
00:29:00,197 --> 00:29:04,076
और अब, इतना कुछ करने के बाद...

431
00:29:05,995 --> 00:29:08,831
मुझे एहसास हुआ कि मैं किस काबिल हूँ...

432
00:29:11,542 --> 00:29:13,043
मैं फिर भी असफल रहा।

433
00:29:15,296 --> 00:29:17,131
मैं अब भी तुम्हें खो दूँगा...

434
00:29:19,508 --> 00:29:21,010
मेरी ज़िंदगी भर की मेहनत।

435
00:29:21,010 --> 00:29:22,386
आप मुझे डरा रहे हैं।

436
00:29:22,470 --> 00:29:26,515
माफ़ करना। मैं उसे रोक नहीं पाया।

437
00:29:27,975 --> 00:29:30,853
शायद मैंने उसे रोक दिया। उसके सहायक को।
पर उसे नहीं।

438
00:29:30,853 --> 00:29:33,772
डैड, यह मैं हूँ। आप ऐसी बातें क्यों कर रहे हैं?

439
00:29:33,856 --> 00:29:36,484
क्यों? "क्यों" ही महत्वपूर्ण है।

440
00:29:37,276 --> 00:29:40,154
"क्यों" ही महत्वपूर्ण है,

441
00:29:40,154 --> 00:29:44,241
और तुम ही मेरी "क्यों" हो।

442
00:29:45,826 --> 00:29:49,914
तुम्हें बचाना ही मेरी ज़िंदगी का मकसद है।

443
00:29:55,002 --> 00:29:56,003
डैड।

444
00:29:57,963 --> 00:29:59,965
डैड, मुझसे सच कहिए।

445
00:30:12,811 --> 00:30:15,564
तो... जुराटी गा सकती है।

446
00:30:16,482 --> 00:30:19,068
- उससे बात हुई?
- नहीं।

447
00:30:19,068 --> 00:30:21,695
हम रेने को क्वारंटाइन में भेजने में सफल ज़रूर हुए।

448
00:30:23,864 --> 00:30:26,200
वह स्थिर है पर प्रतिक्रिया नहीं दिखा रहा है।

449
00:30:26,200 --> 00:30:27,701
मैं एक घंटे में लौटूँगी।

450
00:30:27,785 --> 00:30:29,495
मेरा एक बेटा है जो नींद से जागने वाला है

451
00:30:29,495 --> 00:30:31,789
और वह इस हफ़्ते दूसरी बार परेशान होगा कि मैं कहाँ हूँ।

452
00:30:31,789 --> 00:30:33,707
वह कब तब बेहोश रहेगा?

453
00:30:34,458 --> 00:30:37,378
सच कहूँ तो, मुझे नहीं पता।

454
00:30:37,378 --> 00:30:39,838
सब काम कर रहा है। पता नहीं वह जाग क्यों नहीं रहा है।

455
00:30:39,922 --> 00:30:41,757
- यह काफ़ी नहीं है।
- वह पूरी कोशिश कर रही है।

456
00:30:41,757 --> 00:30:43,259
- मुझे तुम्हारी मदद नहीं चाहिए।
- ठीक है।

457
00:30:43,259 --> 00:30:44,802
हम उसे देख सकते हैं?

458
00:30:45,719 --> 00:30:47,471
- ज़रूर।
- धन्यवाद।

459
00:30:54,228 --> 00:30:55,604
- मुझे पता है कि यह अजीब है।
- नहीं।

460
00:30:56,480 --> 00:30:59,275
छापा मारे गए मेरे क्लिनिक में बीच रात को आकर

461
00:30:59,275 --> 00:31:01,527
तुम्हारे बॉस की छाती में हाथ डालना मज़ेदार था।

462
00:31:02,611 --> 00:31:03,737
पर तुम आई।

463
00:31:06,824 --> 00:31:10,327
मैंने डीफिब्रिलैटर का इतना इस्तेमाल कभी नहीं किया था।

464
00:31:11,579 --> 00:31:14,665
शायद तुम्हारा बेटा उससे खेल रहा था।
और उसे ख़राब कर दिया।

465
00:31:15,624 --> 00:31:18,961
एक वयस्क आदमी एक मासूम बच्चे पर दोष डाल रहा है।

466
00:31:24,592 --> 00:31:26,468
तुम हो कौन?

467
00:31:28,721 --> 00:31:31,724
मुझे पता है यह कैसा दिखता है, या नहीं दिखता है।

468
00:31:31,724 --> 00:31:35,227
पर विश्वास करो, हम अच्छे लोग हैं।

469
00:31:37,896 --> 00:31:39,440
अच्छे लोग कभी ऐसा नहीं कहते हैं।

470
00:32:05,049 --> 00:32:06,508
एडम सूंग
ढूँढो

471
00:32:10,095 --> 00:32:12,222
शेन्ज़ेन कन्वेंशन की नैतिकता के उल्लंघन के बाद

472
00:32:12,306 --> 00:32:14,099
डॉ. एडम सूंग पर रोक

473
00:32:17,603 --> 00:32:18,687
{\an8}कलंकित वैज्ञानिक
डॉ. एडम सूंग

474
00:32:18,771 --> 00:32:19,813
{\an8}स्पीयरहेड में यूजीनिक्स का अत्यधिक उपयोग

475
00:32:21,690 --> 00:32:23,317
आनुवंशिक प्रयोग

476
00:32:24,193 --> 00:32:26,528
'पागल वैज्ञानिक'

477
00:32:34,203 --> 00:32:35,663
शायद यह अच्छा है।

478
00:32:36,455 --> 00:32:37,873
शायद यह अच्छा है।

479
00:32:37,873 --> 00:32:40,626
- हैलो, नन्ही परी।
- हैलो।

480
00:32:40,626 --> 00:32:42,252
तुम कहाँ रहती हो?

481
00:32:42,336 --> 00:32:44,004
- मुझे यह याद क्यों नहीं है?
- गुफ़ा में।

482
00:32:44,088 --> 00:32:46,256
गुफ़ा में? मैं नहीं...

483
00:32:46,340 --> 00:32:48,008
इससे पहले कि मैं तुम्हें केक दूँ,

484
00:32:48,092 --> 00:32:50,511
मैं चाहूँगा कि तुम आँखें बंद करो और इच्छा माँगो।

485
00:32:53,472 --> 00:32:55,599
क्यों मैंने यह फ़ोटो कभी नहीं देखा?

486
00:32:58,644 --> 00:33:00,270
क्यों इनमें से कोई भी नहीं देखा?

487
00:33:05,401 --> 00:33:08,987
ग्यारह जुलाई। आज अच्छा दिन था।

488
00:33:09,697 --> 00:33:11,740
जीवन के संकेत आशाजनक हैं।

489
00:33:11,824 --> 00:33:16,078
मेरा अनुमान है कि
पर्सेफ़नी की बचने की आशा 97 प्रतिशत है।

490
00:33:17,121 --> 00:33:19,540
बारह अगस्त, शुक्रवार।

491
00:33:20,165 --> 00:33:24,294
पर्सेफ़नी जटिलताओं के कारण चल बसी।
वह एक महीने की थी।

492
00:33:26,547 --> 00:33:28,590
यह पर्सेफ़नी कौन है?

493
00:33:32,761 --> 00:33:37,349
तेईस जनवरी। डेशपोइना, उम्र 3।

494
00:33:37,433 --> 00:33:40,060
पर्सीफ़ासा के जिगर ने काम करना बंद कर दिया...

495
00:33:40,144 --> 00:33:42,229
आर्टेमिस इस समय सेप्टिक शॉक में है।

496
00:33:42,229 --> 00:33:44,898
प्रोसरपीना का हाल बुरा है...

497
00:33:44,982 --> 00:33:46,567
थालीआ को कई...

498
00:33:46,567 --> 00:33:47,985
मुझे एक और क्षति पहुँची है।

499
00:33:50,988 --> 00:33:52,614
हाइपरट्रॉफिक कार्डिओमायोप...

500
00:33:53,157 --> 00:33:56,034
आज का दिन कठिन था।

501
00:33:59,496 --> 00:34:01,707
आज मैं झुँझला उठा हूँ।

502
00:34:02,624 --> 00:34:06,879
मुझे पता है, कि यही आख़िरी है।

503
00:34:09,631 --> 00:34:11,049
और इसमें...

504
00:34:13,010 --> 00:34:15,345
इसमें एक सुकून है।

505
00:34:16,013 --> 00:34:22,561
मैं हर कोशिश करूँगा ताकि वह ज़िंदा बचे।

506
00:34:23,979 --> 00:34:25,022
कोरे।

507
00:34:31,403 --> 00:34:32,821
मैं क्या हूँ?

508
00:34:35,407 --> 00:34:37,034
डैड, आपने क्या किया?

509
00:34:43,665 --> 00:34:46,794
उसका अमिगडाला सोच रहा है कि वह ख़तरे में है।

510
00:34:47,419 --> 00:34:50,130
उसका दिमाग़ सक्रिय है।

511
00:34:51,757 --> 00:34:53,383
यह सही नहीं लग रहा है।

512
00:34:53,967 --> 00:34:56,011
कोमा में दिमाग़ को कम काम करना चाहिए।

513
00:34:56,011 --> 00:34:57,930
सही कहा।

514
00:34:57,930 --> 00:35:00,432
उस डॉक्टर को पता नहीं है कि
वह अब भी बेहोश क्यों है।

515
00:35:02,601 --> 00:35:04,144
अगर यह दिमागी समस्या है तो?

516
00:35:04,228 --> 00:35:06,688
उसके सभी महत्वपूर्ण लक्षण सामान्य दिखाई देते हैं।

517
00:35:08,565 --> 00:35:11,568
न दिमाग़ में सूजन है। न ख़ून बहा है।

518
00:35:11,652 --> 00:35:14,822
ज़ॉन-लूक, ऊपर तारों को देखो।

519
00:35:16,198 --> 00:35:19,159
तुम्हें मुझे बाहर निकालना होगा। मुझे निकालो। कृपया।

520
00:35:24,832 --> 00:35:25,916
क्या हो रहा है?

521
00:35:26,625 --> 00:35:28,335
वह फँसा हुआ है।

522
00:35:29,586 --> 00:35:34,383
और जितना देर फँसा रहेगा,
उसे वापस लाना उतना ही कठिन होगा।

523
00:35:37,970 --> 00:35:40,305
मैं अंदर जा सकती हूँ।

524
00:35:41,181 --> 00:35:44,852
माफ़ करना, क्या? उसके अंदर?

525
00:35:44,852 --> 00:35:47,062
शायद मैं उसे बाहर ला सकती हूँ।

526
00:35:47,062 --> 00:35:49,064
अपने न्यूरो-ऑप्टिक इंटरसेप्टर की मदद से।

527
00:35:50,190 --> 00:35:53,944
वही अन्तर्ग्रथनी पथ
जिससे मैं बाहर देखने के लिए इस्तेमाल करती हूँ,

528
00:35:53,944 --> 00:35:57,447
उससे अवचेतन दिमाग़ में झाँक सकती हूँ।

529
00:35:57,531 --> 00:36:00,742
आतुर माइंड-मेल्ड की तरह।

530
00:36:00,826 --> 00:36:03,453
उसके दिमाग़ में घुसने के बाद,

531
00:36:03,537 --> 00:36:07,124
मैं उस याददाश्त को हैक कर सकूँगी
जिस पर उसका ध्यान केंद्रित है।

532
00:36:07,124 --> 00:36:09,751
सिद्धांत में, मैं उससे बात करुँगी।

533
00:36:09,835 --> 00:36:11,837
उसकी मदद लूँगी, कि उसे कैसे बाहर

534
00:36:11,837 --> 00:36:13,088
- निकालना है।
- नहीं।

535
00:36:14,464 --> 00:36:15,549
नहीं।

536
00:36:16,341 --> 00:36:19,344
उसका दिमाग़ किसी कारण से कोमा में है।

537
00:36:19,428 --> 00:36:22,431
- वह रक्षात्मक है।
- हम जो करते हैं, कई चीज़ें रक्षात्मक होती हैं।

538
00:36:22,431 --> 00:36:24,391
इसका मतलब यह नहीं कि यह हमारे लिए ठीक है।

539
00:36:24,391 --> 00:36:26,768
दोस्तों, नहीं, मैं सही हूँ न?

540
00:36:27,394 --> 00:36:32,274
जब तक रेने को किसी भगवान ने,
या इस क्यू ने निशाना बना रखा है,

541
00:36:32,274 --> 00:36:34,359
कोई उसकी रक्षा नहीं कर सकता है।

542
00:36:35,027 --> 00:36:38,405
और इसके बारे में जिस इकलौते इंसान को पता है

543
00:36:38,405 --> 00:36:40,282
वह इस टेबल में बेहोश पड़ा है।

544
00:36:40,282 --> 00:36:43,035
कोई बेहतर योजना है, तो कृपया बताओ।

545
00:36:43,035 --> 00:36:47,247
नहीं है तो, मैं उसे अकेले जूझने नहीं दूँगी।

546
00:36:48,790 --> 00:36:51,043
टेरेसा और हम, यहाँ बाहर से उसकी देखभाल करेंगे।

547
00:36:51,877 --> 00:36:53,378
टैलिन अंदर घुसकर मदद करेगी।

548
00:36:53,462 --> 00:36:58,675
राफ़, अगर हमने रेने की रक्षा नहीं की,
तो हम अपने भविष्य को बचा नहीं सकेंगे।

549
00:36:59,301 --> 00:37:01,678
और इसके लिए पिकार्ड का जागना ज़रूरी है।

550
00:37:02,262 --> 00:37:03,764
हमें कोशिश करनी होगी।

551
00:37:11,021 --> 00:37:13,482
ठीक है। क्यों नहीं?

552
00:37:13,482 --> 00:37:14,858
उसके दिमाग़ में घुसो।

553
00:37:14,942 --> 00:37:16,652
मेरा मतलब... क्या ग़लत हो सकता है?

554
00:37:17,861 --> 00:37:19,571
बेशक़, ढेरों चीज़ें।

555
00:37:21,156 --> 00:37:25,786
पर सांख्यिकीय रूप से,

556
00:37:25,786 --> 00:37:27,788
इस बकवास काल में आने के बाद से

557
00:37:27,788 --> 00:37:30,707
हमारे साथ जो भी हुआ है...

558
00:37:33,168 --> 00:37:35,379
इससे बुरा क्या हो सकता है?

559
00:38:12,457 --> 00:38:14,001
एलेग्जेंडर करेज द्वारा असली स्टार ट्रैक थीम

560
00:38:44,906 --> 00:38:46,908
उप-शीर्षक अनुवादक: मून कलिता

