1
00:00:14,890 --> 00:00:16,642
इससे पहले स्टार ट्रैक: पिकार्ड में...

2
00:00:18,394 --> 00:00:20,354
अब कुछ देर के लिए मैं नियंत्रण करुँगी।

3
00:00:20,438 --> 00:00:22,690
नहीं। रुको। मैं... मैं नियंत्रण में हूँ।

4
00:00:22,690 --> 00:00:24,233
अब नहीं।

5
00:00:24,233 --> 00:00:25,776
बॉर्ग रानी लॉस एंजिलस में खुला घूम रही है।

6
00:00:25,860 --> 00:00:28,070
वह बॉर्ग रानी नहीं है। ऐसा मत कहो।

7
00:00:28,154 --> 00:00:31,282
नैनोप्रोबेस बढ़ेंगे, रानी ज़्यादा शक्तिशाली बनती जाएगी।
जुराटी का अस्तित्व कम होता जाएगा।

8
00:00:32,908 --> 00:00:35,786
हम एक नई रानी का जन्म होते देख रहे हैं।

9
00:00:35,870 --> 00:00:38,622
हमें भविष्य बचाना था,
पर शायद हमने इसे तबाह कर दिया है।

10
00:00:38,706 --> 00:00:41,584
- मेरे जीवन भर का काम।
- आप मुझे डरा रहे हैं।

11
00:00:41,584 --> 00:00:43,919
मैंने ख़ुद को यक़ीन करने दिया कि वह तुम ही हो।

12
00:00:44,003 --> 00:00:45,629
कि तुम बच जाओगी।

13
00:00:45,713 --> 00:00:47,590
मुझे यह याद क्यों नहीं है?

14
00:00:47,590 --> 00:00:49,383
या इनमें से कुछ भी?

15
00:00:49,467 --> 00:00:51,844
यह आख़िरी होगा।

16
00:00:51,844 --> 00:00:56,223
मैं यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ भी करूँगा
कि वह ज़िंदा रहे।

17
00:00:56,307 --> 00:00:57,850
कोरे।

18
00:00:57,850 --> 00:00:59,852
डैड, आपने क्या किया?

19
00:00:59,852 --> 00:01:05,065
वह कह रहा है कि यह मेरे बारे में है,
पर यह उसके लिए बेहद ज़रूरी है।

20
00:01:05,149 --> 00:01:06,776
यह अप्रत्याशित है।

21
00:01:06,776 --> 00:01:08,652
तुम सच में नहीं चाहोगे कि मैं क्यू को बुलाऊँ।

22
00:01:17,369 --> 00:01:19,371
यह कारगर... नहीं हुआ।

23
00:01:23,375 --> 00:01:24,376
बार बंद है।

24
00:01:24,460 --> 00:01:26,670
बस एक ड्रिंक, फिर मैं चला जाऊँगा। कृपया।

25
00:01:26,754 --> 00:01:30,341
इन सब आम चीज़ें के बीच कुछ अलौकिक होना चाहिए।

26
00:01:31,383 --> 00:01:33,719
- यह क्या है?
- पुलिस।

27
00:01:33,803 --> 00:01:36,013
तुम दोनों को मेरे साथ आना होगा।

28
00:02:34,071 --> 00:02:35,239
आख़िरकार।

29
00:02:35,239 --> 00:02:38,200
तुम्हारा नाम वेल्स है, है न?

30
00:02:41,537 --> 00:02:43,914
चिंता मत करो। यह बस एक साक्षात्कार है।

31
00:02:44,623 --> 00:02:46,834
मुझे "पूछताछ" शब्द पसंद नहीं है।

32
00:02:48,460 --> 00:02:51,088
ठीक है। चलो देखें...

33
00:02:53,173 --> 00:02:59,096
पहला सवाल, क्या तुम एक असांसारिक जीवन-रूप हो?

34
00:03:05,561 --> 00:03:09,857
मैं विश्वास से कह सकता हूँ... नहीं।

35
00:03:14,069 --> 00:03:15,279
तुम क्या लिख रहे हो?

36
00:03:15,279 --> 00:03:19,825
ख़ैर, तुम हँस रही हो, इसलिए मैं लिख रहा हूँ
कि तुम्हारी प्रजाति में भी मज़ाक है।

37
00:03:19,909 --> 00:03:21,702
यह बेतुका है।

38
00:03:21,702 --> 00:03:25,497
देखो, हमने सहयोग किया है और अब हम जाना चाहेंगे।

39
00:03:25,581 --> 00:03:28,000
तुम तभी जा सकोगे
जब तुम यूरोपा मिशन को नुकसान पहुँचाने की

40
00:03:28,000 --> 00:03:30,502
तुम्हारी योजना के बारे में बताओगे।

41
00:03:32,755 --> 00:03:35,591
और यह रहा।

42
00:03:35,591 --> 00:03:37,760
यह आदमी पूरी तरह से पागल है।

43
00:03:38,844 --> 00:03:40,846
यह ऑफ़ रिकॉर्ड है।

44
00:03:41,680 --> 00:03:45,726
हम एक बेसमेंट में हैं जहाँ दराज़ें टूटी-फूटी हैं।

45
00:03:45,726 --> 00:03:47,645
कैमरे का तार खुला हुआ है।

46
00:03:50,022 --> 00:03:51,148
सही कहा।

47
00:03:52,232 --> 00:03:53,859
यह ऑफ़ रिकॉर्ड है।

48
00:03:54,526 --> 00:03:56,862
दरअसल, किसी को नहीं पता कि तुम यहाँ

49
00:03:57,696 --> 00:04:00,824
इस एफ़बीआई फ़ील्ड ऑफ़िस के बेसमेंट में हो।

50
00:04:01,617 --> 00:04:04,078
और यहाँ से चीज़ें अक्सर ग़ायब होती हैं।

51
00:04:04,078 --> 00:04:06,914
उम्मीदें, सपने...

52
00:04:08,791 --> 00:04:12,211
और आज से, एलियन।

53
00:06:01,862 --> 00:06:03,614
जीन रॉडेनबरी द्वारा निर्मित
स्टार ट्रैक: द नेक्स्ट जनरेशन पर आधारित

54
00:06:25,427 --> 00:06:27,221
हमने जुराटी को एक बार तक ट्रैक किया।

55
00:06:28,680 --> 00:06:30,265
- ठीक है, मैं भी आ रहा हूँ।
- नहीं!

56
00:06:30,349 --> 00:06:31,892
नहीं, तुम्हें ला सिरेणा में ही रहना होगा।

57
00:06:31,892 --> 00:06:34,019
- क्या तुम पागल हो?
- रिकार्डो!

58
00:06:34,103 --> 00:06:36,188
एलए में एक बॉर्ग रानी खुला घूम रही है।

59
00:06:36,188 --> 00:06:37,940
तुम्हें लगता है मुझे अंदाज़ा नहीं कि
हालात कितने बुरे हो सकते हैं?

60
00:06:37,940 --> 00:06:39,942
यह 2024 है।

61
00:06:39,942 --> 00:06:43,028
लोगों को घूमते हुए दरवाज़ों से ही समस्या है।
वे बॉर्ग रानी को संभाल नहीं सकेंगे।

62
00:06:43,112 --> 00:06:46,698
वह बॉर्ग रानी से बढ़कर है। एग्नेस उसके अंदर मौजूद है।

63
00:06:46,782 --> 00:06:48,158
शायद।

64
00:06:48,242 --> 00:06:50,202
तुम्हें हर ऑपरेटिंग सिस्टम की जाँच करनी होगी

65
00:06:50,202 --> 00:06:52,621
और सुनिश्चित करना होगा कि
उसने किसी चीज़ को आत्मसात नहीं किया।

66
00:06:52,621 --> 00:06:55,916
और उसे ढूँढने के बाद,
नियंत्रण में लाने का तरीका ढूँढना होगा। आउट।

67
00:06:55,916 --> 00:06:59,753
असामान्य जीवन संकेत, पर वे बहुत दूर हैं
या इंगित करने के लिए कम मात्रा में हैं।

68
00:06:59,837 --> 00:07:02,965
तो वह 15-ब्लॉक के दायरे में कहीं भी हो सकती है?

69
00:07:02,965 --> 00:07:05,008
यह काफ़ी नहीं है।

70
00:07:05,092 --> 00:07:06,635
तुम्हें बॉर्ग का तरीका अपनाना होगा।

71
00:07:08,095 --> 00:07:10,597
यह असंभव है क्योंकि मुझमें क्रेनियल इम्प्लांट नहीं है।

72
00:07:10,681 --> 00:07:12,808
- मैं उसे ट्रैक नहीं कर सकती।
- मेरा मतलब वह नहीं था।

73
00:07:12,808 --> 00:07:15,811
तुम उसकी जगह हो, आज़ाद हो।

74
00:07:15,811 --> 00:07:17,604
तुम क्या करोगी?

75
00:07:17,688 --> 00:07:21,024
पता नहीं, राफ़ी। मैं बॉर्ग नहीं हूँ।

76
00:07:21,108 --> 00:07:22,901
पर तुम सेवन हो।

77
00:07:23,610 --> 00:07:25,946
और इसका क्या मतलब है?

78
00:07:26,989 --> 00:07:28,615
पता है क्या? छोड़ो।

79
00:07:28,699 --> 00:07:31,368
- ए, तुम्हारी खिड़की के बारे में पूछ सकती हूँ?
- तुम पुलिसवाली हो?

80
00:07:32,077 --> 00:07:33,495
तुम पुलिस से बात नहीं करना चाहते?

81
00:07:33,579 --> 00:07:36,290
मैं देखा है कि वे पागलों से कैसे निपटते हैं।
वे नाज़ुक बर्ताव नहीं करते।

82
00:07:37,249 --> 00:07:40,085
इसलिए पुलिस से पहले, मुझे उसे ढूँढना होगा।
वह बीमार है।

83
00:07:40,169 --> 00:07:41,503
वह तो है।

84
00:07:42,296 --> 00:07:43,547
वह मेरी बहन है।

85
00:07:44,339 --> 00:07:46,758
हम उसे एक सुविधा में भेजने की कोशिश में हैं।
अगर तुम मदद कर सको...

86
00:07:48,802 --> 00:07:51,763
वह एक आदमी के साथ चली गई।
विशालकाय, लाल दाढ़ी वाला।

87
00:07:51,847 --> 00:07:52,931
किस तरफ़?

88
00:07:53,015 --> 00:07:55,392
- वह उस तरफ़ गई, नुक्कड़ पर मुड़ी।
- धन्यवाद।

89
00:07:57,060 --> 00:07:58,312
यह तरीका कैसा लगा?

90
00:08:00,355 --> 00:08:05,360
विश्वास करो, हम कल रॉकेट को
सुरक्षित उड़ते देखकर ख़ुश होंगे।

91
00:08:07,779 --> 00:08:09,865
एक सरकारी कर्मचारी है,

92
00:08:09,865 --> 00:08:13,744
जो मुझे तुरंत ई-मेल भेजती है
जैसे ही सीसीटीवी में कुछ अजीब दिखता है।

93
00:08:13,744 --> 00:08:17,122
जैसे जब कोई शहर में अचानक प्रकट होता है।

94
00:08:17,206 --> 00:08:23,170
मैंने तुम्हारी तस्वीर हमारे डेटाबेस में डाली और... बूम!

95
00:08:24,755 --> 00:08:27,966
यूरोपा पार्टी के छह ज्ञात घुसपैठियों में से एक।

96
00:08:28,926 --> 00:08:30,510
जब मैंने इन सब कड़ियों को जोड़ा, तो मैंने सोचा,

97
00:08:30,594 --> 00:08:35,224
एलियन स्पेस मिशन से संबंधित पार्टी में क्यों आएँगे?

98
00:08:38,769 --> 00:08:42,564
तुम ऐसे आदमी नहीं लगते हो
जिन्हें वे आतंकवादियों से पूछताछ के लिए भेजते हैं।

99
00:08:43,690 --> 00:08:48,195
तुम एफ़बीआई के उच्च-प्रश्नकर्ता जैसे नहीं लग रहे हो।

100
00:08:49,571 --> 00:08:51,573
तुम्हें किसी और वजह से यह पद मिली?

101
00:08:53,408 --> 00:08:55,494
बताओ, एजेंट वेल्स...

102
00:08:57,412 --> 00:08:59,998
तुम इस काम के काबिल क्यों हो?

103
00:09:01,291 --> 00:09:05,087
समझ लो कि मैं एक अच्छा पुराने-विचारों का
समर्पित सरकारी सेवक हूँ।

104
00:09:05,963 --> 00:09:08,715
ज़्यादा काम करते हो। सोते नहीं हो।

105
00:09:08,799 --> 00:09:12,469
झुर्रियों के साथ, बड़े कॉफ़ी मग के साथ आते हो।

106
00:09:12,469 --> 00:09:16,807
मैं बारटेंडर हूँ, मैंने तुम जैसे कई देखे हैं।

107
00:09:17,766 --> 00:09:19,142
यह व्यक्तिगत है।

108
00:09:22,854 --> 00:09:25,524
हाथ में काफ़ी बड़ी चोट लगी है, सर।

109
00:09:25,524 --> 00:09:26,984
लगता है कि किसी आइवी से हुई है।

110
00:09:26,984 --> 00:09:28,527
मैं निर्जलित था।

111
00:09:30,487 --> 00:09:32,823
आख़िरकार, मैं बस इंसान हूँ।

112
00:09:34,491 --> 00:09:35,867
बेशक़ हो।

113
00:09:36,618 --> 00:09:39,246
धन्यवाद। अभी के लिए बस इतना ही।

114
00:09:47,045 --> 00:09:50,299
अगर उसे विश्वास हुआ कि
हम यूरोपा मिशन में हस्तक्षेप कर रहे हैं,

115
00:09:50,299 --> 00:09:54,678
तो क्यू को ज़रूरत नहीं कि
वह रेने को यान में चढ़ने से रोके।

116
00:09:54,678 --> 00:09:58,932
अधिकारी बस पूरा लॉन्च ही रद्द कर देंगे।

117
00:10:01,101 --> 00:10:04,521
और हम ख़ुद ही भविष्य बिगाड़ चुके होंगे।

118
00:10:06,690 --> 00:10:09,026
मैं निराशा की वजह से असफल हो गया।

119
00:10:12,404 --> 00:10:13,989
अब मुझे पता है...

120
00:10:15,282 --> 00:10:17,200
यही आख़िरी होगी।

121
00:10:23,582 --> 00:10:24,833
मुझे अंदर घुसना होगा।

122
00:10:34,301 --> 00:10:37,721
एस्पेक्टस, 2डी वीडियो को 3डी वातावरण बनाओ।

123
00:10:43,185 --> 00:10:45,312
आप क्या छुपा रहे हैं, डैड?

124
00:10:46,313 --> 00:10:47,647
धीरज रखो, जान।

125
00:10:49,983 --> 00:10:51,818
तुम कौन हो?

126
00:10:51,902 --> 00:10:55,614
एक दोस्त, एक प्रेरणा, एक प्रतिरूप,

127
00:10:55,614 --> 00:10:59,493
एक जीवंत प्रोग्राम जो मैंने तुम्हारे पिता की
प्रणाली को हैक करते समय डाला था।

128
00:10:59,493 --> 00:11:02,746
तुम्हारे आने के इंतज़ार में था।

129
00:11:07,542 --> 00:11:10,003
तुम अपने जवाबों के इतने करीब हो।

130
00:11:15,884 --> 00:11:17,677
मुझे खेद है कि बाकी बच नहीं सके।

131
00:11:19,638 --> 00:11:22,599
लगता है कि तुम उनमें सबसे शक्तिशाली थी।

132
00:11:31,566 --> 00:11:33,485
वह मानव जीनोम है।

133
00:11:35,362 --> 00:11:37,781
वह क्या... मैं...

134
00:11:39,574 --> 00:11:42,953
क्या मैं... क्या मैं एक प्रयोग हूँ?

135
00:11:42,953 --> 00:11:47,457
उसने तुम्हें बनाकर कैद करके रखा।

136
00:11:47,541 --> 00:11:49,376
मैं तुम्हें चाबी भेज रहा हूँ।

137
00:11:49,376 --> 00:11:51,253
क्या तुम इतनी साहसी हो कि उसका इस्तेमाल करो?

138
00:12:01,304 --> 00:12:03,140
एयरलॉक में डिलीवरी

139
00:12:06,393 --> 00:12:09,646
डिलीवरी सुरक्षित एयरलॉक वातावरण में उपलब्ध है।

140
00:12:26,788 --> 00:12:30,167
आज़ादी

141
00:12:36,006 --> 00:12:38,383
लोग इतने सहज होते हैं जब वे तुम पर भरोसा करते हैं।

142
00:12:38,467 --> 00:12:41,470
मुझे पता था उस आदमी से क्या कहना था,
मानो उसका चेहरा एक नक़्शा था।

143
00:12:42,053 --> 00:12:43,597
हैरानी नहीं है कि मैं अध्यक्ष हूँ।

144
00:12:44,806 --> 00:12:45,807
धत् तेरी की।

145
00:12:50,395 --> 00:12:53,857
इसका यह मतलब नहीं कि जुराटी अंदर मौजूद नहीं है,
लड़ने की कोशिश नहीं कर रही है।

146
00:12:53,857 --> 00:12:55,775
अगर है, तो वह हार रही है।

147
00:12:58,987 --> 00:13:00,280
मुझे कुछ नहीं चाहिए होगा।

148
00:13:02,199 --> 00:13:04,201
अगर उसकी जगह होती,
तो मुझे कुछ नहीं चाहिए होगा सिवाय...

149
00:13:05,911 --> 00:13:07,329
उस संबंध के।

150
00:13:08,914 --> 00:13:13,960
अगर तुमने वह महसूस किया है, तो उसे वापस पाने के अलावा
किसी अन्य चीज़ के बारे में सोचना कठिन है।

151
00:13:14,044 --> 00:13:17,881
यह बढ़िया है। शाबाश। ठीक है, बस... सोचना जारी रखो।

152
00:13:20,467 --> 00:13:22,469
वह आत्मसात नहीं कर पाई है, वरना हमें पता चल जाता।

153
00:13:24,137 --> 00:13:26,139
उसे वह नहीं मिल रहा जो उसे चाहिए,

154
00:13:26,223 --> 00:13:30,018
इसलिए उसने वह संबंध बनाने की कोशिश की।

155
00:13:31,353 --> 00:13:32,604
फिर उसे मारा क्यों?

156
00:13:32,604 --> 00:13:34,105
क्योंकि वह कारगर नहीं हुआ।

157
00:13:36,358 --> 00:13:39,986
उसने कुछ महसूस नहीं किया। वह काफ़ी नहीं था।

158
00:13:42,072 --> 00:13:43,657
वह बेचैन हो गई। गुस्सा हो गई।

159
00:13:43,657 --> 00:13:46,993
उस पर निकाल दिया जो उसे संतुष्ट नहीं कर सका।

160
00:13:48,328 --> 00:13:51,331
वाह। तुमने बिल्कुल सही कहा...

161
00:13:51,331 --> 00:13:52,624
तुम चुप रहोगी?

162
00:13:53,792 --> 00:13:56,628
कि मैं उसे समझ सकती हूँ, यह प्रभावशाली नहीं है।

163
00:13:57,212 --> 00:14:00,465
मेरे दोषपूर्ण होने पर, थोड़ा कम ख़ुशी ज़ाहिर करो।

164
00:14:00,549 --> 00:14:03,051
ठीक है, मैं तुम्हारी बात का बुरा न मानने की
कोशिश करुँगी...

165
00:14:03,051 --> 00:14:04,844
तुम मन टटोलती हो।

166
00:14:05,554 --> 00:14:07,556
सबको वही करना होगा जो राफ़ी चाहती है।

167
00:14:07,556 --> 00:14:09,849
तुम्हें लगता है कि हमें यह दिखता नहीं है,
पर हम सबको दिखता है।

168
00:14:12,477 --> 00:14:14,521
वह शायद उसका फ़ोन होगा।

169
00:14:14,521 --> 00:14:15,939
सेल फ़ोन की बैटरी में क्या होता है?

170
00:14:19,067 --> 00:14:20,151
लाओ।

171
00:14:22,946 --> 00:14:24,281
लिथियम आयन।

172
00:14:24,281 --> 00:14:26,575
वे स्थिर करने वाले धातु हैं।

173
00:14:26,575 --> 00:14:28,368
उच्च ऊर्जा भंडारण...

174
00:14:28,368 --> 00:14:30,453
ए, तुम ठीक हो?

175
00:14:32,497 --> 00:14:36,459
आत्मसात होने पर,
बॉर्ग शरीर में स्थिर करने वाले धातु डालते हैं,

176
00:14:36,543 --> 00:14:38,753
ताकि शरीर नैनोप्रोब संभाल सके।

177
00:14:40,964 --> 00:14:43,717
मुझे अब भी उसकी गंध याद है। मैं छह साल की थी।

178
00:14:45,969 --> 00:14:47,971
मुझे उसका स्वाद मिल रहा है। अब भी।

179
00:14:49,639 --> 00:14:54,436
अगर हम उसे नियंत्रित नहीं कर सके,
तो क्या हमें जुराटी को मारना होगा?

180
00:15:22,255 --> 00:15:23,715
जुराटी!

181
00:15:23,715 --> 00:15:25,342
एग्नेस, रुको!

182
00:15:51,743 --> 00:15:54,329
नहीं! नहीं!

183
00:16:27,070 --> 00:16:30,824
बात यह है कि, जुनून केवल जुनून होता है
जब तक सफलता नहीं मिलती है।

184
00:16:30,824 --> 00:16:32,200
फिर वह परिश्रम बन जाता है।

185
00:16:32,200 --> 00:16:34,452
माफ़ करना। क्या?

186
00:16:34,536 --> 00:16:36,162
आइवी का निशान।

187
00:16:36,246 --> 00:16:38,164
यह साफ़ है कि तुम किसी अस्पताल में नहीं गए होगे।

188
00:16:38,248 --> 00:16:42,127
तो, मैं सोचने लगा, "क्लिनिक। क्लिनिक?
मैंने यह हाल ही में कहाँ सुना था?"

189
00:16:42,127 --> 00:16:43,670
पता है और कौन एक क्लिनिक में गया था?

190
00:16:45,380 --> 00:16:47,006
तुम्हारा दोस्त।

191
00:16:47,090 --> 00:16:50,051
वह वहाँ होमलैंड सिक्योरिटी द्वारा चलाए गए
छापे में गिरफ़्तार हुआ था।

192
00:16:50,135 --> 00:16:54,681
उसने एक अजीब... बयान भी दिया था।

193
00:16:55,682 --> 00:16:57,392
वह ज़ोर से पढ़ोगे?

194
00:16:58,977 --> 00:17:04,023
"मैं एक ख़ास आदिम अतीत में फँसा हूँ

195
00:17:04,107 --> 00:17:08,236
और बेमेल लोगों के दल के साथ
समय रेखा ठीक करने की कोशिश में हूँ,

196
00:17:08,236 --> 00:17:11,614
जिसमें एक साइबरनेटिक रानी भी शामिल है

197
00:17:11,698 --> 00:17:13,491
जो कि पक्का अपने पुराने साथी के साथ मिलकर

198
00:17:13,575 --> 00:17:18,580
पूरी मानव जाति को ख़त्म करना चाहती है...

199
00:17:21,374 --> 00:17:25,003
एक बुड्ढा एडमिरल जो, अगर मैंने ठीक समझा है तो,

200
00:17:25,003 --> 00:17:28,047
अब एक जीवंत रोबोट है।"

201
00:17:28,131 --> 00:17:32,719
ख़ैर, यह साफ़ है कि, उस पर पूछताछ की
बर्बर तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है।

202
00:17:32,719 --> 00:17:34,345
तो, और कुछ चीज़ें हैं।

203
00:17:35,388 --> 00:17:37,348
"मानव जाति को ख़त्म करना"?

204
00:17:37,432 --> 00:17:38,975
इस पार चर्चा करनी चाहिए।

205
00:17:38,975 --> 00:17:43,897
और... मैंने उस क्लिनिक की तलाशी करवाई।

206
00:17:46,941 --> 00:17:48,234
क्या सोचते हो कि मेरे लोगों को यह पता करने में

207
00:17:48,318 --> 00:17:52,155
कितना समय लगेगा कि
यह प्रौद्योगिकी पृथ्वी से नहीं है?

208
00:17:57,452 --> 00:18:01,247
मैडम, मेरी सहकर्मी के साथ बाहर जाओगी?

209
00:18:01,331 --> 00:18:02,957
मैं तुम्हारे चाचा पर ध्यान केंद्रित करूँगा।

210
00:18:10,215 --> 00:18:12,467
यह स्पेसमैन सॉनिक है प्लैनेट मार्स के लिए।

211
00:18:12,467 --> 00:18:14,761
तुम भाग सकते हो, पर छुप नहीं सकते।

212
00:18:17,764 --> 00:18:18,973
मिसाइल लॉन्च करो!

213
00:18:19,057 --> 00:18:20,433
ए, नहीं।

214
00:18:21,768 --> 00:18:23,603
पक्का यह ठीक है?

215
00:18:24,312 --> 00:18:25,814
वह कोई नुकसान नहीं पहुँचा सकता।

216
00:18:26,397 --> 00:18:28,483
यान और एक घंटे तक डायग्नोस्टिक मोड में रहेगा,

217
00:18:28,483 --> 00:18:31,361
किसी भी छुपे हुए बॉर्ग सबरूटीन की तलाश में।

218
00:18:38,201 --> 00:18:39,202
तुम लोगों को भूख लगी है?

219
00:18:40,787 --> 00:18:42,497
- कुछ चाहिए।
- कुछ भी?

220
00:18:44,749 --> 00:18:46,167
- चार केक!
- रिकार्डो!

221
00:19:03,601 --> 00:19:05,895
तुम दोनों की ज़िंदगी कैसी है?

222
00:19:05,979 --> 00:19:07,188
अव्यवस्थित।

223
00:19:08,481 --> 00:19:13,027
पक्का जिसका असर उसे कई तरीकों से बिगाड़ेगा।

224
00:19:15,154 --> 00:19:16,906
मैं काफ़ी देर काम करती हूँ,

225
00:19:17,782 --> 00:19:21,035
जब घर पहुँचती हूँ, तो मैं बस उसे
अपने बिस्तर पर लेटकर टीवी देखने देती हूँ।

226
00:19:23,371 --> 00:19:24,497
वह पागल है।

227
00:19:25,248 --> 00:19:26,666
उसे कुकिंग शो पसंद हैं।

228
00:19:29,043 --> 00:19:30,920
मेरी परवरिश अलग वातावरण में हुई थी।

229
00:19:31,546 --> 00:19:32,630
सीमित।

230
00:19:33,882 --> 00:19:34,924
एकांत में।

231
00:19:36,926 --> 00:19:38,761
मैं उत्तम नहीं हूँ, पर मैं बुरी भी नहीं हूँ।

232
00:19:40,054 --> 00:19:42,682
वह नौ वर्षीय बच्चा है जो पौधों से आसक्त है। तुम...

233
00:19:43,349 --> 00:19:44,809
शायद तुम ठीक हो।

234
00:19:46,060 --> 00:19:47,270
तुम्हारा क्या?

235
00:19:48,062 --> 00:19:49,939
मैं तुमसे कभी नहीं मिलूँगी।

236
00:19:50,023 --> 00:19:51,900
मैंने तुम्हें जितनी बार बचाया

237
00:19:51,900 --> 00:19:53,860
उससे ज़्यादा यादें संजोना चाहूँगी।

238
00:19:54,652 --> 00:19:56,738
शायद हम दोनों ने एक-दूसरे को बचाया।

239
00:19:57,363 --> 00:19:58,698
कल्पना करो कि हम शादीशुदा हैं...

240
00:19:59,532 --> 00:20:00,658
व्हो, मोहतरमा...

241
00:20:01,367 --> 00:20:03,620
...हम हर सेकंड साथ बिताया करते थे।

242
00:20:03,870 --> 00:20:07,081
अब यह व्यापारिक साझेदारी की तरह लगता है।

243
00:20:07,832 --> 00:20:09,334
हम बात करते हैं, पर दिल से नहीं।

244
00:20:10,168 --> 00:20:12,670
फिर हम फँस जाते हैं। सच में।

245
00:20:13,212 --> 00:20:16,633
क्रिसमस पर परिवार से मिलने जा रहे हैं
और गाड़ी ख़राब हो जाती है।

246
00:20:17,717 --> 00:20:20,511
हम एक घटिया मोटेल में फँसे हैं।

247
00:20:21,137 --> 00:20:22,805
हम बार में जाते हैं और अरसा बाद...

248
00:20:23,139 --> 00:20:24,891
पहली बार साथ समय बिताते हैं,

249
00:20:27,727 --> 00:20:30,188
मैं अपने सहकर्मी के साथ चक्कर शुरू करने की...

250
00:20:30,772 --> 00:20:32,482
...सोच रही हूँ।

251
00:20:34,734 --> 00:20:36,611
क्या तुम... रूमानी हो रही हो?

252
00:20:41,658 --> 00:20:45,745
इस बार में, तुम मुझे अपने बारे में कुछ बताते हो।

253
00:20:48,206 --> 00:20:52,961
मैं तुम्हें दस सालों से जानती हूँ और बस...
इससे मेरे आँसूँ निकल आते हैं।

254
00:20:53,920 --> 00:20:55,338
मुझे वह कभी पता न था।

255
00:20:58,007 --> 00:21:02,428
तुम्हारे जाने से पहले, मैं चाहती हूँ कि तुम वही बताओ।

256
00:21:04,180 --> 00:21:09,477
एक मौलिक, गहनतम सच, जो किसी दूसरे जीवन में,

257
00:21:09,477 --> 00:21:11,980
मुझे तुमसे जानने में दशक लग जाता।

258
00:21:19,112 --> 00:21:20,321
कि...

259
00:21:21,990 --> 00:21:26,577
जिस पल मुझे तुमसे प्यार हुआ, मैं...

260
00:21:26,661 --> 00:21:27,912
माँ...

261
00:21:30,206 --> 00:21:31,958
मेरे पेट में दर्द है।

262
00:21:33,042 --> 00:21:34,460
यह तुम्हारी ग़लती है।

263
00:21:51,686 --> 00:21:52,770
विवरण।

264
00:21:52,854 --> 00:21:55,773
यूरोपा मिशन को लेकर तुम्हारे क्या इरादे हैं?

265
00:21:56,441 --> 00:21:58,109
मैं भरोसा दिलाता हूँ, ऐसा नहीं है।

266
00:22:04,615 --> 00:22:06,034
मैं मूर्ख नहीं हूँ।

267
00:22:10,621 --> 00:22:11,831
मुझे पता है तुम्हारा दिमाग़ ज़्यादा तेज़ है।

268
00:22:12,623 --> 00:22:14,333
तुमने पृथ्वी को ढूँढा, हमारी भाषा बोलते हो।

269
00:22:14,417 --> 00:22:16,711
यह साफ़ है कि, तुम्हारे ईआन ज़्यादा विकसित हैं।

270
00:22:16,711 --> 00:22:21,007
पर मेरी बात सुनो, सबको दर्द होता है।

271
00:22:21,758 --> 00:22:23,551
तुम्हारी एलियन तकनीक?

272
00:22:23,551 --> 00:22:27,388
कागज़ात तैयार हैं, अब अन्य लोगों को भी पता है।

273
00:22:27,472 --> 00:22:29,766
तो, बेहतर होगा कि तुम मुझसे बात करो।

274
00:22:30,975 --> 00:22:34,479
मेरे ऊपर के अधिकारी आएँगे,
तो वे अलग तरीकों से जवाब निकलवाएँगे।

275
00:22:34,479 --> 00:22:37,940
फिर वे तुम्हारे टुकड़े करेंगे, और माइक्रोस्कोप के नीचे डालेंगे

276
00:22:38,024 --> 00:22:42,779
और तुम्हारी मौजूदगी के सबूत मिटाए जाएँगे,
और अंत में तुम अफ़वाह बन जाओगे।

277
00:22:43,738 --> 00:22:44,906
वे आ रहे हैं।

278
00:22:45,948 --> 00:22:50,161
और उनके लिए, तुम बस शोध का सामान हो।

279
00:22:54,040 --> 00:22:55,291
इस तरफ़, सर।

280
00:23:00,963 --> 00:23:01,964
तुम?

281
00:23:02,673 --> 00:23:04,008
तुमने मुझे बुलाया?

282
00:23:04,092 --> 00:23:05,635
तुम ज़रूर क्यू होगे।

283
00:23:06,803 --> 00:23:08,346
आने में काफ़ी समय लगाया।

284
00:23:08,346 --> 00:23:11,224
और तुम वह बहुकोशिकीय, पवित्र, प्रसिद्ध धूर्त हो

285
00:23:11,224 --> 00:23:13,309
जो गाइनन के नाम से जानी जाती है।

286
00:23:13,309 --> 00:23:16,479
हाँ, यह 21वीं सदी है।

287
00:23:16,479 --> 00:23:18,231
हम भविष्य में मिलने वाले थे।

288
00:23:18,231 --> 00:23:20,608
मुझे लगा वह अनुष्ठान कारगर नहीं हुआ।

289
00:23:20,608 --> 00:23:21,776
"अनुष्ठान"?

290
00:23:22,485 --> 00:23:25,279
वह एक पवित्र अनुष्ठान है।

291
00:23:25,363 --> 00:23:27,740
यह कोई गपशप नहीं है जिसमें तुम

292
00:23:27,824 --> 00:23:32,120
अपने दयनीय जीवन की छोटी-छोटी बातों का
आदान-प्रदान करो।

293
00:23:32,120 --> 00:23:35,248
जब अनुष्ठान रुक गया, मुझे कुछ महसूस हुआ।

294
00:23:36,415 --> 00:23:38,584
खालीपन और डर।

295
00:23:40,044 --> 00:23:42,380
मुझे लगा वह मैं थी, पर नहीं।

296
00:23:43,673 --> 00:23:45,091
मुझे यह तुमसे महसूस हो रहा है।

297
00:23:49,053 --> 00:23:50,763
तुम मर रहे हो।

298
00:23:52,431 --> 00:23:56,144
तुम्हारी प्रजाति का एक और गुण जिससे मुझे घृणा होती है।

299
00:23:57,019 --> 00:23:58,271
सहानुभूति।

300
00:23:59,105 --> 00:24:02,441
मुझे पता है कि तुम एक-दूसरे को मार सकते हो,
पर उसके अलावा क्या तुम...

301
00:24:02,525 --> 00:24:03,526
अमर नहीं हूँ?

302
00:24:03,526 --> 00:24:05,236
मेरा यही मानना था।

303
00:24:06,445 --> 00:24:09,323
फिर भी, पहली बार

304
00:24:09,407 --> 00:24:13,161
जब मैं अस्थायी क्षितिज की ओर देखता हूँ,
बस अँधकार दिखता है।

305
00:24:13,161 --> 00:24:14,662
तुम्हें लगता है मैं मर रहा हूँ?

306
00:24:15,371 --> 00:24:19,375
मैं यह मानना चाहूँगा कि मैं अज्ञेय की दहलीज पर हूँ।

307
00:24:20,710 --> 00:24:25,131
जब मैं पहली बार महसूस किया, मैंने सोचा,
"यह अच्छा है। यह नया है।"

308
00:24:26,048 --> 00:24:28,676
आख़िरकार, अनंत जीवन की अपनी कमियाँ हैं।

309
00:24:29,594 --> 00:24:35,933
और इसलिए, मैंने ख़ुद को अर्थ के सुखद एहसास में
आच्छादित होने के लिए तैयार किया।

310
00:24:37,143 --> 00:24:40,730
ख़ैर, अभी वह समय आना बाकी है।

311
00:24:41,439 --> 00:24:42,982
इसकी शुरुआत भी नहीं हुई है।

312
00:24:43,900 --> 00:24:48,487
मरते हुए तारे विलुप्त होने से पहले सबसे उज्जवल होते हैं।

313
00:24:49,655 --> 00:24:53,284
पर, मैं, बस शून्य में...

314
00:24:54,994 --> 00:24:56,204
खो रहा हूँ।

315
00:24:58,122 --> 00:25:00,791
क्या लगता है मुझे यहाँ पहुँचने में इतना समय क्यों लगा?

316
00:25:00,875 --> 00:25:03,961
इसलिए आज तुम यहाँ पैदल चलकर आए।

317
00:25:05,046 --> 00:25:07,465
तुम इंसानों को प्यादे के रूप में इस्तेमाल क्यों कर रहे हो?

318
00:25:09,258 --> 00:25:10,760
देखा?

319
00:25:10,760 --> 00:25:13,679
मैं सच में तुम्हें नष्ट करने की कोशिश कर रहा हूँ।

320
00:25:14,430 --> 00:25:16,349
यह चीज़ जो तुम पिकार्ड के साथ कर रहे हो,

321
00:25:16,349 --> 00:25:21,187
तुम इस तरह अपने जीवन में अर्थ ढूँढ रहे हो?

322
00:25:22,230 --> 00:25:24,232
अब मेरे पास एक जीवन है।

323
00:25:25,942 --> 00:25:28,110
क्या एक एकल कार्य पूरे जीवन को मुक्त कर सकेगा?

324
00:25:28,194 --> 00:25:29,695
उसे अतीत में क्यों लाए?

325
00:25:29,779 --> 00:25:33,032
मैं उसे अतीत में लेकर नहीं आया। वह ख़ुद आया था।

326
00:25:33,032 --> 00:25:34,742
समय यात्रा के कई रूप हैं।

327
00:25:34,742 --> 00:25:36,494
पर वह यहाँ फँस गया है।

328
00:25:36,494 --> 00:25:39,330
फंदा महत्वपूर्ण नहीं है!

329
00:25:39,330 --> 00:25:41,666
उससे बचना महत्वपूर्ण है।

330
00:25:44,543 --> 00:25:47,296
दुर्भाग्यवश, मैं तुमसे भविष्य में मिलूँगा।

331
00:25:50,549 --> 00:25:51,717
इंसान।

332
00:25:51,801 --> 00:25:53,636
वे सब अपने अतीत में फँसे हैं।

333
00:26:21,998 --> 00:26:23,082
ए।

334
00:26:26,711 --> 00:26:28,379
कल रात...

335
00:26:28,379 --> 00:26:31,382
क्या मुझे ठीक करने की बातें झूठ थीं?

336
00:26:34,593 --> 00:26:39,598
क्योंकि चाहे जो हो,
मैं कभी इस घर से निकल नहीं पाती, है न?

337
00:26:41,350 --> 00:26:45,146
पर्सेफ़नी, पर्सीफ़ासा,

338
00:26:46,397 --> 00:26:49,191
डेशपोइना, प्रोसरपीना की तरह।

339
00:26:52,194 --> 00:26:53,529
कोरे की तरह।

340
00:26:55,573 --> 00:26:57,325
उसी लड़की के लिए अलग-अलग नाम।

341
00:26:59,035 --> 00:27:00,286
ज़ीउस की बेटी।

342
00:27:00,911 --> 00:27:02,455
भगवानों के पिता।

343
00:27:03,956 --> 00:27:05,374
मेरे निर्माता।

344
00:27:08,377 --> 00:27:13,299
अपने प्रयोग की व्याख्या करो, डॉक्टर सूंग।

345
00:27:14,091 --> 00:27:15,259
तकनीकी तौर पर...

346
00:27:18,012 --> 00:27:22,892
तुम जिस्मानी परमाणु सेल हस्तांतरण के
माध्यम से बनाई गई थी

347
00:27:22,892 --> 00:27:25,811
और एक औषधीय माध्यम में गर्भित थी।

348
00:27:30,649 --> 00:27:32,360
मुझसे पहले कितने थे?

349
00:27:34,445 --> 00:27:37,990
पहले के कुछ दर्जन केवल कुछ ही घंटे बचे।

350
00:27:40,701 --> 00:27:42,620
उसके बाद आने वाले, कुछ दिन बचे।

351
00:27:44,955 --> 00:27:49,377
तुमसे पहले वाली, चार साल ज़िंदा रही।

352
00:27:51,962 --> 00:27:53,381
और फिर तुम आई।

353
00:27:54,590 --> 00:27:56,300
मैंने हर संभव कोशिश की।

354
00:27:56,384 --> 00:27:58,511
तुम्हारे लिए सब त्याग कर दिया।

355
00:27:59,637 --> 00:28:02,390
तुम्हें छह साल की उम्र से पहले ही मर जाना चाहिए था।

356
00:28:02,390 --> 00:28:06,685
पर तुम नहीं मरी, अपने दोषों के बावजूद जीती रही।

357
00:28:06,769 --> 00:28:08,229
फल-फूलती रही।

358
00:28:08,229 --> 00:28:10,147
मुझमें उम्मीद जगी।

359
00:28:11,399 --> 00:28:14,777
और उम्मीद के बाद, सफलता आई।

360
00:28:14,777 --> 00:28:16,904
मेरा मतलब, देखो तुम्हें।

361
00:28:18,072 --> 00:28:19,281
"सफलता"?

362
00:28:20,032 --> 00:28:21,242
प्यार नहीं?

363
00:28:22,368 --> 00:28:23,619
बेशक़ मैं तुमसे प्यार करता हूँ।

364
00:28:23,619 --> 00:28:26,622
बस रुकिए! नहीं! आपको अपने काम से प्यार है!

365
00:28:28,249 --> 00:28:30,709
आपने मुझे एक माँ की कहानियाँ बताईं!

366
00:28:30,793 --> 00:28:32,128
इससे तुम ख़ुश हुई थी।

367
00:28:32,128 --> 00:28:33,629
वह सच नहीं था!

368
00:28:34,380 --> 00:28:35,589
"सच"?

369
00:28:37,675 --> 00:28:38,717
"सच"?

370
00:28:38,801 --> 00:28:42,763
वास्तविकता सरल दिमाग़ वाले मूर्खों की रचना है

371
00:28:42,847 --> 00:28:46,308
जो सीमाओं के अभाव में काम नहीं कर सकते।

372
00:28:46,392 --> 00:28:47,726
"सच"?

373
00:28:50,104 --> 00:28:51,856
कोई भी जन्म दे सकता है।

374
00:28:53,232 --> 00:28:56,318
पर मैंने तुम्हें अपनी इच्छा से बनाया।

375
00:29:03,451 --> 00:29:06,620
बेशक़ मुझे... बेशक़ मुझे अपने काम से प्यार है।

376
00:29:07,371 --> 00:29:09,415
इसका यह मतलब नहीं कि मैं तुमसे प्यार नहीं करता हूँ।

377
00:29:13,544 --> 00:29:15,963
मैं चाहती हूँ आप अपने अंदर झाँके, डैड।

378
00:29:15,963 --> 00:29:19,842
अगर मैं अभी बाहर चली जाऊँ,
तो आपको किसे खोने का डर है?

379
00:29:20,926 --> 00:29:23,804
मुझे या अपनी विरासत को?

380
00:29:53,667 --> 00:29:55,127
कोरे, रुको! तुम...

381
00:29:57,296 --> 00:29:58,672
घास अच्छा महसूस हो रहा है।

382
00:30:02,343 --> 00:30:03,511
आज़ादी...

383
00:30:03,511 --> 00:30:04,803
आपसे।

384
00:30:07,097 --> 00:30:08,891
तुम मुझे छोड़कर नहीं जा सकती।

385
00:30:11,477 --> 00:30:13,270
मेरे बिना तुम्हारा कोई अस्तित्व नहीं है।

386
00:30:13,354 --> 00:30:15,397
नहीं। मेरा पीछा किया, तो मैं पुलिस बुला दूँगी।

387
00:30:20,319 --> 00:30:23,614
शायद वह आप हो जिसका मेरे बिना कोई अस्तित्व नहीं है।

388
00:30:35,834 --> 00:30:39,630
- राफ़ी, तुम्हारी गर्दन देखने दो।
- नहीं, मैं ठीक हूँ। मैं ठीक हूँ। चलो।

389
00:30:40,381 --> 00:30:42,591
वह... वह उस तरफ़ गई।

390
00:30:44,760 --> 00:30:47,012
नहीं, मैं... मैं लगभग ठीक हूँ। मैं बस...

391
00:30:50,641 --> 00:30:52,977
वह मुझे आसानी से मार सकती थी।

392
00:30:52,977 --> 00:30:54,270
जानती हूँ।

393
00:30:58,566 --> 00:31:01,193
दया बॉर्ग गुण नहीं है।

394
00:31:03,070 --> 00:31:04,071
नहीं।

395
00:31:05,406 --> 00:31:06,740
यह जुराटी का गुण है।

396
00:31:06,824 --> 00:31:08,951
वह अब भी अंदर कहीं मौजूद है।

397
00:31:08,951 --> 00:31:10,911
और उसने तुम्हारी जान बचाई।

398
00:31:10,995 --> 00:31:12,204
तो, आगे क्या करें?

399
00:31:12,288 --> 00:31:15,124
उसके एंडोर्फिन्स काम करने लगे हैं।
उसने कुछ बैटरियाँ खाई हैं।

400
00:31:15,124 --> 00:31:18,252
वह अपने शरीर में मौजूद धातुओं का उपयोग
आदिम नैनोप्रोब बनाने के लिए करेगी

401
00:31:18,252 --> 00:31:20,504
- जो उसे आत्मसात करने की क्षमता देंगे।
- उसके बाद?

402
00:31:21,380 --> 00:31:24,383
पता नहीं। अपूर्ण धातुओं के साथ
अपूर्ण आत्मसात होता है।

403
00:31:24,383 --> 00:31:27,344
यह एक अल्पकालिक योजना पूरी करने का ज़रिया है।

404
00:31:27,428 --> 00:31:30,180
- योजनाओं के लिए संसाधन चाहिए। तो...
- हाँ।

405
00:31:30,264 --> 00:31:32,057
उसे जो भी चाहिए, वह उसे कैसे मिलेगा?

406
00:31:32,141 --> 00:31:34,393
उसके पास कोई तकनीक नहीं है,
वरना वह हमारे स्कैनर में दिख जाता।

407
00:31:34,393 --> 00:31:36,478
अगर वह हमारी तकनीक न हुई तो।

408
00:31:36,562 --> 00:31:38,897
शायद उसने उस आदमी का फ़ोन इस्तेमाल किया।

409
00:31:38,981 --> 00:31:40,733
क्या हम अपने ट्राईकॉर्डर से बैटरी शुरू कर सकते हैं?

410
00:31:48,407 --> 00:31:51,160
जब तुमने कहा कि मैं लोगों का मन टटोलती हूँ...

411
00:31:51,160 --> 00:31:53,162
- माफ़ करना। मैं...
- यह सच है।

412
00:31:54,913 --> 00:31:55,998
यह सच है।

413
00:32:00,336 --> 00:32:02,755
यह असंगत है कि तुम चाहती हो सेवन पृथ्वी पर रहे,

414
00:32:02,755 --> 00:32:04,673
और फिर भी उसका यान ठीक कर रही हो
ताकि वह जा सके।

415
00:32:05,966 --> 00:32:08,302
मैं "चाहती हूँ" नहीं कहूँगी।

416
00:32:08,302 --> 00:32:10,679
मुझे लगता है कि
तुम अपने एहसास छुपाने के लिए यह कर रही हो,

417
00:32:10,763 --> 00:32:13,015
पर यह ज़्यादा ही स्पष्ट है।

418
00:32:13,015 --> 00:32:14,308
ठीक है, बस... समझे?

419
00:32:15,184 --> 00:32:19,063
यह देख रहे हो? मैं तुम्हें डिफ्लेक्टर-शील्ड
रखरखाव के बारे में सिखा रही हूँ।

420
00:32:19,063 --> 00:32:21,857
ताकि तुम मूल टैक्टिकल इंजीनियरिंग में फेल न हो।

421
00:32:23,317 --> 00:32:27,363
अगर तुम सिक्योरिटी प्रोग्राम में घुसना चाहते हो,
तो तुम्हें वह क्लास लेनी होगी।

422
00:32:27,363 --> 00:32:30,157
मैं अच्छा सिक्योरिटी ऑफ़िसर नहीं बन पाऊँगा।
मैं कभी संकोची नहीं रहा हूँ।

423
00:32:31,325 --> 00:32:33,410
मैं स्पष्टवादी हूँ।

424
00:32:33,494 --> 00:32:34,662
सच्चाई में सम्मान है।

425
00:32:34,662 --> 00:32:37,206
अरे, हाँ। सही कहा।

426
00:32:37,206 --> 00:32:39,208
"जीना चुनो।"

427
00:32:40,042 --> 00:32:41,543
तुम और तुम्हारा सम्मान।

428
00:32:43,921 --> 00:32:45,172
कुछ नया सोचो।

429
00:32:46,090 --> 00:32:48,884
तुम, जो किसी भी वास्तविक चीज़ को शून्यवादी

430
00:32:48,884 --> 00:32:51,178
और आत्म-रक्षात्मक हास्य से ढँकती हो, कुछ नया सोचो।

431
00:32:51,178 --> 00:32:54,306
ठीक है, तुम पलटकर जवाब देने में माहिर हो रहे हो।

432
00:32:55,349 --> 00:32:58,060
चिंता न करो, हम तुम्हारी क्लासें संभाल लेंगे।

433
00:32:58,060 --> 00:33:01,772
ज़ानी ने मुझसे संपर्क किया था।
उन्हें वाश्ती में मेरी ज़रूरत है।

434
00:33:03,649 --> 00:33:06,068
मैं एक साल बाद स्टारफ़्लीट में आ सकता हूँ।

435
00:33:06,068 --> 00:33:08,987
क्वाट मिलाट का कर्तव्य चुकाने में मुझे बहुत सम्मान मिलेगा।

436
00:33:12,408 --> 00:33:13,409
यह...

437
00:33:18,497 --> 00:33:19,581
कमाल है।

438
00:33:22,126 --> 00:33:24,044
मुझे लगा था कि तुम मेरा अनुसरण करना चाहते हो।

439
00:33:24,795 --> 00:33:25,879
हमने योजना बनाई थी।

440
00:33:28,382 --> 00:33:31,635
वाश्ती... मेरा मतलब, वह...
अब वह तुम्हारा हिस्सा नहीं रहा। है न?

441
00:33:32,886 --> 00:33:36,557
तुम वही जवान परुष नहीं हो, जो मेरे सामने खड़ा है।

442
00:33:36,557 --> 00:33:37,933
पर पता है क्या?

443
00:33:38,767 --> 00:33:40,436
अगर तुम यही करना चाहते हो। पता नहीं।

444
00:33:40,436 --> 00:33:44,815
पक्का मैं ठीक रहूँगी। हाँ, समझे?

445
00:33:45,858 --> 00:33:47,317
पता नहीं।

446
00:33:47,401 --> 00:33:49,987
ए, यह तुम्हारी ज़िंदगी है।

447
00:33:55,200 --> 00:33:57,202
मैं ही वह कारण हूँ कि एलनॉर अकैडमी में रहा।

448
00:34:00,247 --> 00:34:01,749
मैं उसे भी खो नहीं नहीं पाई।

449
00:34:05,627 --> 00:34:07,713
वह रुका... मेरे लिए।

450
00:34:10,007 --> 00:34:11,633
और फिर वह मेरी बाहों में चल बसा।

451
00:34:17,598 --> 00:34:18,599
राफ़...

452
00:34:25,439 --> 00:34:26,857
इतिहास देखो।

453
00:34:29,485 --> 00:34:31,111
वह क्या ढूँढ रही थी?

454
00:34:33,489 --> 00:34:35,032
उसे जो भी चाहिए।

455
00:34:48,128 --> 00:34:50,589
मुझे लगता है कि प्रतिरोध की निरर्थकता पर

456
00:34:50,589 --> 00:34:52,925
भाषण देने की ज़रूरत नहीं है?

457
00:34:54,259 --> 00:34:55,552
क्या मैं सपना देख रहा हूँ?

458
00:34:57,179 --> 00:34:58,847
या यह कोई बुरा सपना है?

459
00:35:00,182 --> 00:35:03,185
अंत में, यह तुम पर निर्भर है।

460
00:35:07,898 --> 00:35:09,399
तुम पार्टी में क्यों थे?

461
00:35:11,401 --> 00:35:13,529
देखो, 19 घंटों में लॉन्च शुरू होगा।

462
00:35:13,529 --> 00:35:16,532
अगर तुमने तुरंत कुछ नहीं बताया,
तो मैं ख़ुद मिशन कंट्रोल को फ़ोन करूँगा...

463
00:35:22,830 --> 00:35:24,039
पिकार्ड।

464
00:35:27,292 --> 00:35:30,921
सभी इंसान अतीत में फँसे हैं।

465
00:35:30,921 --> 00:35:32,297
फँसे हैं।

466
00:35:34,842 --> 00:35:37,803
सभी इंसान अतीत में फँसे हैं।

467
00:35:37,803 --> 00:35:41,306
अतीत में फँसे हैं।

468
00:35:44,810 --> 00:35:47,145
यहाँ क्या हो रहा है?

469
00:35:49,815 --> 00:35:52,985
अतीत में फँसे हैं।

470
00:35:54,152 --> 00:35:57,155
मैं एक त्रस्त आदमी को देखते ही पहचान जाता हूँ।

471
00:35:58,323 --> 00:35:59,950
यादें जो परेशान करती हैं।

472
00:36:00,784 --> 00:36:05,664
भावनात्मक छर्रे के टुकड़े

473
00:36:06,498 --> 00:36:08,750
जिन पर हमारा जीवन चलता है।

474
00:36:11,169 --> 00:36:12,671
तुम्हारी परेशानी क्या है?

475
00:36:14,840 --> 00:36:16,758
वह कौन सी याद है?

476
00:36:19,887 --> 00:36:22,389
मैं तुम्हारे लिए क्या हूँ?

477
00:36:25,267 --> 00:36:28,270
शायद सच्चाई की...

478
00:36:30,105 --> 00:36:31,315
अदला-बदली।

479
00:36:34,192 --> 00:36:35,277
तुम...

480
00:36:36,862 --> 00:36:40,073
तुम ही वह चीज़ हो
जिसका मैंने ज़िंदगी भर इंतज़ार किया है।

481
00:36:41,742 --> 00:36:43,201
रात की वह चीज़।

482
00:36:45,537 --> 00:36:47,789
तुम अँधेरे के राक्षस हो।

483
00:36:55,589 --> 00:36:56,924
मैगी!

484
00:37:03,055 --> 00:37:05,265
मैगी! यहाँ आओ!

485
00:37:11,188 --> 00:37:12,189
मै...

486
00:38:20,966 --> 00:38:22,092
उसने मुझे पकड़ लिया।

487
00:38:22,926 --> 00:38:26,722
उसका हाथ मेरी आँखें निकालने वाला था।

488
00:38:27,472 --> 00:38:30,976
उसकी उँगलियाँ अंदर...

489
00:38:30,976 --> 00:38:32,644
मेरी त्वचा में घुस रही थी और फिर...

490
00:38:34,229 --> 00:38:36,148
पता नहीं। वे ग़ायब हो गईं।

491
00:38:44,197 --> 00:38:45,198
बिल्कुल तुम्हारी तरह।

492
00:38:47,075 --> 00:38:51,413
और उसी पल में, मुझे पता था कि
मैं आम लोगों की ज़िंदगी नहीं जियूँगा।

493
00:38:52,456 --> 00:38:56,293
क्योंकि अगर वे तब वहाँ मौजूद थे, तो वे ज़रूर लौटेंगे।

494
00:38:57,335 --> 00:38:58,754
और अब तुम यहाँ आए हो।

495
00:39:00,380 --> 00:39:04,426
दिखाओ उसने उँगलियों के साथ क्या किया था।

496
00:39:04,426 --> 00:39:07,429
उसकी... उँगलियों से? वह... वह छोड़ नहीं रहा था।

497
00:39:07,429 --> 00:39:09,723
मानो वह मेरे सिर में घुस रहा हो।

498
00:39:12,017 --> 00:39:17,355
पक्का उसने कुछ ऐसा नहीं किया था?

499
00:39:27,657 --> 00:39:29,701
वह कोई राक्षस नहीं था।

500
00:39:29,785 --> 00:39:32,204
वह एक वलकन था।

501
00:39:33,080 --> 00:39:37,584
और वह तुम्हें मारने की कोशिश नहीं कर रहा था,

502
00:39:38,460 --> 00:39:42,964
वह माइंड-मेल्ड करने की कोशिश कर रहा था।

503
00:39:43,965 --> 00:39:49,471
वह याद मिटाने की कोशिश कर रहा था
ताकि तुम इस तरह परेशान न रहो।

504
00:39:50,263 --> 00:39:51,765
यह साफ़ है कि, वह असफल रहा।

505
00:39:53,975 --> 00:39:57,395
और अब, मेरी सच्चाई की बारी है।

506
00:39:58,063 --> 00:39:59,564
मैं इंसान ही हूँ।

507
00:40:00,482 --> 00:40:03,151
पर मैं भविष्य से हूँ।

508
00:40:03,235 --> 00:40:07,739
सटीक कहूँ तो 25वीं सदी से।

509
00:40:08,532 --> 00:40:11,827
और मैं यहाँ पृथ्वी को बचाने आया हूँ।

510
00:40:13,245 --> 00:40:17,582
दरअसल, पूरी आकाशगंगा को बचाने।

511
00:40:20,252 --> 00:40:25,674
पर ऐसा करने के लिए, मुझे तुम्हारी मदद चाहिए।

512
00:40:39,354 --> 00:40:41,982
ट्रांसपोर्टर सबरूटीन रिबूट हो रहा है।

513
00:40:44,067 --> 00:40:45,402
क्या हुआ?

514
00:40:45,402 --> 00:40:47,863
त्रुटि। ट्रांसपोर्टर ऑफ़लाइन है।

515
00:40:47,863 --> 00:40:49,030
क्या मैंने इसे ख़राब कर दिया?

516
00:40:49,906 --> 00:40:52,784
नहीं। किसी और ने किया।

517
00:40:54,161 --> 00:40:55,871
ए, चलो तुम्हारी माँ को ढूँढें।

518
00:40:58,206 --> 00:40:59,791
तुम चलो, मैं अभी आया।

519
00:41:01,501 --> 00:41:02,627
रिओस राफ़ी के लिए।

520
00:41:03,503 --> 00:41:05,297
हम बड़ी मुसीबत में हैं।

521
00:41:06,047 --> 00:41:07,257
पिकार्ड से अब भी संपर्क नहीं हुआ?

522
00:41:08,967 --> 00:41:12,304
क्यू तुम्हारे बारे में कह रहा था,
पर वह तुम सबके बारे में कह रहा था।

523
00:41:12,304 --> 00:41:14,806
इंसानों में यही ख़ास बात है।

524
00:41:14,890 --> 00:41:16,016
हाँ।

525
00:41:16,016 --> 00:41:19,144
अतीत से बचने की हमारी असमर्थता।

526
00:41:19,144 --> 00:41:20,312
इसके विपरीत कह रहा था।

527
00:41:20,312 --> 00:41:24,107
जब तुम्हारे अंदर कुछ टूटता है, वह तुम्हारे साथ रहता है।

528
00:41:24,191 --> 00:41:27,569
तुम तब तक अतीत में जीते हो
जब तक उससे सुलह नहीं कर लेते हो,

529
00:41:27,569 --> 00:41:28,987
भले ही यह कष्टकर क्यों न हो।

530
00:41:28,987 --> 00:41:34,159
तुम यह करते हो क्योंकि तुम विकसित होना चाहते हो।

531
00:41:39,998 --> 00:41:43,627
मैं लगभग भूल गई थी कि
आकाशगंगा में यह कितनी अनोखी चीज़ है।

532
00:41:46,588 --> 00:41:49,799
कोई अंदाज़ा क्यू का क्या मतलब था

533
00:41:49,883 --> 00:41:54,304
जब उसने कहा कि यह बचने के बारे में है,
फंदे के बारे में नहीं?

534
00:41:54,971 --> 00:41:58,141
जैसा कि मैंने कहा, वह पागल लग रहा था।

535
00:41:58,225 --> 00:41:59,226
और मर रहा था।

536
00:42:00,936 --> 00:42:02,395
लॉन्च में कितना समय बचा है?

537
00:42:02,479 --> 00:42:05,440
मैं स्पेस-टाइम सातत्य के प्रति संवेदनशील हूँ।

538
00:42:05,440 --> 00:42:06,524
मैं कोई घड़ी नहीं हूँ।

539
00:42:09,277 --> 00:42:11,446
मैंने इस नौकरी में पूरा जीवन बिता दिया।

540
00:42:11,446 --> 00:42:14,449
फिर भी, मुझे पता था कि एक दिन मेरी नौकरी जाएगी।

541
00:42:15,617 --> 00:42:18,119
तुम्हें निकाल दिया गया? क्यों?

542
00:42:18,203 --> 00:42:22,540
वह आदमी जिसने फिर एलियन की बात छेड़ी
और दोबारा ग़लत साबित हुआ।

543
00:42:22,624 --> 00:42:24,834
पर कागज़ात जमा हुए थे?

544
00:42:24,918 --> 00:42:26,294
मैंने झूठ कहा था।

545
00:42:26,378 --> 00:42:28,505
मुझे पता था कि अगर मैं उन्हें सबूत देता,

546
00:42:28,505 --> 00:42:31,091
वे मुझे पृथक कर देते,
और तुम्हें किसी सैन्य सुविधा में भेज देते।

547
00:42:31,091 --> 00:42:33,468
मैं चाहता था कि मैं ही वह बनूँ जो यह साबित करे।

548
00:42:34,594 --> 00:42:35,887
कम से कम मैंने सोचा था मैं साबित करूँगा।

549
00:42:36,846 --> 00:42:38,598
पर लगता है यह समय की बर्बादी थी।

550
00:42:40,976 --> 00:42:42,102
शायद नहीं।

551
00:42:43,311 --> 00:42:47,649
मेरी प्रजाति, हम मानते हैं कि सब चीज़ें जुड़ी होती हैं।

552
00:42:49,192 --> 00:42:52,153
कि हमारी क़िस्मत पृथक और जुड़ी हुई है,

553
00:42:52,988 --> 00:42:56,199
और समय वह नहीं है जो हम सोचते हैं।

554
00:42:57,867 --> 00:43:03,415
और कुछ पलों का घटना नियति है
चाहे उसके परिणाम बुरे हों।

555
00:43:04,874 --> 00:43:07,335
शायद तुम्हें ही वह लड़का होना था...

556
00:43:07,419 --> 00:43:12,132
ताकि मैं यह आदमी बन सकूँ जो तुम्हें जाने दे?

557
00:43:16,094 --> 00:43:17,345
यह सोचने लायक बात है।

558
00:43:23,018 --> 00:43:24,853
तुम दोनों को जाना चाहिए।

559
00:43:30,150 --> 00:43:32,694
मैंने सोचा नहीं था कि मैं यह कहूँगी, पर मैं...

560
00:43:34,446 --> 00:43:36,489
तुमसे मिलने को बेसब्र हूँ।

561
00:43:43,872 --> 00:43:46,333
तुम्हारे आदिम सैटेलाइट बहुत धीमे हैं।

562
00:43:46,333 --> 00:43:47,917
तुम्हें क्या चाहिए?

563
00:43:48,001 --> 00:43:49,586
इससे तेज़ सैटेलाइट।

564
00:43:50,670 --> 00:43:52,839
तुम वहाँ काफ़ी प्रसिद्ध हो जहाँ से मैं आई हूँ,

565
00:43:52,839 --> 00:43:54,549
पर तुम्हारी क्षमता डगमगा रही है।

566
00:43:54,549 --> 00:43:57,761
कौन है जो अभी एडम सूंग से ज़्यादा पा या खो सकता है?

567
00:43:58,803 --> 00:44:00,597
मुझे खेद है कि, अब खोने को कुछ नहीं है।

568
00:44:01,473 --> 00:44:02,891
तुमने केवल एक विरासत खोई है।

569
00:44:02,891 --> 00:44:05,185
उन्होंने सब छीन लिया।

570
00:44:05,185 --> 00:44:06,770
तुम इससे उभर जाओगे।

571
00:44:07,771 --> 00:44:11,274
तुम अभी इतिहास के निर्णायक दोराहे पर खड़े हो।
दो भविष्य के।

572
00:44:11,358 --> 00:44:15,362
एक में तुम मानवता को विलुप्ति के कगार से वापस लाओगे।

573
00:44:15,362 --> 00:44:18,031
वे तुम्हें भविष्य का पिता कहेंगे।

574
00:44:18,031 --> 00:44:20,408
राजधानियों में तुम्हारी मूर्तियाँ होंगी।

575
00:44:21,368 --> 00:44:22,911
या फिर तुम अकेले मरोगे,

576
00:44:22,911 --> 00:44:24,162
कोई ख़्याति नहीं,

577
00:44:24,162 --> 00:44:26,915
सब तुम्हें हमेशा के लिए भूल जाएँगे।

578
00:44:28,416 --> 00:44:31,503
मैं कैसे सुनिश्चित करूँ कि पहला भविष्य साकार हो?

579
00:44:31,503 --> 00:44:33,254
रेने पिकार्ड उस यान में चढ़ेगी

580
00:44:33,338 --> 00:44:39,010
और एक खोज करेगी जिससे तुम्हारा काम बेकार हो जाएगा।

581
00:44:40,178 --> 00:44:43,556
अगर वह खोज नहीं करती है, तो मैंने परिणाम देखे हैं।

582
00:44:43,640 --> 00:44:47,560
तुम्हारे समय में पृथ्वी में पारिस्थितिक तबाही होगी।

583
00:44:48,144 --> 00:44:50,730
वे तुमसे मदद माँगेंगे।

584
00:44:51,773 --> 00:44:53,775
अगर तुम्हें मौका दिया गया।

585
00:44:55,068 --> 00:44:59,072
तुमने एक बेटी को खोया,
पर तुम एक दुनिया के पिता बनोगे।

586
00:45:00,198 --> 00:45:02,700
और कोई नैतिक बंधन जिसके बारे में मुझे पता होना चाहिए?

587
00:45:04,119 --> 00:45:06,079
मैं हमें मिशन कंट्रोल में ले जा सकता हूँ।

588
00:45:07,247 --> 00:45:08,957
सबसे पहले।

589
00:45:08,957 --> 00:45:12,544
एक आदमी है जो तुम्हारे रास्ते में आएगा,
और वह अभी मेरे रास्ते में अड़ा है।

590
00:45:13,711 --> 00:45:14,921
पिकार्ड?

591
00:45:14,921 --> 00:45:16,297
शाबाश।

592
00:45:16,381 --> 00:45:17,966
सुनो क्या करना है।

593
00:45:17,966 --> 00:45:20,093
धत् तेरी की, पिकार्ड। तुम कहाँ थे?

594
00:45:20,093 --> 00:45:21,219
छोड़ो भी।

595
00:45:21,219 --> 00:45:23,012
रिओस ने कहा कि ट्रांसपोर्टर जाम है।

596
00:45:23,096 --> 00:45:24,848
दखल देने वाला कोड बॉर्ग है।

597
00:45:26,141 --> 00:45:27,350
जुराटी?

598
00:45:27,434 --> 00:45:29,894
मैं तुम्हें चंद मिनटों में उसके सामने ले जा सकती हूँ।

599
00:45:29,978 --> 00:45:33,565
मैं उसे ख़त्म करने का ज़रिया भी दे सकती हूँ।

600
00:45:34,774 --> 00:45:36,359
वह सूंग के साथ है।

601
00:45:36,443 --> 00:45:37,735
और हम जानते हैं वह कहाँ जा रही है।

602
00:45:37,819 --> 00:45:40,864
केवल एक ही कारण है कि
जुराटी ट्रांसपोर्टर पर कब्ज़ा करेगी।

603
00:45:42,407 --> 00:45:44,075
तुम्हें मुझसे क्या चाहिए?

604
00:45:44,159 --> 00:45:48,329
तुम्हारे रिकॉर्ड के अनुसार
तुम्हारे पास मेरे ज़रूरत की सामग्री है।

605
00:45:48,997 --> 00:45:52,167
जब मुझे यान मिल जाएगा,
तुम्हें तुम्हारी विरासत मिल जाएगी।

606
00:45:53,251 --> 00:45:55,170
रानी, ला सिरेणा हथियाने आ रही है।

607
00:45:55,170 --> 00:45:58,756
वह 400 साल पहले ही
पूरी आकाशगंगा को आत्मसात करना चाहती है।

608
00:45:59,799 --> 00:46:04,095
अगर हमें घर लौटना है
तो उस यान की रक्षा करनी होगी।

609
00:46:04,888 --> 00:46:07,140
हम टैलिन का ट्रांसपोर्टर इस्तेमाल करेंगे। चलो चलें।

610
00:46:09,642 --> 00:46:11,060
शुभकामनाएँ।

611
00:46:12,604 --> 00:46:14,522
और तुम्हें भी, मेरी दोस्त।

612
00:46:18,276 --> 00:46:21,863
वह आत्मसात के लिए तैयार होगी। यह मानकर चलो।

613
00:46:26,367 --> 00:46:30,079
तो अगर वह यान पर कब्ज़ा करने आ रही है,
तो वह अकेली नहीं होगी।

614
00:46:31,372 --> 00:46:32,540
धन्यवाद, जनरल।

615
00:46:33,541 --> 00:46:35,418
वे पर्याप्त लग रहे हैं।

616
00:46:38,338 --> 00:46:40,006
स्पीयरहेड ऑपरेशन्स।

617
00:46:41,007 --> 00:46:44,177
यह सभी पूर्व-सैनिक हैं, सबसे बेहतरीन।

618
00:46:45,678 --> 00:46:49,432
तो, कोई बताएगा कि तुम हमसे क्या चाहते हो?

619
00:47:04,531 --> 00:47:07,909
चिंता न करो। यह केवल कुछ पलों के लिए चुभेगा।

620
00:47:12,747 --> 00:47:15,750
कौन अपनी जैविक और तकनीकी विशिष्टता में

621
00:47:15,750 --> 00:47:19,462
थोड़ा विकास लाना चाहता है?

622
00:47:41,651 --> 00:47:43,194
एलेग्जेंडर करेज द्वारा असली स्टार ट्रैक थीम

623
00:48:14,100 --> 00:48:16,102
उप-शीर्षक अनुवादक: मून कलिता

