1
00:00:13,848 --> 00:00:15,933
इससे पहले स्टार ट्रैक: पिकार्ड में...

2
00:00:16,767 --> 00:00:22,189
इतने समय बाद, मैं सोच में पड़ गई हूँ,
तुम ढूँढ रहे थे या भाग रहे थे?

3
00:00:22,273 --> 00:00:24,400
और समय नहीं है।

4
00:00:24,400 --> 00:00:27,319
हम अपनी रानी को भेजेंगे।

5
00:00:28,654 --> 00:00:31,157
स्वतः विनाश प्रक्रिया शुरू करो।

6
00:00:32,950 --> 00:00:35,035
यह कैसा नर्क है, क्यू?

7
00:00:35,119 --> 00:00:38,539
यह कोई सीख नहीं है। यह प्रायश्चित है।

8
00:00:38,539 --> 00:00:40,374
- या?
- माफ़ी माँगो।

9
00:00:40,458 --> 00:00:41,459
किस चीज़ के लिए?

10
00:00:41,459 --> 00:00:42,752
शायद तुम्हें पता है।

11
00:00:43,419 --> 00:00:45,546
हमें अतीत को सुधारना होगा।

12
00:00:46,964 --> 00:00:50,384
अगर हम यहाँ असफल हुए, तो एलनॉर को निराश करेंगे।

13
00:00:50,468 --> 00:00:52,011
तुम लैरिस नहीं हो।

14
00:00:52,011 --> 00:00:53,304
मेरा नाम टैलिन है।

15
00:00:53,304 --> 00:00:56,557
मैंने अपना पूरा अस्तित्व
एक व्यक्ति की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया है।

16
00:00:56,557 --> 00:00:57,641
रेने पिकार्ड

17
00:00:57,725 --> 00:00:59,477
मैं नज़र रखती हूँ पर कभी सामने नहीं आती हूँ।

18
00:00:59,477 --> 00:01:01,103
मैं रेने से कभी नहीं मिली।

19
00:01:01,187 --> 00:01:03,481
तो न यूरोपा मिशन होगा, न कोई उम्मीद होगी।

20
00:01:03,481 --> 00:01:05,107
सभी सबसे नफ़रत करेंगे।

21
00:01:05,191 --> 00:01:07,985
हमें बस सुनिश्चित करना है कि रेने उस यान में चढ़े।

22
00:01:07,985 --> 00:01:10,321
मुझे खेद है कि बाकी के नहीं बचे।

23
00:01:10,321 --> 00:01:13,240
लगता है तुम उनमें सबसे शक्तिशाली हो।

24
00:01:13,324 --> 00:01:14,825
क्या मैं कोई प्रयोग हूँ?

25
00:01:14,909 --> 00:01:18,329
अगर मैं अभी उस दरवाज़े से चली जाऊँ,
तो आपको क्या खोने का डर होगा?

26
00:01:18,329 --> 00:01:21,582
रेने पिकार्ड अंतरिक्ष यान में चढ़ेगी और एक खोज करेगी

27
00:01:21,582 --> 00:01:23,876
जिससे तुम्हारा काम व्यर्थ हो जाएगा या...

28
00:01:24,460 --> 00:01:27,922
तुम्हारे समय में पृथ्वी में पारिस्थितिक क्षति होगी।

29
00:01:28,756 --> 00:01:31,383
वे तुमसे मदद माँगेंगे।

30
00:01:31,467 --> 00:01:33,260
अगर तुम्हें मौका दिया गया तो।

31
00:01:33,344 --> 00:01:35,513
मैं हमें मिशन कंट्रोल में पहुँचा सकता हूँ।

32
00:01:35,513 --> 00:01:39,183
जो आदमी तुम्हारे रास्ते के आड़े आएगा,
वह अभी मेरे रास्ते का काँटा है।

33
00:01:40,059 --> 00:01:41,477
पिकार्ड!

34
00:01:41,477 --> 00:01:44,396
तुम्हें अंदाज़ा नहीं है कि यह मेरे लिए
कितना महत्वपूर्ण है, है न?

35
00:01:44,480 --> 00:01:47,316
यह जानकर कि जीते या हारे, मुझे उन्हें जाने देना होगा।

36
00:01:48,317 --> 00:01:50,611
मुझे बाहर निकालो, ज़ॉन-लूक।

37
00:01:50,611 --> 00:01:54,990
यह कंकाल वाली चाबी पूरे घर में घूम चुकी है।

38
00:01:55,074 --> 00:01:58,327
काश, उस दिन, यह मेरे हाथों में नहीं लगती।

39
00:01:59,161 --> 00:02:02,748
सौदा पूरा करना होगा। जान के बदले यान।

40
00:02:02,832 --> 00:02:05,000
सफल होने के लिए, दो रेने की ज़रूरत होगी,

41
00:02:05,084 --> 00:02:07,711
एक जो ज़िंदा रहेगी और दूसरी जो मारी जाएगी।

42
00:02:07,795 --> 00:02:11,799
मैं उस परिणाम को स्वीकार करने से इंकार करता हूँ
जो अभी तक घटा नहीं है।

43
00:02:11,799 --> 00:02:12,967
हमें काम पर लगना है।

44
00:02:12,967 --> 00:02:17,012
हमें सुनिश्चित करना होगा कि
यूरोपा मिशन योजना अनुसार उड़ान भरे।

45
00:02:24,645 --> 00:02:30,484
मुझे पारिवारिक कहानियाँ याद हैं कि
कैसे शॉटे पर गोलियाँ चली थीं

46
00:02:30,568 --> 00:02:35,114
जब मेरे पूर्वज 21वीं सदी में
दोबारा इस पर कब्ज़ा कर रहे थे।

47
00:02:35,114 --> 00:02:38,075
वह गोलियों के वही छेद हैं।

48
00:02:38,075 --> 00:02:41,203
तुम्हें लगता है कि हम उचित भविष्य की ओर अग्रसर हैं?

49
00:02:42,913 --> 00:02:44,123
पता नहीं।

50
00:02:44,123 --> 00:02:45,791
मैं बार-बार वही सोच रहा हूँ।

51
00:02:45,875 --> 00:02:47,835
जो भविष्यवाणी एग्नेस ने की।

52
00:02:48,377 --> 00:02:51,922
"सफल होने के लिए, दो रेने चाहिए।

53
00:02:52,006 --> 00:02:55,801
एक जो जीएगी और दूसरी मरेगी।"

54
00:03:00,723 --> 00:03:02,057
इसका क्या मतलब है?

55
00:03:02,808 --> 00:03:04,310
यह कैसे संभव है?

56
00:03:07,688 --> 00:03:08,814
पिकार्ड, बाद में।

57
00:03:11,191 --> 00:03:12,401
हम तैयार हैं?

58
00:03:24,371 --> 00:03:25,414
बहुत ख़ूब।

59
00:03:26,540 --> 00:03:28,250
यह तुम्हारे ट्राईकॉर्डर जैसे काम करने चाहिए।

60
00:03:28,334 --> 00:03:30,544
- राफ़ी, तुम सूंग का जीपीएस ट्रैक कर सकती हो?
- ठीक है।

61
00:03:31,295 --> 00:03:33,380
उसकी सभी गाड़ियाँ अब भी घर पर ही हैं।

62
00:03:33,464 --> 00:03:35,382
जुराटी ने वहीं से
हमारे ट्रांसपोर्टर को निष्क्रिय किया था।

63
00:03:35,466 --> 00:03:37,217
उसके पास काफ़ी रिमोट क्षमताएँ होंगी।

64
00:03:37,301 --> 00:03:40,846
तो हम वहीं जाएँगे।
टैलिन, हम क्वारंटाइन में घुस नहीं सकते?

65
00:03:40,930 --> 00:03:42,973
वे लॉन्च के दिन क्वारंटाइन से निकलेंगे।

66
00:03:43,057 --> 00:03:45,434
पर मैं सिक्योरिटी से और लॉबी के बायो-स्कैनर से

67
00:03:45,434 --> 00:03:47,436
बचने के लिए अंदर ट्रांसपोर्ट हूँगी।

68
00:03:47,436 --> 00:03:49,021
- अंदर ट्रांसपोर्ट होगी?
- चिंता मत करो।

69
00:03:49,021 --> 00:03:50,856
मैं काफ़ी समय से इसकी योजना बना रही हूँ।

70
00:03:50,940 --> 00:03:52,524
वैसे, तुम्हारा इरादा क्या है?

71
00:03:52,608 --> 00:03:54,360
मैं उसकी रक्षा करुँगी, पिकार्ड।

72
00:03:55,152 --> 00:03:56,153
यही मेरा काम है।

73
00:03:57,571 --> 00:03:58,572
शुभकामनाएँ।

74
00:03:58,656 --> 00:03:59,865
तुम्हें भी।

75
00:04:07,665 --> 00:04:09,375
वह क्या कर रहा है?

76
00:05:48,098 --> 00:05:53,312
स्टार ट्रैक
पिकार्ड

77
00:05:54,563 --> 00:05:56,356
"स्टार ट्रैक: द नेक्स्ट जनरेशन" पर आधारित

78
00:06:09,036 --> 00:06:10,829
कैपकॉम स्थिति ले लिए तैयारी कर रहे हैं।

79
00:06:10,913 --> 00:06:13,373
सभी प्रणालियाँ रिपोर्ट करें। पाँच मिनटों...

80
00:06:16,543 --> 00:06:19,046
उड़ान निर्देशिका के लिए मौसम की पुष्टि कर रहा हूँ...

81
00:06:35,646 --> 00:06:38,565
लॉन्च में 21 मिनट बचे हैं।

82
00:06:38,649 --> 00:06:39,858
तुम क्या कर रहे हो?

83
00:06:39,942 --> 00:06:41,068
उससे भी ज़रूरी है,

84
00:06:41,068 --> 00:06:44,029
मुझे पता है तुम क्या कर रही हो, या क्या करना चाहती हो।

85
00:06:45,197 --> 00:06:47,449
- टैलिन।
- पीछे हटो।

86
00:06:47,533 --> 00:06:49,451
मुझे माफ़ कर दो, पर मैं तुम्हें यह करने नहीं दे सकता।

87
00:06:49,535 --> 00:06:50,702
क्या, मेरा काम?

88
00:06:50,786 --> 00:06:54,206
तुम्हें उसकी जान बचाने हेतु
अपना बलिदान देने की ज़रूरत नहीं है।

89
00:06:57,209 --> 00:07:00,254
ठीक है। क्या जुराटी के पास तुम्हें झूठ बोलने का कारण है?

90
00:07:00,254 --> 00:07:02,172
हज़ारों! वह बॉर्ग का हिस्सा है।

91
00:07:02,256 --> 00:07:05,467
पर वह एग्नेस भी है, तुम्हारी दोस्त भी है,

92
00:07:06,135 --> 00:07:08,804
जिसे भविष्य दिखता है, सारे संभावित भविष्य दिखते हैं।

93
00:07:08,804 --> 00:07:10,722
मैं भविष्यवाणी पर निर्भर नहीं रहता हूँ।

94
00:07:10,806 --> 00:07:11,974
और रहा भी तो,

95
00:07:11,974 --> 00:07:15,018
उसने जो कहा, उसका तात्पर्य निकालने के कई तरीके हैं।

96
00:07:15,102 --> 00:07:17,563
और बस इसलिए कि तुम्हें लगता है
तुम उसका मतलब समझती हूँ,

97
00:07:17,563 --> 00:07:19,398
मैं तुम्हें ख़ुद की बलि चढ़ाने नहीं दूँगा...

98
00:07:19,398 --> 00:07:20,899
नहीं दोगे?

99
00:07:21,900 --> 00:07:23,110
यह तुम पर नहीं है।

100
00:07:23,110 --> 00:07:25,070
यह मेरी ज़िंदगी है।

101
00:07:25,154 --> 00:07:27,406
बस इसलिए कि तुम डरते हो कि मैं मारी जाऊँगी

102
00:07:27,406 --> 00:07:29,867
तुम मुझे अपना उद्देश्य पूरा करने से नहीं रोक सकते।

103
00:07:29,867 --> 00:07:32,494
तुम मेरी नियति का फैसला नहीं करोगे।

104
00:07:38,417 --> 00:07:39,710
मैं समझती हूँ।

105
00:07:39,710 --> 00:07:41,545
मैं तुम्हारा मन समझती हूँ।

106
00:07:42,212 --> 00:07:44,423
पर औरों की ज़िंदगियाँ बचाना तुम निर्भर नहीं है।

107
00:07:45,048 --> 00:07:47,426
और उनकी मृत्यु तुम्हारी ग़लती नहीं है।

108
00:07:47,426 --> 00:07:49,553
न ही मेरी, अगर हुई तो।

109
00:07:50,721 --> 00:07:51,972
न ही तुम्हारी माँ की।

110
00:07:52,598 --> 00:07:54,474
यह कल्पना है, ज़ॉन-लूक।

111
00:07:55,225 --> 00:07:57,060
हम किसे खोएँगे, इस पर हमारा नियंत्रण नहीं है,

112
00:07:57,686 --> 00:07:59,855
और हम इसके दर्द से नहीं बच सकते।

113
00:08:01,607 --> 00:08:06,653
दूसरों लोगों को अपने निर्णय ख़ुद लेने का हक़ है,
और यह निर्णय मेरा अपना है।

114
00:08:12,868 --> 00:08:14,077
मुझे बचाने की ज़रूरत नहीं है।

115
00:08:15,579 --> 00:08:16,788
कभी ज़रूरत थी ही नहीं।

116
00:08:22,753 --> 00:08:26,298
कंप्यूटर, कक्षीय विलक्षणताओं को दोबारा जाँचो।

117
00:08:27,466 --> 00:08:31,637
यान के आरसीएस थ्रस्टर्स पर
ड्रोन टारगेटिंग सिस्टम को सिंक्रोनाइज़ करो।

118
00:08:31,637 --> 00:08:33,096
उड़ान पथ का विश्लेषण हो गया है।

119
00:08:33,180 --> 00:08:35,474
सेक्टर छह से 12 लॉन्च के लिए साफ़ है।

120
00:08:36,225 --> 00:08:38,602
कंप्यूटर, ड्रोन लॉन्च में समय?

121
00:08:38,602 --> 00:08:41,647
चार मिनट, 27 सेकंड।

122
00:08:42,898 --> 00:08:44,316
फ़्लाइट टेलीमेट्री को समायोजित करो...

123
00:08:44,316 --> 00:08:45,400
ऑडियो_298188_के02.3

124
00:08:45,484 --> 00:08:46,485
धत् तेरी की।

125
00:08:48,362 --> 00:08:50,155
पिकार्ड, सुन रहे हो? हम ग़लत थे।

126
00:08:50,239 --> 00:08:51,323
डॉक्टर सूंग।

127
00:08:51,323 --> 00:08:52,407
सूंग यहाँ नहीं है।

128
00:08:53,492 --> 00:08:56,286
क्योंकि वह यहाँ है, लॉन्च में।

129
00:08:57,996 --> 00:08:59,414
धत् तेरी की!

130
00:08:59,498 --> 00:09:03,335
यह पूरी परिदृश्य
हमें यहाँ सूंग से दूर लाने के लिए रचा गया था।

131
00:09:03,335 --> 00:09:07,172
अगर उसकी आवाज़ नक़ली हो, पर ड्रोन असली हों तो?

132
00:09:07,256 --> 00:09:11,969
मुझे यहाँ पाँच हीट सिग्नेचर मिल रहे हैं।

133
00:09:20,185 --> 00:09:23,605
वह लॉन्च में जो भी कर रहा हो,
शायद हमें उसकी बैकअप योजना मिल गई है।

134
00:09:25,607 --> 00:09:27,359
अगर वह रेने को यान में चढ़ने से रोक न सका,

135
00:09:27,359 --> 00:09:30,153
तो वह इन ड्रोन से रॉकेट को मार गिराएगा।

136
00:09:30,237 --> 00:09:31,822
राफ़ी, हमारे पास कितना समय है?

137
00:09:32,864 --> 00:09:35,450
- तीन मिनट, 45 सेकंड।
- रिमोट पहुँच मिल सकती ही?

138
00:09:35,534 --> 00:09:36,952
यह प्रणाली एन्क्रिप्टेड है।

139
00:09:36,952 --> 00:09:40,956
अगर मेरे पास ला सिरेणा होती, तो मैं सुलझा पाती,
पर मैं उसके बिना उन्हें नहीं रोक सकती।

140
00:09:42,541 --> 00:09:44,710
हाइड्रॉलिक बाहरी शक्ति सक्रीय कर सकते हैं।

141
00:09:44,710 --> 00:09:45,794
{\an8}केवल मिशन कर्मी

142
00:09:45,794 --> 00:09:47,713
{\an8}यहाँ से आगे सुरक्षा मंज़ूरी चाहिए

143
00:09:51,216 --> 00:09:53,552
सभी ग़ैर-कर्मी लॉन्चपैड खाली करें...

144
00:09:53,552 --> 00:09:56,722
क्यों न हम इन्हें बिगड़ दें? अगर वे उड़ नहीं सके
तो यान को तबाह नहीं कर सकेंगे।

145
00:09:56,722 --> 00:10:00,642
सूंग को पता था कि हम यह ढूँढ लेंगे, है न?
तो उसने रिकॉर्डिंग क्यों बनाई?

146
00:10:00,726 --> 00:10:03,478
उसने अनुमान लगाया होगा कि
हम इन्हें तबाह करने की कोशिश करेंगे।

147
00:10:03,562 --> 00:10:04,563
देखो, यह...

148
00:10:06,148 --> 00:10:08,233
धत् तेरे की। इन्हें तुरंत फटने के लिए तैयार रखा है।

149
00:10:08,317 --> 00:10:10,485
अगर हमने कुछ ग़लती की, तो यह फट जाएगा।

150
00:10:11,153 --> 00:10:13,113
तो क्या कह रही हो, हम कुछ नहीं कर सकते?

151
00:10:13,697 --> 00:10:17,492
बिल्कुल नहीं। मुझे औज़ार चाहिए।
सरौता, कैंची, जो भी ढूँढ सको।

152
00:10:18,076 --> 00:10:22,122
शायद हम इन्हें निष्क्रीय न कर सकें,
पर शायद मैं मैन्युअल नियंत्रण हासिल कर सकूँगी।

153
00:10:27,294 --> 00:10:30,589
क्राफ़्ट दो, कृपया पहले चरण की सुरंग पर दबाव डालें।

154
00:10:33,717 --> 00:10:38,555
आगे बढ़ सकती हो।
स्ट्रिप 1ए अब बंद हैं। हम लॉकडाउन में हैं...

155
00:10:38,555 --> 00:10:42,309
डॉ. सूंग, हमें आपके आने की उम्मीद नहीं थी।
हम आपके लिए वीआईपी बूथ तैयार करते।

156
00:10:42,309 --> 00:10:44,519
नहीं। आज मैं वीआईपी नहीं हूँ।

157
00:10:44,603 --> 00:10:46,897
मुझे बस एस्ट्रोनॉटों के साथ कुछ मिनट चाहिए।

158
00:10:46,897 --> 00:10:49,858
उन पुरुष और महिलाओं से हाथ मिलाना है
जो भविष्य बनाने वाले हैं।

159
00:10:49,858 --> 00:10:52,569
- वैसे, क्वारंटाइन प्रोटोकॉल के अनुसार...
- क्या?

160
00:10:53,737 --> 00:10:56,990
दान करने पर भी
मैं उनसे पाँच मिनटों के लिए नहीं मिल सकता?

161
00:10:57,866 --> 00:10:59,159
बेशक़।

162
00:10:59,159 --> 00:11:00,869
वे सूट पहनने की तैयारी कर रहे हैं।

163
00:11:01,870 --> 00:11:02,871
ठीक है।

164
00:11:13,715 --> 00:11:16,093
यूरोपा -
रेने पिकार्ड

165
00:11:19,221 --> 00:11:20,555
हे, भगवान।

166
00:11:21,098 --> 00:11:22,307
यह हो रहा है...

167
00:11:24,810 --> 00:11:26,478
और मैं सच में तैयार हूँ।

168
00:11:27,187 --> 00:11:30,982
यूरोपा मिशन लॉन्च टी-माइनस 60 मिनट में शुरू होगा।

169
00:11:33,777 --> 00:11:35,112
तुम कौन हो?

170
00:11:35,112 --> 00:11:36,196
माया कहाँ है?

171
00:11:37,280 --> 00:11:38,824
माया की तबियत ख़राब थी।

172
00:11:38,824 --> 00:11:41,827
कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता था, इसलिए...

173
00:11:41,827 --> 00:11:45,497
झूठ। मैं कर्मी दल के प्रत्येक सदस्य को जानती हूँ।

174
00:11:45,497 --> 00:11:46,998
तुम उनमें से एक नहीं हो।

175
00:11:48,291 --> 00:11:50,377
और तुमने माया की यूनिफ़ॉर्म क्यों पहनी है?

176
00:11:58,468 --> 00:12:01,763
विश्वास नहीं होता कि समय हो गया है।
आज का दिन। इतिहास।

177
00:12:01,847 --> 00:12:04,349
- मैंने सोचा नहीं था कि हम सफल होंगे।
- सच में?

178
00:12:05,225 --> 00:12:06,768
कितना बुरा रवैया है।

179
00:12:06,852 --> 00:12:11,940
मेरा यह मतलब था कि
ऐसा लगा नहीं था कि यह सच में होगा।

180
00:12:11,940 --> 00:12:13,900
पता है, तुम बहुत ही अपमानजनक हो।

181
00:12:15,318 --> 00:12:17,112
मैं अकेले आगे जाऊँगा।

182
00:12:19,239 --> 00:12:20,657
यहाँ से मैं अकेले आगे जाऊँगा।

183
00:12:23,076 --> 00:12:24,369
तुम कौन हो?

184
00:12:26,621 --> 00:12:29,708
मैंने तुम्हें पहले ही कहीं... देखा है।

185
00:12:29,708 --> 00:12:33,795
रेने, मेरी बात ध्यान से सुनो
वरना तुम्हारी ज़िंदगी ख़तरे में होगी।

186
00:12:37,299 --> 00:12:40,677
जब तुम छोटी थी तो अपनी माँ के अंतिम संस्कार में,

187
00:12:40,677 --> 00:12:43,889
तुमने उनके ताबूत में एक छोटा सा अंतरिक्ष यान रखा था

188
00:12:43,889 --> 00:12:46,183
क्योंकि अब भी, आज भी,

189
00:12:46,183 --> 00:12:49,603
तुम्हें लगता है कि अगर तुम पर्याप्त दूर उड़ कर गई,
तो उन्हें ढूँढ लोगी।

190
00:13:02,866 --> 00:13:04,326
तुम मुझे सच में जानती हो।

191
00:13:05,619 --> 00:13:08,788
मैंने कई बार तुमसे छुपने की कोशिश की,
पर कभी-कभी छुप नहीं सकी।

192
00:13:14,628 --> 00:13:16,922
{\an8}द पैलिड सन - टॉरमे

193
00:13:23,512 --> 00:13:26,223
मैंने तुम्हें यह काफ़ी समय पहले दिया था।

194
00:13:27,015 --> 00:13:30,143
जब तुम्हारी नाव मार्थाज़ विन्यर्ड में डूब रही थी।

195
00:13:30,852 --> 00:13:32,062
याद है?

196
00:13:33,939 --> 00:13:36,316
तब तुम कितने साल की थी, दस?

197
00:13:38,527 --> 00:13:41,571
दो दिन पहले पार्टी में, मैं तुम्हें कई बार दिखी।

198
00:13:43,114 --> 00:13:45,367
शायद मैं ख़ुद को रोक न सकी।

199
00:13:45,951 --> 00:13:47,702
मैं ख़ुद से यही कहती हूँ।

200
00:13:49,579 --> 00:13:52,749
पर सच यह है कि,
मैं दिल से चाहती थी कि तुम मुझे देखो।

201
00:13:53,667 --> 00:13:55,335
यह जानो कि मैं मौजूद थी।

202
00:13:58,296 --> 00:14:00,674
तुमने हमेशा कहा है कि
तुम्हारे पास एक अभिभावक फरिश्ता है।

203
00:14:00,674 --> 00:14:02,342
और तुम सही थी।

204
00:14:02,342 --> 00:14:05,011
वैसे, फरिश्ता वाली बात नहीं।

205
00:14:05,095 --> 00:14:08,014
पर... मैं थी।

206
00:14:12,269 --> 00:14:13,603
- अब?
- सिग्नल नहीं है।

207
00:14:13,687 --> 00:14:14,729
शायद हम इसे बाईपास कर...

208
00:14:14,813 --> 00:14:18,024
ड्रोन उपलिंक पूरा हुआ।
प्राथमिक सक्रियण शुरू हो गया है।

209
00:14:20,443 --> 00:14:21,444
हमने देर कर दी।

210
00:14:21,528 --> 00:14:23,947
उसने एक-एक करके लॉन्च किया
ताकि हम सभी को एक साथ रोक न सकें।

211
00:14:27,242 --> 00:14:28,285
लॉन्च हो गया - तैयार

212
00:14:28,285 --> 00:14:30,245
राफ़ी, मुझे मैन्युअल नियंत्रण दे सकती हो?

213
00:14:30,245 --> 00:14:32,539
शायद, पर मुझे सबरूटीन के तार बदलने होंगे।

214
00:14:33,582 --> 00:14:36,126
राफ़ी, तुम जो भी कर रही हो, वह जल्दी करो।

215
00:14:36,126 --> 00:14:37,085
मैन्युअल ओवरराइड
लॉक है

216
00:14:37,085 --> 00:14:39,212
मुझे प्रणाली पर नियंत्रण हासिल करने के लिए
और समय चाहिए।

217
00:14:48,263 --> 00:14:52,642
रेने, मैं बस यही चाहती हूँ कि तुम उस यान में चढ़ो।

218
00:14:52,726 --> 00:14:56,062
मुझे एक संदेह है। पता नहीं मैं सही हूँ या नहीं,

219
00:14:56,146 --> 00:14:59,608
पर अभी, तुम्हें ज़िंदा रहने के लिए
मुझ पर भरोसा करना होगा।

220
00:15:02,444 --> 00:15:03,445
तुम यह कर सकती हो?

221
00:15:05,697 --> 00:15:06,698
कृपया।

222
00:15:14,789 --> 00:15:16,291
श्री. सूंग, शुक्र है।

223
00:15:16,291 --> 00:15:18,918
वह पागल महिला, वह कह रही है कि
वह अंतरिक्ष से आई मेरी अभिभावक है।

224
00:15:19,002 --> 00:15:20,754
ठीक है। सब ठीक है।

225
00:15:20,754 --> 00:15:22,756
मैं किसी को बुलाता हूँ। मेरे साथ आओ।

226
00:15:25,050 --> 00:15:26,718
कमबख़्त सूंग।

227
00:15:27,636 --> 00:15:28,678
मैन्युअल ओवरराइड
सक्रिय है

228
00:15:30,263 --> 00:15:32,766
हे भगवान! मुझे संपूर्ण नियंत्रण मिल गया।

229
00:15:37,103 --> 00:15:38,938
रिओस, उन अन्य ड्रोनों को तबाह करो।

230
00:15:41,524 --> 00:15:43,693
सूट-अप रूम। अभी वहाँ पहुँचो।

231
00:15:46,488 --> 00:15:47,822
- तुमने क्या किया...
- चिंता मत करो।

232
00:15:47,906 --> 00:15:49,157
ज़्यादा देर नहीं लगेगी।

233
00:15:49,949 --> 00:15:54,496
यह न्यूरोटोक्सिन... तेज़...

234
00:15:55,705 --> 00:15:56,998
और घातक है।

235
00:15:57,749 --> 00:16:01,211
लगता है कि तुम आख़िरकार नया भविष्य रचोगी।

236
00:16:07,300 --> 00:16:09,803
शैंगो आंतरिक शक्ति में स्थानांतरित कर रहा हूँ।

237
00:16:13,223 --> 00:16:14,224
चलो भी, रिओस।

238
00:16:14,224 --> 00:16:16,309
ये एनालॉग नियंत्रण थोड़े कठिन हैं।

239
00:16:16,393 --> 00:16:19,145
इमारत छह

240
00:16:23,983 --> 00:16:25,443
पिकार्ड।

241
00:16:25,527 --> 00:16:27,612
चलो भी।

242
00:16:39,499 --> 00:16:40,500
हा!

243
00:16:40,500 --> 00:16:44,045
सभी ड्रोन तबाह हुए। हमला रद्द हुआ।

244
00:16:51,594 --> 00:16:53,930
ज़रूर तुम्हारे पास मदद के लिए कुछ होगा। चिकित्सीय टेक।

245
00:16:53,930 --> 00:16:55,724
अब देर हो चुकी है, ज़ॉन-लूक।

246
00:16:56,558 --> 00:16:57,684
हम दोनों जानते हैं।

247
00:17:00,854 --> 00:17:02,188
मुझे देखना है।

248
00:17:02,272 --> 00:17:03,690
चलो भी।

249
00:17:14,576 --> 00:17:15,577
ऊपर देखो।

250
00:17:19,497 --> 00:17:20,498
ऊपर देखो।

251
00:17:29,048 --> 00:17:30,467
तुमने उड़ान भर दी।

252
00:17:32,343 --> 00:17:33,595
टैलिन।

253
00:17:35,680 --> 00:17:37,766
अब मुझे कुछ पता है।

254
00:17:39,476 --> 00:17:41,352
जो राज़ हम रखते हैं।

255
00:17:41,436 --> 00:17:44,272
वे सभी कारण कि हम किसी को बताते नहीं हैं
कि हम उनसे प्यार करते हैं।

256
00:17:45,398 --> 00:17:46,483
वे बेकार हैं।

257
00:17:47,317 --> 00:17:48,318
टैलिन...

258
00:17:50,069 --> 00:17:51,404
मुझे माफ़ कर दो।

259
00:17:52,238 --> 00:17:53,990
प्यारे पिकार्ड।

260
00:17:53,990 --> 00:17:56,701
तुम्हारे अपराधबोध ने अब तक
कई ग्रहों को बचा लिया होगा।

261
00:17:58,244 --> 00:18:01,664
अनगिनत ज़िंदगियों के बदले एक ज़िंदगी
जिसे तुम बचा न सके।

262
00:18:02,582 --> 00:18:04,209
मैं उसे बता पाई।

263
00:18:05,502 --> 00:18:07,420
शायद वह मुझे याद रखेगी...

264
00:18:09,214 --> 00:18:11,758
और जानेगी कि वह इस लायक थी।

265
00:18:15,094 --> 00:18:17,514
तुमने मुझे उसे यह देने में मदद की।

266
00:18:19,808 --> 00:18:21,392
ख़ुद को दोषमुक्त करो...

267
00:18:22,060 --> 00:18:25,396
वरना तुम अपनी ही ज़िंदगी बचा न सकोगे।

268
00:18:31,903 --> 00:18:33,071
उसकी आँखें।

269
00:18:34,614 --> 00:18:36,199
वे इतनी सुंदर थीं।

270
00:19:16,698 --> 00:19:18,867
शैंगो ने अभी-अभी थर्मोस्फीयर पार किया

271
00:19:18,867 --> 00:19:22,871
और अब हम मिशन स्पेशलिस्ट
डॉ. रेने पिकार्ड से बात करेंगे।

272
00:19:22,871 --> 00:19:24,706
रेने, वहाँ का नज़ारा कैसा है?

273
00:19:24,706 --> 00:19:28,501
गतिशील दबाव कम हो रहा है, सभी प्रणालियाँ सामान्य हैं।

274
00:19:28,585 --> 00:19:31,504
हमसे पहले जो आए...

275
00:19:31,588 --> 00:19:34,132
मिशन पर हैं
स्पेशलिस्ट डॉ. रेने पिकार्ड

276
00:19:34,132 --> 00:19:36,050
...उनके बुनियाद पर आगे बढ़ रहे हैं।

277
00:19:37,760 --> 00:19:39,470
यूरोपा, हम आ रहे हैं।

278
00:19:39,554 --> 00:19:43,808
हम सबकी ओर से,
तुम और तुम्हारे पूरे दल को शुभकामनाएँ।

279
00:19:43,892 --> 00:19:47,145
भाड़ में जाओ। शुभकामनाएँ।

280
00:20:07,457 --> 00:20:08,458
क्या...

281
00:20:15,590 --> 00:20:20,720
नहीं, नहीं। धत् तेरी की!

282
00:20:29,687 --> 00:20:31,481
एक किताब खोलो

283
00:20:32,899 --> 00:20:34,233
हैलो, डैड।

284
00:20:35,777 --> 00:20:36,778
कोरे।

285
00:20:38,279 --> 00:20:39,364
कृपया।

286
00:20:40,698 --> 00:20:42,116
तुमने क्या किया?

287
00:20:42,200 --> 00:20:43,743
नया भविष्य बनाया।

288
00:20:43,743 --> 00:20:46,287
हम दोनों के लिए।

289
00:20:46,371 --> 00:20:48,748
यह मेरी बहनों के लिए है।

290
00:20:48,748 --> 00:20:51,834
सौ प्रतिशत मिटाने हटाने की पुष्टि हो गई है।

291
00:20:52,752 --> 00:20:55,838
पूरी प्रणाली मिटा दी गई है।

292
00:21:02,845 --> 00:21:04,514
गोपनीय

293
00:21:12,647 --> 00:21:19,195
{\an8}प्रोजेक्ट खान
गोपनीय फंडिंग रिपोर्ट

294
00:21:31,332 --> 00:21:33,126
जिज्ञासु हो कि आगे क्या होगा? देखते जाओ।

295
00:21:33,126 --> 00:21:35,795
460 लौरी ऐवन्यू,
लॉस एंजिलस, सीए

296
00:21:56,733 --> 00:21:59,402
कसम से, अगर यह तुम्हारा एक और खेल है, क्यू...

297
00:21:59,402 --> 00:22:01,446
नहीं। नहीं।

298
00:22:01,446 --> 00:22:04,240
मैं भरोसा दिलाता हूँ, हम बहुत अलग हैं।

299
00:22:06,200 --> 00:22:07,535
हैलो, कोरे।

300
00:22:08,745 --> 00:22:09,912
और तुम कौन हो...

301
00:22:10,705 --> 00:22:14,125
यह बहुत ही लंबी और पेचीदा कहानी है।

302
00:22:15,251 --> 00:22:17,128
सच कहूँ तो, मुझे कोई जल्दबाज़ी नहीं है।

303
00:22:17,712 --> 00:22:18,796
ठीक है।

304
00:22:19,380 --> 00:22:22,258
काफ़ी समय पहले, मैं वेस्ली क्रशर के रूप में जाना जाता था।

305
00:22:22,759 --> 00:22:25,887
पर अब, मैं बस अंतरिक्ष और समय की यात्रा करता हूँ।

306
00:22:29,682 --> 00:22:30,933
तुम मज़ाक कर रहे हो, है न?

307
00:22:31,017 --> 00:22:32,435
आख़िरी पर जब मैंने मज़ाक किया था,

308
00:22:32,435 --> 00:22:35,480
तो मैंने ग़लती से पूरी सही का इतिहास बदल दिया था,

309
00:22:35,480 --> 00:22:38,524
इसलिए मैं पूरी कोशिश करता हूँ कि
मुझे ग़लत न समझा जाए।

310
00:22:39,942 --> 00:22:41,110
यह बहुत बड़ी बात है।

311
00:22:41,194 --> 00:22:42,820
तुम्हें अंदाज़ा भी नहीं है।

312
00:22:43,446 --> 00:22:45,156
मेरे सहकर्मी और मैं,

313
00:22:45,156 --> 00:22:50,203
हम उन्हें भेजते हैं जिन्हें हम "सुपरवाइज़र" कहते हैं
ताकि वे समय का उचित बहाव बनाए रखे।

314
00:22:50,203 --> 00:22:55,041
देखो, ब्रह्मांड अनिवार्य रूप से एक भव्य टेपेस्ट्री है।

315
00:22:55,041 --> 00:23:00,880
यह दोषरहित है। यह नाज़ुक है। यह उत्तम है।

316
00:23:00,880 --> 00:23:07,220
फिर भी हमेश इस पर तबाह होने का ख़तरा बना रहता है।

317
00:23:08,054 --> 00:23:10,515
एक सितारा जन्मा है, पर एक यान खो गया।

318
00:23:10,515 --> 00:23:14,644
एक नई प्रजाति पनपती है,
लेकिन एक सभ्यता का पतन हो जाता है।

319
00:23:14,644 --> 00:23:18,815
यह जानना कि कब हस्तक्षेप करना है,
यही पेचीदा हिस्सा है।

320
00:23:20,608 --> 00:23:24,654
और इसलिए मेरे सहकर्मी और मैं, हम नज़र रखते हैं।

321
00:23:25,404 --> 00:23:27,907
हम हर चीज़ की रक्षा करते हैं।

322
00:23:29,784 --> 00:23:30,785
बहुत बड़ा काम है।

323
00:23:31,452 --> 00:23:32,829
सही कहा।

324
00:23:32,829 --> 00:23:35,706
तुम्हारे सामने दो रास्ते हैं।

325
00:23:35,790 --> 00:23:39,710
पहला वाला तुम्हें सामान्य जीवन देगा।

326
00:23:39,794 --> 00:23:42,296
रुको, क्या यह भर्ती से पहले वाला भाषण है?

327
00:23:42,380 --> 00:23:43,589
मेरी बात पूरी नहीं हुई है।

328
00:23:43,673 --> 00:23:48,553
और दूसरा, तुम्हें हर चीज़ के पास ले जाएगा।

329
00:23:48,553 --> 00:23:52,682
और यह तुम्हें अपने जीवन को एक उद्देश्य
और अर्थ देने में मदद करेगा।

330
00:23:54,392 --> 00:23:56,978
पर मैं तुम्हारी सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकता।

331
00:23:59,355 --> 00:24:02,358
ठीक है। बस इतना ही। यही भर्ती वाला भाषण था।

332
00:24:09,448 --> 00:24:10,867
मैं कभी सुरक्षित नहीं रही हूँ।

333
00:24:13,327 --> 00:24:14,787
ट्रेवलर्स में स्वागत है।

334
00:24:36,017 --> 00:24:37,018
कहाँ जा रहे हो?

335
00:24:37,018 --> 00:24:39,979
एक ट्राईकॉर्डर, कुछ कॉमबैज, एक ख़राब फेज़र।

336
00:24:39,979 --> 00:24:43,232
शायद बस इतना ही है।
बटरफ़्लाई इफ़ेक्ट से संबंधित इतने ही मिले।

337
00:24:43,316 --> 00:24:46,402
- तो हमें कभी पता नहीं चलेगा कि हम सफल हुए या नहीं।
- हुए। होना ही था।

338
00:24:46,402 --> 00:24:47,695
अब, यही इकलौता तरीका है

339
00:24:47,695 --> 00:24:50,740
कि कभी न दिखने वाले लोगों का न दिखना, ठीक ही है।

340
00:24:50,740 --> 00:24:53,075
हाँ। अब हम यहाँ रहेंगे।

341
00:24:53,659 --> 00:24:56,120
तो, हम क्या करें? मेरा मतलब, पैसे कहाँ से आएँगे?

342
00:24:56,204 --> 00:24:57,705
एलए चलो।

343
00:24:57,705 --> 00:24:59,457
यह कुछ ज़्यादा नहीं होगा?

344
00:24:59,457 --> 00:25:01,250
शायद मुझे पहले पूछना चाहिए।

345
00:25:01,334 --> 00:25:05,254
ए, क्रिस, यह शानदार पत्थर देखो
जो हमें बाहर मैदान में मिले।

346
00:25:05,338 --> 00:25:08,341
वाह। शानदार। यह सच में पुराने पत्थर हैं।

347
00:25:08,341 --> 00:25:10,843
मैंने कभी रिओस को इतना ख़ुश नहीं देखा था।

348
00:25:12,303 --> 00:25:13,846
क्या तुम बेहतर हो?

349
00:25:15,556 --> 00:25:17,308
शायद यह बेहतर से ज़्यादा ठीक है।

350
00:25:19,685 --> 00:25:22,730
और ए, अगर तुमने अपने बॉर्ग अतीत से
भागना बंद कर दिया है,

351
00:25:22,730 --> 00:25:24,815
उम्मीद है कि अचानक यह नहीं सोचोगी कि, हे भगवान,

352
00:25:24,899 --> 00:25:28,069
मुझे बिल्कुल शांत रहना होगा
और हर सुबह राफ़ी के साथ जागना होगा।"

353
00:25:28,069 --> 00:25:29,946
क्योंकि, मुझे सच में ऐसा लग रहा है

354
00:25:29,946 --> 00:25:33,866
कि मैं चाहती हूँ कि तुम मुझ पर ध्यान केंद्रित करो।

355
00:25:33,950 --> 00:25:38,412
हाँ, क्योंकि शायद मैं इतनी बुरी भी नहीं हूँ,

356
00:25:38,496 --> 00:25:40,456
तो अगर तुम्हारी यही योजना है...

357
00:25:51,092 --> 00:25:54,303
तो, इसका क्या मतलब है?

358
00:25:54,887 --> 00:25:56,973
हे भगवान, राफ़ी। थोड़ा शांत रहो।

359
00:25:56,973 --> 00:25:58,349
मैं... ख़ैर... मैं बस...

360
00:26:01,769 --> 00:26:04,563
जेएल कहाँ चला गया?

361
00:26:49,692 --> 00:26:50,693
शाबाश।

362
00:26:52,486 --> 00:26:58,159
नियति ने... वह छोटे बच्चे के लिए छोड़ा
ताकि बड़ा होकर उसे वह मिले।

363
00:27:14,759 --> 00:27:17,178
तुमने इसे तबाह करने का सोचा था, है न?

364
00:27:19,430 --> 00:27:20,598
ख़ैर, मुझे बताओ।

365
00:27:21,390 --> 00:27:26,145
अगर वह चाबी लड़के को नहीं मिली होती,
तो क्या वह अपनी माँ के साथ बड़ा होता?

366
00:27:26,145 --> 00:27:29,148
क्या शर्मिंदगी तुरंत ग़ायब हो जाती?

367
00:27:33,527 --> 00:27:36,947
पर तुमने अपनी नियति को स्वीकार किया।
ख़ुद को स्वीकार किया।

368
00:27:37,490 --> 00:27:39,742
तुमने उस ज़ॉन-लूक को चुना जो तुम हो।

369
00:27:40,534 --> 00:27:42,870
ख़ुद को दोषमुक्त किया।

370
00:27:44,246 --> 00:27:46,082
और क्योंकि तुमने ख़ुद को चुना,

371
00:27:46,082 --> 00:27:49,668
शायद अब वह इस लायक होगा कि अन्य लोग उसे चुन सकें।

372
00:27:49,752 --> 00:27:54,799
और शायद इस बार, तुम ख़ुद को प्यार पाने का मौका दोगे।

373
00:27:58,010 --> 00:28:00,805
मैं तुमसे कहा था कि यह माफ़ करने के बारे में है, ज़ॉन-लूक।

374
00:28:02,807 --> 00:28:03,933
ख़ुद को माफ़ करने के बारे में।

375
00:28:05,893 --> 00:28:06,977
क्यों?

376
00:28:07,061 --> 00:28:09,855
वैसे, क्या यह शाश्वत प्रश्न नहीं है?

377
00:28:11,023 --> 00:28:12,775
ख़ुद को जानो।

378
00:28:12,775 --> 00:28:16,487
इतनी क्षति पहुँची है। इतने मरे हैं।

379
00:28:16,487 --> 00:28:17,738
पर तुमने वह सब ठीक कर दिया।

380
00:28:17,822 --> 00:28:19,198
एलनॉर, टैलिन।

381
00:28:19,198 --> 00:28:21,325
वैसे, शायद सबको नहीं बचा सके।

382
00:28:21,409 --> 00:28:23,619
पर टैलिन हर समय रेखा में हमेशा मरती है।

383
00:28:23,619 --> 00:28:25,955
यही इकलौती है जिसमें वह रेने से मिलती है।

384
00:28:28,833 --> 00:28:32,878
मैं दुबारा पूछता हूँ। क्यों?

385
00:28:32,962 --> 00:28:35,798
वाक्य पूरा करो।

386
00:28:38,008 --> 00:28:39,260
मैं ही क्यों।

387
00:28:42,096 --> 00:28:44,140
शुरुआत से ही...

388
00:28:45,307 --> 00:28:47,435
तीस सालों से ज़्यादा समय से...

389
00:28:48,769 --> 00:28:50,146
मैं ही क्यों?

390
00:28:53,691 --> 00:28:56,444
मैं आगे बढ़ रहा हूँ।

391
00:28:58,237 --> 00:29:00,072
तुम्हारी भाषा में, मैं मर रहा हूँ।

392
00:29:00,156 --> 00:29:01,240
हाँ, मैं जानता हूँ।

393
00:29:01,240 --> 00:29:02,324
अकेले।

394
00:29:03,325 --> 00:29:05,661
मैं अकेले मर रहा हूँ।

395
00:29:08,956 --> 00:29:11,125
मैं नहीं चाहता तुम्हारे साथ ऐसा हो।

396
00:29:13,711 --> 00:29:14,879
इंसान।

397
00:29:14,879 --> 00:29:20,092
तुम्हारे दुख, तुम्हारे दर्द तुम्हें अतीत में उलझाए रखते हैं।

398
00:29:20,176 --> 00:29:23,387
तुम बिना पंखों वाले तितलियों जैसे हो।

399
00:29:23,971 --> 00:29:25,222
मेरे पुराने दोस्त,

400
00:29:25,806 --> 00:29:29,727
उस लड़के ने, जिसने चाबी घुमाई थी,

401
00:29:29,727 --> 00:29:31,979
उसने ब्रह्मांड को और अपने ख़ुद के दिल को तोड़ दिया था।

402
00:29:31,979 --> 00:29:33,314
पर अब नहीं।

403
00:29:33,898 --> 00:29:37,276
अब तुम अतीत की बेड़ियों से आज़ाद हो।

404
00:29:37,276 --> 00:29:39,028
और जाते हुए...

405
00:29:40,112 --> 00:29:41,822
मैं तुम्हें आज़ाद कर रहा हूँ।

406
00:29:44,033 --> 00:29:49,079
पर... यह सब क्या मायने रखता है?

407
00:29:51,707 --> 00:29:56,253
क्या कुछ होगा जिसके लिए मेरी ज़रूरत होगी?

408
00:29:56,337 --> 00:29:59,048
क्या हमेशा आकाशगंगीय महत्ता होना ज़रूरी है?

409
00:29:59,048 --> 00:30:02,343
सार्वभौमिक दांव? आकाशीय उथल-पुथल?

410
00:30:02,343 --> 00:30:04,678
क्या एक ही जीवन काफ़ी नहीं है?

411
00:30:04,762 --> 00:30:07,139
तुमने पूछा यह क्यों मायने रखता है।

412
00:30:07,223 --> 00:30:09,225
यह मेरे लिए मायने रखता है।

413
00:30:16,440 --> 00:30:19,652
तुम मेरे लिए मायने रखते हो।

414
00:30:21,904 --> 00:30:26,242
भगवानों के भी पसंदीदा होते हैं, ज़ॉन-लूक।
और तुम हमेशा मेरे सबसे पसंदीदा रहे हो।

415
00:30:27,660 --> 00:30:29,620
- क्यू...
- समय लगभग ख़त्म हो गया है।

416
00:30:30,287 --> 00:30:32,957
मेरे पास एक आख़िरी सरप्राइज़ है।

417
00:30:40,631 --> 00:30:42,007
कोई परेशानी है?

418
00:30:43,008 --> 00:30:44,009
नहीं।

419
00:30:46,345 --> 00:30:47,805
इसके विपरीत है।

420
00:30:54,937 --> 00:30:57,815
हैलो। तुम सबसे मिलकर ख़ुशी हुई।

421
00:30:57,815 --> 00:30:59,483
क्यू। कमीने...

422
00:30:59,567 --> 00:31:01,944
जब तक पता न चले कि वह क्या चाहता है,
ख़ुद को काबू में रखो।

423
00:31:01,944 --> 00:31:03,988
"काबू" सही शब्द है।

424
00:31:03,988 --> 00:31:06,574
और अब, जैसा कि वे कहते हैं, मेरा आख़िरी प्रदर्शन।

425
00:31:06,574 --> 00:31:07,741
एलनॉर का क्या?

426
00:31:07,825 --> 00:31:10,202
- कौन?
- तुमने उसे मार डाला।

427
00:31:10,286 --> 00:31:14,748
दरअसल, उसके भविष्य वाले रूप के पति ने मारा था।

428
00:31:16,458 --> 00:31:19,086
मेरी कमज़ोर हालत में,
शायद तुम मुझे मारने में सफल होगी।

429
00:31:19,086 --> 00:31:22,965
बेशक़ तुम घर भेजने से ज़रूर मरूँगा।

430
00:31:28,554 --> 00:31:30,639
जैसी तुम्हारी मर्ज़ी।

431
00:31:30,723 --> 00:31:34,893
अब, क्या हम सब घर लौटने के लिए तैयार हैं?
सामान समेत लिया है?

432
00:31:36,979 --> 00:31:38,188
नहीं।

433
00:31:40,524 --> 00:31:41,525
मैं यहीं रुकूँगा।

434
00:31:42,735 --> 00:31:46,280
क्रिस, तुम ऐसा नहीं कर सकते।

435
00:31:46,280 --> 00:31:48,032
- समय रेखा...
- मैं कभी फिट नहीं होता था।

436
00:31:48,032 --> 00:31:50,701
कुछ भी ख़ास नहीं लगता था।

437
00:31:52,411 --> 00:31:56,248
मैं एक कार्गो यान में
अपने पाँच होलोग्राफिक संस्करण के साथ रहता था।

438
00:31:56,832 --> 00:31:58,334
यह ठीक नहीं है।

439
00:32:00,169 --> 00:32:01,462
पर फिर मैं तुमसे मिले।

440
00:32:01,462 --> 00:32:05,716
मुझे कभी कोई सच्चा परिवार नहीं मिला था।
तुमने यह बदल दिया।

441
00:32:05,716 --> 00:32:06,800
तुम सबसे बदला।

442
00:32:08,927 --> 00:32:10,095
यही मेरी जगह है।

443
00:32:13,724 --> 00:32:14,892
ज़ॉन-लूक...

444
00:32:16,894 --> 00:32:18,062
मैं घर लौट आया हूँ।

445
00:32:24,568 --> 00:32:25,986
अच्छा भविष्य बनाना।

446
00:32:30,407 --> 00:32:32,534
शायद हमेशा यही होना था।

447
00:32:34,161 --> 00:32:35,329
समय अजीब चीज़ है।

448
00:32:36,538 --> 00:32:37,539
हाँ।

449
00:32:39,291 --> 00:32:40,459
दिलचस्प।

450
00:32:41,960 --> 00:32:42,961
नहीं।

451
00:32:48,050 --> 00:32:49,927
मुझे तुम्हारी याद आएगी, राफ़।

452
00:32:49,927 --> 00:32:51,804
हाँ, बेशक़ आएगी।

453
00:32:54,848 --> 00:32:56,725
वह बहुत बदमाश है, समझे?

454
00:32:58,060 --> 00:32:59,144
मैं आसानी से संभाल लूँगा।

455
00:33:00,521 --> 00:33:01,689
आसानी से संभाल लेगी।

456
00:33:04,817 --> 00:33:06,902
- मुझे जाना चाहिए। क्योंकि, हाँ...
- हाँ।

457
00:33:20,249 --> 00:33:21,959
बेहद अप्रत्याशित था।

458
00:33:23,001 --> 00:33:25,921
शायद अब कुछ अतिरिक्त ऊर्जा होगी।

459
00:33:26,547 --> 00:33:29,508
इसे सरप्राइज़, या तोहफ़ा कह लो।

460
00:33:32,302 --> 00:33:33,804
अलविदा, मेरे कैप्टन।

461
00:33:34,930 --> 00:33:36,724
मेरे जाने का समय हो गया है।

462
00:33:37,391 --> 00:33:39,184
पर अकेले नहीं।

463
00:33:42,980 --> 00:33:44,690
क्या यही इस सबका का कारण नहीं है?

464
00:34:00,622 --> 00:34:01,749
दोबारा मिलेंगे।

465
00:34:31,069 --> 00:34:33,572
यान ध्वस्त होगा टी-माइनस...

466
00:34:34,698 --> 00:34:36,742
दस, नौ,

467
00:34:36,742 --> 00:34:40,454
आठ, सात,

468
00:34:40,454 --> 00:34:45,000
छह, पाँच, चार...

469
00:34:46,043 --> 00:34:49,254
- तीन, दो, एक।
- कंप्यूटर, स्वतः विनाश अनुक्रम रद्द करो।

470
00:34:49,838 --> 00:34:51,882
स्वतः विनाश अनुक्रम रद्द हुआ।

471
00:34:53,008 --> 00:34:54,009
हथियार नीचे करो।

472
00:34:55,302 --> 00:34:57,763
हथियार नीचे करो! यह मेरा आदेश है।

473
00:35:05,020 --> 00:35:06,271
उसे जारी रखने दो।

474
00:35:12,110 --> 00:35:15,781
एक बार मैंने एक प्यारे दोस्त को बताया था
कि वह गाना मेरे लिए क्या मायने रखता है।

475
00:35:15,781 --> 00:35:18,909
अब, जबकि मेरे पास
तुम्हें वह शब्द सिखाने का समय नहीं है,

476
00:35:19,868 --> 00:35:23,956
मुझे विश्वास है कि उसके पास समझने के लिए 400 साल थे।

477
00:35:24,998 --> 00:35:26,124
है न, डॉक्टर?

478
00:35:49,523 --> 00:35:52,192
तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई, एग्नेस।

479
00:35:54,570 --> 00:35:56,238
यहाँ क्या हो रहा है?

480
00:35:58,031 --> 00:35:59,366
जुराटी?

481
00:36:00,492 --> 00:36:04,329
मुझे ख़ुशी है कि तुम वह गाना याद है
जिसने मुझे बचपन में शांत किया था।

482
00:36:04,413 --> 00:36:06,248
हमें उम्मीद थी कि यह तुम्हें अब भी शांत करेगा।

483
00:36:06,248 --> 00:36:08,542
स्टारगेज़र, यह फ़्लीट कमांड है। कृपया रिपोर्ट करो।

484
00:36:08,542 --> 00:36:09,626
एडमिरल।

485
00:36:11,003 --> 00:36:12,880
मैं यक़ीन करना चाहता हूँ कि
तुम हमें क्षति नहीं पहुँचाना चाहती हो।

486
00:36:12,880 --> 00:36:17,885
और इसलिए तुमने वह सिग्नल भेजा था,
वह जो तुम्हें पता था कि मैं समझूँगा।

487
00:36:17,885 --> 00:36:20,429
तुम अब भी अंदर मौजूद हो, है न?

488
00:36:20,429 --> 00:36:23,390
हाँ, कुछ हद तक।

489
00:36:23,390 --> 00:36:26,184
पर अगर हमने अभी करवाई नहीं की, तो कई मारे जाएँगे।

490
00:36:26,268 --> 00:36:28,186
यहीं। अभी।

491
00:36:28,270 --> 00:36:32,316
वह ख़तरा क्या है?
तुमने हमारे यानों पर नियंत्रण क्यों किया है?

492
00:36:32,900 --> 00:36:35,736
कैप्टन, क्वाड्रंट के केंद्र में केंद्रित
न्यूट्रिनो उत्सर्जन में

493
00:36:35,736 --> 00:36:38,280
भारी वृद्धि हो रही है।

494
00:36:39,781 --> 00:36:40,908
कैप्टन रिओस कहाँ है?

495
00:36:40,908 --> 00:36:43,660
अपने काम पर ध्यान दो, हेल्म। यह मेरा आदेश है।

496
00:36:43,744 --> 00:36:45,120
तुम्हें जो दिख रहा है, वह दिखाओ।

497
00:36:50,918 --> 00:36:52,044
वह क्या है?

498
00:36:53,629 --> 00:36:54,630
यह अस्पष्ट नहीं है।

499
00:36:54,630 --> 00:36:57,090
अगर इसके ट्राई-क्वांटम तरंगे बढ़ते गए,

500
00:36:57,174 --> 00:36:59,676
तो इससे भारी मात्रा में ऊर्जा निकलेगी।

501
00:36:59,760 --> 00:37:01,428
इस क्षेत्र के अधिकांश को
नष्ट करने के लिए पर्याप्त होगा।

502
00:37:03,013 --> 00:37:04,890
यह गेलेक्टिक दुर्घटना होगी।

503
00:37:04,890 --> 00:37:08,393
हमारी गणना के अनुसार,
क्वाड्रंट की रक्षा करने का एकमात्र तरीका है

504
00:37:08,477 --> 00:37:11,730
फ़्लीट की शील्ड को अपने शील्ड से जोड़ें।

505
00:37:11,730 --> 00:37:14,858
इसलिए हमें फ़्लीट पर नियंत्रण चाहिए था।

506
00:37:14,942 --> 00:37:16,610
इसलिए तुमने मुझे बुलाया।

507
00:37:16,610 --> 00:37:21,657
तुम्हें कोई ऐसा अधिकारी चाहिए था
जो विश्वास करे, जो तुम पर विश्वास करे।

508
00:37:21,657 --> 00:37:23,909
स्टारगेज़र, तुम्हारी स्थिति क्या है?

509
00:37:25,786 --> 00:37:27,120
हमें एक दोस्त की ज़रूरत थी।

510
00:37:30,207 --> 00:37:32,626
स्टारगेज़र, जवाब दो,
वरना हम सोचेंगे कि तुम ख़तरे में हो।

511
00:37:32,626 --> 00:37:36,004
स्टारफ़्लीट को बताओ कि हम बॉर्ग से समझौता कर रहे हैं,

512
00:37:36,088 --> 00:37:38,590
वरना, वे हमें ही मार गिराएँगे।

513
00:37:38,674 --> 00:37:42,302
यह सोचते हुए कि यहाँ सबके मुक़ाबले
तुम ही बॉर्ग के बारे में सबसे ज़्यादा जानती हो,

514
00:37:42,386 --> 00:37:46,556
सेवन, मेरे अधिकार से, इसे फ़ील्ड कमीशन समझो।

515
00:37:54,314 --> 00:37:55,565
फ़्लीट को सूचना दो।

516
00:37:55,649 --> 00:37:58,151
एडमिरल ने बॉर्ग रानी को
पूर्ण नियंत्रण देने की मंज़ूरी दी है।

517
00:37:58,235 --> 00:38:00,320
उनसे कहो, कि प्रतिरोध न करें।

518
00:38:01,071 --> 00:38:03,448
एग्नेस, अपना कमाल दिखाओ।

519
00:38:04,908 --> 00:38:07,452
ज़रूर। ग्रिड गठन शुरु कर रही हूँ।

520
00:38:26,179 --> 00:38:27,514
हमारे पास समय नहीं है।

521
00:38:27,514 --> 00:38:29,182
तो चलो उम्मीद करें कि यह कारगर होगा।

522
00:38:29,266 --> 00:38:31,643
तुम्हारी फ़्लीट की शील्ड में सामंजस्य स्थापित कर रही हूँ।

523
00:39:00,505 --> 00:39:02,007
एक्सेलसियर सामंजस्य में नहीं है।

524
00:39:02,007 --> 00:39:04,676
एक्सेलसियर, तुम्हारे शील्ड एमिटर को
पुन: कैलिब्रेट करने की आवश्यकता है।

525
00:39:04,760 --> 00:39:05,844
सुन रहे हो?

526
00:39:06,970 --> 00:39:08,638
हाँ। पुन: कैलिब्रेट कर रहा हूँ...

527
00:39:09,181 --> 00:39:10,182
राफ़ी?

528
00:39:11,683 --> 00:39:12,726
एलनॉर?

529
00:39:13,685 --> 00:39:16,104
मुझे याद है कि आख़िरी बार मैं ला सिरेणा में था और...

530
00:39:17,355 --> 00:39:18,690
समायोजन करो, कैडेट।

531
00:39:22,069 --> 00:39:24,696
क्यू। कमबख़्त क्यू।

532
00:39:24,780 --> 00:39:28,158
उसने क्या कहा था? सरप्राइज़। तोहफ़ा।

533
00:39:30,285 --> 00:39:32,871
- वह चीज़ फटने वाली है।
- धमाके के लिए तैयार रहो।

534
00:40:33,390 --> 00:40:35,892
शील्ड स्थिर हैं। शायद यह कारगर रहा।

535
00:40:41,314 --> 00:40:44,651
तुमने अभी-अभी अरबों जाने बचाईं।

536
00:40:47,320 --> 00:40:49,656
इरादा यही था, मिस्टर।

537
00:40:51,032 --> 00:40:53,285
दोस्तों, वह देख रहे हो?

538
00:40:55,412 --> 00:40:56,413
वह क्या है?

539
00:40:57,289 --> 00:41:00,250
शायद हमने अभी-अभी
एक ट्रांस वार्प कॉन्डुइट का निर्माण होते देखा,

540
00:41:00,250 --> 00:41:03,211
पर कुछ ऐसा जो पहले कभी देखा नहीं गया था।

541
00:41:03,295 --> 00:41:05,005
पर वह किसने बनाया?

542
00:41:05,005 --> 00:41:08,466
हमारे कलेक्टिव ज्ञान के बावजूद भी, हमें जवाब नहीं पता है।

543
00:41:09,301 --> 00:41:11,511
पर तुम ज़्यादा जानती हो।

544
00:41:12,596 --> 00:41:14,389
जो तुम देख रहे हो वह पहेली का एक हिस्सा है

545
00:41:14,389 --> 00:41:17,976
जिसकी अंतिम छवि अभी साफ़ नहीं है,
पर ख़तरे से जुड़ी है।

546
00:41:17,976 --> 00:41:21,104
जिसकी निगरानी करना ज़रूरी है।

547
00:41:21,188 --> 00:41:23,773
हम फेडरेशन में अनंतिम सदस्यता का अनुरोध करते हैं,

548
00:41:23,857 --> 00:41:25,567
ताकि हम यहीं रह सकें।

549
00:41:26,193 --> 00:41:27,569
द्वार पर संरक्षक की तरह।

550
00:41:34,618 --> 00:41:36,286
धन्यवाद, एग्नेस।

551
00:41:48,215 --> 00:41:50,300
माफ़ करना मैंने तुम्हें पहले नहीं बताया।

552
00:41:50,300 --> 00:41:53,845
मुझे पता था कि अगर मैंने तुम्हारा सही मार्गदर्शन किया,

553
00:41:53,929 --> 00:41:55,972
तो तुम अंत में समझ जाओगे।

554
00:41:56,556 --> 00:42:01,853
और मेरा दिमाग़ ठिकाने में लाने के लिए,
मैं तुम्हारा धन्यवाद करना चाहूँगी।

555
00:42:04,356 --> 00:42:06,191
विश्वास नहीं होता कि तुम्हें यह दिखा नहीं।

556
00:42:06,900 --> 00:42:11,071
मैं सोच रही थी कि क्या इसे यहाँ रखने से राज़ खुल जाएगा,

557
00:42:11,071 --> 00:42:16,284
पर तुम हमेशा हमेशा चौकस रहने से ज़्यादा चालक रहे हो।

558
00:42:18,078 --> 00:42:20,372
- रिओस।
- हाँ।

559
00:42:20,372 --> 00:42:23,792
उसने और टेरेसा ने साथ मिलकर
एक चिकित्सीय आंदोलन शुरू किया।

560
00:42:23,792 --> 00:42:26,211
मैरीपोसेस।

561
00:42:26,211 --> 00:42:27,462
- तितलियों के नाम पर।
- हाँ।

562
00:42:27,462 --> 00:42:31,591
और उसने कुछ कठिन परिस्थियों में उनका मार्गदर्शन किया।

563
00:42:31,675 --> 00:42:36,263
और उसने... जिसे भी, जब भी मदद चाहिए थी,
उनकी मदद की।

564
00:42:38,807 --> 00:42:43,186
और... वह लड़का, रिकार्डो?

565
00:42:43,270 --> 00:42:47,565
उसने दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली दिमाग़ों की
एक टीम बनाई

566
00:42:47,649 --> 00:42:51,611
और उन्होंने समुद्र और आकाश को
साफ़ करने का एक तरीका खोजा,

567
00:42:51,695 --> 00:42:53,613
उस एलियन जीव के इस्तेमाल से

568
00:42:53,697 --> 00:42:58,576
जिसकी खोज उसकी आन्टी रेने ने
यूरोपा मिशन के दौरान की थी।

569
00:43:00,161 --> 00:43:02,789
वे जब भी शहर में होते थे, तो यहाँ आते थे।

570
00:43:02,789 --> 00:43:05,375
हम काफ़ी अच्छे दोस्त बन गए थे।

571
00:43:05,375 --> 00:43:07,085
जानते हो कि क्रिस बहुत पी सकता था,

572
00:43:07,085 --> 00:43:09,587
पर टेरेसा उससे ज़्यादा पी सकती थी?

573
00:43:10,088 --> 00:43:11,089
हर बार।

574
00:43:12,799 --> 00:43:14,175
वे बहुत अच्छे लोग थे।

575
00:43:19,472 --> 00:43:22,350
और वे कैसे...

576
00:43:25,395 --> 00:43:30,191
टेरेसा बुढ़ापे में, रिओस उससे पहले मरा

577
00:43:30,275 --> 00:43:34,904
चिकित्सीय आपूर्तियों की वजह से
एक मोरक्कन बार फाइट के कारण।

578
00:43:34,988 --> 00:43:38,450
और सबसे अच्छी बात है कि, वह मुँह में सिगार लेकर मरा।

579
00:43:41,036 --> 00:43:43,038
तो वह वैसे ही मरा जैसे जीया था।

580
00:43:50,920 --> 00:43:53,256
एलनॉर, यह तुम्हारे लिए है।

581
00:43:53,923 --> 00:43:56,217
अरे, नहीं। नहीं। हे भगवान।

582
00:43:58,636 --> 00:44:00,430
परिवार के नाम...

583
00:44:02,057 --> 00:44:03,308
क्योंकि...

584
00:44:04,976 --> 00:44:08,188
आख़िरकार, हम वही हैं।

585
00:44:21,076 --> 00:44:22,327
यह भद्दा है।

586
00:44:23,703 --> 00:44:25,080
क्या यह ऐसे ही जलता है?

587
00:44:25,080 --> 00:44:26,164
- जलता है?
- नहीं।

588
00:44:28,249 --> 00:44:31,252
तो, इस जाम के साथ,

589
00:44:31,753 --> 00:44:34,672
मुझे कहीं जाना है।

590
00:44:35,256 --> 00:44:37,008
मैं तुम सबसे विदा लेता हूँ।

591
00:45:23,221 --> 00:45:24,639
अपूर्व।

592
00:45:27,142 --> 00:45:30,186
मैं इसे ठीक करवाया, ताकि जाने से पहले
यह तुम्हारे लिए छोड़कर जा सकूँ।

593
00:45:31,729 --> 00:45:34,607
मुझे लगा कि अतीत की कुछ यादें तुम्हारे लिए अच्छी होंगी।

594
00:45:36,151 --> 00:45:39,696
शायद मैंने अतीत में काफ़ी झाँक लिया है।

595
00:45:41,823 --> 00:45:43,408
भविष्य के बारे में सोचना बेहतर है।

596
00:45:43,408 --> 00:45:44,659
अच्छा?

597
00:45:46,828 --> 00:45:51,332
तो... तुम कहाँ जा रही हो?

598
00:45:51,416 --> 00:45:53,960
मैं अपनी ख़ुद की रोमांचक यात्राओं में जा रही हूँ, ज़ॉन-लूक।

599
00:46:01,634 --> 00:46:07,098
हमारे जीवन में ऐसे क्षण होते हैं
जिन्हें हम दोबारा जीने से डरते हैं,

600
00:46:07,182 --> 00:46:11,394
और अन्य क्षण जिन्हें हम दोहराने के लिए तरसते हैं।

601
00:46:13,313 --> 00:46:17,609
जबकि समय हमें दूसरा मौका नहीं दे सकता है...

602
00:46:19,777 --> 00:46:21,613
शायद लोग दे सकते हैं।

603
00:47:25,218 --> 00:47:26,761
एलेग्जेंडर करेज द्वारा असली स्टार ट्रैक थीम

604
00:47:59,168 --> 00:48:01,170
उप-शीर्षक अनुवादक: मून कलिता

