1
00:00:15,015 --> 00:00:17,143
इससे पहले स्टार ट्रैक: पिकार्ड में...

2
00:00:17,143 --> 00:00:20,229
तुम्हें मेरी ज़रूरत है, एग्नेस।

3
00:00:20,229 --> 00:00:25,192
तुम मेरे बिना कैसे जियोगी?

4
00:00:30,948 --> 00:00:32,616
शायद कुछ देर के लिए मैं नियंत्रण में रहूँगी।

5
00:00:32,700 --> 00:00:34,326
रुको। मैं... मैं नियंत्रण में हूँ।

6
00:00:34,410 --> 00:00:36,245
अब नहीं।

7
00:00:40,332 --> 00:00:44,378
जब से तुम उस डॉक्टर के साथ बंद थे

8
00:00:44,462 --> 00:00:46,964
तब से ही तुम्हारे चेहरे पर एक मुस्कान है।

9
00:00:46,964 --> 00:00:48,841
कभी कोई मदद चाहिए, तो बताना...

10
00:00:50,009 --> 00:00:51,969
जानती हो उसने ख़ुद ही वह क्लिनिक बनाया?

11
00:00:51,969 --> 00:00:55,181
रिओस, प्यार में पड़ने के बारे में सोचना भी मत।

12
00:00:56,223 --> 00:00:58,100
तुम मुझे मेरी माँ की याद दिलाती हो।

13
00:00:58,184 --> 00:01:01,896
उन्हें भी तारों से प्यार था।

14
00:01:01,896 --> 00:01:04,064
और उन्होंने भी संघर्ष किया था।

15
00:01:04,857 --> 00:01:06,692
मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि मैं तुम्हें जानती हूँ?

16
00:01:15,826 --> 00:01:16,827
हे भगवान।

17
00:01:19,163 --> 00:01:21,499
- उसकी नब्ज़ चल रही है।
- हमें उसे अस्पताल ले जाना होगा।

18
00:01:21,499 --> 00:01:23,083
मैं किसी को जानता हूँ।

19
00:01:25,044 --> 00:01:26,504
क्लियर।

20
00:01:29,298 --> 00:01:31,842
वह स्थिर है पर प्रतिक्रिया नहीं कर रहा है।

21
00:01:31,926 --> 00:01:34,720
सब कुछ ठीक है।
पर पता नहीं वह होश में क्यों नहीं आ रहा है।

22
00:01:34,804 --> 00:01:37,097
उसका दिमाग़ काफी सक्रिय है।

23
00:01:37,181 --> 00:01:39,308
कोमा में दिमाग़ी हलचल कम होनी चाहिए।

24
00:01:39,308 --> 00:01:41,185
वह अंदर फँसा हुआ है।

25
00:01:41,185 --> 00:01:45,689
मैं अपने न्यूरो-ऑप्टिक इंटरसेप्टर के इस्तेमाल से
अंदर जा सकती हूँ।

26
00:01:45,773 --> 00:01:47,983
उसके दिमाग़ तक पहुँचने के बाद,

27
00:01:48,067 --> 00:01:51,862
वह जिस भी याद या विचार में फँसा है,
मैं उसमें हैक कर सकती हूँ।

28
00:01:51,946 --> 00:01:55,658
अगर हमने रेने को नहीं बचाया,
तो हमें हमारा भविष्य वापस नहीं मिलेगा।

29
00:01:55,658 --> 00:01:58,452
और इसके लिए पिकार्ड को होश में लाना ज़रूरी है।

30
00:02:12,299 --> 00:02:14,301
प्रकृति का सच्चा राज।

31
00:02:16,679 --> 00:02:17,888
जीवन देना।

32
00:02:20,641 --> 00:02:21,851
जीवन को अनुमति देना।

33
00:02:23,477 --> 00:02:26,981
और फिर भी, हम जानते हैं कि
एक दिन यही हमारा ख़ात्मा करेगी।

34
00:02:30,359 --> 00:02:33,195
तो फिर हम वापस मुद्दे पर लौटें?

35
00:02:36,073 --> 00:02:38,492
अरे, हाँ। हाँ। ठीक है? हाँ।

36
00:02:40,244 --> 00:02:43,247
तो, माफ़ करना, मैं... मैं आसमान में बहुत कम मौजूद रहता हूँ।

37
00:02:44,290 --> 00:02:45,708
हम कहाँ थे?

38
00:02:46,625 --> 00:02:50,504
शायद, तुम मेरा मन बहला रहे थे।

39
00:02:51,714 --> 00:02:55,718
तुम्हें बंद जगहों का डर है,
तुमने आख़िरी बात मुझसे यही कही थी।

40
00:02:56,886 --> 00:02:59,805
मैं तुम्हारा काम आसान नहीं करूँगा।

41
00:03:00,973 --> 00:03:03,684
हाँ। तुम्हारा डर बताना मेरा काम नहीं है।

42
00:03:03,684 --> 00:03:07,146
पर विश्लेषण करना तुम्हारा काम ज़रूर है। तो, आगे बढ़ें?

43
00:03:07,146 --> 00:03:09,356
बेशक़। आगे बढ़ो।

44
00:03:11,108 --> 00:03:14,486
जो आदमी बंद जगहों से नफ़रत करता है

45
00:03:15,279 --> 00:03:19,491
वह अपना जीवन अनंत ब्रह्मांड में बिताता है।

46
00:03:23,495 --> 00:03:25,247
यह ज़्यादा ही स्पष्ट है।

47
00:03:26,457 --> 00:03:27,708
है न?

48
00:03:27,708 --> 00:03:32,379
पर फिर, वह आदमी यान में
जीवन बिताने का निर्णय लेता है

49
00:03:32,463 --> 00:03:38,886
जहाँ वह बाहरी दुनिया का अनुभव
केवल होलोग्राफ़ से कर सकता है।

50
00:03:40,471 --> 00:03:43,682
अब वह आदमी ज़्यादा दिलचस्प बन गया है।

51
00:03:43,766 --> 00:03:45,392
तुम्हें इससे चिंता होती है?

52
00:03:46,226 --> 00:03:49,438
क्या तुम्हें कभी चिंता होती है,
कि तुम ज़्यादा दिलचस्प नहीं हो।

53
00:03:49,438 --> 00:03:53,275
दिलचस्प होना मेरा काम नहीं है।

54
00:03:53,359 --> 00:03:56,195
पर क्या हमारी अहमियत हमारे काम से ज़्यादा नहीं है?

55
00:03:56,195 --> 00:03:59,198
शायद नहीं। शायद तुम्हारे मामले में नहीं।

56
00:03:59,198 --> 00:04:03,410
यहाँ तक कि तुम्हारे सबसे करीबी दोस्त भी
तुम्हें कैप्टन बुलाते हैं।

57
00:04:05,704 --> 00:04:09,917
तो, ज़ॉन-लूक, वह कौन है?

58
00:04:10,834 --> 00:04:15,130
यह सवाल निरर्थक है।

59
00:04:15,214 --> 00:04:18,884
मैं 40 मिनटों से तुम्हें सुन रहा हूँ।

60
00:04:18,968 --> 00:04:22,221
देखो, यह बस नियमित मानसिक मूल्यांकन है।

61
00:04:22,930 --> 00:04:24,765
उत्तेजित होने की ज़रूरत नहीं है।

62
00:04:24,765 --> 00:04:28,310
तुम... तुम थोड़े... तुम थोड़े बेचैन लग रहे हो।

63
00:04:28,394 --> 00:04:31,772
तुम मुझे बेचैन कर रहे हो।

64
00:04:31,772 --> 00:04:36,318
अगर हम सच कहें, तो यह बेहद अपरंपरागत है।

65
00:04:36,402 --> 00:04:40,614
यह ऐसा है मानो तुम्हें बस कोई बहाना चाहिए...

66
00:04:42,032 --> 00:04:43,409
मुझे विचलित करने का।

67
00:04:43,409 --> 00:04:47,204
वैसे, तुम्हें बता दूँ, दरअसल हम यहाँ 20 मिनटों से हैं।

68
00:04:47,204 --> 00:04:48,455
चालीस नहीं।

69
00:04:48,539 --> 00:04:51,375
बात यह है कि, तुम्हें मुझे कुछ बताना होगा।

70
00:04:51,375 --> 00:04:53,752
और अगर तुम बात नहीं करना चाहते हो, तो ठीक है।

71
00:04:53,836 --> 00:04:57,548
मुझे किसी को बताना होगा कि
मैंने तुम्हारे साथ एक घंटा बिताया।

72
00:04:57,548 --> 00:05:00,300
इसलिए, हम बस यहाँ फँसे हैं।

73
00:05:01,593 --> 00:05:03,303
कोई अच्छा चुटकुला जानते हो?

74
00:05:06,098 --> 00:05:07,558
ठीक है। मुझे एक कहानी सुनाओ।

75
00:05:07,558 --> 00:05:10,185
- क्या कहा?
- कहानी सुनाओ।

76
00:05:10,269 --> 00:05:13,397
बच्चों की कोई कहानी।

77
00:05:13,397 --> 00:05:14,898
किसी भी तरह की कहानी।

78
00:05:14,982 --> 00:05:17,860
यह तुम्हारा दिमाग़ खोलने में मदद करने के लिए
एक आसान कसरत हो सकती है।

79
00:05:22,656 --> 00:05:25,242
पता नहीं मैं कहाँ से शुरू करूँ।

80
00:05:26,076 --> 00:05:27,077
नहीं।

81
00:05:37,713 --> 00:05:39,339
क्यों न इससे शुरुआत करो?

82
00:05:46,889 --> 00:05:49,725
कुछ बनाओ...

83
00:06:00,444 --> 00:06:02,071
एक बार...

84
00:06:05,908 --> 00:06:07,409
एक रानी थी...

85
00:06:09,912 --> 00:06:12,289
उग्र लाल बालों वाली।

86
00:06:13,290 --> 00:06:16,126
सूर्य की तरह लाल। यह बढ़िया है।

87
00:06:17,086 --> 00:06:18,212
जारी रखो।

88
00:06:19,338 --> 00:06:21,340
और वह...

89
00:06:24,218 --> 00:06:25,886
महिला थी।

90
00:06:28,472 --> 00:06:31,308
तुम्हें कहानी सुनाने में दिलचस्पी नहीं है, है न?

91
00:06:32,226 --> 00:06:33,644
नहीं।

92
00:06:35,854 --> 00:06:37,689
पर उसे दिलचस्पी थी।

93
00:06:39,650 --> 00:06:41,026
किसे?

94
00:06:42,444 --> 00:06:43,654
रानी को...

95
00:06:45,322 --> 00:06:46,615
जिसके बाल लाल थे।

96
00:06:47,366 --> 00:06:51,870
"शायद तुम जीत गए," राजकुमार ने शैतान जादूगर से कहा।

97
00:06:53,080 --> 00:06:54,706
"पर एक और बात है।"

98
00:06:55,541 --> 00:07:01,672
जादूगर, जो उन्हें धूल में मिलाने को तैयार था, वह रुक गया।

99
00:07:01,672 --> 00:07:03,924
उसका जादू ग़ायब हो गया।

100
00:07:03,924 --> 00:07:08,637
जिस तरह वह वहाँ पहुँचा था, उसी तरह ग़ायब हो गया।

101
00:07:08,637 --> 00:07:11,974
अपने ही खेल में हारकर, वह पिघल गया।

102
00:07:11,974 --> 00:07:13,600
और दोबारा सब ठीक हो गया।

103
00:07:13,684 --> 00:07:16,311
समय के साथ, वे भूल गए कि वह कभी आया भी था।

104
00:07:17,146 --> 00:07:19,106
पर वे वह सीख कभी नहीं भूले:

105
00:07:20,649 --> 00:07:23,235
दुश्मन से बेहतर शिक्षक कोई नहीं है।

106
00:07:23,986 --> 00:07:26,196
वह काफ़ी असामान्य रानी थी

107
00:07:26,280 --> 00:07:30,492
और कहानी सुनाकर अपने दिन बिताती थी।

108
00:07:30,576 --> 00:07:35,831
शायद उसे पता था कि
वह उसके साथ ज़्यादा समय नहीं बिता सकेगी।

109
00:07:41,128 --> 00:07:42,337
तुम अपने पिता की तरह हो।

110
00:07:42,421 --> 00:07:45,841
वह हाथों से बयां करते हैं, मुँह से नहीं।

111
00:07:45,841 --> 00:07:47,885
मैं उनके जैसा नहीं बनना चाहता हूँ।

112
00:07:47,885 --> 00:07:50,512
वह इतने भी बुरे नहीं हैं, जान।

113
00:07:52,806 --> 00:07:55,475
मैं आपकी तरह बनना चाहता हूँ।

114
00:08:00,898 --> 00:08:03,483
जो भी हो, तुम एक राजकुमार हो।

115
00:08:03,567 --> 00:08:07,946
गंभीर ख़तरे के समय
तुम्हें लोगों का उत्साह बढ़ाना सीखना होगा।

116
00:08:08,030 --> 00:08:11,325
प्रेरक भाषण से उनका नेतृत्व करना होगा।

117
00:08:11,325 --> 00:08:13,994
मैं ऐसा कभी कर नहीं पाऊँगा।

118
00:08:13,994 --> 00:08:17,164
तुम ज़रूर करोगे। मुझे पता है।

119
00:08:18,165 --> 00:08:19,666
क्योंकि मैंने भविष्य देखा है।

120
00:08:19,750 --> 00:08:21,835
एक तरह से, उन्होंने देखा था।

121
00:08:21,919 --> 00:08:24,838
एक जानवर की तरह, औरों से पहले ही

122
00:08:24,922 --> 00:08:27,049
वह ख़तरा भाँप लेती थी।

123
00:08:27,049 --> 00:08:30,677
शायद, वही जादू थी, या यही होता था

124
00:08:30,761 --> 00:08:34,765
जब आप ऐसी दुनिया में रहते थे जहाँ राक्षस सच में होते थे।

125
00:08:58,163 --> 00:09:01,083
मैं चाहती हूँ तुम यह समझो कि
मैं तुमसे कितना प्यार करती हूँ।

126
00:09:01,083 --> 00:09:03,126
चाहे जीवन में तुम्हारे साथ जो भी हो।

127
00:09:03,210 --> 00:09:07,089
अगर मैं तुम्हें हमेशा के लिए जानूँ
या कुछ पलों के लिए जानूँ।

128
00:09:07,089 --> 00:09:12,219
हर साँस में, तुम जो भी बनोगे मुझे तुम पर गर्व होगा।

129
00:09:18,141 --> 00:09:19,142
जल्दी।

130
00:09:21,979 --> 00:09:23,814
जल्दी करो।

131
00:09:31,571 --> 00:09:32,572
जाओ।

132
00:09:35,867 --> 00:09:37,202
जाओ।

133
00:09:39,329 --> 00:09:40,580
उठो।

134
00:09:54,803 --> 00:09:56,847
- नहीं!
- माँ!

135
00:11:43,912 --> 00:11:45,705
"स्टार ट्रैक: द नेक्स्ट जनरेशन" पर आधारित

136
00:11:59,428 --> 00:12:01,596
तुम्हारे दिमाग़ में क्या हो रहा है, जेएल?

137
00:12:01,680 --> 00:12:03,515
- तुम तैयार हो?
- हाँ।

138
00:12:04,182 --> 00:12:05,725
जुराटी अब भी लापता है।

139
00:12:05,809 --> 00:12:08,520
तो हम ला सिरेणा के सेंसर की मदद से
उसके कॉमबैज को ट्रैक करने की कोशिश करेंगे,

140
00:12:08,520 --> 00:12:10,772
चूँकि वह अजीब बर्ताव कर रही है।

141
00:12:10,856 --> 00:12:12,691
- वह गा रही थी।
- चूम रही थी।

142
00:12:12,691 --> 00:12:15,318
- माफ़ करना, क्या कहा?
- उसी से पूछ लेना।

143
00:12:16,987 --> 00:12:18,738
बस सावधान रहना, ठीक है?

144
00:12:22,659 --> 00:12:25,662
- पक्का वह काम करेगा?
- मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है।

145
00:12:25,662 --> 00:12:27,581
क्या वह पागल है?

146
00:12:28,206 --> 00:12:29,583
उसने रिओस को चूमा?

147
00:12:30,584 --> 00:12:34,880
देखो, अगर यह दोबारा शुरू हुआ,
तो मैं... मैं दल छोड़ दूँगी।

148
00:12:34,880 --> 00:12:37,799
नहीं, सच में, मुझमें इतनी सहनशक्ति नहीं है।

149
00:12:39,801 --> 00:12:42,095
क्या? तुम और मैं?

150
00:12:42,179 --> 00:12:44,347
नहीं, देखो, हम... हम पूरी तरह से अलग हैं।

151
00:12:44,431 --> 00:12:48,935
नहीं, हमारा दर्द सुंदर और दुखद है,
और सबको इसके बारे में सुनना पसंद है।

152
00:12:49,853 --> 00:12:51,354
बिल्कुल।

153
00:12:51,438 --> 00:12:53,565
और, हम मुख्य आकर्षण हैं।

154
00:12:53,565 --> 00:12:56,401
अब, जुराटी और रिओस, वे पार्श्व कहानी की तरह हैं।

155
00:12:56,485 --> 00:12:58,904
और बेशक़, तुम मुख्य कहानी का अंत जानती हो।

156
00:12:58,904 --> 00:13:01,406
क्या, यानी यह सब ख़त्म होने के बाद?

157
00:13:04,409 --> 00:13:09,247
ख़ैर, मुझे जो पूर्वाभास हो रहा है, वह है हम, बूढ़े,

158
00:13:09,331 --> 00:13:11,082
और हम पार्क में बेंच पर बैठे हैं,

159
00:13:11,166 --> 00:13:13,502
और स्केट में घूम रहे किशोरों को
अपनी छड़ी से गिरा रहे हैं।

160
00:13:13,502 --> 00:13:15,128
- मैं उसमें तुमसे बेहतर हूँ।
- बेशक़।

161
00:13:15,212 --> 00:13:17,172
जुराटी के कॉमबैज का स्कैन शुरू कर रही हूँ।

162
00:13:24,930 --> 00:13:26,431
- तुमने क्या किया?
- कुछ नहीं।

163
00:13:26,515 --> 00:13:29,351
मैंने यान के ऑप्टिकल डेटा नेटवर्क तक पहुँचने की
कोशिश की, और मुझे बहार निकाल दिया गया।

164
00:13:29,351 --> 00:13:30,852
प्रणाली: एन्क्रिप्टेड
एन्क्रिप्टेड डेटा तक पहुँचने में असमर्थ

165
00:13:30,936 --> 00:13:32,187
और अब मुझे अनुमति नहीं है।

166
00:13:32,187 --> 00:13:33,563
यह किसने किया?

167
00:13:34,147 --> 00:13:35,857
किसने नहीं। किस चीज़ ने।

168
00:13:35,941 --> 00:13:39,194
यह एन्क्रिप्शन इंसानी नहीं है। यह बॉर्ग है।

169
00:13:39,194 --> 00:13:40,612
रानी ने?

170
00:13:40,612 --> 00:13:42,822
- उसने हमारे यान के साथ क्या किया?
- पता नहीं।

171
00:13:42,906 --> 00:13:45,033
पर अगर हमें पहुँच नहीं मिल रही है
और जुराटी को कुछ हो गया है,

172
00:13:45,033 --> 00:13:46,618
तो हम उसे कभी ढूँढ नहीं पाएँगे।

173
00:13:46,618 --> 00:13:48,662
साथ ही, यह यान ही घर लौटने का एकमात्र ज़रिया है।

174
00:13:50,956 --> 00:13:53,041
पैरेंटल नियंत्रण अक्षम।

175
00:13:53,542 --> 00:13:56,920
इससे मैं उसके दिमाग़ में घुस सकूँगी।

176
00:13:56,920 --> 00:14:01,591
तुमने जो कहा... "उसकी अगुवाई करोगी।"

177
00:14:01,675 --> 00:14:04,219
उसे दिखाने दोगी कि उसकी मदद कैसे करनी है।

178
00:14:04,886 --> 00:14:06,096
कैसे?

179
00:14:06,096 --> 00:14:07,639
विश्वास के आधार पर?

180
00:14:07,639 --> 00:14:09,307
मैं ऐसे ही काम करती हूँ।

181
00:14:09,391 --> 00:14:11,518
उम्मीद है अंदर जाने के बाद यह समझ आएगा।

182
00:14:18,066 --> 00:14:19,442
यह क्या है?

183
00:14:21,278 --> 00:14:22,988
क्या तुम्हें थोड़ा समय चाहिए?

184
00:14:23,822 --> 00:14:24,906
मैं ठीक हूँ।

185
00:14:24,990 --> 00:14:29,703
मुझे पता नहीं था कि स्टारफ़्लीट अब भी
तुम्हारे जैसे साइकोलोजिस्ट को नियुक्त करते हैं।

186
00:14:29,703 --> 00:14:34,749
स्टारफ़्लीट, बेशक़,
सभी मेधावी चीज़ों का न्यायाधीश और जूरी है।

187
00:14:34,833 --> 00:14:36,501
क्या यह नाराजगी है?

188
00:14:36,585 --> 00:14:41,172
यह सच है। मानव संस्करण स्पष्ट रूप से कम नश्वर है।

189
00:14:41,256 --> 00:14:44,676
पर ऐसे भी हैं जो ख़ुद को इतने नियंत्रण में रखते हैं,

190
00:14:45,844 --> 00:14:47,887
कि एक बेटाज़ोइड भी उसे समझ नहीं पाता है।

191
00:14:49,931 --> 00:14:52,267
तुम्हारा इशारा मुझसे है।

192
00:14:52,976 --> 00:14:55,061
वैसे, तुमने अपनी कहानी पूरी नहीं की।

193
00:14:55,145 --> 00:15:01,192
कभी-कभी कहानी का अंत लड़के के
तहख़ाने में खोने और अकेले होने से होता है।

194
00:15:03,445 --> 00:15:04,738
हाँ।

195
00:15:04,738 --> 00:15:06,823
तुम क्या लिख रहे हो?

196
00:15:06,823 --> 00:15:08,617
यही कि तुम बेहद उदास हो।

197
00:15:08,617 --> 00:15:11,161
दरअसल मैं सिफ़ारिश कर रहा हूँ कि तुम्हें तुरंत कमांड से

198
00:15:11,161 --> 00:15:12,996
मुक्त किया जाए,

199
00:15:12,996 --> 00:15:15,290
वरना तुम कुछ महसूस करने के लिए अपने दल को

200
00:15:15,290 --> 00:15:16,791
किसी आत्मघाती मिशन में ले जाओगे।

201
00:15:18,251 --> 00:15:20,337
वहाँ बाहर मरने के हज़ारों तरीके हैं।

202
00:15:24,299 --> 00:15:25,592
तुमने क्या कहा?

203
00:15:30,013 --> 00:15:31,222
चलो भी, ज़ॉन-लूक।

204
00:15:32,932 --> 00:15:34,059
गहराई में झाँको।

205
00:15:34,893 --> 00:15:38,897
ठीक है। वह लड़का अकेला था...

206
00:15:41,983 --> 00:15:43,193
नहीं, रुको।

207
00:15:46,404 --> 00:15:47,906
वह अकेला नहीं था।

208
00:15:52,327 --> 00:15:56,289
मैं बॉर्ग का लॉक्यूटस हूँ।

209
00:15:57,457 --> 00:15:59,584
तुम ख़तरनाक हो। वे बस पीड़ित हैं।

210
00:15:59,668 --> 00:16:02,462
तुमने ही उन्हें ऐसा बनाया।
मैं आदमी की तरह मरना पसंद करूँगा।

211
00:16:02,462 --> 00:16:05,173
जीवन शैली की रक्षा की और फिर तुमने उन्हें त्याग दिया।

212
00:16:05,757 --> 00:16:06,841
पिकार्ड?

213
00:16:19,938 --> 00:16:23,942
तो, यही है तुम्हारा दिमाग़, शांत।

214
00:16:25,527 --> 00:16:28,113
पक्का पांच पेग पीने के बाद पिकार्ड मज़ेदार होगा।

215
00:17:01,396 --> 00:17:02,647
हैलो?

216
00:17:03,940 --> 00:17:05,859
मैं किसी की मदद करने की कोशिश में हूँ।

217
00:17:06,818 --> 00:17:09,070
लगता है कि तुम उसके दिमाग़ में हो।

218
00:17:09,154 --> 00:17:11,906
तुम यहाँ नीचे अकेले क्यों हो?

219
00:17:11,990 --> 00:17:14,159
क्योंकि मैं यहाँ से जा नहीं सकता।

220
00:17:14,159 --> 00:17:18,079
उन्होंने हमेशा कहा था, कि अगर हम बिछड़ गए,
तो मैं यहीं रुकूँ।

221
00:17:18,163 --> 00:17:19,164
ठीक है।

222
00:17:20,623 --> 00:17:21,833
कोई बात नहीं।

223
00:17:23,042 --> 00:17:24,085
ऐसा किसने कहा था?

224
00:17:24,169 --> 00:17:25,253
मेरी माँ ने।

225
00:17:25,962 --> 00:17:29,841
मुझे यहीं रुकना होगा,
वरना उन्हें पता नहीं चलेगा मुझे कहाँ ढूँढना है।

226
00:17:30,759 --> 00:17:35,930
वैसे, यहाँ केवल तुम ही हो, और तुम फँस गए हो।

227
00:17:36,014 --> 00:17:39,434
तो, मैं सोच रही हूँ,
शायद मुझे तुम्हें निकालने में मदद करनी चाहिए।

228
00:17:40,727 --> 00:17:42,187
मैं यह कैसे करूँ?

229
00:17:42,187 --> 00:17:44,564
मैं अपनी माँ के बिना नहीं जाऊँगा।

230
00:17:44,564 --> 00:17:46,941
और तुम उसे यूँ ही नहीं ढूँढ सकती।

231
00:17:47,025 --> 00:17:49,068
तुम्हें उन्हें बचाना होगा।

232
00:17:49,694 --> 00:17:50,820
ठीक है।

233
00:17:52,238 --> 00:17:53,573
तो चलो कोशिश करें।

234
00:17:57,076 --> 00:17:58,828
एक राक्षस उन्हें ले गया है।

235
00:17:59,621 --> 00:18:03,249
और यहाँ सब उसके पक्ष में है।

236
00:18:09,589 --> 00:18:12,008
चलो! इस तरफ़!

237
00:18:12,634 --> 00:18:15,053
घंटे भर का मूल्यांकन पूरा हो गया है।

238
00:18:15,053 --> 00:18:17,222
अब तुम अपना सेशन ख़त्म कर सकते हो।

239
00:18:18,097 --> 00:18:19,307
जाओ।

240
00:18:20,892 --> 00:18:21,935
जाओ।

241
00:18:23,812 --> 00:18:26,272
वहीं लौट जाओ जहाँ तुम ख़ुद से छुपे हुए थे।

242
00:18:28,191 --> 00:18:30,443
मैं यह नहीं कहूँगा कि मुझे चेतावनी नहीं दी गई थी।

243
00:18:31,236 --> 00:18:32,403
तुम ज़िद्दी हो।

244
00:18:32,487 --> 00:18:35,156
यह उन चीज़ों में से एक है
जो मुझे तुम्हारे बारे में बताया गया था।

245
00:18:35,240 --> 00:18:37,325
तुम्हें मेरे बारे में बताया गया था?

246
00:18:38,368 --> 00:18:41,412
ख़ासकर मेरे बारे में पूछा?

247
00:18:41,496 --> 00:18:42,997
बहुत हुआ।

248
00:18:43,081 --> 00:18:44,249
यह क्या है?

249
00:18:44,249 --> 00:18:45,750
कुछ और!

250
00:18:47,085 --> 00:18:48,503
"कुछ और" की परिभाषा दो।

251
00:18:49,712 --> 00:18:50,755
कुछ...

252
00:18:52,257 --> 00:18:53,258
और।

253
00:18:54,092 --> 00:18:57,387
यहाँ कुछ और हो रहा है, और यह असली नहीं है।

254
00:18:57,387 --> 00:18:59,848
या यह असली ही है, पर यह...

255
00:18:59,848 --> 00:19:01,099
शायद है।

256
00:19:01,099 --> 00:19:03,518
पर यह सब तुम्हारे नियंत्रण में है।

257
00:19:04,352 --> 00:19:05,979
यह व्यंग्यपूर्ण है, है न?

258
00:19:05,979 --> 00:19:08,898
हम सब तुम्हारे साथ हैं, पिकार्ड।

259
00:19:08,982 --> 00:19:10,650
केवल तुम ही इसे रोक सकते हो।

260
00:19:11,526 --> 00:19:12,944
कुछ सच्चा कहो।

261
00:19:15,572 --> 00:19:17,115
एक सच्ची बात।

262
00:19:18,950 --> 00:19:20,577
क्या लगता है हम यहाँ क्यों हैं?

263
00:19:21,369 --> 00:19:22,537
क्योंकि...

264
00:19:27,000 --> 00:19:28,293
मैं फँस गया हूँ।

265
00:19:31,462 --> 00:19:32,672
हम फँसे हैं।

266
00:19:33,548 --> 00:19:35,133
इसका क्या मतलब है?

267
00:19:35,800 --> 00:19:37,802
और तुम कौन हो?

268
00:19:37,886 --> 00:19:41,890
मैं इंसानी स्थिति का अध्ययनकर्ता हूँ, और तुम कैप्टन हो।

269
00:19:41,890 --> 00:19:45,059
नैतिक। कूटनीतिक। सुसंस्कृत।

270
00:19:45,143 --> 00:19:48,187
कला के प्रेमी, बौद्धिक विचार।

271
00:19:48,271 --> 00:19:51,316
और फिर भी, दिल के तरीकों में निर्बाधित।

272
00:19:51,983 --> 00:19:53,192
निर्बाधित?

273
00:19:55,320 --> 00:19:56,821
ऐसा क्यों कहा?

274
00:20:02,410 --> 00:20:05,288
तुम घुलने-मिलने से इतना क्यों डरते हो, ज़ॉन-लूक?

275
00:20:08,541 --> 00:20:09,751
लोगों को करीब क्यों नहीं आने देते?

276
00:20:12,420 --> 00:20:16,549
तुम उन्हें... तुम सबको ख़ुद से दूर रखते हो।

277
00:20:17,300 --> 00:20:18,593
ऐसा... ऐसा क्यों है?

278
00:20:19,469 --> 00:20:23,514
शायद तुम्हारा एक ऐसा रूप है जिसे तुम छुपा रहे हो।

279
00:20:24,474 --> 00:20:26,935
कुछ ऐसा जो तुम्हें डर है कि अन्य लोग देख लेंगे।

280
00:20:26,935 --> 00:20:29,437
शायद, एक क्रूर रूप।

281
00:20:31,314 --> 00:20:32,857
या गुप्त शर्म?

282
00:20:35,360 --> 00:20:38,363
या ग्लानि? वह क्या है?

283
00:20:38,363 --> 00:20:40,949
तुम ख़ुद को कैसे परिभाषित करते हो?

284
00:20:42,075 --> 00:20:43,201
यह क्या है?

285
00:20:44,118 --> 00:20:45,411
यह कौन ठोक रहा है?

286
00:20:49,165 --> 00:20:51,376
शायद हम दोनों को पता है कि
वह आवाज़ कहाँ से आ रही है।

287
00:20:55,505 --> 00:20:57,548
सदा-धर्मी ज़ॉन-लूक।

288
00:20:58,257 --> 00:21:00,468
तुम्हें पसंद है जब लोग यह कहते हैं।

289
00:21:00,468 --> 00:21:03,471
तुम्हें ज़रूरत है कि लोग यह कहें क्योंकि

290
00:21:03,471 --> 00:21:06,808
इससे तुम्हें सच को कुछ देर और छुपाने में मदद मिलती है।

291
00:21:06,808 --> 00:21:09,602
तुम सदाचार से इतने आसक्त हो, ज़ॉन-लूक,

292
00:21:09,686 --> 00:21:14,065
कि जो कहानी तुम सुना रहे हो उसमें सच की जीत होती...

293
00:21:14,065 --> 00:21:15,149
बस करो!

294
00:21:16,317 --> 00:21:18,194
मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा!

295
00:21:20,196 --> 00:21:22,281
और तुम्हें पता नहीं है...

296
00:21:24,701 --> 00:21:26,202
इसका अंत कैसे होता है।

297
00:21:41,467 --> 00:21:43,261
हमें सफ़ेद दरवाज़े तक पहुँचना होगा।

298
00:21:43,261 --> 00:21:44,679
वह स्थिर नहीं रहता है।

299
00:21:44,679 --> 00:21:48,975
वह हमेशा एक ही जगह में नहीं रहता है,
पर वह उसके पीछे हैं।

300
00:21:48,975 --> 00:21:51,019
वह हमेशा उसके पीछे होती हैं।

301
00:22:26,554 --> 00:22:29,474
रॉजर, लिफ़्टऑफ़, और समय शुरू हो चुका है।

302
00:22:32,894 --> 00:22:34,353
इवीए सूट शानदार है।

303
00:22:34,437 --> 00:22:37,190
उम्मीद है कि तुम शून्य-गुरुत्वाकर्षण
कॉम्बैट प्रशिक्षण के लिए तैयार हो।

304
00:22:37,190 --> 00:22:38,316
वह नौ साल का है।

305
00:22:39,150 --> 00:22:41,402
- अंतरिक्ष यात्री!
- बेहतर है।

306
00:22:42,153 --> 00:22:43,780
उसकी आया चली गई।

307
00:22:43,780 --> 00:22:47,033
हमें तुम्हारे खोया-पाया डब्बे से कुछ कपड़े लिए हैं,
उम्मीद है तुम्हें आपत्ति नहीं है।

308
00:22:47,033 --> 00:22:48,409
मरीज़ कैसा है?

309
00:22:48,493 --> 00:22:51,913
कौन, पिकार्ड? वह ठीक है।

310
00:22:55,500 --> 00:22:57,543
पहले हम बात कर सकते हैं?

311
00:22:59,921 --> 00:23:02,173
बेटा, माँ कुछ बुरे शब्द कहने वाली है।

312
00:23:04,133 --> 00:23:05,718
मैंने ख़ुद को तुमसे कई सवाल पूछने से रोका,

313
00:23:05,802 --> 00:23:07,720
पर यह मेरा क्लिनिक है,

314
00:23:07,804 --> 00:23:09,847
और तुम मुझे अपने ही क्लिनिक से बाहर नहीं रखोगे।

315
00:23:09,931 --> 00:23:11,140
मेरी चाबियाँ।

316
00:23:11,224 --> 00:23:13,893
आपने अच्छी गालियाँ भी नहीं कहीं।

317
00:23:22,401 --> 00:23:25,863
बस... खुले दिमाग़ से सोचना।

318
00:23:37,250 --> 00:23:38,918
यह क्या है?

319
00:23:39,961 --> 00:23:41,003
प्रक्रिया।

320
00:23:42,839 --> 00:23:45,258
तुम सीरियल किलर की तरह मेरे पास क्यों आ रहे हो?

321
00:23:46,425 --> 00:23:51,389
मुझे समय में बदलाव लाए बिना तुम्हें कुछ समझाना है।

322
00:23:52,765 --> 00:23:54,642
यह तुम्हारी यात्रा नहीं है।

323
00:23:54,642 --> 00:23:56,686
तुम्हें यहाँ नहीं होना चाहिए।

324
00:23:57,645 --> 00:24:00,273
इसलिए जब तुम मरोगी कोई तुम्हें याद नहीं करेगा।

325
00:24:03,734 --> 00:24:04,735
उसे जाने दो।

326
00:24:11,909 --> 00:24:14,912
उस पर लोराज़ेपम का असर नहीं हो रहा है।
हमें उसे अस्पताल ले जाना होगा।

327
00:24:14,996 --> 00:24:17,748
- नहीं। हम अस्पताल नहीं जा सकते।
- यह जीवन और मौत की घड़ी है।

328
00:24:17,832 --> 00:24:20,251
मेरे पास इसके लिए सामान नहीं है। वह मर सकता है।

329
00:24:20,251 --> 00:24:22,837
सामान? ठीक है।

330
00:24:25,256 --> 00:24:29,260
राफ़ी, मुझे किसी तरह का स्टेबलाइज़र चाहिए। तुरंत।

331
00:24:29,260 --> 00:24:30,761
यह पिकार्ड के लिए है।

332
00:24:31,512 --> 00:24:33,848
- तुम किससे बात कर रहे हो?
- उसके दिमाग़ के लिए चाहिए।

333
00:24:39,937 --> 00:24:41,230
पता नहीं क्या हो रहा है।

334
00:24:41,314 --> 00:24:43,566
- न्यूरल आसलैटर।
- हे भगवान।

335
00:24:43,566 --> 00:24:45,610
टेरेसा, बस इस पल के बारे में सोचो।

336
00:24:45,610 --> 00:24:47,653
ठीक है, न्यूरल... न्यूरल।
यह दिमाग़ी तरंगों को प्रभावित करता है।

337
00:24:47,737 --> 00:24:48,863
आयाम। आवृत्ति। चरण।

338
00:24:48,863 --> 00:24:51,532
गामा तरंगें? तुम मज़ाक कर रहे हो?

339
00:24:53,034 --> 00:24:54,744
यह कैसे सच हो सकता है?

340
00:24:54,744 --> 00:24:57,163
- तुम कौन हो?
- ध्यान दो। तुम्हें...

341
00:24:57,163 --> 00:24:58,998
अगर मुझे एक और बार तुम पर विश्वास करने को कहा!

342
00:25:05,171 --> 00:25:06,589
क्या वह मेरे हाथों मारा जाएगा?

343
00:25:07,465 --> 00:25:10,760
मैं कोई डॉक्टर नहीं हूँ, पर मुझे तुम पर भरोसा है।

344
00:25:24,440 --> 00:25:26,275
क्या तुम यह जान-बूझकर कर रहे हो?

345
00:25:27,777 --> 00:25:29,820
तुम आज़ाद नहीं होना चाहते हो।

346
00:25:29,904 --> 00:25:31,781
अगर इस बार वह अलग नहीं हुआ तो?

347
00:25:31,781 --> 00:25:34,367
अगर हर बार की तरह वही हुआ तो?

348
00:25:34,367 --> 00:25:36,953
अगर तुम बाहर नहीं निकले तो कभी पता नहीं चलेगा।

349
00:25:36,953 --> 00:25:41,290
पर अगर तुम अभी यहाँ से नहीं निकले,
तो हमेशा के लिए फँसे रह सकते हो।

350
00:25:42,124 --> 00:25:45,878
और इस बार, तुम अकेले नहीं हो।

351
00:26:02,812 --> 00:26:05,147
तुमने कर दिखाया। वह स्थिर है।

352
00:26:11,112 --> 00:26:12,822
क्या तुम अंतरिक्ष से हो?

353
00:26:12,822 --> 00:26:14,031
नहीं।

354
00:26:15,491 --> 00:26:20,579
मैं चिली से हूँ, मैं बस... मैं अंतरिक्ष में काम करता हूँ।

355
00:26:53,612 --> 00:26:55,865
कम से कम रेप्लिकेटर काम कर रहे हैं।

356
00:26:55,865 --> 00:26:57,408
रुको। तुम्हें पहुँच मिल गई?

357
00:26:57,408 --> 00:26:59,660
यह लॉग एक क्रिप्टोग्राफ़िक एल्गोरिथम पर आधारित था

358
00:26:59,744 --> 00:27:01,245
जो मुझे कलेक्टिव से याद है।

359
00:27:01,329 --> 00:27:02,371
यह ठीक है?

360
00:27:03,414 --> 00:27:06,167
मुझे लगा था कि
एग्नेस ने यान से सारे बॉर्ग प्रोग्राम हटा दिए थे

361
00:27:06,167 --> 00:27:07,626
- जब हम दुर्घटनाग्रस्त हुए थे।
- उतरे थे।

362
00:27:07,710 --> 00:27:09,795
मैं समझना चाहती थी कि वह प्रणाली में कैसे घुसी,

363
00:27:09,879 --> 00:27:11,922
तो मैंने ढूँढा कि आख़िरी बार कंप्यूटर में

364
00:27:12,006 --> 00:27:13,799
बॉर्ग कोड कब डाला गया था।

365
00:27:13,883 --> 00:27:15,217
तुमने अपनी कॉफ़ी नहीं छुई।

366
00:27:15,301 --> 00:27:17,386
- तुम ऐसा कभी नहीं करती हो।
- यह नतीजा सामने है।

367
00:27:17,470 --> 00:27:18,971
ऑप्टिकल डेटा नेटवर्क
सिक्योरिटी फुटेज

368
00:27:19,055 --> 00:27:20,097
कैम 22

369
00:27:20,181 --> 00:27:21,724
कैम 16

370
00:27:21,724 --> 00:27:24,352
जो वह डाल रही है वह बेशक़ बॉर्ग कोड है।

371
00:27:24,352 --> 00:27:26,979
हमें उसे ढूँढना होगा। अभी।

372
00:27:28,856 --> 00:27:31,317
दुश्मन से बेहतर शिक्षक कोई नहीं है।

373
00:27:31,317 --> 00:27:32,735
मुझे एक... मुझे एक कहानी सुनाओ।

374
00:27:40,868 --> 00:27:41,869
तुम?

375
00:27:43,496 --> 00:27:44,663
पिकार्ड।

376
00:27:48,209 --> 00:27:51,921
मैं... मैं... मैं...

377
00:27:53,589 --> 00:27:54,882
मेरा रेडी रूम।

378
00:27:56,509 --> 00:27:58,260
वह ठोकने की कैसी आवाज़ है?

379
00:27:59,387 --> 00:28:00,721
वह राक्षस है!

380
00:28:01,764 --> 00:28:03,474
वह अंदर हैं!

381
00:28:03,474 --> 00:28:04,892
- वह वहाँ अंदर हैं!
- ए।

382
00:28:04,892 --> 00:28:06,394
तुम...

383
00:28:07,603 --> 00:28:08,604
ए।

384
00:28:08,604 --> 00:28:11,690
तुम इस पूरे समय इसकी रखवाली कर रहे थे।

385
00:28:12,858 --> 00:28:13,859
उनकी।

386
00:28:16,737 --> 00:28:18,322
तुम मुझसे ज़्यादा जिए।

387
00:28:19,240 --> 00:28:20,866
पर मुझे ख़ुद को शांत रखना था।

388
00:28:23,119 --> 00:28:26,914
यह उचित लेन-देन नहीं है, है न, बेटे?

389
00:28:31,210 --> 00:28:35,589
आप कठोर थे, पिताजी।

390
00:28:36,424 --> 00:28:37,842
आपकी क्रूरता...

391
00:28:39,677 --> 00:28:42,096
आपने उन्हें बर्बाद कर दिया। आपने उन्हें ख़त्म कर डाला।

392
00:28:42,096 --> 00:28:43,597
आप राक्षस हैं।

393
00:28:44,890 --> 00:28:45,933
सच में?

394
00:28:48,185 --> 00:28:49,186
शायद।

395
00:28:50,980 --> 00:28:52,731
पर तुम ग़लत समझ रहे हो।

396
00:28:53,691 --> 00:28:56,694
तुमने सोचा कि तुम उसे राक्षस से बचा न सके...

397
00:29:06,203 --> 00:29:07,621
दोबारा देखो।

398
00:29:18,215 --> 00:29:19,383
सुरंगे।

399
00:29:20,009 --> 00:29:22,219
आपने कहा था कि मत जाओ।

400
00:29:24,889 --> 00:29:26,557
हज़ारों तरीकें...

401
00:29:26,557 --> 00:29:28,642
वहाँ मरने के हज़ारों तरीके हैं।

402
00:29:33,731 --> 00:29:35,649
जो पसंद है वह ले लो। जल्दी करो।

403
00:29:40,988 --> 00:29:42,323
चलो। हमें जाना होगा।

404
00:29:42,323 --> 00:29:44,366
यह बस एक खेल है। "लुकाछिपी।" वहाँ नीचे।

405
00:29:44,450 --> 00:29:45,826
पर मुझे अँधेरे से डर लगता है।

406
00:29:45,910 --> 00:29:47,286
हाँ, पर मैं यहाँ साँस नहीं ले सकती।

407
00:29:47,286 --> 00:29:49,455
हम जाएँगे। तुम और मैं।

408
00:29:49,455 --> 00:29:52,124
मैं उदास नहीं हूँगी। अब सब बेहतर हो जाएगा।

409
00:29:52,208 --> 00:29:53,834
तुम मेरे साथ रहना चाहते हो?

410
00:30:08,182 --> 00:30:10,559
माँ! मैं फँस गया हूँ।

411
00:30:10,643 --> 00:30:11,810
माँ!

412
00:30:13,938 --> 00:30:15,856
तुम मुझे घंटों बाद मिले।

413
00:30:16,649 --> 00:30:20,027
अगर तुमने वह पैड नहीं गिराया होता,
तो मुझे कभी पता न चलता।

414
00:30:24,740 --> 00:30:27,451
तुम्हारी माँ भयानक अंधकार और विवेकहीन...

415
00:30:27,535 --> 00:30:31,705
- कृपया, पिताजी! कृपया!
- ...ज़िंदादिली से ग्रस्त थी।

416
00:30:31,789 --> 00:30:34,375
उसे मदद की ज़रूरत थी, पर वह यह मान नहीं रही थी।

417
00:30:34,375 --> 00:30:35,459
रुको!

418
00:30:35,543 --> 00:30:37,336
कृपया, ज़ॉन-लूक।

419
00:30:37,336 --> 00:30:38,963
मुझे माफ़ कर दो।

420
00:30:38,963 --> 00:30:40,673
तुम्हें मुझे बाहर निकालना होगा।

421
00:30:40,673 --> 00:30:42,216
मुझे तुमसे प्यार है। कृपया।

422
00:30:44,802 --> 00:30:46,428
न कोई रोशनी।

423
00:30:47,846 --> 00:30:48,973
भूलभुलैया।

424
00:30:51,433 --> 00:30:52,560
बारिश होने वाली थी।

425
00:30:54,687 --> 00:30:56,146
तुम कभी बचकर नहीं निकल पाते।

426
00:30:58,857 --> 00:31:00,067
पर वह...

427
00:31:02,403 --> 00:31:03,779
वह कोशिश करती रहती।

428
00:31:03,779 --> 00:31:06,198
कोई राक्षस तुम्हारी माँ का पीछा नहीं कर रहा था।

429
00:31:06,991 --> 00:31:08,242
नहीं, कर रहा था।

430
00:31:11,036 --> 00:31:12,204
हमेशा से कर रहा था।

431
00:31:15,499 --> 00:31:17,293
पर मैं भी उसे बचा न सका।

432
00:31:17,293 --> 00:31:19,503
उसके अपने दिमाग़ से।

433
00:31:25,801 --> 00:31:28,387
शायद मैंने आपको कभी जाना ही नहीं।

434
00:31:47,197 --> 00:31:50,075
तुम इस दर्द की वजह से काफ़ी आगे बढ़ोगे।

435
00:31:51,827 --> 00:31:53,912
इसकी वजह से दुनियाओं को बचाओगे।

436
00:32:00,586 --> 00:32:03,714
मुझे निकालो, ज़ॉन-लूक। कृपया।

437
00:32:03,714 --> 00:32:05,549
केवल तुम ही मुझे बचा सकते हो।

438
00:32:05,633 --> 00:32:06,717
रुको।

439
00:32:06,717 --> 00:32:09,261
कहानी अब भी ख़त्म नहीं हुई है, है न?

440
00:32:36,705 --> 00:32:37,915
यह अच्छा है।

441
00:32:38,499 --> 00:32:39,958
धन्यवाद।

442
00:32:41,210 --> 00:32:42,670
मैं अपने बेटे से कह रही थी।

443
00:32:42,670 --> 00:32:47,174
वह एलियन अंतरिक्ष यात्री है
जो हवा में चीज़ें प्रकट कर सकता है।

444
00:32:48,092 --> 00:32:50,636
तुमने वादा किया था, नन्हे दोस्त। यह ठीक नहीं है।

445
00:32:51,303 --> 00:32:55,057
सबसे पहले... मैं इंसान हूँ।

446
00:32:55,057 --> 00:32:56,517
हे भगवान।

447
00:32:56,517 --> 00:32:59,895
जब किसी को मनाना पड़ता है कि वह इंसान है,

448
00:32:59,895 --> 00:33:02,022
तो उसे अपने बच्चे के पास नहीं लाना चाहिए।

449
00:33:02,106 --> 00:33:04,441
मेरे प्रति तुम्हारी धारणाएँ हैं। अच्छी धारणाएँ।

450
00:33:04,525 --> 00:33:05,818
मुझे पता है।

451
00:33:05,818 --> 00:33:07,778
जानते हो मैं जीवन में कितनी बार ग़लत साबित हुई हूँ?

452
00:33:07,778 --> 00:33:08,987
इस बार नहीं।

453
00:33:10,698 --> 00:33:12,199
तुम उस आदमी के प्रति वफ़ादार हो।

454
00:33:13,075 --> 00:33:14,410
उसका सम्मान करते हो।

455
00:33:15,327 --> 00:33:18,539
मैंने कभी अपने पिता को जाना नहीं।
वह ज़्यादा समय साथ नहीं रहते थे, तो...

456
00:33:19,915 --> 00:33:22,334
तो मैं दूसरों में अपना पिता ढूँढता हूँ।

457
00:33:23,252 --> 00:33:25,129
- क्या मतलब?
- पिकार्ड।

458
00:33:27,131 --> 00:33:28,716
वह मुझे पिता जैसे लगते हैं।

459
00:33:29,383 --> 00:33:31,343
भले ही मैं उनका बेटा नहीं हूँ।

460
00:33:31,969 --> 00:33:33,053
यह उसका नुक्सान है।

461
00:33:33,804 --> 00:33:34,930
तुम जो भी हो।

462
00:33:40,811 --> 00:33:42,229
क्या चाहते हो मैं क्या बनूँ?

463
00:33:43,856 --> 00:33:45,399
एक अच्छा इंसान।

464
00:33:47,276 --> 00:33:48,777
मैं हूँ।

465
00:33:48,861 --> 00:33:50,863
और अगर मैं नहीं था...

466
00:33:53,824 --> 00:33:55,951
मैं अभी अच्छा इंसान बन जाऊँगा।

467
00:33:56,910 --> 00:33:59,705
अगर तुम झूठ बोल रहे हो
और मैंने अपने बेटे को तुम्हारे पास लाया...

468
00:34:01,582 --> 00:34:03,083
उन्हें तुम्हारी लाश कभी नहीं मिलेगी।

469
00:34:11,925 --> 00:34:12,968
ए, रिकार्डो।

470
00:34:13,969 --> 00:34:15,804
कुछ शानदार देखना चाहोगे?

471
00:34:17,431 --> 00:34:18,891
मैं तुम्हें कुछ दिखाना चाहता हूँ।

472
00:34:22,686 --> 00:34:24,146
ला सिरेणा में स्वागत है।

473
00:34:28,567 --> 00:34:29,902
मेरा यान में।

474
00:34:31,320 --> 00:34:34,364
मेरे... अंतरिक्ष यान में।

475
00:34:34,865 --> 00:34:36,992
मैं हर चीज़ छुऊँगा!

476
00:34:47,628 --> 00:34:49,338
इसका मतलब समझ रही हो?

477
00:34:49,338 --> 00:34:50,839
बॉर्ग रानी लॉस एंजिलिस में खुला घूम रही है।

478
00:34:50,923 --> 00:34:53,258
व-वह बॉर्ग रानी नहीं है। ऐसा मत कहो।

479
00:34:54,468 --> 00:34:56,929
वह जुराटी है। यह वह...

480
00:34:56,929 --> 00:35:00,098
सही कहा। यह जुराटी है जिसमें बॉर्ग रानी घुसी है
या उसके विपरीत है?

481
00:35:00,182 --> 00:35:01,975
वहाँ। यह कल रात की है।

482
00:35:02,059 --> 00:35:03,310
डिकॉन्स
कॉकटेल्स

483
00:35:03,310 --> 00:35:05,062
- शायद वह अब भी वहीं है।
- पता नहीं।

484
00:35:05,062 --> 00:35:08,816
मुझे लगता है कि कई लोगों की जानें
इसी पर निर्भर है कि हम जल्द ही पता करें।

485
00:35:41,932 --> 00:35:43,684
मिस, मिस! ए, ए, ए!

486
00:35:59,449 --> 00:36:01,451
यह सब आज हुआ।

487
00:36:01,535 --> 00:36:02,911
जुराटी?

488
00:36:02,995 --> 00:36:05,998
तुम होश में आते ही यह सुनना नहीं चाहोगे,
पर हम इस पर काम कर रहे हैं।

489
00:36:05,998 --> 00:36:08,125
ख़ैर, सुरक्षित रहना।

490
00:36:08,125 --> 00:36:10,127
और मुझे सूचित करते रहना।

491
00:36:10,127 --> 00:36:12,129
यहाँ कुछ है जिससे मुझे निपटना है।

492
00:36:16,258 --> 00:36:17,259
रेने?

493
00:36:17,259 --> 00:36:18,677
वह ठीक है।

494
00:36:18,677 --> 00:36:20,262
सब शांत है।

495
00:36:20,262 --> 00:36:22,347
न क्यू की ख़बर है, न ही उस नए इंसान की।

496
00:36:22,431 --> 00:36:24,516
अभी के लिए। सूंग।

497
00:36:24,600 --> 00:36:25,601
पिकार्ड।

498
00:36:26,935 --> 00:36:28,020
तुमने उसे बचा लिया।

499
00:36:31,106 --> 00:36:37,905
मुझे लगता है कि तुमने और मैंने
अभी-अभी अचानक निजी हदें पार कीं।

500
00:36:38,697 --> 00:36:40,741
मेरी निजी हदें। बेशक़।

501
00:36:41,408 --> 00:36:42,409
वैसे...

502
00:36:43,952 --> 00:36:45,662
क्यों न मैं तुम्हें यह दिखाऊँ?

503
00:36:49,541 --> 00:36:51,126
रॉम्यूलन।

504
00:36:52,044 --> 00:36:53,295
मुझे पता था!

505
00:36:54,421 --> 00:36:56,340
तुम एक पूर्वज हो सकती हो।

506
00:36:56,340 --> 00:36:59,217
आमतौर पर, हमें अपनों की निगरानी के लिए
नियुक्त किया जाता है।

507
00:36:59,301 --> 00:37:01,720
पर, कभी-कभी, किसी समान प्रजाति की भी।

508
00:37:01,720 --> 00:37:03,931
यह प्रौद्योगिकी काफ़ी मददगार हो सकती है।

509
00:37:03,931 --> 00:37:05,307
इसकी अपनी सीमाएँ हैं।

510
00:37:05,307 --> 00:37:08,644
इसे स्विच ऑफ़ करने के बाद,
मैं आठ घंटों तक दोबारा इसका इस्तेमाल नहीं कर सकती।

511
00:37:08,644 --> 00:37:13,106
अब, मुझे पूरा दिन अपना सच छुपाकर घूमना होगा।

512
00:37:16,151 --> 00:37:17,444
तुम ठीक हो?

513
00:37:17,444 --> 00:37:19,613
हाँ। हम समय खो रहे हैं।

514
00:37:19,613 --> 00:37:21,657
इससे ज़्यादा नुकसान हो रहा है।

515
00:37:21,657 --> 00:37:25,827
- मिशन, रेने...
- मैं मिशन की बात नहीं कर रही हूँ।

516
00:37:25,911 --> 00:37:28,622
वह सब क्यू की योजना का हिस्सा था?

517
00:37:28,622 --> 00:37:30,207
कि तुम्हें उसका अनुभव हो?

518
00:37:30,207 --> 00:37:32,793
कि तुम वह यादें बार-बार जियो?

519
00:37:32,793 --> 00:37:34,920
मुझे इसी के साथ जीना होगा।

520
00:37:34,920 --> 00:37:37,631
तुम जानते हो कि
उस कहानी के और भी पहलु हैं, है न?

521
00:37:39,049 --> 00:37:43,762
वह जो भी है, उसका इससे कोई वास्ता नहीं
जो हम अभी ठीक करने की कोशिश में हैं।

522
00:37:43,762 --> 00:37:45,764
तब नहीं अगर वह चाहता है कि तुम यह जानो।

523
00:37:49,101 --> 00:37:53,146
"दुश्मन से बेहतर शिक्षक कोई नहीं है।"

524
00:37:56,400 --> 00:37:59,903
पर मैंने अब तक उसे ही
सीखों पर नियंत्रण करने दिया है।

525
00:37:59,987 --> 00:38:03,490
"ख़ुद को जानो।" वह यही चाहता था।

526
00:38:03,490 --> 00:38:04,992
ख़ुद को जानो।

527
00:38:06,410 --> 00:38:10,247
अगर मैं यह सीखूँ कि...

528
00:38:12,165 --> 00:38:13,792
उसे जानो।

529
00:38:13,792 --> 00:38:15,711
मुझे समझ नहीं आ रहा है।

530
00:38:15,711 --> 00:38:18,880
मैंने हमेशा क्यू को अज्ञात समझा।

531
00:38:18,964 --> 00:38:24,386
पर वह यहाँ है, मेरे बुढ़ापे के दौरान,
अब भी मुझसे आसक्त है।

532
00:38:24,386 --> 00:38:26,763
वह चाहता है कि यह इम्तिहान हो।

533
00:38:26,847 --> 00:38:30,767
वह कह रहा है कि यह मेरे बारे में है,
पर यह उसके लिए बहुत ही व्यक्तिगत

534
00:38:30,851 --> 00:38:33,311
और ज़रूरी है।

535
00:38:33,395 --> 00:38:38,150
अगर हम कारण समझ सकें, तो हम हमला कर सकते हैं।

536
00:38:38,150 --> 00:38:40,777
ऐसा लगता है कि तुम क्यू को बुलाना चाहते हो।

537
00:38:42,320 --> 00:38:45,365
वैसे, प्रशंसा सुनकर ख़ुशी हुई,
पर यह मेरी क्षमताओं से परे है।

538
00:38:45,449 --> 00:38:46,867
शायद, तुम्हारी भी।

539
00:38:49,202 --> 00:38:51,163
पर ऐसा कोई है।

540
00:38:51,163 --> 00:38:56,543
एक मिनट रुको,
"तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई, मेरे नए पुराने दोस्त।

541
00:38:56,543 --> 00:38:59,421
कुछ और दिन टिके रहने के लिए धन्यवाद" नहीं कहोगे।

542
00:38:59,421 --> 00:39:02,591
देखो, मैं पूछता नहीं अगर तुम्हें इससे दूर रखना संभव होता।

543
00:39:02,591 --> 00:39:04,509
पूछा? क्या वह सवाल था?

544
00:39:04,593 --> 00:39:08,430
क्योंकि, आमतौर पर,
पूछने पर अंत में प्रश्न चिह्न होता है।

545
00:39:08,430 --> 00:39:11,141
स्वर में एक ऊँची विभक्ति होती है।

546
00:39:11,141 --> 00:39:13,643
पर हमें अभी जवाब चाहिए।

547
00:39:13,727 --> 00:39:16,521
तुम सच में नहीं चाहोगे कि मैं एक क्यू को बुलाऊँ।

548
00:39:19,149 --> 00:39:23,236
काफ़ी समय पहले, एक लंबे, शीत युद्ध के बाद,

549
00:39:23,320 --> 00:39:27,783
मेरे लोग और क्यू कॉन्टिनम के डेनीज़ेन संधि की।

550
00:39:27,783 --> 00:39:28,867
डेनीज़ेन?

551
00:39:28,867 --> 00:39:31,953
पक्का, मैं उन्हें भगवान तो नहीं कहूँगी।

552
00:39:32,537 --> 00:39:34,748
माफ़... माफ़ करना। आगे बोलो।

553
00:39:34,748 --> 00:39:39,086
हम एल-ऑरिएंस मानते हैं कि
खाना और शराब हमें एक करता है।

554
00:39:39,086 --> 00:39:41,922
इसलिए बोतल खोलकर संधि की गई थी।

555
00:39:42,756 --> 00:39:43,799
यह वाली।

556
00:39:43,799 --> 00:39:47,427
मेरे लोगों के लिए, हर कर्म गूँजता है।

557
00:39:47,511 --> 00:39:49,805
हर शब्द में प्रतिध्वनि है।

558
00:39:49,805 --> 00:39:53,266
धातु और तरल किसी पल के
आधे जीवन को कैद कर सकते हैं।

559
00:39:53,350 --> 00:39:56,478
तो जब मैंने कहा कि बोतल खोलकर संधि की गई थी...

560
00:39:56,478 --> 00:40:00,649
तुम्हारा मतलब है, वह पल इसके अंदर है?

561
00:40:00,649 --> 00:40:04,569
एल-ऑरिएंस को दुनिया संगीत की तरह सुनाई देती है।

562
00:40:05,695 --> 00:40:09,449
सही धुन, सही याद चुनो,

563
00:40:09,533 --> 00:40:14,371
सही धुन ढूँढो और उसे बजाओ।

564
00:40:29,678 --> 00:40:32,305
और तुम किसी भी वादक का ध्यान आकर्षित कर सकोगे।

565
00:40:33,265 --> 00:40:37,185
हमारे मामले में, हमारा दोस्ताना पड़ोस क्यू।

566
00:41:03,628 --> 00:41:04,713
वह कहाँ है?

567
00:41:04,713 --> 00:41:05,922
क्या हुआ?

568
00:41:07,924 --> 00:41:09,050
यह कारगर...

569
00:41:11,553 --> 00:41:12,554
नहीं हुआ।

570
00:41:16,600 --> 00:41:18,226
समझ नहीं आ रहा है।

571
00:41:21,730 --> 00:41:23,857
हम उसे कैसे ट्रैक करें जिसे हम समझते ही नहीं हैं?

572
00:41:26,526 --> 00:41:27,694
क्या हुआ?

573
00:41:33,158 --> 00:41:34,284
तुम क्या कर रही हो?

574
00:41:35,535 --> 00:41:36,578
समझ रही हूँ।

575
00:41:36,578 --> 00:41:37,954
ठीक है।

576
00:41:38,038 --> 00:41:40,123
दोबारा दिखाओ, जब वह खिड़की तोड़ रही थी।

577
00:41:47,380 --> 00:41:48,506
वह आक्रोश।

578
00:41:49,716 --> 00:41:50,884
एंडोर्फिन्स।

579
00:41:52,385 --> 00:41:54,262
वह प्रक्रिया तेज़ करने की कोशिश कर रही है।

580
00:41:54,346 --> 00:41:56,473
नैनोप्रोबेस बढ़ेंगे, रानी ज़्यादा शक्तिशाली बनेगी।

581
00:41:56,473 --> 00:41:57,849
जुराटी का अस्तित्व कम होता जाएगा।

582
00:41:57,933 --> 00:42:00,393
कितनी देर में वह दूसरों को आत्मसात करने हेतु
पर्याप्त शक्तिशाली होगी?

583
00:42:00,477 --> 00:42:01,603
पता नहीं।

584
00:42:01,603 --> 00:42:03,688
हम एक नई रानी का जन्म होते देख रहे हैं।

585
00:42:04,898 --> 00:42:06,942
पर अगर यह हुआ, तो बटरफ़्लाई इफ़ेक्ट के बारे में भूल जाओ।

586
00:42:08,860 --> 00:42:10,737
वह नया साम्राज्य बनाना चाहेगी।

587
00:42:10,737 --> 00:42:13,865
वह इस ग्रह के हर इंसान को आत्मसात कर सकती है।

588
00:42:13,949 --> 00:42:16,743
इससे पहले कि मानव जाति ख़ुद की रक्षा कर सके,
हम एक बॉर्ग को पृथ्वी पर ले आए।

589
00:42:16,743 --> 00:42:19,829
हमें भविष्य बचाना था,
पर शायद हमें इसका विनाश कर दिया है।

590
00:42:20,455 --> 00:42:21,706
हमें पिकार्ड की ज़रूरत है।

591
00:42:25,252 --> 00:42:27,545
मेरा मतलब, यहाँ क्या हुआ?

592
00:42:27,629 --> 00:42:31,675
एक एल-ओरियन क्यू को बुलाती है, क्यू आता है।

593
00:42:39,641 --> 00:42:40,725
क्या यह वही है?

594
00:42:48,483 --> 00:42:50,944
- हैलो?
- बार बंद है।

595
00:42:52,028 --> 00:42:53,738
साइन कहता है "खुला है।"

596
00:42:53,822 --> 00:42:56,908
माफ़ करना, ख़ुद मालकिन कह रही है। शुभरात्रि।

597
00:42:58,076 --> 00:42:59,369
यह हमेशा काम करता था।

598
00:42:59,369 --> 00:43:00,996
मैं जश्न मना रहा हूँ।

599
00:43:02,080 --> 00:43:04,582
बस एक ड्रिंक, फिर मैं चला जाऊँगा। कृपया।

600
00:43:06,209 --> 00:43:08,712
ठीक है। क्या? तुम्हें क्या चाहिए?

601
00:43:08,712 --> 00:43:11,464
ख़ैर। मुझे सोचने दो।

602
00:43:12,382 --> 00:43:14,801
मुझे सोचने... दो।

603
00:43:14,801 --> 00:43:16,344
मुझे अनुमति दो।

604
00:43:16,428 --> 00:43:18,638
तुम ऐसे आदमी हो जो बर्बन मँगवाता है,

605
00:43:19,306 --> 00:43:22,767
जब उसे दरअसल सफ़ेद वाइन चाहिए होती है।

606
00:43:22,851 --> 00:43:26,479
और ग़ैर-काल्पनिक चीज़ों पर बात करना चाहता है।

607
00:43:32,819 --> 00:43:34,696
तुम बहुत माहिर हो।

608
00:43:35,488 --> 00:43:36,948
मैंने यह काफ़ी समय से किया है।

609
00:43:43,830 --> 00:43:47,417
सच यह है कि, अतीत में ऐसा कभी नहीं हुआ

610
00:43:47,417 --> 00:43:50,420
कि यह कारगर न हुआ हो।

611
00:43:51,463 --> 00:43:53,381
अगर कोई बड़ी गड़बड़ी न हुई हो तो।

612
00:43:53,465 --> 00:43:55,216
वाह, तुमने मुझे बख़ूबी समझा है।

613
00:43:56,343 --> 00:43:58,470
सिवाए ग़ैर-काल्पनिक वाले हिस्से के।

614
00:43:58,470 --> 00:44:01,514
मैं, मुझे वैज्ञानिक साहित्य ज़्यादा पसंद है।

615
00:44:01,598 --> 00:44:02,599
और तुम्हें?

616
00:44:05,226 --> 00:44:07,062
अंतरिक्ष-संबंधी चीज़ें पसंद नहीं हैं?

617
00:44:08,730 --> 00:44:10,857
बेशक़ नहीं।

618
00:44:11,566 --> 00:44:12,609
चलो भी।

619
00:44:12,609 --> 00:44:16,112
हमें इन सब आम चीज़ों के अलावा कुछ अलौकिक चाहिए।

620
00:44:17,113 --> 00:44:19,074
तुम्हें नहीं लगता कि हम वहाँ अकेले हैं?

621
00:44:19,074 --> 00:44:21,409
मुझे लगता है कि हम यहाँ नीचे अकेले हैं।

622
00:44:24,496 --> 00:44:28,124
मेरे लिए, विज्ञान आकांक्षापूर्ण हूँ।

623
00:44:28,750 --> 00:44:30,752
विज्ञान के तथ्य, कल्पित विज्ञान। मुझे सब पसंद है।

624
00:44:30,752 --> 00:44:32,629
ख़ासकर अजीब चीज़ें।

625
00:44:32,629 --> 00:44:34,672
जिन्हें समझाना कठिन है।

626
00:44:35,340 --> 00:44:38,468
मैं यूएफ़ओ द्वारा गाय उठाने की

627
00:44:38,468 --> 00:44:41,221
या क्रॉप सर्कल की बातें नहीं कर रहा हूँ।

628
00:44:41,221 --> 00:44:43,223
मैं बात कर रहा हूँ...

629
00:44:44,015 --> 00:44:46,476
ख़ैर... इसकी। देखो।

630
00:44:50,021 --> 00:44:52,732
रुको।

631
00:44:56,152 --> 00:44:57,404
यह मज़ेदार है।

632
00:44:57,404 --> 00:45:00,281
मेरे पास भी यहाँ एक कैमरा था।

633
00:45:00,365 --> 00:45:04,661
उसमें इतनी ख़राबी आती थी,
कि तुम सोचते कि यह बार भूतों के लिए है।

634
00:45:05,453 --> 00:45:07,163
हाँ। शायद सही कहा।

635
00:45:08,039 --> 00:45:09,833
फिर भी।

636
00:45:11,668 --> 00:45:13,461
फ़ेडरल एजेंट। हिलो मत।

637
00:45:13,545 --> 00:45:15,213
बाहर की परिधि।

638
00:45:15,213 --> 00:45:16,297
हिलो मत!

639
00:45:16,840 --> 00:45:18,258
हाथ वहाँ जहाँ मैं देख सकूँ।

640
00:45:18,967 --> 00:45:21,261
- यह क्या है?
- पुलिस।

641
00:45:21,261 --> 00:45:23,596
तुम दोनों मेरे साथ चलो।

642
00:45:50,957 --> 00:45:52,500
एलेग्जेंडर करेज द्वारा असली स्टार ट्रैक थीम

643
00:46:23,406 --> 00:46:25,408
उप-शीर्षक अनुवादक: मून कलिता

