1
00:00:13,013 --> 00:00:15,224
इससे पहले स्टार ट्रैक: पिकार्ड में...

2
00:00:15,224 --> 00:00:18,227
सुरंगें। आपने जाने से मना मना किया था।

3
00:00:18,227 --> 00:00:21,981
- माँ!
- वहाँ नीचे मरने के हज़ारों तरीके हैं।

4
00:00:22,690 --> 00:00:24,608
तुम मुझे कई घंटों बाद मिले।

5
00:00:24,692 --> 00:00:25,985
तुम्हारी माँ पीड़ा में थी।

6
00:00:25,985 --> 00:00:27,862
उसे मदद चाहिए थी,
पर वह यह स्वीकार नहीं करती थी।

7
00:00:27,862 --> 00:00:30,030
तुम्हें मुझे निकालना होगा। कृपया, ज़ॉन-लूक।

8
00:00:30,114 --> 00:00:33,743
वह सब क्यू की योजना का हिस्सा था?
कि तुम उन यादों को अनुभव करो?

9
00:00:33,743 --> 00:00:35,411
तुम्हें पता है इसमें और भी कुछ बात है?

10
00:00:35,411 --> 00:00:40,166
जो भी हो, जो हम ठीक करने की
कोशिश कर रहे हैं, उसका इससे लेना-देना नहीं है।

11
00:00:40,833 --> 00:00:44,420
- हम समय ठीक करेंगे। इससे एलनॉर वापस आएगा?
- मुझे नहीं पता।

12
00:00:44,420 --> 00:00:46,046
- अगर तुम बात करना चाहती...
- मैं बस जानना चाहती हूँ

13
00:00:46,130 --> 00:00:48,340
कि समय रेखा को कैसे ठीक किया जाए,

14
00:00:48,424 --> 00:00:50,968
बजाय इस पर बात करने के
कि उसे मरते हुए देखकर कैसा महसूस हुआ।

15
00:00:51,969 --> 00:00:53,262
मैं तुम्हें कुछ दिखाना चाहता हूँ।

16
00:00:55,306 --> 00:00:56,682
ला सिरेणा में स्वागत है।

17
00:00:59,727 --> 00:01:01,562
मेरे मेमोरी बैंक में, मैंने तुम्हें जितनी बार बचाया

18
00:01:01,562 --> 00:01:03,397
उन यादों के अलावा और भी यादें रखना चाहूँगी।

19
00:01:03,481 --> 00:01:04,815
तुम्हारे जाने से पहले।

20
00:01:06,400 --> 00:01:07,401
क्या हुआ?

21
00:01:07,985 --> 00:01:10,279
त्रुटि। ट्रांसपोर्टर ऑफ़लाइन।

22
00:01:10,279 --> 00:01:14,033
रिओस राफ़ी के लिए। हम बड़ी समस्या में हैं।

23
00:01:19,121 --> 00:01:22,208
नहीं! नहीं!

24
00:01:24,210 --> 00:01:27,004
तुम अभी निर्णायक दोराहे पर खड़े हो।

25
00:01:27,004 --> 00:01:27,922
दो भविष्य।

26
00:01:27,922 --> 00:01:31,550
एक तुम्हें मानवता को विलुप्ति के
कगार से वापस लाने की ओर ले जाता है।

27
00:01:31,634 --> 00:01:32,635
या तुम अकेले मरते हो।

28
00:01:32,635 --> 00:01:34,887
रेने पिकार्ड या तो एक अंतरिक्ष यान पर चढ़ती है

29
00:01:34,887 --> 00:01:38,808
और एक खोज करती है
जो तुम्हारे काम को अप्रचलित कर देता है, या नहीं।

30
00:01:39,475 --> 00:01:42,937
एक आदमी है जो तुम्हारे रास्ते में अड़चन बनेगा,
जैसे वह अभी मेरे रास्ते में है।

31
00:01:42,937 --> 00:01:43,854
पिकार्ड?

32
00:01:43,938 --> 00:01:46,357
मैं मिनटों में तुम्हें उससे मिलवा सकती हूँ।

33
00:01:46,357 --> 00:01:49,985
मैं तुम्हें उससे निपटने के लिए
उचित साधन भी प्रदान कर सकती हूँ।

34
00:01:50,069 --> 00:01:51,320
हम जानते हैं वह कहाँ जा रही है।

35
00:01:51,320 --> 00:01:53,989
जुराटी को ट्रांसपोर्टर की ज़रूरत
बस एक ही वजह से है।

36
00:01:54,073 --> 00:01:55,991
रानी, ला सिरेणा के लिए आ रही है।

37
00:01:56,075 --> 00:01:59,328
वह 400 साल पहले ही
आकाशगंगा को आत्मसात करना चाहती है।

38
00:01:59,328 --> 00:02:02,581
मुझे यान मिलने के बाद, तुम्हें अपनी विरासत मिलेगी।

39
00:02:03,374 --> 00:02:08,337
अगर हमें घर वापस लौटना है
तो हमें यान की रक्षा करनी होगी।

40
00:02:08,337 --> 00:02:11,423
वह यान के लिए आ रही है। वह अकेले नहीं आएगी।

41
00:02:11,507 --> 00:02:14,051
चिंता मत करो। यह बस पल भर के लिए चुभेगा।

42
00:02:41,370 --> 00:02:44,707
वे दूर से ट्रांसपोर्टर को सक्रिय कर रहे हैं।
मैं इसे रोक नहीं पा रहा।

43
00:02:48,752 --> 00:02:49,795
वे यहाँ आ गए हैं।

44
00:02:50,421 --> 00:02:52,047
- कौन आया है?
- हमें यान से निकलना होगा। जाओ!

45
00:02:52,131 --> 00:02:53,841
जाओ, जाओ, जाओ, जाओ, जाओ! जाओ!

46
00:02:54,842 --> 00:02:58,345
माफ़ करना मेरी वजह से तुम इसमें फँस गई।
मुझे तुम्हें सुरक्षित जगह पर ले जाना होगा।

47
00:02:59,430 --> 00:03:00,556
हथियार।

48
00:03:04,351 --> 00:03:05,936
हटो, हटो, हटो, हटो!

49
00:03:23,746 --> 00:03:26,582
ख़ैर, हम इससे बेहतर दिखते थे।

50
00:03:39,219 --> 00:03:41,430
मैं अपने आपको और अधिक महसूस करने लगी हूँ।

51
00:03:55,152 --> 00:03:59,323
अगर रानी यान पर कब्ज़ा करना चाहती है,
तो हमें किसी भी कीमत पर इसकी रक्षा करनी होगी।

52
00:03:59,323 --> 00:04:00,908
किस चीज़ के द्वारा रक्षा करें?

53
00:04:02,952 --> 00:04:05,371
- बस इतने ही लाई हो?
- हम क़िस्मतवाले हैं कि यह ला सके।

54
00:04:05,371 --> 00:04:09,124
ठीक है, हम जाँच करेंगे, अपनी जगह मज़बूत करेंगे,
जो भी हमारे पास है उससे जाल बिछाएँगे।

55
00:04:09,208 --> 00:04:11,210
ठीक है, पर हमारे पास कितना समय है?

56
00:04:11,210 --> 00:04:12,378
समय नहीं है।

57
00:04:12,378 --> 00:04:13,837
- जाओ वहाँ जाकर छिप जाओ।
- चलो।

58
00:04:13,921 --> 00:04:16,006
- क्या वह आ रही है?
- वह यान में आ चुकी है।

59
00:04:16,090 --> 00:04:18,550
और भी लोग हैं, ढेरों लोग।

60
00:06:13,665 --> 00:06:15,459
"स्टार ट्रैक: द नेक्स्ट जनरेशन" पर आधारित

61
00:06:33,185 --> 00:06:34,728
- छिप जाओ! जाओ!
- जाओ!

62
00:06:38,899 --> 00:06:42,152
वह हम पर दबाव बढ़ाना चाहती है
जब कि वह यान पर कब्ज़ा करे।

63
00:06:54,540 --> 00:06:56,333
मैं तुम्हें यह यान लेने नहीं दूँगी।

64
00:06:58,168 --> 00:06:59,169
तुम आ गई।

65
00:07:00,003 --> 00:07:04,383
मैं तुम्हें अंदर बातें करते हुए महसूस कर सकती हूँ।

66
00:07:04,383 --> 00:07:07,094
पता है कि अपने दोस्त का गला दबाना
और ख़ुद को रोक न पाना

67
00:07:07,094 --> 00:07:08,971
कैसा महसूस होता है?

68
00:07:08,971 --> 00:07:12,474
अंगहीन महसूस होता है? शक्तिहीन?

69
00:07:12,558 --> 00:07:15,394
मैं तुम्हारे कूड़ेदान जैसे दिमाग़ की जाँच कर रही थी।

70
00:07:15,394 --> 00:07:17,104
वैसे, वाह।

71
00:07:17,104 --> 00:07:18,772
इसलिए क्योंकि मुझे कारण जानना था।

72
00:07:20,482 --> 00:07:23,110
करोड़ों प्रजातियाँ, ग्रह।

73
00:07:23,735 --> 00:07:25,988
और फिर भी तुम्हें और ज़्यादा चाहिए।

74
00:07:25,988 --> 00:07:28,407
पूर्णता में समय लगता है, प्रिय।

75
00:07:28,407 --> 00:07:32,077
यह कभी भी पूर्णता या विकास या
किसी बकवास के बारे में नहीं था।

76
00:07:32,161 --> 00:07:34,663
यह काफ़ी नहीं था क्योंकि तुम मेरी जैसी हो...

77
00:07:35,539 --> 00:07:36,540
अकेली।

78
00:07:37,958 --> 00:07:40,752
अपनी बकवास बात अपने पास ही रखो।

79
00:07:40,836 --> 00:07:42,171
फिर तुमने मेरी हत्या क्यों नहीं की?

80
00:07:42,171 --> 00:07:44,756
रुक जाओ।

81
00:07:45,757 --> 00:07:47,509
अगर तुमने यह यान लिया, तो सूंग जीत जाएगा,

82
00:07:47,593 --> 00:07:50,804
और चार सौ सालों में,
कॉन्फ़ेडरेशन तुम्हारा पूरा कलेक्टिव नष्ट कर देगा।

83
00:07:50,888 --> 00:07:52,681
तुम्हारी सोच सीमित है।

84
00:07:52,681 --> 00:07:55,058
तुम बस चित्र का मात्र भर हिस्सा देख रही हो,
पूरा चित्र नहीं।

85
00:07:55,767 --> 00:07:59,855
हम अब जानते हैं कि कॉन्फ़ेडरेशन एक ख़तरा है
और हम तैयारी करेंगे।

86
00:08:00,564 --> 00:08:04,443
समय हमारे साथ है।

87
00:08:09,198 --> 00:08:11,783
त्रुटि। अनुमति के लिए कोड की आवश्यकता है।

88
00:08:11,867 --> 00:08:15,871
वूप्स। वह संकेत पता है जिसकी मदद से
तुम बॉर्ग को नियंत्रित करती हो?

89
00:08:15,871 --> 00:08:19,208
मैंने इसका इस्तेमाल यान की प्रणाली में
फ्रैक्टल लॉक लगाने के लिए किया था।

90
00:08:19,791 --> 00:08:21,752
दुनिया के सबसे बड़े पत्रभार में स्वागत है।

91
00:08:21,752 --> 00:08:24,296
मैं वह कोड तुम्हारे दिमाग़ से निकाल लूँगी।

92
00:08:24,296 --> 00:08:27,216
पर मैं कोई मूर्ख नहीं हूँ और मैंने कोड याद नहीं रखा।

93
00:08:30,552 --> 00:08:32,846
मैं तुम्हें रोक नहीं सकती, पर तुम्हें देर करवा सकती हूँ।

94
00:08:32,930 --> 00:08:36,975
यह यान किसी ऐसे व्यक्ति का होलोग्राम बना सकता है
जो कभी यहाँ रहा हो,

95
00:08:37,059 --> 00:08:38,810
जिसमें एक इमरजेंसी कॉम्बैट होलोग्राम भी शामिल है।

96
00:08:38,894 --> 00:08:39,811
ईसीएच प्रोग्राम पूरा हुआ

97
00:08:42,356 --> 00:08:43,774
मैं क्या मदद कर सकता हूँ?

98
00:08:44,775 --> 00:08:48,820
मैंने डिजिटल चाबी सबसे सुरक्षित जगह में
एनकोड किया। उसमें।

99
00:08:49,529 --> 00:08:51,865
ए, एलनॉर। उसके हाथ मत आना।

100
00:08:51,949 --> 00:08:52,991
बेशक़।

101
00:09:15,097 --> 00:09:17,307
- वह एक सेना ले आई।
- नहीं। उसने निर्माण किया है।

102
00:09:18,392 --> 00:09:20,394
वे सब इंसान नहीं हैं, वे बॉर्ग हैं।

103
00:09:28,402 --> 00:09:29,903
अपनी आँखें बंद करो!

104
00:09:33,282 --> 00:09:34,950
- माँ?
- हाँ?

105
00:09:35,450 --> 00:09:36,785
क्या हम एक खेल खेल सकते हैं?

106
00:09:38,203 --> 00:09:39,413
कैसा खेल?

107
00:09:40,622 --> 00:09:42,708
जो इच्छा हो वही खेलो, बस कुछ तोड़ना मत।

108
00:09:42,708 --> 00:09:44,710
मौरिस, क्या इतना चिड़चिड़ापन ज़रूरी है?

109
00:09:45,544 --> 00:09:46,920
यह सुहावना दिन है।

110
00:09:47,421 --> 00:09:49,381
सुहावने दिनों में जंग लड़ी जाती है।

111
00:09:49,381 --> 00:09:53,635
जहाँ तक मुझे पता है,
उद्योग और खोज बारिश की थोड़ी सी भी

112
00:09:53,719 --> 00:09:54,720
संभावना के लिए इंतज़ार नहीं करते।

113
00:09:54,720 --> 00:09:56,179
तुनकमिजाज़।

114
00:09:57,139 --> 00:09:59,474
यह तुम्हारा काम है, है न? तुम उसे यही सिखा रही हो।

115
00:09:59,558 --> 00:10:01,268
- अपने पिता का मज़ाक कैसे उड़ाना है।
- यह साधारण ज्ञान है।

116
00:10:01,268 --> 00:10:02,436
सच?

117
00:10:08,608 --> 00:10:13,030
वह स्मार्ट लड़का है, पूरी तरह ऊब गया है,
काफ़ी समय से खाली बैठा है।

118
00:10:17,659 --> 00:10:19,745
और तुम कैसी हो, जान?

119
00:10:20,329 --> 00:10:25,500
मैंने देखा है कि हाल ही में तुम अक्सर उपस्थित रही हो।

120
00:10:26,376 --> 00:10:27,461
मौरिस।

121
00:10:28,170 --> 00:10:30,672
कुछ समय से कोई भी घटना नहीं घटी है।

122
00:10:31,882 --> 00:10:34,593
यह अच्छा है, बहुत अच्छा है।

123
00:10:36,219 --> 00:10:38,430
शायद हालात अच्छे हो रहे हैं ।

124
00:10:46,813 --> 00:10:50,025
माँ, हम कौन सा खेल खेलें?

125
00:10:55,322 --> 00:10:58,033
लुकाछिपी के बारे में क्या ख्याल है?

126
00:10:59,493 --> 00:11:02,537
यहाँ खड़े रहो।

127
00:11:04,623 --> 00:11:09,044
अपनी आँखें बंद करो और पाँच तक की गिनती करो,
फिर मुझे ढूँढने आना।

128
00:11:12,381 --> 00:11:14,591
एक। दो...

129
00:11:17,844 --> 00:11:18,804
चलो!

130
00:11:21,306 --> 00:11:22,307
कुल नौ लोग हैं।

131
00:11:22,891 --> 00:11:24,768
आठ हुए। पर और आ रहे हैं।

132
00:11:24,768 --> 00:11:27,062
अंदर जाओ। तीन की गिनती पर।

133
00:11:27,062 --> 00:11:29,523
एक, दो, तीन।

134
00:11:29,523 --> 00:11:30,899
जाओ। जाओ, जाओ, जाओ, जाओ, जाओ!

135
00:11:41,952 --> 00:11:44,913
टैलिन, रिओस, टेरेसा और बच्चे को
सुरक्षित जगह पर भेजो।

136
00:11:44,913 --> 00:11:47,666
- हमारे बारे में क्या?
- हमें यान को बचाना होगा।

137
00:11:47,666 --> 00:11:50,752
इस सदी में उन्नत तकनीक वाला एक बॉर्ग,

138
00:11:50,836 --> 00:11:53,046
कल्पना कर सकते हो वह कितना नुकसान पहुँचा सकती है?

139
00:11:53,630 --> 00:11:56,133
मैं उन्हें सुरक्षित जगह पर ले जा रहा हूँ,
पर मैं जल्द ही वापस आऊँगा।

140
00:11:56,800 --> 00:11:58,301
टैलिन, कृपया, अभी।

141
00:12:02,931 --> 00:12:04,307
अब इसे बंद करो।

142
00:12:09,396 --> 00:12:10,689
जाओ, जाओ, जाओ।

143
00:12:10,689 --> 00:12:14,734
उसे लेटा दो, उस पर एक कंबल डाल दो।
वह सदमे में है। मैं वापस आऊँगा।

144
00:12:15,777 --> 00:12:18,071
- तुम वापस नहीं जा सकते।
- मैं ऐसा नहीं कर सकता।

145
00:12:18,864 --> 00:12:20,282
ठीक है। जाओ, चलो भी।

146
00:12:23,743 --> 00:12:27,330
नहीं। नहीं। यह तुमने क्या किया, पिकार्ड।

147
00:12:30,167 --> 00:12:31,168
ऐक्सेस अस्वीकृत

148
00:12:31,960 --> 00:12:33,420
उन्होंने मुझे बंद कर दिया है।

149
00:12:36,381 --> 00:12:37,799
मैं उनकी मदद नहीं कर सकता।

150
00:12:39,468 --> 00:12:40,719
उसे चोट लगी है।

151
00:12:40,719 --> 00:12:43,638
वह हमारी मदद करने की कोशिश में केवल मारा जाएगा।

152
00:12:44,222 --> 00:12:46,141
सुनो, हम आगे नहीं बढ़ सकते।

153
00:12:48,351 --> 00:12:49,728
हमें घूमकर जाना होगा।

154
00:12:49,728 --> 00:12:53,315
टैलिन, गोली चलाओ। हम किले के माध्यम से होकर
अलग-अलग हो जाएँगे।

155
00:12:53,315 --> 00:12:54,608
अलग होंगे?

156
00:12:55,400 --> 00:12:58,403
अगर हम अलग हुए तो हमारी
यान तक पहुँचने की संभावना उतनी बढ़ जाएगी।

157
00:12:58,487 --> 00:13:01,114
उन्हें धोखा देकर आगे बढ़ो, और फिर जहाज़ पर कब्ज़ा करो।

158
00:13:01,198 --> 00:13:02,073
करो।

159
00:13:20,425 --> 00:13:21,510
पिकार्ड!

160
00:13:24,554 --> 00:13:25,597
रुको।

161
00:13:26,223 --> 00:13:30,185
गोली चलाओ और बदतर परिणाम झेलो।

162
00:13:33,939 --> 00:13:35,398
या मेरा प्रस्ताव सुनो।

163
00:13:36,650 --> 00:13:37,734
मैं...

164
00:13:39,819 --> 00:13:44,741
मैं हिंसक नहीं था, पिकार्ड। यह सब मेरे लिए नया है।

165
00:13:44,741 --> 00:13:51,498
या विरासत का वादा
उसके नीचे छिपी सड़न को प्रकट करता है।

166
00:13:51,498 --> 00:13:53,833
एक भविष्य है जिसके लिए मैं लड़ भी सकता हूँ।

167
00:13:54,417 --> 00:13:55,460
मैं भी।

168
00:13:55,544 --> 00:14:00,173
देखो। तुम घिर चुके हो, और वहाँ जो मेरे नए दोस्त हैं,

169
00:14:00,257 --> 00:14:04,886
मैंने... मैंने सुना है कि तुम उनसे परिचित हो।

170
00:14:05,929 --> 00:14:09,432
तो, तुम यान पर कब्ज़ा करने में उसकी मदद करोगे,

171
00:14:10,392 --> 00:14:15,522
और वह कल ग्रहपथ से यूरोपा मिशन को नष्ट कर देगी,

172
00:14:16,022 --> 00:14:19,985
और तुम्हें एक भविष्य मिलेगा।

173
00:14:20,819 --> 00:14:23,363
तो, यह समझौता किस लिए?

174
00:14:24,698 --> 00:14:31,121
हर प्रयोग का दुश्मन दुष्ट परिवर्ती है, जो अनजान है।

175
00:14:31,830 --> 00:14:33,790
तुम मेरे लिए वही हो।

176
00:14:33,790 --> 00:14:36,167
इसलिए हम दोनों पर एक एहसान करो।

177
00:14:36,251 --> 00:14:39,379
हथियार फेंक दो, आत्मसमर्पण करो।

178
00:14:39,921 --> 00:14:43,425
मैं भविष्य की ओर ले जाने वाला कम से कम
प्रतिरोध का रास्ता अपना सकूँगा,

179
00:14:43,425 --> 00:14:47,345
और तुम और तुम्हारे दोस्तों को जीने का मौका मिलेगा।

180
00:14:50,849 --> 00:14:53,018
अगर हम मना करें?

181
00:14:54,728 --> 00:14:57,397
फिर हम कठिन रास्ता अपनाएँगे,

182
00:14:57,981 --> 00:14:59,858
और तुम भागते हुए मरोगे।

183
00:15:01,026 --> 00:15:03,695
माँ, आप कहाँ हैं?

184
00:15:05,780 --> 00:15:09,492
यह बस लुकाछिपी का खेल है। मुझे ढूँढो।

185
00:15:09,993 --> 00:15:11,244
माँ!

186
00:15:11,328 --> 00:15:13,330
बेशक़, लुकाछिपी।

187
00:15:16,916 --> 00:15:19,044
उसके लिए पहले तुम्हें हमें ढूँढना होगा।

188
00:15:20,962 --> 00:15:22,339
फिर ठीक है।

189
00:15:22,339 --> 00:15:23,465
गोली चलाओ!

190
00:15:34,809 --> 00:15:36,645
हमें यान तक पहुँचना है।

191
00:16:59,853 --> 00:17:01,479
- हमें यहाँ से निकलना होगा।
- ठीक है।

192
00:17:05,233 --> 00:17:08,278
सूंग ने बेशक़ इस जगह को घेर लिया होगा।

193
00:17:08,278 --> 00:17:09,571
तो, तुम्हारा क्या सुझाव है?

194
00:17:09,571 --> 00:17:11,573
अंदर नहीं जा सकते, बाहर नहीं जा सकते।

195
00:17:11,573 --> 00:17:13,074
पर हम नीचे जा सकते हैं।

196
00:17:13,742 --> 00:17:16,953
इस घर के नीचे सुरंगों की श्रृंखला थी।

197
00:17:18,204 --> 00:17:19,706
पर इसका द्वार कहाँ है?

198
00:17:25,754 --> 00:17:29,591
जल्दी सोचो वरना तुम भूल जाओगे।

199
00:17:31,968 --> 00:17:35,847
माँ, आप कहाँ हैं?

200
00:17:41,644 --> 00:17:42,854
माँ?

201
00:17:43,563 --> 00:17:47,066
माँ, मुझे पता है यह आप हैं। मुझे पता है...

202
00:17:49,569 --> 00:17:50,862
मेरा बेटा!

203
00:17:55,241 --> 00:17:56,242
माँ?

204
00:17:58,578 --> 00:17:59,579
हाँ।

205
00:18:01,122 --> 00:18:02,290
हाँ, मैं जानती हूँ।

206
00:18:03,708 --> 00:18:06,753
हम क्यों न यह अँधेरी जगह पर जारी रखें?

207
00:18:07,337 --> 00:18:10,089
कहीं जहाँ तुम ज़्यादा चतुराई नहीं दिखा सकोगे।

208
00:18:13,968 --> 00:18:15,220
हमें जाना होगा।

209
00:18:16,179 --> 00:18:18,598
यह बस एक खेल है, लुकाछिपी का खेल, नीचे।

210
00:18:21,100 --> 00:18:23,895
पर, माँ, पिताजी ने मुझे वहाँ नीचे जाने से मना किया है।

211
00:18:24,729 --> 00:18:27,774
हम जाएँगे। सब ठीक हो जाएगा।

212
00:18:27,774 --> 00:18:29,275
मैं उदास नहीं रहूँगी।

213
00:18:30,860 --> 00:18:32,320
तुम मेरे साथ रहना चाहते हो, है न?

214
00:18:33,238 --> 00:18:34,864
फिर चलो, जल्दी करो।

215
00:18:34,948 --> 00:18:36,407
यह ख़तरनाक है।

216
00:18:36,491 --> 00:18:38,827
तुम मेरी रोशनी हो, ज़ॉन-लूक।

217
00:18:38,827 --> 00:18:41,329
वह रोशनी जो मुझे प्रकाशित करता है।

218
00:18:43,748 --> 00:18:45,959
अपने तरीके से मार्गदर्शन करो। मुझे ढूँढो।

219
00:18:57,095 --> 00:18:58,263
पिकार्ड!

220
00:19:00,431 --> 00:19:02,267
अंदर चलो, जल्दी। अभी!

221
00:19:08,523 --> 00:19:10,108
पिकार्ड!

222
00:19:20,910 --> 00:19:22,078
माँ?

223
00:19:23,288 --> 00:19:25,039
माँ, आप कहाँ हैं?

224
00:19:26,040 --> 00:19:28,376
यह अब मज़ाकिया नहीं है।

225
00:19:36,009 --> 00:19:37,343
माँ?

226
00:19:46,227 --> 00:19:49,063
मैंने यह जगह देखी है। तुम्हारे दिमाग़ में।

227
00:19:50,273 --> 00:19:51,399
यहाँ क्या हुआ था?

228
00:19:52,025 --> 00:19:53,484
दूसरे विश्व युद्ध के दौरान,

229
00:19:54,193 --> 00:19:59,365
फ्रांसीसी प्रतिरोध ने इस जगह को हथियारों के भंडारण
और मोर्चे के साथ

230
00:20:00,116 --> 00:20:02,619
संवाद करने के एक तरीके के रूप में परिवर्तित कर दिया।

231
00:20:02,619 --> 00:20:06,998
और फिर जब नाज़ी आए तो उन्होंने इसे बंद कर दिया।

232
00:20:06,998 --> 00:20:09,125
मेरा यह मतलब नहीं था।

233
00:20:10,752 --> 00:20:14,213
तुम्हारी याददाश्त में,
यह जगह असामान्य रूप से अंधकारमय महसूस हुई थी।

234
00:20:17,258 --> 00:20:18,801
क्या हुआ था?

235
00:20:22,055 --> 00:20:24,349
लुकाछिपी खेलते हुए,

236
00:20:25,975 --> 00:20:28,394
मैं अपनी माँ के पीछे यहाँ आया, और...

237
00:20:31,147 --> 00:20:32,357
मैंने उन्हें खो दिया।

238
00:20:34,025 --> 00:20:37,737
या यह कहूँ, वे यहाँ खो गई।

239
00:20:38,488 --> 00:20:41,449
ख़ैर, यह एक ख़तरनाक खेल का मैदान है।

240
00:20:42,742 --> 00:20:46,788
मेरे पिताजी कहते थे, "मरने के हज़ारों तरीके हैं।"

241
00:20:46,788 --> 00:20:48,206
...मरने के लिए हज़ारों तरीके।

242
00:20:49,123 --> 00:20:51,167
येवैटे? ज़ॉन-लूक?

243
00:20:52,961 --> 00:20:53,962
ज़ॉन-लूक!

244
00:20:57,632 --> 00:20:58,633
ज़ॉन-लूक!

245
00:21:01,803 --> 00:21:04,973
इन सुरंगों को अंगूर के खेत के दूसरी तरफ़
एक हैच की ओर जाना चाहिए।

246
00:21:04,973 --> 00:21:07,433
वहाँ से, हम यान पर कब्ज़ा कर सकेंगे। चलो चलें।

247
00:21:23,366 --> 00:21:25,910
चलो, हथियार लेने का समय आ गया है,
काम अब भी बाकी है।

248
00:21:28,621 --> 00:21:31,249
क्या दम है। तुम कैप्टन जैसी सुनाई पड़ती हो।

249
00:21:31,249 --> 00:21:33,334
पता है, तुम्हें स्टारफ़्लीट में भर्ती होना चाहिए था।

250
00:21:34,460 --> 00:21:36,629
मैंने कोशिश की थी। वॉयजर के बाद।

251
00:21:37,338 --> 00:21:38,965
स्टारफ़्लीट ने मुझे इसलिए अस्वीकार किया क्योंकि...

252
00:21:39,549 --> 00:21:40,717
तुम बॉर्ग थी?

253
00:21:41,342 --> 00:21:43,302
जेनवे ने मेरी तरफ़ से बात की,
और नौकरी छोड़ने की धमकी भी दी।

254
00:21:43,386 --> 00:21:45,847
पर मैंने मन बदल लिया, रेंजर बन गई।

255
00:21:49,267 --> 00:21:50,268
वे आ गए हैं।

256
00:21:51,310 --> 00:21:53,604
हमारे और यान के बीच दर्जनों बॉर्ग हैं।

257
00:21:54,564 --> 00:21:56,983
पचास मीटर की दूरी तय करनी होगी,

258
00:21:56,983 --> 00:22:00,486
और हमारे पास बस एक चाक़ू और एक पेंचकश है।

259
00:22:01,070 --> 00:22:02,238
और एक हिमशैल।

260
00:22:05,408 --> 00:22:07,785
तुम सच में एक अच्छी कैप्टन बनती।

261
00:22:09,120 --> 00:22:11,998
- हम जब इससे बच निकलेंगे...
- हम नहीं बचने वाले।

262
00:22:15,626 --> 00:22:18,254
नहीं, शायद नहीं।

263
00:22:37,648 --> 00:22:39,484
तुम हमेशा के लिए नहीं छिप सकते।

264
00:23:02,799 --> 00:23:04,050
हैलो।

265
00:23:15,436 --> 00:23:16,729
वह कैसा है?

266
00:23:16,813 --> 00:23:17,814
सो गया है।

267
00:23:17,814 --> 00:23:20,066
वह आधा डरा हुआ है, और आधा यह सोच रहा है

268
00:23:20,066 --> 00:23:21,943
कि उसने ऐसी शानदार चीज़ पहली बार देखी है।

269
00:23:21,943 --> 00:23:23,194
यह मुझे अपनी याद दिलाता है।

270
00:23:24,028 --> 00:23:26,072
भगवान न करे। तुम क्या कर रहे हो?

271
00:23:26,072 --> 00:23:27,448
अगर मैं सबरूटीन्स को वापस जोड़ सका,

272
00:23:27,532 --> 00:23:29,575
तो शायद मैं नियंत्रण वापस हासिल कर सकूँगा।

273
00:23:29,659 --> 00:23:32,120
- मैं तुम्हारे दिमाग़ के तार वापस जोड़ना चाहूँगी।
- टेरेसा, मुझे वापस जाना होगा।

274
00:23:32,120 --> 00:23:34,914
और तुम्हारी वजह से तुम्हारे दोस्त मारे जाएँगे
क्योंकि तुम मदद करने की हालत में नहीं हो।

275
00:23:34,914 --> 00:23:38,334
दवा लगाई है इसका यह मतलब नहीं है
कि तुम्हारी बाँह ठीक हो गई है।

276
00:23:39,043 --> 00:23:40,086
अब बैठ जाओ।

277
00:23:41,838 --> 00:23:44,423
इनमें से कौन सी चीज़ गोली निकालने में मदद करेगी?

278
00:23:45,466 --> 00:23:47,009
वह वाला। वह ट्राईकॉर्डर।

279
00:23:47,802 --> 00:23:51,806
सच में? एक पूरा ईआर तुम्हारी जेब में फिट बैठता है।

280
00:23:52,598 --> 00:23:53,933
शानदार है, हह?

281
00:23:53,933 --> 00:23:56,477
तुम्हें अंदाज़ा नहीं है कि यह मेरे लिए
कितना महत्वपूर्ण है, है न?

282
00:23:57,562 --> 00:24:01,149
चमत्कारों से घिरा चमत्कारी इलाज।

283
00:24:01,899 --> 00:24:05,695
यह जानकर, जीते या हारे, मुझे उन्हें जाने देना होगा।

284
00:24:13,870 --> 00:24:15,204
अपनी बाँह दिखाओ।

285
00:24:31,637 --> 00:24:33,139
तो तुम कहाँ हो, पिकार्ड?

286
00:25:11,844 --> 00:25:13,596
अन्य प्रवेश द्वार ढूँढो।

287
00:25:20,478 --> 00:25:21,604
ज़ॉन-लूक?

288
00:25:23,981 --> 00:25:24,982
माँ?

289
00:25:25,900 --> 00:25:27,401
क्या आप यहाँ अंदर हो?

290
00:25:37,328 --> 00:25:38,704
तुम जीत गए...

291
00:25:40,206 --> 00:25:41,499
और मैं खो गई।

292
00:25:42,708 --> 00:25:44,585
चलो ऊपर चलते हैं, ठीक है?

293
00:25:45,086 --> 00:25:47,046
चाय पीते हैं, डिनर करते हैं,

294
00:25:47,046 --> 00:25:50,633
और आज रात आप मुझे और नक्षत्रों के बारे में सिखा सकेंगी।

295
00:25:52,009 --> 00:25:53,302
सितारे...

296
00:25:54,428 --> 00:25:55,888
हाँ, हाँ।

297
00:25:56,722 --> 00:25:59,892
क्या तुम जानते हो कि अंतरिक्ष इतना विशाल,
इतना अनंत है,

298
00:26:00,977 --> 00:26:04,355
कि उस हल्के प्रकाश को अपने तारे से हमारी आँखों तक

299
00:26:04,355 --> 00:26:08,985
अकेला सफर तय करने में अरबों साल लग जाते हैं?

300
00:26:09,527 --> 00:26:13,906
रात के आकाश में तुम जो चमक देखते हो,
ज़ॉन-लूक, वह उत्तम प्रकाश,

301
00:26:15,157 --> 00:26:18,744
सिर्फ एक तारे की प्रतिध्वनि है, जो वास्तव में
लंबे समय पहले बुझ गई थी।

302
00:26:21,580 --> 00:26:22,915
मेरी तरह।

303
00:26:25,126 --> 00:26:27,545
जब तुम मुझे याद करोगे, ज़ॉन-लूक, वादा करो...

304
00:26:28,212 --> 00:26:32,425
वादा करो कि तुम एक मरते हुए तारे की ठंडक को
नज़रअंदाज़ करोगे,

305
00:26:33,759 --> 00:26:35,553
और इसकी जगह तुम्हारे प्रति

306
00:26:36,429 --> 00:26:39,849
उसकी रोशनी और अनंत प्यार याद रखना।

307
00:26:41,726 --> 00:26:43,352
येवैटे!

308
00:26:43,436 --> 00:26:45,146
ज़ॉन-लूक? तुम कहाँ हो?

309
00:26:48,816 --> 00:26:53,946
उत्कृष्ट। मैंने इसे केवल एक बार देखा था,
और वह भी बचपन में।

310
00:26:54,030 --> 00:26:55,865
और इसी तरह तुम्हें यह याद है?

311
00:26:56,615 --> 00:26:58,909
चलो भी, हमें जाना होगा। बस तुम और मैं।

312
00:27:05,541 --> 00:27:06,542
माँ!

313
00:27:07,126 --> 00:27:08,419
माँ!

314
00:27:10,421 --> 00:27:11,505
हाँ।

315
00:27:11,589 --> 00:27:13,716
ज़ॉन-लूक। भगवान का शुक्र है, तुम यहाँ हो।

316
00:27:18,220 --> 00:27:19,680
तुम्हारी माँ कहाँ गई?

317
00:27:20,181 --> 00:27:25,394
मैंने उन्हें ढूँढ लिया, पर मेरे पिताजी ने
उन्हें उस कमरे में बंद कर दिया।

318
00:27:27,313 --> 00:27:28,647
कृपया।

319
00:27:30,024 --> 00:27:32,860
कृपया, मुझे बाहर निकालो, ज़ॉन-लूक।

320
00:27:33,652 --> 00:27:36,697
सिर्फ तुम ही मुझे बचा सकते हो।

321
00:27:38,157 --> 00:27:41,160
मुझे बाहर निकालो। ज़ॉन-लूक!

322
00:27:44,455 --> 00:27:46,123
तो मैंने दरवाज़ा खोला।

323
00:27:49,960 --> 00:27:51,837
- वह क्या था?
- उन्होंने हमें ढूँढ लिया!

324
00:27:52,505 --> 00:27:53,714
वहाँ! वह दरवाज़ा!

325
00:27:57,218 --> 00:27:58,386
यह बंद है!

326
00:28:04,725 --> 00:28:05,726
हाँ!

327
00:28:12,483 --> 00:28:13,651
जाओ!

328
00:28:35,381 --> 00:28:37,091
मैंने कहा था कि तुम छिप नहीं पाओगे।

329
00:28:37,091 --> 00:28:38,801
किसने कहा कि मैं छिपा हुआ था?

330
00:28:52,064 --> 00:28:53,315
राफ़ी?

331
00:28:54,942 --> 00:28:55,943
एलनॉर?

332
00:28:57,695 --> 00:28:58,863
मैं एलनॉर नहीं हूँ।

333
00:28:58,863 --> 00:29:00,614
कम से कम सटीक रूप से नहीं।

334
00:29:01,907 --> 00:29:04,410
पर इतना असली हूँ कि तुम्हें कह सकूँ
कि तुम्हें देखकर ख़ुशी हुई।

335
00:29:05,411 --> 00:29:06,579
मुझे तुम्हारी बहुत याद आई, राफ़ी।

336
00:29:07,788 --> 00:29:09,290
हमारे पास ज़्यादा समय नहीं है।

337
00:29:09,290 --> 00:29:11,208
शायद अगर मैं यान की प्रणाली एक्सेस कर सकूँ...

338
00:29:11,292 --> 00:29:14,128
सेवन, प्रणाली बंद है, जिसकी चाबी मैं हूँ।

339
00:29:14,128 --> 00:29:17,423
जुराटी ने कोड की रक्षा करने के लिए इसे मुझ में छिपाया।

340
00:29:17,423 --> 00:29:19,425
वह अब भी अंदर ही अंदर रानी से लड़ रही है।

341
00:29:19,425 --> 00:29:21,594
- एलनॉर, क्या तुम मुझे एक्सेस दे सकते हो?
- ए, रुको।

342
00:29:21,594 --> 00:29:25,556
अगर हम यान की मुख्य प्रणाली खोल दें,
तो वह उन्हें एक्सेस कर पाएगी।

343
00:29:25,556 --> 00:29:27,349
हम रानी को वही दे देंगे जो उसे चाहिए।

344
00:29:27,433 --> 00:29:29,643
और अगर हमने ऐसा नहीं किया,
तो हम उससे अपनी रक्षा नहीं कर पाएँगे।

345
00:29:29,727 --> 00:29:31,437
बस विश्वास करो। मेरे पास एक विचार है।

346
00:29:35,900 --> 00:29:37,610
- यान की प्रणाली खुल गई है।
- ठीक है।

347
00:29:38,194 --> 00:29:41,822
हमें हैच खोलकर ट्रांसपोर्टर के लिए
रास्ता साफ़ करना होगा। रुको।

348
00:29:42,740 --> 00:29:45,534
एलनॉर, रुको। मेरी बात सुनो।

349
00:29:46,911 --> 00:29:50,456
सुनो, मैं... मैं जानती हूँ तुम वह नहीं हो।
मैं यह जानती हूँ।

350
00:29:52,249 --> 00:29:53,792
मैंने तुम्हें अपने पास इसलिए नहीं रखा

351
00:29:53,876 --> 00:29:57,087
क्योंकि मैं तुम्हारे अकेले होने से डरती थी...

352
00:29:59,006 --> 00:30:04,261
मैंने तुम्हें पास रखा क्योंकि मैं डरती थी
कि मैं अकेली पड़ जाऊँगी।

353
00:30:05,429 --> 00:30:06,430
राफ़ी,

354
00:30:07,556 --> 00:30:10,476
मेरे पास एलनॉर की आख़िरी यादें हैं,
जो यह जानने के लिए

355
00:30:10,476 --> 00:30:14,146
काफ़ी हैं कि
तुम्हारे प्रति उसकी आख़िरी राय निंदा नहीं,

356
00:30:15,814 --> 00:30:17,024
बल्कि प्यार है।

357
00:30:19,443 --> 00:30:21,612
ठीक है, रास्ता साफ़ है। चलो चलें।

358
00:30:26,700 --> 00:30:27,701
किस तरफ़?

359
00:30:35,918 --> 00:30:39,421
बायाँ किले के अंदर जाता है, और दायाँ मैदान की तरफ़।

360
00:30:39,505 --> 00:30:40,548
चलो।

361
00:30:42,091 --> 00:30:44,677
- नहीं। इस तरफ़!
- क्या?

362
00:30:46,470 --> 00:30:47,471
चलो।

363
00:30:48,222 --> 00:30:49,557
ट्रांसपोर्टर एक्सेस कर रही हूँ।

364
00:30:52,601 --> 00:30:54,311
तुम जो भी कर रही हो, जल्दी करो।

365
00:30:54,395 --> 00:30:56,438
जब तक मुमकिन हो मैं उन्हें दूर रखूँगा।

366
00:30:58,190 --> 00:30:59,191
सेवन...

367
00:31:11,161 --> 00:31:15,499
ख़ैर, लगता है हम बढ़त हासिल कर रहे हैं।

368
00:31:15,583 --> 00:31:16,959
क्या हम बाहर निकलने वाले हैं?

369
00:31:16,959 --> 00:31:19,295
धूपघड़ी में एक निकास है। आओ!

370
00:31:22,298 --> 00:31:25,843
तुम्हारी योजना सफल रही।
यान में अभी केवल एक बॉर्ग है।

371
00:31:32,224 --> 00:31:33,851
- सेवन।
- मैंने देखा।

372
00:31:33,851 --> 00:31:35,477
उसे ब्रिग में ट्रांसपोर्ट कर रही हूँ।

373
00:31:38,897 --> 00:31:40,774
उसके पास ट्रांसपोर्ट इन्हीबिटर है।

374
00:32:07,301 --> 00:32:09,887
एक के ख़िलाफ़ तीन शायद ही उचित है।

375
00:32:10,763 --> 00:32:13,724
जुराटी, कृपया हमें यह करने पर मजबूर मत करो।

376
00:32:13,724 --> 00:32:16,769
मुझे पता है तुम अंदर हो। मैं जानती हूँ तुम लड़ सकती हो!

377
00:32:17,436 --> 00:32:18,771
तुम अब भाग नहीं सकती।

378
00:32:19,355 --> 00:32:20,689
सच?

379
00:32:28,697 --> 00:32:30,115
सेवन! नहीं!

380
00:32:31,241 --> 00:32:34,161
कंप्यूटर, मुझे प्राथमिक नियंत्रण दो।

381
00:32:42,503 --> 00:32:44,588
कंप्यूटर, डेल्टा क्वाड्रेंट की तरफ़ चलो।

382
00:32:45,172 --> 00:32:48,467
कलेक्टिव बड़ा करने के लिए
हमारे पास अतिरिक्त 400 साल है।

383
00:32:48,467 --> 00:32:50,844
अगर मैंने ख़ून का बहाव नहीं रोका तो वह मर जाएगी!

384
00:32:51,428 --> 00:32:52,596
ऐसा मत करो।

385
00:32:53,222 --> 00:32:55,432
मैंने लाखों भाषाओं को आत्मसात किया है,

386
00:32:56,141 --> 00:32:58,477
और उनमें कुछ शब्द सामान्य हैं।

387
00:32:59,520 --> 00:33:01,021
"प्यार," निश्चित रूप से।

388
00:33:01,939 --> 00:33:03,816
"उम्मीद" और "डर,"

389
00:33:04,608 --> 00:33:06,610
और एक और सामान्य है...

390
00:33:08,278 --> 00:33:09,571
"निरर्थकता।"

391
00:33:11,657 --> 00:33:13,575
प्रजाति प्रेम के बिना पनपती है।

392
00:33:14,410 --> 00:33:16,787
राज्य बिना किसी भय के जीतते हैं।

393
00:33:17,538 --> 00:33:21,583
लेकिन यह सभी जैविक चीजों की अपूर्ण प्रकृति है

394
00:33:22,292 --> 00:33:26,839
कि वे एक अपराजेय शत्रु के विरुद्ध
एक अजेय लड़ाई लड़ते हैं...

395
00:33:28,590 --> 00:33:30,008
मृत्यु।

396
00:33:35,556 --> 00:33:37,224
अब हम यान तक जा सकते हैं।

397
00:33:42,730 --> 00:33:45,274
मुझे खोए हुए चूहों को ढूँढना आता है।

398
00:33:46,024 --> 00:33:49,653
उन्हें पकड़ने के लिए,
तुम्हें भूलभुलैया के माध्यम से इसका पीछा नहीं करना है।

399
00:33:50,529 --> 00:33:52,573
बस इसे बाहर आने के लिए मजबूर करना है।

400
00:34:11,300 --> 00:34:12,593
मैं क्यों रो रही हूँ?

401
00:34:12,593 --> 00:34:13,927
वे तुम्हारे आँसू नहीं हैं।

402
00:34:14,636 --> 00:34:15,888
वे मेरे हैं।

403
00:34:15,888 --> 00:34:19,099
वही केमिकल जिन्हें तुमने नियंत्रण
हासिल करने के लिए लिया था,

404
00:34:19,892 --> 00:34:21,185
डोपामाइन और एड्रेनालाईन,

405
00:34:21,185 --> 00:34:24,062
वे बस शराब और गाने से नहीं बनते।

406
00:34:24,938 --> 00:34:28,942
उदासी, हानि, निराशा।

407
00:34:29,777 --> 00:34:32,362
मूल रूप से, मेरे दोस्तों को
चोट पहुँचाने की कोशिश करोगी,

408
00:34:32,446 --> 00:34:33,906
तो यही होगा,

409
00:34:33,906 --> 00:34:36,950
पर इस बार इसकी वजह से
मैं थोड़ा नियंत्रण हासिल करने में कामयाब रही।

410
00:34:37,034 --> 00:34:38,035
नामुमकिन।

411
00:34:38,035 --> 00:34:41,497
अगर तुम दया दिखाती
तो शायद अभी तुम अपने रास्ते में होती।

412
00:34:48,295 --> 00:34:53,801
सूंग, तुम समझ नहीं रहे कि
तुम कैसा भविष्य बनाने वाले हो।

413
00:34:54,635 --> 00:34:57,221
संपन्न। समृद्ध।

414
00:34:57,805 --> 00:35:00,307
मुझे बताया गया है कि हमें आकाशगंगा में सब प्यार करते हैं।

415
00:35:01,016 --> 00:35:02,100
डरते हैं।

416
00:35:13,237 --> 00:35:14,488
यह क्या है?

417
00:35:14,988 --> 00:35:16,448
बॉर्ग का इतिहास।

418
00:35:16,532 --> 00:35:19,284
दरअसल, केवल इतिहास जिससे फ़र्क पड़ता है। अंत।

419
00:35:20,035 --> 00:35:21,745
जैसे यह तुम्हारे लिए हमेशा अंत होता है।

420
00:35:22,371 --> 00:35:25,791
एक अकेली कातिल बॉर्ग,
एक संयुक्त संघ, वे तुम्हारे लिए आते हैं।

421
00:35:25,791 --> 00:35:29,211
तुम्हारे अविश्वसनीय अहंकार के लिए।

422
00:35:29,211 --> 00:35:32,130
अगर बकवास ही तुम्हारा हथियार है,
तो मैं इंतज़ार कर सकती हूँ।

423
00:35:32,631 --> 00:35:35,175
- तुम हमेशा उदास नहीं रह सकती।
- सोचकर देखो।

424
00:35:35,259 --> 00:35:38,762
इस या किसी भी ब्रम्हांड में, तुम हमेशा हारती हो।

425
00:35:39,680 --> 00:35:41,139
इसलिए तुम इतनी कोशिश करती हो।

426
00:35:41,765 --> 00:35:45,853
तुम अनंत समय के घटनाक्रम में
अपनी प्रजाति की मौत देख चुकी हो।

427
00:35:45,853 --> 00:35:48,146
हमारी तरह ही तुम खोने से डरती हो।

428
00:35:49,439 --> 00:35:51,859
तुम्हें वही चाहिए जो हमें चाहिए।

429
00:35:53,527 --> 00:35:54,820
संपर्क।

430
00:35:56,029 --> 00:35:58,407
दीर्घायु। खोज।

431
00:36:00,325 --> 00:36:02,536
तुम बस बिना विकल्प दिए यह देती हो।

432
00:36:03,120 --> 00:36:06,582
मैं कह रही हूँ कि, अगर हम इसकी माँग करें?

433
00:36:07,082 --> 00:36:08,125
तुम और मैं?

434
00:36:08,709 --> 00:36:11,086
आख़िरकार, हम किसी मुद्दे पर आ रहे हैं।

435
00:36:11,086 --> 00:36:14,256
आकाशगंगा ऐसी ज़िंदगियों से भरी हुई है
जिन्हें बचाव की ज़रूरत है।

436
00:36:16,133 --> 00:36:18,302
उनमें से एक तुम्हारे सामने है।

437
00:36:18,844 --> 00:36:21,346
हमें अपना भाग्य ख़ुद बनाना है।

438
00:36:21,430 --> 00:36:24,641
यान के कैप्टन और उद्योग के कैप्टन।

439
00:36:24,725 --> 00:36:28,353
हम जैसे आदमियों के लिए, प्यार और डर,

440
00:36:29,605 --> 00:36:31,023
एक ही चीज़ है।

441
00:36:31,607 --> 00:36:33,108
समाप्ति का माध्यम।

442
00:36:33,609 --> 00:36:35,861
तुम ऐसे दल को लोगी जो मरते-मरते बची हो,

443
00:36:35,861 --> 00:36:39,531
परित्यक्त यानों के लोग, अंतरिक्ष का बहता माल?

444
00:36:40,157 --> 00:36:41,575
तुम हमें कबाड़ जमा करने के लिए कह रही हो?

445
00:36:41,575 --> 00:36:43,619
और दूसरा मौका दे रही हूँ।

446
00:36:44,161 --> 00:36:48,540
क्या होगा अगर हम इस यान को लेकर बेहतर बॉर्ग बनाएँ?

447
00:36:49,207 --> 00:36:52,920
एक असली कलेक्टिव जो समावेश में नहीं
बल्कि मुक्ति पर निर्भर हो।

448
00:36:52,920 --> 00:36:54,171
इस बारे में सोचो।

449
00:36:54,171 --> 00:36:57,925
एक बॉर्ग कलेक्टिव
जो अपने सदस्यों की विशिष्टता को अपनाता है।

450
00:36:57,925 --> 00:36:59,968
तुम हमें कमज़ोरी को स्वीकार करने के लिए कह रही हो।

451
00:37:00,052 --> 00:37:03,972
मैं बस यह कह रही हूँ कि जिसे तुम
कमज़ोरी समझती हो वह असलियत में ताक़त है।

452
00:37:04,765 --> 00:37:05,807
सहयोग है।

453
00:37:07,976 --> 00:37:09,686
तुम्हारा प्रस्ताव बेतुका है।

454
00:37:12,356 --> 00:37:14,608
पर पूरी तरह से बेहूदा नहीं है।

455
00:37:14,608 --> 00:37:19,655
उन सदस्यों की कल्पना करो
जो अपने विश्वास के लिए कठिन संघर्ष करेंगे।

456
00:37:21,114 --> 00:37:23,533
जो कभी नहीं हारेंगे
क्योंकि उनका कोई दुश्मन है ही नहीं,

457
00:37:23,617 --> 00:37:26,536
जिन्हें त्यागा और बदला नहीं जाएगा।

458
00:37:27,788 --> 00:37:30,457
स्नेह बढ़ सकता है और गहरा हो सकता है।

459
00:37:32,834 --> 00:37:34,127
सेवन की तरह।

460
00:37:34,711 --> 00:37:36,421
क्या तुमने कभी उससे प्यार नहीं किया?

461
00:37:37,965 --> 00:37:39,299
हम जो कर सकते हैं, क्या वह...

462
00:37:40,801 --> 00:37:42,594
उसमें माहिर नहीं थी?

463
00:37:43,762 --> 00:37:48,100
कोई जिसने मानवता की सेवा के लिए
अपने बॉर्ग होने का इस्तेमाल किया।

464
00:37:51,436 --> 00:37:53,605
चलो अनेकों सेवन वाला एक ब्रह्मांड बनाएँ।

465
00:37:56,733 --> 00:37:58,193
चलो इस शुरू करते हैं।

466
00:38:01,321 --> 00:38:02,656
सच कहूँ तो, शर्म की बात है।

467
00:38:03,281 --> 00:38:07,703
किसी और भविष्य में, शायद हम दोस्त बन पाते।

468
00:38:11,331 --> 00:38:13,041
अलविदा, पिकार्ड।

469
00:38:17,254 --> 00:38:18,255
सिस्टम रबूटिंग।

470
00:38:18,255 --> 00:38:19,715
मुझे लगता है काम बन गया है।

471
00:38:19,715 --> 00:38:22,509
- दस प्रतिशत।
- अगर मैं तुम्हें जाने नहीं देना चाहूँ तो?

472
00:38:22,509 --> 00:38:24,344
- अगर मैं तुम्हें जाने नहीं देना चाहूँ तो?
- बीस प्रतिशत।

473
00:38:24,428 --> 00:38:27,556
अगर मैं तुम्हारा चेहरा या ऐसी पागलपंती देखना चाहूँ तो?

474
00:38:27,556 --> 00:38:30,600
- टेरेसा, मेरी यहाँ कोई जगह नहीं है।
- क्यों?

475
00:38:31,518 --> 00:38:33,270
भविष्य में पहले से ही पर्याप्त नायक हैं।

476
00:38:33,270 --> 00:38:34,479
- तुम्हें नहीं लगता?
- चालीस प्रतिशत।

477
00:38:34,563 --> 00:38:37,691
विश्वास करो, मैंने इस बारे में विचार किया है।
सच में किया है।

478
00:38:38,400 --> 00:38:39,943
पर यह मेरी समय रेखा नहीं है।

479
00:38:40,027 --> 00:38:42,237
- भविष्य तुम्हारा है। उसका है।
- साठ प्रतिशत।

480
00:38:42,237 --> 00:38:45,073
मैं बस इसकी रक्षा करने की कोशिश कर रहा हूँ।

481
00:38:45,574 --> 00:38:48,744
क्या होगा अगर यही तुम्हारा भविष्य है,
और ऐसा ही होना था?

482
00:38:49,286 --> 00:38:50,537
अस्सी प्रतिशत।

483
00:38:59,838 --> 00:39:01,214
पचानवे प्रतिशत।

484
00:39:02,382 --> 00:39:03,633
टेरेसा, मैं...

485
00:39:20,567 --> 00:39:22,861
कृपया, नहीं। कृपया नहीं। ऐसा मत करो।

486
00:39:22,861 --> 00:39:23,945
कृपया नहीं।

487
00:39:42,923 --> 00:39:44,341
नहीं, तुम उसे मार रही हो!

488
00:39:55,185 --> 00:39:57,979
मुझे लगता है इसे चलाने के लिए
तुम्हें भविष्य से आने की ज़रूरत नहीं है।

489
00:39:59,773 --> 00:40:00,774
नहीं।

490
00:40:01,441 --> 00:40:04,861
पर इसे खोलने के लिए
तुम्हारे पास सही डीएनए होना ज़रूरी है।

491
00:40:05,445 --> 00:40:07,989
अगर इसे ज़्यादा समय तक पकड़ो, और, ख़ैर...

492
00:40:08,824 --> 00:40:09,866
बूम।

493
00:40:23,630 --> 00:40:24,798
वह बच जाएगी।

494
00:40:29,636 --> 00:40:32,514
पर उसे बचाने की एक कीमत थी।

495
00:40:41,064 --> 00:40:42,149
जुराटी?

496
00:40:44,442 --> 00:40:45,443
क्या यह तुम हो?

497
00:40:46,820 --> 00:40:47,821
हाँ।

498
00:40:49,281 --> 00:40:50,365
नहीं।

499
00:40:51,867 --> 00:40:54,452
मुझे लगता है हम कुछ नया बन रहे हैं।

500
00:40:55,579 --> 00:40:57,247
कुछ बेहतर।

501
00:40:57,247 --> 00:40:58,331
सेवन।

502
00:41:04,254 --> 00:41:05,672
मुझे यान तक पहुँचना है।

503
00:41:07,132 --> 00:41:08,550
वैसे, शुक्र मनाओ मैं आ गया।

504
00:41:15,056 --> 00:41:16,600
मुझे बाहर निकालो, ज़ॉन-लूक।

505
00:41:17,767 --> 00:41:19,019
कृपया।

506
00:41:22,939 --> 00:41:24,733
तो मैंने दरवाज़ा खोला।

507
00:41:29,613 --> 00:41:32,324
मुझे सबसे अजीब स्मृति याद आ रही है।

508
00:41:34,242 --> 00:41:35,702
इस पर गौर करो।

509
00:41:35,702 --> 00:41:37,204
देखो यह तुम्हें कहाँ ले जाती है।

510
00:41:44,711 --> 00:41:49,883
अतीत में ऐसे पल होते हैं, जहाँ काश हम वापस जा पाते।

511
00:41:51,176 --> 00:41:56,181
यादें, अतीत के वह पल जो हम बेहतर जीते हैं।

512
00:41:57,557 --> 00:42:04,397
उन पलों में, दुखद अंत सुखद शुरुआत में बदल सकते हैं।

513
00:42:05,148 --> 00:42:08,985
हानि के पल लाभ में बदल सकते हैं।

514
00:42:10,111 --> 00:42:13,156
मुझे याद आ गया है।

515
00:42:14,241 --> 00:42:18,703
अत्यधिक उदासी के बादल भरे क्षण में,

516
00:42:19,204 --> 00:42:23,250
मेरी माँ ने यहाँ इस जगह पर फांसी लगा ली थी।

517
00:42:24,542 --> 00:42:27,254
और जो कुछ मैंने जिया है, मैंने देखा और किया है,

518
00:42:27,254 --> 00:42:32,425
शायद यही एक पल है जिसे मैंने कभी याद करना नहीं चाहा।

519
00:42:33,301 --> 00:42:36,888
यह पल जिसे बदलने की मेरे पास शक्ति नहीं है।

520
00:42:39,057 --> 00:42:41,226
मुझे बताया गया कि मेरी माँ बीमार थी।

521
00:42:42,811 --> 00:42:47,482
पर मैंने केवल यही सोचा था कि वे प्रेरित थी।

522
00:42:49,276 --> 00:42:54,155
उस रात, मेरे पिताजी ने उन्हें उनकी अपनी भलाई के लिए
कमरे में बंद किया।

523
00:42:54,864 --> 00:42:57,325
शायद मेरी भलाई के लिए भी।

524
00:42:58,034 --> 00:43:00,412
लेकिन उन्होंने मुझसे मदद करने की भीख मांगी।

525
00:43:00,412 --> 00:43:03,498
मुझसे कहा कि उन्हें मेरी ज़रूरत थी।

526
00:43:03,498 --> 00:43:06,126
मेरी मदद की कितनी ज़्यादा ज़रूरत थी।

527
00:43:10,088 --> 00:43:15,468
और यह वह हिस्सा है जिसे मैंने अपना पूरा जीवन
याद न रखने की कोशिश में बिताया है।

528
00:43:16,469 --> 00:43:18,596
मुझे लगा मैं उन्हें बचा रहा था,

529
00:43:19,806 --> 00:43:22,309
इसलिए उनके सोने के बाद...

530
00:43:22,892 --> 00:43:24,728
मैंने उन्हें बाहर निकाला।

531
00:43:26,313 --> 00:43:32,819
अगर मैं वह दरवाज़ा बंद रखता,
तो शायद वे भी बुढ़ापा देख पाती।

532
00:43:33,528 --> 00:43:36,823
मैं उन्हें उनके बुढ़ापे में देखने की कल्पना करता...

533
00:43:38,700 --> 00:43:40,410
कि वे मुझे चाय बनाकर देती।

534
00:43:42,579 --> 00:43:45,040
और मुझे बात करने के लिए कहती।

535
00:43:48,126 --> 00:43:51,963
यह कंकाल वाली चाबी पूरे घर में घूम चुकी है।

536
00:43:54,132 --> 00:43:57,385
काश उस दिन यह मेरे हाथों में नहीं लगती।

537
00:44:00,347 --> 00:44:01,639
मैं उनसे प्यार करता था।

538
00:44:04,017 --> 00:44:05,310
बहुत ज़्यादा।

539
00:44:07,479 --> 00:44:09,731
प्यार बड़े दुःख और अपार पीड़ा का स्रोत...

540
00:44:11,232 --> 00:44:12,400
हो सकता है।

541
00:44:13,568 --> 00:44:14,986
घोर अपराध बोध का भी।

542
00:44:16,905 --> 00:44:21,701
ख़ुद से दूर भागने का, या एक-दूसरे से दूर होने का कारण भी।

543
00:44:24,204 --> 00:44:25,997
प्यार एक अभिशाप हो सकता है।

544
00:44:28,792 --> 00:44:30,960
पर हमेशा और पूरी तरह से...

545
00:44:32,420 --> 00:44:33,588
यह एक तोहफ़ा है।

546
00:45:06,746 --> 00:45:08,373
मैं यह रह चुकी हूँ। मैं...

547
00:45:10,583 --> 00:45:13,586
अनिका की जगह काफ़ी समय से सेवन रह चुकी हूँ।

548
00:45:14,587 --> 00:45:16,047
सामान्य बनना...

549
00:45:18,591 --> 00:45:19,717
काफ़ी अच्छा था।

550
00:45:22,470 --> 00:45:23,888
दरअसल, यह नामुमकिन है।

551
00:45:25,056 --> 00:45:28,351
क्योंकि तुम भले कुछ भी बन जाओ, बॉर्ग या इंसान...

552
00:45:29,477 --> 00:45:32,856
मेरी जानकारी में मैंने तुम जैसा
अद्भुत इंसान कभी नहीं देखा।

553
00:45:37,360 --> 00:45:41,739
तुम ज़िंदगी भर इनसे भागती रही, इससे भागती रही।

554
00:45:43,283 --> 00:45:46,953
और मैं कल्पना करती हूँ कि
तुम और कितना अधिक सक्षम होती,

555
00:45:46,953 --> 00:45:49,622
तुम क्या-क्या कर पाती...

556
00:45:51,040 --> 00:45:52,584
अगर तुम रुक जाती तो।

557
00:45:55,295 --> 00:45:56,629
जाने का समय हो गया है।

558
00:46:01,426 --> 00:46:04,554
हम उसे ऐसा करने नहीं दे सकते।
उसने जो भी वादा किया है, हम...

559
00:46:08,183 --> 00:46:09,517
तुम अभी जो भी हो,

560
00:46:10,977 --> 00:46:12,479
तुम्हारा आधा हिस्सा हमारी दोस्त है।

561
00:46:14,147 --> 00:46:16,191
शायद, समय आने पर तुम सभी दोस्त बन पाओ।

562
00:46:17,650 --> 00:46:20,111
बेशक़, समय आने पर।

563
00:46:21,321 --> 00:46:23,698
पर अभी के लिए, सौदा पूरा करना होगा।

564
00:46:24,866 --> 00:46:28,411
एक जान के बदले एक यान सही सौदा है।

565
00:46:29,120 --> 00:46:31,122
और कृपया अपने एडमिरल से कहना

566
00:46:32,415 --> 00:46:34,876
कि भविष्य में बॉर्ग हत्यारे की ज़रूरत नहीं होगी।

567
00:46:36,085 --> 00:46:37,712
कम से कम, हमारे लिए तो नहीं।

568
00:46:38,588 --> 00:46:39,714
और उससे यह कहना।

569
00:46:40,548 --> 00:46:43,134
मिशन रोका नहीं जाना चाहिए।

570
00:46:43,218 --> 00:46:45,929
सफल होने के लिए, दो रेने की ज़रूरत होगी।

571
00:46:46,721 --> 00:46:50,016
एक जो ज़िंदा रहेगी, और दूसरी जो मारी जाएगी।

572
00:47:36,145 --> 00:47:38,147
- वह मेरा यान ले गई।
- मेरा यान।

573
00:47:38,231 --> 00:47:42,527
सेवन की जान बचाने के बदले...
जुराटी ने इसे रानी को दे दिया।

574
00:47:46,531 --> 00:47:49,325
सेवन। क्या तुम ठीक हो?

575
00:47:52,829 --> 00:47:53,997
मैं अपने असली रूप में हूँ।

576
00:48:00,461 --> 00:48:02,213
ख़ैर, हमने एक दोस्त खोया है।

577
00:48:03,131 --> 00:48:05,633
पर हमने ख़ुद को पाया है।

578
00:48:06,301 --> 00:48:10,930
और अगर हमें जीतना है
तो हमें एक-दूसरे की ज़रूरत होगी।

579
00:48:11,639 --> 00:48:13,266
सूंग अब भी ज़िंदा है।

580
00:48:13,266 --> 00:48:14,892
और वह बेशक़ हार मानने वालों में से नहीं है।

581
00:48:14,976 --> 00:48:16,769
तुम्हारा यान भले ही उसकी पकड़ से बच गया है,

582
00:48:16,853 --> 00:48:19,897
पर वह यूरोपा मिशन को रोकने का
कोई और तरीका ढूँढ निकालेगा।

583
00:48:20,440 --> 00:48:21,441
और रेने को।

584
00:48:21,441 --> 00:48:22,525
या उससे भी बदतर।

585
00:48:22,609 --> 00:48:25,486
पिकार्ड, एग्नेस ने जाने से पहले
तुम्हारे लिए एक संदेश छोड़ा।

586
00:48:25,570 --> 00:48:28,489
सफल होने के लिए, दो रेने की ज़रूरत होगी,

587
00:48:28,573 --> 00:48:31,117
एक जो ज़िंदा रहेगी और दूसरी जो मारी जाएगी।

588
00:48:31,117 --> 00:48:35,455
मैं उस परिणाम को स्वीकार करने से इंकार करता हूँ
जो अभी तक घटा नहीं है।

589
00:48:35,455 --> 00:48:37,540
चलो! हमें काम पर लगना है।

590
00:49:10,281 --> 00:49:11,741
एलेग्जेंडर करेज द्वारा असली स्टार ट्रैक थीम

591
00:49:44,232 --> 00:49:46,234
उप-शीर्षक अनुवादक: मून कलिता

